ब्रेकिंग न्यूज़
भास्कर अपडेट्स:पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव; 24 जुलाई को वोटिंग और रिजल्ट

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। आयोग के मुताबिक, नामांकन, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी होगी। इसके बाद 24 जुलाई को मतदान और मतगणना कराकर नतीजे घोषित किए जाएंगे। आज की बाकी बड़ी खबरें… मणिपुर के कांगपोकपी में गोलीबारी, 8 साल की बच्ची समेत 2 घायल मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद लोगों की फायरिंग में 8 साल की एक बच्ची और 56 साल की महिला घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम थिंगखोंगजांग गांव में हुई। दोनों घायलों को पहले असम राइफल्स के कैंप में प्राथमिक इलाज दिया गया, फिर देर रात इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल रेफर किया गया। RIMS अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जून में भी कांगपोकपी में गोलीबारी में घायल तीन कुकी युवकों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें हथियारबंद बताकर अस्पताल में घुसने की कोशिश की थी। कुकी समुदाय के शीर्ष संगठन कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि फायरिंग के पीछे NSCN (IM) और ZUF (Kamson) का हाथ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देशभर में 58 इंजीनियरिंग-टेक्निकल कॉलेज बंद हुए, सबसे ज्यादा यूपी-महाराष्ट्र के; नए एडमिशन नहीं होंगे, मौजूदा छात्र डिग्री पूरी कर सकेंगे 2025-26 में देशभर के 58 इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज फेज वाइज बंद कर दिए गए। इनमें मौजूदा छात्रों को डिग्री पूरी करने दी जाएगी। लेकिन अब फर्स्ट ईयर में नए एडमिशन नहीं होंगे। यूपी और महाराष्ट्र में 12-12, मप्र में 8 कॉलेज बंद हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में याचिका- निजी कोचिंग सिस्टम खत्म हो निजी कोचिंग संस्थानों को कानूनी दायरे में लाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को स्कूल शिक्षा से जोड़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है। याचिका में कहा गया है कि देश में कोचिंग संस्थानों व डमी स्कूल मॉडल ने समानांतर शिक्षा व्यवस्था खड़ी कर दी है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में सफलता अब निजी कोचिंग पर निर्भर हो गई है। इससे स्कूल शिक्षा पर निर्भर छात्र पीछे रह जाते हैं।

भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में स्कूल का गेट गिरा, 4 छात्र घायल; एक की हालत गंभीर

कर्नाटक के बागलकोट जिले के इलकल तालुक स्थित सरकारी स्कूल का गेट सोमवार सुबह अचानक गिर गया। हादसे में 4 छात्र और स्कूल का एक कर्मचारी घायल हो गए। इनमें छात्रा नयनाकुमारी को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, सुबह स्कूल पहुंच रहे छात्रों ने जैसे ही गेट खोला, वह अपनी जगह से उखड़कर नीचे गिर गया। सभी घायलों का इलाज इलकल अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले एक साल में स्कूल का यह गेट तीसरी बार गिरा है। उनका कहना है कि पहले भी इसकी मरम्मत की मांग अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद इलकल की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जैस्मिन किलेदार अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी जुटा ली गई है और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… TCS केस में निदा खान को दो महीने बाद जमानत, गर्भवती होने पर मिली राहत; सह-आरोपी दानिश शेख की अर्जी खारिज महाराष्ट्र के नासिक की एक अदालत ने TCS की कर्मचारी नीदा खान को यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के करीब दो महीने बाद जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के. जी. जोशी ने सोमवार को यह आदेश दिया। हालांकि, सह-आरोपी दानिश शेख की जमानत अर्जी खारिज कर दी। PTI के मुताबिक, नीदा खान ने गर्भवती होने के आधार पर जमानत मांगी थी। नीदा खान की ओर से अधिवक्ता राहुल कसलीवाल ने पैरवी की। वहीं, लोक अभियोजक विजय गायकवाड़ और पीड़िता की ओर से अधिवक्ता मिलिंद कुरकुटे व नितिन पंडित ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध किया। अभियोजन के मुताबिक, दानिश शेख ने अपनी सहकर्मी पीड़िता को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से इस्लाम से जुड़ी किताब और बुर्का दिया था। अभियोजन का दावा है कि इससे संकेत मिलता है कि पीड़िता का सुनियोजित तरीके से यौन शोषण किया गया और उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। आरोप यह भी है कि आरोपियों को पता था कि पीड़िता अनुसूचित जाति (SC) से है। इसके बावजूद उसे धर्म बदलने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। यह मामला देवलाली कैंप पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, दो जवान शहीद मणिपुर के उखरूल जिले में 40 असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला किया। इस हमले में वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सीएम सिंह शहीद हो गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुटी है। विधानसभा उपचुनाव- मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार की एक-एक सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को नतीजे चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की दतिया, गुजरात की मंझलपुर और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। नामांकन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू हो गई है और 13 जुलाई तक चलेगी। चुनाव आयोग के मुताबिक जरूरत पड़ने पर 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तय की गई है। इसके बाद चुनाव की अगली प्रक्रिया आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे, वहां मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश (Paid Holiday) लागू रहेगा। इसके अलावा संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में ड्राई डे भी घोषित रहेगा। महादेव ऑनलाइन बुक केस में ED की प्रॉपर्टी अटैचमेंट बरकरार रखने की मांग, 940 करोड़ की संपत्तियां है जांच के घेरे में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 940.77 करोड़ रुपए की संपत्तियों की अस्थायी कुर्की (प्रोविजनल अटैचमेंट) को बरकरार रखने के लिए प्राधिकरण से शिकायत दाखिल की है। एजेंसी ने दिल्ली के कारोबारी विकास गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों को इस मामले में प्रतिवादी बनाया है। ED का दावा है कि ये संपत्तियां अपराध से अर्जित धन (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) से खरीदी गई हैं या उससे जुड़ी हैं। एजेंसी के अनुसार, कुर्क की गई कुल संपत्तियों में 893.03 करोड़ रुपए की चल संपत्तियां और 47.73 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां शामिल हैं। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में NIA ने मृतकों के अवशेषों की रिपोर्ट सौंपी दिल्ली के लाल किलाब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मृतकों के शरीर के अवशेषों से जुड़ी फोरेंसिक रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी है। विशेष NIA अदालत ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए उसकी जांच के लिए मामला सूचीबद्ध किया है। साथ ही पेश किए गए नौ आरोपियों की न्यायिक हिरासत अगली सुनवाई तक बढ़ा दी है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। NIA के अनुसार, नवंबर 2025 में हुए इस हाई-इंटेंसिटी विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। धमाके में आसपास की संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। एजेंसी इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों के खिलाफ मुख्य चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें शाहीन सईद समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट और एक फरार आरोपी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की गई है, जिस पर पटियाला हाउस स्थित NIA अदालत में सुनवाई लंबित है। पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव; 24 जुलाई को वोटिंग और रिजल्ट चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। आयोग के मुताबिक, नामांकन, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी होगी। इसके बाद 24 जुलाई को मतदान और मतगणना कराकर नतीजे घोषित किए जाएंगे। मणिपुर के कांगपोकपी में गोलीबारी, 8 साल की बच्ची समेत 2 घायल मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद लोगों की फायरिंग में 8 साल की एक बच्ची और 56 साल की महिला घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम थिंगखोंगजांग गांव में हुई। दोनों घायलों को पहले असम राइफल्स के कैंप में प्राथमिक इलाज दिया गया, फिर देर रात इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल रेफर किया गया। RIMS अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जून में भी कांगपोकपी में गोलीबारी में घायल तीन कुकी युवकों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें हथियारबंद बताकर अस्पताल में घुसने की कोशिश की थी। कुकी समुदाय के शीर्ष संगठन कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि फायरिंग के पीछे NSCN (IM) और ZUF (Kamson) का हाथ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देशभर में 58 इंजीनियरिंग-टेक्निकल कॉलेज बंद हुए, सबसे ज्यादा यूपी-महाराष्ट्र के; नए एडमिशन नहीं होंगे, मौजूदा छात्र डिग्री पूरी कर सकेंगे 2025-26 में देशभर के 58 इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज फेज वाइज बंद कर दिए गए। इनमें मौजूदा छात्रों को डिग्री पूरी करने दी जाएगी। लेकिन अब फर्स्ट ईयर में नए एडमिशन नहीं होंगे। यूपी और महाराष्ट्र में 12-12, मप्र में 8 कॉलेज बंद हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में याचिका- निजी कोचिंग सिस्टम खत्म हो निजी कोचिंग संस्थानों को कानूनी दायरे में लाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को स्कूल शिक्षा से जोड़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है। याचिका में कहा गया है कि देश में कोचिंग संस्थानों व डमी स्कूल मॉडल ने समानांतर शिक्षा व्यवस्था खड़ी कर दी है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में सफलता अब निजी कोचिंग पर निर्भर हो गई है। इससे स्कूल शिक्षा पर निर्भर छात्र पीछे रह जाते हैं।

7-बच्चों की मौत के बाद भी स्कूलों में घटिया मरम्मत:जहां छतें मजबूत होनी थीं, वहां सिर्फ पेंट किया; 503 करोड़ के फंड में फर्जीवाड़ा

झालावाड़ के पिपलोदी में पिछले साल स्कूल की छत गिरने से 7 मासूम बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 503 करोड़ का बजट जारी किया गया था। लेकिन जिम्मेदारों की नाक के नीचे ऐसा फर्जीवाड़ा हुआ, जिसने हजारों मासूमों की जिंदगी फिर खतरे में डाल दी। आदेश थे 20 हजार से ज्यादा स्कूलों की जर्जर छतों को हटाकर मजबूत करने के, लेकिन दरारों में रंगाई-पुताई भरकर छोड़ दिया। जहां 2 लाख खर्च करने थे, वहां महज 40-45 हजार का काम कर पूरा भुगतान उठा लिया। दैनिक भास्कर ने 5 जिलों- जयपुर, अजमेर, दौसा, नागौर और डीडवाना-कुचमान के 20 स्कूलों की ग्राउंड इन्वेस्टिगेशन की। हम सर्टिफाइड सिविल इंजीनियर और टाउन प्लानर डॉ. अंकित कश्मीरी गुप्ता को साथ लेकर गए। फिर कैमरे में जो सच रिकॉर्ड हुआ वो चौंकाने वाला था। पढ़िए- किस जिले में क्या हुआ… 1. जयपुर: जिले के 1691 स्कूलों के लिए प्रति स्कूल 1.96 लाख के हिसाब से 33.77 करोड़ रुपए मंजूर हुए थे। टेंडर के अनुसार इस बजट में वाटर प्रूफ करने के साथ-साथ 10-11 अलग-अलग काम होने थे। अब देखिए- स्कूलों के हालात… स्कूल-1 : पीएम श्री राजकीय उच्च उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूदू एक्सपर्ट ऑब्जर्वेशन : एक्सपर्ट कमेंट : ब्रांडेड कंपनियां 12 लेयर वाटरप्रूफिंग के लिए 32 रुपए से 42 रुपए प्रति स्क्वायर फीट की दर से चार्ज करती हैं। यह उतनी बड़ी राशि का काम नहीं लगता, जितना कागजों में दर्शाया गया है। मेरे अनुमान से कुल खर्च 40 से 50 हजार रुपए से अधिक का नहीं बैठता। स्कूल-2 : राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, दूदू एक्सपर्ट ऑब्जर्वेशन : एक्सपर्ट कमेंट : वायर मैश के साथ वाटरप्रूफिंग की बाजार लागत अधिकतम 32-40 रुपए प्रति वर्ग फीट है। बिना वायर मैश के 20-22 रुपए प्रति वर्ग फीट है। इस लिहाज से यहां हुए काम की अधिकतम लागत 40,000 या उससे भी कम बैठती है। स्कूल एलडीसी हनुमंत सिंह ने बताया: करीब 2-3 महीने पहले कुछ मजदूर आए थे। दो-तीन कमरों की छत पर व्हाइट पेंट मारकर चले गए। बजरी-सीमेंट, पाइप डालने जैसा कोई भी काम नहीं हुआ। 2. दौसा: जिले के 1010 स्कूलों में प्रति स्कूल 1 लाख 96 हजार रुपए के हिसाब से कुल 19 करोड़ 79 लाख 60 हजार रुपए के टेंडर निकाले थे। टेंडर शर्तों के अनुसार कई स्कूलों में तो 26 तरीके के काम होने थे। देखिए- 4 स्कूलों के हालात स्कूल-1 : महात्मा गांधी स्कूल, दौसा प्रिंसिपल का दावा: प्रिंसिपल पीएल मीणा ने फोन पर बताया कि बताया कि फंड से प्रिंसिपल ऑफिस की छत और एक बड़े हॉल की छत पर वाटरप्रूफिंग का काम किया गया है। स्कूल-2 : रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौसा स्कूल-3 : आनंद शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौसा स्कूल-4 : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामकुंड, दौसा ठेकेदार ने की खानापूर्ति: रामकुंड स्कूल में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिंगवाड़ा (दौसा) के प्रिंसिपल सुशील कुमार राय मिले। उन्होंने बताया कि ऐसा ही वाटरप्रूफिंग का काम उनके स्कूल में भी हुआ है। छत की पट्टियों में दरारें थीं। बारिश में पानी टपकता था। वहां ठेकेदार ने दरारें साफ कर उनको वाटरप्रूफ कोटिंग से भर दिया। न तो पट्टियां बदली और न RCC का कोई काम हुआ। 3. नागौर: जिले के 1287 स्कूलों को 25.74 करोड़ बजट मंजूर हुआ था। प्रति स्कूल 1 लाख 96 हजार रुपए के हिसाब से टेंडर किए थे। हम अखावास और बीजाथल के 4 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचे। देखिए- यहां के हालात स्कूल-1 : प्राइमरी स्कूल, गुर्जरों की ढाणी, बीजाथल स्कूल-2 : राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अखावास स्कूल-3 : प्राइमरी स्कूल, नैणों की ढाणी, अखावास 4. अजमेर: जिले के 219 स्कूलों में रिपेयरिंग के लिए टेंडर सम्रग शिक्षा अभियान (SAMSA) एजेंसी ने किए थे। 536 स्कूलों के टेंडर जिला परिषद् अजमेर ने पंचायत समिति स्तर से किए। प्रत्येक स्कूल में 2 लाख वहीं हर आंगनबाड़ी केंद्रों पर ये काम 1 लाख 86 हजार रुपए से होने थे। देखिए- यहां के हालात स्कूल-1 : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविंदगढ़ स्कूल प्रिंसिपल सरला का दावा- न तो हमें कुछ बताया गया और न ही हमसे कुछ पूछा गया था। ठेकेदार के आदमी आए और 2 दिन में काम करके चले गए। क्या काम होना था? हमें कोई जानकारी नहीं थी। छत पहले से ही कमजोर थी, भारी टाइल्स बिछाकर वजन और बढ़ा दिया। स्कूल-2 : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, रामपुरा नांद स्कूल-3 : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, गेगल 5. डीडवाना-कुचामन: जिले में 1018 स्कूलों में रिपेयरिंग के लिए टेंडर सम्रग शिक्षा अभियान (SAMSA) एजेंसी ने किए थे। इसके लिए 20 करोड़ से ज्यादा खर्च होने थे। क्या बोले- कलेक्टर और जिम्मेदार अधिकारी सवाल : SDRF फंड से सभी स्कूलों में रिपेयर के काम करवाए थे। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि निर्धारित जी शेड्यूल के अनुसार नहीं हुए हैं? सवाल : ज्यादातर स्कूलों में काम 40-45 हजार का हुआ और भुगतान पूरा 2 लाख कर दिया गया? जवाब : SDRF के काम में किसी एक व्यक्ति का काम नहीं होता। सरपंच और स्कूल की मॉनिटरिंग थी। जिला कलेक्टर ने भी इंस्पेक्शन के लिए कमेटी बनाई गई थी। तीन डिपार्टमेंट के AEN ने उस काम को अपनी एजेंसी के माध्यम से वेरिफाई किया। लास्ट में एसडीएम ने देखा। उसके बाद पेमेंट हुआ। यह कहना ठीक नहीं कि 40-45 हजार का ही काम हुआ है। सवाल : हमारे पास सबूत हैं, दूदू के एक स्कूल में वायर मैश के साथ 12 लेयर वाटरप्रूफिंग करनी थी, वहां वायर मैश के बिना 3-4 कोटिंग की गई थी। जवाब : इस तरह का कोई केस यदि ध्यान में आएगा तो जांच कराएंगे और कार्रवाई करेंगे। सवाल : जिन जगहों पर काम ही पूरा नहीं हुआ वहां ठेकेदारों को भुगतान तक हो गया, कैसे? जवाब : NOC या तो स्कूल के प्रधानाचार्य या वहां के हमारे एईएन ने जारी की होगी। कई जगह पंचायत समिति के प्रतिनिधियों ने NOC जारी की होगी। ये नहीं कहा जा सकता कि गलत NOC जारी हुई है। इस तरह की शिकायत है तो उसकी जांच कर सकते हैं। इन्वेस्टिगेशन स्टोरी के दूसरे पार्ट में कल पढ़िए

सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पुलिस 2 दिन पहले सिया को उसके घर लेकर गई थी, जहां उसके बेडरूम से दूसरा मोबाइल भी जब्त किया है। घटना वाले दिन के कुछ चश्मदीद भी मिले हैं, जिनके बयान जांच को और मजबूत कर रहे हैं। 18 जून को सिया और चेतन ने केतन को पुणे के लोहगढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था। फिलहाल दोनों 16 जुलाई तक येरवदा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। सिया ने मीडिया को किया अश्लील इशारा… सिया के पिता बोले- चोट दिखा रही थी, अश्लील इशारा नहीं था सिया गोयल के पिता ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि उसने मीडिया की ओर कोई अश्लील इशारा किया था। उनका कहना है कि वायरल वीडियो का गलत मतलब निकाला गया। उनके मुताबिक, कानूनी औपचारिकताओं के लिए पुलिस जब सिया को घर ला रही थी, तब कार का दरवाजा बंद होने से उसकी दो उंगलियों में चोट लग गई थी। सिया वही चोट दिखा रही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय मौजूद पुलिसकर्मियों से इन चोटों की पुष्टि की जा सकती है। यह विवाद एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें पुलिस की हिरासत में ले जाते समय सिया आपत्तिजनक इशारा करती हुई दिखाई दी। केतन के पिता से बोली सिया- हिम्मत रखिए, केतन हमें ऊपर से देख रहा है पुलिस के अनुसार घटना के अगले ही दिन यानी 19 जून को सिया केतन के घर पहुंची और उसके पिता को सांत्वना देते हुए कहा, ‘केतन हमें ऊपर से देख रहा है, हिम्मत रखिए।’ जांच में सामने आया कि 18 से 23 जून तक दोनों आरोपी सामान्य जिंदगी जीते रहे। गिरफ्तारी के बाद भी उनके चेहरे पर पछतावा नहीं दिखा। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि केतन की हत्या का दूसरा आरोपी चेतन चौधरी एक ही मोबाइल में दो नंबर इस्तेमाल कर सिया से कोड वर्ड में बात करता था। प्लानिंग से मर्डर तक 19 दिन में घटना को अंजाम दिया अब पढ़ें राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में… इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की 11 मई 2025 को शादी हुई। दोनों शादी के कुछ दिन बाद मेघालय में हनीमून पर गए। 23 मई 2025 को होमस्टे से निकलने के बाद दोनों लापता हो गए। 2 जून 2025 को सोहरा के वेई सावडोंग फॉल्स के पास गहरी खाई से राजा का शव मिला। पुलिस का आरोप है कि पत्नी सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। फिलहाल मेघालय हाईकोर्ट से सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। राजा रघुवंशी के परिवार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। —————— केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सिया ने दोस्त से कहा था-शादी जो होने नहीं वाली:स्नैप चैट सामने आई; केतन की हत्या से 24 दिन पहले की थी बात पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी मंगेतर सिया की स्नैपचैट पर एक दोस्त से की गई बातचीत वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है- ये शादी नहीं होने वाली है। 25 मई की चैट में सिया अपनी एक दोस्त को लिखा- ‘शादी की टिकट के लिए आधार कार्ड फ्रंट-बैक भेज दे, जो होने नहीं वाली लेकिन फिर भी भेज दे।’ पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब कांग्रेस में टूट के खतरे पर दिल्ली चुप क्यों?:एक्सपर्ट बोले- इमोशन नहीं समझ रहा हाईकमान; क्या 2021 की कैप्टन-सिद्धू वाली गलती दोहरा रहे?

कांग्रेस हाईकमान की चुप्पी से पंजाब में पार्टी के बीच झगड़ा बढ़ता जा रहा है। पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व CM चरणजीत चन्नी को बिना नाम लिए नसीहत दी है। डॉ. गांधी ने कहा- लोकतंत्र, संवधान, पंजाब व देश के हित में पंजाब के कांग्रेसी वर्कर्स लीडरों से त्याग व कुर्बानी की आस करते हैं। डॉ. गांधी की बातों को वड़िंग और चन्नी से इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि वह पार्टी में जल्दी बदलाव की पैरवी करने वालों में शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने वड़िंग को नहीं हटाया। हाईकमान के फैसले से चन्नी राजी नहीं हैं। चन्नी राजा वड़िंग को प्रधान की कुर्सी से हटाने की जिद पर अड़े हुए हैं। इसके लिए उन्होंने मोरिंडा में अपने घर पर करीब 50 कांग्रेस नेताओं से मीटिंग की। हालांकि चन्नी को काउंटर करने के लिए प्रधान वड़िंग भी घर-घर जाकर नेताओं से मिल रहे हैं। रविवार को नवजोत सिद्धू गुट से पूर्व DGP मुहम्मद मुस्तफा ने भी हाईकमान को ओपन लेटर लिख मजबूत नेता को प्रधान बनाने की सलाह दी। इसी बीच कांग्रेस के झगड़े को निपटाने के लिए पार्टी के पंजाब प्रभारी व छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल दोपहर करीब 3 बजे चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। वह चंडीगढ़ में वड़िंग, चन्नी के अलावा और भी सीनियर नेताओं से मीटिंग कर सकते हैं। पंजाब कांग्रेस में टूट के खतरे पर दिल्ली चुप क्यों? पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर ठीक 2021 वाली विस्फोटक स्थिति पैदा हो गई है। तब कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तनातनी थी और दोनों गुट अपना-अपना वर्चस्व दिखा रहे थे। अब 2026 में वही काम पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कर रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दिल्ली बैठे कांग्रेस हाईकमान का पंजाब के इस संकट को डील करने का पैटर्न भी बिल्कुल सेम यानी ‘साइलेंट मोड’ वाला है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स की माने तो कांग्रेस हाईकमान को पंजाब के ‘इमोशन’ का अंदाजा ही नहीं है, जिसके कारण वे यहां की गंभीर स्थिति को संभाल नहीं पा रहे हैं। पंजाब कांग्रेस में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और चरणजीत सिंह चन्नी गुट में वर्चस्व की जंग अब सड़कों पर आ चुकी है। चन्नी ने अपने मोरिंडा स्थित घर पर नाराज पूर्व विधायकों और नेताओं का जमघट लगाकर अपनी ताकत दिखाई, तो दूसरी तरफ राजा वड़िंग हर हलके में जाकर स्थानीय नेताओं से अपने समर्थन का खुला ऐलान करवा रहे हैं। इसी गुटबाजी के बीच अब नवजोत सिंह सिद्धू गुट की एंट्री ने मामले को और त्रिकोणीय बना दिया है। इस सरेआम मचे घमासान के बावजूद हाईकमान इस पर विराम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। 2021 और 2026 में गुटबाजी व हाईकमान के रवैये का पैटर्न जानिए… अब पढ़िए एक्सपर्ट ने क्या कहा… 2021 में कांग्रेस हाईकमान की क्या भूमिका रही… 2026 में हाईकमान की इस भूमिका के क्या इंपैक्ट होंगे, जानिए.. ************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस की लड़ाई में सिद्धू गुट की एंट्री: पूर्व DGP मुस्तफा बोले- मजबूत नेता को कमान दो; चन्नी के तेवर देख वड़िंग घेराबंदी में जुटे
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टूट के आसार बढ़ गए हैं। पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की लड़ाई में नवजोत सिद्धू गुट की भी एंट्री हो गई है। सिद्धू के करीबी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के पति पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने राजा वड़िंग के इस्तीफे की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)

हिमाचल के पागल नाला में बाढ़:कांगड़ा-कुल्लू में तेज बारिश, पार्बती-III प्रोजेक्ट के डैम से छोड़ा जाएगा पानी, आज 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सुबह से हो रही बारिश के बाद आज पागल नाला में बाढ़ आ गई है। इससे सारा मलबा हाईवे पर आ गया। इसके बाद लारजी को सैंज से जोड़ने वाला हाईवे वाहनों के लिए बंद हो गया है। कांगड़ा में भी सुबह पांच बजे से निरंतर बारिश हो रही है। कांगड़ा में सुबह दो घंटे तक भारी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर कांगड़ा, ऊना और सिरमौर जिला में कुछेक स्थानों पर आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। चंबा, मंडी और शिमला जिलों में भी आज कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। हमीरपुर, ऊना व सोलन के कुछेक क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो रही है। वहीं शिमला में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। सवा 10 बजे कुछ देर को हल्की धूप भी खिली। टूरिस्ट और लोकल को एडवाइजरी इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव और धुंध के कारण कम विजिबिलिटी का भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों व अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने तथा यातायात संबंधी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है। कल (7 जुलाई को) कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में बारिश का दौर 11 जुलाई तक जारी रहेगा। सैंज नाले में छोड़ा जाएगा पार्बती-III का पानी कुल्लू में तेज बारिश के बाद पार्बती-III पर बने पावर स्टेशन बांध का वाटर लेवल निरंतर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर 50 क्यूसेक पानी सैंज नदी में छोड़ा जाएगा। इससे सैंज नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए लोगों को नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। मानसून में सामान्य से 63% ज्यादा बारिश हिमाचल में मानसून की एंट्री के बाद से अब तक सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। अगले छह दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। किन्नौर-लाहौल स्पीति में तूफान चलने का पूर्वानुमान IMD के मुताबिक-किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में छह से 10 जुलाई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार तेज हवाएं चलने की संभावना है। अन्य भागों में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती है।
हिमाचल के औसत तापमान में 3.5 डिग्री का उछाल मौसम विभाग के अनुसार- अगले चार दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। हालांकि, बीते रविवार को ऊना को छोड़कर अन्य सभी शहरों के तापमान में भारी उछाल आया है। बीते 24 घंटे के दौरान सियोबाग का पारा 7.4 डिग्री बढ़ने के बाद 33.4 डिग्री सेल्सियस, भुंतर का पारा 6.2 डिग्री बढ़ने के बाद 35.2 डिग्री और शिमला का पारा 5.0 डिग्री के उछाल के बाद 27.5 डिग्री पहुंच गया।

महाराष्ट्र में 3 दिन से बारिश,घर में रहने की अपील:रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेस वे सब बंद; जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, गाड़ियां दबीं

देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लाइड हो गई। तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा। उधर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। मुंबई में कल से 75kmph की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, 142 पेड़ उखड़ गए। BMC ने आज सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। मुंबई में प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गई। 6-7 गाड़ियां मलबे में दब गईं। मलबा हटाने का काम जारी है। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें… महाराष्ट्र में खराब मौसम से निपटने की क्या है तैयारी, 5 पॉइंट देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

खबर हटके- मेयर ने मगरमच्छ से शादी की:रील बनाकर दिखाता था रईसी, किडनैप हुआ; पति के खर्राटों से पत्नी परेशान, तलाक मांगा

मैक्सिको में एक मेयर ने मगरमच्छ से शादी की। वहीं, मध्य प्रदेश में एक शख्स रील बनाकर रईसी दिखाता था, देखने वालों ने ही किडनैप कर लिया। इधर, भोपाल में पत्नी ने पती के खर्राटों से परेशान होकर तलाक मांगा। कर्नाटक में 116 साल की दादी, 3500 सीढ़ियां चढ़कर भगवान वेकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने पहुंचीं। वहीं, चीन में एक शख्स को पसीने की बदबू के कारण जिम की मेंबरशिप गंवानी पड़ गई। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

जालंधर की लेडी अफसर ने जेल में बनाए प्रेम संबंध:कनाडा में पंजाबी कैदी से मिलती, उसके पैसे से कॉस्मेटिक सर्जरी, फॉरेन ट्रिप कीं

कनाडा की जेल में तैनात जालंधर मूल की एक महिला अधिकारी पर पंजाबी कैदी से रिश्ते को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच के मुताबिक उसने अपनी ड्यूटी उसी ब्लॉक में लगवाई, जहां कैदी बंद था। वह ज्यादातर समय उसकी सेल के आसपास बिताती थी और जेल के आधिकारिक फोन सिस्टम के अलावा कथित तौर पर अवैध मोबाइल के जरिए भी उसके संपर्क में रहती थी। बदले में कैदी उस पर महंगे गिफ्ट लुटाता रहा। जांच दस्तावेजों के मुताबिक उसने महिला अधिकारी की कॉस्मेटिक सर्जरी और विदेश यात्राओं का खर्च भी उठाया। पूरा मामला तब सामने आया, जब एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के घर पर जानलेवा हमले की साजिश की जांच शुरू हुई। जांच एजेंसियों का आरोप है कि जालंधर मूल की महिला अधिकारी ने ही उस अधिकारी की कार की नंबर प्लेट की फोटो कैदी तक पहुंचाई थी। इसके बाद कथित तौर पर उसी जानकारी के आधार पर अधिकारी की पहचान कर पूरी साजिश रची गई। यह मामला बाद में कनाडा पुलिस की प्रोजेक्ट साउथ जांच का अहम हिस्सा बना। 3 जुलाई को ऑन्टारियो सुपीरियर कोर्ट की अनुमति के बाद 563 पन्नों वाले ITO (इन्फॉर्मेशन टू ऑब्टेन) के कुछ हिस्से सार्वजनिक किए गए, जिनसे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। महिला अधिकारी पेड लीव पर हैं, जबकि कैदी अब भी जेल में बंद है। जांच एजेंसियों ने उसका नाम अमेरिका के वांटेड ड्रग तस्कर रॉयन वेडिंग के कथित ड्रग नेटवर्क से भी जोड़ा है। दोसांझ गांव की निशवंत, कैदी ड्राइवर के तौर पर कनाडा गया
कनाडा पुलिस के मुताबिक निशवंत कौर दोसांझ का परिवार पंजाब के जालंधर जिले के दोसांझ कलां गांव से जुड़ा बताया जाता है। वह ब्रिटिश कोलंबिया के ऐबट्सफोर्ड में रहती हैं और टोरंटो साउथ डिटेंशन सेंटर में कॉर्पोरल थीं। 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पंजाब से ट्रक ड्राइवर के रूप में कनाडा गया था। बाद में जांच एजेंसियों ने उसका नाम अमेरिका के वांछित ड्रग तस्कर रायन वेडिंग के कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क से जोड़ा। अक्टूबर 2024 से वह टोरंटो जेल में बंद है और अमेरिका प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का सामना कर रहा है। दोनों के बीच पहले से प्यार, जेल में देख फिर रिश्ते सक्रिय हुए
ITO के मुताबिक गुरप्रीत के अक्टूबर 2024 में टोरंटो साउथ डिटेंशन सेंटर पहुंचने से पहले से ही दोनों के बीच लंबे समय से निजी संबंध थे। गुरप्रीत के जेल पहुंचने के बाद निशवंत को पता चला तो उनके बीच का यह रिश्ता फिर से सक्रिय हो गया। जांच एजेंसियों का आरोप है कि निशवंत ने अपनी ड्यूटी उसी टावर और ब्लॉक में लगवा ली, जहां गुरप्रीत बंद था। अक्टूबर 2024 से 2025 तक दोनों के बीच लगातार निजी मुलाकातें होती रहीं। सेल के बाहर ज्यादा समय, यहीं से बढ़ा शक
पुलिस के अनुसार निशवंत अक्सर गुरप्रीत की सेल के आसपास जरूरत से ज्यादा समय बिताती थीं। जेल सुपरवाइजरों ने यह भी नोटिस किया कि वह गुरप्रीत से मिलने के बाद उसके पूर्व सेलमेट से भी मिलती थीं। जांचकर्ताओं का कहना है कि इसी असामान्य गतिविधि के बाद दोनों पर निगरानी बढ़ाई गई। जेल के फोन के अलावा कथित अवैध मोबाइल से भी संपर्क
ITO के मुताबिक दोनों जेल के आधिकारिक फोन सिस्टम के अलावा गुरप्रीत के पास मौजूद कथित अवैध मोबाइल फोन के जरिए भी लगातार संपर्क में थे। जांच के दौरान गुरप्रीत की कई बातचीत इंटरसेप्ट कर मॉनिटर की गई। जांच दस्तावेजों में दावा किया गया है कि निशवंत ने एक सहकर्मी को बताया था कि गुरप्रीत ने उन्हें महंगे गिफ्ट दिए, कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए पैसे दिए और विदेश यात्राओं का खर्च भी उठाया। जांच अधिकारी डिटेक्टिव कांस्टेबल एंटोनियो डी ओनोफ्रियो ने लिखा कि गुरप्रीत का निशवंत पर इतना प्रभाव था कि यह एक जेल अधिकारी और कैदी के रिश्ते के लिहाज से बेहद असामान्य था। नंबर प्लेट से हत्या की साजिश तक में शामिल
यॉर्क रीजनल पुलिस के मुताबिक जून 2025 में एक वरिष्ठ करेक्शनल अधिकारी की हत्या की साजिश रची गई। अधिकारी के घर पर मुंह ढके हमलावर ने हमला करने की कोशिश भी की। ITO में आरोप है कि गुरप्रीत ने जेल के बाहर मौजूद सहयोगियों के जरिए पूरी योजना बनाई, जबकि निशवंत ने कथित तौर पर ‘इंटरनल फैसिलिटेटर’ की भूमिका निभाई। पुलिस का दावा है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी की कार की नंबर प्लेट की फोटो लेकर गुरप्रीत तक पहुंचाई। बाद में इसी जानकारी के आधार पर वाहन का रिकॉर्ड निकाला गया और अधिकारी के घर की पहचान की गई। जांच एजेंसियों का कहना है कि इसी घटना के बाद प्रोजेक्ट साउथ जांच का दायरा बढ़ा। निशवंत की नाराजगी का बदला लिया
इस मामले में सार्वजनिक किए गए अदालत दस्तावेजों में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि गुरप्रीत सिंह की वरिष्ठ जेल अधिकारी से क्या रंजिश थी। हालांकि पुलिस का दावा है कि निशवंत दोसांझ की उस अधिकारी से नाराजगी थी और उसी के बाद कथित साजिश रची गई। जांच में और भी कई नाम
563 पन्नों के ITO में निशवंत और गुरप्रीत के अलावा कई पुलिस अधिकारियों और सिविलियन के नाम भी जांच के दायरे में होने का उल्लेख है। एजेंसियां इनके बीच कथित संपर्क और सहयोग की भी जांच कर रही हैं। जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टोरंटो साउथ डिटेंशन सेंटर में पहले भी कंट्राबैंड और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ चुके हैं। इसी वजह से जेल पहले से जांच एजेंसियों की निगरानी में थी। दोनों पक्षों का क्या कहना है:-

जगन्नाथ पुरी के राजा दिब्यसिंह की ISKCON से अपील:गलत समय पर रथयात्रा न निकालें; मंदिर प्रशासन का दावा- भारत से बाहर 70 शहरों में मनमर्जी चलाई

पुरी के गजपति महाराज और श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (SJTMC) के अध्यक्ष दिब्यसिंह देब ने ISKCON से अपील की है कि वह गलत समय पर रथयात्रा न निकाले। इस्कॉन यात्रा का आयोजन ऐसी तारीखों पर कर रहा है, जो शास्त्रों के अनुसार नहीं हैं। इससे भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने मायापुर में ISKCON की गवर्निंग बॉडी कमीशन (GBC) के चेयरमैन श्री मधुसेविता दास प्रभु के नाम लिखे पत्र में अक्टूबर 2025 में लिए उस फैसले पर दोबारा विचार करने कहा है, जिसके तहत विदेशों में अलग-अलग समय पर रथ यात्रा निकाली जा रही है। एक दिन पहले ही केन्या की राजधानी नैरोबी में ISKCON ने रथयात्रा निकाली। 21 जून को लंदन में, 14 जून को न्यूयॉर्क सिटी में और 5 जुलाई को सिडनी में रथयात्रा निकाली गई। गौरतलब है कि इस साल, स्नान पूर्णिमा 29 जून को थी और मुख्य रथयात्रा 16 जुलाई को होगी। रथयात्रा हिंदू कैंलेंडर के मुताबिक हमेशा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि पर होती है। इधर, पुरी में तीनों रथों के निर्माण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। यहां बढ़ई, सहायक और पेंटर समेत करीब 220 कारीगर दिन-रात रथ तैयार करने में जुटे हैं। गजपति ने गलत तिथि पर स्नान यात्रा की लिस्ट भेजी ISKCON ने पहले पुरी मंदिर को भरोसा दिलाया था कि स्नान यात्रा ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाएगी, लेकिन वे दुनिया भर के कई शहरों में अलग-अलग तारीखों पर इस त्योहार का आयोजन कर रहे हैं। इस साल, स्नान पूर्णिमा 29 जून को थी। अपनी बात के समर्थन में, देब ने 1 मई के बाद की गई स्नान यात्राओं की एक लिस्ट भी भेजी है। दिब्यसिंह ने यह भी लिखा है कि ISKCON से अनुरोध है कि वह यह सुनिश्चित करें कि दुनिया भर के सभी ISKCON मंदिर स्नान यात्रा केवल ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर ही मनाए। मध्य प्रदेश में प्रस्तावित रथयात्राओं पर भी जताई आपत्ति गजपति महाराज ने उज्जैन स्थित ISKCON मंदिर की ओर से 16 से 25 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश के 66 स्थानों पर रथयात्रा आयोजित करने की योजना पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रथ यात्रा केवल आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से शुरू होने वाला 9 दिवसीय उत्सव है। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास रचित स्कंद पुराण में भी भगवान जगन्नाथ ने स्वयं स्नान यात्रा और रथयात्रा की निर्धारित तिथि बताई हैं। ऐसे में मनमानी तिथियों पर आयोजित करना प्राचीन परंपराओं और शास्त्रों के विपरीत है। ISKCON का तर्क- विदेशों में हर जगह एक ही दिन आयोजन संभव नहीं पुरी मंदिर की पिछली आपत्तियों का जवाब देते हुए ISKCON ने कहा था कि हर देश में जलवायु परिस्थितियों, सरकारी नियमों और स्थानीय सांस्कृतिक कारकों बड़ा असर डालते हैं। इसके कारण शास्त्रों में बताई गई तारीख पर रथयात्रा आयोजित करना हमेशा संभव नहीं होता है। इस्कॉन ने पुरी मंदिर को बताया था- “रूस में वहां का मौसम, सरकार और स्थानीय संस्कृति अक्सर शास्त्रों में बताई गई तारीखों पर रथयात्रा निकालने के अनुकूल नहीं होती है।” भास्कर नॉलेज… रथयात्रा को लेकर विवाद नया नहीं है। 2024 और 2025 में भी पुरी के गजपति महाराजा ने ISKCON से अनुरोध किया था कि विदेशों में भी पुरी के धार्मिक पंचांग के अनुसार रथयात्रा आयोजित की जाए। 2026 में यह विवाद इसलिए ज्यादा चर्चा में आया क्योंकि कई देशों में रथयात्रा पुरी की तिथि से कई हफ्ते पहले आयोजित की गई, जिसके बाद औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई गई। ————————– ये खबर भी पढ़ें… पुरी रथयात्रा: 200 से ज्यादा लोग 58 दिनों में तैयार करते हैं रथ, जानिए यात्रा के बाद क्या होता है इन रथों का हर साल भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के 45 फीट ऊंचे तीनों रथ 200 से ज्यादा लोग सिर्फ 58 दिनों में तैयार करते हैं। ये रथ 5 तरह की खास लकड़ियों से पूरी तरह हाथों से बनाए जाते हैं। शुरुआत अक्षय तृतीया से हो जाती है और गुंडिचा यात्रा के दो दिन पहले रथ बन कर तैयार हो जाते हैं। यात्रा खत्म होने के बाद रथों को तोड़ दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर…