महेश दीक्षित नए IB चीफ, तपन डेका की जगह लेंगे:1993 बैच के IPS अधिकारी हैं, एंटी टेररिज्म और खुफिया ऑपरेशन का अनुभव

केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के स्पेशल डायरेक्टर महेश दीक्षित को देश की आंतरिक खुफिया एजेंसी का नया चीफ नियुक्त किया है। वे 30 जून को कार्यकाल पूरा कर रहे तपन कुमार डेका की जगह लेंगे। केंद्र सरकार ने महेश को दो साल के लिए IB डायरेक्टर नियुक्त किया है। महेश दीक्षित 1993 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं। फिलहाल IB में स्पेशल डायरेक्टर और एजेंसी के दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के प्रमुख रह चुके हैं। एंटी टेररिज्म और खुफिया ऑपरेशन का लंबा अनुभव है। मौजूदा आईबी डायरेक्टर तपन कुमार डेका का कार्यकाल 30 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। डेका 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं। वे जुलाई 2022 से IB प्रमुख थे। सरकार ने उन्हें दो बार सेवा विस्तार दिया था। अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर G20 तक: नए IB प्रमुख महेश दीक्षित की अहम भूमिका नए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) बनने जा रहे महेश दीक्षित ने अपने करियर के दौरान कई संवेदनशील सुरक्षा अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, G20 बैठक की सुरक्षा व्यवस्था और दुष्प्रचार से निपटने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने में अहम भूमिका अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पहले महेश दीक्षित सुरक्षा तैयारियों से जुड़े अहम अधिकारियों में शामिल थे। उन्होंने फैसले के सुरक्षा प्रभावों का आकलन किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति तैयार करने में भूमिका निभाई। जम्मू-कश्मीर में संभाली अहम जिम्मेदारी राज्य के पुनर्गठन के बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में महत्वपूर्ण खुफिया जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ लोगों का भरोसा बहाल करने में भी योगदान दिया। G20 बैठक की सुरक्षा में योगदान
2023 में श्रीनगर में हुई G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक के दौरान सुरक्षा प्रबंधन में उनकी अहम भूमिका रही। इसी दौरान कई विदेशी राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों ने भी कश्मीर का दौरा किया।
उन्होंने जमीनी हालात का सटीक आकलन देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भरोसा बढ़ाने में मदद की। ————————- ये खबर भी पढ़ें… जनरल सुब्रमणि ने देश के नए CDS का पदभार संभाला: पाकिस्तान-चीन मामलों के एक्सपर्ट हैं देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को पदभार संभाल लिया। दिल्ली में उन्हें साउथ ब्लॅाक लॅान्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे देश के तीसरे CDS है। उन्होंने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। जनरल चौहान शनिवार को रिटायर हुए थे। पूरी खबर पढ़ें…

दावा-केतन को धक्का देने के बाद सिया मदद को चिल्लाई:मां बोलीं- बेटी अगर दोषी, उसे भी किले से नीचे फेंक दो

