ब्रेकिंग न्यूज़
फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल आज:टूर्नामेंट में 60 साल बाद भिड़ेंगे स्पेन और अर्जेंटीना, मेसी लगातार दूसरा फाइनल खेलेंगे

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमें 60 साल बाद आमने-सामने हो रही हैं। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में रात 12:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। स्पेन 2010 के बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने उतरेगा। दूसरी ओर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के पास चौथी बार ट्रॉफी जीतने और लगातार दूसरा वर्ल्ड कप अपने नाम करने का मौका होगा। जीत दर्ज करने पर अर्जेंटीना की टीम इटली (1938) और ब्राजील (1962) के बाद लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। करीब 19 साल पहले मेसी ने यमाल को गोद में उठाया था इस फाइनल की सबसे बड़ी कहानी लियोनेल मेसी और लामिन यमाल की है। मेसी अर्जेंटीना के सुपर स्टार हैं तो यमाल स्पेन की युवा सनसनी। मेसी स्पेन के ही क्लब बार्सिलोना के लिए खेलते थे। करीब 19 साल पहले बार्सिलोना के एक चैरिटी फोटोशूट में मेसी ने तीन महीने के यमाल को गोद में उठाकर नहलाया था। तब मेसी खुद 20 साल के थे। आज वही यमाल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेसी के सामने उतरेंगे। यह तस्वीर 2024 में वायरल हुई थी और अब फुटबॉल इतिहास की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल है। गोल्डन बूट की रेस में मेसी सबसे आगे मेसी गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 8 गोल और 4 असिस्ट किए हैं। दूसरी ओर स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल 5 गोल के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, जबकि 19 साल के यमाल 30 सफल ड्रिब्ल के साथ टूर्नामेंट के सबसे इम्पैक्टफुल विंगर रहे हैं। दोनों टीमें बराबरी पर दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ने 6-6 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। वर्ल्ड कप में दोनों की अब तक सिर्फ एक भिड़ंत हुई है। 1966 में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। वहीं पिछली भिड़ंत 2018 के दोस्ताना मैच में हुई थी, जिसमें स्पेन ने अर्जेंटीना को 6-1 से मात दी थी। स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया लुइस डे ला फुएंते की टीम की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ 0-0 के ड्रॉ से हुई थी। इसके बाद स्पेन ने लगातार छह मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया। गोलकीपर उनाई सिमोन ने वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छह क्लीन शीट का रिकॉर्ड बनाया। वहीं कप्तान रोड्री ने रिकॉर्ड 648 सफल पास पूरे किए। अर्जेंटीना लगातार सात जीत के साथ फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को हराया। इसके बाद केप वर्डे, मिस्र, स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 की जीत और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़कर 2-1 से जीत ने टीम की चैंपियन मानसिकता दिखाई। अर्जेंटीना ने लगातार सात मुकाबले जीते हैं और इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं। स्पेन की डिफेंस Vs अर्जेंटीना का अटैक फाइनल में सबसे बड़ी टक्कर स्पेन की डिफेंस और अर्जेंटीना के अटैक के बीच होगी। स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया है, जबकि अर्जेंटीना ने 19 गोल दागे हैं। रोड्री, कुबार्सी और कुकुरेला पर मेसी को रोकने की जिम्मेदारी होगी, जबकि अर्जेंटीना की उम्मीदें मेसी, जूलियन अल्वारेज और एंजो फर्नांडीज पर टिकी होंगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI स्पेन: उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्री (कप्तान), फेबियन रुइज, लामिन यमाल, दानी ओल्मो, एलेक्स बेएना, मिकेल ओयारजाबाल। अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, लिएंड्रो परेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, गिउलियानो सिमियोने, लियोनेल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज। ——————————– फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वर्ल्ड कप फाइनल में 12वीं बार यूरोप Vs लैटिन अमेरिका फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल देर रात स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 96 साल के इतिहास में यह 23वां फाइनल होगा। 12वीं बार फाइनल मुकाबला यूरोप और लैटिन अमेरिका की टीम के बीच होने जा रहा है। इससे पहले इन दोनों महाद्वीपों की टीमों में हुए 11 फाइनल में 8 बार लैटिन अमेरिकी टीमों ने खिताब जीता। यूरोप की टीम 3 बार ही टाइटल जीत पाई। पढ़ें पूरी खबर

कौन जीतेगा वर्ल्डकप, क्या कहते हैं भारत के स्पोर्ट्स स्टार्स:भूटिया बोले- स्पेन जीतेगा; गगन ने मेसी को फेवरेट बताया; अर्जेंटीना निखत की पसंद

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच आज फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। रात 12:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच पर दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजर हैं। न्यूयॉर्क में होने वाले इस मैच से पहले भास्कर ने भारत के स्पोर्ट्स स्टार्स के मन का हाल जाना। हमने पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया, दिग्गज निशानेबाज गगन नारंग और मुक्केबाज निखित जरीन से वर्ल्ड कप से जुड़े 4 सवाल पूछे।

डकेट-बेथेल के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप, इंग्लैंड का स्कोर 53/0:तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग-11 में 3 बदलाव, बुमराह नहीं खेल रहे

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की है और 10 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन बना लिए हैं। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। चोट के कारण जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं, जबकि केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशिद।

वॉशिंगटन सुंदर तीसरे वनडे से बाहर:हर्ष दुबे को टीम में मिली जगह, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा मुकाबला कल

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच के लिए ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है। सुंदर दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे कल लॉर्ड्स में खेला जाएगा। हर्ष दुबे ने 13 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 5 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। सुंदर को कार्डिफ वनडे में लगी चोट सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान सुंदर के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। भारतीय टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ अब वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर नजर रखे हुए है। सुंदर की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए जल्द ही उनके स्कैन कराए जाएंगे। इसके साथ ही उनकी चोट के आगे के मैनेजमेंट और रिकवरी के लिए विशेषज्ञों (स्पेशलिस्ट) की सलाह ली जाएगी। बल्लेबाजी कोच ने पहले ही जताई थी चिंता दूसरे वनडे के बाद भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी सुंदर की चोट को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि रन लेते समय उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और चोट गंभीर लग रही है। तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे। ————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI ने रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें खारिज कीं:कहा- लॉर्ड्स ODI के बाद भी खेलते रहेंगे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच नहीं होगा। पूरी खबर…

स्पोर्ट्स अपडेट:वर्ल्ड कप फाइनल स्लावको विंसिक रेफरी होंगे; फीफा अध्यक्ष का 57,700 मील का सफर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच मुकाबले की जिम्मेदारी स्लोवेनिया के रेफरी स्लावको विंसिक संभालेंगे। छह साल पहले 2020 में बोस्निया में एक कथित वेश्यावृत्ति गिरोह पर पुलिस छापे के दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया था। हालांकि जांच में उनके खिलाफ किसी तरह की आपराधिक संलिप्तता नहीं मिली और बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। विंसिक ने कहा था कि वह कारोबारी बैठक के लिए बोस्निया गए थे और लंच का निमंत्रण स्वीकार करना उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुआ। विवादों को पीछे छोड़ने के बाद उन्होंने लगातार बड़े टूर्नामेंट में रेफरिंग की और अब फीफा ने उन्हें अर्जेंटीना- स्पेन फाइनल की जिम्मेदारी सौंपी है। यह मौजूदा वर्ल्ड कप में उनका चौथा और करियर का सबसे बड़ा मुकाबला होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
फीफा अध्यक्ष का 57,700 मील का सफर फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने 2026 वर्ल्ड कप के दौरान अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में अब तक करीब 57,700 मील (92,860 किमी) की हवाई यात्रा की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कतर एयरवेज के संचालित लग्जरी Gulfstream G650ER विमान से यात्रा की। टूर्नामेंट खत्म होने तक वे 104 में से लगभग आधे मैचों में मौजूद रहेंगे। 2026 वर्ल्ड कप पहली बार 48 टीमों के साथ खेला जा रहा है, जिसमें रिकॉर्ड 104 मुकाबले हो रहे हैं। इन्फेंटिनो ने तीनों मेजबान देशों में 40 से ज्यादा मैचों में हिस्सा लिया है। उनकी कुल हवाई यात्रा पृथ्वी के भूमध्य रेखा के लगभग ढाई चक्कर लगाने के बराबर है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में चानू और लवलीना होंगी भारत की ध्वजवाहक:भारतीय ओलिंपिक संघ ने की घोषणा, दोनों खिलाड़ी हैं ओलिंपिक मेडलिस्ट

ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को इसकी घोषणा की। इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का यह सम्मान मिलना गर्व की बात है। फिलहाल दोनों खिलाड़ी यूनाइटेड किंगडम में ट्रेनिंग कर रही हैं। चानू ने टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर जीता था मीराबाई चानू 8 अगस्त को 32 साल की हो जाएंगी। वे करीब एक दशक से भारत की प्रमुख वेटलिफ्टर हैं। उन्होंने 2021 टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर और 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि वे 2024 पेरिस ओलंपिक में पदक नहीं जीत सकीं, लेकिन ग्लासगो में वे भारत की बड़ी उम्मीद हैं। लवलीना ने टोक्यो में ब्रॉन्ज जीता था लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और 2023 हांगझू एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ग्लासगो में होने वाले इन खेलों में लवलीना को भारत की प्रमुख पदक दावेदारों में से एक माना जा रहा है। 2022 में सिंधु और मनप्रीत ध्वजवाहक थे बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। वहीं समापन समारोह में विश्व चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन और टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल ने तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुआई की। ——————–
कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेंगे भारत के 125 खिलाड़ी स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से शुरू होने वाले 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत ने अपने 125 एथलीटों के दल की घोषणा कर दी है। ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दल में 77 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ी कुल 13 खेल विधाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

क्रिकेटर्स ने सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि दी:कोहली ने लिखा- विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी, तेंदुलकर ने कहा- हमेशा याद रखेंगे

दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली सहित कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि दी है। एक दिन पहले वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को सर गैरी सोबर्स के निधन की जानकारी दी थी। 17 जुलाई को सोबर्स का 89 साल की आयु में निधन हो गया था। सोबर्स क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडर्स में से एक थे। उन्होंने 1954 से 1974 तक वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए। सोबर्स ने सबसे पहले एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में यह कारनामा किया था। गैरी सोबर्स के लिए किसने क्या कहा? 1. कपिल देव- मेरे जैसे कई प्लेयर्स को प्रेरित किया भारत को 1983 में पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने सर गैरी सोबर्स को क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया। कपिल ने कहा- ‘क्रिकेट को समझने वाला हर व्यक्ति सोबर्स का मुरीद है। वे इस खेल के इतिहास में पैदा हुए सबसे शानदार क्रिकेटर्स में से एक थे।’ कपिल ने कहा- ‘वे जिस अंदाज में वे क्रिकेट खेलते थे, उसने मेरे जैसे कई खिलाड़ियों को प्रेरित किया और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। उनके रिकॉर्ड्स आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। सोबर्स का जाना खेल जगत के लिए एक ऐसा खालीपन है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।’ 2. गावस्कर- क्रिकेट के लिए सबसे दुखद दिनों में एक पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने क्रिकेट के लिए यह सबसे दुखद दिनों में से एक है। सोबर्स वह खिलाड़ी थे, जैसा बनने का सपना हर बच्चा पहली बार बल्ला या गेंद हाथ में लेते समय देखता है। सोबर्स की यादें हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगी। 3. सचिन तेंदुलकर- वन एंड ओनली को हमेशा याद रखेंगे पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोबर्स के साथ बिताए यादगार पलों को याद करते हुए कहा कि क्रिकेट ने अपने ‘वन एंड ओनली’ महानायक को खो दिया है। सचिन ने X पर लिखा कि सर गारफील्ड सोबर्स के निधन की खबर को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है। वर्षों में उनके साथ बिताए कई पल आज बार-बार याद आ रहे हैं। सोबर्स वास्तव में ‘वन एंड ओनली’ थे। उनकी बहुत कमी खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनकी बहुत कमी खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’ उन्होंने लिखा, ‘वे हमेशा बेहद विनम्र और स्नेहिल रहे।’ 4. विराट कोहली- विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी कोहली ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है।’ विराट ने लिखा- ‘सर गारफील्ड सोबर्स, आपको श्रद्धांजलि। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’ 5. फारुख इंजीनियर ने कहा- सोबर्स जैसे खिलाड़ी दोबारा पैदा होना मुश्किल भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने कहा- सोबर्स जैसे खिलाड़ी दोबारा पैदा होना बेहद मुश्किल है और उनके निधन से पूरा क्रिकेट जगत शोक में है। लंदन से PTI को दिए एक इंटरव्यू में फारुख इंजीनियर ने कहा कि सर गारफील्ड सोबर्स केवल महान क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि शानदार इंसान भी थे। उन्होंने कहा, ‘वह अब तक के सबसे संपूर्ण क्रिकेटर थे। पूरा क्रिकेट जगत इस महान खिलाड़ी को हमेशा याद रखेगा। मैंने कुछ देर पहले वेस हॉल और श्रीमती सोबर्स से बात की। पूरे बारबाडोस में शोक का माहौल है।’ श्रीलंका प्रीमियर लीग में आज के मैचों से पहले मौन रखाए जाएगा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सर गैरी सोबर्स के निधन पर एक बयान जारी कर कहा है कि उनके सम्मान में आज कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले जाने वाले लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के सभी मैचों की शुरुआत से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके अलावा, आज के सभी मैचों में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ी श्रद्धांजलि स्वरूप काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे। ————————————————— सर गैरी सोबर्स के निधन की खबर पढ़िए… सर गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन, फर्स्ट-क्लास में पहली बार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 89 साल की आयु में निधन हो गया है। एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने बनाया था। उन्होंने यह कारनामा फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में किया था। पढ़ें पूरी खबर

