ब्रेकिंग न्यूज़
यूसीसी पर सलूंबर में जनसुनवाई:संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव, कानून की भूमिका के बारे में बताया

सलूंबर में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मसौदे पर सोमवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। जिला कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में उदयपुर संभाग से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर ये जनसुनवाई हुई। जनसुनवाई की अध्यक्षता समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति के सदस्य और राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर बेंच के अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत सिंह छाबड़ा ने की। गृह विभाग के प्रतिनिधि के रूप में प्रारूप समिति के सदस्य एवं संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल भी मौजूद थे। संगठनों-राजनीतिक दलों ने दिए सुझाव सलूंबर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, बार एसोसिएशन और जनप्रतिनिधियों ने मसौदे पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। छाबड़ा ने कानून निर्माण में प्रारूप समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देता है। राज्य सरकार की मंशा है कि समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण कानून का निर्माण व्यापक जनभागीदारी से हो। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न वर्गों और समाजों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं, ताकि प्रभावी एवं समावेशी कानून बन सके। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला सहित कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर का 'लोक सेवक सम्मान 2026' संपन्न:जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

अपनी बेहतर कार्यशैली, पारदर्शिता, नवाचार और जनसेवा के जरिए समाज से सकारात्मक बदलाव लाने वाले सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान किया गया। बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिद्धि-सिद्धि पैलेस में रविवार शाम दैनिक भास्कर की ओर से ‘लोक सेवक सम्मान समारोह- 2026’ आयोजित किया गया। इस दौरान 43 लोक सेवकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विभागों के चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने दी बधाई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर निशांत जैन और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडेय रहे। दोनों अतिथियों ने सम्मानित लोकसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी, सेवा भावना और नवाचार के साथ किया गया कार्य समाज के लिए प्रेरणा बनता है। समारोह में शहर के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा दैनिक भास्कर के यूनिट हेड संदीप चतुर्वेदी और स्थानीय संपादक पीयूष मिश्रा भी समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोकसेवकों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंच पर प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान किया गया। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इनका हुआ सम्मान भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी मनु गर्ग, प्रशिक्षु आईएएस महिमा कसाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, इंगांनप मुख्य अभियंता विवेक गोयल, कोषाधिकारी धीरज जोशी, महिला अधिकारिता विभाग की उप निदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना, प्रशासनिक अधिकारी संजय पुरोहित, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मंजू रैण गोदारा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार, सहायक कलेक्टर रणजीत बिजारणियां, बीडीए उपायुक्त कुणाल राहड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी किशन गोपाल पुरोहित, सहायक निदेशक मुकेश गहलोत, जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी, आईटी विभाग के अतिरिक्त नदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़, देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा, संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिन्द मित्तल, रीडर जिला कलेक्टर मनीष जोशी, लेखाधिकारी श्रम विभाग सीपी शर्मा, सहायक अभियंता पंचायत समिति मुकेश आहूजा, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश राजपुरोहित, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मनीष स्वामी, एमडी सीसीबी मोहम्मद फारुख, जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रेम कंवर, न्याय शाखा के राजेश किराडू, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष, मंडी सचिव नवीन गोदारा, कलेक्ट्रेट विकास शाखा के शहजाद अली, सानिवि अधीक्षण अभियंता विमल गहलोत, कलेक्ट्रेट से हनुमान आचार्य, , आरएसआरडीसी की परियोजना प्रबंधक शिल्पा कच्छावा, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, आईसीडीसएस के डीडी सुभाष बिश्नोई, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी महावीर ओझा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएमएचओ ऑफिर श्रवण कुमार वर्मा, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी संदीप कुमार, नगर पालिका खाजूवाला के अधिशासी अभियंता मोहनलाल नायक, पांचू पंचायत समिति के विकास अधिकारी जसवंत सिंह बिश्नोई। कार्यक्रम के सहयोगी रहे—
मेन स्पॉन्सर जिंदल रिन्यूबल, एसोसिएट स्पॉन्सर बीएनपी इंटीरियर, टाइटल स्पॉन्सर इंडिया सोलर, इवेंट पार्टनर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (विनोद बाफना) तथा को-स्पॉन्सर के रूप में एक पेड़ एक ज़िन्दगी, बीकेईएसएल, उरमूल डेयरी, राराम धारणिया, जिनोवा सोलर (खाजूवाला) और कॉन्सेप्ट रहे।

कारखाने में घुसकर युवक-परिवार पर हमला, VIDEO:कारीगर से पैसे वसूली के विवाद में मारपीट, घटना CCTV में कैद

डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरी गांव में स्थित ‘महादेव मोटर्स’ पर सोमवार शाम को मारपीट की घटना सामने आई है। तीन लोगों ने कारखाने के संचालक और उसके परिवार पर हमला कर गाली-गलौज की। पीड़ित युवक ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित शैलेन्द्र कुमावत निवासी बोरी अपने कारखाने ‘महादेव मोटर्स’ पर काम कर रहे थे। इसी दौरान ‘हरिओम मोटर्स’ के मालिक छगन कुमावत अपने दो बेटों साहिल कुमावत और हरीश कुमावत के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने शैलेन्द्र से उनके यहां काम करने वाले कारीगर आसिफ खान के बारे में पूछा। शैलेन्द्र ने बताया कि आसिफ आज उनके यहां भी काम पर नहीं आया है। इस पर तीनों आरोपी उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने शैलेन्द्र पर नाजायज दबाव बनाते हुए कहा कि वे आसिफ से पैसे मांगते हैं, और यह पैसा शैलेन्द्र को देना होगा अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इतना कहते ही छगन कुमावत और उसके दोनों बेटों ने शैलेन्द्र, उसके भाई चाहत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े और शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित शैलेन्द्र को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। पीड़ित ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

9.81 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:गश्त के दौरान दबोचा; खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ

कोतवाली थाना पुलिस ने 9.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर स्मैक के सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल जांगिड़ के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी रोहिताश देवंदा के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान दौलतपुरा रोड स्थित शराब ठेके से आगे ग्राम कलमण्डा के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.81 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी शाहिद खान (23) पुत्र शब्बीर अली निवासी बडौरा, थाना मोठपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सदर थाना पुलिस को सौंपी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक खेमराज के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक परशुराम, नदीम अहमद, हेड कॉन्स्टेबल अर्जुनराम, कॉन्स्टेबल जुगल सिंह और ड्राइवर कॉन्स्टेबल मुकेश की टीम शामिल रही। सहायक उपनिरीक्षक परशुराम की भूमिका विशेष रूप से अहम रही।

सीकर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई 16वीं कांवड़ पदयात्रा:20 शिवभक्त लाएंगे गंगाजल, हर्ष पर्वत पर भोलेनाथ का करेंगे अभिषेक

सीकर में श्रावण मास के कावड़ मेले के तहत सीकर से गंगोत्री के लिए शिवभक्तों की 16वीं कांवड़ पदयात्रा रविवार को राधाकिशनपुरा की मोदी कोठी से रवाना हुई। 20 शिवभक्तों का जत्था लगभग 1300 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 1 महीने बाद गंगोत्री से गंगाजल लेकर सीकर लौटेगा। हर्ष पर्वत पर स्थित भैरूनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के साथ पदयात्रा संपन्न होगी। जत्थे की रवानगी के अवसर पर पालवास बगीची के भगवान दास महाराज और अमरदास महाराज ने शिवभक्तों को दुपट्टा पहनाकर और पुष्पवर्षा कर रवाना किया। गंगोत्री के गंगाजल से 16वीं बार भोलेनाथ का होगा अभिषेक यात्रा प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि लगातार 16वीं बार सीकर में गंगोत्री के गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक होगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा विश्व शांति, परिवार की सुख-समृद्धि और समाज कल्याण के लिर निकाली जा रही है। शहर के शिवालयों में पहुंचाया जाता है गंगोत्री से लाया गंगाजल भगवान दास महाराज और अमरदास महाराज ने कहा कि शिवभक्तों की टोली जब गंगोत्री से कांवड़ लेकर लौटती हैं तो पूरे शहर के विभिन्न शिवालयों में गंगा नदी के उद्गम स्थल का गंगाजल पहुंचाया जाता है। गंगोत्री से पैदल कांवड़ लेकर आएंगे शिव भक्त रतनलाल सैनी ने बताया कि 20 पदयात्री गंगोत्री से पैदल कांवड़ लेकर आएंगे। पिछले 15 साल से सीकर के युवा 1000 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। यात्रा में सुरेश सैनी, विनोद सैनी, अभिषेक गुर्जर, पन्नालाल गुर्जर, मुकेश सैनी, गोपाल सैनी, गोगाराम सैनी, राकेश सैनी, पंकज सैनी, संजय सैनी, प्रह्लाद सैनी, मूलचंद सैनी, राहुल सैनी, मनीष शर्मा, बजरंग हर्ष और रोहित सैनी समेत कई शिवभक्त शामिल रहेंगे।

