ब्रेकिंग न्यूज़
महिला वीडीओ ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया:ग्रामीण सेवा शिविर से लौटकर उठाया कदम, भाई के साथ किराए के मकान में रहती थी

सीकर के लक्ष्मणगढ़ के बासनी रेलवे फाटक के पास महिला वीडीओ ने जयपुर-चूरू पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद ट्रेन करीब 20 मिनट रूकी रही। वीडीओ ग्रामीण सेवा शिविर में शामिल होकर दो घंटे पहले ही घर लौटी थी। भाई के साथ किराए के मकान में रहती थी लक्ष्मणगढ़ शहर चौकी इंचार्ज बालूराम ने बताया- भरतपुर निवासी मृतका लक्ष्मी मीणा (25) भाई के साथ पंचायत समिति ऑफिस के सामने अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह सिंगोदड़ा पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के पद पर कार्यरत थी। मंगलवार को वह ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पटवारी और दो अन्य सहकर्मियों के साथ शाम 6 बजे अपने घर पहुंच गई थी। शाम 8:15 बजे लक्ष्मी वापस घर से निकली और एक किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रेक पर जयपुर-चूरू पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गई। हादसे में लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन 20 मिनट वहीं रूकी रही। पुलिस और पंचायत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। शिविर में लक्ष्मी का व्यवहार सामान्य था प्रशासक महेश ढेवा और अन्य सहकर्मियों ने बताया- शिविर के दौरान लक्ष्मी का व्यवहार पूरी तरह सामान्य था। उसके इस कदम से सभी हैरान हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घरेलू, व्यक्तिगत और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। परिजनों के लक्ष्मणगढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख ठगी का आरोप:नवीन जिंदल से पहचान बताकर काम में पार्टनर बनाने ठेकेदार को फंसाया; FIR के आदेश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर ठेकेदार से फ्रॉड किया गया। अब कोर्ट ने उन पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित दिनकर विश्वमित्र का कहना है कि, राजेश चौहान ने खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बताते हुए उद्योगपति नवीन जिंदल से करीबी संबंध होने का दावा किया था। भरोसा दिलाने के लिए जिंदल इस्पात का कथित वर्क ऑर्डर भी दिखाया और ट्रांसपोर्ट के काम में पार्टनर बनाने की बात कही। बाद में पता चला कि पूरा दस्तावेज फर्जी था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) कोर्ट ने मोहन नगर पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। वर्तमान में राजेश चौहान बिजनेसमैन और क्रिकेट एकेडमी के संचालक हैं। दोस्त के जरिए हुई पहचान, करोड़ों के काम का दिया लालच पीड़ित दिनकर विश्वमित्र ने कोर्ट में बताया कि, उसकी मुलाकात दोस्त सरोज कुमार के जरिए राजेश चौहान से हुई थी। बातचीत के दौरान राजेश ने कहा कि उसकी गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी को ओडिशा के क्योंझर स्थित जिंदल इस्पात लिमिटेड में आयरन और अन्य सामग्री के ट्रांसपोर्ट का बड़ा ठेका मिला है। अगर वह ट्रक लगाकर इस काम में पार्टनर बनता है, तो उसे अच्छा मुनाफा मिलेगा। भरोसा बढ़ाने के लिए आरोपी ने जिंदल इस्पात का कथित वर्क ऑर्डर और दूसरे दस्तावेज भी दिखाए। इन्हें देखकर दिनकर ने साझेदारी के लिए हामी भर दी। इकरारनामा हुआ, फिर अलग-अलग किस्तों में लिए 17.52 लाख रुपए शिकायत के अनुसार, 30 जुलाई 2021 को दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा हुआ। उसी दौरान दिनकर ने 2.51 लाख रुपए का पहला भुगतान किया। इसके बाद आरोपी के कहने पर गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते में दो किस्तों में 15.01 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपी ने कुल 17.52 लाख रुपए ले लिए। पीड़ित को भरोसा था कि जल्द ही ट्रांसपोर्ट का काम शुरू होगा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो काम मिला और न ही किसी तरह का फायदा। जिंदल प्लांट पहुंचने पर खुला पूरा मामला जब लंबे समय तक कोई काम शुरू नहीं हुआ तो दिनकर खुद ओडिशा स्थित जिंदल इस्पात लिमिटेड पहुंचा। वहां कंपनी अधिकारियों से जानकारी लेने पर उसे पता चला कि राजेश चौहान या उसकी गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी को ऐसा कोई ट्रांसपोर्ट ठेका कभी दिया ही नहीं गया था। पीड़ित का आरोप है कि उसे जो वर्क ऑर्डर और दूसरे दस्तावेज दिखाए गए थे, वे फर्जी थे। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पीड़ित ने मोहन नगर थाना और दुर्ग के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दी। उसका आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसने अपने अधिवक्ता सौरभ चौबे के माध्यम से न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 175(3) के तहत आवेदन लगाया। कोर्ट ने कहा- प्रथम दृष्टया बनता है मामला इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ऐश्वर्या दीवान ने आवेदन के साथ पेश किए गए बैंक लेन-देन, इकरारनामा और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया। अदालत ने माना कि उपलब्ध रिकॉर्ड से प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का मामला बनता है और इसकी जांच जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने मोहन नगर थाना प्रभारी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर विधि अनुसार जांच करने और अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया है। जानिए कौन हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान? राजेश चौहान भारत के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने 1993 से 1998 के बीच भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। 90 के दशक में वे अनिल कुंबले और वेंकटपति राजू के साथ भारत की स्पिन तिकड़ी का अहम हिस्सा रहे। …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर का कारोबारी 1000 करोड़ फ्रॉड केस में अरेस्ट: MP के विधायक परिवार की कंपनियों पर कब्जे की कोशिश, फर्जी साइन से डायरेक्टर बदले रायपुर के बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका 1000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट हुए हैं। कोलकाता पुलिस ने उन्हें दिल्ली से पकड़ा और कोर्ट में पेश करने के बाद 10 दिन की रिमांड पर लिया है। यह मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…

