ब्रेकिंग न्यूज़
मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल:वृश्चिक राशि वालों की एक्स्ट्रा इनकम के योग है, कुंभ राशि वालों को जॉब-बिजनेस में नया ऑफर मिल सकता है

मंगलवार, 21 जुलाई को मिथुन राशि वालों को इंटरव्यू, रिजल्ट या ऑफिस के मूल्यांकन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों को एक्स्ट्रा इनकम के लिए नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों को ऑफर लेटर या ऑफिस की मंजूरी मिल सकती है। कन्या राशि के लोगों को बड़े प्लेटफॉर्म और विदेशी क्लाइंट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा। कुंभ राशि वालों के सामने नया ऑफर या विभाग बदलने का विकल्प आ सकता है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – नाइन ऑफ पेंटाकल्स
आज छोटे-छोटे प्रयासों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से अचानक सहयोग मिल सकता है। बच्चों की किसी गतिविधि या प्रदर्शन से खुशी होगी। काफी समय से अपने लिए कोई चीज खरीदने की सोच रहे थे, तो उसकी योजना बन सकती है। पैसों को लेकर मन में चल रही असुरक्षा कम होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पहले से ज्यादा संतुष्ट महसूस करेंगे। करियर – ऑफिस में आपका काम लोगों की नजर में आएगा। कोई सीनियर आपके काम करने के तरीके और प्रोफेशनल सोच की तारीफ कर सकता है। नई नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो किसी अच्छी कंपनी से कॉल आने की संभावना है। अपनी योग्यता और उपलब्धियों को लोगों के सामने रखने से पीछे न हटें। आपकी लगातार मेहनत आपको धीरे-धीरे बेहतर अवसरों तक लेकर जाएगी।
लव – रिश्तों में सहजता और अपनापन बना रहेगा। किसी खास व्यक्ति से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। सोशल कार्यक्रम या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये किसी नए व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। रिश्ता नया है, तो एक-दूसरे को समझने के लिए समय अच्छा है। पार्टनर के साथ रहने पर भावनात्मक सुरक्षा और अपनापन महसूस होगा।
हेल्थ – आप पहले की तुलना में ज्यादा शांत और रिलैक्स महसूस करेंगे। नियमित हेल्थ चेकअप कराने का विचार आ सकता है। सुबह कुछ समय खुली हवा में बिताने से मूड बेहतर होगा। दिनचर्या में हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग शामिल करना भी फायदेमंद रहेगा।
लकी रंग – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 5 वृष – द हैंग्ड मैन
आज कामों की रफ्तार कुछ धीमी महसूस हो सकती है, लेकिन यही रुकावट आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रही बातों को नए नजरिये से देखने का मौका मिलेगा। किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। बच्चों के लिए नया कोर्स या हॉबी क्लास शुरू करने की योजना बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी समझदारी भरी सलाह की जरूरत होगी। पैसों के मामले में फिलहाल इंतजार करना बेहतर रहेगा। करियर – ऑफिस का काम आपकी बनाई समय सीमा के अनुसार पूरा नहीं होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले कंपनी और पद की अच्छी तरह जांच करें। बिजनेस करने वाले लोग अपनी सर्विस या प्रोडक्ट में बदलाव की योजना बना सकते हैं। किसी योजना को रोकना असफलता नहीं है। सही समय आने तक तैयारी मजबूत करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
लव – प्रेम संबंध में पार्टनर को थोड़ी जगह देना बेहतर रहेगा। उनकी बातों का तुरंत गलत अर्थ न निकालें। कुछ बातें समय के साथ खुद स्पष्ट हो जाएंगी। सिंगल लोग नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें। रिश्ते को लेकर मन में सवाल हैं, तो तुरंत जवाब तलाशने के बजाय अपनी भावनाओं को समझने के लिए समय निकालें।
हेल्थ – अपनी नींद का समय बेहतर बनाने की कोशिश करें। देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें। कुछ मिनट मेडिटेशन करने से मानसिक तनाव कम होगा। दिन में आराम के छोटे अंतराल भी आपको तरोताजा रखेंगे।
लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 4 मिथुन – जजमेंट
आज किसी अधूरे काम, पुराने फैसले या रुकी योजना से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। घर में भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत होगी। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन या आर्थिक प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति होगी। बच्चों को प्रतियोगिता, ऑडिशन या किसी नए अवसर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पिछली गलतियों से सीखकर दोबारा शुरुआत करने का मौका मिलेगा। करियर – इंटरव्यू, रिजल्ट या ऑफिस के मूल्यांकन से जुड़ी सकारात्मक सूचना मिलने की संभावना है। नई जिम्मेदारी लेना चाहते थे, तो उसके लिए रास्ते खुल सकते हैं। शिक्षण, ट्रेनिंग, कंसल्टिंग और पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा मिलेगा। आपके काम करने के तरीके और निर्णय लेने की क्षमता की तारीफ होगी। पुराने काम का अच्छा नतीजा भी मिल सकता है।
लव – लंबे समय से मन में चल रही किसी बात को सुलझाने का मौका मिलेगा। ऐसे व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, जिसकी सोच आपसे काफी मेल खाती है। रिश्ते में सच्चाई और साफ बातचीत रखने से भावनात्मक सुरक्षा महसूस होगी। पुराने रिश्ते में गलतफहमी थी, तो उसे दूर करने के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ – नया फिटनेस प्लान शुरू करना या हेल्थ चेकअप कराना फायदेमंद रहेगा। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने वाले लोग आंखों को नियमित आराम दें। पर्याप्त पानी पिएं और समय पर भोजन करें। पुरानी दिनचर्या में जरूरी सुधार करने से सेहत बेहतर होगी।
लकी रंग – आइस ब्लू, लकी नंबर – 8 कर्क – थ्री ऑफ वांड्स
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर कुछ नया सोचने की कोशिश करेंगे। दूर शहर में रहने वाले रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों को किसी नई गतिविधि में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से बड़े लक्ष्य के लिए बचत या निवेश की योजना बना सकते हैं। भविष्य को लेकर आपकी सोच पहले से ज्यादा स्पष्ट और व्यापक होगी। करियर – काफी समय से अपने काम का दायरा बढ़ाना चाहते थे, तो उससे जुड़ी सकारात्मक शुरुआत हो सकती है। ऑनलाइन बिजनेस, कंटेंट क्रिएशन, विदेशी प्रोजेक्ट या घर से काम करने वाले लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। नया कोर्स या प्रोफेशनल सर्टिफिकेट करने की योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। दूर के शहर या विदेश से काम का प्रस्ताव भी मिल सकता है।
लव – लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर के साथ सुखद बातचीत आपका दिन खास बना सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी सोच और जीवनशैली प्रभावित करेगी। पार्टनर के सपनों और करियर की योजनाओं को समझने से रिश्ता मजबूत होगा।
हेल्थ – लगातार व्यस्त रहने से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। बाहर का खाना ज्यादा लेने से बचें। सुबह की हल्की धूप में कुछ समय बिताने से मूड और ऊर्जा बेहतर होगी। काम के बीच पर्याप्त आराम लेना जरूरी है।
लकी रंग – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5 सिंह – जस्टिस
आज अपनी प्राथमिकताएं व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। घर से जुड़ा महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी बिल, बैंकिंग काम, दस्तावेज या सरकारी प्रक्रिया को लंबे समय से टाल रहे थे, तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में हिसाब-किताब साफ रखने से फायदा होगा। हर मामले में संतुलित सोच रखने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। करियर – किसी कॉन्ट्रैक्ट, ऑफर लेटर या ऑफिस की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है। मैनेजमेंट, कानून, बैंकिंग, अकाउंट्स या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय खास तौर पर अच्छा है। साफ और निष्पक्ष फैसला लेने की आपकी क्षमता सबसे बड़ी ताकत बनेगी। दस्तावेजों की जांच करके ही किसी समझौते पर हस्ताक्षर करें।
लव – रिश्ते में केवल एक व्यक्ति ज्यादा कोशिश कर रहा था, तो अब परिस्थितियों में संतुलन आ सकता है। पार्टनर के साथ जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं को लेकर खुलकर बात करें। साफ बातचीत और आपसी सम्मान से भावनात्मक सुरक्षा बढ़ेगी। छोटी अपेक्षाओं को लेकर बेवजह बहस करने से बचें।
हेल्थ – लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठकर काम करने से कमर या घुटनों में परेशानी हो सकती है। बीच-बीच में उठकर चलें और हल्की स्ट्रेचिंग करें। पर्याप्त पानी पिएं और भोजन समय पर करें।
लकी रंग – स्लेट ग्रे, लकी नंबर – 4 कन्या – द वर्ल्ड
काफी समय से जिस काम को पूरा करना चाहते थे, वह अपनी मंजिल के करीब पहुंच सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बड़ी सफलता या नए अवसर की चर्चा होगी। यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपकी समझदारी भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी। किसी महत्वपूर्ण चरण की सफलता के साथ नई शुरुआत का रास्ता भी खुलेगा। करियर – अपनी मेहनत और काम का दायरा बढ़ाने का मौका मिलेगा। बड़े प्लेटफॉर्म पर काम करने की इच्छा थी, तो उससे जुड़े अवसर सामने आएंगे। डिजिटल क्षेत्र, सोशल मीडिया, ऑनलाइन टीचिंग, विदेशी क्लाइंट और रिमोट वर्क से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। अपनी उपलब्धियों को स्वीकार करें और उनका सही तरीके से प्रदर्शन करें।
लव – प्रेम संबंध में परिपक्वता और सहजता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ यात्रा या किसी नए अनुभव की योजना बन सकती है। रिश्ता लंबे समय से स्थिर है, तो उसे अगले स्तर पर ले जाने पर विचार होगा। एक-दूसरे को पर्याप्त समय देने के साथ निजी जगह का सम्मान भी बना रहेगा।
हेल्थ – शरीर को पूरा पोषण देने के लिए भोजन में ताजी, हल्की और पौष्टिक चीजें शामिल करें। लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो आंखों को आराम दें। दिनचर्या पूरी करने की जल्दबाजी में आराम को नजरअंदाज न करें।
लकी रंग – टर्क्वाइज, लकी नंबर – 8 तुला – टेन ऑफ कप्स
आज अपने लोगों के साथ खूबसूरत यादें बनाने का दिन है। घर में हंसी-मजाक और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि सभी को खुशी दे सकती है। घर की सजावट या बदलाव की योजना पर काम शुरू हो सकता है। आर्थिक रूप से आप खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। रिश्तों की अहमियत समझ में आएगी। करियर – किसी ग्रुप प्रोजेक्ट या प्रेजेंटेशन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। फैमिली बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन खास तौर पर अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ प्रोफेशनल संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। काम और निजी जीवन के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे।
लव – प्रेम संबंध में गर्मजोशी और अपनापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पिछले कुछ समय से रिश्ते में दूरी थी, तो वह धीरे-धीरे कम होगी। प्रेम को महसूस करने और खुलकर जताने के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ – मीठी चीजें सीमित मात्रा में लें। काफी समय से अपनी पसंद या हॉबी को समय नहीं दे पाए हैं, तो आज उसके लिए समय निकालें। घर का सकारात्मक वातावरण मूड और ऊर्जा बेहतर रखेगा।
लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 2 वृश्चिक – टू ऑफ पेंटाकल्स
आज कई छोटे-बड़े कामों को समझदारी से संभालना होगा। एक तरफ घर की जिम्मेदारियां रहेंगी और दूसरी तरफ निजी योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। खर्चों को लेकर नई योजना बन सकती है। बच्चों के लिए नया गैजेट, क्लास या गतिविधि शुरू करने पर चर्चा होगी। किसी महत्वपूर्ण खरीदारी से पहले बजट बनाना जरूरी है। करियर – एक साथ कई काम संभालने की क्षमता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। कुछ लोगों को अतिरिक्त इनकम के लिए साइड प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस, कंटेंट, डिजिटल सर्विस और फ्रीलांसिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। काम की अधिकता के बावजूद समय और पैसों का संतुलन बनाए रखें।
लव – व्यस्त दिनचर्या के कारण पार्टनर को नजरअंदाज न करें। छोटी-सी बातचीत रिश्ते में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो करियर और निजी जीवन में अच्छा संतुलन रखना जानता हो। रिश्ते में परफेक्शन ढूंढने के बजाय सहजता और छोटी खुशियों को महत्व दें।
हेल्थ – पैरों में भारीपन या शरीर में हल्की थकान महसूस हो सकती है। भोजन समय पर करें और लंबे समय तक भूखे न रहें। शाम को हल्की वॉक करने से शरीर और मन दोनों तरोताजा होंगे।
लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7 धनु – फोर ऑफ वांड्स
आज घर में खुशी और उत्साह का माहौल बनेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। छोटी-सी अच्छी खबर पूरे दिन को खास बना सकती है। घर की सजावट, फर्नीचर या किसी नए काम की शुरुआत पर चर्चा होगी। करीबी लोगों के साथ बिताया गया समय आपको भीतर से खुश और शांत महसूस कराएगा। करियर – इवेंट, होटल इंडस्ट्री, रियल एस्टेट, इंटीरियर और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। टीम के साथ काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। नया वर्कस्पेस बनाने की सोच रहे हैं, तो उस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। आपके संपर्क भविष्य में नए अवसर दिला सकते हैं।
लव – प्रेम संबंध में खुशियों और अपनापन बना रहेगा। पार्टनर के साथ कोई खास पल बिताने का मौका मिलेगा। कुछ लोग रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला कर सकते हैं। परिवार के सामने रिश्ता रखने या सगाई की बातचीत आगे बढ़ सकती है। अपनों के साथ बिताए समय में सच्ची खुशी महसूस होगी।
हेल्थ – शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी है। पूरी नींद और समय पर भोजन आपको सक्रिय रखेंगे। बाहर घूमने या हल्की शारीरिक गतिविधि करने से मन प्रसन्न रहेगा।
लकी रंग – हनी गोल्ड, लकी नंबर – 9 मकर – द एम्प्रेस
आज छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। घर में सुकून और अपनापन महसूस होगा। रहने की जगह को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो सजावट या बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार की किसी महिला से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से अपने आराम या पसंद पर कुछ खर्च करने का मन बनेगा। करियर – आपकी रचनात्मक सोच और प्रेजेंटेशन स्किल दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। डिजाइन, फैशन, ब्यूटी, सोशल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन या एजुकेशन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नया आइडिया लोगों के सामने रखने के लिए समय सही है। बिजनेस करने वाले लोग अपनी ब्रांड वैल्यू और प्रोडक्ट की प्रस्तुति बेहतर बनाने पर ध्यान दें।
लव – पार्टनर आपके लिए कोई प्यारा सरप्राइज तैयार कर सकता है। एक-दूसरे की पसंद और भावनाओं को महत्व देने से नजदीकियां बढ़ेंगी। लंबे समय से रिश्ते में कुछ नया करना चाहते थे, तो उसके लिए दिन अच्छा है। प्यार को महसूस करने के साथ उसे खुलकर जताएं।
हेल्थ – सेल्फ केयर से जुड़ी गतिविधियां आपको अच्छा महसूस कराएंगी। भोजन में ताजी और पौष्टिक चीजें शामिल करें। पौधों और प्रकृति के बीच समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। जरूरत से ज्यादा मीठा या तला हुआ भोजन लेने से बचें।
लकी रंग – ब्लश पिंक, लकी नंबर – 6 कुंभ – टू ऑफ स्वॉर्ड्स
आज ऐसी स्थिति बन सकती है, जिसमें जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं होगा। थोड़ा रुककर अपनी प्राथमिकताओं को समझें। परिवार में दो योजनाओं के बीच चुनाव करना पड़ सकता है। घर से जुड़े किसी काम में आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी। बच्चों की पढ़ाई, हॉबी या समय के सही उपयोग को लेकर नई योजना बनेगी। पैसों से जुड़ा फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटाएं। करियर – नया ऑफर, विभाग बदलने का विकल्प या अलग तरह का प्रोजेक्ट सामने आ सकता है। नई स्किल सीखने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले उसके फायदे, खर्च और उपयोग को समझें। मीटिंग में अपनी बात रखने से पहले सभी तथ्य तैयार रखें। तुरंत फैसला लेने के बजाय सही समय का इंतजार करना भी समझदारी होगी।
लव – प्रेम संबंध में दिल और दिमाग दोनों की सुननी होगी। किसी बात को लेकर मन में चल रही उलझन धीरे-धीरे दूर हो सकती है। पार्टनर की भावनाएं समझने के लिए उन्हें बिना टोके सुनें। किसी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा समय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
हेल्थ – कुछ समय के लिए सोशल मीडिया और स्क्रीन से दूरी बनाएं। संगीत सुनने से मूड बेहतर होगा। मानसिक रूप से खुद को दोबारा तैयार करने के लिए दिन में कुछ समय अकेले बिताएं। पूरी नींद लेना जरूरी है।
लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 2 मीन – द हाई प्रीस्टेस
आज अपनी भीतर की आवाज पर भरोसा रखें। कई परिस्थितियों के पीछे ऐसी बातें छिपी हो सकती हैं, जो तुरंत दिखाई नहीं देंगी। परिवार के किसी सदस्य की भावनाओं को बिना बोले भी समझ पाएंगे। आर्थिक मामलों में दस्तावेज और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ध्यान से जांचें। कम बोलकर ज्यादा समझने की कोशिश आपको फायदा पहुंचाएगी। निजी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय रखना बेहतर होगा। करियर – कामकाज में आपकी बारीकी से देखने और समझने की क्षमता बड़ी ताकत बनेगी। रिसर्च, लेखन, साइकोलॉजी, काउंसलिंग, डिजाइन या क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों की नई सोच लोगों को प्रभावित करेगी। किसी अधूरी जानकारी के आधार पर फैसला न लें। अपनी योजनाओं को पूरा होने से पहले ज्यादा लोगों के साथ शेयर न करें।
लव – पार्टनर के साथ बिना ज्यादा शब्दों के भी एक-दूसरे की भावनाएं समझ पाएंगे। सिंगल लोगों का किसी शांत और समझदार व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। किसी रिश्ते को लेकर उलझन है, तो जल्दबाजी में फैसला न लें। सहजता, विश्वास और भावनात्मक समझ रिश्ते को मजबूत बनाएगी।
हेल्थ – कुछ समय खुद के साथ बिताने से अच्छा महसूस होगा। दिन की शुरुआत मेडिटेशन, प्राणायाम या हल्के संगीत से करें। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। मानसिक शांति के लिए पूरी नींद और व्यवस्थित दिनचर्या जरूरी है।
लकी रंग – बैज, लकी नंबर – 7