पुणे में मंगतेर केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। केतन को जिस लोहगढ़ किले से धक्का दिया गया था। वहां के गार्ड ने बताया कि उसने सिया के चिल्लाने की आवाज सुनी थी। गार्ड धीरज जाधव के मुताबिक, चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल मदद के लिए चिल्ला रहे थे। मैंने सिया गोयल से पूछा क्या हुआ, तो उसने कहा कि यहां से कोई गिर गया है। इसके बाद मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उधर सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने कहा है कि इस मामले में कोई भी दोषी है तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर मेरी बेटी दोषी है, तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए, जहां से केतन को धक्का दिया गया था। सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। मां बोलीं- सिया शादी को लेकर खुश थी पिता प्रवीण गोयल ने कहा- केतन ही सिया को लोहगढ़ ले गया था केतन की हत्या के पहले कैफे में मिले थे सिया-चेतन केतन की हत्या के एक दिन पहले 17 जून को आरोपी सिया और प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे। न्यूज एजेंसी IANS ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि यहीं लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने का प्लान बनाया था। दोनों ने वह पॉइंट भी ढूंढ लिया, जहां से केतन को धक्का देना था। यदि केतन इससे भी बच जाता तो 20 जून के बाद सड़क हादसे में मारने का बैकअप प्लान तैयार था। दरअसल, 31 मई को सिया और मंगेतर केतन लोहगढ़ किले गए थे। वहां केतन एक खतरनाक जगह बैठा था। तभी सिया को उसे मारने का आइडिया आया। 14 जून को भी केतन को धक्का देने की कोशिश की गई थी। उस समय सिया ने सांप दिखने का बहाना बनाकर घटना को हादसा बताने की कोशिश की थी, लेकिन केतन बच गया था। सिया और चेतन को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ, एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे केतन मर्डर केस में उसकी मंगेतर सिया और सिया के लवर चेतन को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात दोनों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान दोनों का रवैया पूरी तरह बदल गया। चेतन ने पुलिस से कहा कि वह सिया के साथ भागना चाहता था, लेकिन सिया तैयार नहीं थी। केतन को रास्ते से हटाने और मर्डर का पूरा प्लान सिया ने ही जिद करके बनाया था। इतना कहते ही सिया ने चेतन पर पलटवार किया। उसने कहा कि हत्या का आइडिया चेतन का था। जब 14 जून को पहली बार केतन को मारने की कोशिश नाकाम रही थी, तब चेतन उसके सामने रोया था कि उसका प्लान फेल हो गया। हालांकि जांच अधिकारियों का कहना है कि ये आरोपियों की डिफेंस स्ट्रेटेजी हो सकती है। पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। 31 मई को मारने का आइडिया आया, 18 जून को मर्डर 31 मई: सिया को केतन की हत्या का प्लान सूझा: 11 फरवरी को सगाई के बाद केतन, सिया को घर लेकर आता था, साथ घूमने ले जाता था। उसे ट्रैकिंग यानी पहाड़ी चढ़ने का शौक था। उसने सिया से ट्रैकिंग के लिए लोहगढ़ किले चलने को कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब दोनों किले की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचे, तो यहीं सिया को पहली बार केतन से पीछा छुड़ाने के लिए उसे पहाड़ी से धक्का देकर मार डालने का प्लान सूझा। 5 जून: किले पर जाने की जिद की, केतन नहीं गया: सिया ने 4 जून को केतन से दोबारा लोहगढ़ किला जाने की जिद की। तब केतन के घर वालों ने मना कर दिया। 6 जून को केतन, उनकी बहन, एक दोस्त और सिया के इंडोनेशिया के बाली जाने के टिकट बुक थे। सभी लोग फ्लाइट पकड़ने के लिए निकले। पुणे ग्रामीण के SP संदीप सिंह गिल के मुताबिक केतन के साथ बाली न जाना पड़े, इसलिए सिया ने उसका पासपोर्ट अपने पास अलग रख लिया था। 14 जून: दूसरी कोशिश, धक्का दिया, लेकिन केतन बच गया: सिया ने केतन से दोबारा किले पर चलने को कहा। बोली कि मुझे वह जगह पसंद है। पुलिस के मुताबिक 14 जून को दोनों किले पर पहुंचे। सिया ने केतन को एक जगह पीछे से धक्का दिया। पेड़ का सहारा मिलने से केतन बच गया। उसने पूछा- ‘धक्का क्यों दिया? सिया ने कहा, ‘एक सांप था, तुम्हें उससे बचाने के लिए धक्का दिया।’ केतन ने घर आकर सबको बताया कि सिया की वजह से उसकी जान बच गई। 18 जून: तीसरी कोशिश में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर धक्का दिया: 19 जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए केतन ने महाबलेश्वर में एक लग्जरी रिजॉर्ट बुक किया था। सिया ने उससे पहले केतन को प्री-वेडिंग फोटोशूट की बात कहकर लोहगढ़ किले पर जाने के लिए मना लिया। इस बार पीछे-पीछे चेतन भी था। एक जगह जब केतन पहाड़ियों की तरफ देख रहा था, तभी दोनों ने उसे पीछे से धक्का दे दिया। तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल पहला सुरागः सिया के हावभाव से केतन की बहन को शक हुआ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 जून को सिया केतन के घर पहुंची। केतन की बहन ने पूछा- केतन कैसे गिरा? इस सवाल पर सिया के हावभाव अचानक बदल गए। वो ठीक से जवाब नहीं दे पा रही थी। केतन की बहन को शक हुआ और उसने पिता विशाल अग्रवाल से कहा- भाई अच्छा ट्रैकर है, उसकी मौत एक्सीडेंट नहीं हो सकती। सिया ठीक से जवाब नहीं दे रही। विशाल को भी पहले से शक था कि कुछ तो ठीक नहीं है। इसके बाद विशाल दोबारा पुणे पुलिस से मिले और सिया पर शक जताया। उन्होंने ये भी कहा कि सिया किसी लड़के से बात करती है, उसकी भी जांच की जानी चाहिए। दूसरा सुरागः किले के CCTV फुटेज में गर्मी में हुडी पहने लड़का दिखा पुलिस ने लोहगढ़ किले के सीसीटीवी फुटेज निकाले। इनमें 18 जून को एक शख्स वहां पहुंचे केतन और सिया के आसपास कई बार दिखा। गर्मी का मौसम, ऊपर से किले की चढ़ाई, उसके बावजूद किले की सीढ़ियों के फुटेज में दिखा कि वो हुडी पहने था। पुलिस के मुताबिक, लड़का अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था। तीसरा सुरागः सिया की एक नंबर पर 2000 से ज्यादा कॉल्स पुलिस ने सिया के कॉल-रिकॉर्ड खंगाले। इनमें एक मोबाइल नंबर पर जनवरी से केतन की हत्या वाले दिन सुबह 7 बजे तक सिया ने 2004 कॉल में करीब 338 घंटे की बातचीत की थी यानी दोनों रोज करीब 11 कॉल्स में 2 घंटे बात करते थे। ये नंबर पुणे के ही एक और व्यापारी परिवार के लड़के चेतन चौधरी का था। चेतन का घर पुणे के उसी इलाके में था, जहां सिया के पिता का ऑफिस है। मर्डर की 2 वजह; दावा- सिया शादी के लिए तैयार नहीं थी सिया शादी के लिए तैयार नहीं थी: पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी और परिवार के दबाव में केतन से शादी करने जा रही थी। इसी पहलू को पुलिस हत्या की संभावित वजहों में से एक मानकर जांच कर रही है। बदनामी के कारण प्रेमी के साथ भागी नहीं: प्रेमी चेतन ने बताया कि सिया सगाई तोड़कर भागने के पक्ष में नहीं थी। उसे लगता था कि इससे उसके परिवार की बदनामी होगी। मर्डर से पहले सिया का मंगेतर के साथ डांस, रोमांस; 3 तस्वीरें केतन के मर्डर करने से पहले सिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की तस्वीरें, कभी फूल देकर प्यार जताने वाले पल, तो कभी डांस और गले मिलने के वीडियो। दोनों की नवंबर में होने वाली शादी की तैयारियां भी सोशल मीडिया पोस्ट का हिस्सा थीं। इस साल फरवरी में सगाई के बाद सिया ने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- मेरे दिल को उसका घर मिले एक महीना पूरा हुआ। पुणे मर्डर- मंगेतर के साथ सिया की रोमांटिक पोस्ट: दोनों लोहगढ़ किला गए तो प्रेमी भी पहुंचा; गर्मी में हुडी पहना था, इसी से सुराग मिला पुणे में सोनम रघुवंशी जैसा केस:बिजनेसमैन की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका; नवंबर में शादी थी ———————————– ये खबर भी पढ़ें… शादी से बचने के लिए सीधे मंगेतर की हत्या, मना क्यों नहीं कर सकी; रोमांटिक पोस्ट डाले, चार सुराग से सुलझी गुत्थी पुणे शहर से 64 किमी दूर लोहगढ़ किला। 18 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे किले की चोटी से एक चीख गूंजी। गार्ड्स पहुंचे, तो वहां मौजूद 20 साल की सिया ने बताया- मेरा मंगेतर केतन फिसलकर खाई में गिर गया है। सिया ने ही घरवालों को भी फोन किया। अगले दिन इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘केतन तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर अकेला छोड़ गए। वापस आ जाओ।’ पूरी खबर पढ़ें…

हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत:रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे, 5 गंभीर; मुहर्रम जुलूस में 200 लोग थे शामिल

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार रात ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में 10 से अधिक लोग आ गए। इनमें 3 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना पिपलोदा के हतनारा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान के रूप में हुई है। हालांकि अरबाज के परिजन उसे अस्पताल से कहीं और ले गए। इस कारण प्रशासन ने 2 मौतों की पुष्टि की है, जबकि ड्यूटी डॉक्टर रविंद्र सोलंकी ने 3 मौतों की पुष्टि की है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में अनास पिता अकरम (16), मोइन शाह पिता इश्क शाह (35), रहीम खान, अख्तियार खान, इरफान, शाहरुख, शकील, रईस, मोहम्मद और वहीद शामिल हैं। वहीं इब्राहिम पिता हनीफ को रतलाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… करीब 200 लोग जुलूस में थे शामिल प्रत्यक्षदर्शी इमामुद्दीन मंसूरी ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर हतनारा गांव में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में करीब 200 लोग शामिल थे। इसी दौरान लगभग 20 फीट ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से ताजिया टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बिजली लाइन काफी नीचे थी। ताजिया के संपर्क में आते ही करंट फैल गया और आगे चल रहे कई लोग जमीन पर गिर पड़े। हादसे के समय मौके पर न पुलिस मौजूद थी और न ही बिजली विभाग का कोई कर्मचारी। हादसे के वक्त का वीडियो भी आया सामने घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें करंट लगने के बाद जुलूस में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। लोग चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जबकि कई लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। आसपास के लोग घायलों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। ड्यूटी डॉक्टर बोले- तीन लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था रतलाम मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात डॉ. रविंद्र सोलंकी ने बताया कि तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। 3 मृतकों में से 2 के परिजन औपचारिक कागजी प्रक्रिया पूरी किए बिना उन्हें अपने साथ ले गए। उन्हें बता दिया गया था कि उनकी धड़कनें बंद हो चुकी हैं। एएसपी बोले- हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद हुआ हादसा रतलाम एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई। हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

एमआईए की 43वीं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण:राजेंद्र गहलोत बोले: इंडस्ट्री के विकास और समस्याओं के लिए करेंगे प्रयास, सीनियर बिजनेसमैन को किया सम्मानित

मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की 43वीं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ठ उद्यमी सम्मान समारोह मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के जगशांति ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत ने मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यों एवं एसोसिएशन के ऑडिटोरियम की सराहना की। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के बारे में बताए ताकि समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने जोधपुर, पाली एवं बालोतरा की बंद यूनिट को दोबारा संचालित करवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मेंडका भरोसा दिलाया।
इन्हें दिलाई शपथ
पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत ने एमआईए की 43 वीं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसमें राकेश कुमार बंसल अध्यक्ष, भंवरलाल भूतड़ा एवं ओपी भंसाली उपाध्यक्ष, विनोद परिहार सचिव, नवरतनमल बैद एवं राजीव चैपड़ा सहसचिव, रमन सिंघल कोषाध्यक्ष, दिलीप सोनी निवर्तमान अध्यक्ष सहित अक्षय अग्रवाल, अमन त्रेहान, अनुपम शर्मा, दिव्येश परिहार, गजेन्द्र सोलंकी, गुमानाराम जांगिड़, गणेश चैधरी, इमरान खान, जयेश खत्री, मनोज जैन, मनोज भण्डारी, निर्मल मालू, पीयूष लूणिया, राजेश बांठिया, रचित माहेश्वरी, को कार्यकारिणी सदस्यों एवं अनिल गहलोत, अरूण सिंघल, दिनेश सोनी, कैलाश विश्नोई, सिद्धार्थ कंसारा एवं सिद्धार्थ सुराणा को सहवृत्त सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व चुनाव अधिकारी उपेन्द्र भंसाली ने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों व सहवृत्त सदस्यों को मंच पर शपथग्रहण हेतु आमंत्रित किया।

