ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब कांग्रेस बागी गुट से बघेल की 2 घंटे मीटिंग:बोले- हाईकमान को दूंगा पूरी रिपोर्ट, जीतने वाले को ही टिकट मिलेगी

पंजाब कांग्रेस में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले टूट का खतरा बना हुआ है। पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी की अगुआई वाले कांग्रेस के बागी गुट और AICC प्रभारी भूपेश बघेल की चंडीगढ़ में राणा गुरजीत के घर करीब 2 घंटे मीटिंग चली। मीटिंग के बाद बघेल ने कहा- मैं लगातार 5 दिन से चंडीगढ़ में हूं। सभी नेताओं से मिला हूं। मुझे आज राणा गुरजीत ने न्योता दिया था। सभी साथियों से बात हुई। मुलाकात हुई। उन्होंने अपनी बात रखी है। जो पार्टी हाईकमान का फैसला है, किसी को एतराज नहीं है। कुछ बातें हैं, जिसको हमारे साथियों ने रखा। मैंने सभी साथियों को भरोसा दिलाया कि मैं इंचार्ज होने के नाते सभी के हितों का ध्यान रखूंगा। जो जीतने लायक है, उसे जरूर टिकट मिलेगी। कोई भी ये न सोचे कि उसके सिर पर किसी का हाथ नहीं है। मैं अपनी पूरी रिपोर्ट हाईकमान को दूंगा। मीटिंग का समय सुबह 11 बजे तय किया गया था, लेकिन भूपेश बघेल करीब सवा घंटे की देरी से पहुंचे थे। मीटिंग खत्म होने के बाद वह पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के साथ डिफेंडर गाड़ी में रवाना हुए। ड्राइवर सीट पर राजा वडिंग, जबकि उनके साथ वाली सीट पर भूपेश बघेल बैठे नजर आए। कांग्रेस हाईकमान ने चन्नी को 2-3 नेताओं के साथ मिलने को कहा था। फिर भी चन्नी गुट के करीब 80 नेताओं ने यहां पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। मीटिंग से पहले बागी गुट ने पूर्व CM चरणजीत चन्नी को 2027 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की मांग की। मीडिया से बातचीत में चन्नी ने कहा- हम मीटिंग में आए हैं। अंदर बैठकर बात करेंगे। तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे। हमारा स्टैंड क्लियर है। इससे साफ है कि बघेल की मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो चन्नी बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि मीटिंग के बाद चन्नी का कोई बयान सामने नहीं आया। चन्नी गुट का कहना है कि अगर उन्हें प्रधान नहीं बनाना तो फिर CM चेहरा घोषित करें ताकि उनके नाम पर पंजाब में वोटें मांगी जा सकें। हालांकि हाईकमान पहले ही कह चुका है कि वह अमरिंदर राजा वड़िंग को प्रधान पद से नहीं हटाएंगे। चन्नी गुट की शर्त के मुताबिक इस मीटिंग में प्रधान राजा वड़िंग को नहीं बुलाया गया है। उधर, चन्नी गुट से प्रभारी की मीटिंग के बीच प्रधान राजा वड़िंग ने कहा- मैं मीटिंग में नहीं जा रहा हूं। जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज होता है, वह मध्यस्थता करते हैं। जरूरी नहीं की हर जगह अध्यक्ष जाएं। कुछ बातें उन्हें भी करनी होती हैं। कांग्रेस में एकता है, तभी बैठक हो रही है। वहीं मीटिंग के बीच वड़िंग के सर्मथक पूर्व कांग्रेस MLA कुलबीर सिंह जीरा ने एक फोटो जारी की। जिसके कैप्शन में लिखा- जंगल में सियार और दूसरे जानवर चाहे कितने भी हों, लेकिन शेर एक ही होता है। और वह अकेला होकर भी पूरे जंगल पर राज करता है। यह सिर्फ बात नहीं, बल्कि साफ संदेश है। मीटिंग से पहले हुईं 2 बड़ी बातें… बघेल 4 दिन बाद चन्नी से मिलने क्यों आए?
चरणजीत चन्नी व उनका गुट राजा वड़िंग की प्रधानगी में 2027 का चुनाव नहीं लड़ना चाहता। हाईकमान ने वड़िंग की प्रधानगी बरकरार रखी तो चन्नी गुट नाराज हो गया। इसके बाद चन्नी ने AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का बायकॉट कर दिया। चन्नी सीधे राहुल गांधी से मिलना चाहते थे, लेकिन टाइम नहीं मिला। हाईकमान ने उन्हें बघेल से मिलने को कहा। बघेल को भी चन्नी से मिलने के लिए कहा गया। इस मुलाकात के बाद बघेल अपनी पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल को देंगे। एक्सपर्ट बोले- चन्नी को साइडलाइन नहीं कर सकती कांग्रेस
पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रोफेसर डॉ कृष्ण कुमार रत्तू का मानना है कि चरणजीत सिंह चन्नी बड़े दलित-सिख नेता हैं। पंजाब में करीब 32% दलित वोट बैंक को देखते हु उन्हें साइडलाइन करना कांग्रेस हाईकमान के लिए आसान नहीं है। सीनियर जर्नलिस्ट प्रमोद बातिश का कहना है कि मीटिंग में कोई फैसला नहीं होगा क्योंकि बघेल के पास वो शक्तियां नहीं हैं जो चन्नी गुट की शिकायतों पर फैसला ले सके। अगर राहुल गांधी से बात करने के बाद अगर कांग्रेस हाईकमान ने बीच का रास्ता नहीं निकाला तो पार्टी टूट की तरफ जाएगी इस मामले की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

भास्कर अपडेट्स:गुजरात के जूनागढ़ में कार की ट्रक से टक्कर, 4 लोगों की मौत, 4 घायल; अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार

गुजरात के जूनागढ़ जिले में शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। 4 अन्य घायल हो गए। हादसा माजेवाड़ी गांव के पास उस समय हुआ, जब बनासकांठा जिले का परिवार एक रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने के लिए सोमनाथ जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह पता नहीं चली है। आज की अन्य खबरें… पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने के लिए 9 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित पश्चिम बंगाल सरकार ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) का मसौदा तैयार करने और उसे लागू करने के लिए 9 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। राज्य सरकार की योजना है कि अगस्त में होने वाले विधानसभा सत्र में UCC विधेयक पेश किया जाए। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि आदिवासी (स्वदेशी) समुदायों को इस कानून के दायरे से बाहर रखा जाएगा। मुंबई में ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुई BEST बस; 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, 2 घायल मुंबई के अंधेरी वेस्ट में शुक्रवार शाम ब्रेक फेल होने के कारण एक बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बस बेकाबू हो गई और कई वाहनों से टकरा गई। हादसा शाम करीब 6:10 बजे SV रोड, अंबोली के पास हुआ। बस तिलक नगर से अंधेरी बस स्टेशन जा रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर ब्रेक फेल होने से उसने 4 कारों, एक ऑटो और एक टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों की हालत स्थिर बताई गई है। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव के साथ यातायात सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उमर अब्दुल्ला बोले- हमें अभी तक दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली; जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर होने वाले प्रदर्शन के लिए उनकी पार्टी को अब तक अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इस कार्यक्रम को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को श्रीनगर में एक बैठक को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस कई दिनों से प्रदर्शन की अनुमति लेने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाना नेशनल कॉन्फ्रेंस की प्रमुख मांग रही है। पार्टी ने इस प्रदर्शन के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 52 नेताओं को आमंत्रित किया है। दरअसल, अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करते हुए जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन किया था और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा- डी.के. शिवकुमार सिर्फ राज्य में घूम रहे हैं केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर आरोप लगाया कि वे प्रगति समीक्षा और SIR के नाम पर राज्यभर में ट्रिप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के सिंचाई और जल हितों के मामले में गैरजिम्मेदारी का परिचय दे रहे हैं। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में जेडी(एस) नेता कुमारस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री के हालिया कलबुर्गी, बीदर और बेलगावी दौरे से किसानों, खेतिहर मजदूरों और सूखा प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कृष्णा-गोदावरी-कावेरी नदी जोड़ो परियोजना पर मुख्यमंत्री का बयान राज्य के जल हितों की समझ की कमी को दर्शाता है। ED ने रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े केस में कोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट सौंपी ED ने शुक्रवार को हरियाणा के शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा और अन्य के खिलाफ स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चल रही यह जांच गुरुग्राम जिले के मानेसर-शिकोहपुर (अब सेक्टर 83) में हुए एक जमीन सौदे से जुड़ी हुई है। इससे पहले, 15 अप्रैल को विशेष अदालत ने जुलाई 2025 में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था और वाड्रा व अन्य को पेश होने के लिए कहा था।

BJP वर्किंग कमेटी की मुस्लिम-मेंबर…फोन उठाते ही कहती हैं-जय श्रीराम:3 बजे नमाज, 7.30 बजे हनुमान मंदिर जाती हैं बिलकिस; बोलीं- परिवार के कारण शादी नहीं की