वर्ल्ड अपडेट्स:भारत-US ट्रेड डील पर जयशंकर-रुबियो की बातचीत; ट्रम्प की फार्मा टैरिफ धमकी के बीच अंतरिम समझौते पर जोर

भारत और अमेरिका ने अंतरिम ट्रेड डील को जल्द पूरा करने पर जोर दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मनीला में हुई मुलाकात के दौरान इस समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमति जताई। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत समेत दूसरे देशों से आने वाली दवाओं पर भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इसमें जेनेरिक दवाएं भी शामिल हैं। इससे भारत के फार्मा एक्सपोर्ट पर असर पड़ने की आशंका है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने ASEAN समिट के दौरान रक्षा सहयोग पर भी चर्चा की। इसमें एंटी-टैंक मिसाइल, इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल और निगरानी विमान जैसी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर बात हुई। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… चीन बोला- भारत ने हमारे 12 नाविकों को बचाया था, हम इसे कभी नहीं भूलेंगे चीन ने पिछले साल केरल तट के पास आग लगने और विस्फोट का शिकार हुए एक मालवाहक जहाज से 12 चीनी क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए भारतीय सेना का धन्यवाद किया है। साथ ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच संवाद और सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया है। भारत में चीन के रक्षा अताशे रियर एडमिरल यू जियान ने मंगलवार को चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। यू जियान ने कहा, “हम यह कभी नहीं भूलेंगे कि पिछले जून में केरल तट के पास आग लगने और विस्फोट का शिकार हुए एक मालवाहक जहाज से भारतीय सेना ने 12 चीनी नाविकों को सुरक्षित बचाया था।” उन्होंने कहा, “चीन और भारत अहम पड़ोसी देश हैं। हमें खुशी है कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधर रहे हैं। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि दोनों देशों के साझा हित, आपसी मतभेदों से कहीं ज्यादा बड़े हैं।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकातों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में लगातार सुधार देखने को मिला है। इसके बाद दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच भी कई बैठकें हुई हैं। फ्रांस की पर्यावरण मंत्री ने इस्तीफा दिया: प्रतिबंधित कीटनाशकों के इस्तेमाल की अनुमति देने वाले कृषि कानून का विरोध
फ्रांस की पर्यावरण मंत्री मोनिक बारब्यू ने विवादित कृषि कानून के विरोध में इस्तीफा देने का फैसला किया है। कानून के तहत कुछ संकटग्रस्त कृषि क्षेत्रों में एसीटामिप्रिड और फ्लुपाइराडिफ्यूरोन के असाधारण इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कीटनाशक मधुमक्खियों के लिए नुकसानदायक हैं। बारब्यू बुधवार को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपना इस्तीफा सौंपेंगी। फ्रांस के सांसदों ने मंगलवार को यह विवादित आपात कृषि कानून पारित किया। इसके तहत फ्रांस की खाद्य, पर्यावरण और व्यावसायिक स्वास्थ्य एजेंसी को कुछ कृषि क्षेत्रों के लिए इन दोनों कीटनाशकों के इस्तेमाल की असाधारण अनुमति देने का अधिकार मिलेगा। अक्टूबर 2025 में पर्यावरण मंत्री नियुक्त की गईं मोनिक बारब्यू ने सोशल मीडिया पर कहा कि पिछले 9 महीनों में उन्होंने जंगलों, पानी की गुणवत्ता, हवा की शुद्धता, मिट्टी की समृद्धि और जैव विविधता की रक्षा के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों का विरोध करने वाली ताकतें इतनी मजबूत हो गई हैं कि अब उनके पास अपनी इस महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाने के साधन नहीं बचे हैं। ट्रम्प ने अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाया; 2 साल तक जीरो, 2028 से 100% और फिर 200% लगेगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जेनेरिक दवाओं के आयात पर नई टैरिफ नीति की घोषणा की है। ट्रम्प ने कहा कि 1 अगस्त 2026 से अमेरिका में आयात होने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर अगले दो वर्षों तक कोई टैरिफ नहीं लगेगा। इसके बाद 2028 से एक साल के लिए 100% और फिर 200% आयात शुल्क लगाया जाएगा। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस नीति का मकसद दवा कंपनियों को अमेरिका में ही मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। जो कंपनियां तय समय में अमेरिका में उत्पादन शुरू नहीं करेंगी, उन्हें ऊंचे टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिकी नागरिकों के हितों की रक्षा और देश में दवा निर्माण बढ़ाने के लिए लिया गया है। हालांकि पेटेंट, ब्रांडेड और इनोवेटिव दवाओं पर लागू मौजूदा नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत पर क्या असर होगा?