रीको लि. के पूर्व स्वतंत्र निदेशक सुनील परिहार ने एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा जोधपुर, पाली एवं बालोतरा के बंद पड़े उद्योगों को दोबारा संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा त्वरित प्रयास किए जाने चाहिए। राज्य सरकार द्वारा समय रहते प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पर्यावरणीय मानकों में भी संशोधन किया जाना चाहिए। ताकि उद्योगों के अस्तित्व को बचाए रखने हेतु प्रयास किए जाने चाहिए ताकि 7 लाख से अधिक प्रभावित रोजगार को दोबारा पटरी पर लाया जा सके।
सीनियर उद्यमियों का किया सम्मान
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ओमकार वर्मा ने कहा- जोधपुर, पाली एवं बालोतरा के उद्योगों की तालाबंदी केवल राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों की विफलता के कारण ही संभव हुई है। उन्होंने कहा- राज्य सरकार द्वारा समय रहते माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष मजबूत पैरवी करते हुए बंद पड़े उद्योगों के शीघ्र संचालित करने हेतु त्वरित प्रयास किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में एमआईए द्वारा वरिष्ठ उद्यमी कैलाशराज टाटिया और विमलराज सिंघवी को वरिष्ठ उद्यमी सम्मान से सम्मानित किया गया।
एमआईए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेशकुमार बंसल एवं नवनिर्वाचित सचिव विनोद परिहार ने एसोसिएशन की कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर सभी उद्यमियों का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य सरकार से सम्बंधित कई समस्याओं को लेकर प्रदेश के लघु एवं मध्यम उद्योग त्रस्त है। एसोसिएशन का प्रयास रहेगा कि जोधपुर, पाली एवं बालोतरा के बंद पड़े उद्योगों को माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश की पालना करते हुए दोबारा संचालित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम क शुरुआत में एमआईए अध्यक्ष राकेश कुमार बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। सचिव विनोद परिहार ने सालभर की एक्टिविटी के बारे में बताया। संचालन एमआईए के सहसचिव राजीव चैपड़ा ने किया। कार्य्रम में ये रहे में ये रहे मौजूद
समारोह में पूर्व विधायक मनीषा पंवार, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दक्षिण के पूर्व अध्यक्ष नरेश जोशी एवं जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के पूर्व अध्यक्ष सलीम खान, रीको बोरानाडा के उपमहाप्रबंधक विनीत गुप्ता, रीको जोधपुर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कटियार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक मितेश रतनानी, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र से पूनम राठौड़ एवं ओमप्रकाश चैधरी, एचडीएफसी बैंक के कलस्टर हैड अमित भण्डारी, एचडीएफसी बासनी शाखा के शाखा प्रबंधक निर्मल गुप्ता, आईसीआईसीआई बैंक बासनी के शाखा प्रबंधक सुधीर पारीक, आईडीबीआई बैंक बासनी के ब्रांच हैड अभिमन्यूसिंह बराड़, जोधपुर डिस्काॅम के सहायक अभियंता बी-चतुर्थ संदीप पंवार एवं पंकज चैहान, वरिष्ठ उद्यमी रावलचंद चैपड़ा, कैलाशराज टाटिया, प्रकाश संचेती, रामजीलाल लीला, किशनसिंह देवड़ा, किशनलाल गर्ग, विष्णु मित्तल, राहुल सिंघवी, जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग लोहिया, पूर्व अध्यक्ष एनके जैन, लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रांत अध्यक्ष महावीर चैपड़ा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष पंकज भण्डारी एवं सचिव राकेश चोरड़िया, बोरानाडा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सुराणा एवं सचिव राजेश सोलंकी, एमआईए के पूर्व अध्यक्ष कैलाश एन. कंसारा, कमल मेहता, डॉ .एसके शर्मा, कमल सिंघवी, उमेश लीला, प्रदीप डाकलिया, उपेन्द्र भंसाली, योगेश माहेश्वरी, भंवरलाल चैपड़ा सहित नरेन्द्र छाजेड़, नरेन्द्र शर्मा, मुकेश खत्री, अशोक एस. तातेड़, धनराज गुणपाल, केके लूंकड़, लक्ष्मीनारायण भाटी, हरदीपसिंह सलूजा, गौरव भंसाली, जितेन्द्र बोहरा, पार्षद योगेश गहलोत सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।

