ब्रेकिंग न्यूज़
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:अगर परिवार में प्रेम, मित्रता, सहयोग और आपसी सम्मान हो, तो परिवार सुखी और मजबूत बनता है

अच्छा देश और अच्छा समाज तभी बनता है जब परिवार अच्छे हों। परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई है और प्रत्येक व्यक्ति उसका महत्वपूर्ण सदस्य होता है। अगर परिवार में प्रेम, मित्रता, सहयोग और आपसी सम्मान हो, तो परिवार सुखी और मजबूत बनता है। हमें दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए और उनके सुख-दुख का ध्यान रखना चाहिए। दूसरों के अभावों को समझकर यथासंभव सहायता करनी चाहिए। जब हर व्यक्ति अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाता है, तब एक आदर्श समाज और समृद्ध देश बनता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए सभ्य समाज की रचना कब होती है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

19 जुलाई का राशिफल:मिथुन राशि वालों को रियल एस्टेट में मुनाफा होगा, वृश्चिक राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम का मौका मिलेगा

रविवार, 19 जुलाई को मिथुन राशि वालों को रियल एस्टेट के बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। मकर राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने का अच्छा दिन है। वृश्चिक राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम का मौका मिलेगा। तुला राशि वालों के घर संतान से जुड़ी अच्छी खबर आ सकती है। सिंह राशि वाले दोस्तों के साथ घूमने और मनोरंजन का प्रोग्राम बना सकते हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कोई अच्छा मौका मिले, तो उसे हाथ से न जाने दें। तय समय पर किए कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में आपकी राय को अहमियत दी जाएगी।
नेगेटिव- इस समय जोखिम लेना परेशानी में डाल सकता है। कानूनी मामले में न उलझें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। किसी करीबी दोस्त के साथ संबंध खराब होने की स्थिति बन सकती है। बातचीत में गुस्सा और जल्दबाजी न करें। करियर- बिजनेस से जुड़ी किसी योजना पर काम शुरू करने का सही समय है। सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। जरूरी फोन कॉल और ईमेल को नजरअंदाज न करें। कोई अच्छा ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। पैसों से जुड़े काम सावधानी से करें।
लव- परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ाने के लिए पार्टनर को कोई छोटा गिफ्ट दे सकते हैं।
हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। योग और एक्सरसाइज पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9 वृष – पॉजिटिव- कोई अच्छा मौका मिले, तो उसे हासिल करने में देर न करें। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। पैसों से जुड़ा कोई लक्ष्य आसानी से पूरा हो सकता है। आपका व्यक्तित्व और प्रभावशाली बातचीत लोगों पर अच्छी छाप छोड़ेगी।
नेगेटिव- जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है। अच्छी तरह सोचने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचें। सपने पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। युवा गैरजरूरी कामों में समय बर्बाद करने के बजाय करियर पर ध्यान दें। करियर- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा होगी। मौजूदा काम पहले की तरह चलते रहेंगे। विदेश से जुड़े बिजनेस में कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए पूरा ध्यान और मेहनत जरूरी है।
लव- महत्वपूर्ण कामों में जीवनसाथी और परिवार की सलाह लें। उनकी मदद आपके काम आएगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच करवाएं। इलाज को लेकर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 मिथुन – पॉजिटिव- उपयोगी लोगों से संपर्क बनेगा। रुके हुए काम दोबारा आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें। नई गाड़ी खरीदने की योजना है, तो उस पर काम शुरू कर सकते हैं।
नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। बच्चों की परेशानियां सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी रहेगा। मुश्किल परिस्थिति में भी गुस्से पर कंट्रोल रखें। करियर- कारोबार से जुड़ा कोई सपना पूरा हो सकता है। रियल एस्टेट के बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी से करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा काम के कारण थकान हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।
हेल्थ- मौसम के कारण गले में दर्द, खांसी या जुकाम हो सकता है। लापरवाही न करें और समय पर इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 कर्क – पॉजिटिव- पैसों से जुड़े प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुछ खास लोगों के साथ विचार शेयर करेंगे। आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ उपयोगी जानकारी भी मिल सकती है।
नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से तनाव हो सकता है। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। किसी भी खराब स्थिति को शांति से सुलझाएं। गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखना जरूरी है। करियर- कार्यक्षेत्र में किसी खास प्रोजेक्ट पर की गई मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। कर्मचारियों और स्टाफ का पूरा सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत ठीक न होने पर घर संभालने में आपका सहयोग जरूरी होगा।
हेल्थ- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन ज्यादा व्यस्तता से थकान हो सकती है। आराम और मनोरंजन के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7 सिंह – पॉजिटिव- आज कई कामों में व्यस्त रहेंगे। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के साथ घूमने और मनोरंजन में समय बीतेगा। इससे थकान भी दूर होगी।
नेगेटिव- परिवार में चल रहे मतभेद किसी बड़े सदस्य की मदद से सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाही न करें, वरना उनका ही नुकसान होगा। करियर- बिजनेस में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। मीडिया, आर्ट और पब्लिशिंग से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है। घर की परेशानियों का असर कारोबार पर न पड़ने दें। पूरे मन से काम करने पर नई उपलब्धियां मिलेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। प्रेमी-प्रेमिका लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
हेल्थ- अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें, वरना सेहत पर असर पड़ेगा। काम के साथ आराम भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। अपने पसंद के कामों के लिए भी समय निकालें। पैसों से जुड़े मामलों पर ज्यादा ध्यान देना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ व्यवहार और पैसों का लेनदेन करते समय सावधान रहें। कोई आपको साजिश में फंसा सकता है। गलत लोगों से दूरी रखें। परिवार के बड़े लोगों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। करियर- बिजनेस में सुधार आएगा। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें और अपनी क्षमता से काम करें। इससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग ऑफिस की राजनीति से परेशान हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति प्यार और भरोसा बनाए रखें। किसी करीबी रिश्तेदार के कारण गलतफहमी हो सकती है।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। मेडिटेशन और आराम के लिए समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1 तुला – पॉजिटिव- समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार का कोई रुका काम पूरा करने का अच्छा समय है।
नेगेटिव- नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। नुकसान होने की आशंका है, इसलिए हिसाब-किताब सावधानी से करें। बिना वजह किसी से न उलझें। समस्या का सही कारण समझकर ही समाधान निकालें। करियर- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को खास मुनाफा मिलेगा। मार्केटिंग के काम समय पर पूरे करें। बिजनेस के लिए यात्रा की योजना है, तो फिलहाल टालना बेहतर होगा।
लव- पति-पत्नी की कोशिशों से घर में शांति और अच्छा माहौल रहेगा। युवाओं को डेट पर जाने का मौका मिल सकता है।
हेल्थ- मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। डायबिटीज के मरीज अपना खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2 वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन समझदारी से परिस्थितियां अपने पक्ष में कर लेंगे। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी हो सकती है। युवा अपने लक्ष्य के लिए पूरी मेहनत करें। उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा काम और जिम्मेदारियां न लें। आपकी उपलब्धियों से कुछ लोगों को जलन हो सकती है। उनकी बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस रखें। करियर- बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा इनकम का नया मौका मिल सकता है। स्टाफ की मदद से काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। तनाव लेने के बजाय काम करने की क्षमता बनाए रखें।
लव- परिवार में प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
हेल्थ- कोई जोखिम न लें और गाड़ी सावधानी से चलाएं। चोट या दुर्घटना होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 धनु – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। भविष्य का लक्ष्य हासिल करने के लिए किए प्रयास सफल होंगे। किसी परेशानी में अचानक मदद मिल सकती है। करीबी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से थोड़ी दूरी रखें, क्योंकि इनमें समय बर्बाद हो सकता है। अपने काम पर पूरा फोकस रखें। करियर- काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। प्रतियोगिता से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी और सफलता भी मिलेगी। युवाओं के करियर में नई शुरुआत हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग लोगों से बातचीत करते समय सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता से थकान और सिरदर्द हो सकता है। आराम के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7 मकर – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अटका है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। किसी खास व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सामाजिक संपर्कों से कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी।
नेगेटिव- बाहर के कामों में ज्यादा समय न लगाएं। ऑनलाइन कामों की जानकारी बढ़ाना जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार परेशान कर सकता है। शांत रहकर समाधान निकालें। करियर- बिजनेस में नया काम शुरू करने का अच्छा समय है और मुनाफा भी हो सकता है। मशीनरी और लोहे से जुड़े कारोबार में परेशानी आ सकती है। ऑफिस के काम से की गई यात्रा आपकी तरक्की में मदद करेगी।
लव- घर में शांत माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंध को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
हेल्थ- पेट खराब और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 कुंभ – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और व्यक्तित्व पर ध्यान दें। फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट या संपर्क बन सकते हैं। इस मौके को हाथ से न जाने दें। अपनी योजनाएं फिलहाल गोपनीय रखें। किसी की मदद से प्रॉपर्टी की समस्या सुलझ सकती है।
नेगेटिव- अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। परिस्थितियों को अच्छी तरह समझें और आलस से बचें। विद्यार्थी और युवा काम को लेकर लापरवाही करेंगे, तो बाद में पछताना पड़ सकता है। करियर- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। नई उपलब्धि पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी को उधार देते समय पैसे वापस मिलने की स्थिति भी तय कर लें। ज्यादा काम होने के कारण रविवार को भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
हेल्थ- आराम के लिए समय निकालें। सर्वाइकल और कंधों में दर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9 मीन – पॉजिटिव- आज सफलता का नया मौका मिल सकता है। हर काम प्रैक्टिकल तरीके से करें। ज्यादा भावुक और उदार होने पर लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी।
नेगेटिव- अपने काम खुद पूरा करने की कोशिश करें। दूसरों की वजह से नुकसान होने की आशंका है। युवा भविष्य से जुड़े किसी प्रोजेक्ट में जल्दबाजी न करें, क्योंकि फिलहाल सही नतीजे नहीं मिलेंगे। आज किसी को पैसा उधार न दें। करियर- बिजनेस में आज कोई नया फैसला न लें। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े काम सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अचानक महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी डील होने के योग हैं।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। प्रेम संबंध सबके सामने आ सकते हैं।
हेल्थ- सेहत ठीक रहेगी। योग और एक्सरसाइज पर खास ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल:मकर राशि वालों को नई जिम्मेदारी और सीनियर का सहयोग मिलेगा, वृश्चिक राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है