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:महत्वपूर्ण यह नहीं है कि हम कभी गिरे नहीं, बल्कि गिरकर उठें और उठकर दोबारा चलना बड़ी बात है

जीवन में छोटी-छोटी गलतियां और भूलें हमें आगे बढ़ाने और सिखाने के लिए होती हैं। कोई भी इंसान ऐसा नहीं है, जिससे कभी कोई भूल न हुई हो। महत्वपूर्ण यह नहीं है कि हम कभी गिरे नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि हम गिरकर उठें और उठकर दोबारा चलना सबसे बड़ी बात है। जो लोग यह दावा करते हैं कि उनसे कभी कोई गलती नहीं हुई, वे सीखने के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। भूलें और गलतियां वास्तव में मनुष्य को अपनी कमियों को पहचानने और सुधार की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए भविष्य कैसे सुधर सकता है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:महत्वपूर्ण यह नहीं है कि हम कभी गिरे नहीं, बल्कि गिरकर उठें और उठकर दोबारा चलना बड़ी बात है

जीवन में छोटी-छोटी गलतियां और भूलें हमें आगे बढ़ाने और सिखाने के लिए होती हैं। कोई भी इंसान ऐसा नहीं है, जिससे कभी कोई भूल न हुई हो। महत्वपूर्ण यह नहीं है कि हम कभी गिरे नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि हम गिरकर उठें और उठकर दोबारा चलना सबसे बड़ी बात है। जो लोग यह दावा करते हैं कि उनसे कभी कोई गलती नहीं हुई, वे सीखने के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। भूलें और गलतियां वास्तव में मनुष्य को अपनी कमियों को पहचानने और सुधार की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए भविष्य कैसे सुधर सकता है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

21 जुलाई का राशिफल:कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कुंभ राशि के लोगों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं

मंगलवार, 21 जुलाई को कन्या राशि वालों को खास प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुंभ राशि के लोगों को अच्छे ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों का समय पर पूरा किया गया काम प्रमोशन में मदद कर सकता है। मकर राशि वालों को नौकरी में मन मुताबिक बदलाव मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों के लिए धन लाभ की स्थिति बनेगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। सामने आने वाले अवसरों को पहचानकर आगे बढें। इनसे भविष्य में फायदा होगा। घर में बदलाव या रिनोवेशन की योजना बन सकती है। इन योजनाओं पर काम करते समय जगह और सुविधा से जुड़ी सभी जरूरी बातों का ध्यान रखें।
नेगेटिव- कुछ लोग जलन के कारण आपके बारे में नकारात्मक बातें कर सकते हैं। ऐसे लोगों की बातों से भावनात्मक रूप से प्रभावित न हों। किसी से वादा किया है, तो उसे निभाने की कोशिश करें। ऐसा न करने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। व्यवसाय- स्टाफ के सहयोग से बिजनेस की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। कारोबार के विस्तार की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। इससे काम करने के तरीके में भी सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त काम के कारण बहुत व्यस्त रहेंगे।
लव- दांपत्य संबंधों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। विपरीत लिंग के व्यक्ति से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- गला खराब होने के साथ बुखार जैसा महसूस हो सकता है। लापरवाही न करें। गर्म पानी और आराम से राहत मिल सकती है। परेशानी बढने पर डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 वृष – पॉजिटिव- काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन सक्रिय रहकर आप ज्यादातर काम पूरे कर लेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय अच्छा है। युवा अपने करियर को लेकर लगातार कोशिश करते रहें। किसी खास व्यक्ति की मदद भी मिलेगी।
नेगेटिव- बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। इससे रिश्ते और आपकी छवि दोनों प्रभावित हो सकते हैं। मानसिक तनाव का असर काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला आज न लें। व्यवसाय- कारोबारी परिस्थितियां अभी पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं हैं। बिजनेस में ज्यादा निवेश करने से बचें, वरना आर्थिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऑफिस में अतिरिक्त काम मिल सकता है। काम समय पर पूरा करना आपके प्रमोशन में मदद करेगा।
लव- परिवार के साथ बैठकर हंसी-मजाक करने से आप दोबारा ऊर्जावान महसूस करेंगे। दिनभर की थकान भी दूर होगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव करें। खांसी, जुकाम या वायरल बुखार हो सकता है। पर्याप्त आराम करें और परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8 मिथुन – पॉजिटिव- आपके लिए सम्मान और धन लाभ की स्थिति बनेगी। इस अनुकूल समय का पूरा फायदा उठाएं। आपकी समझदारी और सही सोच से घर और समाज में सम्मान बढेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- संयुक्त परिवार में व्यवस्था को लेकर तनाव हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से महत्वपूर्ण काम टालना पड़ सकता है। छोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस रखें। व्यवसाय- कार्यस्थल पर सहयोगियों और स्टाफ की पूरी मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव दूर होगा। नए काम की रूपरेखा बन सकती है। कोई भी काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर हासिल करें।
लव- बिजनेस या ऑफिस की परेशानियों को पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें। इससे घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है।
स्वास्थ्य- मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन और योग के लिए समय निकालें। सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9 कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन परिस्थितियां जल्दी ही व्यवस्थित हो जाएंगी। घर के बड़े लोगों का सम्मान करें। उनका सहयोग और आशीर्वाद आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक या मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है।
नेगेटिव- विरोधी सोच रखने वाले लोगों से सावधान रहें। वे आपकी योजनाओं में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान पढाई से भटक सकता है। खुद को नकारात्मक बातों और गलत संगत से दूर रखें। व्यवसाय- अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता के कारण सफलता मिलेगी। बिजनेस से जुड़ा नया फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में आकर न लें। सरकारी नौकरी कर रहे लोग अपने काम को लेकर ज्यादा सावधानी रखें।
लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। इससे रिश्तों में मधुरता और नजदीकियां बढेंगी। प्रेम संबंधों के मामले में समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अस्पताल या डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 सिंह -पॉजिटिव- अचानक कोई रुका हुआ काम पूरा होने से तनाव कम होगा। पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। आप दोबारा अपनी ऊर्जा जुटाकर काम पर ध्यान दे सकेंगे। गैर जरूरी यात्रा टालने से समय और पैसा दोनों बचेंगे।
नेगेटिव- किसी दोस्त के साथ अहंकार और गुस्से के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण सामान और दस्तावेज संभालकर रखें। छोटी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। बिजनेस से जुड़ा कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसे सुलझाने की दिशा में प्रगति हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने काम में लापरवाही न करें।
लव- परिवार के लोगों के बीच संबंध मधुर रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विवाह के बाहर के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गला खराब होने की परेशानी हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपकी बातचीत और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। ज्यादा भागदौड़ के बावजूद थकान को खुद पर हावी नहीं होने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है।
नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में परेशानी आने से तनाव हो सकता है। धैर्य और संयम से परिस्थितियां संभालें। बाहरी लोगों को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें। पुरानी जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने में अभी समय लगेगा। व्यवसाय- अपनी योग्यता के कारण बिजनेस के कामों में तेजी ला सकेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग में रुकावटें आ सकती हैं। शेयर मार्केट और तेजी-मंदी से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में सहयोग देने से घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी दिलाने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- एलर्जी और मौसम से जुड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5 तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन सकारात्मक सोच से परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानी का समाधान मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
नेगेटिव- खर्च अपनी जरूरत और बजट के अनुसार रखें। किसी भी विवाद से दूर रहें, वरना आप भी परेशानी में पड़ सकते हैं। जमीन या वाहन के लिए लोन लेने की योजना है, तो फैसले पर दोबारा विचार करें। व्यवसाय- बिजनेस में काम और जिम्मेदारियां बढेंगी। कोई परेशानी आने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह मददगार रहेगी। पार्टनरशिप के कारोबार में हिसाब-किताब और जानकारी साफ रखें। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं की जांच करें।
लव- जीवनसाथी की मदद से कोई पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढेंगी।
स्वास्थ्य- प्रदूषण और ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन आपके मन मुताबिक बीतेगा। जीवनशैली में समय के अनुसार बदलाव करने से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने करीबी लोगों की मदद करके खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- लेन-देन और फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। छोटी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। फिलहाल यात्रा करने से नुकसान या परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें। व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले तुरंत लेने पड़ सकते हैं। कला, फैशन और ग्लैमर से जुड़े कारोबार में खास सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोग कंपनियों में अपना बायोडाटा और प्रोफाइल भेजें। सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी छोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इन बातों को बढाने से घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करें। इससे मानसिक स्थिति बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3 धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। मनपसंद कामों में समय बिताने से तनाव कम होगा। अपने आर्थिक मामलों पर ज्यादा ध्यान दें। अभी बनाई गई सही योजना भविष्य में फायदेमंद रहेगी।
नेगेटिव- परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। महत्वपूर्ण फैसला आज टालना बेहतर होगा, क्योंकि असमंजस में गलत निर्णय हो सकता है। बजट से ज्यादा खर्च करना आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोग किसी गलत या नियमों के खिलाफ काम में शामिल न हों। जांच की स्थिति बन सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक से रिश्ते में अपनापन बना रहेगा। प्रेमी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- मानसिक शांति के लिए अध्यात्म से जुड़े कामों या एकांत में कुछ समय बिताएं। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2 मकर – पॉजिटिव- परिवार के किसी सदस्य को उपलब्धि मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कोर्ट केस या प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। इससे लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- निवेश से जुड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना फिलहाल टालना बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में तुरंत बड़ा बदलाव नहीं आएगा। गैर जरूरी खर्चों में कटौती करें। जिम्मेदारियां भी ज्यादा रहेंगी। व्यवसाय- किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया परेशानी का कारण बन सकता है। सभी महत्वपूर्ण काम अपनी निगरानी में करवाएं। ऑफिस की व्यवस्था कुछ बिगड़ी हुई रह सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा और नौकरी में मन मुताबिक बदलाव मिल सकता है।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध जल्द ही विवाह में बदलने के अवसर बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। योग और मेडिटेशन पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 कुंभ – पॉजिटिव- इनकम के स्रोत बेहतर बनाने की योजना बनेगी और उसमें काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। निजी कामों के लिए भी समय निकाल सकेंगे। इससे मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव- आर्थिक गतिविधियां धीमी होने से चिंता हो सकती है, लेकिन यह स्थिति थोड़े समय के लिए है। विद्यार्थी अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। व्यवसाय- अपनी कारोबारी योजनाएं सभी के साथ शेयर न करें, वरना कोई उनका फायदा उठा सकता है। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ अच्छे संबंध बिजनेस में मदद करेंगे। अच्छे ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा। इससे आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। विपरीत लिंग के दोस्तों के साथ सीमाएं बनाए रखें।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस हो सकती है। आत्मचिंतन और शांत गतिविधियों के लिए समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1 मीन – पॉजिटिव- कई गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने संपर्क मजबूत करें। इन्हीं संपर्कों की मदद से भविष्य का कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। आसपास के किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- समय के अनुसार व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी है। किसी बात पर ज्यादा जिद न करें। गैर जरूरी खर्चों पर रोक लगाएं, क्योंकि आर्थिक स्थिति अभी सामान्य रहेगी। व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ी नई जानकारियां हासिल करने की जरूरत है। मीडिया से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान दें। वहां से कोई फायदेमंद खबर मिल सकती है। कारोबार में ज्यादा मेहनत और कुछ बदलाव करने होंगे। नौकरीपेशा लोग मौजूदा परिस्थितियों को स्वीकार कर काम पर ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है। इसका असर घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें।
स्वास्थ्य- छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत में सुधार करें। दर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। पर्याप्त आराम करें और परेशानी बढने पर डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

26 जुलाई तक 6 राशियों के लिए फायदे वाला समय:वृष वालों को नौकरी में विशेष अधिकार और सिंह वालों को अपना रुका पैसा मिलने की संभावना है

