ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान में भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं निकलीं:उदयपुर में पहली बार 375 साल पुराना रथ शामिल, 21 बंदूकों की सलामी दी; जयपुर में 25-फीट ऊंचा रथ

राजस्थान के अलग-अलग शहरों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। उदयपुर में जगदीश मंदिर से राजस्थान की सबसे बड़ी और देश में तीसरी बड़ी जगन्नाथ रथयात्रा निकली। भगवान जगन्नाथ स्वामी 95 किलो चांदी के रथ पर मां लक्ष्मी और दानीराय जी के साथ विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। भगवान को 21 बंदूकों की सलामी दी गई। इस यात्रा में जगदीश मंदिर की स्थापना के बाद पहली बार 375 साल पुराने लकड़ी के रथ को भी शामिल किया गया। इसमें भगवान श्री कृष्णजी और राधा जी जुगल सरकार विराजित हुए। जयपुर में जगन्नाथ सेवक समिति की ओर से पुरी (ओडिशा) की तर्ज पर गोविंददेवजी मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ 25 फीट और बलभद्र व देवी सुभद्रा 12-12 फीट ऊंचे रथ पर सवार हुए। वहीं, जयपुर में गुप्त वृंदावन धाम में मॉडर्न हाइड्रोलिक रथ पर शोभायात्रा निकाली गई। कोटा में इस्कॉन केंद्र गोविंद धाम की ओर से रथयात्रा में भक्त भजनों पर नाचते-गाते चले। अजमेर में यात्रा के दौरान महिलाएं भगवान जगदीश के रथ के आगे झाड़ू से सफाई करती हुई चलीं। करीब 800 किलो वजनी रथ को खींचने के लिए दोनों ओर 200 मीटर लंबे रस्से बांधे गए। जोधपुर शहर के सुनारों की घाटी स्थित जगदीश मंदिर में विराजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यह प्रतिमा चंदन की लकड़ी से बनी है। जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में 250 साल पुरानी परंपरा के तहत सुबह रथयात्रा महोत्सव हुआ। भगवान गौर गोविंद को चांदी के प्राचीन रथ में विराजमान कर मंदिर परिसर की चार परिक्रमा कराई गई। देखिए, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से जुड़ीं PHOTOS… … जगन्नाथ रथयात्रा के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

PM दौरे से कुछ घंटे पहले SPG ने बदला रूट:सुरक्षा कारणों से बदलाव; जींद में 40 मिनट ही ठहरेंगे मोदी, मेहमानों की लिस्ट भी बदली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को होने वाले जींद दौरे से कुछ घंटे पहले उनका रूट बदल दिया गया है। अब उनका चॉपर सीधे जींद रेलवे स्टेशन के पास रामलीला ग्राउंड में उतरेगा। जहां देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले उन्हें शहर के बीच से होकर रोड शो के साथ रैली स्थल तक जाना था। अब रेलवे स्टेशन से पटियाला चौक, नरवाना चौक होते हुए अमरेहड़ी के पास जींद बाईपास पर चढ़ेंगे। वहां से हैबतपुर रोड से रैली स्थल (हुडा ग्राउंड) पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SGP) के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यह बदलाव किया। एसजीपी का ऑब्जेक्शन था कि शहर में सिंगल-संकरी रोड से वीवीआईपी मूवमेंट सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। अब गोहाना रोड को वीवीआईपी मूवमेंट रूट से बाहर कर दिया गया है। पीएम का शेड्यूल टाइम भी बदला गया है। वो शुक्रवार को 10 बजकर 45 मिनट पर जींद पहुंचेंगे। ट्रेन को झंडी दिखाने से लेकर रैली तक उनका करीब 40-45 मिनट का ही शेड्यूल रहेगा। उसके बाद चंडीगढ़ रवाना होंगे। BJP ने गुरुवार शाम को 9 जिलों में मेहमानों की लिस्ट भी बदल दी। अब शहर के लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी रूट में बदलाव के साथ ही गोहाना रोड पर पिछले कई दिनों से सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों के सामने लगाई गई बांस की बल्लियां भी हटाई जाने लगी हैं। व्यापारियों और आम जनता ने इस बदलाव पर राहत की सांस ली है। यदि पुराना रूट लागू रहता, तो सिविल अस्पताल, जिला न्यायालय और आसपास के सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता। अब नए रूट के कारण शहर के सबसे व्यस्त हिस्से में यातायात पर अपेक्षाकृत बहुत कम असर पड़ेगा। पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारियां… सुरक्षा पर एसपीजी की पैनी नजर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार रात को ही जींद पहुंच जाएंगे। सीएम नायब सैनी भी शाम को जींद पहुंचेंगे, जबकि राज्यपाल असीम घोष भी यूनिवर्सिटी रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। ये 17 जुलाई की सुबह 10:45 बजे पीएम मोदी को रिसीव करेंगे। सुरक्षा को लेकर एसपीजी के कमांडो और सादी वर्दी में तैनात जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रख रहे हैं। मंत्री-विधायकों भी जींद नहीं जाएंगे, मेहमानों की लिस्ट बदली हरियाणा सरकार के इसे बड़े इवेंट में बदलने की तैयारी की है। इसलिए शुक्रवार को 21 जिलों में कार्यक्रम होंगे। मंत्रियों और विधायकों की भी अलग-अलग जिलों में ड्यूटियां लगाई हैं। ज्यादा मंत्रियों-विधायकों को प्रधानमंत्री के प्रोग्राम में जींद आने की बजाय जिलों में रहने को कहा गया है। दिलचस्प है कि कांग्रेस के 5 बागी विधायकों शैली चौधरी, रेणु बाला, जरनैल सिंह, मोहम्मद इजराइल व मोहम्मद इलियास के नाम भी खास मेहमानों में शामिल हैं। हालांकि शाम को भाजपा ने मेहमानों की लिस्ट में भी बदलाव कर दिया। पहले जारी की गई जिलों में मेहमानों की लिस्ट शाम को दूसरी लिस्ट जारी की, खट्टर करनाल में रहेंगे ————————– पीएम मोदी के जींद दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM कार्यक्रम की 5 घंटे में दूसरी चीफ गेस्ट लिस्ट:गुरुग्राम से नरबीर को हटाकर इंद्रजीत, महेंद्रगढ़ में धर्मबीर की जगह आरती राव चीफ गेस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम का प्रदेश के सभी 21 जिलों में लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए भाजपा और हरियाणा सरकार ने जिला स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम तय किए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

डॉक्टर ने कहा-अनपढ़ हूं, मुझे हॉस्पिटल से बाहर निकालो:मरीज के परिजन बोले-आपको शर्म आनी चाहिए, पसलियों में फ्रैक्चर को बताया मामूली चोट

झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही की शिकायत पर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर जगदेव सिंह मरीज के परिजनों पर भड़क गए। कहा- “मैं पढ़ा हुआ नहीं हूं, मैं तो अनपढ़ हूं, निकालो मुझे हॉस्पिटल से बाहर। मामला 15 जुलाई का है। इसका वीडियो आज सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर मरीज के परिजनों से बहस करते दिख रहे हैं। मरीज के भाई का आरोप है कि उसके छोटे भाई का एक्सीडेंट हो गया था। डॉक्टर जगदेव सिंह ने एक्स-रे देखने के बाद भीं फ्रैक्चर नहीं बताया। दवाइयां देकर घर भेज दिया। यह है मामला गांव डूमरा निवासी विकास महला का 12 जुलाई की देर शाम एक्सीडेंट हो गया था। परिजन 13 जुलाई को उसे बीडीके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। विकास के भाई मुकेश महला ने बताया- ऑर्थोपेडिक डॉक्टर जगदेव सिंह ने एक्स-रे करवाया और रिपोर्ट देखने के बाद कहा- कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने दवाइयां लिखकर हम लोगों को घर भेज दिया। कंपाउंडर ने देखा तो पता चला फ्रैक्चर मुकेश महला ने बताया- घर जाने के बाद जब हमने परिवार के एक सदस्य, जो कि कंपाउंडर हैं, विकास को देखा तो वे हैरान रह गए। विकास की पसलियों में फ्रैक्चर था। परिवार को समझ नहीं आया कि जिस डॉक्टर ने रिपोर्ट देखी, उन्होंने इतनी गंभीर चोट को सामान्य कैसे बता दिया। 15 जुलाई को परिजन वापस हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टर से पूछा- आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? आरोप है कि डॉक्टर जगदेव सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय परिजनों से अभद्रता शुरू कर दी। डॉक्टर और परिजनों के बीच हुई तीखी बहस डॉक्टर जगदेव सिंह और परिजनों के बीच हुई इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर चैम्बर के अंदर मरीजों और अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। परिजन : डॉक्टर साहब, आपको यह भी पता नहीं चला कि हड्डी टूटी हुई है? डॉक्टर :मैं पढ़ा हुआ नहीं हूं। मैं तो अनपढ़ हूं। परिजन : हां, तुम अनपढ़ ही हो। परिजन :डॉक्टर साहब, आप जिला हेडक्वार्टर के हॉस्पिटल में बैठे हैं। आपको इतना तो एहसास होना चाहिए कि आपने क्या काम किया है। डॉक्टर : हां, बैठा हूं। निकाल दो मुझे यहां से बाहर। परिजन: हम आपको बाहर क्यों निकालें? डॉक्टर होकर ऐसी भाषा बोल रहे हैं? एक्स-रे में साफ दिख रहा है कि हड्डी टूटी हुई है, फिर भी आपने कह दिया कि कुछ नहीं है। आपको पता है कि मरीज को कितनी पीड़ा हुई है?” परिजन: डॉक्टर साहब, आपको थोड़ी बहुत तो शर्म आनी चाहिए। डॉक्टर: नहीं है शर्म। आप दो के ही पास शर्म है क्या?” परिजन :आप जिला हेडक्वार्टर के हॉस्पिटल में बैठे हैं, कम से कम अपनी जिम्मेदारी तो समझें।” डॉक्टर :तुम बैठ जाओ।

