ब्रेकिंग न्यूज़
'किसी की हिम्मत नहीं मेरे कार्यकर्ताओं का नुकसान कर दे':नरोत्तम बोले-आशुतोष की क्षमता टिकट काटने की नहीं; वे कोई और, वहां हम बात करेंगे

बीजेपी के सीनियर लीडर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से कहा, ‘किसी की हिम्मत नहीं कि मेरे कार्यकर्ताओं का नुकसान कर दे। अगर नौबत आई तो मैं भी तुम्हारे साथ जेल जाऊंगा।’ पूर्व गृहमंत्री ने ये बात गुरुवार को दतिया में कही। वे बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी उनके साथ थे। मिश्रा ने कहा, ‘लोग कहने लगे कि आशुतोष ने टिकट काट दिया। उसकी क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और हैं। वहां हमें बात करनी है, हम करेंगे। उस दिन आप लोगों की आंखों में आंसू देखकर मैं भी भावुक हो गया था। कुछ लोग कह रहे हैं कि भाजपा से बदला लेना है। अरे भाई…बदला भाजपा से नहीं, कांग्रेस से लेना है। हर हाल में आशुतोष तिवारी को जिताना है।” कार्यकर्ताओं को दिलाई पीतांबरा माई की शपथ नरोत्तम ने कहा कि वे हमेशा अपने चुनाव से ज्यादा दूसरे चुनावों में ताकत लगाते रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए बोले कि यदि किसी पर प्रशासनिक कार्रवाई होती है तो वे उसके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पीतांबरा माई की कसम खिलाकर बीजेपी के पक्ष में मतदान कराने का संकल्प भी दिलाया। देर शाम बीजेपी ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा की। इसमें नरोत्तम मिश्रा को प्रमुख बनाया गया है। बोले- मेरे मन को समझने की कोशिश करो नरोत्तम ने कहा- जो हुआ, भ्रम-क्रोध में आकर हुआ। दतिया के दुकानदार भाइयों ने तीन दिन बाजार बंद रखा, उनका तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। कार्यकर्ता बंधुओं, मैं तुम्हारे मन को समझ रहा हूं। तुम भी मेरे मन को समझने की कोशिश करो। मुझे रास्ते में जब कार्यकर्ता मिले, बताया कि यहां चोट है, वहां चोट है…एक तो आज सुबह ही आ गया मुकेश, उसके सिर पर आंसू गैस का गोला फटा। पूरा सिर फट गया उसका, बाल जल गए। कहा- गुस्सा गलत जगह नहीं निकालना है नरोत्तम बोले- लोग कहने लगे कि दादा के आंसू का बदला भाजपा से लेंगे। बदला लेना है कांग्रेस से, कह रहे हो भाजपा से। बदला लेना है पुलिस-प्रशासन से, कह रहे हो आशुतोष से। क्या चल रहा था दिमाग में। आशुतोष ने टिकट काट दिया। उसकी क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और हैं। वहां तक जाने की तुम्हारी क्षमता नहीं है जाने की। वहां हमें बात करनी है, हम करेंगे। इसलिए गुस्सा गलत जगह नहीं निकालना है। आप मेरे दिल के बहुत नजदीक हो। पूरा शहर दिल के नजदीक है। यह सबने साबित कर दिया। इससे बड़ी और क्या किसी व्यक्ति को उपलब्धि चाहिए। कहां लग रही है विधायकी? राजनीति खो देने का खेल है। खो करेंगे और कोई और आकर बैठ जाएगा। आप किसी को स्पेस मत दो। पार्टी हमारी मां है, ये ध्यान रखो। पूछा- बीजेपी दफ्तर पर गैस के गोले क्यों दागे? पूर्व गृहमंत्री ने कहा- पुलिस वाले ध्यान से सुनें। मैं इतना कहना चाहता हूं आपने गाड़ियां तोड़ीं, हमारे पास फुटेज हैं। आपको चक्काजाम खुलवाना था, खुलवाते लेकिन गैस के गोले बीजेपी कार्यालय पर क्यों दागे? क्या बिल्डिंग सड़क पर रखी थी? एसपी साहब, मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं। याद रखता हूं। मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं। मेरी आवाज आप तक पहुंचेगी इसीलिए कह रहा हूं कि निर्दोष कार्यकर्ताओं पर केस लगाना, निर्दोषों को पीटना बर्दाश्त नहीं है किसी कीमत पर। आशुतोष बोले- किसी के सम्मान में आंच नहीं आने देंगे उधर, बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि यदि प्रशासन की कार्रवाई से किसी कार्यकर्ता को परेशानी हुई है तो हर परिस्थिति में वे कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा- मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि माई साक्षी हैं, हमारे तन में जब तक प्राण रहेंगे, आप सबके सम्मान में कभी किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे। …………………………………… ये खबरें भी पढ़ें… सिंधिया बोले- मैंने दतिया में एयरपोर्ट स्थापित करवाया केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार रात अशोकनगर पहुंचे। वे यहां चार दिवसीय दौरे पर आए हैं। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। सिंधिया रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस पहुंचे। गुरुवार से उनका लगातार तीन दिनों तक व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… आशुतोष की सभा में रो पड़े नरोत्तम दतिया में बीजेपी की सभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा की आवाज भर्रा गई। उनका गला भर गया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस कहती है कि भाजपा में फूट है, लेकिन हम सब साथ खड़े हैं। आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए मैं दतिया के एक-एक घर के सामने शीश नवाऊंगा।” पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *