ब्रेकिंग न्यूज़
11 जुलाई का राशिफल:मेष राशि वालों की डेली इनकम बेहतर होगी और सिंह राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है

11 जुलाई, शनिवार को मेष राशि वालों की दैनिक इनकम पहले से बेहतर हो सकती है। वृष राशि वालों को संतान के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है और तरक्की भी संभव है। सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों को कमीशन, बीमा और शेयर्स से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है। मीन राशि वालों की रियल एस्टेट में खास डील होने की संभावना है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- दिनचर्या में समय के अनुसार बदलाव लाने की कोशिश रहेगी। आप अपने कामों को नया रूप देने के लिए ज्यादा क्रिएटिव तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार का घर में आना होगा। सकारात्मक बातचीत भी होगी।
नेगेटिव- कोई भी फैसला जल्दबाजी या गुस्से में लेने से बचें। इस समय उधार दिए हुए पैसे की वापसी मुश्किल है। बेकार की गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि बैठे-बिठाए कोई परेशानी आ सकती है। युवा लोग जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में गलत रास्ता न अपनाएं। बिजनेस- बिजनेस में पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। दैनिक इनकम पहले से बेहतर होगी। कोई भी जरूरी बिजनेस फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी प्रोजेक्ट में दिक्कत आ सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी संबंध खुशनुमा रहेंगे। घर का माहौल अच्छा और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योग पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 वृष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई प्लानिंग चल रही है, तो उसके आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है। संतान के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कोई फैसला लेना पड़े, तो सभी की राय लेकर ही आगे बढ़ें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अपने स्वभाव में धैर्य और संयम रखें। इससे समस्या जल्दी सुलझ जाएगी। बिजनेस- कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक चलती रहेंगी। स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है, इसलिए ऐसे काम आज टालना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी वाले लोगों को पब्लिक प्लेस पर सावधान रहने की जरूरत है।
लव- वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। युवाओं के प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। तनाव और थकान से बचने के लिए आराम भी जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7 मिथुन – पॉजिटिव- आज बाहरी गतिविधियों में मन मुताबिक समय बीतेगा। घर-परिवार के सुख-साधनों पर पैसा खर्च करके खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनेगा। इससे शांति और सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव- आलोचना और अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई तनाव वाली स्थिति बन सकती है, लेकिन उससे आपका कोई नुकसान नहीं होगा, इसलिए निश्चिंत रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए अपने खर्च कम करें। बिजनेस- आज बिजनेस को लेकर लिया गया कोई फैसला लागू हो सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। मार्केटिंग से जुड़े काम आज टालना बेहतर रहेगा। फाइनेंस से जुड़े काम कुछ परेशानी और रुकावटों के बाद पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांति से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर मन खुश रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रह सकती है। लापरवाही न करें और अपना चेकअप करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत सुखद होगी। खुद को अपडेट रखें और सकारात्मक रहें। कर्म पर भरोसा रखेंगे, तो भाग्य अपने आप मजबूत होगा। लक्ष्य पाने में किसी नजदीकी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपकी आलोचना या बुराई कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, आपका कोई नुकसान नहीं होगा। फाइनेंस से जुड़े लेन-देन करते समय बहुत सावधानी रखें। कोई गलती आपको परेशानी में डाल सकती है। बिजनेस- बिजनेस में कुछ नई गतिविधियों पर बातचीत होगी। किसी डील के सिलसिले में पार्टी से मिलने जा रहे हैं, तो अपना प्रेजेंटेशन अच्छा रखें। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिशियल यात्रा पर जाने का आदेश मिल सकता है। तरक्की भी संभव है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के मौके मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें। सेहत के प्रति सचेत और सावधान रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 सिंह – पॉजिटिव- आज कर्म और भाग्य दोनों आपका सहयोग करेंगे। दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी काम पूरे करने की रूपरेखा बना लें। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आज कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें।
नेगेटिव- इस समय नई जिम्मेदारियां भी आपके ऊपर आएंगी। ध्यान रखें, लापरवाही और देरी की वजह से जरूरी काम रुक सकते हैं। भाइयों के साथ संबंध मजबूत रखें। इनकम के साथ-साथ खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। बिजनेस- कारोबार बढ़ाने के लिए मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा बढ़ाना होगा। कुछ नई उपलब्धियां हाथ आएंगी। उन पर तुरंत काम करना जरूरी है। नौकरी में आपके मधुर व्यवहार और उदार स्वभाव की वजह से सभी सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेंगे। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। ब्लड प्रेशर आदि से जुड़ी जांच जरूर करवाएं और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 कन्या – पॉजिटिव- रुके हुए कामों को गति देने के लिए आपकी कोशिशें सफल रहेंगी। बच्चे के एडमिशन से जुड़ी समस्या दूर होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार की मदद से अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- कोई भी फैसला लेते समय या काम करते समय उससे जुड़ी पूरी जानकारी लेना जरूरी है। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। स्वभाव में गुस्सा और ईगो की वजह से घर का माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। बिजनेस- कारोबारी समस्याएं हल होंगी और आप निश्चिंत होकर दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सरकारी नौकरी में लक्ष्य हासिल करने में उच्च अधिकारियों की मदद मिलेगी। ऑफिस में चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
लव- कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में बिताएं। इससे आपसी प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन अपना ध्यान रखना भी जरूरी है। ज्यादा भीड़भाड़ या प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9 तुला – पॉजिटिव- आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। उन्हें स्वीकार करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपने उसूलों और सिद्धांतों पर टिके रहने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर की किसी समस्या को सुलझाने के लिए भी समय अच्छा है। खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दूसरों की सलाह गलत साबित हो सकती है, इसलिए अपनी क्षमता पर ही भरोसा रखें। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट के असफल होने से तनाव रहेगा। बिजनेस- बिजनेस से जुड़े संपर्क और मजबूत करें। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें, ये फायदेमंद रहेंगे। पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को आज कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में विवाह के लिए परिवार के लोगों की अनुमति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- गलत खान-पान की वजह से गला खराब रह सकता है। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें और घरेलू इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक – पॉजिटिव- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका कोई खास उद्देश्य पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही रुकावट आज दूर हो सकती है। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। स्थितियां मजबूत करने के लिए किसी गलत काम का सहारा न लें। सहज तरीके से अपने काम निपटाते जाएं। महिलाओं को ज्यादा काम की वजह से व्यवस्था बनाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। बिजनेस- कारोबार में प्रगति के मौके मिलेंगे। कमीशन, बीमा और शेयर्स से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- इस समय सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4 धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। सहजता से आगे बढ़ते रहें। आपकी कोशिशें फायदेमंद रहेंगी। किसी मांगलिक काम के आयोजन की योजना बन सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा।
नेगेटिव- मेहमानों की ज्यादा आवाजाही से अपने व्यक्तिगत काम व्यवस्थित करने में थोड़ी दिक्कत रहेगी। भाई-बहनों के बीच मतभेद बढ़ने की आशंका है। इसका कारण गुस्से पर नियंत्रण न रख पाना हो सकता है। इन बातों का असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है। बिजनेस- बिजनेस से जुड़े सभी काम ठीक तरीके से पूरे होने पर मानसिक शांति महसूस करेंगे। दूरदराज की पार्टियों से फिर संपर्क बनेंगे। पार्टनरशिप से जुड़ी गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव की वजह से तनाव रह सकता है।
लव- कुछ समय घर-परिवार के लिए जरूर निकालें। सबके साथ मनोरंजन से जुड़ी योजनाएं बनाएं। इससे आपसी प्रेम और बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा टेंशन और थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1 मकर – पॉजिटिव- व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में अच्छा तालमेल रहेगा। आपकी बेहतर कार्यप्रणाली की वजह से ज्यादातर काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे और कामों में गति आएगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- गुस्सा आने जैसी परिस्थितियां बनेंगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि ससुराल पक्ष के किसी रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। किसी कारण यात्रा करनी पड़े, तो अपने सामान का खास ध्यान रखें। बिजनेस- किसी भी तरह का बिजनेस निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको घाटा हो सकता है। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना जरूरी है। इससे आपसी तालमेल में सुधार आएगा। ऑफिस के कामों में आपकी कार्यप्रणाली से अधिकारी और बॉस खुश रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए परिवार के लोगों के लिए समय जरूर निकालें और उनकी भावनाओं को समझें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर विश्वास करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- किसी कारण बाहर जाना पड़े, तो खाने-पीने का सामान अपने पास रखें। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार बाजार का खाना खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5 कुंभ – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आप कई काम पूरे कर सकते हैं। आपकी सूझबूझ और समझदारी से कोई पारिवारिक मामला सुलझाने में मदद मिलेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार की परेशानी हल करने में आपको मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करने से आपको खुशी महसूस होगी।
नेगेटिव- कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें। लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमियों की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है, तो उसे शांति से निपटाने की कोशिश करें। बिजनेस- नौकरी हो या कारोबार, किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना है, तो उस पर तुरंत अमल करें। किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की में मदद करेगा। ऑफिस के काम समय पर पूरे होंगे।
लव- परिवार में अनुशासन बनाए रखने के लिए खुद को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। अपने लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करने का अच्छा समय है।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से शरीर में सुस्ती और थकान रहेगी। खान-पान संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3 मीन – पॉजिटिव- मीन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। सपने और कल्पनाएं साकार करने का समय है। अपने काम व्यवस्थित तरीके से करना और तालमेल बनाकर रखना आपको सफल बनाएगा। युवाओं की भविष्य को लेकर की गई कोशिशें सफल रहेंगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। स्थितियां मजबूत करने के लिए किसी गलत काम का सहारा न लें। सहज तरीके से अपने काम निपटाते जाएं। महिलाओं को ज्यादा काम की वजह से व्यवस्था बनाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। बिजनेस- बिजनेस में रिटेल के बजाय होलसेल काम पर ज्यादा ध्यान दें। अनजान लोगों पर भरोसा करना ठीक नहीं है, क्योंकि किसी तरह का धोखा होने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस में खास डील होने की संभावना है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- कामकाज में चल रही धीमी गति का असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। बेकार के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- उमस भरे मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी-जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजरअंदाज न करें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल:सिंह राशि वालों को नए मौके मिलेंगे और धनु राशि के लोगों को प्रॉपर्टी के काम में सफलता मिल सकती है