'किसी की हिम्मत नहीं मेरे कार्यकर्ताओं का नुकसान कर दे':नरोत्तम बोले-आशुतोष की क्षमता टिकट काटने की नहीं; वे कोई और, वहां हम बात करेंगे

बीजेपी के सीनियर लीडर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से कहा, ‘किसी की हिम्मत नहीं कि मेरे कार्यकर्ताओं का नुकसान कर दे। अगर नौबत आई तो मैं भी तुम्हारे साथ जेल जाऊंगा।’ पूर्व गृहमंत्री ने ये बात गुरुवार को दतिया में कही। वे बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी उनके साथ थे। मिश्रा ने कहा, ‘लोग कहने लगे कि आशुतोष ने टिकट काट दिया। उसकी क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और हैं। वहां हमें बात करनी है, हम करेंगे। उस दिन आप लोगों की आंखों में आंसू देखकर मैं भी भावुक हो गया था। कुछ लोग कह रहे हैं कि भाजपा से बदला लेना है। अरे भाई…बदला भाजपा से नहीं, कांग्रेस से लेना है। हर हाल में आशुतोष तिवारी को जिताना है।” कार्यकर्ताओं को दिलाई पीतांबरा माई की शपथ नरोत्तम ने कहा कि वे हमेशा अपने चुनाव से ज्यादा दूसरे चुनावों में ताकत लगाते रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए बोले कि यदि किसी पर प्रशासनिक कार्रवाई होती है तो वे उसके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पीतांबरा माई की कसम खिलाकर बीजेपी के पक्ष में मतदान कराने का संकल्प भी दिलाया। देर शाम बीजेपी ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा की। इसमें नरोत्तम मिश्रा को प्रमुख बनाया गया है। बोले- मेरे मन को समझने की कोशिश करो नरोत्तम ने कहा- जो हुआ, भ्रम-क्रोध में आकर हुआ। दतिया के दुकानदार भाइयों ने तीन दिन बाजार बंद रखा, उनका तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। कार्यकर्ता बंधुओं, मैं तुम्हारे मन को समझ रहा हूं। तुम भी मेरे मन को समझने की कोशिश करो। मुझे रास्ते में जब कार्यकर्ता मिले, बताया कि यहां चोट है, वहां चोट है…एक तो आज सुबह ही आ गया मुकेश, उसके सिर पर आंसू गैस का गोला फटा। पूरा सिर फट गया उसका, बाल जल गए। कहा- गुस्सा गलत जगह नहीं निकालना है नरोत्तम बोले- लोग कहने लगे कि दादा के आंसू का बदला भाजपा से लेंगे। बदला लेना है कांग्रेस से, कह रहे हो भाजपा से। बदला लेना है पुलिस-प्रशासन से, कह रहे हो आशुतोष से। क्या चल रहा था दिमाग में। आशुतोष ने टिकट काट दिया। उसकी क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और हैं। वहां तक जाने की तुम्हारी क्षमता नहीं है जाने की। वहां हमें बात करनी है, हम करेंगे। इसलिए गुस्सा गलत जगह नहीं निकालना है। आप मेरे दिल के बहुत नजदीक हो। पूरा शहर दिल के नजदीक है। यह सबने साबित कर दिया। इससे बड़ी और क्या किसी व्यक्ति को उपलब्धि चाहिए। कहां लग रही है विधायकी? राजनीति खो देने का खेल है। खो करेंगे और कोई और आकर बैठ जाएगा। आप किसी को स्पेस मत दो। पार्टी हमारी मां है, ये ध्यान रखो। पूछा- बीजेपी दफ्तर पर गैस के गोले क्यों दागे? पूर्व गृहमंत्री ने कहा- पुलिस वाले ध्यान से सुनें। मैं इतना कहना चाहता हूं आपने गाड़ियां तोड़ीं, हमारे पास फुटेज हैं। आपको चक्काजाम खुलवाना था, खुलवाते लेकिन गैस के गोले बीजेपी कार्यालय पर क्यों दागे? क्या बिल्डिंग सड़क पर रखी थी? एसपी साहब, मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं। याद रखता हूं। मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं। मेरी आवाज आप तक पहुंचेगी इसीलिए कह रहा हूं कि निर्दोष कार्यकर्ताओं पर केस लगाना, निर्दोषों को पीटना बर्दाश्त नहीं है किसी कीमत पर। आशुतोष बोले- किसी के सम्मान में आंच नहीं आने देंगे उधर, बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि यदि प्रशासन की कार्रवाई से किसी कार्यकर्ता को परेशानी हुई है तो हर परिस्थिति में वे कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा- मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि माई साक्षी हैं, हमारे तन में जब तक प्राण रहेंगे, आप सबके सम्मान में कभी किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे। …………………………………… ये खबरें भी पढ़ें… सिंधिया बोले- मैंने दतिया में एयरपोर्ट स्थापित करवाया केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार रात अशोकनगर पहुंचे। वे यहां चार दिवसीय दौरे पर आए हैं। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। सिंधिया रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस पहुंचे। गुरुवार से उनका लगातार तीन दिनों तक व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… आशुतोष की सभा में रो पड़े नरोत्तम दतिया में बीजेपी की सभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा की आवाज भर्रा गई। उनका गला भर गया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस कहती है कि भाजपा में फूट है, लेकिन हम सब साथ खड़े हैं। आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए मैं दतिया के एक-एक घर के सामने शीश नवाऊंगा।” पढ़ें पूरी खबर…

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:उज्जैन में पहली बार 3 रथ, ढाई लाख की पोशाक में विराजे प्रभु

उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्राएं श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जा रही हैं। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा के बीच भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा नगर भ्रमण पर निकले। पन्ना में परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई। भिंड में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, जबकि उज्जैन में इस्कॉन मंदिर की यात्रा में पहली बार तीन अलग-अलग रथ शामिल हुए। इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी रथयात्रा में शामिल हुए। उज्जैन के इस्कॉन मंदिर की यात्रा में भगवान बलभद्र ‘तालध्वज’, देवी सुभद्रा ‘दर्पदलन’ और भगवान जगन्नाथ सबसे बड़े 35 फीट ऊंचे ‘नंदीघोष’ रथ पर विराजमान हैं। भगवान के लिए बंगाल के कारीगरों ने जापान से मंगाए गए विशेष धागों और मोतियों से करीब ढाई लाख रुपए की विशेष पोशाक तैयार की है। यात्रा इंदिरा नगर से फ्रीगंज और टॉवर चौक होते हुए मंदिर लौटेगी। वहीं, कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर से खाती समाज की पारंपरिक रथयात्रा भी निकली। इसमें 1200 गांवों के श्रद्धालु करीब 100 साल पुराने लकड़ी के रथ को अपने हाथों से खींच रहे हैं। प्रदेशभर से बड़े अपडेट देखिए अलग-अलग शहरों से रथ यात्रा की तस्वीरें… लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