शनिवार, 18 जुलाई को मकर राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और सीनियर की मदद से काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। वृश्चिक राशि वालों को पुराने संपर्क से फायदा और रुका भुगतान मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों को ऑफिस में मदद मिलेगी और प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। वृष राशि वालों के घर किसी आयोजन की योजना बनेगी। कन्या राशि वालों को आकर्षक लेकिन जोखिम वाले ऑफर से सावधान रहना होगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – द टॉवर
आज का दिन अचानक बदलावों से भरा रहेगा। किसी बात का सच सामने आ सकता है। बच्चे पढ़ाई को लेकर अचानक अलग व्यवहार कर सकते हैं। कोई अनचाहा खर्च आपकी आर्थिक योजना बिगाड़ सकता है। घर में कुछ हलचल के बाद माहौल दोबारा शांत हो जाएगा। हर बदलाव आगे चलकर आपके लिए नई और अच्छी शुरुआत का रास्ता खोलेगा। करियर- काम में बड़ा बदलाव आ सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने पूरे कॉन्सेप्ट में बदलाव करेंगे। कानूनी मामले में नया सबूत पूरी स्थिति बदल सकता है। मैकेनिकल इंजीनियर मशीन के जरूरी हिस्से में छिपी खराबी पहचान सकते हैं। अपने काम पर फोकस बनाए रखें, ताकि कोई मौका हाथ से न निकले।
लव- रिश्तों में भावनाएं तेज रहेंगी। साथी कोई छिपी बात बता सकता है। कपल्स के बीच अचानक बहस होने से पुराना मुद्दा सामने आएगा। दोस्ती में कोई सीमा टूटने से रिश्ते का रूप बदल सकता है। पुराने मैसेज से मन में हलचल होगी। अपनी भावनाएं सही तरीके से बताने पर समस्या सुलझ सकती है।
हेल्थ- शुगर लेवल थोड़ा कम हो सकता है। ज्यादा सोचने से मानसिक थकान महसूस होगी। खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करें, ताकि शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिले। थोड़ा आराम करने से सेहत बेहतर महसूस होगी।
लकी कलर- पर्पल, लकी नंबर- 1 वृष – फोर ऑफ वांड्स
आज घर में उत्साह और खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ कोई अच्छी याद शेयर करेंगे। बच्चे अपना आर्ट प्रोजेक्ट दिखाकर घर का माहौल खुशनुमा बनाएंगे। घर संभालने वाली महिलाएं सजावट में बदलाव कर सकती हैं। छोटे आयोजन या डिनर की योजना बनेगी। थोड़ा आर्थिक फायदा मिलने से चिंता कम होगी। आज छोटी खुशियां भी रिश्तों की नींव मजबूत करेंगी। करियर- काम में टीम का पूरा सहयोग मिलेगा। सभी लोगों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने डिजाइन को फाइनल करेंगे और उनकी तारीफ होगी। फ्रीलांसर को किसी ग्रुप प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिल सकता है। अपने आइडिया पूरे भरोसे के साथ रखें।
लव- साथी के साथ छोटी खुशियां शेयर करेंगे। कपल्स किसी उपलब्धि का मिलकर जश्न मना सकते हैं। दोस्ती में पुराने मतभेद अपने आप खत्म होंगे। कोई प्यारी याद मन को खुश करेगी। रिश्ते में भरोसा, सहजता और रोमांस बना रहेगा।
हेल्थ- धीमी गति से टहलना और गुनगुना पानी पीना फायदेमंद रहेगा। दिनचर्या में छोटा बदलाव करने से सेहत में सुधार होगा। खुद को एक्टिव रखने से मन भी तरोताजा रहेगा।
लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 7 मिथुन – क्वीन ऑफ वांड्स
आज आप एनर्जी और उत्साह के साथ काम करेंगे। दिनचर्या में नया बदलाव महसूस होगा और घर के काम तय समय पर पूरे होंगे। पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी से तनाव बढ़ सकता है। घर और बाहर की जिम्मेदारियों में संतुलन रखने से काम करने की क्षमता बढ़ेगी। करियर- काम करने के नए तरीके सूझेंगे और लोग आपकी समझ की तारीफ करेंगे। पुरानी उलझनें दूर होंगी। टीम का सहयोग बढ़ेगा और ऑफिस का माहौल संतुलित रहेगा। पार्टनरशिप में बातें साफ होंगी। मीटिंग में शांत रहने से फायदा होगा। किसी तकनीकी समस्या का अचानक समाधान मिल सकता है। सहकर्मी से कुछ नया सीखेंगे। आपकी योजना तेजी से आगे बढ़ेगी। अपने स्किल बेहतर करने का अच्छा समय है।
लव- रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। साथी आपकी भावनाएं समझेगा। किसी पुराने तनाव पर शांति से बातचीत होगी। पार्टनर का व्यवहार खुशी देगा और गलतफहमियां कम होंगी। आप दोनों के बीच सहजता और भरोसा बढ़ेगा। साथ बिताया समय पुराने शक दूर करने में मदद करेगा।
हेल्थ- बेचैनी कम होगी। टहलना फायदेमंद रहेगा और नींद बेहतर होगी। सांस से जुड़े आसान अभ्यास मन और शरीर को शांत रखेंगे। तनाव कम होने से एनर्जी बढ़ेगी।
लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 2 कर्क – नाइट ऑफ कप्स
आज का दिन शांत और सुकून भरा रहेगा। बच्चों की शरारतों से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। घर की सजावट में बदलाव करने का विचार आएगा। छोटा आर्थिक फायदा उत्साह बढ़ा सकता है। किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम की चर्चा होगी। मन किसी क्रिएटिव काम में लगेगा। घर का अच्छा माहौल दिनभर आपका मूड बेहतर रखेगा। करियर- किसी सहकर्मी से भावनात्मक बातचीत के दौरान नया आइडिया मिल सकता है। नौकरी बदलने का विचार आएगा, लेकिन जल्दबाजी न करें। मीटिंग में बात आपके पक्ष में जा सकती है। नई ट्रेनिंग या कोई नया स्किल सीखने की योजना बनेगी। कागजी काम धीमी गति से, लेकिन सही तरीके से पूरे होंगे।
लव- मतभेद का आसान समाधान मिलेगा। पार्टनर ज्यादा संवेदनशील रहेगा। अविवाहित लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भावनात्मक बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा। किसी मैसेज से मन में हलचल होगी। छोटी आउटिंग या कॉफी का प्लान बन सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने से रिश्ता ज्यादा सुरक्षित महसूस होगा।
हेल्थ- मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें। कुछ समय खुली और प्राकृतिक जगह पर बिताना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4 सिंह – टेन ऑफ वांड्स
सुबह से जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप सभी काम संभाल लेंगे। पैसों के मामले में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार में किसी काम को लेकर थोड़ी खींचतान हो सकती है, लेकिन समाधान भी मिल जाएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम का निमंत्रण मिल सकता है। काम की प्राथमिकता तय करने से तनाव कम रहेगा और दिन के आखिर में संतुष्टि मिलेगी। करियर- एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। किसी प्रोजेक्ट की डेडलाइन दबाव बढ़ाएगी, लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे। नौकरी बदलने का विचार आएगा, लेकिन आज फैसला लेना सही नहीं होगा। अपने लक्ष्य और काम करने के तरीके को लेकर स्पष्ट रहें। आज की मेहनत आगे चलकर अच्छे मौके दिलाएगी।
लव- कोई दबा हुआ भाव आज शब्दों में सामने आ सकता है। मैसेज पर बातचीत थोड़ी गंभीर रहेगी। काम की वजह से मुलाकात का प्लान बदल सकता है। कोई पुरानी याद मन हल्का करेगी। रिश्ते में स्थिरता रहेगी, लेकिन कुछ बातों पर गहराई से सोचेंगे। खुलकर बातचीत करने से उलझनें दूर होंगी।
हेल्थ- सुबह सांस से जुड़े आसान अभ्यास करना फायदेमंद रहेगा। खानपान संतुलित रखें। काम के बीच छोटे ब्रेक लें और संगीत सुनें। शरीर को आराम देने से शारीरिक और मानसिक तनाव कम होगा। पूरी नींद लेना जरूरी है।
लकी कलर- लेमन यलो, लकी नंबर- 3 कन्या – द डेविल
आज आकर्षण, उलझन और तेज भावनाएं एक साथ रहेंगी। घर में किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत बढ़ सकती है। पैसों से जुड़ा आकर्षक लेकिन जोखिम वाला ऑफर ध्यान खींचेगा। परिवार में छोटा फायदा हो सकता है। मन इच्छा और समझदारी के बीच उलझा रहेगा। खुद पर कंट्रोल रखने से परेशानी से बच सकेंगे। करियर- किसी मौके को लेकर भ्रम हो सकता है। नए ऑफर की शर्तें उलझी हुई रहेंगी। सहकर्मी किसी छिपी बात का इशारा कर सकता है। कानून, मैनेजमेंट या कला के क्षेत्र में कोई कठिन फैसला लेना पड़ेगा। ट्रांसफर की संभावना है। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें।