सुबह 3 बजे नमाज और साढ़े 7 बजे हनुमान मंदिर में पूजा… यह पहचान है 1980 से भाजपा से जुड़ीं और प्रदेश कार्यसमिति की इकलौती मुस्लिम महिला सदस्य बिलकिस जहां की। करीब 45 साल पहले भाजपा का दामन थामने वाली बिलकिस राम मंदिर आंदोलन में कारसेवक भी रहीं। 18 राजनीतिक मुकदमे झेले और आज भी संगठन को ही अपना सबसे बड़ा नेता मानती हैं। दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में बिलकिस ने अपनी राजनीतिक यात्रा, संघर्ष, राम मंदिर आंदोलन, ‘जय श्रीराम’, कांग्रेस, संगठन और निजी जीवन से जुड़े कई सवालों के बेबाक जवाब दिए। पढ़िए बातचीत के प्रमुख अंश…। सवाल: भाजपा ने आपको प्रदेश कार्यसमिति में क्यों शामिल किया? जवाब: संगठन को मेरी जरूरत थी। मैंने 1980 में भाजपा जॉइन की थी। उस समय की नेता रजिया सुल्तान मुझे पार्टी में लेकर आई थीं। तब मेरी किसी से ज्यादा पहचान भी नहीं थी। सवाल: कांग्रेस के शासनकाल में आप भाजपा से कैसे जुड़ीं? इसके पीछे क्या कारण था? जवाब: कांग्रेस हमेशा से नाकारा पार्टी रही है। उसने कभी जनता के लिए काम नहीं किया। अभी भोपाल में कांग्रेस के दो विधायक हैं, लेकिन वे आज तक क्षेत्र के दौरे पर नहीं आए। जब परिसीमन के बाद हमारा क्षेत्र उत्तर से मध्य विधानसभा में आया, तब ध्रुव नारायण सिंह विधायक बने। उन्होंने अलीगंज से बिट्टन मार्केट तक कई विकास कार्य कराए। उनके बाद सुरेंद्र नाथ सिंह विधायक बने। वे भी लगातार क्षेत्र का दौरा करते थे और लोगों से मिलते थे। लेकिन कांग्रेस के विधायक बनने के बाद से आज तक उन्होंने (कांग्रेस विधायक ने) क्षेत्र का दौरा नहीं किया। वे केवल स्वागत समारोहों में नजर आते हैं। सवाल: भाजपा से जुड़ने के बाद क्या आपको अपने समाज की ओर से किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा? जवाब: मैं शिया बोहरा समाज से आती हूं। मुझे अपने समाज की ओर से कभी कोई परेशानी नहीं हुई। जब मैंने 2002 में पहली बार चुनाव लड़ा था, तब दाउदी बोहरा समाज ने मेरा पूरा समर्थन किया था। मैंने अब तक तीन चुनाव लड़े हैं। इनमें से दो चुनावों में मुझे मुस्लिमों का वोट नहीं मिला, लेकिन हिंदू समाज और बोहरा समाज ने मेरा पूरा साथ दिया। सवाल: भाजपा में इतने लंबे समय से हैं। क्या आपने कभी विधानसभा का टिकट मांगा? जवाब: नहीं, मैंने कभी विधानसभा का टिकट नहीं मांगा। पार्षद का टिकट भी सिर्फ एक बार मांगा था। उसके बाद दो बार पार्टी ने खुद मुझे टिकट दिया और मैं दोनों बार चुनाव जीती। सवाल: प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने से पहले क्या पार्टी से कोई चर्चा हुई थी? जवाब: नहीं, इस बारे में पार्टी से कोई बातचीत नहीं हुई थी। संगठन ने सीधे मुझे कार्यसमिति का सदस्य बना दिया। इससे पहले भी मैं तीन बार प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रह चुकी हूं। सवाल: क्या आप भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं की तरह ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाती हैं? जवाब: हां, हमें ‘जय श्रीराम’ बोलने में कोई परेशानी नहीं है। हम शिया बोहरा समाज से आते हैं। ‘जय श्रीराम’ हमारे लिए राष्ट्रीय नारा है। हिंदू और मुस्लिम, दोनों इसे समझते हैं। सवाल: आपकी राजनीति में कहां तक जाने की इच्छा है? जवाब: मेरी चेयरमैन बनने की इच्छा थी, लेकिन जो संगठन करेगा वह ठीक है। सवाल: आप सदस्य बन गई हैं, क्या आगे विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा है? जवाब: मैं ये पार्टी पर छोड़ती हूं। पार्टी जाने, लेकिन मुझे भोपाल के मध्य-उत्तर से लड़ाया जाए तो मैं जरूर लड़ूंगी। सवाल: आपके परिवार में कौन-कौन हैं? जवाब: हमारे परिवार में चार बहनें और एक भाई थे। भाई और उनकी पत्नी, दोनों का निधन हो चुका है। अब मैं और मेरी एक बहन हैं। मैंने अपनी बहन की शादी कर दी, लेकिन खुद शादी नहीं की। राजनीति में सक्रिय होने के साथ परिवार की जिम्मेदारी भी मेरे ऊपर आ गई थी। भाई के निधन के बाद घर संभालने वाला कोई नहीं था, इसलिए मैंने विवाह नहीं किया। सवाल: पिछले तीन मुख्यमंत्रियों में किसका काम आपको सबसे बेहतर लगा? जवाब: मुझे शिवराज सिंह चौहान का काम सबसे अच्छा लगा। हनुमान भक्त भी हैं बिलकिस जहां बिलकिस जहां रोज सुबह 3 बजे अलीगंज की मस्जिद में नमाज अदा करती हैं। इसके बाद पिछले 22 वर्षों से वह नियमित रूप से सुबह 7:30 बजे कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करती हैं। बिलकिस भगवान हनुमान को ‘बाबाजी’ कहकर संबोधित करती हैं। उनका मानना है कि बाबाजी ने जीवन के हर कठिन दौर में उनका साथ दिया है। यही वजह है कि वह प्रत्येक मंगलवार को व्रत रखती हैं। वह मक्का, जेद्दा, ईरान और मिस्र जैसे मुस्लिम तीर्थस्थलों की यात्रा कर चुकी हैं। इसके अलावा तीन बार माता वैष्णो देवी के दर्शन भी कर चुकी हैं। राम मंदिर आंदोलन में रहीं कारसेवक 1990 के राम मंदिर आंदोलन के दौरान बिलकिस जहां कारसेवक के रूप में अयोध्या जा रही थीं। रास्ते में प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में उन्हें अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोक लिया गया था और तीन दिन तक वहीं रखा गया। तुर्क आक्रमणकारी महमूद गजनवी का पुतला दहन करने के मामले में उन्हें एक दिन जेल भी जाना पड़ा था। 1993 का चुनाव: खून बहता रहा, फिर भी नहीं छोड़ा मैदान 1993 के विधानसभा चुनाव में वह भोपाल उत्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश शर्मा ‘गुट्टू भैया’ के लिए प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पथराव में उनके माथे पर गंभीर चोट लगी और काफी खून बहा, लेकिन उन्होंने प्रचार नहीं छोड़ा। उन्हें रोकने के लिए उनके खिलाफ 18 राजनीतिक मुकदमे दर्ज किए गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उल्लेखनीय है कि भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर भाजपा के इतिहास में यह अब तक की एकमात्र जीत रही है। भाजपा की पहली मुस्लिम महिला बूथ एजेंट राजनीति के शुरुआती दौर में वह मुस्लिम बहुल सैफिया कॉलेज मतदान केंद्र पर भाजपा की इकलौती महिला बूथ एजेंट थीं। उनके प्रयासों से उनके परिवार ने भी भाजपा को वोट देना शुरू किया। उमा भारती ने दिया था ‘बिल्ली’ नाम पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती उन्हें प्यार से ‘बिल्ली’ कहकर बुलाती हैं। वहीं, 1979 में जनता पार्टी की नेता रजिया सुल्तान और आरएसएस के शशिभाई सेठ के संपर्क में आने पर शशिभाई ने उन्हें ‘बिल्लू चांद’ नाम दिया था। आज भी वे उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। 2002 के चुनाव में दिग्विजय ने की थी सभा 2002 के पार्षद चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनके खिलाफ अलीगंज में सभा की थी। वहीं, प्रशासन ने उमा भारती को वहां सभा की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद उन्होंने इतवारा में जनसभा की। उस चुनाव में सुंदरलाल पटवा, बाबूलाल गौर, कैलाश सारंग और उमाशंकर गुप्ता ने उनके लिए सक्रिय प्रचार किया था। इन पदों की है उम्मीद बिलकिस जहां को उम्मीद है कि भविष्य में संगठन उन्हें राज्य मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष या राज्य महिला आयोग का सदस्य बनने का अवसर देगा।