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:लड़की को थप्पड़ मारा तो चाकू घोंपकर हत्या; 100 मीटर तक डिवाइडर पर दौड़ी कार,2 की मौत; बाजार में लंगड़ाकर चले हत्यारे

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बालोतरा से है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर में घुस गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत
बालोतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो गाड़ी के अंदर घायल तड़प रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 2. डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड में SHO लाइन हाजिर
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या के 12 दिन बीतने के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो परिजनों-ग्रामीणों ने बाड़ी की तरफ कूच कर दिया। इस पर धौलपुर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की। 5 प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद प्रशासन ने बाड़ी SHO को लाइन हाजिर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. लड़की को थप्पड़ मारने पर कर दी दोस्त की हत्या
जयपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान लड़की को थप्पड़ मारने पर बदमाशों ने चाकू घोंपकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। आरोपियों में शामिल दो बदमाश भरतपुर ओपन जेल से भागकर जयपुर आए थे। बदमाश अपने साथियों के साथ मेट्रो स्टेशन के पास स्थित आतिश मार्केट में इक्का क्लब में बर्थडे पार्टी कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 4. बुटाटी धाम अध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट को फर्जी बताया
नागौर के बुटाटी धाम में 22.74 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बड़ी को लेकर आई जांच रिपोर्ट को मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने फर्जी बताया। उन्होंने SDM और जांच समिति पर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें 5. व्यापारी की हत्या करने वाले बदमाश लंगड़ाते हुए चले
भरतपुर में बर्तन व्यापारी की हत्या करने वाले बदमाशों ने पुलिस ने बाजार परेड निकाली। इस दौरान दोनों बदमाश लंगड़ाते हुए चल रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई और क्राइम सीन रिक्रिएट भी करवाया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. मरीज की जांच रिपोर्ट बदली, गलत दवा देने से मौत
अजमेर के JLN हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बेटे का आरोप है कि पेट दर्द के कारण पापा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। स्टाफ की लापरवाही से उनकी जांच रिपोर्ट बदल गई। इसके कारण डॉक्टर ने किडनी की बीमारी की दवा दे दी और उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 7. 100 मीटर तक डिवाइडर पर दौड़ी कार, 2 की मौत
कोटा में ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे दोस्तों की कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। बेकाबू कार करीब 100 मीटर तक डिवाइडर के ऊपर दौड़ती चली गई। इसके बाद सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। पूरी खबर पढ़ें 8. ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, 10 हजार ट्रकों के पहिए थमे
राजस्थान में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), परमिट और ई-डिटेक्शन चालान को लेकर ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे प्रदेश में करीब 10 हजार ट्रकों के पहिए थम गए हैं। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहा- जब तक मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें 9. शराब पीकर सरकारी स्कूल पहुंचा हेडमास्टर
ब्यावर जिले के शिवनाथपुरा गांव में सरकारी स्कूल का हेडमास्टर शराब के स्कूल पहुंच गया। उसने रसोई में पहले खुद के लिए और फिर बच्चों के लिए खाना बनाने का दबाव डाला। सूचना पर ग्रामीण स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर ने कहा- मैं बीमार हूं, इसलिए दवाई ली है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
10. बिजनेसमैन का इंजीनियर बेटा बनेगा संत
पाली के 30 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम श्रीश्रीमाल 40 लाख रुपए सालाना पैकेज की नौकरी छोड़कर संत बनेंगे। 4 सितंबर को बीकानेर में आचार्य रामलाल महाराज एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि की निश्रा में दीक्षा ग्रहण करेंगे। शुभम के पिता का टेक्सटाइल का बिजनेस है। पूरी खबर पढ़ें