पीवी सिंधु जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में:चीन की यूफेई को 7 साल बाद हराया, यामागुची-वारदानी की विजेता से मैच

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने सेमीफाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर-4 चेन यूफेई को हराया। सिंधु सेमीफाइनल में 21-19, 15-10 से आगे थीं, तभी चेन यूफेई हैमस्ट्रिंग में परेशानी के कारण मैच से हट गईं। इसी के साथ सिंधु ने लगातार 5 हार के सिलसिले को तोड़ा। सिंधु 7 साल के बाद चीनी खिलाड़ी को हराने में कामयाब हुई हैं। उन्हें यूफेई पर पिछली जीत 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान मिली थी। 2 साल बाद वर्ल्ड टूर इवेंट का फाइनल खेलेंगी सिंधु अब बीडब्ल्यूएफ टूर पर करीब दो साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगी। इससे पहले उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था। फाइनल में सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागुची और इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वारदानी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। सिंधु अब इस सीजन का अपना पहला और बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 लेवल का लंबे समय बाद पहला खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। क्वार्टर फाइनल में ओकुहारा ने वॉकओवर दिया सिंधु को क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया था। इससे पहले वे चीन की हान यू को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने दूसरे दौर के मुकाबले को महज 35 मिनट में 21-16, 21-14 से जीत लिया। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… सिंधु को ओकुहारा ने वॉकओवर दिया, जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया। पढ़ें पूरी खबर

पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में:चीन की यूफेई को 7 साल बाद हराया, यामागुची से होगा खिताबी मुकाबला

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा। सिंधु ने सेमीफाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर-4 चेन यूफेई को हराया। सिंधु सेमीफाइनल में 21-19, 15-10 से आगे थीं, तभी चेन यूफेई हैमस्ट्रिंग में परेशानी के कारण मैच से हट गईं। इसी के साथ सिंधु ने लगातार 5 हार के सिलसिले को तोड़ दिया। सिंधु 7 साल के बाद चीनी खिलाड़ी को हराने में कामयाब हुई हैं। उन्हें यूफेई पर पिछली जीत 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान मिली थी। 2 साल बाद वर्ल्ड टूर इवेंट का फाइनल खेलेंगी सिंधु करीब 2 साल बाद BWF वर्ल्ड टूर के किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगी। इससे पहले उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था। वे अब इस सीजन में अपना पहला और बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 लेवल का लंबे समय बाद पहला खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। क्वार्टर फाइनल में ओकुहारा ने वॉकओवर दिया सिंधु को क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया था। इससे पहले वे चीन की हान यू को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने दूसरे दौर के मुकाबले को महज 35 मिनट में 21-16, 21-14 से जीत लिया। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… सिंधु को ओकुहारा ने वॉकओवर दिया, जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया। पढ़ें पूरी खबर

वर्ल्डकप फाइनल से पहले न्यूयॉर्क के आसमान पर खतरनाक धुंआ:कनाडा के जंगलों की आग का असर, प्लेयर्स-फैंस की हेल्थ बड़ी चिंता

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले कनाडा में लगी जंगलों की आग का धुआं न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी एरिया तक पहुंच गया है। रविवार को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले पर इसका असर पड़ेगा या नहीं, इसे लेकर अभी भी अनिश्चितता की स्थिति है। लेकिन, प्लेयर्स और फैंस की हेल्थ फीफा की बड़ी चिंता है। हालांकि, मौसम एजेंसियों ने मैच के दिन वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना जताई है। फाइनल देखने के लिए 80 हजार फैंस आएंगे। WHO ने कहा- एयर क्वालिटी में सुधार होगा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के पूर्वानुमान के अनुसार, न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड की एयर क्वालिटी रविवार तक ‘मॉडरेट’ में आ सकती है। हालांकि, कुछ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को होने वाली बारिश के बाद धुएं का नया गुबार क्षेत्र में पहुंच सकता है, जिससे स्थिति फिर बदल सकती है। कोपरनिकस एटमॉस्फियर मॉनिटरिंग सर्विस के वरिष्ठ वैज्ञानिक मार्क पैरिंगटन ने कहा कि आग की तीव्रता बढ़ने पर अधिक धुआं वातावरण में पहुंच सकता है, जिसका असर रविवार तक देखने को मिल सकता है। स्पेन ने खतरनाक हवा में ट्रेनिंग की स्पेन की टीम ने गुरुवार को न्यू जर्सी के ईस्ट हैनोवर में खराब वायु गुणवत्ता के बीच खुले मैदान में अभ्यास किया। इस फैसले पर कई विशेषज्ञों ने सवाल उठाए और कहा कि टीम को इंडोर अभ्यास करना चाहिए था। हालांकि, शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार दर्ज किया गया। स्पेन के मिडफील्डर मिकेल मेरिनो ने कहा, ‘वर्ल्ड कप फाइनल जैसे बड़े मैच में बाहरी परिस्थितियों को दिमाग से निकालना जरूरी है। हम हर पहलू पर ध्यान दे रहे हैं और आयोजकों व महासंघ की ओर से पूरी सावधानी बरती जा रही है।’ हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कहा- श्वसन तंत्र पर असर डाल सकता है डॉक्टर्स का कहना है कि जंगलों की आग का धुआं श्वसन तंत्र और हृदय पर असर डाल सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो की प्रोफेसर डॉ. चैंटल डार्केन ने कहा कि मध्यम स्तर की वायु प्रदूषण की स्थिति में भी तेज शारीरिक गतिविधि करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। 80 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले फाइनल को देखने करीब 80 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी बीच व्हाइट हाउस भी हालात पर नजर बनाए हुए है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम और फीफा अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। —————————————————– फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर पढ़िए… अर्जेंटीना-स्पेन को फाइनल में पहुंचाने वाले 10 गेमचेंजर 102 मैच, 31 दिन और 46 टीमों के बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 को दो फाइनलिस्ट मिल गए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंचा है, जबकि स्पेन 16 साल बाद फाइनल खेलेगा। दोनों टीमें 19 जुलाई की रात 12:30 बजे ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। पढ़ें पूरी खबर