20 से 26 जुलाई तक मिथुन राशि वालों की फायदेमंद बिजनेस डील हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को खास अधिकार या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। मेष राशि वालों की रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि वालों को रियल एस्टेट से जुड़ी खास डील मिल सकती है। सिंह राशि वालों का फंसा हुआ पैसा मिलने की संभावना है। मकर राशि के लोगों का कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता मेष – पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण काम रुका हुआ है, तो इस सप्ताह उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अध्यात्म और मनपसंद गतिविधियों में रुचि बढेगी। दिनचर्या में बदलाव करने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
नेगेटिव- ज्यादा व्यस्तता के कारण आपके निजी काम अधूरे रह सकते हैं। भाई-बहनों या करीबी रिश्तेदारों के साथ मतभेद हैं, तो उन्हें शांति और समझदारी से सुलझाएं। गुस्से और आक्रामक व्यवहार पर काबू रखना बहुत जरूरी है। व्यवसाय- कारोबारी परिस्थितियों में फिलहाल जो स्थिति चल रही है, उसी पर ध्यान देना बेहतर होगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में सफलता मिलेगी। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7 वृष – पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में है। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें और उनका उपयोग किसी खास काम को पूरा करने में करें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। घर की सजावट या व्यवस्था में बदलाव से जुड़े कामों में भी व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव- संतान को लेकर कोई चिंता रह सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से समाधान निकालने की कोशिश करें। नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें और व्यस्त रहें। किसी धार्मिक या शांत जगह पर समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यवसाय- बिजनेस में आपके तुरंत लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। फिलहाल कोई नया काम या योजना शुरू करने के बजाय मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। बिजनेस से जुड़े लोगों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। नौकरी में खास अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने से परिवार में खुशी रहेगी। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण खांसी, जुकाम या बुखार हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें और पर्याप्त आराम करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 मिथुन – पॉजिटिव- कोई अवसर या उपलब्धि सामने आए, तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाएं। तुरंत सही कदम उठाने से सफलता मिलेगी। आप खुद को उत्साह और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने के योग हैं।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों के कारण मन परेशान हो सकता है। तनाव लेने के बजाय समस्या का हल तलाशें। खुशमिजाज और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। महत्वपूर्ण कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। व्यवसाय- बिजनेस या नौकरी से जुड़े रुके हुए काम अधिकारियों की मदद से पूरे हो सकते हैं। कोई अच्छा कारोबारी सौदा मिलने से फायदा होगा। भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन काम समय पर पूरे करने की कोशिश सफल रहेगी। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लव- पारिवारिक कामों में अपना सहयोग जरूर दें। इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में समय आपके पक्ष में रहेगा।
स्वास्थ्य- अपनी सेहत के लिए भी समय निकालें। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शरीर में दर्द हो सकता है। नियमित व्यायाम और योग करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उनकी सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगी। किसी करीबी रिश्तेदार के विवाह का प्रस्ताव आने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बीच-बीच में परेशानियां आएंगी, लेकिन आप उनका समाधान भी निकाल लेंगे।
नेगेटिव- अनजान लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। किसी तरह का धोखा हो सकता है। इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव चल रहा है, तो बातचीत से संबंध बेहतर हो सकते हैं। व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत ज्यादा रहेगी। कर्मचारियों का सहयोग और उनकी काम करने की क्षमता व्यवस्था बेहतर बनाए रखेगी। ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार में फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का बड़े अधिकारियों से मतभेद हो सकता है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग का प्रोग्राम बनने से सभी खुश रहेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- नींद न आने की समस्या परेशान कर सकती है। कुछ समय मेडिटेशन और शांत गतिविधियों में बिताएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1 सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी खास काम को लेकर की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की तारीफ होगी। फंसा हुआ पैसा समझदारी और विनम्रता से मांगने पर मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- महिलाओं को ससुराल पक्ष के लोगों से कोई शिकायत हो सकती है। तनाव लेने के बजाय समझदारी से समाधान निकालें। किसी दूसरे व्यक्ति के निजी मामले में दखल देने से आपकी छवि खराब हो सकती है। व्यवसाय- ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर के काम पूरे करने में बीतेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपके फैसलों को महत्व मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोग किसी समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए नियमों और दस्तावेजों को लेकर सावधान रहें।
लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आपसी मतभेदों का असर परिवार की सुख-शांति पर न पड़ने दें।
स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी तरह का जोखिम न लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8 कन्या – पॉजिटिव- आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। अध्यात्म से जुड़े कामों में समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। इससे आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर सकेंगे।
नेगेटिव- सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी रखें। अनचाहे कारणों से कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। किसी गलत व्यक्ति के कारण आपकी छवि खराब होने की आशंका है। बेवजह के मेलजोल और संपर्कों से दूर रहें। व्यवसाय- बिजनेस या ऑफिस में स्टाफ के साथ संबंध खराब न होने दें। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। अपने संपर्क मजबूत करें। यही संपर्क आगे चलकर आपकी तरक्की में मदद करेंगे।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों को लेकर लापरवाही न करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3 तुला – पॉजिटिव- यह सप्ताह भागदौड़ वाला रहेगा। सकारात्मक सोच रखने से आप सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे कर लेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। युवाओं का ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा और वे पूरी ऊर्जा से काम करेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए गलत तरीका अपनाने से बचें। शांत और व्यवस्थित तरीके से काम पूरे करें। महिलाओं को ज्यादा काम होने के कारण घर और ऑफिस की व्यवस्था संभालने में दिक्कत हो सकती है। व्यवसाय- बिजनेस में रिटेल के बजाय होलसेल से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा न करें, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में खास डील मिल सकती है। ऑफिस के काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे।
लव- परिवार और जीवनसाथी का सहयोग घर का माहौल सुखद बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बेवजह चिंता न करें। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6 वृश्चिक – पॉजिटिव- आप अपनी दिनचर्या और आदतों पर गंभीरता से ध्यान देंगे। इससे आपके व्यक्तित्व और काम करने के तरीके में अच्छा बदलाव आएगा। संतान की पढाई या करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना है, तो फैसला लेने से पहले दोबारा विचार करें। यह समय अपनी योग्यता का पूरा उपयोग करने का है। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने और आलस के कारण जरूरी काम अधूरे न छोड़ें। व्यवसाय- बिजनेस में व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन फिलहाल बहुत अधिक मुनाफे की उम्मीद न रखें। सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने में दिक्कत हो सकती है। नौकरी में काम का बोझ बढने के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।
लव- कामकाज में चल रही रुकावटों का असर पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- सेहत में छोटे-मोटे उतार-चढाव आ सकते हैं। सामान्य सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9 धनु – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और आदतों में सुधार करने से व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। संतान की पढाई या करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपनी क्षमता पहचानकर काम करने से आत्मविश्वास बढेगा।
नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ व्यवहार और लेन-देन करते समय सावधानी रखें। आप किसी साजिश या धोखे का शिकार हो सकते हैं। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। घर के बड़े लोगों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। नई पार्टियों के साथ काम करते समय सावधानी रखें। गलत और नियमों के खिलाफ कामों से दूर रहें। नौकरी में यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है और इसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या बढ सकती है। मेडिटेशन और आराम के लिए समय जरूर निकालें। परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4 मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपकी कोशिशों में तेजी आएगी। पिछली गलतियों से सीखकर काम करने का तरीका सुधारने से सफलता मिलेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढेगी।
नेगेटिव- कोर्ट केस से जुड़ा मामला चल रहा है, तो किसी समझदार और भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर ही कदम उठाएं। इलेक्ट्रॉनिक सामान या वाहन खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। पड़ोसियों से छोटी बात पर विवाद हो सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की योजना है, तो जगह और व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान दें। कर्मचारियों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर आसानी से पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में ऑफिस की व्यवस्था कुछ समय के लिए बिगड़ी हुई रह सकती है।
लव- अपनी योजनाओं में जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढेगा।
स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या को लेकर लापरवाही न करें। बदलते मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1 कुंभ – पॉजिटिव- निजी या पारिवारिक कामों को लेकर बनाई गई योजनाओं पर अमल करने का सही समय है। जमीन-जायदाद से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने और मेल-मिलाप से माहौल खुशनुमा रहेगा।
नेगेटिव- मेहमानों की ज्यादा आवाजाही के कारण निजी काम व्यवस्थित करने में दिक्कत हो सकती है। भाई-बहनों के बीच मतभेद बढने की आशंका है। इसका कारण आपका गुस्सा हो सकता है। तनाव का असर नींद पर भी पड़ सकता है। व्यवसाय- बिजनेस के सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी। दूर की पार्टियों से दोबारा संपर्क बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम और अधिकारियों के दबाव के कारण तनाव हो सकता है।
लव- परिवार के साथ मौज-मस्ती या डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सावधान रहें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच कराएं। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 7 मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर सफलता मिलने के योग हैं।
नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी पर काबू रखें। जरूरत से ज्यादा उत्साह में लिया गया फैसला बने हुए काम को बिगाड़ सकता है। इसका असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान बनाए रखें। व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। नई पार्टियों के साथ काम करते समय सावधानी रखें। गलत या नियमों के खिलाफ कामों से दूर रहें।
लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। इसका असर आपके करियर और कामकाज पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी बढ सकती है। मेडिटेशन और आराम के लिए समय निकालें। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल:मकर राशि वालों की इनकम के नए रास्ते खुलेंगे और कुंभ राशि के लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं

सोमवार, 20 जुलाई को मकर राशि वालों की इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं और कठिन काम आसानी से पूरे होंगे। कुंभ राशि के लोगों को बड़े प्रोजेक्ट और ऊंचे पद का ऑफर मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों को नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। तुला राशि के लोगों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान से स्थायी नौकरी का मौका मिल सकता है। मेष, वृषभ और धनु राशि के लोगों को विवाद और आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – फाइव ऑफ कप्स
आज किसी भावनात्मक नुकसान या पुरानी निराशा के कारण मन उदास रह सकता है। पुराना मनमुटाव दोबारा सामने आने से बेचैनी बढ सकती है। बिजनेस करने वाले लोग घाटे वाले सौदे पर पछताने के बजाय बचे हुए संसाधनों और नए विकल्पों पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में कोई उम्मीद पूरी न होने से बजट प्रभावित हो सकता है। आप अपनी परेशानी दूसरों से शेयर करने में झिझक महसूस करेंगे। बीती बातों को स्वीकार कर आगे बढना ही आज आपके लिए सबसे सही रास्ता है। करियर – कला, लेखन या विज्ञापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए विचारों की कमी महसूस हो सकती है। काम का दबाव बढने से एकाग्रता प्रभावित होगी। छोटी गलतियों के कारण वरिष्ठ नाराज हो सकते हैं, इसलिए हर काम दोबारा जांच लें। नई नौकरी के इंटरव्यू में मन मुताबिक नतीजा न मिलने से अपनी काबिलियत पर संदेह न करें। यह एक अस्थायी रुकावट है।
लव – प्रेम संबंधों में अलगाव, पछतावा या अकेलापन महसूस हो सकता है। पुरानी बातों को लेकर बहस होने से रिश्ते में दूरियां बढेंगी। हाल ही में ब्रेकअप से गुजरे लोग खुद को उदास और अकेला महसूस कर सकते हैं। खुद को दोष देने के बजाय अतीत को स्वीकार करें। अपने और पार्टनर के प्रति माफी का भाव रखने से मन हल्का होगा।
हेल्थ – पाचन संबंधी परेशानी और भूख कम लगने की समस्या हो सकती है। सादा, हल्का और ताजा भोजन लें। पर्याप्त पानी पिएं। मेडिटेशन और गहरी सांस लेने का अभ्यास मानसिक तनाव कम करने में मदद करेगा।
लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2 वृष – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य की कड़वी बात या पुराना विवाद मन को दुखी करेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में मतभेद होने या कोई महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट टूटने की स्थिति बन सकती है। अचानक नुकसान या रुका हुआ पेमेंट न मिलने से बजट बिगड़ सकता है। समाज में अपनी छवि को लेकर असुरक्षा महसूस होगी। भावनाओं में बहने के बजाय मानसिक मजबूती के साथ स्थिति संभालें। करियर – किसी प्रोजेक्ट के रद्द या स्थगित होने से निराशा हो सकती है। कानून, चिकित्सा या संपादन के क्षेत्र से जुड़े लोग हर काम बहुत सावधानी से करें। मैनेजमेंट में काम कर रहे लोगों को छंटनी या कठिन प्रशासनिक फैसलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के इंटरव्यू में असफलता मिलने से आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है, लेकिन इसे अंतिम नतीजा न मानें।
लव – रिश्ते में मानसिक तनाव, नाराजगी और अलगाव की स्थिति बन सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के दखल या पुरानी बेवफाई की बात सामने आने से रिश्ता कमजोर हो सकता है। भावनाओं को दबाने के बजाय शांत तरीके से अपनी बात रखें। जल्दबाजी में रिश्ता खत्म करने का फैसला न लें।
हेल्थ – तनाव के कारण ब्लड प्रेशर बढ सकता है। खुद को शांत रखने की कोशिश करें और नकारात्मक विचारों को बार-बार दोहराने से बचें। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3 मिथुन – नाइट ऑफ कप्स
आज भावनाओं, प्रेम और रचनात्मकता से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। इससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। सौंदर्य, फैशन या सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च हो सकता है। समाज में आपकी पहचान संवेदनशील और मददगार व्यक्ति के रूप में बनेगी। किसी सुखद संदेश या प्रस्ताव का इंतजार पूरा हो सकता है। करियर – कला, डिजाइनिंग, कविता, लेखन या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है। टीम के साथ तालमेल बनाने में आसानी होगी। ऑफिस में कोई सहयोगी आपकी मदद कर सकता है या साथ काम करने का प्रस्ताव दे सकता है। अपने रचनात्मक विचारों को केवल सोच तक सीमित न रखें, बल्कि उन पर काम शुरू करें।
लव – पार्टनर के साथ बिताया गया समय बहुत सुखद रहेगा। बातचीत में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। इससे पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग अचानक मिलने या सरप्राइज देने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है।
हेल्थ – पर्याप्त पानी पिएं और ताजे फल अपनी डाइट में शामिल करें। संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें। संगीत सुनना, प्रकृति के बीच समय बिताना या पानी के किनारे बैठना मानसिक शांति देगा।
लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5 कर्क – पेज ऑफ पेंटाकल्स
आज नई संभावनाएं सामने आएंगी। कुछ नया सीखने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने की शुरुआत हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की पढाई में सफलता या नए करियर की शुरुआत से खुशी मिलेगी। बजट बनाने और बचत की नई योजना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। व्यावहारिक सोच के साथ लिए गए फैसले आगे चलकर आर्थिक सुरक्षा देंगे। करियर – शिक्षा, रिसर्च या शुरुआती स्तर के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आगे बढने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसमें नई चीजें सीखने और बारीकी से काम करने की जरूरत होगी। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को डेटा संभालते समय सटीकता रखनी होगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है।
लव – रिश्ते में ईमानदारी, भरोसा और गंभीरता बढेगी। नया रिश्ता शुरू करने वाले लोग एक-दूसरे को धीरे-धीरे समझेंगे। जल्दबाजी में बड़े वादे करने के बजाय रिश्ते की मजबूत नींव बनाने पर ध्यान दें। बातचीत में चंचलता से ज्यादा समझदारी और सम्मान दिखाई देगा।
हेल्थ – डाइट में ताजी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें। शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को नजरअंदाज न करें। पर्याप्त नींद लें। प्रकृति के बीच समय बिताने से तनाव कम होगा और मन तरोताजा रहेगा।
लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1 सिंह – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज सोच में स्पष्टता रहेगी और आप स्वतंत्र रूप से महत्वपूर्ण फैसले ले सकेंगे। भावनाओं के बजाय तथ्य और सही-गलत को ध्यान में रखकर काम करेंगे। आर्थिक मामलों में आपकी सतर्कता और सही गणना नुकसान से बचाएगी। लोग आपकी समझदारी, साफ बोलने की आदत और निष्पक्ष फैसलों की तारीफ करेंगे। करियर – कानून, संपादन, शिक्षण, लेखन या डेटा एनालिसिस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी के इंटरव्यू में आपकी हाजिरजवाबी और आत्मविश्वास सकारात्मक नतीजे दिला सकता है। ऑफिस में किसी भ्रम या गलतफहमी को दूर करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अपने अनुभव और तर्क के दम पर खुद को साबित करेंगे।
लव – पार्टनर के साथ साफ और खुली बातचीत होगी। इससे पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। आज भावनाओं के आवेग से ज्यादा समझदारी दिखाई देगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग भविष्य और रिश्ते की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा करेंगे। रिश्ते में सम्मान और मानसिक तालमेल मजबूत होगा।
हेल्थ – गले, साइनस या सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ताजी हवा में हल्का प्राणायाम करें और नियमित स्ट्रेचिंग पर ध्यान दें। बहुत ठंडी चीजों से बचें। परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7 कन्या – जस्टिस
आज अपने कर्मों और पुराने फैसलों का उचित नतीजा मिल सकता है। किसी विवाद में आपकी भूमिका निर्णायक रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए कानूनी दस्तावेज, कॉन्ट्रैक्ट, टैक्स और हिसाब-किताब से जुड़े मामले सुलझाने का सही समय है। पुराने निवेश से उचित रिटर्न मिलने की संभावना है। समाज में आपकी ईमानदार और न्यायप्रिय छवि मजबूत होगी। करियर – कानून, वकालत, न्यायपालिका, प्रशासन या सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। मैनेजमेंट में काम कर रहे लोगों को टीम के वेतन, जिम्मेदारियों या काम के बंटवारे को लेकर निष्पक्ष फैसला लेना होगा। शॉर्टकट अपनाने से बचें और सभी नियमों का सही तरीके से पालन करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढें।
लव – पार्टनर के साथ रिश्ते की सीमाओं, जिम्मेदारियों और अधिकारों पर खुली चर्चा हो सकती है। कुछ समय से अनबन चल रही है, तो समझौता होने के योग हैं। बातचीत में भावनाओं के बजाय सच्चाई और तथ्य महत्वपूर्ण रहेंगे। लंबे समय से रिश्ते में रहने वाले लोग अपने वादे निभाने को लेकर गंभीर होंगे।
हेल्थ – बैठते और काम करते समय शरीर की सही मुद्रा रखें। संतुलित भोजन लें और पर्याप्त नींद पूरी करें। अनियमित दिनचर्या के कारण थकान या कमर में परेशानी हो सकती है। रोज थोड़ी देर चलना फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8 तुला – नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आज धैर्य, मेहनत और लगातार प्रयास से प्रगति होगी। घरेलू जिम्मेदारियां व्यवस्थित तरीके से पूरी करेंगे। बिजनेस करने वाले लोग लंबी अवधि के निवेश और धीरे-धीरे फायदा देने वाली योजनाओं पर ध्यान देंगे। बचत बढाने और सुरक्षित भविष्य की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। समाज में आपकी पहचान भरोसेमंद और मेहनती व्यक्ति के रूप में बनेगी। करियर – बैंकिंग, अकाउंटिंग, कृषि या फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम दिया जा सकता है, जिसमें बहुत बारीकी और जिम्मेदारी की जरूरत होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी प्रतिष्ठित संस्थान से स्थायी अवसर मिल सकता है। प्रमोशन की राह में आपकी मेहनत और अनुशासन मदद करेंगे।
लव – प्रेम संबंधों में भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। बातचीत में चंचलता के बजाय गंभीरता और सम्मान रहेगा। लंबे समय से रिश्ते में रहने वाले लोग एक-दूसरे के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। दोस्ती में भी भरोसा बढेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की आर्थिक योजना पर चर्चा हो सकती है।
हेल्थ – पाचन बेहतर रखने के लिए फाइबर वाला भोजन और साबुत अनाज लें। गार्डनिंग या प्रकृति से जुड़े कामों में समय बिताने से तनाव कम होगा। हड्डियों और कैल्शियम से जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह से जांच कराएं।
लकी कलर – डार्क ग्रे, लकी नंबर – 4 वृश्चिक – टेम्परेन्स
आज जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में संतुलन बनाने में सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही अशांति कम होगी। बिजनेस करने वाले लोग अलग-अलग विचारों को मिलाकर नई कार्ययोजना बनाएंगे। इनकम और खर्च के बीच बेहतर तालमेल बना सकेंगे। जल्दबाजी के बजाय धैर्य और संतुलित सोच से फायदा होगा। करियर – आपकी समझदारी, संयम और लोगों के बीच तालमेल बनाने की क्षमता बड़ी सफलता दिला सकती है। फार्मा, केमिकल, रिसर्च या लिक्विड मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए नए प्रयोगों का समय है। ऑफिस में अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बनाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छा अवसर मिलेगा।
लव – प्रेम संबंधों में शांति, सुकून और भावनात्मक जुड़ाव बढेगा। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर कर नई शुरुआत कर सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग एक-दूसरे की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझेंगे। धैर्य और समर्पण रिश्ते को मजबूत बनाएगा।
हेल्थ – पाचन और मेटाबॉलिज्म में सुधार महसूस हो सकता है। इससे शरीर हल्का और ऊर्जावान रहेगा। योग और मेडिटेशन नियमित रूप से करें। खानपान और नींद का समय तय रखें।
लकी कलर – टर्किश ब्लू, लकी नंबर – 2 धनु – फाइव ऑफ वंड्स
आज वैचारिक संघर्ष और व्यक्तिगत मतभेद बढ सकते हैं। छोटी बातों पर बहस होने से घर या कार्यस्थल का माहौल खराब होगा। बिजनेस में कड़ा मुकाबला और नए प्रतिस्पर्धियों के आने से चुनौतियां बढेंगी। आर्थिक लेन-देन में तालमेल की कमी से नुकसान हो सकता है। अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। करियर – स्पोर्ट्स या एथलेटिक्स से जुड़े लोगों के लिए कड़ी मेहनत और मुकाबले का दिन है। प्रोजेक्ट की डेडलाइन पूरी करने के दबाव में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी के इंटरव्यू में कठिन चयन प्रक्रिया और ज्यादा कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। दूसरों को पीछे करने के बजाय अपनी तैयारी मजबूत रखें।
लव – पार्टनर के साथ बातचीत में तीखापन आने से तनाव बढ सकता है। विवाह की बात चल रही है, तो दोनों परिवारों में सहमति बनने में देरी होगी। दोस्ती में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और पुराने विवादित विषय न उठाएं।
हेल्थ – तनाव के कारण घबराहट, सिर भारी होना या ब्लड प्रेशर बढने जैसी परेशानी हो सकती है। तेज धूप से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। त्वचा पर रैशेज या ज्यादा गर्मी महसूस हो, तो लापरवाही न करें।
लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7 मकर – द मैजिशियन
आज नई संभावनाएं सामने आएंगी। अपनी बुद्धि, योग्यता और उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर सकेंगे। आपकी दूरदर्शिता बड़ा फायदा दिला सकती है। इनकम के कई नए रास्ते खुलने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में बढोतरी होगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान प्रभावशाली और कई तरह की योग्यता रखने वाले व्यक्ति के रूप में बनेगी। करियर – इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्किटेक्चर या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत का अच्छा समय है। कठिन समस्या आसानी से सुलझाने की आपकी क्षमता वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोग उपलब्ध साधनों का सही तालमेल बनाकर मुश्किल लक्ष्य भी पूरा कर सकते हैं।
लव – प्रेम संबंधों में आकर्षण और भावनात्मक तालमेल बढेगा। आपकी साफ सोच और समझदारी रिश्ते में नई ताजगी लाएगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग फोन या वीडियो कॉल के जरिये दूरियां कम करेंगे। सिंगल लोगों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है।
हेल्थ – पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने की गति तेज हो सकती है। संतुलित और पौष्टिक भोजन लें। मानसिक सक्रियता के साथ पर्याप्त आराम भी जरूरी है। सकारात्मक सोच और मेडिटेशन मन को शांत रखने में मदद करेंगे।
लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6 कुंभ – किंग ऑफ वंड्स
आज नेतृत्व क्षमता, साहस और दूर की सोच आपको आगे बढाएगी। आपकी प्रतिष्ठा बढेगी और किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी भूमिका रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए कारोबार का विस्तार करने और नई मार्केटिंग योजना लागू करने का अच्छा समय है। आप बड़ा जोखिम लेने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। करियर – उच्च प्रबंधन, सरकारी सेवा या खुद का बिजनेस कर रहे लोगों के काम और सोच की तारीफ होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को ऊंचे पद का सीधा ऑफर मिल सकता है। आर्किटेक्चर और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। टीम को सही दिशा देने में सफल रहेंगे।
लव – प्रेम संबंधों में ईमानदारी, सुरक्षा और जिम्मेदारी का भाव रहेगा। विवाह के इच्छुक लोग परिवार के सामने आत्मविश्वास से अपनी बात रखेंगे। आपकी पहल से रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। पार्टनर के प्रति निष्ठा और स्थिरता रिश्ता मजबूत बनाएगी। अपने सुरक्षात्मक व्यवहार को नियंत्रण में रखें, वरना साथी को दबाव महसूस हो सकता है।
हेल्थ – रक्त संचार बेहतर रखने के लिए नियमित वॉक या हल्की कार्डियो एक्सरसाइज करें। शरीर में गर्मी बढने से एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। हल्का भोजन लें और पर्याप्त पानी पिएं।
लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9 मीन – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
आज घटनाओं की रफ्तार तेज रहेगी। किसी मुद्दे पर बहस या तुरंत फैसला लेने की स्थिति बनेगी। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ने के लिए तेजी से कदम उठाएंगे। आर्थिक लेन-देन में तेजी आएगी, लेकिन जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। अपनी बात साफ और बेबाक तरीके से रखने के कारण आप लोगों के बीच चर्चा में रहेंगे। करियर – रक्षा विभाग, पुलिस, तकनीकी क्षेत्र या आईटी से जुड़े लोगों को कोई चुनौतीपूर्ण काम पूरा करना पड़ सकता है। नई नौकरी के लिए फोन, ईमेल या दूसरे संचार माध्यम से अचानक बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। आईटी इंजीनियर कठिन तकनीकी समस्या या जटिल बग सुलझाने में सफल होंगे। जल्दबाजी में गलत फैसला न लें।
लव – पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी दूर करने के लिए आप सीधी बात करेंगे। शब्दों में कठोरता आने से बहस भी हो सकती है, इसलिए बोलने का तरीका शांत रखें। नया रिश्ता तलाश रहे लोगों की सोशल मीडिया पर किसी बुद्धिमान और तेज सोच वाले व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अचानक मिलने की योजना बनेगी।
हेल्थ – आंखों में जलन, थकान या संक्रमण जैसी परेशानी हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम रखें और आंखों को आराम दें। दांतों में झनझनाहट या मसूड़ों में तकलीफ हो सकती है। परेशानी बनी रहे, तो डॉक्टर या दंत चिकित्सक की सलाह लें।
लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:अपने महापुरुषों के चरित्र, आदर्शों और उनके बलिदानों के बारे में पढ़ेंगे, तो जीवन में शक्ति मिलेगी