लव- बातचीत में तनाव रहेगा, लेकिन आकर्षण बना रहेगा। प्रेमी से मैसेज का जवाब देर से मिलने से बेचैनी बढ़ सकती है। कुछ लोग रिश्ते में जरूरत से ज्यादा कंट्रोल महसूस करेंगे। मुलाकात के दौरान मन में हिचक रहेगी, लेकिन भावनाएं गहरी होंगी। रिश्ते में अपनी सीमाएं तय करने का समय है। भावनाओं को सही दिशा देने से रिश्ता आगे चलकर समझदारी से मजबूत होगा।
हेल्थ- पर्याप्त पानी पिएं। दिनचर्या में हल्का और संतुलित खाना शामिल करें। मानसिक तनाव को नजरअंदाज न करें। कुछ समय आराम और अपने पसंदीदा काम के लिए निकालें।
लकी कलर- ब्लैक, लकी नंबर- 8 तुला – एट ऑफ स्वॉर्ड्स
मन किसी अनजानी चिंता में उलझा रह सकता है। परिवार के बड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले को फिलहाल रोकने की सलाह देंगे। पैसों से जुड़े काम में रुकावट आएगी, लेकिन परेशानी उतनी बड़ी नहीं होगी जितनी आपको लग रही है। परिवार की किसी योजना को लेकर शक बढ़ सकता है। करीबी व्यक्ति से मन की बात शेयर करने पर तनाव कम होगा। करियर- किसी ईमेल का जवाब देर से मिलने से उलझन बढ़ेगी। कानून, तकनीक या कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी नियम या प्रक्रिया में फंसा हुआ महसूस होगा। अपने अधिकार और काम की शर्तों को अच्छी तरह समझें। धैर्य से काम लेने पर परेशानी जल्दी सुलझ जाएगी।
लव- पार्टनर से कुछ कहना चाहेंगे, लेकिन शब्द नहीं मिलेंगे। कोई पुराना अनुभव फिर याद आ सकता है। मैसेज पढ़कर भी जवाब देने से बचेंगे। मुलाकात की योजना टल सकती है। रिश्ते में दूरी महसूस होगी। प्यार से छोटी बातचीत शुरू करने पर यह दूरी कम हो सकती है।
हेल्थ- दिनचर्या में योग शामिल करने से मानसिक थकान कम होगी। खुद को शांत रखने के लिए अपना पसंदीदा काम करें। पर्याप्त आराम भी जरूरी है।
लकी कलर- पिंक, लकी नंबर- 6 वृश्चिक – सिक्स ऑफ कप्स
कोई पुरानी अच्छी याद मन खुश करेगी। घर में पुरानी जमीन-जायदाद से जुड़ी चर्चा हो सकती है। परिवार के बड़े अपने अनुभव से कुछ समझाने की कोशिश करेंगे। घर में प्यार और अपनापन रहेगा। पैसों से जुड़े मामले में किसी पुराने संपर्क से मदद मिल सकती है। इन पलों को संभालकर रखने से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। करियर- कला, शिक्षा या सलाह देने के क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुराने आइडिया से फायदा होगा। टीमवर्क में पुराना अनुभव काम आएगा। मेडिकल या सामाजिक काम से जुड़े लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। फ्रीलांस काम का रुका भुगतान मिल सकता है।
लव- मन पुराने खूबसूरत पलों की ओर जाएगा। पार्टनर के साथ पुरानी बात को लेकर हंसी-मजाक होगा। कॉल या मैसेज से भावनात्मक बातचीत शुरू हो सकती है। मन में दबे भाव आसानी से सामने आएंगे। कोई पुराना वादा पूरा करने की इच्छा होगी। आप रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ- खाने में कुछ अच्छे बदलाव करने से सुस्ती दूर होगी। थोड़ी शारीरिक गतिविधि दिनभर आपको एक्टिव और फिट रखेगी।
लकी कलर- लाइट ग्रीन, लकी नंबर- 3 धनु – ऐस ऑफ कप्स
परिवार में कोई छोटा सरप्राइज मिल सकता है। पैसों को लेकर नई उम्मीद बनेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। रिश्तों में अपनापन और नम्रता बढ़ेगी। मन की बातें खुलकर कहने और नई शुरुआत करने का समय है। खुशी का माहौल पूरे दिन को बेहतर बनाएगा। करियर- मैनेजमेंट, डिजाइन, मेडिकल या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी। किसी सीनियर से अचानक मदद मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम करने का तरीका टीम को पसंद आएगा। मीटिंग का नतीजा संतुष्टि देगा। अपने टैलेंट को सही जगह दिखाने का अच्छा समय है। टीम के साथ बेहतर तालमेल करियर को नई दिशा देगा।
लव- मन खुला और उदार रहेगा। पार्टनर के प्रति प्यार अचानक गहरा हो सकता है। भावनाएं आसानी से जाहिर होंगी। रिश्ते में भरोसा, अपनापन और सहजता लौटेगी। नई शुरुआत से आपसी समझ बढ़ेगी। अपने मन की बात साफ कहने से रिश्ते में पारदर्शिता आएगी।
हेल्थ- रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर होगी। हार्मोन से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। सुबह हल्का सिरदर्द हो सकता है, लेकिन जल्दी ठीक होगा। नींद गहरी और आरामदायक रहेगी।
लकी कलर- व्हाइट, लकी नंबर- 1 मकर – द सन
परिवार के किसी पुराने फैसले को लेकर स्थिति साफ होगी। पैसों के मामले में राहत मिलेगी और रुकी योजना पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। छोटे कार्यक्रम या यात्रा की तैयारी हो सकती है। मन हल्का रहेगा और दिन अच्छी घटनाओं से भरा होगा। इस समय का फायदा उठाकर रुके काम पूरे करें। परिवार का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। करियर- नई जिम्मेदारी आपकी क्षमता दिखाने का मौका देगी। किसी सीनियर से अचानक सहयोग मिलेगा और योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण फाइल या प्रेजेंटेशन पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। हर काम अच्छी तरह पूरा करने से ऑफिस में आपकी अहमियत बढ़ेगी।
लव- पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और रोमांस बढ़ेगा। छोटी आउटिंग या किसी योजना का मौका मिल सकता है। आपकी पहल से रिश्ते में नई गर्माहट आएगी। साथ घूमना या कुछ अच्छा समय बिताना प्यार बढ़ाएगा। एक-दूसरे की परवाह करने से रिश्ते की नींव मजबूत होगी।
हेल्थ- छोटी आदत में बदलाव करने से जल्दी फायदा मिलेगा। सही समय पर आराम करें और जंक फूड से बचें।
लकी कलर- बेज, लकी नंबर- 2 कुंभ – द जस्टिस
परिवार के किसी पुराने मामले का सही समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और रुकी योजना में हलचल शुरू होगी। कागज, नियम या व्यवस्था से जुड़ा काम आसानी से पूरा हो सकता है। छोटी बातचीत पुराने शक दूर करेगी। घर का संतुलित माहौल मानसिक शांति देगा। अपने सिद्धांतों पर टिके रहने से सही नतीजा मिलेगा। करियर- मीटिंग में आपकी बात का गहरा असर होगा। सीनियर आपकी निष्पक्ष सोच से प्रभावित होंगे। दिन काम को सही दिशा देगा और नतीजे संतुलित रहेंगे। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर तारीफ और सहयोग मिलेगा। अनुशासन से करियर में आगे बढ़ने का रास्ता बनेगा।
लव- एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों की किसी दोस्त या परिचित के जरिए शांत और समझदार व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। पुराने मतभेद बिना झगड़े के खत्म होंगे। ईमानदार बातचीत से रिश्ते की दूरी कम होगी। एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करने से संबंध स्थिर रहेगा।
हेल्थ- लंबे समय से टल रहा छोटा चेकअप करवाने का मन बनेगा। कमर या गर्दन में खिंचाव हो, तो आराम करें। नींद पहले से बेहतर रहेगी। पैरों की हल्की थकान जल्दी दूर हो जाएगी।
लकी कलर- कोरल, लकी नंबर- 9 मीन – टेन ऑफ कप्स
रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता कम होगी और दिन आसानी से बीतेगा। भाई-बहनों के साथ किसी पुरानी याद पर मुस्कुराएंगे। घर की सजावट या छोटे बदलाव का विचार आएगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। अपनों का साथ आपको सुरक्षित और खुश महसूस करवाएगा। करियर- मीटिंग में आपके सुझाव जल्दी स्वीकार हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में शांत और अच्छा माहौल मिलेगा। नई योजना पर विचार करने का सही समय है। लक्ष्य धीरे-धीरे साफ होंगे। अच्छा माहौल काम करने की क्षमता बढ़ाएगा।
लव- पार्टनर के साथ दिन बहुत अच्छा रहेगा। छोटी बात पर हंसी-मजाक और खुलकर बातचीत होगी। रिश्ते में भरोसा और भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। परिवार आपके रिश्ते को स्वीकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। आपसी सहमति रिश्ते को लंबे समय की कमिटमेंट की ओर ले जाएगी।
हेल्थ- सुबह हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। नींद बेहतर होगी और मानसिक तनाव कम रहेगा। अपने पसंदीदा शौक के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।
लकी कलर- चेरी रेड, लकी नंबर- 5