भारत दुनिया में जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा निर्यातक है और अमेरिका उसका सबसे बड़ा बाजार है। ऐसे में दो साल की राहत के बाद 2028 से 100% और फिर 200% टैरिफ लागू होने पर भारतीय दवा कंपनियों की लागत बढ़ सकती है। इससे कंपनियों पर अमेरिका में उत्पादन इकाइयां स्थापित करने का दबाव भी बढ़ेगा और भारतीय जेनेरिक दवाओं की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्रभावित हो सकती है। मैक्सिकन कैदी ने किया ट्रम्प पर केस: 75 मिलियन डॉलर और अमेरिकी नागरिकता मांगी
अमेरिका में 27 साल के मैक्सिकन नागरिक ब्रैंडन ऑर्टिज-वाइट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ संघीय अदालत में केस किया है। उसने 75 मिलियन डॉलर (करीब 620 करोड़ रुपए) हर्जाने, सार्वजनिक माफी और अमेरिकी नागरिकता की मांग की है। ऑर्टिज-वाइट पर मिशिगन की महिला रूबी गार्सिया की हत्या का दोष है। वह 2024 में हत्या के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 39 से 102 साल की सजा काट रहा है। उसका आरोप है कि ट्रम्प ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान उसके केस का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया। ऑर्टिज-वाइट ने हाथ से लिखी शिकायत में ट्रम्प और व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन च्युंग को आरोपी बनाया है। उसने दावा किया कि ट्रम्प ने चुनाव प्रचार के दौरान उसके केस को बार-बार उठाकर उसे राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतीक बना दिया। मिशिगन के ग्रैंड रैपिड्स में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान ट्रम्प ने ऑर्टिज-वाइट को “अमेरिका की समस्या” बताया था। इसके बाद उनके चुनावी विज्ञापनों में ऑर्टिज-वाइट की मगशॉट तस्वीर का इस्तेमाल किया गया। इन विज्ञापनों में अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को “हत्यारे, रेपिस्ट और ड्रग तस्कर” बताया गया था। ऑर्टिज-वाइट पहले अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका था, लेकिन बाद में वह अवैध तरीके से दोबारा देश में दाखिल हुआ। पुलिस कार्रवाई में मोरक्को मूल के शख्स की मौत पर इटली में प्रदर्शन:64 पुलिसकर्मी घायल इटली के उत्तरी शहर बोलोन्या में मोरक्को मूल के एक व्यक्ति की पुलिस कार्रवाई के दौरान मौत के बाद हिंसा भड़क गई। सोमवार रात हजारों लोगों ने अब्देररहीम फकीर की मौत को लेकर प्रदर्शन किया और “फकीर को न्याय और सच्चाई” की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से पटाखे फेंके जाने के बाद पुलिस से झड़प हुई। अभियोजकों के मुताबिक, बाद में एक छोटे समूह की पुलिस से देर रात तक झड़प होती रही। इसमें 64 पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब्देररहीम फकीर मोरक्को मूल था और सामान शिफ्ट करने और सफाई का छोटा कारोबार चलाता था। पुलिस को एक व्यक्ति के आक्रामक व्यवहार करने और एक गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान फकीर की मौत हो गई। घटना का वीडियो पड़ोसी ने रिकॉर्ड किया था। इसमें फकीर जमीन पर पेट के बल लेटा नजर आ रहा है। दो पुलिसकर्मी उसे पकड़कर रोक रहे हैं। वीडियो में फकीर बार-बार “आइउतो, आइउतो, बस्ता” यानी “मदद, मदद, बस करो” कहते सुनाई दे रहा है। बोलोन्या के अभियोजकों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी मांगी है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि फकीर की मौत की पूरी जांच होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कानून लागू कराने वाली एजेंसियों के खिलाफ हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता। जेलेंस्की ने सेना प्रमुख बदला: 6 दिन के प्रदर्शनों के बाद मिखाइलो ड्रापात्यी को बनाया कमांडर
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने देश के सेना प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 43 साल के लोकप्रिय और युद्ध का अनुभव रखने वाले जनरल मिखाइलो ड्रापात्यी को नया कमांडर बनाया गया है। यह फैसला पूर्व रक्षा मंत्री मायखाइलो फेडोरोव को हटाए जाने के कुछ दिन बाद आया है। फेडोरोव को हटाने के बाद यूक्रेन के कई शहरों में 6 दिन तक प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारियों का दबाव था कि सिरस्की को भी पद से हटाया जाए। सिरस्की को हटाने की शुरुआती खबरों के मुताबिक, फेडोरोव और उनके बीच मतभेद थे। बाद में दोनों के बीच तनाव की खबरों की पुष्टि हुई। 60 साल के सिरस्की ने विदाई संदेश में अपने कार्यकाल का बचाव किया। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, “दो साल पहले मुश्किल रक्षात्मक अभियान लड़ रही सेना अब हमले की स्थिति में है।” नए सेना प्रमुख मिखाइलो ड्रापात्यी ने सिरस्की को यूक्रेनी सेना को मजबूत करने के लिए किए गए लगातार काम के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं इसी सेना में बड़ा हुआ हूं।” मिचलिन स्टार रेस्टोरेंट में मिठाई पर चींटियां परोसने पर मालिक को 1 साल जेल और जुर्माने की मांग
दक्षिण कोरिया में दो मिशचलिन स्टार वाले रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ अभियोजन पक्ष ने 1 साल जेल की सजा की मांग की है। आरोप है कि रेस्टोरेंट में मिठाई परोसते समय चींटियों को गार्निश के तौर पर इस्तेमाल किया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने सोमवार को रेस्टोरेंट पर 20 मिलियन कोरियन वॉन (करीब 13,510 डॉलर) जुर्माना लगाने की भी मांग की। कोर्ट इस मामले में 2 सितंबर को फैसला सुनाएगा। रेस्टोरेंट के मालिक ने चींटियां परोसने की बात स्वीकार की है। हालांकि, उनका कहना है कि 15-कोर्स के मेन्यू के एक छोटे हिस्से में ही इनका इस्तेमाल किया गया था। चींटियों को शर्बत पर टॉपिंग के तौर पर दिया जाता था। उनका दावा है कि ग्राहकों को चींटियों की जगह दूसरी टॉपिंग चुनने का विकल्प भी दिया गया था। दक्षिण कोरिया के कानून के तहत इंसानों के खाने के लिए मंजूर 10 कीट प्रजातियों में चींटियां शामिल नहीं हैं। मामला तब सामने आया, जब खाद्य एवं औषधि सुरक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को ऑनलाइन पोस्ट किए गए ग्राहकों के रिव्यू और व्यंजनों की तस्वीरें मिलीं। इन तस्वीरों में खाने पर चींटियां छिड़की हुई दिखाई दे रही थीं। जांचकर्ताओं के अनुमान के मुताबिक, 4 साल में कई व्यंजनों में अमेरिका और थाईलैंड से आयात की गई करीब 49 हजार चींटियों का इस्तेमाल किया गया। मालिक ने अपने बचाव में कहा कि सिर्फ 60% ग्राहकों ने चींटियां खाने का विकल्प चुना था। बाकी ग्राहकों को फर्मेंटेड सिरका और खाने योग्य फूल जैसी वैकल्पिक टॉपिंग दी गई थीं। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और UK जैसे अन्य देशों के रेस्टोरेंट में भी चींटियों का इस्तेमाल सामग्री के तौर पर किया जाता है। कोर्ट के दस्तावेजों में रेस्टोरेंट या उसके मालिक का नाम नहीं बताया गया है। दक्षिण कोरिया में 10 रेस्टोरेंट ऐसे हैं जिन्हें दो मिचलिन स्टार मिले हैं। ये सभी राजधानी सियोल में स्थित हैं। एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की कई संस्कृतियों में चींटियां खाई जाती हैं और कुछ जगहों पर इन्हें खास व्यंजन माना जाता है। थाईलैंड और कंबोडिया के व्यंजनों में वीवर चींटियों और उनके अंडों का इस्तेमाल होता है। वहीं, कोलंबिया में रानी चींटियों को कैवियार जितना खास माना जाता है। टोक्यो में ऑफिस में शॉर्ट्स पहनने की छूट:कुछ महिलाओं ने कहा- पुरुषों के पैर के बाल दिखना ‘लेग हेयर हैरेसमेंट’
जापान में गर्मी बढ़ने के साथ ऑफिस में पुरुषों के शॉर्ट्स पहनने को लेकर बहस शुरू हो गई है। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार कर्मचारियों को सूट-टाई छोड़कर T-shirt, स्पोर्ट्स शूज और शॉर्ट्स जैसे कैजुअल कपड़े पहनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने अप्रैल में ‘ टोक्यो कूल बिज’ पहल शुरू की थी। इसका मकसद भीषण गर्मी में लोगों को ऑफिस में ज्यादा आरामदायक कपड़े पहनने का विकल्प देना है। करीब 4 महीने बाद ऑफिस में शॉर्ट्स पहनने की नई छूट को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ महिलाओं ने पुरुष सहकर्मियों के पैर के बाल देखने को लेकर असहजता जताई है। ऑनलाइन इसे ‘सनेहारा’ कहा जा रहा है, जो ‘लेग हेयर हैरेसमेंट’ से जुड़ा शब्द है। दुनिया के दूसरे हिस्सों की तरह जापान भी हाल के महीनों में रिकॉर्ड गर्मी का सामना कर रहा है। वहीं, मिडिल ईस्ट में अस्थिरता के कारण ऊर्जा की बढ़ती कीमतों की चुनौती भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने इस गर्मी में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी लोगों को जागरूक करने के लिए ‘कुक्शो-बी’ शब्द का इस्तेमाल कर रही है। इसका मतलब ‘बेहद गर्म दिन’ है और इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब तापमान 40°C से ज्यादा हो।

सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट:77,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 22 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार 21 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹4,660 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 21 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 238 अंक नीचे 77,470 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 51 अंक की गिरावट रही, ये 24,188 के स्तर पर आ गया था।

सेंसेक्स में 700 अंक की गिरावट:76,750 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक टूटा; फार्मा और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 22 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT, फार्मा और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार 21 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹4,660 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 21 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 238 अंक नीचे 77,470 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 51 अंक की गिरावट रही, ये 24,188 के स्तर पर आ गया था।

वेस्टइंडीज ने आखिरी वनडे 2 विकेट से जीता:न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-3 से सीरीज गंवाई, हेटमायर की फिफ्टी