निर्माणाधीन मकान से लोहे का जाल सड़क पर गिरा:तेज बारिश के दौरान गिरने से बड़ा हादसा टला, जनता ने नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर उठाए सवाल

जयपुर शहर के व्यस्ततम बाजारों में शामिल किशनपोल बाजार में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरसुख कासलीवाल के रास्ते स्थित मकान नंबर 1312 में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान तेज बारिश के बीच लोहे का एक भारी जाल सड़क के बीच गिर गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन गनीमत रही कोई इसकी चपेट में नहीं आया और जनहानि टल गई। नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित मकान में पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि इसके लिए नगर निगम से आवश्यक निर्माण अनुमति (बिल्डिंग परमिशन) नहीं ली गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी रहा। जिससे नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जाल अचानक टूटकर सड़क पर गिरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारिश के दौरान निर्माण स्थल पर लगा लोहे का जाल अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा। घटना के बाद कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अगर उस समय सड़क पर अधिक भीड़ होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिना अनुमति चल रहा निर्माण स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने आरोप लगाया कि बिना अनुमति इतने बड़े स्तर पर निर्माण कार्य लंबे समय से कैसे चल रहा था। अगर समय रहते नगर निगम ने कार्रवाई की होती, तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं घटना के बाद नगर निगम के किशनपोल जोन प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जनता का कहना है कि अवैध निर्माण की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माणकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। निगम कमिश्नर ने नहीं उठाया फोन हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन जिस तरह निर्माणाधीन मकान से भारी लोहे का जाल सड़क पर गिरा, उसने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं और अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले पर जोन कमिश्नर से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

जयपुर में 20 फीट गहरे लिफ्ट शाफ्ट में गिरी महिला,मौत:बाथरूम का दरवाजा समझ लिफ्ट का चेनल गेट खोलने से हादसा, हॉस्पिटल में तोड़ा दम

प्रताप नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में 75 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। द्वारिकापुरी-ई निवासी प्रभु देवी बाथरूम जाने के लिए निकली थीं, लेकिन अंधेरे या भ्रमवश उन्होंने बाथरूम का दरवाजा समझकर लिफ्ट का बंद चैनल गेट खोल दिया और करीब 20 फीट गहरे लिफ्ट शाफ्ट में जा गिरीं। लिफ्ट शाफ्ट में भरा था 10 फीट पानी हादसे की सूचना रात 9:26 बजे कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शाफ्ट में करीब 10 फीट पानी भरा हुआ था। टीम ने लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद बुजुर्ग को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से आरयूएचएस अस्पताल पहुंचाया। लिफ्ट के चैनल गेट खोलने से हादसा अस्पताल में उपचार के दौरान प्रभु देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग ने लिफ्ट के चैनल गेट को बाथरूम का दरवाजा समझकर खोल दिया था, जिससे यह हादसा हुआ।