पंजाब में शुरू होगी IPL जैसी क्रिकेट लीग:फ्रेंचाइजी के लिए EOI जारी, पोस्टर में शुभमन गिल समेत कई चेहरे; युवाओं को मिलेगा प्लेटफॉर्म

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नई पहल करने जा रहा है। एसोसिएशन ने आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टी-20 लीग’ के लिए फ्रेंचाइजी मालिकों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों, कंपनियों और उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस लीग से राज्य के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। साथ ही, भविष्य में भारतीय टीम में पंजाब के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जगह मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। PCA की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञापन में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े चेहरे और पंजाब के स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इनमें शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, हरप्रीत बरार और रमनदीप सिंह शामिल हैं। फैसला पीसीए की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के विवेक पर निर्भर पीसीए ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रस्ताव या रुचि को बिना कारण बताए स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित रहेगा। इस संबंध में अंतिम फैसला पीसीए की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के विवेक पर निर्भर करेगा। अब लीग को 10 पॉइंट्स में जानिए: –

रायपुर में E-20 पेट्रोल डालने से इंजन खराब:कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाए; देश का पहला मामला

देशभर में पेट्रोल में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन) के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी बीच रायपुर में E20 पेट्रोल से कार के इंजन के खराब होने का मामला सामने आया है। इससे जुड़े मामले में कंज्यूमर कोर्ट ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और उसके अधिकृत डीलर को जिम्मेदार ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि नई कार दी जाए या 20 लाख लौटाए जाएं। कोर्ट ने माना कि गाड़ी का इंजन ई-20 फ्यूल के हिसाब से नहीं था, फिर भी कार कस्टमर को बेची गई। कोर्ट ने कहा कि 45 दिनों के अंदर ग्राहक को उसी मॉडल की नई कार दी जाए, जो ई-20 फ्यूल के अनुकूल हो। अगर ऐसा नहीं किया तो कंपनी को वाहन की पूरी कीमत करीब 20.5 लाख रुपए और अन्य खर्च भी लौटाने होंगे। ई-20 से कार खराब होने पर कस्टमर को मुआवजा देने का यह देश का पहला मामला है। इस पर मारुति सुजुकी ने कहा कि वह इस आदेश को चुनौती देगी। कंपनी का कहना है कि ग्राहक की कार पहले से ही E20 ईंधन के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त थी इसलिए आयोग का आदेश तथ्यों के अनुरूप नहीं है। डीलर ने कार की गलत जानकारी दी कंपनी ने कहा इंजन खराब, 5.30 लाख खर्च होंगे कंपनी ने माना कि पहली बार टंकी पूरी तरह साफ नहीं हुई थी और केमिकलयुक्त ईंधन अंदर रह गया था। इसके बाद फिर सफाई की गई, लेकिन फिर फ्यूल टैंक, पाइपलाइन और फिल्टर में फिर सफेद परत और तरल पदार्थ मिला। अगली बार डैशबोर्ड पर इंजन में गड़बड़ी की चेतावनी आई और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) मोड ने काम करना बंद कर दिया। इंजन पूरी तरह ठप हो गया और कार चलने लायक नहीं बची। बाद में कंपनी ने ई-मेल के जरिए बताया कि इंजन पूरी तरह खराब हो गया है और उसे बदलने में करीब 5.30 लाख रुपए खर्च होंगे, जो वारंटी में शामिल नहीं होगा। कंपनी ने फिर कार ठीक कर सौंपी, लेकिन डीलरशिप के सामने पेट्रोल भरवाने के बाद भी वाहन करीब 10 किलोमीटर चलकर फिर बंद हो गया। इस बार टैंक से दही जैसी सफेद परत और तरल पदार्थ मिला। डॉ. प्रेमराज ने नई कार या पूरी राशि वापस करने की मांग की, लेकिन कंपनी ने साफ इनकार कर दिया। फिर मामला कंज्यूमर कोर्ट पहुंचा। डॉक्टर ने मार्च 2025 में याचिका दायर की। सरकारी लैब की रिपोर्ट से मामला साफ हुआ पेट्रोल के नमूनों की जांच एसजीएस लैब में कराई गई। रिपोर्ट में ईंधन में एथेनॉल की मौजूदगी की पुष्टि हुई। जांच में पाया गया कि पेट्रोल के निचले हिस्से में सफेद परत के रूप में ईथेनॉल अलग होकर जमा था। रिपोर्ट के अनुसार, ईंधन E20 श्रेणी का था, लेकिन एथेनॉल के अलग होने से उसकी प्रभावी मात्रा केवल 6 से 7 प्रतिशत रह गई थी। आयोग ने माना कि गाड़ी का इंजन E20 ईंधन के अनुरूप नहीं था, फिर भी उपभोक्ता को ऐसी कार बेची गई। नई कार, नहीं तो पूरे पैसे लौटाएं 14 जुलाई 2026 को उपभोक्ता फोरम ने पीड़ित के पक्ष में फैसला सुनाया और आदेश दिया कि यदि कंपनी 45 दिनों के अंदर नई E20 अनुकूल कार उपलब्ध नहीं कराती है, तो उसे वाहन की कीमत 20.5 लाख रुपए, आरटीओ पंजीकरण, बीमा और बाकी खर्चों सहित पूरी राशि लौटानी होगी। मानसिक प्रताड़ना के लिए 1 लाख रुपए और केस लड़ने के 10 हजार रुपए भी अदा करने होंगे।
पढ़िए एक्सपर्ट ने क्या कहा ? ऑटो विशेषज्ञ के. महेश कुमार के अनुसार, एथेनॉल में नमी हो तो वह पेट्रोल में सामान रूप से नहीं घुल पाता, क्योंकि दोनों की डेंसिटी अलग होती है। इससे फ्यूल पंप और फ्यूल सिस्टम के बाकी हिस्सों पर असर पड़ सकता है। E20 ईंधन पर कंपनी ने क्या कहा? मारुति सुजुकी इंडिया के कॉर्पोरेट अफेयर्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने एथेनॉल ईंधन को लेकर कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से हमने सुना है कि कारों में एथेनॉल के इस्तेमाल को लेकर कुछ शंकाएं जताई जा रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुख्य चिंता यह है कि यदि E20 ईंधन का उपयोग उन कारों में किया जाए, जिनका निर्माण और बिक्री 2023 से पहले हुई थी और जिन्हें मुख्य रूप से E10 ईंधन के लिए डिजाइन किया गया था, तो उसका क्या प्रभाव पड़ेगा?’ राहुल भारती ने स्पष्ट किया, ‘हमारे पास पर्याप्त सुरक्षा मानक (फैक्टर्स ऑफ सेफ्टी) मौजूद हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि यदि 2023 से पहले भारत में निर्मित और बेची गई कारों में E20 ईंधन का उपयोग किया जाए, तो वाहन के घिसाव (वियर एंड टियर), जंग (कोरोजन), कार की आयु या E20 ईंधन के संपर्क में आने वाले पुर्जों पर किसी प्रकार की नुकसानदायक समस्या नहीं होती है।’ ……………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… गडकरी बोले- E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब, तो पुर्जे मुफ्त बदलें: कंपनियों को सरकार का आदेश; माना- इससे माइलेज घटा

सोना ₹189 गिरकर ₹1.42 लाख पर आया:चांदी ₹680 बढ़कर ₹2.20 लाख किलो पर पहुंची, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोने के दाम में आज यानी 16 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 189 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 680 रुपए बढ़कर 2.20 लाख रुपए पर पहुंच गई है। सोना इस साल ₹9 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 9 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में 10 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.20 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

लुधियाना में नशे में झूमते युवक-युवती का VIDEO:लड़का खंडहर में तो लड़की सड़क पर लड़खड़ाती मिली; आंखें बंद, खड़े नहीं हो पा रहे थे

लुधियाना में नशे में झूमते युवक और युवती के 2 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। पहला वीडियो खाली खंडहर का है, जहां एक युवक बेसुध हालत में दीवार के सहारे गिरता-संभलता नजर आ रहा है। दूसरा वीडियो समराला चौक का है, जिसमें एक युवती बीच सड़क पर काफी देर तक नशे की हालत में झूमती दिखाई दे रही है। दोनों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक और युवती की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लुधियाना पुलिस ने युवक का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए कहा है कि उसकी पहचान कर उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा। साथ ही उससे पूछताछ कर नशा सप्लाई करने वालों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। लोग इसे जॉम्बी ड्रग से जोड़ रहे हैं। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टी नहीं की है। दोनों वीडियो में क्या दिख रहा है… वीडियो नंबर 1: खंडहर में लड़खड़ता दिखा युवक
पहला वीडियो चंडीगढ़ रोड पर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के पास स्थित एक खाले खंडहर का है। यहां काली टी-शर्ट और जींस पहने युवक नशे में पूरी तरह धुत दिखाई दे रहा है। नशे का असर इस कदर था कि वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था। वह बार-बार खंडहर की दीवार का सहारा लेकर उठने की कोशिश करता, लेकिन हर बार लड़खड़ाकर नीचे गिर जाता। वह काफी समय तक उठने की कोशिश करता रहा। लेकिन उठ नहीं पाया। किसी ने उसकी इस हरकत को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है ताकि उसे ढूंढकर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा सके। साथ ही, पुलिस उससे यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर इस इलाके में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर कौन है। वीडियो नंबर 2: समराला चौक पर ‘स्टैच्यू-स्टैच्यू’ खेलती युवती
दूसरा वीडियो में शहर के सबसे व्यस्त समराला चौक पर गुलाबी टी-शर्ट और ब्लैक लोअर पहने युवती झूमती दिखी। वह पहले तो काफी देर तक सड़क किनारे अजीबोगरीब स्थिति में घुटनों के बल बैठी रही। जब वह खड़ी हुई, तो वह पूरी तरह से अनकंट्रोल थी। उसका अपने शरीर पर रत्ती भर भी काबू नहीं था और वह बिना किसी सहारे के हवा में आगे की तरफ झुकी रही। गाड़ियों के शोर और लोगों की भीड़ के बीच वह पूरी तरह से सुध-बुध खो चुका थी। ————– ये खबर भी पढ़ें… मोहाली में सड़क के बीच लड़खड़ाता दिखा युवक, लोग बोले-‘जॉम्बी ड्रग’ का असर मोहाली के फेज-11 का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक सड़क पर असामान्य हालत में चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर करने वाले लोग दावा कर रहे हैं कि युवक किसी नशे के प्रभाव में था। इसे ‘जॉम्बी ड्रग’ से जोड़ रहे हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

व्यापारी के बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या:दोस्तों के साथ गया था, घर से 45 किमी दूर शव मिला; 12वीं क्लास में पढ़ता था

अलवर में टेंट व्यापारी के 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली सिर के आर-पार हो गई। दूसरी गोली उसके जबड़े में फंस गई। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है। वह दोस्तों के साथ ही घर से बाहर गया था, उसके बाद लौटा नहीं था। पुलिस ने 2 दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। मामला नौगांवा इलाके का है। नौगांवा के तसई इंदिरा कॉलोनी निवासी तुषार कुमार पुत्र राजेश कुमार की हत्या की गई है। लड़के का शव अलवर शहर से करीब 45 किमी दूर एक फार्म हाउस की दीवार के पास पहाड़ी पर मिला है। पोस्टमॉर्टम करने पर पता चला कि लड़के को दो गोली मारी गई। पुलिस का कहना है कि जांच कर रहे हैं। जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा। 14 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी तुषार कुमार की गुमशुदगी की शिकायत परिवार वालों ने 14 जुलाई को ही सदर थाने में दे दी थी। तुषार के मामा विनीत कुमार भूगोर में रहते हैं। तुषार अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह 12वीं का स्टूडेंट था। विनीत ने बताया- तुषार 14 जुलाई को भूगोर इलाके से अपने कुछ दोस्तों के साथ अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस को खबर दी। 15 जुलाई को तुषार का शव नौगांवा के पास पहाड़ियों में एक फार्म हाउस के बगल में मिला। तुषार कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। कॉल डिटेल के आधार पर 2 दोस्त हिरासत में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुषार के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) खंगाली। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उन दोस्तों को चिन्हित किया, जो आखिरी वक्त में तुषार के साथ थे। परिजनों ने दोस्तों पर शक जताया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है। — यह खबर भी पढ़िए… पड़ोसियों ने की 80 साल के व्यापारी की हत्या, रोज अंकल-अंकल कहते थे, चोरी करने घुसे अलवर शहर में बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की हत्या कर दी। उनके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद घर से करीब डेढ़-दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)