मेजबान वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 2 विकेट की जीत हासिल की। हालांकि, बुधवार को मिली इस जीत के बावजूद टीम ने 5 मैचों की सीरीज 2-3 से गंवा दी। ब्रिजटाउन में कैरेबियाई टीम ने 269 रन का टारगेट 47.3 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शिमरोन हेटमायर ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जॉयडन लेनिक्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत टॉस हराने के बाद पहले बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड 50 ओवर में 9 विकेट पर 268 रन बनाए। टीम ने 16 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। यहां पर हेनरी निकोलस 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैथ्यू फोर्ड ने बोल्ड किया। यंग-केली ने पारी संभाली, दोनों की फिफ्टी 5वें ओवर में पहला विकेट गंवाने के बाद ओपनर विल यंग और निक केली ने कीवियों की पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद पर 86 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को विटेल लुईस ने विल यंग को बोल्ड करके तोड़ा। विल यंग ने 56 रन बनाए। यंग के आउट होने के बाद केली ने मार्क चैपमैन के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन चैपमैन 11 रन बनाकर आउट हो गए। चैपमैन के आउट होने के बाद विल यंग 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टॉम लैथम ने स्कोर 200 पार पहुंचाया मार्क चैपमैन के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे टॉम लैथम ने न्यूजीलैंड की पारी को 200 पार पहुंचा दिया। उन्होंने 69 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। आखिर में कप्तान मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ ने 50 ओवर में टीम का स्कोर 268/9 पहुंचा दिया। विटेल लुइस और अल्जारी जोसेफ को दो-दो विकेट मिले। कैरेबियाई ओपनर्स में फिफ्टी पार्टनरशिप
269 रन का टारगेट चेज करने उतरे कैरेबियाई ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। हालांकि, 59 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन भी लौट गए। एकीम ऑगस्टे 34 और जस्टिन ग्रीव्स 22 रन बनाकर आउट हुए। केसी कर्टी 20 और कप्तान शाई होप 39 रन बनाकर आउट हुए। एक समय टीम का स्कोर 123/4 हो गया था। हेटमायर-रदरफोर्ड में 95 रनों की साझेदारी, स्कोर 200 पार शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद शेरफन रदरफोर्ड ने शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को 200 पार पहुंचाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 90 गेंद पर 95 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी रदरफोर्ड के आउट होने से टूटी। उन्हें 61 रन के निजी स्कोर पर टॉम लैथम ने माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर स्टंप किया। हेटमायर मैच जिताकर लौटे, नाबाद 69 रन बनाए 218 रन के टीम स्कोर पर रदरफोर्ड का विकेट गंवाने के बाद शिमरोन हेटमायर ने टीम की नैया पार लगाई। वे 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और जॉयडन लेनिक्स को 3-3 विकेट मिले। आखिर में ब्रीफ स्कोर देखिए… —————————————- इंटरनेशनल क्रिकेट की यह खबरें भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की, कमिंस, हैजलवुड और लॉयन की वापसी ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त में होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड और अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की वापसी हुई है। तीनों चोट के कारण हालिया मैचों से बाहर थे। पढ़ें पूरी खबर

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में OPD पर्ची से पहले मिलेगा टोकन:टीवी स्क्रीन पर दिखेगा डॉक्टर से मिलने का नंबर, रिपोर्ट भी ऑनलाइन मिलेगी

जोधपुर के सबसे पुराने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा के लिए OPD व्यवस्था को डिजिटल बनाया जा रहा है। अब मरीजों को ओपीडी में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा और न ही डॉक्टर चैंबर के बाहर उसे खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा। हॉस्पिटल में जल्द ही क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू हो रहा है। इसके तहत अब मरीजों को OPD पर्ची बनवाने से पहले टोकन दिया जाएगा और अस्पताल में लगी टीवी स्क्रीन पर डॉक्टर से मिलने का नंबर दिखाई देगा। इसके साथ ही जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और भीड़ प्रबंधन में भी आसानी होगी। टोकन से टीवी स्क्रीन पर ही मरीज को पता चल जाएगा कि उसे ओपीडी पर कब जाना है। इतना ही नहीं मरीज को कौनसे डॉक्टर के पास कब जाना है, ये भी स्क्रीन पर दिखाई देगा और उसका अनाउंसमेंट भी होगा। इसके साथ ही हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों की रिपोर्ट ऑनलाइन करने की भी तैयारी की जा रही है। पढ़िए, 93 साल पुराने हॉस्पिटल में कैसे बदलेगी व्यवस्था… पहले क्या होता था: अभी तक ओपीडी में पर्ची के​ लिए मरीज या फिर उनके परिजनों को लाइन में लगना पड़ता है। इसके लिए घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद जब डॉक्टर को दिखाना होता है, तब भी ये ही हालात बनते है। अब क्या होगा: अब मरीज को सीधे ओपीडी काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले उसे टोकन लेना होगा। इसी टोकन से उसकी ओपीडी पर्ची भी जनरेट होगी और डॉक्टर को दिखाने का नंबर भी इस टोकन से जनरेट होगा। लाइन में खड़े होकर नहीं करना होगा इंतजार महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सुपरिडेंटेंड फतेह सिंह भाटी ने बताया- मरीजों को हॉस्पिटल में आते ही पहले टोकन लेना होगा। ओपीडी ब्लॉक पर ही चार स्क्रीन लगाई गई है। यहीं पर टोकन मशीन भी है, जहां से टोकन नंबर जनरेट होगा। इसके बाद उसे लाइन में खड़ा नहीं होना है। वहीं पर बैठने की व्यवस्था की जा रही है। ओपीडी ब्लॉक के साथ हॉल में एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। टोकन नंबर जैसे ही उस स्क्रीन पर आएगा, तब उसे ओपीडी काउंटर पर जाना है। ये ऑडिबल भी होगा यानी मरीज का टोकन नंबर क्या है, उसका नंबर आने पर अनाउंसमेंट भी होगा। यहां जैसे ही अपने आभा नंबर या दूसरी डिटेल देगा उसकी ओपीडी पर्ची जनरेट हो जाएगी। डॉक्टर चैंबर के बाहर भी खड़े रहने की जरूरत नहीं, स्क्रीन बता देगी कब आएगा नंबर मरीज को कौनसे रूम और कौनसे डॉक्टर के पास जाना है ये ओपीडी पर्ची में होगा। इसके बाद यहां जाकर भी लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में सभी डिपार्टमेंट की ओपीडी के बाहर स्क्रीन लगाई गई है। टोकन नंबर के आधार पर मरीजों की बारी आएगी। जैसे ही मरीज का नंबर आएगा स्क्रीन पर उसका टोकन नंबर और नाम अनाउंसमेंट हो जाएगा। मरीजों का बनेगा आभा कार्ड, ऑनलाइन मिलेगी सुविधा डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि पूरे हॉस्पिटल में ऐसी 22 छोटी स्क्रीन लगाई गई है। इसके अलावा तीन बड़ी स्क्रीन अलग से है। इन स्क्रीन पर मरीजों को लगातार अपडेट मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि आभा नंबर से अब मरीजों की डिटेल्स अपडेट होगी। यदि किसी का आभा कार्ड नहीं बना है तो इसके लिए ओपीडी ब्लॉक में ही एक व्यक्ति को अपॉइंट करेंगे, जो उसी समय मरीज का आभा कार्ड भी बना देगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ये प्रयास किया जा रहा है कि मरीज को उसकी सारी जांच रिपोर्ट ऑनलाइन ही मिल जाएगी। इसके लिए भी काम शुरू कर दिया है। मरीजों को उनकी ऑनलाइन रिपोर्ट हॉस्पिटल की वेबसाइट से मिलेगी।

जयपुर में मर्सिडीज ने एक्टिवा सवार युवक को कुचला, मौत:सीसीटीवी में यू-टर्न लेकर दोबारा घटनास्थल पर लौटती दिखी कार, लोगों का दावा-गाड़ी को युवती चला रही थी

जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में एक्टिवा सवार 40 साल के युवक की मौत हो गई। मॉडल टाउन के पास नाबार्ड कॉलोनी के सामने जगतपुरा रोड पर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार को एक युवती चला रही थी। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में कार अपेक्स सर्किल से यू-टर्न लेकर दोबारा घटनास्थल की ओर आती दिखाई दे रही है। पुलिस के अनुसार अशोक विहार, जगतपुरा निवासी श्रवण नाथ (40) सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे अपनी एक्टिवा से घरेलू काम से मालवीय नगर जा रहे थे। जैसे ही वे मॉडल टाउन के पास नाबार्ड कॉलोनी के सामने पहुंचे, पीछे से तेज गति से आई मर्सिडीज कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मालवीय नगर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल श्रवण को तत्काल जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह 4.52 बजे पुलिस ने मृतक के साले विवेक रावल को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद वे अपनी बहन के साथ अस्पताल पहुंचे। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना मृतक के साले विवेक रावल ने बताया कि दुर्घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में लगभग खाली तीन लेन की सड़क के किनारे चल रहे स्कूटी सवार को पीछे से तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि ड्राइवर अपेक्स सर्किल से यू-टर्न लेकर वापस जगतपुरा की ओर आता है और घटनास्थल की तरफ देखते हुए गुजरता है। टूटी हेडलाइट बनी अहम सुराग हादसे के दौरान मर्सिडीज कार की एक तरफ की हेडलाइट टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस का मानना है कि इस हेडलाइट के आधार पर वाहन की पहचान करने में मदद मिलेगी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज मालवीय नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई मुकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस फरार वाहन और ड्राइवर की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

स्पोर्ट्स अपडेट:डेविड वॉर्नर को जेल हो सकती है, ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जुर्म स्वीकार किया