2020 दिल्ली दंगा-पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी:IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या का मामला; 6 आरोपी बरी

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 में हुए दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में 6 साल बाद फैसला कर दिया है। कोर्ट ने पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। एडीशनल सेशन जज प्रवीण सिंह की अदालत ने 11 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले में सोमवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने नाज़िम, काशिम, अनस, जावेद और ताहिर हुसैन को हत्या, अपहरण, दुश्मनी को बढ़ावा देने और दंगा करने का दोषी ठहराया। बाकी 6 आरोपी बरी कर दिए। हिंसाग्रस्त इलाके के नाले में मिला था अंकित का शव यह मामला दयालपुर थाने में अंकित शर्मा के पिता रविंदर कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। 25 फरवरी 2020 को अंकित शर्मा ऑफिस से घर लौटने के बाद दोबारा बाहर निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आए। परिवार उनकी तलाश कर रहा था, तभी लोगों ने बताया कि उनकी हत्या कर शव को चांदबाग पुलिया के पास खजूरी खास नाले में फेंक दिया गया है। अगले दिन सुबह पुलिस ने नाले से उनका शव बरामद किया था। रविंदर कुमार का आरोप था कि उनके बेटे की हत्या तत्कालीन AAP पार्षद ताहिर हुसैन और उनके साथियों ने की। शिकायत के अनुसार, आरोपी ताहिर हुसैन के ऑफिस में इकट्ठा हुए थे और हत्या के बाद अंकित के शव को नाले में फेंक दिया गया। मामले में नाम सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को निलंबित कर दिया था। 24 मार्च 2023 को अदालत ने ताहिर हुसैन सहित 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुआ था दंगा 23 फरवरी 2020 को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी और समर्थक आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगे थे। 26 फरवरी तक चले दंगों में 53 लोगों की जान गई और 250 से ज्यादा जख्मी हो गए थे। मरने वालों में 38 मुसलमान और 15 हिंदू थे। करीब 800 दुकानें जला दी गईं। 500 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। भास्कर नॉलेज… ताहिर ने पैरोल पर जेल से बाहर आकर लड़ा था 2025 का विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में ताहिर हुसैन ने मुस्तफाबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की थी, जबकि ताहिर हुसैन तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें करीब 33 हजार वोट मिले थे। चुनाव प्रचार के लिए ताहिर कस्टडी पैरोल पर बाहर आए थे।
—————— ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो: गुवाहाटी हाईकोर्ट का फैसला रद्द, दोबारा सुनवाई होगी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को असम के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने से जुड़े मामलों में गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले रद्द कर दिए। कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति की नागरिकता या विदेशी होने का फैसला निष्पक्ष, कानूनी और उचित प्रक्रिया के तहत ही होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

जयपुर के ट्रैफिक पर नजर रखेगा AI:जिस दिशा में ट्रैफिक ज्यादा होगा, वहां ग्रीन सिग्नल का बढ़ जाएगा टाइम