शुक्रवार, 10 जुलाई को मिथुन राशि वालों को बड़ी सफलता और पहचान मिल सकती है। सिंह राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे और कन्या राशि वाले बचत या निवेश की नई योजना शुरू कर सकते हैं। धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों को काम में सम्मान मिल सकता है। मीन राशि वालों के लिए कोई क्रिएटिव प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – टू ऑफ पेंटाकल्स
आज संतुलन बनाकर चलना बहुत जरूरी रहेगा। आर्थिक बजट को लेकर सावधानी से विचार करें। दो अलग-अलग कामों को एक साथ आसानी से संभाल लेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी बातचीत होगी। परिवार का बजट संतुलित रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी। बदलते हालात के साथ आप खुद को जल्दी ढाल लेंगे। करियर – ह्यूमन रिसोर्स प्रोफेशनल्स को जरूरी फैसले लेने होंगे। कार्यस्थल पर टाइम मैनेजमेंट का सख्ती से पालन करें। नई बिजनेस स्ट्रैटजी कंपनी को अच्छा लाभ पहुंचाएगी। पार्ट टाइम नौकरी ढूंढ रहे लोगों को कामयाबी मिलेगी। संसाधनों का सही उपयोग आपको आगे ले जाएगा।
लव – रिश्ते और काम के बीच बैलेंस जरूर बनाएं। साथी के साथ शाम को अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएं। पार्टनर की व्यक्तिगत जरूरतों का पूरा ध्यान रखें। आपसी समझ से रिश्ते की हर चुनौती आसानी से सुलझेगी। लव लाइफ में लचीलापन लाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
हेल्थ – वर्टिगो या चक्कर आने की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त पानी पिएं। शारीरिक स्थिरता के लिए नियमित योगाभ्यास जरूर करें।
लकी कलर – पीकॉक ब्लू, लकी नंबर – 8 वृष – फाइव ऑफ पेंटाकल्स
आज आपको थोड़ा अकेलापन महसूस हो सकता है। किसी बड़े व्यक्ति की अच्छी सलाह काम आएगी। आर्थिक मामलों में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी मुश्किलें करीबी दोस्तों के साथ खुलकर शेयर करें। खराब समय में परिवार का साथ आपको हिम्मत देगा। किसी बाहरी व्यक्ति से आर्थिक मदद लेने से बचें। अपने बजट का सोच-समझकर सही इस्तेमाल करें। करियर – चैरिटी या एनजीओ में काम करने वालों को संतुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल पर थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है। कंपनी में छंटनी की अफवाहों से खुद को दूर रखें। सहकर्मियों की पॉलिटिक्स से बचकर रहें। संघर्ष का यह दौर आपको बड़ी सीख देगा।
लव – रिश्ते में इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। अकेलेपन की भावना को जीवनसाथी के साथ खुलकर शेयर करें। एक-दूसरे के सच्चे सहयोग से हर मुश्किल आसानी से टलेगी। सिंगल लोगों को आज प्यार के मामलों में थोड़ी निराशा हो सकती है।
हेल्थ – इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए जरूरी सप्लीमेंट्स लें। मौसमी बुखार और ठंड से खुद को बचाकर रखें। होलिस्टिक थेरेपी की मदद से शारीरिक कमजोरी दूर हो सकती है।
लकी कलर – डार्क ग्रे, लकी नंबर – 4 मिथुन – सिक्स ऑफ वांड्स
किसी बड़ी सफलता का उत्सव मन सकता है। समाज में आपके काम को अच्छी पहचान मिलेगी। माता-पिता को आपकी तरक्की पर गर्व होगा। समाज के लोग आपकी अच्छी लीडरशिप की खुलकर तारीफ करेंगे। कई कामों में सफलता मिलने के योग हैं। करियर – पब्लिक रिलेशंस के प्रोफेशनल्स को तारीफ मिलेगी। आपकी अच्छी प्रेजेंटेशन को आज किसी बड़े कॉर्पोरेट अवॉर्ड सेरेमनी में सराहा जा सकता है। मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर आप बड़ी संख्या में लोगों को प्रेरित करेंगे। कंपनी के अहम लक्ष्य आज आसानी से पूरे हो सकते हैं।
लव – सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार खुलकर और आत्मविश्वास से करेंगे। शादी की आधिकारिक घोषणा करने के लिए दिन अच्छा है। प्यार के रिश्ते में आपको गहरा सम्मान और महत्व मिलेगा। आपके लव रिलेशन की अच्छी मिसाल दी जा सकती है।
हेल्थ – किसी पुरानी गंभीर बीमारी से अच्छी रिकवरी मिलेगी। स्टैमिना मजबूत रहेगा। रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया पूरे शरीर पर अच्छा असर दिखाएगी।
लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 3 कर्क – एइट ऑफ स्वॉर्ड्स
पारिवारिक नियमों के बीच आप खुद को काफी बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। अपनी उलझनों से बाहर निकलने की कोशिश करें। बेकार रूढ़िवादी सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिवार के सामने अपनी सही बात रखने की हिम्मत जुटाएं। नकारात्मक विचारों के कारण थोड़ी बेचैनी हो सकती है। खुद पर भरोसा रखेंगे, तो हर मुश्किल बाधा पार कर लेंगे। करियर – मौजूदा नौकरी में आगे बढ़ने का साफ रास्ता नहीं दिखेगा। खुद को अपग्रेड करने के लिए नई स्किल सीखना जरूरी है। पुरानी असफलताओं के डर को अपने नए करियर पर हावी न होने दें। बाधाएं तोड़कर अपनी क्षमता को पूरी तरह पहचानें।
लव – टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलने के लिए कड़ा फैसला लेना होगा। अपनी सच्ची भावनाओं को दबाकर रखने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। रिश्ते में अपनी व्यक्तिगत आजादी बनाए रखना जरूरी है। सिंगल लोग पुरानी खराब यादों के कारण नए रिश्ते में जाने से डर सकते हैं।
हेल्थ – मानसिक बाधाएं दूर करने के लिए शांत मेडिटेशन जरूरी है। शरीर को रिलैक्स रखने के लिए खुली हवा में टहलना आपके लिए अच्छा रहेगा।
लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6 सिंह – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
आपके भीतर नई जिज्ञासा देखने को मिलेगी। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर ठोस योजना बनाएंगे। किसी समस्या को अपनी तेज बुद्धि से सुलझा लेंगे। हर नई जानकारी को बारीकी से इकट्ठा करना आपकी प्राथमिकता होगी। सच जानने की आपकी जिज्ञासा आपको आगे ले जाएगी। करियर – रिसर्च एनालिस्ट्स को बड़े प्रोजेक्ट में कामयाबी मिलेगी। नए सर्टिफिकेशन कोर्स में दाखिला लेने के लिए दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर आपकी तेज और विश्लेषणात्मक सोच कंपनी के काम आएगी। सूचना तकनीक के क्षेत्र में नए और अच्छे अवसर मिलेंगे।
लव – रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोगों की किसी नए इंसान से रोचक ऑनलाइन चैटिंग हो सकती है। आपकी हाजिरजवाबी और ह्यूमर से पार्टनर प्रभावित होगा। बिना सोचे-समझे कड़वे शब्द बोलने से बचें।
हेल्थ – वोकल कॉर्ड में तनाव या गले में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। अपनी आवाज को आराम देने के लिए कम और धीमे बोलें। गले की सिकाई से राहत मिलेगी।
लकी कलर – आइस ब्लू, लकी नंबर – 1 कन्या – पेज ऑफ पेंटाकल्स
परिवार के लिए नई बचत योजना शुरू कर सकते हैं। घर के व्यावहारिक और आर्थिक लक्ष्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। सुरक्षित और मजबूत भविष्य की नींव रखने के लिए समय अच्छा है। परिवार के बुजुर्ग आपके गंभीर और समझदार रवैये की तारीफ करेंगे। छोटे निवेश से बड़े वित्तीय लक्ष्यों की अच्छी शुरुआत होगी। करियर – वोकेशनल ट्रेनिंग या स्किल डेवलपमेंट कोर्स आपके करियर को नई दिशा देगा। ऑफिस में अपने काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। धीमी, लेकिन ठोस प्रगति आपको अच्छी सफलता दिलाएगी। नए बिजनेस की सुरक्षित योजना आकार ले सकती है।
लव – प्यार के मामले में आपका रवैया व्यावहारिक और यथार्थवादी रहेगा। रिश्ते में भरोसेमंद और वफादार साथी का होना गहरा सुकून देगा। सिंगल लोग किसी सुलझे हुए इंसान की तरफ आकर्षित होंगे।
हेल्थ – पीठ और रीढ़ की हड्डी के लिए फिजिकल थेरेपी लें। डाइट में विटामिन्स का पर्याप्त सेवन करें। लगातार बैठे रहने से बचें और हर थोड़ी देर में छोटी वॉक जरूर लें।
लकी कलर – पेस्टल ग्रीन, लकी नंबर – 5 तुला – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
पुरानी पीड़ा को भूलकर नई शुरुआत करें। बुरे हालात के निचले स्तर से अब ऊपर उठने का समय है। पीठ पीछे होने वाली पॉलिटिक्स और धोखा आपके सामने आ सकता है। अपनों का असली चेहरा पहचानकर आप अपने भविष्य का सही फैसला लेंगे। यह अंत आपके जीवन में अच्छी शुरुआत ला सकता है। करियर – नुकसान में चल रहे पुराने बिजनेस को बंद करने का समय है। अचानक नौकरी जाने के डर को आज खुद पर हावी न होने दें। असफलता से बड़ा सबक सीखकर अपने भविष्य की रूपरेखा तैयार करें। ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को पूरी तरह दूर रखें।
लव – टॉक्सिक और खराब रिश्ते का आज अंत हो सकता है। एक्स पार्टनर की बुरी और दर्दभरी यादों से खुद को आजाद करें। दिल टूटने के बाद खुद को मानसिक रूप से मजबूत और हील करेंगे। अब आपके प्रेम जीवन में सच्चा और पारदर्शी रिश्ता ही जगह बनाएगा।
हेल्थ – क्रॉनिक बैक पेन ठीक करने के लिए एक्यूपंक्चर थेरेपी अपना सकते हैं। शारीरिक थकावट के कारण आपको आराम की सख्त जरूरत है। स्पाइनल कॉर्ड के दर्द को मैनेज करने के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से मिलें।
लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8 वृश्चिक – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स
परिवार के फालतू ड्रामे से खुद को दूर रखें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में किसी नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें। बिना किसी को बताए अपना जरूरी काम पूरा करना सही रहेगा। समझदारी और कूटनीति से आप पारिवारिक विरोधियों को मात दे सकते हैं। करियर – साइबर सिक्योरिटी के प्रोफेशनल्स को कामयाबी मिलेगी। स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग में आपके अच्छे आइडियाज कंपनी को बड़ा मुनाफा दिलाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को अपनी कूटनीतिक चाल से मात देना आपके लिए आसान होगा। कार्यस्थल पर छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें।
लव – पार्टनर से किसी भी तरह का छोटा या बड़ा झूठ बोलने से बचें। प्रेम में ईमानदार और स्पष्ट नियम बनाएं। सिंगल लोग किसी चालाक व्यक्ति के झांसे में आने से बचें। रिश्ते में छिपी हुई बातों को शांति से सामने लाएं।
हेल्थ – साइकोलॉजिकल स्ट्रेस से बचने के लिए दिमाग को शांत और रिलैक्स रखें। सही डायग्नोसिस के लिए अपनी सभी हेल्थ रिपोर्ट्स की बारीकी से जांच करवाएं।
लकी कलर – कारमेल, लकी नंबर – 7 धनु – किंग ऑफ पेंटाकल्स
आप परिवार के लिए मजबूत सहारा साबित होंगे। आर्थिक मामलों में आपका नियंत्रण परिवार को सुरक्षित भविष्य देगा। अपनी पुरानी विरासत को और मजबूत बनाने पर फोकस रखें। प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। जिम्मेदार और अच्छे मुखिया के रूप में समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। करियर – कॉर्पोरेट सीईओ और बड़े डायरेक्टर्स को कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की आर्थिक रणनीतियां आज अच्छा काम करेंगी। आपके नेतृत्व में टीम के सभी काम अच्छे तरीके से पूरे होंगे।
लव – रिश्ते में वफादारी और कमिटमेंट देखने को मिलेगी। जीवनसाथी की हर छोटी-बड़ी भौतिक जरूरत को पूरा करेंगे। लव लाइफ में स्टेबिलिटी और शांत माहौल रहेगा। सिंगल लोगों को सेटल्ड और कामयाब इंसान का प्रपोजल मिल सकता है।
हेल्थ – मेटाबॉलिक सिंड्रोम से बचने के लिए अपनी डाइट पर नियंत्रण रखें। ब्लड शुगर संतुलित रखने के लिए नियमित वॉक करें। लग्जरी वैलनेस स्पा में जाकर शरीर को आराम दे सकते हैं।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 मकर – क्वीन ऑफ कप्स
आज आप परिवार में सभी को गहरा इमोशनल सपोर्ट देंगे। आपकी सहानुभूति और अच्छा व्यवहार घर के माहौल को सकारात्मक और शांत बनाएगा। बच्चों की भावनाओं को आप अपनी समझदारी से आसानी से सुलझाएंगे। माता या किसी बड़े बुजुर्ग का प्यार आपको मानसिक सुकून देगा। अपनी इमोशनल इंटेलिजेंस से आप बड़ा विवाद भी आसानी से खत्म कर सकते हैं। करियर – काउंसलिंग साइकोलॉजी से जुड़े लोगों को आज अपने काम में अच्छी संतुष्टि मिलेगी। नर्सिंग और मेडिकल स्टाफ के सेवा भाव की तारीफ होगी। लीडरशिप में सहानुभूति का सही इस्तेमाल आपको सम्मान दिलाएगा। मानव सेवा से जुड़े एनजीओ को फंडिंग मिल सकती है।
लव – बिना शर्त सच्चा प्यार और समर्पण आपके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। जीवनसाथी के लिए इमोशनल सेफ स्पेस बनाएंगे। आपसी भावनाओं को बिना शब्दों के समझने की आपकी कला रिश्ते को मजबूत करेगी। सिंगल लोगों को संवेदनशील और अच्छा पार्टनर मिल सकता है।
हेल्थ – हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए सही डाइट जरूरी है। वॉटर रिटेंशन या सूजन की समस्या से बचने के लिए नमक का सेवन कम करें। हाइड्रोथेरेपी शरीर को रिलैक्सेशन और गहरी शांति देगी।
लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5 कुंभ – द हर्मिट
आज भीड़भाड़ से दूर जाकर थोड़ा शांत एकांत तलाशें। आत्मनिरीक्षण करके आप जीवन की कई बड़ी समस्याओं का हल निकालेंगे। अपने भीतर की आवाज सुनने के लिए समय अच्छा है। सोशल मीडिया और बाहरी शोर-शराबे से खुद को दूर रखें। आध्यात्मिक विचारों से आपका मन शांत रहेगा। करियर – इंडिपेंडेंट रिसर्च करने वालों को आज अपने विषय में गहरी जानकारी मिलेगी। कार्यस्थल से छोटा सा सैबेटिकल लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिना किसी दखल के अकेले में काम करना सफलता दिलाएगा। एकेडमिक राइटिंग से जुड़े लोगों का बड़ा पेपर पब्लिश हो सकता है।
लव – रिलेशनशिप और डेटिंग से ब्रेक लेना पसंद करेंगे। खुद से प्यार करना और सेल्फ लव को प्राथमिकता देना आज जरूरी है। पार्टनर से थोड़ा पर्सनल स्पेस मांगना रिश्ते के भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। अंदरूनी शांति खोजने के लिए लव लाइफ को थोड़ा पॉज करना फायदेमंद होगा।
हेल्थ – डिजिटल डिटॉक्स करके अपने दिमाग को मोबाइल स्क्रीन के असर से आराम दें। नर्वस सिस्टम की हीलिंग के लिए प्राकृतिक और शांत माहौल चुनें।
लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7 मीन – नाइट ऑफ कप्स
कोई नया क्रिएटिव और कलात्मक प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। जीवन में कोई भावुक और खूबसूरत प्रस्ताव दस्तक दे सकता है। अपनी कल्पनाओं को साकार करने के लिए दिन अच्छा है। घर का माहौल रोमांटिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर – फाइन आर्ट्स और पोएट्री से जुड़े लोगों को बड़ी पहचान मिलेगी। रोमांटिक फिक्शन लिखने वाले लेखकों का नया काम पब्लिश हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई कलात्मक और अच्छा आइडिया आपको सफलता दिलाएगा। फैशन और डिजाइन फील्ड के लोगों को कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव – पोएटिक अंदाज में प्रपोजल मिल सकता है। पार्टनर के सरप्राइज और खूबसूरत ग्रैंड जेस्चर से आप प्रभावित होंगे। प्रेम जीवन में आज रोमांस और नई ऊर्जा रहेगी। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी चार्मिंग इंसान की एंट्री हो सकती है।
हेल्थ – आर्ट थेरेपी शुरू करें। मूड स्थिर रखने के लिए मधुर और शांत संगीत सुनें। शरीर में अच्छे हार्मोन्स बढ़ाने के लिए अपनी पसंद का कोई क्रिएटिव काम करें।
लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