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने अप्रैल में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में अदालत में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। 18 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। उन पर 6 महीने का ड्राइविंग बैन, 2200 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुर्माना और अधिकतम 9 महीने की जेल हो सकती है। अप्रैल में ईस्टर संडे के दिन सिडनी में पुलिस चेकिंग के दौरान वॉर्नर शराब के नशे में पाए गए थे। वॉर्नर के दोषी पाए जाने के बाद बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम की उनकी कप्तानी भी जा सकती है। कुलदीप यादव काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करेंगे, यॉर्कशर के साथ करार किया भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 31 साल के कुलदीप ने यॉर्कशर के साथ करार किया है। वे 5 वनडे कप मैच और सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के 3 मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्हें शुक्रवार को ग्लैमर्गन के खिलाफ होने वाले 50-ओवर के मैच के लिए यॉर्कशर की टीम में शामिल किया गया। कुलदीप ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंग्लैंड में खेलने को रोमांचक बताया।
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। कप्तान सिकंदर रजा की अगुआई वाली टीम में ऑलराउंडर वेस्ली मधेवेरे और तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी की वापसी हुई है। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ताफदजवा त्सिगा को पहली बार टी-20 में जगह मिली है। बांग्लादेश सीरीज वाली टीम से क्लाइव मडांडे, टिनोटेंड मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा को बाहर किया गया है। टेस्ट और वनडे में बांग्लादेश को हराने वाली जिम्बाब्वे की टीम T20 सीरीज हारने के बावजूद घरेलू मैदान पर भारत को चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। तीनों मुकाबले 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। भारत के खिलाफ 15 सदस्यीय जिम्बाब्वे टीम सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, मिल्टन शुम्बा, ताफदजवा त्सिगा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामहुरी, तनाका चिवांगा हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी छोड़ी अफगानिस्तान के 31 साल के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि निजी कारणों से यह फैसला लिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अभी नए वनडे कप्तान का ऐलान नहीं किया है। शाहिदी ने 2022 में अफगानिस्तान की वनडे टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेली। 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स को हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। इस्तीफे का ऐलान करते हुए शाहिदी ने लिखा,’निजी कारणों से मैं कप्तान पद छोड़ रहा हूं। यह जिम्मेदारी निभाना मेरे लिए सम्मान की बात रही। मैंने पूरी ईमानदारी और टीम के साथ मिलकर अपना काम किया।’ उन्होंने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और बोर्ड का भी धन्यवाद दिया। अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द नए वनडे कप्तान के नाम का ऐलान कर सकता है। शाहिदी बल्लेबाज के रूप में टीम के लिए खेलते रहेंगे। चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में वर्ल्ड चैंपियन गुकेश की लगातार दूसरी हार चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स-2026 चेस टूर्नामेंट के छठे राउंड में मंगलवार को एम प्रनेश ने वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को 39 चालों में हराया। टूर्नामेंट में यह गुकेश की लगातार दूसरी हार है। वहीं, निहाल सरीन ने अर्जुन एरिगैसी को 60 चालों में हराया। इस हार के बाद अर्जुन दूसरे स्थान पर खिसक गए, जबकि फ्रांस के अलीरेज़ा फिरोजा 4 अंकों के साथ अकेले टॉप पर पहुंच गए। नोदिरबेक अब्दुसातोरोव भी 3.5 अंकों के साथ अर्जुन के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। गुकेश पूरे मुकाबले में कई बार गलत कैलकुलेशन कर बैठे, जिसका फायदा उठाते हुए प्रनेश ने टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरी ओर, ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मुकाबले में निहाल ने शानदार रुक सैक्रिफाइस खेलकर बाजी अपने पक्ष में कर ली और एरिगैसी ने 60 चालों के बाद हार स्वीकार कर ली। अन्य मुकाबलों में अलीरेजा फिरोजा और नोदिरबेक अब्दुसातोरोव तथा हंस नीमन और दिमित्री अंद्रेकिन के बीच बाजी ड्रॉ रही। अब बुधवार को होने वाले अंतिम राउंड में गुकेश का सामना हंस नीमन से होगा, जबकि फिरोज़ा और एरिगैसी के बीच मुकाबला खिताब का फैसला करेगा। हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप: भारत ने पाकिस्तान को 7-4 से हराया, महिला टीम की 16-0 से जीत एफआईएच यूथ हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप-2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष और महिला टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को एलीट पूल मुकाबलों में पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 7-4 और मेजबान ओमान को 14-0 से हराया। वहीं महिला टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद उज्बेकिस्तान को 16-0 से मात दी। इन नतीजों के साथ भारत की दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय हैं और यूथ हॉकी 5s वर्ल्ड कप में जगह बनाने के करीब पहुंच गई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ करण गौतम ने हैट्रिक लगाई, जबकि राहुल यादव, प्रह्लाद राजभर, कप्तान केतन कुशवाहा और रोमित पाल ने एक-एक गोल किया। इससे पहले ओमान पर 14-0 की जीत में केतन ने चार और आशीष तानी पूर्ति ने तीन गोल दागे। अल्टीमेट टेबल टेनिस: कोलकाता ने यू मुंबा को 8-7 से हराया अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7 में मंगलवार को एचवीआर कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने यू मुंबा टीटी को 8-7 से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। हार के बावजूद बेहतर गेम काउंट के आधार पर यू मुंबा भी अंतिम-4 में पहुंच गया। डेम्पो गोवा चैलेंजर्स के साथ अब तीन सेमीफाइनलिस्ट तय हो चुके हैं। कोलकाता ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की। एडुआर्ड इयोनेस्कू ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए मानुष शाह को 2-1 (9-11, 11-8, 11-7) से हराकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कोलकाता के लिए तनीषा कोटेचा ने इस सीजन में पहली बार एना हर्सी को हराया, जबकि जेंग जियान ने निर्णायक तीसरा गेम जीतकर टीम को मुकाबला जिताया। कुलदीप का काउंटी से करार, यॉर्कशर के लिए खेलेंगे वनडे कप और 3 फर्स्ट क्लास मैच भारतीय चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के घरेलू सीजन के बाकी मैचों के लिए काउंटी क्लब यॉर्कशर से बतौर ओवरसीज खिलाड़ी करार किया है। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में भारतीय स्क्वॉड में होने के बावजूद उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अब वे यॉर्कशर के लिए वनडे कप के 5 मैच खेलेंगे, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को ग्‍लेमॉर्गन के खिलाफ होगी। इसके बाद सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के 3 फर्स्ट क्लास मैच भी खेलेंगे। यॉर्कशर से जुड़ने पर कुलदीप ने कहा कि इस प्रतिष्ठित क्लब का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने की चुनौती उन्हें हमेशा पसंद रही है और वह टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।

JPSC सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम कैंसिल:आयोग पर परीक्षा संचालन में गड़बड़ी के आरोप, अध्यक्ष का इस्तीफा; CID की रेड में 8 अरेस्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। CID और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने JPSC कार्यालय समेत आठ ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) के ठिकानों की भी तलाशी ली गई। कार्रवाई में JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें डेटा एंट्री, प्रोग्रामिंग और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े लोग भी शामिल हैं। वहीं, TDPL के कार्यालय को सील कर दिया गया है। इधर, बुधवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (मेन) परीक्षा-2025 स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को रांची के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। आयोग ने बताया कि परीक्षा संचालन में सामने आई गड़बड़ियों और राज्य सरकार से मिले निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया कि परीक्षा की नई तिथि और अन्य जरूरी जानकारी जल्द जारी की जाएगी। डिजिटल फॉरेंसिक जांच शुरू, सीएम कर रहे मॉनिटरिंग उधर, देर शाम JPSC के अध्यक्ष एल. ख्यांगते ने इस्तीफा दे दिया। बुधवार को राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में मंगलवार को शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चली। टीम ने JPSC कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और कंप्यूटरों की गहन जांच कर कई अहम दस्तावेज जब्त किए। वहीं, TDPL से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले गए, जिनसे कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। राज्य सरकार ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जब्त दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच के लिए पुलिस और CID ने डिजिटल फॉरेंसिक टीम की मदद ली है। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।
पहले श्वेता के घर की तलाशी, फिर हिरासत में लिया CID की टीम ने सबसे पहले JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें साथ लेकर वर्धमान कंपाउंड स्थित उनके आवास पर पहुंची, जहां तलाशी ली गई। वहां से टीम उन्हें दोबारा JPSC कार्यालय लेकर आई। कार्यालय में दस्तावेजों की गहन जांच के बाद श्वेता गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया। छापेमारी के दौरान पूरे JPSC कार्यालय की पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी और किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इनके खिलाफ चल रही जांच इन बिंदुओं पर जांच कर रही है CID जानिए…कैसा बढ़ता चला गया विवाद बड़े सवाल… जो गड़बड़ियों का इशारा कर रहे