Re NEET UG 2026 की आंसर की जारी:ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड, 15 जुलाई से पहले आ सकता है रिजल्ट

NTA ने री-NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 21 जून को हुई री-NEET में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज कर सकेंगे ऑब्‍जेक्‍शन कैंडिडेट्स प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां भी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद विषय विशेषज्ञ सभी ऑब्जेक्शन की जांच करेंगे। उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और मेरिट लिस्ट जारी होगी। फाइनल रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग डॉक्‍यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद मिलेगा एडमिशन उम्मीदवार कॉलेजों की पसंद भरेंगे। उसके बाद सीट अलॉटमेंट होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन मिलेगा। 22 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन NTA के अनुसार NEET UG के लिए इस बार करीब 22 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। री NEET का आयोजन 21 जून 2026 को दोबारा किया गया। ————— ये खबर भी पढ़ें… मेडिकल कॉलेजों में 2027 – 28 से डिप्लोमा कोर्सेस बंद: NMC ने लिया ये फैसला, इसकी जगह एमडी, एमएस कोर्स संवारेंगे करियर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने देश में सभी PG डिप्लोमा मेडिकल कोर्स को बंद करने और उनकी जगह MD(डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) और MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) जैसे पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

कत्ल की रात को इमामबाड़ों से बाहर आए ताजिए:ढोल पर मातमी धुन बजाई, कल दोपहर में निकलेगा मोहर्रम जुलूस

मोहर्रम से पहले आज रात को सीकर में कत्ल की रात पर इमामबाड़ों से बाहर ताजिए लाए गए। इस दौरान युवाओं ने ढोल पर मातमी धुन बजाते हुए इमाम हुसैन को याद किया। शहर के अलग-अलग मोहल्लों के चौक में ताजिए को खड़ा कर उसके सामने मातमी धुन बजाई गई। अब कल सीकर में मोहर्रम पर्व पर जुलूस निकाला जाएगा। सीकर में यह जुलूस कल दोपहर में जाट बाजार और मोचीवाड़ा एरिया से मिलेगा। करीब एक दर्जन ताजिए जुलूस के बाद कर्बला मैदान जाएंगे। मोहर्रम पर्व को देखते हुए सीकर शहर में करीब 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जो आज शाम से ही शहर के अलग-अलग पॉइंट्स पर ड्यूटी कर रहे हैं। इसके साथ ही आज और कल ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। कल जुलूस के दौरान भी पूरे जुलूस की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। बता दें कि मोहर्रम पर्व के मौके पर मोहर्रम पर्व के मौके पर मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखकर इबादत भी करते हैं।

जयपुर में शराब पीने के विवाद में हत्या:दूल्हे सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, टालनी पड़ी शादी, बारात टोंक जानी थी

जयपुर के सांगानेर सदर थाना पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में दूल्हे सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 22 जून को दुकान के बाहर शराब पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में संजू शर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूल्हे की गिरफ्तारी की वजह से परिवार को शादी टालनी पड़ गई है। वहीं, पुलिस ने एक नाबालिग को भी डिटेन (निरुद्ध) किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर बैरवा (27), अमन बैरवा (21), विकास बैरवा (26) और रामस्वरूप बैरवा (48) के रूप में हुई है। इनमें से आरोपी सागर बैरवा की ही शादी होने वाली थी।
अब 3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला… 1. शराब पीने के विवाद में मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि जयपुर के गोविंदपुरा स्थित शिक्षा सागर कॉलोनी में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए संजू शर्मा को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता कैलाशचंद शर्मा की शिकायत पर सांगानेर सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस रिपोर्ट में सागर बैरवा, अमन बैरवा, उनके पिता रामस्वरूप और विकास सहित अन्य लोगों को नामजद किया है। 2. शादी वाले घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर भड़की हिंसा पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त आरोपी सागर बैरवा के घर में उसकी शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक उनके घर के पास स्थित दुकान के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। जब इसका विरोध किया गया, तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे व पत्थर चलने लगे। इस हमले में संजू शर्मा और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें संजू की मौत हो गई और उसके भाई के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, बीच-बचाव करने पहुँचे मंगल, गोरूराम मीणा और रोहित कुमावत भी इस हमले में घायल हो गए। 3. बारात जाने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दूल्हा सागर बैरवा खुद इस मारपीट की घटना में शामिल था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन (निरुद्ध) किया गया है। जानकारी के अनुसार, सागर बैरवा की बारात टोंक जानी थी और घर में शहनाइयां बज रही थीं, लेकिन इस वारदात के बाद दूल्हा बारात ले जाने के बजाय हवालात पहुंच गया और शादी टालनी पड़ी। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

