ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में बिजनेसमैन की पत्नी से दिनदहाड़े लूट; VIDEO:चाकू दिखाकर धमकाया, फिर चेन छीन ले गया बदमाश; मंदिर जा रही थी महिला

जयपुर में दिन-दहाड़े बिजनेसमैन की पत्नी से लूट का मामला सामने आया है। बदमाश चाकू दिखाकर बिजनेसमैन की पत्नी से चेन छीन ले गया। वह सुबह मंदिर जा रही थीं। गली में खड़ी गाय को रोटी खिलाकर जैसे ही आगे बढ़ीं तभी पीछे-पीछे चल रहे बदमाश ने चाकू दिखाकर रोक लिया। फिर गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। बिजनेसमैन की पत्नी ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक बदमाश का पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। घटना मानसरोवर थाना क्षेत्र के किरण पथ की शनिवार सुबह करीब 7:13 बजे की है। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया। पुलिस घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज में कैद हुए लुटेरे की तलाश कर रही है। SI मुकेश कुमार ने बताया- किरण पथ निवासी भावना (57) के साथ लूट की वारदात हुई। उनके पति की प्रतापनगर में बुक स्टोर है। पहले देखिए वारदात के PHOTOS… दिन-दहाड़े चाकू दिखाकर तोड़ी चेन पुलिस ने बताया- किरण पथ निवासी भावना (57) शनिवार सुबह कालोनी में स्थित मंदिर में जा रही थीं। घर से 100 मीटर चली होंगी तभी बदमाश ने चाकू दिखाकर उनको रोक लिया। वह कुछ समझ पातीं इससे पहले गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकला। भावना ने शोर मचाते हुए बदमाश का कुछ दूर तक पीछा भी किया। लेकिन आसपास किसी के नहीं होने के कारण लुटेरा फरार हो गया। चेन का लॉकेट टूटकर गिर गया, जिसे भावना ने उठा लिया। चेन स्नेचिंग की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज में लुटेरे चेन छीनकर भागते हुए नजर आ रहा है। पीड़िता ने रविवार को मानसरोवर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश कर रही है। — ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में बुजुर्ग को गिराया, घसीटा; VIDEO:लाखों के गहने लूट ले गया बदमाश; डर के मारे महिला घर में हुई कैद जयपुर के सोडाला इलाके में बेखौफ बदमाश ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को बदमाश ने पीछे से आकर जोरदार धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। इसके बाद बदमाश ने उनके साथ मारपीट की और कानों के टॉप्स व गले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 4.23 लाख रुपए बताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

राजस्थान के दंपती के शव उत्तराखंड के जंगल में मिले:पिता बोले- गैंगरेप के बाद हत्या कर शव लटकाए; 6 महीने पहले हुई थी शादी

अलवर के युवक और उसकी पत्नी का उत्तराखंड के पौढ़ी जिले में शव मिला है। 6 महीने पहले युवक की शादी बिजनौर में हुई थी। युवक चार दिन पहले पत्नी को लेने ससुराल गया था। दोनों 16 जुलाई को बिजनौर से मोबाइल ठीक कराने कोटद्वार गए थे। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। 17 जुलाई को घर से करीब 50 किलोमीटर दूर जंगल में दोनों के शव मिले। 18 जुलाई को युवक का शव अलवर लाया गया। युवक के पिता सेना में हवलदार हैं। पिता ने आरोप लगाया- मेरी बहू गर्भवती थी। बहू से गैंगरेप के बाद बेटे के साथ उसकी हत्या कर शवों को पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है, मामले की जांच जारी है। पिता बोले- बहू को लेने गया था बेटा जानकारी के अनुसार- अलवर जिले के एक गांव के निवासी युवक की शादी इसी साल जनवरी में बिजनौर जिले की युवती से हुई थी। युवक ने 12वीं क्लास पास करके आर्मी की तैयारी कर रहा था। युवक के पिता ने कहा- करीब 15 दिन पहले बहू मायके गई थी। 15 जुलाई को उसे वापस लाने बेटा बिजनौर गया था। 16 जुलाई को दोनों घर से निकले, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। हमने संपर्क किया तो दोनों के मोबाइल बंद मिले। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई। 17 जुलाई को सड़क किनारे खड़ी बाइक में चाबी लगी मिली। वहीं बेटे और बहू का बैग मिला। पुलिस ने आसपास के जंगल में तलाश की तो देर रात एक पेड़ से दोनों के शव लटके मिले। घटनास्थल से दोनों के टूटे हुए मोबाइल बरामद हुए। पिता ने कहा- दोनों खुश थे, आत्महत्या नहीं कर सकते पिता ने कहा- मेरा बेटा और बहू खुशहाल जीवन जी रहे थे। बहू गर्भवती थी और परिवार नए सदस्य के आने की तैयारी कर रहा था। ऐसे में दोनों के आत्महत्या करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्स्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरियाली के संकल्प के साथ मनाया करौली का स्थापना दिवस:रन फॉर करौली, चित्रकला प्रतियोगिता और पौधारोपण से दिया पर्यावरण संदेश