योगिनी एकादशी व्रत आज:विष्णु जी को पीले वस्त्र वस्त्र और देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं सुहाग का सामान, शिवलिंग पर जल चढ़ाकर करें चंदन का लेप

आज (शुक्रवार, 10 जुलाई) आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, इसे योगिनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि जो भक्त यह व्रत करता है, उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस व्रत से वैसा ही पुण्य मिलता है, जैसा पुण्य यज्ञ करने से मिलता है। इस बार तिथियों की घट-बढ़ की वजह से कई पंचांग में 11 जुलाई को योगिनी एकादशी बताई गई है, हालांकि अधिकतर पंचांगों में 10 जुलाई को ही एकादशी व्रत करने की सलाह दी गई है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, योगिनी एकादशी व्रत अक्षय पुण्य देने वाला व्रत माना जाता है। ऐसा पुण्य, जिसका शुभ असर जीवनभर बना रहता है। आमतौर पर एकादशी व्रत निराहार रहकर किया जाता है यानी भक्त दिनभर अन्न का त्याग करते हैं, लेकिन जो लोग भूखे नहीं रह पाते हैं, वे एक समय फलाहार कर सकते हैं। दूध और फलों का रस भी पी सकते हैं। जो लोग एकादशी व्रत नहीं कर पा रहे हैं, वे भगवान विष्णु की विधिवत पूजा कर सकते हैं, अगर विधिवत पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो विष्णु जी को जल और तुलसी चढ़ाकर भी सामान्य पूजा की जा सकती है। ऐसे कर सकते हैं भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा सबसे पहले घर के मंदिर में भगवान गणेश जी की पूजा करें। गणेश जी को जल और पंचामृत चढ़ाएं। हार-फूल और वस्त्रों से शृंगार करें। दूर्वा चढ़ाएं। लड्डू का भोग लगाएं। ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जप करें। धूप-दीप जलाकर आरती करें। गणेश पूजन के बाद भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा करें। इनकी प्रतिमाओं पर जल, दूध और पंचामृत चढ़ाएं। वस्त्र और फूल चढ़ाएं। चंदन से तिलक लगाएं। देवी लक्ष्मी को सुहाग का सामान जैसे लाल चूड़ी, चुनरी, कुमकुम आदि चढ़ाएं। विष्णु जी को पीले वस्त्र पहनाएं। इत्र लगाएं। मिठाई का भोग तुलसी के पत्तों के साथ लगाएं। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करते हुए धूप-दीप जलाएं और आरती करें। पूजा में विष्णु जी का ध्यान करते हुए एकादशी व्रत करने का संकल्प लें। एकादशी और शुक्रवार के योग में करें शुक्र ग्रह की पूजा ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुक्रवार का कारक ग्रह माना जाता है। इस ग्रह की पूजा शिवलिंग रूप में की जाती है, इसलिए शिवलिंग पर जल-दूध चढ़ाएं। चंदन का लेप करें। सफेद फूलों से श्रृंगार करें। बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल भी चढ़ाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। शुक्र ग्रह के मंत्र ऊँ शुक्राय नम: का जप करें। पूजा के बाद दूध का दान करें। एकादशी पर कर सकते हैं ये शुभ काम एकादशी पर पूजा-पाठ करने के साथ ही भजन-कीर्तन भी करना चाहिए। भगवान की कथाएं भी पढ़-सुन सकते हैं। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। क्रोध-निंदा से बचें। मन को स्थिर और शांत रखें। जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, जल आदि का दान करें। हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप चाहें तो राम नाम का जप भी कर सकते हैं। अगर आपके पास पर्याप्त समय हो, तो सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं। अगले दिन यानी द्वादशी (11 जुलाई) को सूर्योदय के समय भगवान विष्णु की पूजा करें। शुद्ध सात्विक खाना बनाएं और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। इसके बाद स्वयं भोजन करें। इस तरह ये व्रत पूरा होता है।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:सुख-सुविधाएं और अन्य चीजें हमारा ध्यान लक्ष्य से हटा देती हैं, ये असफलता का कारण बन सकती हैं

हर व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ना, सफल होना और ऊंचाइयां प्राप्त करना चाहता है, लेकिन दुनिया की भौतिक चीजें और उनके आकर्षण व्यक्ति को लक्ष्य से भटका देते हैं। धन, सुख-सुविधाएं और अन्य चीजें हमारा ध्यान अच्छे विचारों और ऊंचे आदर्शों से हटाकर केवल भोग-विलास की ओर ले जाते हैं। इस कारण हमारा मानसिक विकास रुक जाता है। जो चीजें हमें बाहरी रूप से उन्नति जैसी लगती हैं, वे वास्तव में हमारी असफलता का कारण बन सकती हैं। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए सच्ची सफलता कैसे मिल सकती है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

10 जुलाई का राशिफल:मिथुन राशि के लोग नई शुरुआत करने का मन बना सकते हैं, वृष राशि वालों को बिजनेस में फायदा मिल सकता है

शुक्रवार, 10 जुलाई को वृष राशि वालों को बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। मिथुन राशि वालों की नए काम शुरू करने की इच्छा पूरी हो सकती है और नौकरी से जुड़ी फाइल का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। तुला राशि वालों के फाइनेंस से जुड़े काम मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने शुरू होंगे। कुंभ राशि वालों के लिए नया बिजनेस शुरू करने या बिजनेस बढ़ाने के लिहाज से अनुकूल दिन रहेगा। मीन राशि वालों को पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- आपका शांत स्वभाव और व्यवस्थित तरीके से काम करने की आदत दिन को अच्छा बनाएगी। कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट आज वापस मिल सकती है। धैर्य के साथ हर काम पूरा करने से आपको मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। साथ ही आप अपने दूसरे व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा अनुशासन में रहें और मर्यादा वाला व्यवहार रखें। सोशल मीडिया और बेकार की बातों में समय खराब न करें। आपकी कोई कीमती चीज चोरी या गुम होने की आशंका है, इसलिए अपनी चीजें संभालकर रखें। बिजनेस- कारोबार में कॉम्पिटिशन रहेगा। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकते हैं। कोई भी खास फैसला लेने से पहले घर के वरिष्ठ सदस्य या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। इससे आपको सही समाधान मिलेगा। ऑफिस में व्यवस्था ठीक बनी रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- तनाव और उदासी जैसी स्थिति रह सकती है। समस्या से घबराने के बजाय समाधान ढूंढें। योग और मेडिटेशन के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9 वृष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल आप खुद निकालने में काफी हद तक सफल रहेंगे। अतीत को भूलकर वर्तमान पर ध्यान देने की कोशिश करें। व्यस्तता के बावजूद आप मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखेंगे।
नेगेटिव- कोई विवाद हो, तो उसे बढ़ाने के बजाय बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। युवा लोग दोस्तों के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से न भटकें। किसी अनचाहे काम को मजबूरी में करना पड़ सकता है और इससे तनाव भी रहेगा। बिजनेस- आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोशिश करें कि ऑर्डर समय पर पूरे हों और उनकी क्वालिटी भी अच्छी रहे। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। ऑफिस के प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों से बातचीत करते समय सहज रहें।
लव- घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। अपने लव पार्टनर को कोई उपहार जरूर दें।
स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं। महिलाएं और बुजुर्ग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7 मिथुन – पॉजिटिव- काम करने का जोश और जज्बा आपको अच्छी सफलता देगा, इसलिए मेहनत में कोई कमी न रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। रोचक और ज्ञान बढ़ाने वाला साहित्य पढ़ने में भी कुछ समय बीतेगा।
नेगेटिव- घर-परिवार में किसी व्यक्तिगत मामले को लेकर तनाव बन सकता है। गुस्से या जल्दबाजी के बजाय धैर्य और शांति से समस्या का हल निकालें। बाहरी लोगों के दखल से व्यक्तिगत दिक्कतें बढ़ सकती हैं। बिजनेस- कारोबार में कोई नया काम शुरू करने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। युवाओं को नौकरी से जुड़ी भेजी गई फाइल का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा, इसलिए एक्स्ट्रा समय देना पड़ सकता है। साथ ही उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव- परिवार के लोगों और जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। ध्यान रखें, नकारात्मक सोच वाले मित्रों से ज्यादा मेलजोल आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों में कड़वाहट आने से थोड़ा तनाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 कर्क – पॉजिटिव- जिस लक्ष्य को पाने के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, आज उसके अच्छे नतीजे मिलने का समय है। कोशिश जारी रखें और उम्मीद बनाए रखें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की कोई समस्या हल हो सकती है।
नेगेटिव- कहीं निवेश करने या कोई महंगी चीज खरीदने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति फिलहाल पहले जैसी ही रहेगी। बिजनेस- बिजनेस बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं पर दोबारा विचार जरूर करें। यह समय कामों को बहुत गंभीरता और समझदारी से पूरा करने का है। कोई भी छोटा या बड़ा फैसला लेते समय किसी का मार्गदर्शन और सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।
लव- परिवार में आपसी तालमेल बनाकर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। बेकार के प्रेम प्रसंगों में न पड़ें।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2 सिंह – पॉजिटिव- किसी मुश्किल मुकाम को मेहनत से हासिल कर लेंगे। बस हर किसी पर भरोसा न करें और अपने काम से मतलब रखें। आत्ममंथन करने से मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाए रखेंगे।
नेगेटिव- युवाओं की छोटी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी भी उलझन में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, तो फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दें। बिजनेस- बिजनेस में आपके काम को लेकर स्थिति अनुकूल होती दिख रही है। कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो आपकी तरक्की में मददगार रहेंगी। अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा कि जरूरी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं।
लव- जीवनसाथी की सलाह और सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का असर सेहत पर पड़ सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। योग और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 कन्या – पॉजिटिव- आलस छोड़ें और एक्टिव रहें। अनुभवी लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। आपकी सोच और दिनचर्या में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके योगदान और काम की तारीफ होगी।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना है, तो उस पर दोबारा विचार जरूर करें। यह समय अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करने का है, इसलिए दोस्तों के साथ या आलस में समय खराब न करें। बिजनेस- कारोबार में मौजूदा कामों को ही व्यवस्थित करें। अभी कोई नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। पहले उस पर और ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। फाइनेंस से जुड़े कामों में हालात सामान्य रहेंगे।
लव- कामकाज में चल रही धीमी गति का असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- सेहत में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव रहेंगे। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 तुला – पॉजिटिव- अपने रुके हुए कामों को गति देने के लिए समय अनुकूल है। फाइनेंस से जुड़े काम मन मुताबिक पूरे होते जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल वाला माहौल रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों पर ज्यादा अनुशासन थोपना संबंधों में दूरी ला सकता है, इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। हालांकि, आप अपनी व्यवहार कुशलता से हर समस्या का हल भी निकाल लेंगे। बिजनेस- कारोबार में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समय रहते आप उनका हल भी ढूंढ लेंगे। वर्किंग महिलाओं को परिवार और बिजनेस से जुड़े कामों के बीच तालमेल बनाने में कुछ दिक्कत रहेगी। प्राइवेट ऑफिस में अपना टारगेट पूरा हो जाने से राहत और सुकून मिलेगा।
लव- पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। मेडिटेशन जरूर करें और कुछ समय प्रकृति के साथ भी बिताएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6 वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिन शुभ रहेगा। आपके मित्र और रिश्तेदार किसी परेशानी को सुलझाने में आपकी मदद करते दिखेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी दिक्कतों से राहत मिलेगी। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश भी जारी रहेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा लग सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा। सकारात्मक रहें और खुश रहने की कोशिश करें। भाइयों के साथ चल रही कहासुनी को घर के वरिष्ठ लोगों की मदद से सुलझाने की कोशिश करें। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बिजनेस- बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों में कुछ अनुकूलता रहेगी। काम को लेकर की गई मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलने शुरू होंगे। खर्चे ज्यादा रहेंगे, लेकिन आय के रास्ते भी बने रहेंगे, इसलिए आर्थिक समस्या नहीं आएगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव- पति-पत्नी को एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है। व्यक्तिगत मामलों को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। मौसम से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 धनु – पॉजिटिव- इस समय अपना लक्ष्य हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक या सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाने में आपका खास योगदान रहेगा।
नेगेटिव- बाहरी लोगों के दखल का नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर में मेहमानों के आने से कुछ जरूरी कामों में रुकावट आएगी, इसलिए व्यवस्थित तरीके से काम करें। बिजनेस- बिजनेस में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। इस समय कहीं निवेश करना ठीक नहीं है। हालांकि, सावधानी और मेहनत से जरूरत के अनुसार काम होते जाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर एक्स्ट्रा काम आने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- घर में सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी और नई ऊर्जा देगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट दर्द जैसी परेशानी बढ़ सकती है। इस समय अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। कुछ समय से मन में चल रही उलझन खत्म होगी। आप अपनी पसंद के कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात सभी को खुशी देगी। आपसी बातचीत से कई नई बातों की जानकारी भी मिलेगी।
नेगेटिव- सफलता पाने के लिए थोड़ा व्यावहारिक होना पड़ेगा। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए लोन लेना पड़ सकता है, लेकिन यह आपकी संपत्ति और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा, इसलिए ज्यादा चिंता न करें। बिजनेस- बिजनेस के काम समय पर पूरे करने के लिए अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की जरूरत है। कर्मचारियों और स्टाफ की सलाह पर ध्यान दें, आपको कोई सही सुझाव मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग जल्दी ही अपना मनचाहा काम पा सकते हैं। बॉस और उच्च अधिकारियों का सहयोग भी बना रहेगा।
लव- परिवार के लोगों के बीच मधुरता और प्रेम बना रहेगा। युवा लोग प्रेम संबंधों में समय खराब करने के बजाय अपने परिवार और करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- मौसम का नकारात्मक असर सेहत पर पड़ सकता है। खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 कुंभ – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियां आज आपको व्यस्त रखेंगी। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से खास मान-सम्मान मिलेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत होगी। विद्यार्थी नए सेशन की पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। युवा लोग भावनाओं में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक सोच रखें। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने की कोशिश करें। बिजनेस- कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं, तो आज उससे जुड़ी शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। ऑफिस के कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन अपनी फाइलें और पेपर्स संभालकर रखें।
लव- घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल वाला खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी मित्र से अचानक मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- सेहत के प्रति लापरवाही समस्या बढ़ा सकती है। डायबिटीज वाले लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 मीन – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मिली अच्छी सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कोई भी काम करने से पहले उसके हर पहलू पर सोच-विचार करें। इससे आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।
नेगेटिव- किसी मित्र या संबंधी का अपने वादे से पीछे हटना आपको तनाव दे सकता है। इसलिए दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। दूसरों पर भरोसा करने के बजाय अपने मन की आवाज और अपने फैसले को प्राथमिकता दें। बिजनेस- पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग व्यवस्था को अच्छा बनाए रखेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से तनाव से राहत मिलेगी।
लव- अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालें। व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी का सहयोग करना जरूरी है। कई मुद्दों पर उनकी राय आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
स्वास्थ्य- अपना काम दूसरों के साथ बांटें, वरना सेहत प्रभावित हो सकती है। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल:वृष राशि वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है और कुंभ राशि वालों को विदेशी सौदों में फायदा मिल सकता है