री-NEET में एक सवाल के मिलेंगे बोनस अंक:NTA ने जारी की प्रोविजनल आंसर-की, फिजिक्स के 2 सवालों पर था विवाद

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को री-NEET की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को उत्तरों (आंसर्स) पर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया है। एजुकेशन एक्सपर्ट विनोद कुमावत ने बताया- फिजिक्स में 2 सवाल को लेकर विवाद था। इसमें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स (विद्युत चुंबकीय तरंगें) के एक क्वेश्चन में दो विकल्प सही दे रखे थे। इसमें जिस भी स्टूडेंट ने दोनों में से किसी एक सही विकल्प को चुना था, उसका उत्तर सही माना जाएगा। वहीं वर्नियर कैलिपर्स से जुड़े एक सवाल के विकल्पों में से कोई भी ऑप्शन सही नहीं था। इसलिए स्टूडेंट्स को इस प्रश्न में बोनस अंक मिलेंगे। री-NEET 21 जून को हुआ था। राजस्थान के 577 सेंटर्स पर हुई परीक्षा के लिए 2.09 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। एक सवाल को ड्रॉप किया, मिलेंगे पूरे नंबर एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया- केमिस्ट्री, बायोलॉजी विषय से कोई भी प्रश्न ड्रॉप नहीं किया गया है और न ही किसी प्रश्न के एक से अधिक विकल्प सही हैं। यानी केमिस्ट्री और बायोलॉजी के सवालों में कोई गलती नहीं है। देव शर्मा ने बताया- कोड संख्या-80 के प्रश्न पत्र में फिजिक्स के क्वेश्चन-2 को ड्रॉप किया गया है। यह सवाल वर्नियर कैलिपर्स से संबंधित था और इसका कोई भी विकल्प सही नहीं था। ऐसी स्थिति में नियमानुसार इसे ‘ड्रॉप’ किया गया है। सभी स्टूडेंट्स को इस प्रश्न के पूरे नंबर दिए जाएंगे, चाहे स्टूडेंट ने इसे अटेम्प्ट किया हो या नहीं। देव शर्मा ने बताया- NTA के नोटिफिकेशन के अनुसार आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया गुरुवार से ही शुरू कर दी गई है। यह 28 जून (रविवार) तक जारी रहेगी। फीस रिफंड के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन देव शर्मा ने बताया- एनटीए ने नीट-यूजी रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड के लिए स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया है। स्टूडेंट्स 30 जून तक रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। … यह खबर भी पढ़िए.. री-NEET;मोबाइल से चीटिंग करती छात्रा को पकड़ा:सीकर में 25 मिनट देरी से खुला गेट, परिजनों का हंगामा; अजमेर में बुर्का पहनकर आई स्टूडेंट को एंट्री से रोका नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)-UG 2026 री-एग्जाम रविवार को राजस्थान के 25 शहरों में हुआ। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक हुई। सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक स्टूडेंट्स को कड़ी जांच के बाद एग्जाम सेंटर पर एंट्री दी गई। प्रदेश के 577 सेंटर्स पर 2.09 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। पढ़ें पूरी खबर