जीवन में शक्ति और सामर्थ्य पाना चाहते हैं, तो अपने महापुरुषों के दिव्य चरित्र, त्याग, उच्च आदर्शों और उनके बलिदानों के बारे में पढ़ें। इन महापुरुषों ने राष्ट्र, समाज, परिवार और दूसरों के सुख के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इसलिए हमें अपने गौरवशाली इतिहास का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। जब हम इस महान इतिहास को पढ़ते हैं, तब हमें उनके संघर्षों और जीवन मूल्यों की गहराई का अहसास होता है। यह ज्ञान हमें न केवल ऊर्जावान बनाता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करें? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

20 जुलाई का राशिफल:वृश्चिक राशि वालों को अचानक धन लाभ और तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं

20 जुलाई, सोमवार को वृश्चिक राशि वालों को अचानक आर्थिक फायदा हो सकता है और बिजनेस में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। कन्या राशि वालों को अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिससे इनकम बेहतर होगी। सिंह राशि वालों का रुका पैसा मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों की नई पार्टी से अच्छी डील हो सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय मनपसंद कामों में भी जरूर बिताएं। युवाओं की अध्यात्म से जुड़े विषयों में खास रुचि रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो किसी समझदार व्यक्ति की मदद से सुलझ सकता है।
नेगेटिव- विरोधी सोच रखने वाले लोगों के कारण कुछ नुकसान होने की स्थिति बन सकती है। रुपए-पैसे के मामले में गलतफहमी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ न डालें। पहले जरूरी काम पूरे करने पर ध्यान दें। व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढाव रहेंगे, लेकिन परिस्थितियां जल्दी ही आपके पक्ष में हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह बिजनेस के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। किसी को उधार माल देते समय पेमेंट वापसी की व्यवस्था जरूर तय कर लें।
लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम बना रहेगा। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9 वृष – पॉजिटिव- वृष राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। अपने सपनों और योजनाओं को सच करने का समय है। काम व्यवस्थित तरीके से करने और सभी के साथ तालमेल बनाए रखने से सफलता मिलेगी। युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
नेगेटिव- कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन हर स्थिति में अपना मन शांत और संतुलित रखें। गुस्सा और चिडचिडापन परिवार की व्यवस्था बिगाड़ सकता है। अपने व्यवहार को सकारात्मक रखने के लिए मेडिटेशन करें और अच्छी सोच वाले लोगों के संपर्क में रहें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस को आगे बढाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलेगी। नौकरी में व्यस्तता रहेगी, लेकिन अपना लक्ष्य पूरा करने से राहत मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। किसी करीबी दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5 मिथुन – पॉजिटिव- काम करने का जोश और उत्साह आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी योजनाओं में तेजी आएगी। रोचक और जानकारी बढाने वाली किताबें पढने में भी कुछ समय बीतेगा।
नेगेटिव- खर्च या निवेश करते समय सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी के साथ ज्यादा बहस में न पड़ें। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों की पढाई में किसी तरह की रुकावट आ सकती है। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों का गंभीरता और बारीकी से आकलन करें। इससे सही फैसला लेने में आसानी होगी। किसी नई पार्टी के साथ अच्छी डील होने की संभावना है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कोई खास ड्यूटी मिल सकती है।
लव- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ऐसे प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें, जिनका कोई भविष्य नहीं है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी सोच सकारात्मक रखें। सादा रहन-सहन और संतुलित खानपान से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3 कर्क – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी मेहनत और कर्म ही आपके भाग्य को मजबूत करेंगे। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह पूरा करेंगे। आपके सहयोग से संतान की किसी समस्या का समाधान मिल सकता है।
नेगेटिव- अचानक कोई खर्च आने से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें। गुस्से और जिद के बजाय शांत रहकर बात करने से परेशानियां जल्दी दूर होंगी। किसी भी योजना पर काम शुरू करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार करें। व्यवसाय- बिजनेस की स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन दूसरे कारोबारियों के साथ मुकाबला बना रहेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए समय अच्छा है। अपनी कार्ययोजना की ज्यादा जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। विदेश से जुड़े कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते हैं।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का आपका फैसला सही रहेगा। मनोरंजन से जुड़ा कोई प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नियमित व्यायाम और योग करते रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 सिंह – पॉजिटिव- किसी दोस्त की मदद से आपकी समस्या हल हो सकती है। इससे मानसिक शांति मिलेगी। रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। योजना और अनुशासन के साथ काम करने की आपकी आदत सफलता दिलाएगी।
नेगेटिव- नकारात्मक सोच रखने वाले लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। सावधानी से अपने काम पूरे करें। धैर्य और संयम बनाए रखें। निजी बातें किसी के सामने जाहिर न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। व्यवसाय- कारोबारी कामों में रुकावटें बनी रहेंगी, फिर भी परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। बिजनेस करने वाली महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। समझदारी रखें और शांति से बैठकर समस्या सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए योग और प्राणायाम पर ध्यान दें। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1 कन्या – पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय असमंजस हो सकता है। ऐसी स्थिति में भावनाओं के बजाय समझदारी से काम लें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखकर काम करने से कई परेशानियों का हल निकलेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। मामा पक्ष के लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। आपकी जिद आपसी संबंधों को बिगाड़ सकती है। खर्च पर भी नियंत्रण रखें। संतान की समस्याएं ध्यान से सुनें और समाधान निकालने में उसकी मदद करें। व्यवसाय- बिजनेस में अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं और इसका सकारात्मक असर आपकी इनकम पर भी पड़ेगा। पार्टनरशिप की कोई योजना बन रही है, तो उसे शुरू करने के लिए समय अच्छा है। ऑफिस का काम समय पर पूरा न होने से कुछ परेशानियां बनी रहेंगी।
लव- दांपत्य जीवन में सुख और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन अपनी बुद्धि और समझदारी से आप उसका काफी हद तक समाधान निकाल लेंगे। दोस्तों की मदद भी मिलेगी। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी करने में बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- आलस और तनाव को खुद पर हावी न होने दें। इससे आपके कामों की रफ्तार धीमी हो सकती है। अपनी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी सभी के सामने रखने से परेशानी हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों और पढाई की तैयारी पर भी ध्यान रखें। व्यवसाय- कारोबार को लेकर कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और इसका फायदा मिलेगा। सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा निवेश भी किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं।
लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें और साथी की भावनाओं को समझें।
स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान रह सकती है। किसी तरह की एलर्जी होने की आशंका भी है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4 वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने काम योजना बनाकर पूरे करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक मामलों में अचानक फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढेगी। इससे आपकी सोच सकारात्मक और संतुलित रहेगी।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने के कारण कोई मौका हाथ से निकल सकता है। योजना बनाने के साथ उस पर काम भी शुरू करते रहें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास आपके कामों में रुकावट पैदा कर सकता है। व्यवसाय- बिजनेस में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गलत तरीके अपनाने का विचार आ सकता है, इसलिए सावधान रहें। संपर्क और मार्केटिंग से जुड़े कामों से फायदा होने की संभावना है। किसी तरह की उधारी न करें।
लव- घर की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आपको खास कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी को कोई अच्छा उपहार देना न भूलें।
स्वास्थ्य- कभी-कभी मानसिक तनाव बढ सकता है। मेडिटेशन और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6 धनु – पॉजिटिव- आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। अध्यात्म से जुड़े कामों में समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर सकेंगे।
नेगेटिव- सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी रखें। अनचाहे कारणों से कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। किसी गलत व्यक्ति के कारण आपकी छवि खराब होने की आशंका है। बेवजह के मेलजोल और संपर्कों से दूर रहें। व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे। कर्मचारियों के सुझावों पर भी ध्यान दें। इससे बेहतर फैसला लेने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। किसी नए प्रयोग में भी आपकी रुचि रहेगी।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर का माहौल व्यवस्थित रखने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों को लेकर लापरवाही न करें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और समय पर इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 मकर – पॉजिटिव- दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और आपमें ऊर्जा बनी रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम मन मुताबिक पूरा हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा सकेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान मिल सकता है।
नेगेटिव- भाग्य के भरोसे रहने के बजाय अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। पड़ोसी के साथ निजी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। युवा बेकार की गतिविधियों से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। व्यवसाय- कोई नया कारोबारी काम शुरू करते समय बेचैनी और असमंजस हो सकता है। काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर लें। विदेश से जुड़े कारोबार में फायदा हो सकता है। नौकरी में लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिकारी की सलाह लें।
लव- घर की समस्याओं को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें, वरना परेशानी बढ सकती है। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- अपच और भूख न लगने जैसी परेशानी हो सकती है। खानपान संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9 कुंभ – पॉजिटिव- मेहनत के मन मुताबिक नतीजे पाने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। किसी महत्वपूर्ण काम में घर के बड़े व्यक्ति की मदद जरूर लें। उनकी सही सलाह से आपको सफलता मिल सकती है। हंसी-मजाक और मनोरंजन में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव- सकारात्मक सोच रखें और अपने व्यवहार में समझदारी लाएं। शक करने की आदत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। पुरानी जायदाद से जुड़ी समस्या दोबारा उठ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से इसे जल्दी सुलझाने की कोशिश करें। व्यवसाय- बिजनेस में विरोधियों की कोशिशें सफल नहीं होंगी और आपको फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। पार्टनरशिप के कारोबार में ज्यादा जिम्मेदारी आपके ऊपर रहेगी। ऑफिस में सहयोगियों के बीच मुकाबले की स्थिति बन सकती है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। विवाह के बाहर के प्रेम संबंधों से दूरी रखें।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण से अपना बचाव करें। प्रदूषण और ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में फोन या मीडिया के जरिये कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों को पढाई या करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी ऊर्जा और योग्यता का पूरा उपयोग करें। लापरवाही और आलस को खुद पर हावी न होने दें। ज्यादा सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां अच्छी रहेंगी। इंश्योरेंस और पॉलिसी से जुड़े बिजनेस में मुनाफे की स्थिति बनेगी। बाजार में मुकाबला भी रहेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की गतिविधियों के कारण परेशानी हो सकती है।
लव- पारिवारिक समस्याओं को शांत रहकर सुलझाने की कोशिश करें। विवाह के बाहर के प्रेम संबंध आपकी परेशानियां और बढा सकते हैं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम को देखते हुए खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