करौली का 29वां जिला स्थापना दिवस रविवार को उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। “रन फॉर करौली” से शुरू हुए समारोह में बच्चों, युवाओं, अधिकारियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “स्वच्छ करौली एवं सुंदर करौली” थीम के तहत जिलेभर में सफाई अभियान, वृक्षारोपण, श्रमदान, पेंटिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘रन फॉर करौली’ से हुई शुरुआत स्थापना दिवस की शुरुआत रविवार सुबह “रन फॉर करौली” के आयोजन से हुई। मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम से जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह और सीडीईओ सर्वेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली स्टेडियम से शुरू होकर गुलाब बाग, हाथीघाटा और पुरानी कलेक्ट्री सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई। स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान स्थापना दिवस के तहत प्रशासन ने “स्वच्छ करौली एवं सुंदर करौली” थीम पर जिलेभर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। सरकारी कार्यालयों में वर्षों से पड़े अनुपयोगी सामान और बेकार उपकरणों का नियमानुसार निस्तारण किया गया तथा कचरा हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विभागों ने चयनित स्थानों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया। इस पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह दोपहर में पंचायत समिति सभागार में पेंटिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बिहार में 40 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी,VIDEO:कब्रिस्तान से लौट रहे थे; लोग बोले- 15 की क्षमता थी, नाव वाले ने जबरदस्ती बैठाया

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद बिहार में कोसी, बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। इसी बीच रविवार को सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर स्थित बागमती नदी में 40 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद करीब 1 घंटे तक दहशत का माहौल था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगाकर सभी यात्रियों को बचा लिया। कई लोग खुद तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शी अमित ने बताया, नाव चालक हम लोगों से भी कह रहा था कि आ जाइए, नदी पार करा देंगे। दूसरी बार में देर हो जाएगी, जल्दी पहुंच जाएंगे, लेकिन हमने नाव पर ज्यादा भीड़ देखकर मना कर दिया। थोड़ी ही देर बाद नाव पलटने की जानकारी मिली। हादसे के 2 तस्वीरें देखिए… तेज धार में नाव डगमगाई, फिर पलट गई बागमती नदी में नाव पलटने का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार हैं। नदी की तेज धारा के बीच नाव पहले डगमगाती है और फिर अचानक पलट जाती है। नाव पलटते ही सभी यात्री नदी में गिर जाते हैं। वहीं, नदी के दूसरे किनारे पर खड़े लोग मदद के लिए चिल्लाते और बचाव की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। नाव की क्षमता 15-20 थी, 40 लोग बैठ गए ग्रामीण इरफान अंसारी ने बताया कि खड़का गांव निवासी मो. फरहान का निधन हो गया था। उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए शव को नदी पार स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया। मृतक के परिजन, शुभचिंतक और ग्रामीणों सहित 40 से अधिक लोग एक ही नाव पर सवार होकर कब्रिस्तान पहुंचे थे, क्योंकि कब्रिस्तान खड़का घाट के उस पार स्थित है। सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी लोग उसी नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और बीच धारा में नाव पलट गई। लोगों के मुताबिक, नाव की क्षमता सिर्फ 15 से 20 लोगों की थी। सुरक्षित और पर्याप्त क्षमता वाली नावें उपलब्ध नहीं सुरेश ने बताया, खड़का घाट से हर दिन बड़ी संख्या में लोग नाव के सहारे नदी पार करते हैं। दूर-दराज के गांव है, इसलिए प्रशासन का भी कोई ध्यान बात नहीं है। ना कोई पुल बनाया है, ना कोई ढंग की नाव चलवाई है। यहां जो नाव है, छोटी नाव है और उस पर नाव वाले मनमाना किराया लेकर जरूरत से ज्यादा लोगों को बैठाकर आवागमन कराते हैं। सीतामढ़ी में बागमती उफान पर, प्रशासन अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे सीतामढ़ी और शिवहर जिले के तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा है। कोसी समेत कई नदियां उफान पर नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी बराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। रविवार शाम 4 बजे बराज से 2,09,840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 2,06,440 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं, BKS से 1,56,000 क्यूसेक पानी का प्रवाह हो रहा है।
=========================== ये खबर भी पढ़ें… बिहार के 7 जिलों में बारिश, सीवान में अस्पताल, रक्सौल में स्कूल डूबा बिहार में मानसून एक्टिव है। रविवार को जहानाबाद, बगहा, मधेपुरा, गोपालगंज, बक्सर,छपरा और सुपौल में बारिश हुई। लगातार बारिश के बाद बगहा के गांवों में पानी भर गया। बक्सर में कुछ घंटों की बारिश से सड़कें डूब गई। घुटने भर पानी में लोग आने-जाने को मजबूर हैं। वहीं सीवान में बारिश के बाद सदर अस्पताल परिसर में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

कॉलेज छात्रा से मोबाइल छीनने वाला आरोपी अरेस्ट:एक नाबालिग डिटेन, पुलिस ने बाइक व अन्य जगह से चुराया फोन भी बरामद किया

अजमेर की कृष्ण गंज थाना पुलिस ने कॉलेज स्टूडेन्ट से मोबाइल छीनकर ले जाने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही वारदात में शामिल नाबालिग को भी डिटेन किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से बाइक भी बरामद की है। यही नहीं पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र से छीना गया मोबाइल भी आरोपियों से जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों से अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। फॉर्म जमा कराकर घर लौट रही युवती से मोबाइल छीना कृष्णगंज थाना प्रभारी अरविंदसिंह ने बताया-रामपुरा नांद निवासी लक्ष्मी फुलवारिया (18) ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह राजकीय उच्च गर्ल्स कॉलेज अजमेर (सावित्री कॉलेज) में पढ़ने के लिए आती है। 15 जुलाई को कॉलेज में फार्म जमा कराकर गांव जाने के लिए जवाहर रंगमंच के पास वाले तिराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। दोपहर को दो लडके सावित्री कॉलेज चौराहे की तरफ से आए और बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने मोबाइल छीन लिया और सीधा शास्त्रीनगर की तरफ भाग गए। पीछा किया लेकिन हाथ नहीं आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा हेड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार की सुचना पर एक युवक मस्जिद वाली गली लोहाखान निवासी ओमप्रकाश उर्फ अजय गुप्ता (40) को गिरफ्तार व एक नाबालिग को डिटेन कर मोटरसाइकिल को जब्त किया। आरोपियों के कब्जे से युवती का मोबाइल व एक अन्य चुराया गया मोबाइल बरामद किया। आरोपी अपने शोक पूरा करने के लिए वारदात करते थे। पुलिस को इनसे और भी वारदातों के खुलने की संभावना है। ………… पढें ये खबर… नगर निकाय के पूर्व कमिश्नर से ठगी की कोशिश:ठग ने CI बनकर दी धमकी, 75 हजार का फर्जी मैसेज भेजा अजमेर में साइबर ठगों ने नगर निकाय के रिटायर्ड पूर्व कमिश्नर को निशाना बनाते हुए ऑनलाइन ठगी की कोशिश की। ठग ने पुलिस थाना प्रभारी की प्रोफाइल फोटो लगाकर कॉल किया और खुद को थाना प्रभारी बताकर धमकाने लगा। ठग ने पहले खुद को सरकारी स्कूल का टीचर बताकर टाइल्स का ऑर्डर दिया। पूरी खबर पढें

50 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:5 हजार रुपए का इनामी एक साल से फरार था, आंध्र प्रदेश में काट रहा था फरारी

सवाई माधोपुर में पुलिस ने 50 लाख रुपए की सायबर ठगी के मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस मामले में एक साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी कमलेश कुमार (43) पुत्र बनवारी लाल जाट को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी आंध्रप्रदेश में छिपकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने उसे शनिवार रात को सीकर से दबोचा है। जिले की कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। सायबर ठगी की एक लाख रुपए की राशि की रिकवर कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया- एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन, एएसपी विजय सिंह मीना और सीओ सिटी राजेन्द्र मीणा के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित आरोपी कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थानाधिकारी मीणा ने बताया- 4 जून 2025 को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अनन्या अग्रवाल नाम की महिला ने वाट्सऐप पर इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग का लिंक भेजकर संपर्क किया। इसके बाद अधिक मुनाफे और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यूपीआई और आरटीजीएस के जरिए करीब 50 लाख रुपए की सायबर ठगी कर ली। रुपए कमलेश के अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 1 लाख रुपए आरोपी कमलेश के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर फ्रॉड की 1 लाख रुपए की राशि भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल कमलेश से पूछताछ जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया- जिले में सायबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुरुषोत्तम शर्मा बने जिला अध्यक्ष:नवनीत प्रिय त्रिपाठी को जिला मंत्री बनाया, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित

धौलपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें पुरुषोत्तम शर्मा को जिलाध्यक्ष और नवनीत प्रिय त्रिपाठी को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। यह घोषणा रविवार को राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में आयोजित साधारण सभा में की गई। बैठक में संगठन की प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही, जबकि देवेश प्रसाद शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
मुख्य अतिथि गीता जैलिया ने संगठन के उद्देश्यों और नए विधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों के हितों के लिए संगठन को मजबूत बनाने और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान, पूर्व जिलाध्यक्ष ने नियमानुसार पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार आगामी 3 साल के लिए नई जिला कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। दुर्गेश परमार को महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया
नई कार्यकारिणी में पुरुषोत्तम शर्मा को जिलाध्यक्ष, नवनीत प्रिय त्रिपाठी को जिला मंत्री, झब्बूलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बहादुर सिंह को कोषाध्यक्ष और दुर्गेश परमार को महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और शिक्षक हितों के संरक्षण के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

चंडीगढ़ से जाती CTU बस का स्टीयरिंग लॉक:मोहाली में बेकाबू हुई, कैंटर से जा टकराई, युवती खिड़की से बाहर गिरी

मोहाली में रविवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) बस का अचानक स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिससे बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में 3 यात्री घायल हो गए। इस दौरान एक युवती बस की खिड़की से बाहर सड़क पर गिर गई। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंची। इसके बाद उन्होंने तुरंत हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और जाम खुलवाकर ट्रैफिक सुचारू किया। यह बस चंडीगढ़ से उत्तराखंड के हल्द्वानी जा रही थी। ड्राइवर के मुताबिक बस में करीब 6-7 सवारियां थीं। स्टीयरिंग लॉक होते ही ड्राइवर ने खोया नियंत्रण
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे CTU की बस चंडीगढ़ से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। जीरकपुर में नेशनल हाईवे पर होटल मैरीलैंड के पास फ्लाईओवर खत्म होने के बाद जैसे ही बस स्लिप रोड पर पहुंचने वाली थी, तभी उसका स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया। इससे ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई। टक्कर से बस के एक तरफ के सभी शीशे टूटे
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के एक तरफ के सभी शीशे टूट गए और जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे के दौरान एक युवती बस से नीचे गिर गई, जबकि कई यात्रियों को टूटे हुए शीशों के कांच लगने से चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा
इस दौरान बारिश भी हो रही थी। इस बीच किसी ने सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स और स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया और ट्रैफिक सुचारू किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के तकनीकी कारणों की जांच शुरू कर दी है। अब ड्राइवर की जुबानी पढ़िए, कैसे हुआ हादसा… जीरकपुर SHO ने कहा- टीम अस्पताल भेजी
जीरकपुर के एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया अभी तक मामले की जांच की चल रही है। टीम सेक्टर-32 जीएमसीएच भेजी है। जैसे ही टीम आएगी उसके बाद घायलों के बारे में पता चलेगा। बसों की प्रॉपर सर्विस नहीं हो रही
CTU से रिटायर एक मुलाजिम ने अपना नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि सीटीयू में बसों की सर्विस तय समय पर नहीं हो रही है। इस वजह से दिक्कत आ रही है। डी सर्विस का समय चालीस हजार किलोमीटर तय है। लेकिन इस तरप कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इसके अलावा वर्कशॉप कच्चे मुलाजिमों के हवाले कर रखी है। जबकि पक्के मुलाजिमों को अन्य जगह पर लगाया गया है। इस मामले में सीटीयू के उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। अभी दो दिन पहले ही नई बस का पहिया तक खुला था।

भुट्टे के पैसे मांगने पर पिता-पुत्र से मारपीट:ईंट से फोड़ा सिर, लात-घूंसों से पीटा, 2 गुटों में हुआ खूनी संघर्ष

डीग जिले के कामां कस्बे में भुट्टे के पैसे मांगने पर एक ठेला संचालक और उसके बेटे पर हमला किया गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने बीच सड़क पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह घटना कामां कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेले वाले ने ग्राहकों से भुट्टे के पैसे मांगे, जिस पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर कुछ युवकों ने ठेला संचालक और उसके बेटे के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। हमलावर ने ईंट से फोड़ा सिर
मारपीट के दौरान पीड़ित ठेला संचालक अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागता हुआ दिखाई दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन शुरुआत में किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। वायरल वीडियो में भी कुछ युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान एक हमलावर हाथ में ईंट लेकर पीड़ित का सिर फोड़ देता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़ित ठेला संचालक ने कामां थाने में आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीडियो और शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि छोटी-सी बात पर हुई इस मारपीट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा:किसान को ₹25,500 लौटाए, 15 दिन में साइबर ठगी का पूरा पैसा वापस

बारां के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक किसान को पुलिस ने महज 15 दिन में बड़ी राहत दिलाई। सोशल मीडिया विज्ञापन के जरिए ठगे गए 25,500 रुपए तकनीकी जांच, भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) और संबंधित वित्तीय संस्था के समन्वय से पीड़ित के बैंक खाते में वापस जमा करा दिए गए। सोशल मीडिया विज्ञापन से हुई ठगी पुलिस के अनुसार, सिमलोद निवासी नेमीचंद लोधी 1 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन के झांसे में आ गए। ठगों ने उनसे 25,500 रुपए की धोखाधड़ी कर ली। घटना के बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। तकनीकी जांच से मिली सफलता शिकायत मिलते ही नाहरगढ़ थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी। भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के समन्वय से संबंधित वित्तीय संस्था प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड से पत्राचार और लगातार संपर्क किया गया। त्वरित फॉलोअप के बाद शनिवार को ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में रिफंड कर दी गई। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन तथा शाहाबाद वृत्ताधिकारी आशीष भार्गव के निर्देशन में नाहरगढ़ थानाधिकारी विवेक हरसाना की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। इस सफलता में नाहरगढ़ थाने के कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शुरुआती घंटों में शिकायत करने पर ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।