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:जो व्यक्ति मुश्किलों से नहीं डरता और ईमानदारी से लक्ष्य की ओर बढ़ता है, वही सफल होता है

जीवन में सफलता, सम्मान, उपलब्धियां और बड़े लक्ष्य वही लोग हासिल करते हैं जो साहसी हैं। साहस मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। इसके साथ सत्य, पराक्रम, मेहनत और विवेक जैसे गुण भी बहुत जरूरी हैं। जो व्यक्ति कठिन परिस्थितियों से नहीं डरता और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है, वही सफल होता है। स्वाध्याय करने वाला व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करता है और उसके भीतर अच्छे गुण अपने आप विकसित होने लगते हैं। इसलिए हमें नियमित अध्ययन करना चाहिए, साहसी बनना चाहिए और सच्चाई के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए उत्साह बनाए रखने के लिए क्या करें? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

18 जुलाई का राशिफल:धनु राशि वालों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं, मकर राशि वालों को रुकी पैसा मिल सकता है

शनिवार, 18 जुलाई को धनु राशि वालों के बिजनेस में बदलाव और नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग हैं। मकर राशि वालों को अटकी पेमेंट मिल सकती है और एक्स्ट्रा इनकम के लिए पार्ट टाइम काम शुरू हो सकता है। तुला राशि वालों को बिजनेस बढ़ाने के मौके मिलेंगे। सिंह राशि वालों को भविष्य की योजना में लगाए पैसे से फायदा हो सकता है। वृष राशि वालों को पार्टनरशिप और गैरकानूनी कामों से बचना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- आज का समय आपके पक्ष में है। किसी रिश्तेदार के साथ निजी विवाद चल रहा है, तो किसी समझदार व्यक्ति की मदद से मामला सुलझ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे।
नेगेटिव- अपने ज्यादातर काम दिन के पहले हिस्से में पूरे करने की कोशिश करें। दोपहर बाद कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अचानक मेहमान आने से खर्च बढ़ सकता है। हालांकि परिवार और करीबियों के साथ अच्छा समय भी बीतेगा। करियर- बिजनेस में मनचाही सफलता मिल सकती है और नए मौके भी मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से रुका काम पूरा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ प्रोजेक्ट को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका है।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के साथ घूमने और मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों में कुछ नाराजगी हो सकती है।
हेल्थ- महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। जोड़ों में दर्द और कमजोरी जैसी परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2 वृष – पॉजिटिव- समय हर तरह से फायदेमंद है। घर की मरम्मत या रिनोवेशन की योजनाएं बनेंगी। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी बीतेगा। आपका समझदार और संतुलित व्यवहार लोगों के बीच आपकी इमेज बेहतर बनाएगा।
नेगेटिव- समय की अहमियत समझें और अपने काम तय समय पर पूरे करने की कोशिश करें। आलस नुकसानदायक हो सकता है। कोई दोस्त अपने स्वार्थ के कारण संबंध खराब कर सकता है, इसलिए किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। करियर- कार्यक्षेत्र में हालात पहले जैसे रहेंगे। आज किसी के साथ पार्टनरशिप का काम शुरू न करें, क्योंकि नुकसान हो सकता है। कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें।
लव- परिवार के लोगों के बीच गलतफहमी न बढ़ने दें, वरना घर का माहौल भी खराब हो सकता है। आज प्रेम संबंधों में उलझने से बचें।
हेल्थ- मौजूदा मौसम के कारण सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। आयुर्वेदिक चीजों का भी सही मात्रा में सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 मिथुन – पॉजिटिव- भविष्य से जुड़ा कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपके प्रयासों में तेजी आएगी। पिछली गलतियों से सीखकर काम करने का तरीका सुधारना सफलता दिलाएगा। कोई अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी।
नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। आपके साथ धोखा हो सकता है। शांति और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। किसी रिश्तेदार से नाराजगी चल रही है, तो बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करें। करियर- बिजनेस में दिनभर मेहनत करनी पड़ेगी। कर्मचारियों का सहयोग और उनकी काम करने की क्षमता व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगी। ट्रांसपोर्ट से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। सरकारी ऑफिस में बड़े अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है।
लव- अपनी योजनाओं में जीवनसाथी और परिवार वालों की सलाह भी लें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
हेल्थ- दिनचर्या और खानपान को लेकर लापरवाही न करें। मौजूदा मौसम के कारण अपना खास ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 कर्क – पॉजिटिव- परिवार या प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद खत्म होने से राहत मिलेगी। आप मेहनत और अपनी क्षमता से योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे कर पाएंगे। पूजा-पाठ या ध्यान में कुछ समय बिताने से मन शांत रहेगा और ऊर्जा महसूस होगी।
नेगेटिव- परिवार या बिजनेस से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी, लेकिन जिद और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। परेशानी आने पर बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह आपका हौसला बढ़ाएगी। अपनी कमजोरियां पहचानकर उन्हें दूर करने की कोशिश करें। करियर- कारोबार में चल रही दिक्कतें किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से दूर हो सकती हैं। महिलाओं को करियर में खास सफलता मिलने के योग हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ काम और पैसों को लेकर कोई बात न छिपाएं।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- अपनी ताकत से ज्यादा काम का बोझ न लें। तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ सकता है। अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6 सिंह – पॉजिटिव- भविष्य से जुड़ी किसी योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो फायदा हो सकता है। काम के हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करके आगे बढ़ें। किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में कोई बात न छिपाएं। गुस्सा और दूसरों पर हर बात में हक जताना आपको करीबी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों को पढ़ाई और करियर को लेकर तनाव रह सकता है। करियर- बिजनेस में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन अपनी काबिलियत से काम पूरे कर लेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय सावधान रहें, क्योंकि धोखा हो सकता है। ऑफिस के काम के दौरान गुस्से पर कंट्रोल रखें।
लव- परिवार के लोगों का सहयोग घर में अच्छा माहौल और अनुशासन बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी और गहराई बढ़ेगी।
हेल्थ- दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। एसिडिटी बढ़ाने वाली चीजों का ज्यादा सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3 कन्या – पॉजिटिव- सफलता वाला समय है। किसी की सलाह आपके बहुत काम आएगी और नई ऊर्जा महसूस होगी। आपको अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा। विद्यार्थी और युवा पढ़ाई तथा करियर पर पूरा ध्यान देंगे।
नेगेटिव- दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों की गतिविधियों से पूरी तरह बेखबर न रहें। कोई पीठ पीछे नुकसान पहुंचा सकता है। आपका नाम खराब होने का डर भी है। अपनी योजनाएं और गतिविधियां हर किसी के सामने जाहिर न करें। करियर- बिजनेस के काम मन मुताबिक पूरे होते जाएंगे, लेकिन इनकम में ज्यादा सुधार नहीं होगा। महिलाएं अपने करियर को लेकर खास तौर पर सावधान रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- घर में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
हेल्थ- दिनचर्या और खानपान संतुलित रखें। मौसम के कारण सिरदर्द और बदन दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 तुला – पॉजिटिव- खर्च के साथ इनकम भी बनी रहेगी, इसलिए बढ़ते खर्च की ज्यादा चिंता नहीं होगी। घर के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। परिवार में चल रही अव्यवस्था और अनुशासन की कमी दूर करने के लिए नियम बनाएंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव- किसी योजना या काम से जुड़े कागज अच्छी तरह पढ़कर ही साइन करें। स्वभाव में घमंड न आने दें और व्यवहार सहज रखें। बच्चों की परेशानियां दूर करने में आपका सहयोग जरूरी रहेगा। करियर- बिजनेस के लिहाज से समय बहुत अच्छा है। कारोबार बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी और कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों से सही सलाह मिलेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- हल्का खाना खाएं। गले में इंफेक्शन जैसी परेशानी महसूस हो, तो तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9 वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिनभर दौड़-भाग और मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन काम की सफलता आपकी थकान दूर कर देगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। विद्यार्थी और युवा करियर से जुड़े प्रयासों में मन मुताबिक नतीजे पा सकते हैं।
नेगेटिव- कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। कुछ लोग आपकी भावुकता का गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। करियर- बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव करने होंगे। युवा अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। जल्दी ही जगह बदलने के योग भी हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच तनाव रह सकता है। शांति से काम लें, वरना समस्या बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
हेल्थ- गैस बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें। सिरदर्द और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4 धनु – पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में है। इसका सही उपयोग आपकी क्षमता पर निर्भर करेगा। काम में नयापन लाने से बोरियत दूर होगी और मन लगाकर काम कर पाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नेगेटिव- जरूरी काम दिन की शुरुआत में ही पूरे करने की कोशिश करें। दोपहर बाद हालात कुछ कमजोर हो सकते हैं। बनते कामों में रुकावट आने से हौसला कम हो सकता है। धैर्य रखें और भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। करियर- बिजनेस के लिए समय अच्छा है। कुछ ठोस और बड़े फैसले लेंगे, जो फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस में बदलाव की संभावना भी है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग हैं।
लव- परिवार के सभी लोग अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे, जिससे आपका काम कम होगा। प्रेमी-प्रेमिका को मिलने या डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
हेल्थ- नियमित जांच करवाते रहें। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। दिनचर्या भी व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8 मकर – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कोई परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्दी ही उसका समाधान मिल जाएगा। करीबी लोगों से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। कोई रुका काम पूरा होगा। अटकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
नेगेटिव- घर-परिवार से जुड़ा फैसला लेते समय परिवार वालों से सलाह जरूर करें। करीबी संबंध बचाने के लिए झुकना पड़े, तो इसे अपनी हार न मानें। युवाओं को लक्ष्य पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। करियर- एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोई पार्ट टाइम काम शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी डील फाइनल करने में जल्दबाजी न करें। पार्टनरशिप के बिजनेस में चल रहा तनाव दूर होगा और आपसी संबंध बेहतर होंगे।
लव- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में जाने का विचार बन सकता है। पति-पत्नी और प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज अपनी दिनचर्या, काम करने के तरीके और खानपान का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 कुंभ – पॉजिटिव- किसी नई योजना पर काम शुरू करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। चुनौतियां स्वीकार करें और क्रिएटिव तरीके से काम करें। किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- इनकम से ज्यादा खर्च हो सकता है। कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। बातचीत के दौरान सही शब्दों का इस्तेमाल करें। गुस्सा और जल्दबाजी कुछ काम बिगाड़ सकती है। करियर- कारोबार में रुकावटें बनी रहेंगी। जोखिम वाले काम में समय और पैसा बर्बाद न करें। नौकरीपेशा लोगों को काम समय पर पूरा न होने से तनाव रह सकता है। किसी बड़े अधिकारी की मदद लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर का माहौल अच्छा बनाए रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। जोड़ों या घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7 मीन – पॉजिटिव- पैसे से जुड़े काम बढ़ेंगे और फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। दिनचर्या और काम करने के तरीके में किए बदलाव फायदेमंद साबित होंगे। प्रॉपर्टी के लेनदेन में अच्छी डील हो सकती है।
नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा गलत संगत तथा बुरी आदतों से दूर रहें, वरना करियर पर असर पड़ सकता है। ज्यादा काम के बोझ से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। धैर्य बनाए रखना जरूरी है। करियर- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। बाहरी लोगों का दखल भी हो सकता है। सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। सरकारी ऑफिस में किसी अधिकारी से उलझने के बजाय शांति और धैर्य रखें। इससे काम सुलझाने में मदद मिलेगी।
लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध को शादी में बदलने की योजना बन सकती है।
हेल्थ- काम के बोझ से तनाव हो सकता है। योग और मेडिटेशन की मदद लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी- BKTC के पूर्व टेंपल अधिकारी गिरफ्तार:SIT ने चार घंटे तक की पूछताछ, CCTV में नोट-ज्वेलरी जेब में रखते दिखे

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने दूसरी गिरफ्तारी कर ली है। शुक्रवार को बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के पूर्व टेंपल अधिकारी एवं तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान को ज्योतिर्मठ से गिरफ्तार किया गया। चौहान 30 जून को ही अपने पद से सेवानिवृत्त हुए थे। गिरफ्तारी से पहले उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। इससे पहले BKTC के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को 12 जुलाई को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान मिले CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, दस्तावेजी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों में राजेंद्र चौहान की भूमिका सामने आई है। SIT के मुताबिक, उन्होंने प्रमोद नौटियाल के साथ मिलकर थाली भेंट की गणना के दौरान प्राप्त नकदी और अन्य दान सामग्री का कुछ हिस्सा अपने कब्जे में लिया। मामले में अब तक कुल तीन लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। प्रमोद नौटियाल और राजेंद्र सिंह चौहान की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दान गणना के खजांची संदेश मेहता को पद से हटाया जा चुका है। वहीं, BKTC की चार सदस्यीय जांच समिति अपनी 18 पेज की रिपोर्ट समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सौंप चुकी है। रिपोर्ट में चढ़ावा गणना और सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव सुझाए गए हैं। रिटायरमेंट के 17 दिन बाद गिरफ्तारी राजेंद्र सिंह चौहान 30 जून को BKTC में टेंपल अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। चढ़ावा मामले की जांच शुरू होने के बाद से ही वह SIT के रडार पर थे। जांच टीम ने उनसे कई दौर की पूछताछ की और शुक्रवार को एक बार फिर बद्रीनाथ थाने बुलाया। करीब चार घंटे तक चली पूछताछ के दौरान उनके बयानों का मिलान CCTV फुटेज, चढ़ावा गणना से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य कर्मचारियों के बयानों से किया गया। CCTV में नोटों की गड्डियां और आभूषण जेब में रखने का दावा पुलिस के अनुसार, मंदिर के पास ही बने थाली भेंट गणना कक्ष की CCTV फुटेज को बारीकी से देखा गया। जांच में 22 जून, 25 जून और 29 जून 2026 की फुटेज में राजेंद्र चौहान कई बार 500 रुपए के नोटों की गड्डियां, दान सामग्री और आभूषण अपनी जेब में रखते दिखाई दिए। SIT का दावा है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, दस्तावेजों और गवाहों के बयानों के आधार पर उनकी भूमिका स्पष्ट हुई। इसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2)(क) भी जोड़ी गई और उन्हें सह-अभियुक्त बनाया गया। प्रमोद नौटियाल के साथ मिलकर हेराफेरी का आरोप पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि राजेंद्र चौहान और प्रमोद नौटियाल ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत थाली भेंट की गणना के दौरान प्राप्त धनराशि और अन्य दान सामग्री का कुछ हिस्सा अपने कब्जे में लिया। प्रमोद नौटियाल को 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सूत्रों के अनुसार, SIT दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आमने-सामने पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित हेराफेरी में और कौन-कौन शामिल था। तीन और संदिग्धों से पूछताछ, बाहरी व्यक्ति भी जांच के दायरे में राजेंद्र सिंह चौहान की गिरफ्तारी के साथ ही SIT ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। टीम तीन अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। इनमें कुछ ऐसे लोग शामिल हैं, जो चढ़ावा गणना के दौरान किसी न किसी रूप में मौजूद थे। जांच एजेंसी उनके बयानों का मिलान उपलब्ध दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जेपी कंपनी से जुड़ा एक व्यक्ति भी SIT की जांच के दायरे में है। वह बद्रीनाथ धाम में अलकनंदा नदी का जलस्तर मापने का काम करता था और यात्रा अवधि के दौरान सेवा कार्यों में भी शामिल रहा। बताया जा रहा है कि वह 22 जून, 25 जून, 28 जून और 2 जुलाई को चढ़ावा गणना के दौरान मौजूद था। CCTV फुटेज में उसके सिक्कों की छंटाई करते हुए दिखाई देने का दावा किया गया है। अब SIT यह पता लगा रही है कि उसे चढ़ावा कक्ष में प्रवेश किस आधार पर मिला और उसकी भूमिका क्या थी। 18 पेज की रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर इस बीच, BKTC की चार सदस्यीय आंतरिक जांच समिति ने अपनी 18 पेज की रिपोर्ट समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सौंप दी है। रिपोर्ट में चढ़ावा कक्ष की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, CCTV निगरानी और चढ़ावे के रखरखाव की समीक्षा की गई है। समिति ने कर्मचारियों के लिए एक समान ड्रेस कोड, अनिवार्य पहचान पत्र, चढ़ावा कक्ष में नियंत्रित प्रवेश, CCTV निगरानी मजबूत करने, ड्यूटी के स्पष्ट मानक तय करने और चढ़ावे की गणना व रखरखाव की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की सिफारिश की है। समिति का मानना है कि इन सुझावों को लागू करने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं की आशंका कम होगी। 2 जुलाई को सामने आया था मामला 2 जुलाई को बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गणना के दौरान कथित हेराफेरी का मामला सामने आया था। सबसे पहले भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद BKTC ने आंतरिक जांच शुरू की, प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बाद में पुलिस ने SIT गठित की और शासन ने भी गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई। अब तक इस मामले में कई स्तरों पर जांच जारी है और जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही हैं।

शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल:धनु राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है, मेष राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं

17 जुलाई, शुक्रवार को धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नया अवसर मिलने की संभावना है। मेष और कुंभ राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। वृष राशि के लोगों को नया प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मकर राशि वालों को स्थायी कॉन्ट्रैक्ट और वाणिज्य से जुड़े लोगों को बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा। मीन राशि के लोगों का कोई लंबा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – नाइन ऑफ कप्स
आज कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर घर का माहौल खुशनुमा बनाएगी। आर्थिक रूप से लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन और हंसी-मजाक में समय बीतेगा। आत्मविश्वास, संतोष और मानसिक शांति बनी रहेगी। करियर – मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की मेहनत के नतीजे सबके सामने आएंगे। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट की तारीफ हो सकती है। कला से जुड़े लोगों को सम्मान या पुरस्कार मिलने के योग हैं। वाणिज्य के क्षेत्र में पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। कानूनी मामले का फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।
लव – विवाहित लोगों को साथी के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। अविवाहित लोगों का किसी सच्चे और भरोसेमंद व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। पुराने रिश्ते में भरोसा और अपनापन लौटेगा। साथी के साथ हल्की-फुल्की बातचीत खुशी देगी। कुछ लोग अपने रिश्ते को नई दिशा देने का फैसला कर सकते हैं।
हेल्थ – पाचन सामान्य रहेगा और भोजन में रुचि बढ़ेगी। मानसिक तनाव से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। नींद गहरी और संतुलित रहेगी।
लकी कलर – वार्म येलो, लकी नंबर – 3 वृष – किंग ऑफ वांड्स
आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। परिवार के किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी राय निर्णायक हो सकती है। आर्थिक योजनाओं को लेकर सोच स्पष्ट रहेगी। घर में अनुशासन और रचनात्मकता का अच्छा तालमेल दिखाई देगा। परिवार में किसी नए काम की शुरुआत या योजना बन सकती है। मजबूत सोच के कारण सम्मान मिलेगा। करियर – तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को निवेशक या क्लाइंट का भरोसा जीतने का मौका मिलेगा। वाणिज्य में नई रणनीति से फायदा हो सकता है। शिक्षा क्षेत्र में सीनियर पद या दूसरों को मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी मिलेगी। कानूनी कामों में आपके मजबूत तर्क असरदार रहेंगे।
लव – प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास दिखाई देगा। पुराने रिश्ते में साफ बातचीत से संबंध मजबूत होंगे। कुछ लोगों को रिश्ते में आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी होगी। भावनाएं संतुलित रहेंगी। साथी की भावनाओं को समझकर फैसला लेना फायदेमंद होगा। प्रेम शब्दों से ज्यादा व्यवहार में दिखाई देगा।
हेल्थ – दिल की धड़कन तेज महसूस हो सकती है। ब्लड प्रेशर या तनाव से परेशान लोगों को ध्यान और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। शरीर में ऊर्जा और आत्मबल महसूस होगा।
लकी कलर – गोल्ड, लकी नंबर – 1 मिथुन – एट ऑफ कप्स
आज आत्ममंथन और भावनात्मक दूरी का दिन है। परिवार में कुछ बातें अनकही रह सकती हैं। बड़े लोगों से मतभेद होने के बाद आप शांति से परिस्थितियों पर विचार करेंगे। आर्थिक फैसला टालना बेहतर होगा। परिवार में ज्यादा बातचीत न होने के बावजूद एक-दूसरे की भावनाओं की समझ बनी रहेगी। पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है। मन की शांति के लिए किसी नई दिशा में आगे बढ़ने की इच्छा होगी। करियर – अपने काम और लक्ष्य की दोबारा समीक्षा करने का समय है। तकनीकी क्षेत्र के लोग किसी काम के नतीजे से असंतुष्ट हो सकते हैं। वाणिज्य में पुराने कारोबारी संबंध को छोड़ने या उसमें बदलाव करने की स्थिति बन सकती है। कला से जुड़े लोगों का अपनी रचनात्मक दिशा बदलने का मन होगा। अपने अनुभव और अंदर की आवाज पर भरोसा करना फायदेमंद रहेगा।
लव – विवाहित लोगों को कुछ समय की दूरी से रिश्ते की स्थिति समझने में मदद मिलेगी। कुछ लोगों को रिश्ते में भावनात्मक खालीपन महसूस हो सकता है। बातचीत कम रहेगी, लेकिन भावनाएं गहरी होंगी। कभी-कभी चुप रहना भी रिश्ते की स्थिति स्पष्ट कर सकता है। थोड़ा पीछे हटना कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश होगी। नई शुरुआत की इच्छा मन में बढ़ेगी।
हेल्थ – थकान और मानसिक बोझ महसूस हो सकता है। जोड़ों में अकड़न या शरीर में भारीपन रहेगा। आंखों में थकान या सिर में दबाव महसूस हो सकता है। मेडिटेशन और कुछ समय अकेले रहने से मन शांत होगा।
लकी कलर – प्लम, लकी नंबर – 9 कर्क – द टॉवर
परिवार में अचानक हुई घटना या फैसले से माहौल बदल सकता है। बड़े लोगों की बात से कोई सच्चाई सामने आएगी। बच्चों से जुड़ा नया अनुभव आपका नजरिया बदल सकता है। अचानक खर्च होने की आशंका है। घर में विवाद के बाद संबंधों और परिस्थितियों को लेकर स्पष्टता आएगी। छिपी हुई बात सामने आ सकती है। करियर – नई परिस्थिति का अचानक सामना करना पड़ सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को पुराने फैसले की समीक्षा करनी होगी। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट की गलती सामने आ सकती है, लेकिन उसे सुधारने का मौका भी मिलेगा। स्वतंत्र काम करने वालों को अपनी योजना में तुरंत बदलाव करना पड़ सकता है। कानूनी मामले की स्थिति अचानक बदल सकती है।
लव – प्रेम संबंध में कोई छिपी बात सामने आ सकती है। अविवाहित लोगों को किसी रिश्ते की असलियत समझ आएगी। ईमानदार बातचीत रिश्ते की आगे की दिशा तय करेगी। कोई भ्रम या गलतफहमी खत्म हो सकती है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन सच्चाई सामने आने से राहत भी मिलेगी। मजबूत और सच्चे रिश्ते इस बदलाव के बाद ज्यादा बेहतर हो सकते हैं।
हेल्थ – तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। किसी घटना के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन इससे अपनी सेहत को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी।
लकी कलर – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 5 सिंह – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
आज नई जानकारी और जिज्ञासा से भरा दिन रहेगा। परिवार के किसी युवा सदस्य के सवाल और उत्सुकता से माहौल सक्रिय रहेगा। बड़े लोगों की बातों से नई सीख मिलेगी। आर्थिक योजना सोच-समझकर शुरू करें। बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। छोटे आइडिया भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सतर्कता और जिज्ञासा साथ रखने से सफलता मिलेगी। करियर – मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को युवा सहकर्मी का सुझाव फायदेमंद लग सकता है। तकनीकी क्षेत्र के लोग नई पद्धति या अपडेट पर काम शुरू करेंगे। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को नए आइडिया मिल सकते हैं। वाणिज्य में जानकारी भेजने या साझा करने में सावधानी रखें। कानूनी क्षेत्र में रिसर्च और मजबूत तर्क पर ध्यान रहेगा। नई दिशा की शुरुआत सही जानकारी से होगी।
लव – विवाहित लोगों को साथी की सोच गहराई से समझने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों का बातचीत या ऑनलाइन माध्यम से किसी से जुड़ाव हो सकता है। पुराने रिश्ते में किसी बात को लेकर शक या सवाल उठ सकते हैं। साफ बातचीत करना जरूरी होगा। कुछ लोग अपनी भावनाएं स्पष्ट रूप से बताने का साहस करेंगे।
हेल्थ – आंखों पर दबाव पड़ने से थकान या जलन हो सकती है। जरूरत से ज्यादा सोचने से नींद प्रभावित होगी। पाचन सामान्य रहेगा। पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद होगा।
लकी कलर – मरीन ब्लू, लकी नंबर – 2 कन्या – फाइव ऑफ वांड्स
परिवार में विचारों को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन सभी का उद्देश्य एक ही रहेगा। बच्चों में प्रतियोगिता की भावना बढ़ेगी। आर्थिक मामले में मतभेद के बावजूद समाधान मिल जाएगा। घर में हलचल और बातचीत का दौर रहेगा। परिवार के बीच अपनी समझ और नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। बहस के बजाय समझदारी से सफलता मिलेगी। करियर – मैनेजमेंट के क्षेत्र में सहकर्मियों के बीच अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करनी होगी। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को नए प्रोजेक्ट में अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। वाणिज्य में प्रतियोगिता बढ़ सकती है। कला से जुड़े लोग अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को टीम के मतभेद संभालने होंगे। रणनीति और संयम दोनों जरूरी रहेंगे।
लव – प्रेम संबंध में विचारों का टकराव हो सकता है, लेकिन रिश्ते की नींव मजबूत रहेगी। अविवाहित लोगों को किसी व्यक्ति की ओर से स्पष्ट संकेत नहीं मिलेंगे। पुराने रिश्ते में छोटी बात पर असहमति हो सकती है। साथी के साथ खुलकर बातचीत करें। भावनाओं में बहकर विवाद करने से बचें।
हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव या थकान महसूस हो सकती है। लगातार खड़े होकर काम करने वाले लोगों को शरीर में दर्द या हल्का बुखार हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें। हल्का व्यायाम और संगीत तनाव कम करेंगे।
लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7 तुला – टू ऑफ पेंटाकल्स
परिवार के दो महत्वपूर्ण कामों के बीच तालमेल बनाना मुश्किल हो सकता है। बड़े लोगों की सलाह से कोई फैसला लेंगे। बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक कार्यक्रम के बीच समय बांटना पड़ेगा। आर्थिक मामले में दो विकल्पों में से किसी एक को चुनना होगा। समय और उपलब्ध साधनों का समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी रहेगा। करियर – काम ज्यादा रहेगा और एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को दो प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। तकनीकी क्षेत्र में काम की प्राथमिकता तय करना जरूरी होगा। वाणिज्य में दो सौदों के बीच संतुलन बनाना चुनौती रहेगा। कानूनी कामों में सही समय प्रबंधन से सफलता मिलेगी।
लव – विवाहित लोगों को साथी और परिवार के बीच प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। अविवाहित लोग दो रिश्तों या दो अलग विचारों को लेकर उलझ सकते हैं। पुराने संबंधों में व्यावहारिक जरूरत और भावनाओं के बीच खिंचाव रहेगा। दूर रहने के बावजूद रिश्ते में तालमेल बनाए रखना होगा।
हेल्थ – ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। योग और गहरी सांस लेने से फायदा होगा। काम और आराम के बीच संतुलन रखें। पर्याप्त पानी पिएं।
लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 6 वृश्चिक – सेवन ऑफ कप्स
परिवार में कई योजनाएं और विचार एक साथ सामने आ सकते हैं। बड़े लोगों की सलाह आपको वास्तविक स्थिति समझने में मदद करेगी। आर्थिक मामले में भ्रम रहेगा और सही योजना चुनना मुश्किल हो सकता है। बातचीत में भावनाएं ज्यादा रहेंगी, लेकिन फैसला लेने में समय लगेगा। व्यावहारिक सोच ही सही रास्ता दिखाएगी। अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने की शुरुआत करें। करियर – कई मौके सामने आएंगे, लेकिन एक लक्ष्य पर ध्यान रखना जरूरी होगा। तकनीकी क्षेत्र के लोग अलग-अलग संभावनाओं के कारण भ्रमित हो सकते हैं। वाणिज्य में कई निवेश प्रस्ताव आ सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को अपनी रचनात्मकता को एक दिशा देनी होगी। हर अवसर स्वीकार करने के बजाय सही विकल्प चुनें।
लव – प्रेम संबंधों में भावनाएं तेज रहेंगी। विवाहित लोगों को साथी के मन की स्थिति समझने की जरूरत होगी। किसी फैसले को लेकर परेशानी हो सकती है। पुराने संबंध में भ्रम या अनिश्चितता बनी रहेगी। साथी की कल्पना और वास्तविक स्थिति में फर्क समझें। अधूरे रिश्ते की याद दोबारा मन में आ सकती है।
हेल्थ – मन में बेचैनी रह सकती है। आंखों की थकान या सिर में भारीपन महसूस होगा। हार्मोन से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को मेडिटेशन और योग से राहत मिल सकती है।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 4 धनु – द वर्ल्ड
आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से नई शुरुआत का रास्ता खुलेगा। परिवार में लंबे समय से इंतजार कर रहे लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। बड़े लोगों के आशीर्वाद से घर में गर्व और संतोष का माहौल रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा फायदा होने की संभावना है। यात्रा या समारोह की योजना बन सकती है। परिवार के सदस्यों में तालमेल बना रहेगा। करियर – मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रमोशन या नया अवसर मिल सकता है। वाणिज्य से जुड़े लोगों को इंटरनेशनल संपर्क से फायदा होगा। स्वतंत्र काम करने वाले लोगों को बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा। कला से जुड़े लोगों के काम को बड़े स्तर पर पहचान मिल सकती है। लंबे समय से चल रहा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा।
लव – विवाहित लोगों को साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और संतोष महसूस होगा। रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है। कुछ लोग शादी या रिश्ते को औपचारिक रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। साथी के साथ यात्रा या साझा उपलब्धि से रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम में समझ और परिपक्वता दिखाई देगी।
हेल्थ – ऊर्जा और मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा। शरीर में हल्कापन महसूस होगा। जोड़ों या मांसपेशियों की पुरानी परेशानी में सुधार हो सकता है। यात्रा के दौरान थकान होगी, लेकिन काम करने की क्षमता बनी रहेगी। योग और ध्यान से मन शांत रहेगा।
लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8 मकर – द एम्प्रेस
आज समृद्धि, रचनात्मकता और संतोष का दिन है। परिवार में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। बड़े लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक स्थिरता मिलेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और किसी नए निवेश पर विचार हो सकता है। परिवार के सदस्यों में देखभाल की भावना बढ़ेगी। सुविधाओं और भावनात्मक शांति का अच्छा तालमेल रहेगा। करियर – रचनात्मक क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अच्छा है। कला और डिजाइन से जुड़े लोगों को खास पहचान मिल सकती है। वाणिज्य में स्थिर फायदा और बिजनेस बढ़ने की संभावना है। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को क्लाइंट से लंबे समय का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। काम में सहजता और बेहतर गुणवत्ता बनाए रखें।
लव – रिश्ते में अपनापन और रोमांस दोबारा बढ़ सकता है। कुछ लोग भविष्य की योजनाओं पर गंभीर बातचीत करेंगे। प्रेम में एक-दूसरे को समझने और ध्यान रखने की भावना मजबूत होगी। रिश्ते में भावनात्मक सुरक्षा और स्नेह बना रहेगा। प्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि भरोसे और जिम्मेदारी के रूप में दिखाई देगा।
हेल्थ – शरीर में ऊर्जा महसूस होगी। महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। त्वचा और बालों की स्थिति बेहतर रहेगी। पौष्टिक भोजन और पर्याप्त आराम से सेहत अच्छी रहेगी।
लकी कलर – पेस्टल पिंक, लकी नंबर – 3 कुंभ – द जजमेंट
आज आत्ममंथन और नए फैसलों का समय है। बड़े लोगों की सलाह से उलझे संबंधों में स्पष्टता आएगी। बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारी आपको अपने फैसलों पर दोबारा विचार करने के लिए प्रेरित करेगी। आर्थिक मामलों को नए नजरिये से समझना होगा। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी खुशी माहौल को हल्का करेगी। बीती बातों का अर्थ अब बेहतर तरीके से समझ आएगा। करियर – पिछले प्रयासों के नतीजे सामने आएंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को सीनियर अधिकारियों से तारीफ या पहचान मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र में आपके अनुभव का टीम को फायदा होगा। वाणिज्य से जुड़े लोगों को पुराने निवेश से सकारात्मक नतीजा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में पिछले काम का फायदा मिलेगा।
लव – प्रेम संबंधों में सच्चाई और स्पष्टता आएगी। कुछ लोगों को रिश्ते के भविष्य को लेकर फैसला लेना पड़ सकता है। पुरानी घटनाओं को अब नए नजरिये से समझेंगे। साथी के साथ खुली बातचीत से संबंध मजबूत होगा। फैसला लेते समय भावनाओं और समझ दोनों का संतुलन जरूरी होगा। पुराने दर्द और गलतफहमी से छुटकारा मिल सकता है।
हेल्थ – सांस या गले से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। मेडिटेशन और प्रार्थना से मानसिक राहत मिलेगी। लंबे समय से थकान या तनाव झेल रहे लोगों को आराम मिलेगा। नींद और खानपान व्यवस्थित रखें।
लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 6 मीन – टेन ऑफ कप्स
आज परिवार में खुशी और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। किसी शुभ कार्यक्रम या परिवार के दोबारा एक साथ आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। बड़े लोगों का आशीर्वाद और बच्चों की खुशी मन को सुकून देगी। आर्थिक रूप से स्थिरता और संतोष रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सफलता का उत्सव मनाया जा सकता है। प्रेम और आपसी एकता का अनुभव होगा। करियर – सहयोग और तालमेल से काम पूरे होंगे। मैनेजमेंट में टीम की एकता से सफलता मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र में लंबे प्रोजेक्ट के पूरा होने से राहत और गर्व महसूस होगा। वाणिज्य से जुड़े लोगों को स्थायी फायदा या पार्टनरशिप से संतोष मिलेगा। साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग बना रहेगा।
लव – विवाहित लोगों को परिवार और साथी के साथ प्रेम का नया अनुभव होगा। अविवाहित लोगों का किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है, जिसकी सोच और जीवन मूल्य उनसे मेल खाते हों। साथी के साथ समय बिताने से भरोसा और स्थिरता बढ़ेगी। रिश्ते में भावनात्मक नजदीकी और गहरा जुड़ाव महसूस होगा।
हेल्थ – दिल और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। नींद गहरी और आरामदायक रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
लकी कलर – रस्ट ऑरेंज, लकी नंबर – 9

17 अगस्त तक सूर्य कर्क राशि में:वृषभ राशि के लोगों का बढ़ा रहेगा आत्मविश्वास और यात्रा से हो सकता है लाभ, कन्या राशि के लिए शुभ रहेगा आने वाला समय

सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आ गया है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। कुछ हिन्दी पंचांग में कर्क संक्रांति की तारीख 16 जुलाई और कुछ में 17 जुलाई बताई गई है। अब यह ग्रह 17 अगस्त तक कर्क राशि में ही रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान-सम्मान और आरोग्य का कारक ग्रह माना गया है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, कर्क एक जल तत्व की राशि है और इसके स्वामी चंद्रमा हैं, जो सूर्य का मित्र ग्रह है। मित्र की राशि में सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए सूर्य का कैसा असर रहने वाला है… इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर चतुर्थ भाव में है। इससे पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी, हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिल सकता है। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बनेंगे। इन लोगों के लिए सूर्य तृतीय भाव में है। यह ग्रह आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि करेगा। इस समय आपके लिए यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी, भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा और आपके अटके हुए सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे। इन लोगों के लिए सूर्य द्वितीय भाव में है, इससे आपको आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की जरूरत है। वाणी में थोड़ी कठोरता आ सकती है, जिससे परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, बोलते समय सतर्क रहना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में अचानक कोई निर्णय हो सकता है। इस राशि में सूर्य है। सूर्य की यह स्थिति व्यक्तित्व में एक नया निखार लाएगी। इस दौरान मान-सम्मान मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही, आपके स्वभाव में थोड़ा अहंकार और गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह है। इस राशि के लिए सूर्य द्वादश भाव में है, इसके प्रभाव से खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग विदेश यात्रा या विदेशी व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य और कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। इस राशि के लिए सूर्य एकादश भाव में है, जो बेहद शुभ और फलदायी है। इस समय में आय के नए स्रोत बनेंगे, पुराने निवेशों से बड़ा लाभ मिलेगा और समाज के प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे, जो भविष्य में काम आएंगे। इन लोगों के लिए सूर्य दशम भाव में है, इस कारण करियर में बड़ी सफलता के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, सरकारी क्षेत्र से बड़ा लाभ होगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के लिए सूर्य का गोचर नवम भाव में है, जिससे इन लोगों का झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर रहेगा। इस दौरान भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लंबी दूरी की यात्राएं सुखद रहेंगी। पिता या पितातुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से जीवन की कई मुश्किलें हल हो जाएंगी। इन जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव में है, इस कारण आपको सेहत के मामले में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अचानक से कुछ अड़चनें या गुप्त चिंताएं सामने आ सकती हैं, हालांकि शोध कार्यों और गूढ़ रहस्यों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी बड़े निवेश से अभी श्रेष्ठ रहेगा। सूर्य सप्तम भाव में है, इस कारण जीवन साथी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। इस समय आपको अपने अहंकार को छोड़ कर रिश्तों में तालमेल बिठाना होगा, साथ ही साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी नया सौदा करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह से जांच लेना समझदारी होगी। इन लोगों के लिए सूर्य छठे भाव में है, जो राहत देने वाला रहेगा। इस दौरान आपके गुप्त शत्रु और विरोधी परास्त होंगे, कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी और यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं, तो उसमें भी सुधार होगा। सूर्य पंचम भाव में है, जिससे छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन जो लोग कला, लेखन या रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:स्वस्थ, सुखी और प्रसन्न जीवन के लिए अच्छी आदतें अपनाएं, नियमों का पालन करते हुए संतुलित भोजन करें

शास्त्र कहते हैं कि स्वस्थ, सुखी और प्रसन्न जीवन के लिए कुछ अच्छी आदतें अपनानी चाहिए। इनमें समय पर जागना, समय पर सोना, संतुलित और सीमित भोजन करना, नियमित दिनचर्या रखना और अच्छा चरित्र शामिल हैं। अच्छा चरित्र नियमों का पालन करने से बनता है। हमें प्राकृतिक, ताजा और स्थानीय भोजन करना चाहिए। सही समय पर आराम करना और समय पर उठना शरीर और मन दोनों के लिए लाभदायक है। जब हम इन बातों का पालन करते हैं, तो हमारा स्वास्थ्य अच्छा और मन शांत रहता है। जीवन में सफलता और खुशियां प्राप्त होती हैं। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए हमारा आहार कैसा होना चाहिए? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

गुप्त नवरात्रि और विनायकी चतुर्थी व्रत का योग आज:भगवान गणेश के साथ करें देवी दुर्गा, महालक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा और दूध का करें दान

आज (17 जुलाई) सुबह करीब 6.25 बजे तक आषाढ़ शुक्ल तृतीया तिथि है, 6.25 बजे के बाद चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर विनायकी चतुर्थी व्रत किया जाता है। अभी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि भी चल रही है। गुप्त नवरात्रि, शुक्रवार और विनायकी चतुर्थी का योग होने से इस व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना से चतुर्थी व्रत किया जाता है। चतुर्थी तिथि पर ही भगवान गणेश प्रकट हुए थे, इसलिए कई भक्त सालभर की सभी चतुर्थियों पर व्रत करते हैं। एक महीने में दो चतुर्थी आती हैं, इस तरह एक साल में कुल 24 चतुर्थियां रहती हैं, जिस वर्ष अधिकमास रहता है, तब सालभर में इस तिथि की संख्या 26 हो जाती हैं। शुक्र के दोषों को शांत करने के लिए करें दूध का दान ज्योतिष में शुक्रवार का कारक ग्रह शुक्र को माना जाता है, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह से संबंधित दोष हैं, उन्हें वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्र पक्ष का न हो, तो व्यक्ति को पर्याप्त सुख-सुविधाएं भी नहीं मिलती है। इस ग्रह के दोषों को शांत करने के लिए हर सप्ताह शुक्रवार को शुक्रदेव की पूजा करनी चाहिए। इस ग्रह की पूजा शिवलिंग रूप में की जाती है, इसलिए ऊँ शुक्राय नम: मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर जल-दूध चढ़ाना चाहिए। शुक्र के दोषों को शांत करने के लिए दूध का दान भी करना चाहिए। ऐसे कर सकते हैं गणेश जी की पूजा सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद घर के मंदिर में गणेश पूजा की व्यवस्था करें। गणेश जी को जल-दूध, पंचामृत चढ़ाएं। सिंदूर, दूर्वा, फूल, चावल, मौसमी फल चढ़ाएं। धूप-दीप जलाएं। लड्डू, मोदक का भोग लगाएं। श्री गणेशाय नम: मंत्र का जप करते हुए आरती करें। पूजा में चतुर्थी व्रत करने का संकल्प लें। गणेश पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें और जरूरतमंद लोगों को धन-अनाज का दान करें। गणेश जी को दूर्वा खास तरीके से चढ़ाई जाती है। दूर्वा का जोड़ा बनाकर अर्पित किया जाता है। 22 दूर्वा को एक साथ जोड़ने पर 11 जोड़े तैयार हो जाते हैं। इन 11 जोड़ों को गणेश जी को चढ़ाएं। इसके लिए किसी मंदिर के बगीचे में उगी हुई या किसी साफ जगह पर उगी हुई दूर्वा ले सकते हैं। दूर्वा चढ़ाने से पहले साफ पानी से इसे धो लेना चाहिए। भगवान विष्णु के साथ महालक्ष्मी का अभिषेक शुक्रवार को देवी लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करने की भी परंपरा है। गणेश पूजन के बाद महालक्ष्मी और विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान को जल, दूध और पंचामृत चढ़ाएं, शुद्ध जल फिर से चढ़ाएं। कुमकुम, चंदन, अबीर, गुलाल, हार-फूल, नए वस्त्र आदि पूजन सामग्री से भगवान का श्रृंगार करें। महालक्ष्मी को लाल चुनरी चढ़ाएं। भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करना चाहिए। मौसमी फल और तुलसी के साथ मिठाई का भोग लगाएं। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। धूप-दीप जलाकर आरती करें। अंत भगवान से जानी-अनजानी गलतियों के लिए क्षमायाचना करें। पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें और खुद भी लें।