26 जुलाई से शुरू होगी शनि की उल्टी चाल:वृषभ, सिंह और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत; मेष और मीन वाले रहें सावधान

ज्योतिष शास्त्र में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले ग्रह शनि देव 26 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं, यानी इस दिन से शनि की उल्टी चाल शुरू होगी, जो लगभग 140 दिनों तक चलेगी। न्याय, धर्म और अध्यात्म के कारक शनि की इस बदली चाल का असर देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इन राशियों को रहना होगा सतर्क ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि के वक्री होने पर मेष राशि के लोगों में तनाव और एंग्जाइटी बढ़ सकती है। ऐसे में बेवजह अधिक सोचने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं मीन राशि के जातकों को जल्दबाजी से बचते हुए शांत मन से निर्णय लेने चाहिए। वृषभ, सिंह और मकर राशि के लिए शुभ संकेत वहीं वृषभ, सिंह और मकर राशि के लोगों के लिए यह समय लाभदायक माना जा रहा है। करियर, कार्यक्षेत्र और नई योजनाओं में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना जताई गई है। देश-दुनिया पर भी पड़ सकता है असर ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डिब्बेवाला के मुताबिक, शनि करीब 135 से 140 दिन में अपनी चाल बदलते हैं। उनका कहना है कि इस बार शनि के वक्री होने का असर वैश्विक राजनीति, विदेश नीति और कूटनीतिक समझौतों पर दिखाई दे सकता है। देशों में सीमा सुरक्षा, आंतरिक विकास और संसाधनों को मजबूत करने पर अधिक ध्यान दिया जा सकता है। उनके अनुसार भारत के लिए यह समय शोध और नई उपलब्धियों के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। प्राकृतिक असंतुलन की भी आशंका ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान अत्यधिक बारिश, भूस्खलन, भूकंप जैसी प्राकृतिक घटनाओं की संभावना भी बढ़ सकती है। हालांकि यह ज्योतिषीय आकलन है और इसे वैज्ञानिक पूर्वानुमान नहीं माना जाता। क्या होता है शनि का वक्री होना? खगोल विज्ञान के अनुसार, शनि वास्तव में उल्टी दिशा में नहीं चलता। पृथ्वी सूर्य के अधिक निकट होने के कारण शनि की तुलना में तेज गति से अपनी कक्षा में घूमती है। जब पृथ्वी शनि को ओवरटेक करती है, तब पृथ्वी से देखने पर शनि कुछ समय के लिए पीछे की ओर चलता हुआ दिखाई देता है। इसी आभासी स्थिति को वक्री कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय ये खबर भी पढ़ें… 7 साल बाद सावन की तीसरी सवारी और नागपंचमी साथ भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में इस बार सावन में दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। 17 अगस्त को सावन की तीसरी सवारी और नागपंचमी एक ही दिन पड़ रही है। इसी दिन साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। दोनों बड़े आयोजन एक साथ होने से महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

रविवार का टैरोकार्ड राशिफल:मकर राशि वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, वृष राशि वालों के प्रेम संबंध में नई शुरुआत होन के योग हैं