गुरुवार, 9 जुलाई को वृष राशि वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है और विदेश से बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। कर्क राशि वालों का पुराना कानूनी मामला उनके पक्ष में सुलझ सकता है। सिंह राशि वाले प्रॉपर्टी की डील पक्की कर सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को कृषि और रियल एस्टेट के काम में अच्छा फायदा होगा। धनु राशि वालों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। मकर राशि वालों को ऊंचे पद तक पहुंचने के मौके मिलेंगे और कुंभ राशि वालों को विदेशी सौदों में मुनाफा होगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – किंग ऑफ वांड्स
परिवार के लोग आपकी अच्छी लीडरशिप का सम्मान करेंगे। किसी खास मामले में आपका फैसला अंतिम माना जा सकता है। बच्चों को सही रास्ता दिखाने के लिए समय अच्छा है। संपत्ति से जुड़े जरूरी दस्तावेज पक्के हो सकते हैं। सामाजिक कामों में आपका असर बढ़ेगा। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करें। करियर – राजनीति से जुड़े लोगों का असर बढ़ेगा। अपनी लीडरशिप क्वालिटी से आप टीम को मोटिवेट करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी कड़े फैसले से अच्छे नतीजे मिलेंगे। आत्मविश्वास से आप हर मुश्किल को आसानी से हल करेंगे।
लव – रिश्ते में आपका रवैया थोड़ा डोमिनेटिंग रह सकता है। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की पूरी कोशिश करें। एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। हमसफर के साथ शाम को अच्छा समय बिताएंगे। अपने प्यार का इजहार शानदार तरीके से कर सकते हैं।
हेल्थ – हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ज्यादा मसालेदार भोजन से आज बचें। गुस्से को कंट्रोल करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।
लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5 वृष – नाइट ऑफ वांड्स
आज का दिन जल्दबाजी और उत्साह से भरा रहेगा। अचानक किसी लाभदायक यात्रा का योग बन सकता है। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। अपने नए विचारों को तुरंत अमल में लाने की कोशिश करें। किसी अजनबी से मिलकर आपको नई प्रेरणा मिल सकती है। घर की मरम्मत का काम शुरू हो सकता है। सुस्ती बिल्कुल न दिखाएं। करियर – लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रमोशन की खबर मिल सकती है। विदेश से कोई बड़ा और अच्छा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। नया टास्क आप तय समय से पहले निपटा लेंगे। सेल्स टारगेट पूरा होने से अच्छा आर्थिक लाभ होगा।
लव – रिश्ते में पैशन और गर्माहट रहेगी। पार्टनर के साथ अचानक वीकेंड ट्रिप का अच्छा प्लान बन सकता है। रोमांस के मामले में चीजें बेहतर तरीके से आगे बढ़ेंगी। रिश्ते में नया रोमांच लाने के लिए समय सही है। एक-दूसरे के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।
हेल्थ – स्पोर्ट्स इंजरी से बचने के लिए वार्मअप करना जरूरी है। शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। प्रोटीन डाइट लेकर अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाएं।
लकी कलर – ऑरेंज, लकी नंबर – 1 मिथुन – द स्टार
आज आपके भीतर नई उम्मीद जागेगी। समाज के लोगों के साथ आपकी अच्छी और आध्यात्मिक मुलाकात हो सकती है। जीवन की पुरानी परेशानियां दूर होने लगेंगी। किसी अच्छे कम्युनिटी इवेंट का आप हिस्सा बन सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की बिना स्वार्थ मदद करना आपको मन से सुकून देगा। करियर – एनजीओ और समाज सेवा से जुड़े लोगों के काम की तारीफ होगी। एस्ट्रोलॉजी और हीलिंग प्रोफेशनल्स को नए क्लाइंट मिलेंगे। क्रिएटिव आर्ट्स में आपका अच्छा प्रदर्शन सबका ध्यान खींचेगा। नए इनोवेशन से कंपनी को बड़ा आर्थिक फायदा होगा। टीम के साथियों को आपकी प्रेरणा से नई ऊर्जा मिलेगी।
लव – सच्चा और ईमानदार सोलमेट मिल सकता है। रिश्ते में गहरा भावनात्मक जुड़ाव बनेगा। कड़वाहट भूलकर आप दिल से एक-दूसरे को माफ करेंगे। सिंगल लोग अपनी पसंद के इंसान को आज प्रपोज कर सकते हैं। यह दिन सच्चे प्यार की नई और खूबसूरत शुरुआत कर सकता है।
हेल्थ – स्किन रिजुविनेशन के लिए प्राकृतिक उपचार का सहारा लें। रेस्पिरेटरी डिटॉक्स के लिए खुली और साफ हवा में प्राणायाम करें। स्लीप एप्निया की परेशानी में राहत मिल सकती है।
लकी कलर – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6 कर्क – जजमेंट
आज अतीत के कर्मों का अच्छा फल मिल सकता है। लंबे समय से चल रहा कानूनी मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। परिवार में कोई पुराना बिछड़ा सदस्य वापस लौट सकता है। पुरानी गलतियों से सीखकर आप नई दिशा चुनेंगे। ईश्वर की कृपा से आपके काम आसानी से बन सकते हैं। अपने मन की आवाज को ध्यान से सुनें। करियर – न्यायपालिका और कोर्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑडिटिंग और फाइनेंस से जुड़े काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। सही और ईमानदार फैसले लेने से आपकी अच्छी तारीफ होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शानदार सफलता मिल सकती है। पुराने अटके हुए प्रोजेक्ट अचानक तेजी से आगे बढ़ेंगे।
लव – रिश्ते में किसी को दूसरा मौका देने के लिए समय सही है। जीवनसाथी के साथ पुरानी कसमें फिर से दोहरा सकते हैं। प्रेम जीवन में नया और अच्छा बदलाव आएगा। ब्रेकअप के बाद पैचअप होने की संभावना है। यह समय रिश्ते को नया और बेहतर रूप देगा।
हेल्थ – इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए उपवास रख सकते हैं। प्राकृतिक चिकित्सा शरीर पर अच्छा असर करेगी।
लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8 सिंह – फोर ऑफ पेंटाकल्स
आज आप धन की सुरक्षा और बचत पर ज्यादा ध्यान देंगे। किसी प्रॉपर्टी की डील को पक्का कर सकते हैं। पैसों को लेकर मन में थोड़ा डर बना रहेगा। अपनी पुरानी संपत्तियों की बारीकी से जांच करेंगे। खर्चों पर सख्त नियंत्रण रखना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के लोगों को आपकी कंजूसी थोड़ी बुरी लग सकती है। करियर – स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी की सुरक्षा को लेकर आप काफी आश्वस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर अपने रिसोर्स किसी के साथ शेयर न करें। कंपनी का बजट मैनेज करने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। फाइनेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
लव – रिश्ते में आज थोड़ी पजेसिवनेस और जलन दिख सकती है। पार्टनर पर ज्यादा अधिकार जताना रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस देना प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। अपने दिल के दरवाजे खोलकर सच्चे प्यार का स्वागत करें।
हेल्थ – कॉन्स्टिपेशन की समस्या हो सकती है। जॉइंट स्टिफनेस दूर करने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग करें। अर्थराइटिस के दर्द को मैनेज करने में फिजियोथेरेपी मददगार होगी।
लकी कलर – पिजन ग्रे, लकी नंबर – 4 कन्या – नाइन ऑफ वांड्स
आज आप सफलता के बहुत करीब खड़े हैं। पिछली सफलताओं के कारण आप अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सावधान रहेंगे। थकान के बावजूद आप अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आज आपको अपनी सीमाएं तय करनी होंगी। चुनौतियों से आप बड़ा सबक सीखेंगे। अपने घर को बाहरी दखल से बचाएं। हार न मानने वाला रवैया आपको बड़ी जीत दिलाएगा। करियर – सिक्योरिटी सर्विसेस और डिफेंस क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों की हर चाल से आप खुद को सुरक्षित रखेंगे। किसी मुश्किल काम में आप आसानी से हार नहीं मानेंगे। लगातार कोशिश करने से आपका अटका हुआ प्रमोशन आज पास हो सकता है। काम के दबाव के बावजूद आप अपना बेस्ट प्रदर्शन देंगे।
लव – रिश्ते में किसी पुरानी चोट के कारण आपका दिल थोड़ा डरा रहेगा। कमिटमेंट करने से पहले आप हर बात को गहराई से परखेंगे। जीवनसाथी पर पूरी तरह भरोसा करने में थोड़ा समय लगेगा। आपका सावधान रवैया रिश्ते को नुकसान से बचाएगा। प्यार में धीरे-धीरे विश्वास बनाने का यह सही समय है।
हेल्थ – इम्यून डिफेंस मजबूत करने के लिए हेल्दी डाइट अपनाएं। लगातार काम करने से आपकी ऊर्जा कम हो सकती है। विटामिन सप्लीमेंट्स का सही उपयोग आपके नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाएगा।
लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7 तुला – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज चिंता और ज्यादा सोचने की आदत आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक विवादों को दिमाग पर ज्यादा हावी न होने दें। पुरानी बातों से अपना वर्तमान समय खराब न करें। अपनों के साथ अपनी समस्याएं खुलकर शेयर करना अच्छा रहेगा। यह मानसिक तनाव जल्दी खत्म हो सकता है। करियर – क्राइसिस मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में आज कोई बड़ी मानसिक रुकावट आ सकती है। काम के दबाव से आपका कॉन्फिडेंस थोड़ा डगमगा सकता है। गलती के डर से आप फैसले लेने में हिचकिचाएंगे। पुरानी असफलताओं को अपने करियर के आड़े न आने दें। शांति से काम करने पर हर मुश्किल का समाधान मिलेगा।
लव – ब्रेकअप के बुरे ख्याल आज आपको मानसिक रूप से डरा सकते हैं। पार्टनर से बार-बार भरोसा चाहना रिश्ते को कमजोर करेगा। आपसी बातचीत से मन के सारे शक दूर करें। बेकार बातों को मुद्दा बनाने से अपने प्रेम जीवन को बचाएं। प्यार में सुरक्षित महसूस करने के लिए थोड़ा समय दें।
हेल्थ – एंग्जायटी आज आपको परेशान कर सकती है। न्यूरोलॉजिकल स्ट्रेस दूर करने के लिए अच्छे डॉक्टर से मिलें। रात में कैफीन लेने से बचें।
लकी कलर – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 2 वृश्चिक – नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आज काम की रफ्तार थोड़ी धीमी, लेकिन सुरक्षित रहेगी। रोजमर्रा के घरेलू काम आप व्यवस्थित तरीके से निपटाएंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें और सावधानी रखें। लंबी अवधि के सुरक्षित निवेश आपको अच्छा फायदा देंगे। अनुशासन से आप अपने लक्ष्य आसानी से पा सकेंगे। संपत्ति खरीदने की योजना आकार ले सकती है। करियर – कृषि और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होगा। हर प्रोजेक्ट को आप बारीकी और परफेक्शन के साथ पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर आपके भरोसेमंद स्वभाव की अधिकारी खुलकर तारीफ करेंगे। जोखिम भरा काम करने से आज बचें।
लव – रिश्ते में व्यावहारिक मदद और सच्चा सहयोग ज्यादा मायने रखेगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए मजबूत आधार का काम करेंगे। प्यार जताने के लिए आप छोटे, लेकिन अर्थपूर्ण काम करेंगे। एक-दूसरे पर भरोसा रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। सिंगल लोग किसी समझदार इंसान की ओर आकर्षित होंगे। स्थिर स्वभाव प्रेम जीवन में शांति लाएगा।
हेल्थ – अपनी डाइट और एक्सरसाइज रूटीन का सख्ती से पालन करें। मेटाबॉलिज्म सही रखने के लिए फाइबर वाला भोजन खाएं। शरीर में विटामिन्स की कमी पूरी करना जरूरी है।
लकी कलर – रस्ट, लकी नंबर – 9 धनु – एस ऑफ स्वॉर्ड्स
आज मानसिक स्पष्टता का आपके जीवन पर अच्छा असर रहेगा। पुरानी उलझन का अचानक सटीक समाधान मिल सकता है। बातचीत में आपका साफ और तार्किक रवैया सबको प्रभावित करेगा। अपनी तेज बुद्धि से आप किसी भी झूठ को आसानी से पकड़ लेंगे। किसी भी कागज पर साइन करने से पहले हर नियम ध्यान से पढ़ें। करियर – आईटी और सर्जरी से जुड़े लोगों को आज अच्छी सफलता मिलेगी। बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स से आप बड़े क्लाइंट को आसानी से जीतेंगे। समस्या सुलझाने का नया आइडिया आपके दिमाग में आएगा। नई नौकरी का अच्छा और साफ ऑफर आपको मिल सकता है।
लव – रिश्ते में आज ईमानदारी और साफगोई का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप जरूरी और निर्णायक बातचीत कर सकते हैं। खराब रिश्ते को खत्म करने का साहस आज आपको मिलेगा। प्यार में झूठे वादों को पहचानकर आप सही कदम उठाएंगे। रिश्ते में आज सच्चाई और पारदर्शिता दिखेगी।
हेल्थ – डेंटल सर्जरी के बाद दर्द से राहत मिलेगी। तनाव घटाने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सही खान-पान से रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से वापस आएगी।
लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 1 मकर – क्वीन ऑफ वांड्स
सामाजिक आयोजनों में आप सबका ध्यान अपनी ओर खींचेंगे। परिवार के काम आप आत्मविश्वास के साथ पूरे करेंगे। लोगों को मैनेज करने की अच्छी कला आपके बहुत काम आएगी। आपकी सकारात्मक ऊर्जा देखकर लोग प्रेरणा लेंगे। किसी जरूरी मामले को आप बहुत अच्छे तरीके से संभालेंगे। महिलाओं का सहयोग आपका मुश्किल काम आसान करेगा। करियर – पीआर और फैशन इंडस्ट्री के लोगों को शानदार सफलता मिल सकती है। महिला बॉस के सहयोग से आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। अच्छी प्रेजेंटेशन से आप मीटिंग में सबका दिल जीतेंगे। लीडरशिप भूमिका में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। मेहनत के दम पर आप ऊंचे पद तक जल्दी पहुंच सकते हैं।
लव – रिश्ते में मैग्नेटिक अट्रैक्शन देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। प्यार में किसी तरह की झिझक नहीं रहेगी। आपका बोल्ड अंदाज प्रेम जीवन में नया रोमांच लाएगा। एक-दूसरे को खुश रखने के लिए अच्छे प्रयास करेंगे।
हेल्थ – फिटनेस और डांस एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। मानसिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए क्रिएटिव कामों में ध्यान लगाएं। जंक फूड से खुद को दूर रखें।
लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3 कुंभ – टू ऑफ वांड्स
जीवन के अहम मोड़ पर आप बड़ा फैसला ले सकते हैं। इंटरनेशनल खबरें आपके भविष्य की योजनाओं पर असर डालेंगी। दुनिया का नक्शा देखकर आप किसी लंबी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। आपके विजन में स्पष्टता और दूर की सोच दिखेगी। अपनी क्षमताओं को नई दिशा देने के लिए आप ठोस कदम उठाएंगे। सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए समय सही है। करियर – एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों को विदेशी सौदों में अच्छा मुनाफा मिलेगा। एविएशन इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स को नौकरी का शानदार ऑफर मिल सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी के साथ आपका बड़ा अनुबंध फाइनल होगा। बड़ा लक्ष्य आपको कॉर्पोरेट दुनिया में ऊंचे मुकाम तक पहुंचाएगा।
लव – अलग संस्कृति वाले पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। एक-दूसरे के साझा विजन से रिश्ते को अच्छी दिशा मिलेगी। दूरी के बावजूद भावनात्मक जुड़ाव गहरा रहेगा। ऑनलाइन माध्यम से किसी के साथ गहरा संपर्क बन सकता है। रिश्ते में आ रही रुकावट को आप आसानी से पार करेंगे।
हेल्थ – रेस्पिरेटरी कैपेसिटी बढ़ाने के लिए खुली हवा में एक्सरसाइज करें। लंग फंक्शन की पुरानी रुकावट दूर हो सकती है। ऑक्सीजन लेवल सही रखने के लिए प्राणायाम का अभ्यास करें।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 3 मीन – सेवन ऑफ कप्स
भ्रम और कल्पनाओं के कारण आज आपका मन ज्यादा भटक सकता है। कई अच्छे विकल्प देखकर आप उलझन में पड़ेंगे। दिन में सपने देखने की आदत आपका कीमती समय खराब कर सकती है। चमक-दमक वाली चीजों के पीछे भागने से बचें। सच का सामना करना आज आपके लिए जरूरी है। करियर – सिनेमा और वर्चुअल रियलिटी से जुड़े लोगों को शानदार प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। शाइनी ऑब्जेक्ट सिंड्रोम से बचकर अपने मौजूदा प्रोजेक्ट पर ध्यान दें। नई नौकरियों के झूठे विज्ञापनों से खुद को बचाएं। क्रिएटिव लोगों के दिमाग में आज कई शानदार आइडिया आएंगे। अपने एक लक्ष्य को चुनकर उसी पर पूरा ध्यान लगाएं।
लव – रिश्ते में मोह और शारीरिक आकर्षण ज्यादा हावी रहेगा। कन्फ्यूजिंग सिग्नल्स के कारण पार्टनर के इरादों को समझने में मुश्किल हो सकती है। प्रेमी को आदर्श मानकर उसकी कमियों को नजरअंदाज न करें। प्यार की काल्पनिक दुनिया से बाहर निकलना आपके लिए जरूरी है।
हेल्थ – शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। मानसिक भ्रम दूर करने के लिए काउंसलर की मदद लें। नींद की कमी से आज आपको चक्कर आ सकते हैं।
लकी कलर – मैजेंटा, लकी नंबर – 9

14 जुलाई को आषाढ़ मास की अमावस्या:मान्यताएं: इस दिन किसान करते हैं और अपने टूल्स की पूजा और शुरू होते हैं, 15 जुलाई से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि

मंगलवार, 14 जुलाई को आषाढ़ मास की अमावस्या है। इसे हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। इसलिए यह पर्व किसानों के लिए बहुत खास है, क्योंकि इस दिन किसान अपने हल और अन्य कृषि उपकरणों (टूल्स) की पूजा करते हैं। पूजा के बाद नई फसल से जुड़े कामों की औपचारिक शुरुआत हो जाती है। कई किसान हल से खेत जोतने और बीज बोने की परंपरा भी निभाते हैं। अभी वर्षा ऋतु का समय है, इस ऋतु में आने वाली आषाढ़ी अमावस्या का दिन बीज बोने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, आषाढ़ी अमावस्या पर पितरों के लिए पूजा-पाठ, ध्यान, पिंडदान और तर्पण आदि शुभ करना चाहिए। साथ ही, किसी सार्वजनिक जगह पर एक छायादार वृक्ष का पौधा भी लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस समय लगाए गए पौधों के पनपने की संभावनाएं काफी अधिक हैं, क्योंकि पौधों को बारिश की वजह से करीब 3-4 महीनों तक समय-समय पर जरूरी पानी मिल जाता है। हलहारिणी अमावस्या पर कर सकते हैं ये शुभ काम

गौतम बुद्ध की शिष्यों को सीख:जल्दबाजी अच्छे परिणामों को भी खराब कर देती है, धैर्य के साथ मेहनत करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी

गौतम बुद्ध के कई ऐसे प्रेरक प्रसंग हैं, जिनसे हमें सुखी जीवन की सीख मिलती है। बुद्ध की कई कथाओं में यह संदेश दिया गया है कि केवल मेहनत करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही दिशा, धैर्य और निरंतरता भी उतनी ही जरूरी है। एक बार गौतम बुद्ध अपने शिष्यों के साथ यात्रा कर रहे थे। वहां पहुंचकर उन्हें लोगों को जीवन का सही मार्ग बताना था। यात्रा के दौरान रास्ते में एक विचित्र दृश्य दिखाई दिया। जगह-जगह छोटे-छोटे गड्ढे खुदे हुए थे। कोई गड्ढा आधा फीट गहरा था, कोई दो फीट, तो कोई उससे थोड़ा अधिक। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने पूरे क्षेत्र को खोद डाला है, लेकिन कहीं भी काम पूरा नहीं हुआ। बुद्ध के एक शिष्य के मन में जिज्ञासा जागी। उसने विनम्रता से पूछा, “तथागत, इन अधूरे गड्ढों का क्या रहस्य है? आखिर किसने इन्हें खोदा होगा और क्यों?” बुद्ध मुस्कुराए और बोले, “इन गड्ढों को एक ऐसे व्यक्ति ने खोदा है जो पानी की तलाश में था। उसने एक जगह खुदाई शुरू की, लेकिन थोड़ी देर बाद जब पानी नहीं मिला, तो उसने सोचा कि शायद यहां पानी नहीं है। फिर वह दूसरी जगह चला गया। वहां भी कुछ देर मेहनत की, लेकिन धैर्य खो बैठा और तीसरी जगह खुदाई करने लगा। इसी तरह उसने कई स्थानों पर गड्ढे तो खोदे, लेकिन किसी एक जगह इतनी गहराई तक नहीं पहुंचा कि पानी मिल सके।” शिष्य ने आश्चर्य से पूछा, “अगर वह एक ही स्थान पर लगातार मेहनत करता तो क्या उसे पानी मिल जाता?” बुद्ध ने उत्तर दिया, “निश्चित रूप से। धरती के भीतर पानी है, लेकिन उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास और धैर्य चाहिए था। अधूरी मेहनत और बार-बार दिशा बदलने से केवल थकान मिलती है, सफलता नहीं।” इसके बाद बुद्ध ने अपने सभी शिष्यों से कहा, “हमारा जीवन भी इसी प्रकार का है। जो व्यक्ति हर कठिनाई पर अपना लक्ष्य बदल देता है या जल्दी हार मान लेता है, वह सफलता से दूर रह जाता है, लेकिन जो धैर्य के साथ एक दिशा में लगातार प्रयास करता है, वह देर-सवेर अपनी मंजिल तक अवश्य पहुंचता है।” यह छोटी-सी घटना जीवन का बड़ा संदेश देती है कि सफलता का रास्ता मेहनत, धैर्य और निरंतरता से होकर गुजरता है। जो लोग इन तीन गुणों को अपना लेते हैं, वे परिस्थितियां चाहे जैसी हों, अंततः अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। गौतम बुद्ध की सीख बार-बार लक्ष्य बदलने से ऊर्जा और समय दोनों नष्ट होते हैं। मेहनत के साथ ही स्पष्ट दिशा सफलता की पहली शर्त है। बार-बार लक्ष्य बदलने से सफलता नहीं मिलती है। हर बड़ी उपलब्धि समय मांगती है। जल्दबाजी अक्सर अच्छे परिणामों को भी खराब कर देती है। इसलिए धैर्य के साथ मेहनत करें, धैर्य को अपनी ताकत बनाइए। हर दिन थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ना, कभी-कभार बहुत अधिक मेहनत करने से बेहतर होता है। नियमित रूप से आगे बढ़ते रहने ज्यादा जरूरी है। अगर पहली कोशिश सफल नहीं होती है, तो उसे अंत नहीं, बल्कि अनुभव की शुरुआत मानें। असफलता से सीख लें और आगे बढ़ें। हर व्यक्ति की परिस्थितियां और यात्रा अलग होती है। अपने काम पर ध्यान देना अधिक लाभदायक है, कड़ी मेहनत करें, लेकिन दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें। बड़े लक्ष्य तक पहुंचने के लिए छोटे-छोटे पड़ाव ही प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। हर उपलब्धि का महत्व समझें। छोटी-छोटी सफलताओं का भी सम्मान करें। असफल होने के बाद नकारात्मकता से बचें, नकारात्मक विचार निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर देते हैं, जबकि सकारात्मक सोच नए अवसर दिखाती है। सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि सही दिशा में मेहनत करना जरूरी है। समय-समय पर अपनी कार्य योजना की समीक्षा करें। अनुशासन कभी न छोड़ें। अनुशासित रहकर काम करने से सफलता जरूर मिलती है। अनुशासन ही आपको हर दिन आगे बढ़ने की शक्ति देता है। यदि आपको अपनी क्षमता पर भरोसा है, तो कठिन परिस्थितियां भी आपको लंबे समय तक रोक नहीं सकतीं। आत्मविश्वास सफलता की मजबूत नींव है।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:जीवन में सुख-शांति, संतोष हमारे ज्ञान, समझदारी, सत्य और सकारात्मक विचारों पर आधारित होते हैं

जिस व्यक्ति के पास विवेक, सही विचार और श्रेष्ठ संकल्प नहीं हैं, तो वह स्वयं से दूर हो जाता है। जो लोग सत्य को छोड़कर काम करते हैं, वे केवल बाहरी सफलता और भौतिक उपलब्धियों तक सीमित हो जाते हैं। जीवन में सिर्फ धन, वस्तुओं और सुविधाओं से वास्तविक प्रसन्नता नहीं मिलती है। सच्चा सुख ज्ञान, समझदारी, सत्य और सकारात्मक विचारों पर आधारित होता है। जीवन में स्थायी शांति और संतोष उन्हीं लोगों को मिलते हैं, जो सत्य, विवेक और सद्विचारों को अपनाते हैं। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए सच्ची प्रसन्नता कैसे मिल सकती है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