यूपी में कार-पुल डूबे, 3 दिन में 15 मौतें:उत्तराखंड-हिमाचल में 438 सड़कें बंद; मिजोरम में 4 दिन से टूरिस्ट फंसे

मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों में अगले 5 दिन कम बारिश होने की संभावना है। ऐसा इसलिए, क्योंकि देश के पश्चिमी हिस्से से बादल गायब हो गए हैं। नई सैटेलाइट तस्वीरों में बादल पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे- उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। यही वजह है कि इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है। यूपी के हापुड़ में तेज बारिश से अंडरपास में पानी भर गया। थार कार डूब गई। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर है। कई छोटे पुल डूब गए हैं, प्रदेश में 3 दिन में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में देर रात भारी बारिश के कारण चलती पिकअप पर पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया। मलबे और बोल्डरों की चपेट में आने से गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। मिजोरम के लुंगलेई जिले में बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया। 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य में 29 जगह लैंडस्लाइड हुई। लुंगलेई जिले के बुआल्ते गांव के पास नेशनल हाईवे 54 बंद हो गया है, जहां पिछले चार दिनों से कई पर्यटक फंसे हुए हैं। 11 जुलाई की सैटेलाइट तस्वीर, बादल पूर्वी हिस्से की तरफ खिसके देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल:सिंह राशि वालों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है और कन्या राशि वालों को पुराने तनाव से राहत मिल सकती है

11 जुलाई, शनिवार को मिथुन राशि वाले कठिन हालात को धैर्य और साहस से संभालेंगे। सिंह राशि वालों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कन्या राशि वालों को पुराने तनाव से राहत मिलेगी। धनु राशि वालों के घर मांगलिक काम की योजना बन सकती है। मकर राशि वालों की प्रमोशन से जुड़ी रुकी फाइल आगे बढ़ सकती है। मीन राशि वालों को टीम वर्क से फायदा मिलेगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – एइट ऑफ कप्स
अतीत की निराशाओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। विवादों से बचें। पारिवारिक जीवन में नया बदलाव संभव है। पुराने स्थान से भावनात्मक दूरी महसूस होगी। खुद की पहचान खोजने के लिए समय ठीक है। बेकार की बहसों में अपनी ऊर्जा खर्च न करें। घर का माहौल शांत रहेगा। मन की आवाज सुनकर सही रास्ता चुनें। करियर – मौजूदा नौकरी से थोड़ा असंतोष महसूस होगा। एविएशन सेक्टर के कर्मचारियों को ट्रांसफर मिल सकता है। इस्तीफे का विचार मन में आ सकता है। नए अवसरों की तलाश में आपका ध्यान रहेगा। बॉस के रवैये से परेशानी हो सकती है। नई और बेहतर कंपनी तलाशना आपके लिए ठीक रहेगा।
लव – स्थिर हो चुके रिश्ते से आप बाहर निकलना चाहेंगे। पार्टनर की बेरुखी मन को आहत करेगी। भावनात्मक जुड़ाव की कमी साफ दिखेगी। नए साथी की तलाश में जल्दबाजी न करें। दूरियों को स्वीकार करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। खोया हुआ विश्वास दोबारा पाना कठिन होगा।
हेल्थ – डिजिटल डिटॉक्स करें। योग के जरिए अपनी नर्वस एनर्जी को शांत करें। किसी शांत जगह पर जाकर ध्यान लगाएं। ध्यान मुद्रा आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करेगी।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 वृष – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
किसी जटिल पारिवारिक समस्या का तार्किक समाधान निकलेगा। घर के फैसले लेते समय आपका रवैया सख्त रहेगा। भावनाओं के बजाय बुद्धि से काम लेना लाभदायक होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। सच बोलने की आपकी आदत सम्मान दिलाएगी। करियर – न्यायपालिका से जुड़े कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वरिष्ठ वकील कोर्ट में अपने तर्कों से प्रभावित करेंगे। ऑफिस में नियम-कानून का सख्ती से पालन करें। किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ें। कार्यस्थल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का हिस्सा बनना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपका संवाद साफ और सीधा रहेगा।
लव – रिश्ते में ईमानदारी और पारदर्शी बातचीत को प्राथमिकता दें। किसी भी तरह का झूठ आप बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीमाएं स्पष्ट करना जरूरी है। अपनी उम्मीदों को जीवनसाथी के सामने खुलकर रखें। प्रेम जीवन में तार्किक नजरिया अपनाना सही रहेगा।
हेल्थ – माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या से परेशानी हो सकती है। तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। ताजे फलों का सेवन आपकी इम्युनिटी बेहतर बनाएगा।
लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4 मिथुन – स्ट्रेंथ
कठिन परिस्थितियों को धैर्य और साहस से संभालेंगे। पारिवारिक विवादों को सुलझाने में आपका शांत रवैया काम आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। दूसरों की गलतियों को माफ करने का साहस दिखाएं। चुनौतियों का डटकर सामना करना जरूरी है। आपकी सहनशक्ति आत्मविश्वास बढ़ाएगी। संघर्ष आपको मानसिक रूप से परिपक्व बनाएंगे। करियर – हेल्थकेयर वर्कर्स अपने मरीजों की देखभाल लगन से करेंगे। क्राइसिस मैनेजमेंट टीम अपनी कार्यक्षमता का अच्छा प्रदर्शन करेगी। आपके नेतृत्व में टीम जटिल प्रोजेक्ट पूरा करेगी। धैर्यपूर्वक काम करने से प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। बॉस की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे।
लव – प्रेम में बहुत धैर्य दिखाना होगा। उग्र स्वभाव वाले पार्टनर को प्यार से शांत करेंगे। आपका शांत स्वभाव रिश्ते में स्थिरता और गहराई लाएगा। साथी का मुश्किल समय में पूरा साथ निभाएं। प्यार में संयम रखना आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। रिश्ते की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
हेल्थ – कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ बेहतर बनाने के लिए व्यायाम करें। अपने ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं। फाइबर युक्त भोजन पाचन प्रणाली को सक्रिय रखेगा।
लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8 कर्क – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
किसी करीबी की कड़वी बातें आपको आहत कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन में किसी बात से निराशा हो सकती है। अपनी भावनाएं व्यक्त करके मन का बोझ हल्का करें। किसी मित्र से अप्रत्याशित रूप से धोखा मिल सकता है। क्षमा करने की भावना आपको सुकून देगी। किसी भी तरह की बहस से खुद को बचाएं। करियर – एचआर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को छंटनी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी अहम प्रोजेक्ट से आपको अचानक हटाया जा सकता है। कार्यस्थल पर आपके भरोसे का गलत फायदा उठाया जा सकता है। असफलता के दुख से बाहर निकलकर नए विकल्पों पर विचार करें। नए इंटरव्यू की तैयारी पर ध्यान दें।
लव – रिश्ते में तीसरे व्यक्ति के कारण कष्ट हो सकता है। ब्रेकअप के दुख से उबरने में समय लगेगा। खुद को समय दें। जीवनसाथी के साथ कम्युनिकेशन गैप आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है। दिल टूटने के बाद सेल्फ केयर पर ध्यान दें। नकारात्मक भावनाओं को मन से निकालकर सकारात्मकता अपनाएं।
हेल्थ – एंग्जायटी और डिप्रेशन से बचने के लिए थेरेपिस्ट से मिलें। एक्यूपंक्चर तकनीक आपके नर्वस सिस्टम को आराम दे सकती है। अनिद्रा से बचने के लिए सोने से पहले ध्यान करें। पौष्टिक आहार चुनें।
लकी कलर – ऐश ग्रे, लकी नंबर – 4 सिंह – द फूल
आज नई शुरुआत का स्वागत करें। किसी रोमांचक ट्रिप की योजना बन सकती है। पारिवारिक समस्याओं को आप नए नजरिए से देखेंगे। बच्चों के साथ खेलते समय मन प्रसन्न रहेगा। अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा करके सही फैसला लें। चिंताओं को छोड़कर वर्तमान का आनंद उठाएं। दिन बेफिक्र होकर बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर – फ्रेशर्स को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को नई स्किल सीखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर आप जोखिम लेकर नया प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। ऑफिस की पॉलिटिक्स की परवाह किए बिना काम करते रहें। किसी स्टार्टअप कंपनी में काम करने का अवसर मिल सकता है।
लव – ब्लाइंड डेट नया रोमांच लाएगी। किसी कमिटमेंट से बचेंगे। पार्टनर के साथ हंसी-मजाक में समय बीतेगा। रिश्ते में बचपना और निश्छलता आपके रिश्ते को मजबूत करेगी। वर्तमान पलों को जिएंगे। प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ – नई फिटनेस क्लास जॉइन करना आपके लिए उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। खुद को तनावमुक्त और युवा महसूस करेंगे। ताजी हवा रेस्पिरेटरी सिस्टम को बेहतर करेगी।
लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3 कन्या – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
जीवन की उथल-पुथल से अब शांति मिलेगी। परिवार के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर जाना संभव है। मानसिक तनाव के दौर से आप धीरे-धीरे बाहर आएंगे। बदलाव को खुले मन से स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा। पुरानी समस्याओं का ठोस और स्थायी समाधान निकल आएगा। जीवन की नई दिशा सुरक्षित भविष्य देगी। किसी मित्र की मदद से रुके काम बनेंगे। नकारात्मक माहौल से दूर जाना आपके हित में रहेगा। करियर – लॉजिस्टिक्स से जुड़े कर्मचारियों का दिन आसानी से बीतेगा। ऑफिस में आपको दूसरे शहर की ब्रांच में ट्रांसफर मिल सकता है। कार्यस्थल के पुराने विवाद अब शांत होते दिखेंगे। सप्लाई चेन विभाग के अधिकारी अपने लक्ष्य आसानी से पा सकेंगे।
लव – लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में साथी से मिलने जा सकते हैं। आपसी गलतफहमियों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी शांत जगह पर समय बिताना सुखद रहेगा। सिंगल लोग पुरानी यादों से बाहर निकलकर नए विकल्प तलाशेंगे। प्रेम में सकारात्मक और मधुर शांति बनेगी।
हेल्थ – लंबी और पुरानी बीमारी से धीरे-धीरे रिकवरी मिलेगी। दिनचर्या में मेडिटेशन शामिल करके तनाव कम करें। पर्याप्त आराम आपके शरीर को स्वस्थ होने में मदद करेगा।
लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5 तुला – द टावर
परिवार में अचानक सामने आई किसी सच्चाई से आप हैरान हो सकते हैं। बनी-बनाई पारिवारिक योजनाएं अचानक अटक सकती हैं। पुराने और कमजोर विश्वास आज टूट सकते हैं। घर की मरम्मत का कोई अचानक काम सामने आएगा। अहंकार छोड़कर वास्तविकता का सामना करना जरूरी है। करियर – कंस्ट्रक्शन और आर्किटेक्चर से जुड़े कर्मचारियों को कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। कंपनी में पुनर्गठन की अचानक खबर आ सकती है। प्रोजेक्ट के असफल होने से नए सिरे से काम करना होगा। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। सुरक्षित समझी जाने वाली नौकरी में अचानक अस्थिरता महसूस होगी। आप नई दिशा तय करेंगे।
लव – पुराने टॉक्सिक पैटर्न को अचानक तोड़ देंगे। जीवनसाथी के साथ तीखी और अप्रत्याशित बहस की संभावना है। सिंगल लोगों को डेटिंग में चौंकाने वाला सच पता चल सकता है। मोहभंग होने के बाद आप वास्तविकता को गहराई से समझेंगे। गुस्से में कोई तुरंत फैसला लेने से बचें।
हेल्थ – किडनी स्टोन का दर्द अचानक परेशान कर सकता है। डाइट में अचानक किया गया बदलाव आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है।
लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9 वृश्चिक – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
पड़ोसियों के साथ छोटी बातों पर बेवजह बहस से बचें। अहंकार की लड़ाई जीतने से आपके कई रिश्ते टूट सकते हैं। कड़वे शब्द बोलने से परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। जीत हासिल करने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल न करें। विवादों से दूर रहना ही आज आपकी सबसे बड़ी समझदारी है। किसी स्वार्थी व्यक्ति की असलियत आपके सामने साफ आ सकती है। करियर – सेल्स डिपार्टमेंट में कड़ी और अनुचित प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। किसी से तीखी बहस आपके करियर ग्राफ को नुकसान पहुंचा सकती है। कार्यस्थल पर अपने आइडियाज सुरक्षित रखना जरूरी है। नौकरी में आज कूटनीतिक रवैया अपनाना आपके लिए ज्यादा सुरक्षित रहेगा। मैनेजमेंट के सामने अपनी बात निष्पक्ष तरीके से रखें।
लव – ईगो के कारण आप जीवनसाथी से दूरी बना सकते हैं। रिश्ते में ताने मारने की आदत आपके प्रेम को नुकसान पहुंचाएगी। अपनी गलती मानकर माफी मांगने से रिश्ता सुरक्षित रहेगा। बहस जीतने के चक्कर में पार्टनर को खो सकते हैं। सिंगल लोग किसी भी तरह के मैनिपुलेटिव इंसान से बचें। असहमति के दौरान भी सम्मानजनक और मधुर भाषा का इस्तेमाल करें। प्रेम संबंधों में कड़वाहट न आने दें।
हेल्थ – गले के इंफेक्शन से बचने के लिए गुनगुना पानी पिएं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज गुस्से से बचना जरूरी है। दूसरों से उलझने पर मानसिक शांति खराब हो सकती है।
लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2 धनु – फोर ऑफ वांड्स
पारिवारिक मिलन के लिए यह सुखद और अच्छा अवसर है। घर में किसी मांगलिक काम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। समाज में आपके परिवार की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। गृह प्रवेश या नई संपत्ति खरीदने के लिए दिन अच्छा है। घर का माहौल आज शांति और उल्लास से भरा रहेगा। करियर – इवेंट मैनेजमेंट के कर्मचारियों को आज अपना लक्ष्य आसानी से मिलेगा। कॉन्ट्रैक्ट की नौकरी स्थायी और पक्की होने की संभावना है। मैनेजमेंट आपके अच्छे प्रदर्शन को पुरस्कार से सम्मानित कर सकता है। टीम वर्क के जरिए आप किसी जटिल काम को पूरा करेंगे।
लव – रिश्ते को शादी में बदलने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनर की मुलाकात परिवार वालों से करवाने का सही अवसर है। लिव-इन में रहने का फैसला आज अंतिम रूप ले सकता है। सिंगल लोगों की सगाई तय होने की प्रबल संभावना है। प्रेम जीवन में आज स्थिरता और सुरक्षा महसूस होगी।
हेल्थ – मानसिक प्रसन्नता आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगी। त्वचा पर नया निखार आएगा। दिनचर्या में व्यायाम बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7 मकर – द सन
आपके सभी भ्रम दूर होंगे। घर में बच्चों की हंसी-खुशी से माहौल आनंदमय रहेगा। किसी उलझे हुए मामले में आपको पूरी स्पष्टता मिलेगी। सकारात्मक सोच आपके रुके हुए काम आसानी से बनाएगी। समाज में आपका रुतबा नए स्तर पर पहुंचेगा। ईश्वर की कृपा से आपके रास्ते की बाधाएं दूर होंगी। करियर – शिक्षण और एजुकेशन से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को मैनेजमेंट से मान्यता मिलेगी। प्रमोशन की रुकी हुई फाइल पास हो सकती है। नए जॉब इंटरव्यू में पूरी सफलता मिल सकती है। प्रतिष्ठित कंपनी से अच्छा पैकेज मिल सकता है।
लव – रिश्ते में भरपूर गर्माहट और सच्चाई रहेगी। जीवनसाथी के साथ खुले स्थान पर पिकनिक मनाने जा सकते हैं। सभी गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम में आनंद और सुखद शांति रहेगी। आपसी विश्वास के कारण वैवाहिक जीवन आनंदमय बना रहेगा।
हेल्थ – विटामिन डी के लिए सुबह की ताजी धूप जरूर लें। त्वचा से जुड़ी पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। मेटाबॉलिज्म अच्छे स्तर पर काम करेगा।
लकी कलर – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6 कुंभ – द मून
अपने अंतर्ज्ञान पर ज्यादा भरोसा करें। परिवार में किसी छिपे हुए उद्देश्य को समझने की कोशिश करें। कोई भी तुरंत और अहम फैसला न लें। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी है। महिलाओं का मार्गदर्शन आपकी सफलता में मददगार रहेगा। दिन अच्छा साबित होगा। करियर – क्रिएटिव राइटिंग और कला क्षेत्र के कर्मचारियों को नए विचार मिलेंगे। कार्यस्थल पर मैनेजमेंट के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है। छिपी हुई ऑफिस पॉलिटिक्स आपके काम को मानसिक रूप से प्रभावित करेगी। किसी भी नए दस्तावेज पर आज साइन करने से बचें। करियर से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें।
लव – असुरक्षा की भावना प्रेम जीवन में बेकार का तनाव ला सकती है। पार्टनर के प्रति मन में उठने वाले अकारण संदेह से बचें। छोड़ दिए जाने का पुराना डर आज फिर उभर सकता है। रिश्ते में अपनी भावनाएं स्पष्ट रूप से शेयर करें। सिंगल लोग ऑनलाइन मिल रहे प्रस्तावों की गहराई से जांच करें।
हेल्थ – हार्मोनल असंतुलन के कारण मूड स्विंग्स हो सकते हैं। ध्यान और आध्यात्मिक संगीत का सहारा लें। तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाकर शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है।
लकी कलर – पर्ल वाइट, लकी नंबर – 1 मीन – थ्री ऑफ पेंटाकल्स
परिवार के सभी सदस्य आपसी सहयोग से कठिन काम पूरे करेंगे। दूसरों की राय का सम्मान करना आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। समाज में आपके अच्छे कौशल और बारीक समझ की तारीफ होगी। किसी सामूहिक काम में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। घर का माहौल आज रचनात्मक और सहयोग भरा रहेगा। करियर – सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के कर्मचारियों को अच्छा टीम वर्क मिलेगा। मैनेजमेंट आपकी बारीक कार्यक्षमता और प्रोफेशनल नजरिए से प्रसन्न होगा। आर्किटेक्चर फील्ड के लोगों को बड़ा कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट मिल सकता है। अपनी स्किल को निखारने के लिए नई ट्रेनिंग में हिस्सा लें।
लव – रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के साथ मिलकर योजनाएं बनाएं। भविष्य की आर्थिक सुरक्षा पर जीवनसाथी के साथ तार्किक चर्चा करें। प्रेम जीवन में आज व्यावहारिक नजरिया अपनाना जरूरी है। सिंगल लोगों को ऑफिस के किसी सहयोगी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आपसी समस्याओं को सुलझाने में दोनों की बराबर भागीदारी दिखेगी।
हेल्थ – फिटनेस के लिए किसी प्रोफेशनल ट्रेनर की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। मस्कुलर पेन दूर करने के लिए फिजिकल थेरेपिस्ट से संपर्क करें। डाइट चार्ट बनाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट की मदद लेना ठीक रहेगा।
लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9

मोदी बोले- मैं 25 साल पुराना मफलर पहनकर न्यूजीलैंड आया:यहीं मुझे गिफ्ट मिला था; हमारे लिए देश की जनसंख्या नहीं, उनकी भावना मायने रखती है

पीएम मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने करीब तीन दशक पुराना किस्सा सुनाया। पीएम ने कहा- 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था, तब मुझे यहां आने का मौका मिला था। उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में 3 चीजें दीं, जो मैं भारत लेकर गया। एक- मफलर, दूसरी- कैप और तीसरा- एक सेट दस्ताना। उसमें भी एक चीज मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया हूं। इस मफलर को मैंने कई बार इस्तेमाल किया और आज भी संभाल कर रखा है। पीएम ने आगे कहा कि हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है। और इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहे हैं। इससे पहले मोदी ने प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों (MoU) पर साइन किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाकर करीब ₹35 हजार करोड़ करने का लक्ष्य रखा। मोदी के न्यूजीलैंड दौरे की 5 तस्वीरें… पीएम की स्पीच, 4 बड़ी बातें; कहा- भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य जुड़ा है पीएम के न्यूजीलैंड दौरे से जुडी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

भारत को पछाड़कर इंग्लैंड नंबर-1 टी-20 टीम बनी:56 रन से हराकर सीरीज 4-0 से जीती; बटलर ने 131 रन बनाए

भारत को पांचवे टी-20 में हराकर इंग्लैंड टी-20 की नंबर एक टीम बन गई है। उसने टीम इंडिया को 56 रन से हराया और 5 मैचों की सीरीज 4-0 से जीत ली। साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में पहली पारी में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में भारत 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सका। भारत के लिए ईशान किशन ने 56 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 3, जबकि आदिल रशीद ने 2 विकेट झटके। संजू सैमसन ने 27, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 और शिवम दुबे ने 14 रन बनाए। इससे पहले जोस बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन और कप्तान हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी की। यह भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी है। शिवम दुबे ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिए। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी यह मैच नहीं खेले। उनकी जगह संजू सैमसन खेले। वैभव ने इस सीरीज के तीन मैचों में सिर्फ 42 रन (14, 13 और 15) बनाए। इंग्लैंड के मैच विनर्स… ब्रूक ने 229 रन बनाए, आर्चर-करन के 7-7 विकेट सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 229 रन बनाए। भारत के श्रेयस अय्यर 218 रनों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गेंदबाजी में इंग्लैंड के सैम करन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने सबसे ज्यादा बराबर 7-7 विकेट लिए। भारत के अर्शदीप सिंह 4 विकेट के साथ पांचवें बेस्ट बॉलर साबित हुए। मैच के बड़े रिकॉर्ड्स मैच का पूरा स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

स्विट्जरलैंड के सामने वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना की चुनौती:मेसी FIFA वर्ल्डकप में 8 गोल कर चुके हैं, नॉर्वे से इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा। मेसी इस टूर्नामेंट में 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। एक गोल करते ही वे टॉप पर पहुंच जाएंगे। मैच भारतीय समयानुसार 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले हैरी केन की इंग्लैंड की भिड़ंत अर्लिंग हॉलैंड की नॉर्वे से होगी। हालैंड ने टूर्नामेंट में 7 गोल और हैरी केन ने 6 गोल किए हैं। मुकाबला रात 2:30 बजे से कैनसस सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 99- नॉर्वे और इंग्लैंड की वर्ल्ड कप में चौथी भिड़ंत नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच कुल 12 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है। नॉर्वे को 2 में जीत मिली। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। नॉर्वे ने राउंड-16 में ब्राजील को हराया नॉर्वे शानदार फॉर्म में है। टीम ने 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की है। फ्रांस के खिलाफ ग्रुप स्टेज में उसे एकमात्र हार मिली। ग्रुप स्टेज में नॉर्वे ने इराक को 4-1 और सेनेगल को 3-2 से हराया। राउंड ऑफ 32 में टीम ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया। फिर राउंड ऑफ 16 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड एक भी मैच नहीं हारी इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं हारी है। टीम ने 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। ग्रुप स्टेज में टीम ने क्रोएशिया को 4-2 और पनामा को 2-0 से हराया। घाना के खिलाफ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड का सामना कांगो डीआर से हुआ। इसमें टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं राउंड ऑफ 16 में मैक्सिको को 3-2 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। हालैंड Vs हैरी केन नॉर्वे को फिर से अर्लिंग हालैंड से गोल की उम्मीद होगी। दूसरी ओर इंग्लैंड के अटैक की जिम्मेदारी कप्तान हैरी केन पर होंगी। दोनों खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस इस मैच का नतीजा तय कर सकती हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: नॉर्वे: न्यलैंड, रायर्सन, ओस्टिगार्ड, हंचे-ऑल्सन, वोल्फ, थॉर्स्टवेड, बर्ज, पैट्रिक बर्ग, बॉब, सोर्लोथ, अर्लिंग हालैंड। इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वॉकर, जॉन स्टोन्स, गुएही, ट्रिपियर, डेकलान राइस, मेनु, बुकायो साका, जूड बेलिंगहम, फिल फोडेन, हैरी केन। मैच 100- अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच 7 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। अर्जेंटीना ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। स्विट्जरलैंड इंग्लैंड को कभी हरा नहीं पाई है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार भिड़ेंगी। 1966 के वर्ल्ड कप में दोनों पहली बार आमने-सामने थे। तब अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराया था। 2014 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने 1-0 से जीत दर्ज की। अर्जेंटीना ने सभी मुकाबले जीते डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम ने अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0, ऑस्ट्रिया को 2-0 और जॉर्डन को 3-1 से हराया था। राउंड ऑफ 32 में टीम का सामना काबो वर्डे से हुआ। इसमें टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। फिर राउंड ऑफ 16 में मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया स्विट्जरलैंड की टीम भी इस वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं हारी है। टीम ने 5 मैचों में 4 जीत और 1 ड्रॉ दर्ज किया। ग्रुप स्टेज में टीम ने बोस्निया को 4-1 और कनाडा को 2-1 से हराया। कतर से मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। राउंड ऑफ 32 में स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराया। वहीं राउंड ऑफ 16 में कोलंबिया के खिलाफ फुल टाइम तक स्कोर 0-0 से बराबर रहा। इसके बाद स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की। मेसी Vs स्विट्जरलैंड की डिफेंस अर्जेंटीना कप्तान लियोनेल मेसी से फिर गोल चाहेगी। अगर वे स्विट्जरलैंड की डिफेंस को तोड़ देते हैं, तो अर्जेंटीना के लिए यह मुकाबला आसाना हो जाएगा। इसके पिछले मैच में गोल करने वाले एन्जो फर्नांडीज और रोमेरो भी स्विट्जरलैंड के लिए खतरा होंगे। दूसरी ओर स्विट्जरलैंड अपने कप्तान ग्रैनिट जाका के दम पर अर्जेंटीना के अटैक को रोकने उतरेगी। इसके अलावा जोहान मनजाम्बी से गोल की उम्मीद रहेगी। वे टूर्नामेंट में 3 गोल कर चुके हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: अर्जेंटीना: एमी मार्टिनेज, मोलिना, रोमेरो, ओटामेंडी, टैगलियाफिको, डी पॉल, एन्जो फर्नांडीज, मैक एलिस्टर, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज, निकोलस गोंजालेज। स्विट्जरलैंड: सोमर, विडमर, अकनजी, एलवेदी, रोड्रिगेज, फ्रायलर, ग्रैनिट जाका, शकीरी, सोव, वर्गास, एम्बोलो।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:जो व्यक्ति बड़ों का सम्मान करता है, उसे लंबी उम्र, विद्या, यश और शक्ति मिलती है

शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति बड़ों का सम्मान करता है, उसे लंबी उम्र, विद्या, यश और शक्ति मिलती है। ऐसे व्यक्ति का जीवन ज्ञानपूर्ण होता है। उसे समाज में प्रतिष्ठा, सम्मान और सफलता मिलती है। उसके पास साधन, सहयोग और अपने लोगों का स्नेह बना रहता है। जो व्यक्ति दूसरों के प्रति आदर और विनम्रता का भाव रखते हैं, वे सभी का विश्वास जीत लेते हैं। समाज में उनका स्थान ऊंचा होता है। इसलिए हमें सदैव बड़ों का सम्मान करना चाहिए। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए लोक संग्रह बढ़ाने के लिए क्या करें? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

खबर हटके- महिला ने नींद में बच्चे को जन्म दिया:मिट्टी से निकले कीड़ों से बन रही वाइन; रूस में हुई दो रोबोट्स की शादी

कनाडा में एक महिला ने नींद में ही बच्चे को जन्म दे दिया। वहीं, चीन में मिट्टी से निकले कीड़ों से वाइन बनाई जा रही है। उधर, रूस में दो रोबोट्स की आपस में शादी करा दी गई। बिहार में एक शादी में मटन की जगह चिकन परोसने पर मारपीट हो गई। वहीं, झारखंड में एक लड़की ने सबसे तेज हिंदी लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…