रविवार, 19 जुलाई को मकर राशि वालों की कोई बड़ी आर्थिक योजना पूरी हो सकती है और करियर में नई सफलता मिलने के योग हैं। वृष राशि वालों के प्रेम संबंधों में नई शुरुआत होगी। मिथुन राशि वालों को पसंद का प्रोजेक्ट या नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए रेगुलर इनकम का नया रास्ता बनेगा। तुला राशि वालों को रिश्तों में साफ और ईमानदार बातचीत करनी होगी। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… मेष – पेज ऑफ स्वोर्ड्स
आज नई जानकारी मिलेगी और किसी विषय को गहराई से समझने की इच्छा होगी। घर में किसी मुद्दे पर चर्चा तेज हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई छोटा प्रयोग करने का विचार आएगा। बिजनेस में मिली नई जानकारी फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी युवा सदस्य की बात को महत्व मिलेगा। जल्दबाजी से बचें और कोई फैसला लेने से पहले सही सवाल पूछें। करियर- मीडिया और कंटेंट से जुड़े लोगों को नया असाइनमेंट मिल सकता है। टेक्निकल ट्रेनिंग करने वालों को कोई महत्वपूर्ण अपडेट मिलेगा। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या टेस्ट की सूचना मिल सकती है। मैनेजमेंट के काम में डेटा का अच्छी तरह विश्लेषण करना जरूरी होगा। फिलहाल प्रमोशन के बजाय नए स्किल सीखने से करियर में आगे बढ़ेंगे।
लव- प्रेम संबंधों में बातचीत बढ़ेगी। पार्टनर से सवाल-जवाब होने के बाद स्थिति साफ होगी। दोस्ती में हल्की नोकझोंक हो सकती है। दूरी वाले रिश्ते की गलतफहमी दूर होगी। अपनी भावनाएं ईमानदारी से बताएं। चुप रहने से परेशानी बढ़ सकती है।
हेल्थ- ज्यादा सोचने से सिर भारी रह सकता है। आंखों पर दबाव महसूस होगा। स्क्रीन टाइम कम करें। हल्की एक्सरसाइज और सांस से जुड़े अभ्यास फायदेमंद रहेंगे। नींद का समय बिगड़ने न दें।
लकी कलर- मिंट ग्रीन, लकी नंबर- 5 वृष – ऐस ऑफ कप्स
आज मन हल्का और खुला रहेगा। घर में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। परिवार के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। पैसों को लेकर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस में नई शुरुआत का विचार आएगा। कोई छोटा गिफ्ट या अच्छी खबर दिन को खास बनाएगी। पुराने मतभेद दूर होंगे। करियर- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। काउंसलिंग और ट्रेनिंग के काम में तारीफ होगी। फ्रीलांसर नए क्लाइंट से जुड़ सकते हैं। क्रिएटिव आइडिया को मंजूरी मिलेगी। नई नौकरी की शुरुआत संभव है। प्रमोशन न मिले, तो भी काम से संतुष्टि रहेगी।
लव- प्रेम संबंधों में नई शुरुआत होगी। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। किसी रिश्ते में नरमी आएगी। दोस्ती में अपनापन बढ़ सकता है। दूरी वाले रिश्ते में भरोसा लौटेगा।
हेल्थ- मानसिक सुकून मिलेगा। भावनात्मक तनाव कम होगा और नींद बेहतर आएगी। दिल से जुड़ी चिंता में राहत मिल सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और हल्का खाना खाएं। योग और मेडिटेशन से ऊर्जा बढ़ेगी।
लकी कलर- पर्ल व्हाइट, लकी नंबर- 1 मिथुन – नाइट ऑफ कप्स
आज मन रोमांटिक रहेगा। किसी अच्छे मैसेज या प्रस्ताव से दिन की शुरुआत हो सकती है। घर में शांति और अपनापन बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की भावनाएं समझनी होंगी। पैसों से जुड़ा फैसला दिल और दिमाग दोनों से लें। बिजनेस में क्रिएटिव आइडिया मिलेगा। किसी के लिए छोटा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। करियर- कार्यक्षेत्र में क्रिएटिव सोच से फायदा होगा। आर्ट और डिजाइन से जुड़े लोगों का नया कॉन्सेप्ट पसंद किया जाएगा। काउंसलिंग या सामाजिक क्षेत्र में पहचान मिलेगी। फ्रीलांसर को पसंद का प्रोजेक्ट मिल सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की प्रेजेंटेशन असरदार रहेगी। नई नौकरी का ऑफर मानसिक संतुष्टि देगा।
लव- प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत होगी। किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक प्रस्ताव मिल सकता है। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में नयापन आएगा। दोस्ती में प्रेम की शुरुआत हो सकती है। जल्दबाजी के बजाय भावनाओं को समझें।
हेल्थ- मूड में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हार्मोन से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। हल्का संगीत मन शांत करेगा। नींद अच्छी आएगी। पाचन को ठीक रखने के लिए हल्का खाना खाएं।
लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 7 कर्क – द लवर्स
आज किसी महत्वपूर्ण चुनाव और संतुलन का दिन है। मन दो विकल्पों के बीच उलझ सकता है। घर में भावनात्मक चर्चा होगी। रिश्ते से जुड़ा कोई फैसला सामने आएगा। पैसों के साझा खर्च या पार्टनरशिप को लेकर बातचीत होगी। बिजनेस में किसी के साथ मिलकर काम करने का विचार बनेगा। दिल और दिमाग दोनों की सुनें। करियर- क्रिएटिव क्षेत्र में किसी के साथ नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। मैनेजमेंट में टीम के साथ तालमेल बढ़ेगा। एचआर से जुड़े लोगों का इंटरव्यू या बातचीत सफल रहेगी। फ्रीलांसर को क्लाइंट के साथ लंबी अवधि की डील मिल सकती है। नई नौकरी के दो विकल्पों में चुनाव करना पड़ सकता है।
लव- प्रेम संबंध आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। किसी रिश्ते को नाम देने का विचार आएगा। दूरी वाले रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। दिल की बात कहने का अच्छा समय है, लेकिन सामने वाले पर दबाव न बनाएं।
हेल्थ- हार्मोन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मीठा कम खाएं। योग से शरीर का संतुलन बेहतर होगा। त्वचा संवेदनशील रह सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और तनाव से बचें।
लकी कलर- रोज पिंक, लकी नंबर- 6 सिंह – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स
आज पुराने तनाव से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने विवाद से दूरी बनाना सही रहेगा। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेंगे। बिजनेस की दिशा बदल सकती है। यात्रा या जगह बदलने की चर्चा होगी। परिवार का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। करियर- प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के ट्रांसफर या नई पोस्टिंग की संभावना है। रिसर्च करने वालों को नया डेटा मिलेगा। फ्रीलांसर अपने क्लाइंट बदल सकते हैं। मैनेजमेंट के लोगों को नई टीम मिल सकती है। पुरानी जिम्मेदारी छोड़कर नया काम संभालना पड़ सकता है। प्रमोशन से ज्यादा भूमिका में बदलाव होगा।
लव- पुराने दर्द से बाहर निकलने का दिन है। पार्टनर के साथ शांति से बातचीत होगी। दूरी वाले रिश्ते में नई समझ बनेगी। किसी पुराने प्रेम संबंध की भावना कमजोर हो सकती है। दोस्त से भावनात्मक सहारा मिलेगा। रिश्ते के भविष्य को लेकर सोच साफ होगी।
हेल्थ- माइग्रेन और नींद से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। सांस से जुड़े अभ्यास फायदेमंद रहेंगे। ज्यादा सोचने से बचें। हल्का खाना खाएं और शरीर को आराम दें।
लकी कलर- मस्टर्ड यलो, लकी नंबर- 3 कन्या – एट ऑफ वांड्स
आज रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। घर में हलचल बनी रहेगी। कोई खबर तुरंत फैसला लेने के लिए मजबूर कर सकती है। पैसों से जुड़ा मामला जल्दी सुलझेगा। बिजनेस में ऑर्डर और लोगों से संपर्क बढ़ेगा। यात्रा के योग भी हैं। किसी गलतफहमी को तुरंत दूर कर पाएंगे। अच्छे मौके अचानक मिल सकते हैं। करियर- कार्यक्षेत्र में काम की रफ्तार बढ़ेगी। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। मार्केटिंग में नई लीड मिलेगी। फ्रीलांसर को तुरंत नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ट्रांसफर या जगह बदलने की खबर आ सकती है। प्रमोशन की बातचीत अचानक शुरू हो सकती है। फैसला लेने में ज्यादा देर न करें।
लव- प्रेम संबंधों में अचानक संपर्क बढ़ेगा। पार्टनर के साथ लंबी बातचीत होगी। दूरी वाला रिश्ता ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस होगा। किसी पुराने क्रश का मैसेज आ सकता है। दोस्ती में फ्लर्टिंग शुरू हो सकती है। भावनाएं तेज रहेंगी, इसलिए गुस्से या अहं में कुछ न कहें।
हेल्थ- पैरों में थकान हो सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। नींद कम हो सकती है। स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। जल्दी-जल्दी खाना खाने से बचें।
लकी कलर- टर्कॉइज, लकी नंबर- 5 तुला – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स
आज साफ सोच और सच बोलने का दिन है। घर में किसी मुद्दे पर सीधी बातचीत होगी। गैरजरूरी उलझन खत्म होगी। पैसों से जुड़ा सही चुनाव करेंगे या खर्च कम करने का फैसला लेंगे। परिवार किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी समझ को महत्व देगा। बिजनेस में काम की शर्तें साफ होंगी। करियर- काम में विश्लेषण करने की क्षमता बहुत काम आएगी। लेखन और रिसर्च के क्षेत्र में स्थिति साफ होगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को अधिकार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। फ्रीलांसर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। नई नौकरी स्वीकार करने से पहले सभी नियम समझें। पद से ज्यादा आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
लव- प्रेम संबंधों में ईमानदार बातचीत होगी। सच बोलने से भावनात्मक दूरी कम होगी। पार्टनर आपकी स्पष्टता को समझेगा। रिश्ते में सीमाएं तय होंगी। भावुक वादों के बजाय सच्चाई पर ध्यान देंगे। झूठ और गलतफहमी से दूरी बनाना जरूरी है।
हेल्थ- सिर और आंखों पर दबाव महसूस हो सकता है। मेडिटेशन और सांस से जुड़े अभ्यास फायदेमंद रहेंगे। पर्याप्त पानी पिएं। दिनचर्या में अनुशासन रखने से सेहत ठीक रहेगी।
लकी कलर- डोव ग्रे, लकी नंबर- 3 वृश्चिक – किंग ऑफ पेंटाकल्स
आज समझदारी से लिए फैसले फायदेमंद रहेंगे। घर में जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। पैसों को लेकर भरोसेमंद योजना बनेगी। पुराने संसाधन का सही इस्तेमाल करेंगे। बिजनेस में धीरे-धीरे स्थिर तरक्की होगी। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। छोटे निवेश पर चर्चा हो सकती है। करियर- कार्यक्षेत्र में आपका अधिकार बढ़ेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को टीम संभालने की जिम्मेदारी मिलेगी। बैंकिंग और कॉमर्स में स्थिर प्रगति होगी। खुद का काम करने वाले लोगों के लिए रेगुलर इनकम का रास्ता बनेगा। नई डील साइन हो सकती है। प्रमोशन की मजबूत स्थिति बनेगी। ट्रेनिंग पर किया खर्च फायदेमंद रहेगा।
लव- प्रेम संबंधों में भरोसा जरूरी रहेगा। पार्टनर आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। रिश्ते के भविष्य पर खुलकर बात होगी। दूरी वाले रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। दोस्ती प्रेम संबंध की ओर बढ़ सकती है। भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन दिखावा नहीं होगा।
हेल्थ- ब्लड शुगर और थकान पर ध्यान दें। समय पर खाना खाएं। गर्दन या कंधे में जकड़न हो सकती है। हल्की मालिश से राहत मिलेगी। आराम और अनुशासन से सेहत बेहतर रहेगी।
लकी कलर- वार्म कोरल, लकी नंबर- 6 धनु – टेन ऑफ पेंटाकल्स
आज स्थिरता और सुरक्षा पर ध्यान रहेगा। परिवार की परंपराओं को महत्व देंगे। घर में पुराने फैसले का अच्छा असर दिखाई देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत या प्रॉपर्टी से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। बिजनेस में भरोसेमंद लोगों की मदद मिलेगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। करियर- फाइनेंस और अकाउंट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। मैनेजमेंट में टीम का सहयोग मजबूत रहेगा। फैमिली बिजनेस बढ़ाने की चर्चा होगी। नई नौकरी के बजाय मौजूदा काम में स्थिति मजबूत होगी। प्रमोशन धीरे-धीरे लेकिन सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ेगा। पुराने क्लाइंट से फायदा होगा।
लव- पार्टनर परिवार के लोगों से जुड़ाव महसूस करेगा। शादी के योग्य लोगों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध में भविष्य की योजना बनेगी। दोस्ती में भरोसा बढ़ेगा। किसी पुराने रिश्ते से भावनात्मक सहारा मिल सकता है।
हेल्थ- हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें। पौष्टिक खाना खाएं। वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी है। ज्यादा देर बैठने से शरीर में अकड़न हो सकती है। हल्का योग फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर- मैरून, लकी नंबर- 8 मकर – द स्टार
आज नई उम्मीद और आत्मविश्वास महसूस होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच बनेगी। खुद पर भरोसा रखें और रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश करें। करियर- रिसर्च, खगोल विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के नए और क्रिएटिव आइडिया की बॉस तारीफ करेंगे। आर्थिक फायदा या इंसेंटिव मिलने के योग हैं। इंटरव्यू के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नया काम लंबे समय में पहचान और फायदा देगा।
लव- दूरी वाले प्रेम संबंधों की गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों की किसी समझदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी पुराने वादों को दोबारा निभाने का फैसला करेंगे। रिश्ते में नई शुरुआत और भरोसा बढ़ेगा।
हेल्थ- चेहरे पर ताजगी दिखाई देगी। शरीर में पानी की कमी न होने दें। खाने में ताजा फल और सलाद शामिल करें। नियमित मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी।
लकी कलर- नियॉन ग्रीन, लकी नंबर- 5 कुंभ – द हीरोफैंट
आज परंपरा, नियम और सही मार्गदर्शन पर ध्यान रहेगा। घर में संस्कारों और पारिवारिक नियमों की चर्चा होगी। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की सलाह असरदार रहेगी। पैसों से जुड़ा सुरक्षित रास्ता चुनेंगे। बिजनेस में ईमानदारी और नियमों का पालन करना जरूरी होगा। धार्मिक या शैक्षणिक गतिविधि में रुचि बढ़ेगी। करियर- शिक्षा के क्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी। कंसल्टेंसी और ट्रेनिंग के काम में पहचान मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को नियमों का फायदा मिलेगा। मैनेजमेंट में पॉलिसी से जुड़ा काम मिल सकता है। फ्रीलांसर को स्थायी क्लाइंट मिलेगा। नई नौकरी किसी व्यवस्थित संस्थान में हो सकती है।
लव- प्रेम संबंधों में गंभीरता बढ़ेगी। रिश्ते को परिवार की मंजूरी दिलाने का विचार आएगा। पार्टनर की सोच और मूल्यों को समझना जरूरी होगा। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में कमिटमेंट बढ़ेगा। दिखावे के बजाय भरोसे और स्थिरता पर ध्यान रहेगा।
हेल्थ- रीढ़ और घुटनों का ध्यान रखें। लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से बचें। नियमित दिनचर्या और योग से शरीर में लचीलापन बढ़ेगा। मानसिक संतुलन बना रहेगा।
लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 9 मीन – फोर ऑफ स्वोर्ड्स
आज आराम करने और अपनी ऊर्जा वापस पाने का दिन है। घर का माहौल शांत रहेगा। परिवार में कम बातचीत के बावजूद आपसी समझ बनी रहेगी। पैसों से जुड़ा जोखिम लेने का मन नहीं होगा। बिजनेस में थोड़ा ब्रेक लेकर पुरानी योजना पर दोबारा विचार करेंगे। छोटे धार्मिक या पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। करियर- काम की गति धीमी रहेगी। आईटी से जुड़े लोगों को छुट्टी या ब्रेक मिल सकता है। मैनेजमेंट की मीटिंग टल सकती है। फ्रीलांसर किसी नए प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हां न कहें। कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस्तावेज दोबारा जांचने का समय मिलेगा। प्रमोशन की चर्चा फिलहाल रुकी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोग योजना बनाएंगे, लेकिन नया काम शुरू नहीं करेंगे।
लव- रिश्तों में आज चुप्पी का भी महत्व रहेगा। पार्टनर को थोड़ी जगह देने से रिश्ता मजबूत होगा। दूरी वाले रिश्ते में कम बातचीत के बावजूद भरोसा बना रहेगा। पुराने मुद्दे पर बहस नहीं होगी। दोस्ती में थोड़ी दूरी महसूस होगी, लेकिन इसका गलत अर्थ न निकालें। भावनात्मक रूप से आराम करने का दिन है।
हेल्थ- नींद पूरी न होने से सिर भारी हो सकता है। ज्यादा सोचने से बचें। आंखों में सूखापन और स्क्रीन देखने से थकान हो सकती है। मेडिटेशन और हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। कैफीन कम लें।
लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 4