9 जुलाई का राशिफल:मिथुन, कर्क राशि वालों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, कुंभ वालों के लिए निवेश फायदेमंद रहेगा

गुरुवार, 9 जुलाई को मिथुन राशि वालों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है और बिजनेस में नए प्रस्ताव मिलने के योग हैं। कर्क राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी मनचाही खबर मिल सकती है। सिंह राशि वालों को सरकारी या कोर्ट से जुड़े अटके मामले में सफलता मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों को किसी प्रोजेक्ट में अच्छे योगदान के लिए सराहना मिल सकती है। तुला राशि वालों को मीडिया या फोन के जरिए बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए शेयर्स या पॉलिसी में निवेश फायदेमंद रह सकता है। वहीं, मीन राशि वालों को साझेदारी और गैरकानूनी कामों से बचना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। खुशमिजाज लोगों से बातचीत करके आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। रुकावटों और बाधाओं के बावजूद आपके काम निपटते जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या दूर करने में किसी का सहयोग मिल जाएगा।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों को सार्वजनिक न करें और न ही किसी से ज्यादा शेयर करें, वरना आपको किसी तरह का धोखा मिल सकता है। यह समय ज्यादा मेहनत करने का भी है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। बहस या पॉलिटिक्स में पड़ने से बचें। व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी सी लापरवाही भी नुकसानदेह साबित हो सकती है, इसलिए सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। कोई भी अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों पर काम की अधिकता रहेगी, इसलिए अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद आपसी बातचीत से दूर करने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की योजनाएं बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और एलर्जी जैसी दिक्कतें रहेंगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 वृष – पॉजिटिव- परिवार और खास मित्रों के साथ मनोरंजन से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी, जिससे मन खुश रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो पहले वास्तु के अनुसार उसकी जांच करवा लें। भाग्य आपका साथ दे रहा है।
नेगेटिव- आज किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन करने से बचें, क्योंकि व्यर्थ की गतिविधियों में धन संबंधी नुकसान हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। व्यवसाय- कारोबार में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत होगी। कामकाज को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी हो सकती है। व्यस्तता बनी रहेगी, इसलिए व्यावसायिक स्थल पर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।
लव- प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों को और मजबूत बनाएगा।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 मिथुन – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको कोई अच्छा अवसर देने वाली है। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कामों पर केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- किसी चल रहे विवाद या मुकदमे से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है। घर बदलने या यात्रा से जुड़ा तनाव भी रह सकता है। इस समय बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, आप अपनी समझदारी से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। राजनीतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। कोई मशीनरी खराब होने पर बड़ा खर्च सामने आ सकता है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को कोई खुशखबरी मिलने वाली है।
लव- परिवार के लोगों के आपसी सामंजस्य से घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। चोट लगने की आशंका है। आज का दिन सहजता से बिताएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1 कर्क – पॉजिटिव- आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। निजी जीवन से जुड़ी गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी। लंबे समय से संजोई हुई कोई इच्छा या सपना पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- संतान की गतिविधियों और मित्रता पर नजर रखें। उनका मार्गदर्शन करते रहें। अपनी योजनाएं किसी के सामने शेयर न करें, वरना कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही करते समय बहुत सावधानी बरतें। व्यवसाय- व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिलेंगे, लेकिन व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में क्षमता से ज्यादा निवेश करने से बचें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में किसी तरह की हानि होने की आशंका है। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी मनचाही खबर मिलने से खुशी रहेगी।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग एक-दूसरे का आत्मविश्वास बनाए रखेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के कारण सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता करना ठीक नहीं है। खान-पान में लापरवाही से पेट खराब हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 सिंह – पॉजिटिव- आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। अगर सरकारी या कोर्ट से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है।
नेगेटिव- बच्चों का उचित मार्गदर्शन करें और अपने पारिवारिक कामों को प्राथमिकता दें। अचानक घर में मेहमानों के आने से व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। जिम्मेदारियों का तनाव भी आपको थका सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय में आय की स्थिति आज सामान्य रहेगी। कारोबार में जल्दी कामयाबी पाने की चाह में किसी गलत रास्ते का चुनाव न करें। सरकारी कामों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ज्यादातर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले ही निपटा लें, तो बेहतर रहेगा। ऑफिस के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें।
लव- विपरीत परिस्थितियों में परिवार और मित्रों का सहयोग आपका मनोबल बनाए रखेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। नियमित मेडिटेशन और योग जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 कन्या – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने वाली है। आसपास की गतिविधियों में समय खराब न करके अपने काम पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। यह समय आत्ममंथन का भी है। इससे आप किसी भी समस्या को हल करने में आसानी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- इस समय आपको कई तरह की गतिविधियों पर ध्यान देना पड़ेगा। व्यक्तिगत कार्यभार भी रहेगा और घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। व्यवसाय- कुछ नई संभावनाएं मिलेंगी और व्यवसाय में उचित गति भी आएगी। व्यावसायिक कामों के लिए बनाई गई योजनाओं का अच्छा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में अच्छा योगदान देने पर सराहना मिलेगी। कोई ऑफिसियल टूर भी संभव है।
लव- घर में मित्रों या संबंधियों का आगमन होगा। इससे सभी को खुशी मिलेगी और माहौल खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंग के मित्रों से मर्यादित दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- मौजूदा वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। इंफेक्शन या एलर्जी होने की आशंका है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5 तुला – पॉजिटिव- आज कोई सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाने से उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। वास्तु के नियमों का ध्यान रखना सुख-शांति और समृद्धि बढ़ाएगा। हर काम करने से पहले उचित बजट जरूर बना लें।
नेगेटिव- शॉपिंग आदि करते समय अतिरिक्त खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पड़ोसी या संबंधी के साथ आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से सकारात्मकता आएगी। व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर आपकी व्यावसायिक कार्यप्रणाली पर भी पड़ सकता है। मीडिया या फोन के जरिए कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयास करते रहें। ऑफिस से यात्रा का निर्देश भी मिल सकता है।
लव- अपनी भावनाओं को संतुलित और संयमित रखें। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है।
स्वास्थ्य- गलत खान-पान की वजह से पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। उचित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2 वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इस अच्छे समय का सही उपयोग करें। घर के नवीनीकरण या सुधार से जुड़े कामों पर भी विचार-विमर्श होगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से आपके रुके हुए काम आसानी से बनते जाएंगे।
नेगेटिव- लोगों से मुलाकात करते समय अपने व्यवहार को संयमित रखें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। बहुत ज्यादा सोच-विचार करना और उसमें समय लगाना आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। व्यवसाय- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन कार्यस्थल पर सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी प्रोजेक्ट को लेकर यह समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
लव- दांपत्य जीवन में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव में बदलाव लाएं।
स्वास्थ्य- ज्यादा पॉल्यूशन और मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1 धनु – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें। किसी खास काम में इनका उपयोग करें, आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर में साज-सज्जा से जुड़ी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। कभी-कभी आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। ऐसे में योग और मेडिटेशन का सहारा लेना फायदेमंद रहेगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यवसाय- कारोबार में इस समय मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। युवा लोग अपनी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशा लोगों से उनके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे।
लव- नजदीकी दोस्तों या संबंधियों से मिलना-जुलना सभी पारिवारिक सदस्यों को खुशी और सुकून देगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खांसी-जुकाम और बुखार रह सकता है। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 मकर – पॉजिटिव- आज किसी की मदद से आप अपना काम सही तरीके से और सही समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य को लेकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, क्योंकि समय अनुकूल है और आपको उचित परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इस समय अपने आप पर विश्वास बनाए रखना जरूरी है। क्रोध और चिड़चिड़ापन अपने ऊपर हावी न होने दें। फाइनेंस से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। व्यवसाय- कारोबार में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की सलाह आपके लिए गलत भी साबित हो सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार ज्यादा रहेगा। उच्च अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा।
लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी समझकर घर के कामों में हाथ बंटाएंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात भी होगी।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। इन्हें आप अपनी व्यवस्थित दिनचर्या से ठीक भी कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 कुंभ – पॉजिटिव- आज दिनभर कुछ खास कामों में आप खुद को व्यस्त रखेंगे। पिछले कुछ समय से किसी काम को लेकर चल रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर्स या किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम आज बन सकता है।
नेगेटिव- अपनी मनोस्थिति स्थिर रखें। भावना प्रधान होने की वजह से छोटी सी नकारात्मक बात भी आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी न किसी काम में बाधाएं रहेंगी। स्वभाव में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। व्यवसाय- ज्यादा व्यस्तता की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। बेहतर होगा कि कार्यक्षेत्र में आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना टाल दें। कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने क्लाइंट्स के साथ किसी भी बात पर उलझने से बचें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन यही नोकझोंक आपसी संबंधों को और मजबूत भी करेगी। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से सिरदर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ और तला-भुना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7 मीन – पॉजिटिव- घर में किसी धार्मिक या मांगलिक काम से जुड़ी प्लानिंग होगी। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह एकाग्र होकर आगे बढ़ेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव- कोई पुराना झगड़ा दोबारा उभर सकता है, इसलिए वाद-विवाद की स्थिति से बचना ही ठीक है। कभी-कभी आपकी शक करने की आदत आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती है। खासकर पैसों के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। आज किसी के साथ साझेदारी से जुड़ा काम न करें, तो बेहतर रहेगा, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है। किसी भी काम को करने से पहले उस पर सोच-विचार जरूर करें। गैरकानूनी कामों से दूर रहें।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों से अपनी गतिविधियां व योजनाएं जरूर शेयर करें। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और व्यस्तता की वजह से शारीरिक कमजोरी और थकान बनी रहेगी। कुछ समय प्रकृति के बीच भी जरूर बिताएं और उचित आराम लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6