स्मार्ट सिटी जयपुर में ट्रैफिक प्रबंधन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए होगा। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की पहल पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने डेटा कोर इन्फोटेक के सहयोग से रामबाग सर्किल पर AI आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का 39 दिनों तक सफल परीक्षण किया। ट्रायल की सफलता के बाद अब शहर के 423 में से 253 प्रमुख चौराहों पर इस अत्याधुनिक तकनीक को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था में पारंपरिक फिक्स टाइमर की जगह AI कैमरे चौराहों पर वाहनों की संख्या और कतार की लंबाई का रियल टाइम विश्लेषण करेंगे। जिस दिशा में ट्रैफिक ज्यादा होगा, वहां स्वतः ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ जाएगा, जबकि कम ट्रैफिक वाली लेन का समय घट जाएगा। पूरी प्रक्रिया बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के 24 घंटे स्वतः संचालित होगी। 3 जून से 11 जुलाई तक रामबाग सर्किल पर हुए पायलट प्रोजेक्ट के दौरान AI सिस्टम ने 4.88 लाख से अधिक वाहनों को सुचारु रूप से पार कराया। इस दौरान हर लेन में वाहन चालकों के 8 से 45 सेकंड तक का समय बचा और औसत ग्रीन टाइम 33.63 सेकंड दर्ज किया गया। ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर होने से 39 दिनों में लगभग 2,535 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम हुआ, जो प्रतिदिन करीब 65 किलोग्राम की बचत के बराबर है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखेगा यह AI सिस्टम केवल ट्रैफिक सिग्नलों का संचालन ही नहीं करेगा, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखेगा। कैमरे ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंप, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लेन उल्लंघन जैसे मामलों की स्वतः पहचान करेंगे। साथ ही यदि किसी वाहन पर पहले से कोई चालान लंबित है तो नंबर प्लेट स्कैन होते ही उसकी जानकारी कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। ट्रायल के दौरान एक कैमरे ने प्रतिदिन औसतन 4,200 वाहनों को स्कैन किया और करीब 450 वाहनों के चालान संबंधी रिकॉर्ड स्वतः दर्ज किए। एक चौराहे का AI दूसरे चौराहे के AI से समन्वय कर रखेगा नजर ट्रैफिक डीसीपी योगेश गोयल की निगरानी में संचालित इस परियोजना के अगले चरण में शहर के विभिन्न चौराहों को आपस में जोड़कर मल्टी-जंक्शन सिंक्रोनाइजेशन विकसित किया जाएगा, जिससे एक चौराहे का AI दूसरे चौराहे के AI से समन्वय स्थापित कर पूरे रूट का ट्रैफिक स्वतः नियंत्रित करेगा। भविष्य में इस तकनीक के माध्यम से एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को स्वतः ग्रीन कॉरिडोर देने की सुविधा भी विकसित की जाएगी। नई AI आधारित ट्रैफिक प्रणाली लागू होने से शहर में जाम कम होगा, यात्रा का समय घटेगा, ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को चौराहों पर मैनुअल संचालन के बजाय दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, स्कूलों और बाजारों जैसे संवेदनशील स्थानों पर अधिक प्रभावी निगरानी का अवसर मिलेगा।

पत्नी प्रेग्नेंट,खर्चे के रुपए नहीं थे तो ज्वेलर को लूटा:हाथ तोड़ दिए थे, चुराए गए चांदी के गहनों को पिघलाकर बनाई सिल्ली; 3 गिरफ्तार

पत्नी प्रेग्नेंट थी और पैसों की तंगी थी। ऐसे में खर्चे के रुपयों और जल्द अमीर बनने के लिए बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर ज्वेलर से कैश सहित 37 लाख रुपए के गहने लूट लिए। पुलिस ने सोमवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। मामला जयपुर के खोरा बीसल थाना इलाके का है। 3 जुलाई को हुई लूट की वारदात के दौरान आरोपियों ने हमला कर ज्वेलर के हाथ तोड़ दिए थे। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- लूट मामले में मास्टर माइंड कमलेश कुमार बाज्या (27) निवासी बुगालिया (कालवाड़), अशोक मीणा उर्फ गोलू (21) निवासी बुगालिया और विशाल मीणा (20) निवासी बिचपडी (हरमाड़ा) को अरेस्ट किया है। फरार आरोपी जितेंद्र शर्मा (22) निवासी बिचपडी की तलाश कर रहे हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी के गहनों को पिघलाकर बनाई सिल्ली बरामद कर ली है। वारदात में इस्तेमाल की गई रेंटल कार भी जब्त कर ली है। पैसों की तंगी के कारण वारदात की पुलिस जांच में सामने आया है कि मास्टर माइंड कमलेश के खिलाफ करीब 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले कुछ साल से उसने क्राइम करना बंद कर रखा था। पत्नी के प्रेग्नेंट होने के कारण वह पैसों की तंगी से जूझ रहा है। जल्द अमीर बनने के लिए उसने दोबारा अपराध की राह चुनी। उसके दोस्त जितेंद्र ने खोरा बीसल के नांगल लाड़ी गांव निवासी ज्वेलर शंकर लाल शर्मा (45) के बारे में बताया था कि वह रात को दुकान से माल (ज्वेलरी-कैश) लेकर घर जाता है। शंकर की ज्वेलरी शॉप घर से करीब 2.5 किलोमीटर दूर नागल लाड़ी ग्रिड पर है। दोनों ने मिलकर वारदात करने की प्लानिंग की। 3 जुलाई को चौमूं इलाके से 5 हजार रुपए में स्विफ्ट डिजायर कार किराए पर ली। अपने दो साथियों अशोक और विशाल को वारदात में शामिल कर ज्वेलर के निकलने से करीब एक घंटे पहले शॉप के बाहर रेकी करने लगे। सुनसान जगह पर लाठी-डंडों से किया हमला फिर ज्वेलर के घर के रास्ते में मौजूद ग्राउंड में कार खड़ी कर इंतजार करने लगे। अंधेरा होते ही नंबर प्लेट पर काला कपड़ा बांध दिया। ज्वेलर के बाइक पर निकलते ही बदमाश उसके पीछे लग गए। सुनसान जगह पर कार आगे लगाकर बाइक सवार ज्वेलर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद ज्वेलरी से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने 1 हजार से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर करीब 1300 किलोमीटर पीछा कर बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने मामले के शांत होने के बाद चांदी की सिल्ली का बंटवारा करना बताया है। हमला कर लहूलुहान किया दरअसल, ज्वेलर शंकर लाल रोज की तरह 3 जुलाई को रात करीब 8 बजे शॉप बंद कर ज्वेलरी बैग में भरकर बाइक से घर लौट रहे थे। शॉप से करीब 800 मीटर दूर पहुंचते ही पीछे से सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर कार उनके आगे रुकी थी। कार सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने ज्वेलर पर हमला कर दिया था। उन्हें लहूलुहान कर जमीन पर गिरा दिया था। इसके बाद शंकर का गहने-कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। शंकर के सिर और नाक पर गंभीर चोट लगी थी। हमले में दोनों हाथों में फ्रैक्चर हुआ था। लूटे गए बैग में करीब 35 लाख के सोने-चांदी के गहने और 1.50 लाख रुपए रखे थे। … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में ज्वेलर्स से 35 लाख की लूट:कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला; सिर-नाक में गंभीर चोट, हाथों में फ्रैक्चर जयपुर में एक ज्वेलर्स से 35 लाख के गहने-कैश बदमाशों ने लूट लिए। यह वारदात खोरा बीसल क्षेत्र के नांगल लाड़ी ग्रिड पर शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे हुई। कार से आए नकाबपोश चार-पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

नगालैंड में IED ब्लास्ट, असम राइफल्स का जवान शहीद:चार घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे, तभी गाड़ी उड़ाई

नगालैंड में शोखुवी-चुमौकेदिमा रोड पर संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) धमाके में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए। कोहिमा में डिफेंस पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (PRO) ने बताया कि धमाका सोमवार को नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में सुखोवी (शोखुवी) के पास हुआ। यहां असम राइफल्स का एक बड़ा ट्रेनिंग सेंटर है। पहले से लगाए गए IED ने असम राइफल्स की गाड़ियों के काफिले को निशाना बनाया, जब सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत उस इलाके से गुजर रहे थे। घायल चार जवानों को तुरंत वहां से निकालकर इलाज के लिए पास के मेडिकल सेंटर ले जाया गया। घटना के बाद की तस्वीरें: सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की धमाके के तुरंत बाद, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों का पता लगाने के लिए आसपास के जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभी तक किसी भी विद्रोही गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अधिकारी और फोरेंसिक टीमें धमाके की असल वजह और प्रकृति की जांच कर रही हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें: गो हत्या बैन के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:कहा- इसमें सुधार की जरूरत, मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था- ये इस्लाम में जरूरी प्रथा नहीं नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें तमिलनाडु सरकार को बकरीद या किसी भी दिन राज्य में गाय-बछड़ों के वध पर रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस आदेश में सुधार की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर…