ब्रेकिंग न्यूज़
आठवीं के स्टूडेंट ने लिखी टाइम ट्रैवल पर बुक:राघव बोले- 20 दिन लगे बुक लिखने में, आगे भी जारी रहेगा प्रयास

पाली के 8वीं क्लास के स्टूडेंट राघव सोनी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और टाइम ट्रैवल पर आधारित एक विज्ञान-कथा पुस्तक लिखी है। यह पुस्तक विज्ञान, कल्पना और रोमांच का संगम प्रस्तुत करती है। कम साल की उम्र में लिखी गई यह पुस्तक अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। भविष्य की दुनिया में पहुंच जाता है जैक पुस्तक की कहानी ‘जैक’ नाम के एक बालक के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में जैक अचानक भविष्य की उस दुनिया में पहुंच जाता है, जहां अत्याधुनिक रोबोट्स ने पूरी मानव सभ्यता पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। उस दुनिया में सभी इंसान रोबोट्स के आदेशों का पालन करने को मजबूर हैं, लेकिन वर्तमान समय से पहुंचा जैक उनके नियंत्रण में नहीं आता। अपनी बुद्धिमत्ता, साहस और वैज्ञानिक सोच के दम पर वह रोबोट्स की शक्ति के मुख्य स्रोत का पता लगाता है और उनकी पावर सप्लाई बंद कर देता है। इसके बाद रोबोट्स का साम्राज्य समाप्त हो जाता है, मानवता स्वतंत्र हो जाती है और जैक सुरक्षित अपने समय में लौट आता है। इस तरह की कहानी पर हालीवुड में फिल्में भी बन चुकी हैं। तकनीक के जिम्मेदार उपयोग का संदेश यह पुस्तक बच्चों और युवाओं को यह संदेश देती है कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग मानवता के हित और कल्याण के लिए होना चाहिए, न कि उस पर शासन करने के लिए। यह रचना विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, नवाचार, रचनात्मक सोच और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित करती है। राघव सोनी, राजकीय मेडिकल कॉलेज पाली के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सोनी तथा माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका सोनी के पुत्र हैं। ऑनलाइन उपलब्ध है पुस्तक राघव की यह पुस्तक BriBooks पर प्रकाशित हो चुकी है और विश्वभर के पाठकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है। इच्छुक पाठक इसे इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीद सकते हैं। कम उम्र में साहित्य सृजन के क्षेत्र में राघव की यह उपलब्धि अन्य स्टूडेंट्स के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर युवक की मौत:निर्माण कार्य के दौरान इकट्ठा किए मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक, सिर फटने से मौके पर गई जान

उदयपुर के गोर्वधन विलास थाना क्षेत्र में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे बलीचा स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल के पास हाईवे पर हुआ। हेड कॉन्स्टेबल हेमेन्द्र ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। जहां मिट्टी के ढेर बने हुए हैं। उन्हीं ढेर से युवक टकराते हुए डिवाइडर से जा टकराया। जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों को सूचना देते हुए मृतक के शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान निशित (25) पिता बंशीलाल मीणा निवासी खेरवाड़ा पलसिया के रूप में हुई है। उसके कंधे पर एक काले रंग का बैग था। जिसमें एक आधार कार्ड और एक फोटो मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह खेरवाड़ा से टीचर भर्ती एग्जाम देने के लिए उदयपुर शहर आ रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि युवक अगर हेलमेट पहने हुए होता तो उसकी जान बच सकती थी। क्योंकि उसके सिर पर ही गहरी चोट लगी है।

हरियाणा रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत:दुकान का सामान लेने अलवर आ रहा था, पूरे परिवार का सहारा था युवक

शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में राठ नगर के पास एक हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे अनीश (25 वर्ष) निवासी नादनहेड़ी, चांदोली की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शिवाजी पार्क थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली हरियाणा रोडवेज बस को मौके से जब्त कर लिया है और बस चालक की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकान का सामान खरीदने आ रहा था अलवर शिवाजी पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय अनीश डेहरा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। वह अपनी बाइक पर सवार होकर दुकान के लिए कुछ सामान खरीदने अलवर शहर आ रहा था। इसी दौरान राठ नगर के पास सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। परिवार में कोहराम अनीश अपने परिवार का मुख्य सहारा था। कॉस्मेटिक की दुकान से होने वाली आय से ही वह पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। जैसे ही हादसे की खबर नादनहेड़ी गांव में परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।

ट्रक से ATM कार्ड चुराकर 70 हजार निकाले:ड्राइवर डीजल भरवाने गया था, सीसीटीवी में दिखा नामजद आरोपी; पुलिस तलाश में जुटी

अलवर उद्योग नगर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक के एटीएम कार्ड से 70 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगढ़ थाना के बालोत नगर निवासी जाकरदीन पुत्र हनीफ खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि वह 4 जुलाई को ट्रक में डीजल भरवाने के लिए गया था, इस दौरान उसने अपना ट्रक एनडीडी कंपनी के परिसर में खड़ा किया था। वह अगले दिन (5 जुलाई ) को ट्रक लेने पहुंचा तो ट्रक की खिड़की खुली मिली। जांच में पता चला ट्रक में रखा उसका एटीएम कार्ड गायब है। कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से लगातार पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। आरोपी ने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर उसके बैंक खाते से कुल 70 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें एक युवक एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करता नजर आया। शिकायत में उसने आरोपी की पहचान पिपरोली निवासी साजिद खान पुत्र मग्गर के रूप में हुई है। पीड़ित ने आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया। पीड़ित का कहना है कि वह काफी दिनों से आरोपी की तलाश कर रहा था, लेकिन उसका पता नहीं चला। आखिर में पीड़ित ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ट्रेन की चपेट में आने से 1 की मौत:जूनाखेड़ा स्टेशन के पास हादसा, पुलिस जांच में जुटी

झालावाड़ जिले में सोमवार रात एक रेल हादसे में 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना असनावर के नजदीक जूनाखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुई। मृतक की पहचान रटलाई क्षेत्र के दिन्याखेड़ी निवासी प्रकाश पुत्र देवीलाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अकलेरा से कोटा की ओर जा रही ट्रेन संख्या 59839 की चपेट में आने से प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट घायल प्रकाश को ट्रेन से झालरापाटन रेलवे स्टेशन तक लेकर पहुंचे। वहां से झालरापाटन पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें एसआरजी जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। शव को एसआरजी अस्पताल की मॉच्युरी में रखवाया गया है, जहां उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। असनावर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कोटा ग्रामीण में 50 लाख की संपत्ति ध्वस्त:30 लाख का डोडा चूरा और शराब पकड़ी, पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका ने लिया एक्शन

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग’ के तहत सोमवार को दो बड़ी कार्रवाई की। एक ओर जहां अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर बुलडोजर चलाया, वहीं दूसरी ओर अंतरराज्यीय डोडा चूरा और शराब तस्करी का भी भंडाफोड़ किया। पुलिस एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सुकेत कस्बे में राहिल और कासिब उर्फ गुच्छा द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त कार्रवाई में जेसीबी से ध्वस्त किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। करीब 50 लाख रुपए से अधिक मूल्य की इस अवैध संपत्ति पर कार्रवाई अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इधर, जिला डीएसटी, मोड़क और चेचट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 30 लाख 21 हजार रुपए कीमत का अवैध माल और तस्करी में प्रयुक्त दो कारें जब्त की हैं। पहली कार्रवाई मोड़क थाना क्षेत्र में की गई, जहां नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार का पीछा कर उसे रोका। तलाशी में 101.460 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। मौके से पंजाब के दो तस्करों करनदीप सिंह और जोन विल्सन को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई चेचट थाना क्षेत्र में हुई। यहां पुलिस ने पीछा कर एक कार को रोका, जिसमें से हरियाणा ब्रांड की 204 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में हरियाणा निवासी जितेंद्र सिंह और अरुण को गिरफ्तार किया गया। एसपी सुजीत शंकर ने कहा कि जिले में अपराध, मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त करने के साथ-साथ तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे सक्रिय अपराधियों और उनकी अवैध संपत्तियों पर इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

नवोदय विद्यालय में बच्चों को खिला रहे कच्ची रोटियां:श्रीगंगानगर जिला प्रमुख ने किया निरक्षण, बोले- अपने बच्चों को खिलाओ

श्रीगंगानगर में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महियांवाली में बच्चों को मिड-डे मील में कच्ची रोटियां परोसी जा रही थीं। हॉस्टल में बिजली और पंखे बंद होने से छात्र गर्मी में कपड़े उतारकर पढ़ाई करते मिले, जबकि गंदी बेडशीट से फंगस फैलने का खतरा भी नजर आया। शिकायत पर स्कूल पहुंचे जिला प्रमुख दुल्लाराम इंदलिया ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए स्टाफ से कहा- क्या ये रोटियां अपने बच्चों को खिला सकते हो? शिकायत पर जिला प्रमुख पहुंचे स्कूल, मिड-डे मील में मिली कच्ची रोटियां
पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल (महियांवाली) में करीब 450 छात्र पढ़ते हैं। मिड-डे मील में कच्ची रोटियां परोसने और हॉस्टल में बिजली-पंखे नहीं होने की शिकायत मिलने पर जिला प्रमुख दुल्लाराम इंदलिया स्कूल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को परोसी जा रही कच्ची रोटियां देखीं और व्यवस्था पर नाराजगी जताई। हॉस्टल में बिना बिजली-पंखे के पढ़ रहे थे छात्र
हॉस्टल का निरीक्षण करने पर कई छात्र गर्मी के कारण कपड़े उतारकर पढ़ाई करते मिले। छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में पंखे खराब हैं और बिजली सप्लाई भी नहीं हो रही है। बेडशीट भी काफी गंदी मिली, जिससे इस मौसम में फंगस फैलने का खतरा बना हुआ है। स्टाफ ने बताई वजह, जिला प्रमुख ने जताई नाराजगी
स्टाफ ने बताया कि रोटी बनाने वाली मशीन पिछले 10-15 दिनों से खराब है और उसे ठीक करने वाला मैकेनिक उपलब्ध नहीं है। ज्यादा सेंकने पर रोटियां जल जाती हैं और कम सेंकने पर कच्ची रह जाती हैं। इस पर जिला प्रमुख ने कहा- क्या ये रोटियां अपने बच्चों को खिलाओगे? मौके पर ही शुरू करवाई बिजली सप्लाई
निरीक्षण के दौरान जिला प्रमुख ने तुरंत एक केबल मंगवाकर हॉस्टल में बिजली की सप्लाई शुरू करवाई, ताकि छात्रों को गर्मी से राहत मिल सके और पढ़ाई में परेशानी न हो। मामला संसद तक उठाने की तैयारी
दुल्लाराम इंदलिया ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई से जुड़े इस मुद्दे को लोकसभा तक उठाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा को पत्र लिखकर मामला संसद में उठाने का आग्रह किया है। साथ ही जिला कलेक्टर को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।

लड़कों को अपने अश्लील फोटो-वीडियो भेजती थी पत्नी:गलत काम के लिए बुलाती होटल; पति बोला-गहने-कैश लेकर फरार, झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

जयपुर में शादी के करीब साढ़े तीन महीने बाद युवक ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर लूटने का मामला दर्ज करवाया है। 31 साल के युवक की शादी 26 मार्च 2026 को हुई थी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी महंगे गिफ्ट और कीमती आइटम की डिमांड करने लगी। हनीमून पर इंडोनेशिया लेकर गया तो वह स्विट्जरलैंड जाने की मांग करने लगी। क्लब में शराब और नॉनवेज पार्टी करने का दबाव बनाया। फिजिकल रिलेशन बनाने से भी मना कर दिया। एक दिन जब उसका मोबाइल चेक किया तो इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आईडी पर उसके न्यूड फोटो-वीडियो मिले, जो उसने दूसरे लड़कों को भेज रखे थे। चैट में लड़कों को होटलों में गलत काम करने के लिए बुलाने और पैसों के लेनदेन का भी जिक्र था। झगड़ा होने पर पत्नी ने अपने पिता को बुला लिया। वह 33 तोला सोना, 300 ग्राम चांदी के गहने, डायमंड, पन्ने की अंगूठी और 6 लाख रुपए लेकर पिता के साथ चली गई। उसके बाद प्रॉपर्टी हड़पने के लिए झूठे केस की धमकी देने लगी। युवक ने परेशान होकर 12 जुलाई को मालपुरा थाने में मामला करवाया है। आरोप है कि युवती ने संगठित गिरोह की मदद से परिजन-रिश्तेदार बनाकर साजिश के तहत शादी कर उसके साथ लूट की है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा मामला… शादी से पहले दिल्ली में दोनों के परिवार मिले न्यू सांगानेर रोड के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- मैं कनाडा से पढ़ाई पूरी करके इंडिया लौटा था। मैट्रिमोनियल (शादी) वेबसाइट के जरिए एक लड़की से मेरा परिचय हुआ। एक-दूसरे को पसंद करने पर शादी की बात को आगे बढ़ाया गया। 14 फरवरी को मैं माता-पिता के साथ दिल्ली में लड़की और उसके परिवार से मिलने गया। लड़की पसंद आने पर बिना दहेज के जयपुर के जगतपुरा में शादी करना तय हुआ। लड़की पक्ष की ओर से शादी में 80 मेहमान शामिल होना बताया गया था। 26 मार्च को तय डेट पर दोनों की शादी हो गई। जल्दबाजी में की शादी की रस्में युवक ने आरोप लगाया कि शादी के समय प्रोग्राम में शामिल होने आए लड़की के परिजन और रिश्तेदारों में आपस में मेल-मिलाप नहीं दिख रहा था। शादी में लड़की वालों की ओर से 8-9 लोग (जिसमें कुछ बच्चे) आए थे। मेहमानों के नहीं आने का कारण पूछने पर लड़की वाले टाल गए। शादी के कार्ड न छपवाने की बात भी सामने आई। इस पर लड़की वालों ने कहा था कि प्रिंटिंग मिस्टेक होने के कारण कार्ड नहीं छपवाया गया। इस कारण कार्ड डिजिटल ही भेजे गए। शादी के दौरान भी रस्मों को लेकर वह जल्दबाजी कर रहे थे। विदाई के दौरान भी उनको बेटी को ससुराल भेजने का कोई दुख नजर नहीं आया था। लोगों को नकली रिश्तेदार बनाकर लाए थे। अब पढ़िए- शादी के बाद की कहानी बदला दुल्हन का रवैया आरोप है कि शादी के बाद ससुराल आते ही दुल्हन का रवैया बदल गया। महंगे गिफ्ट और कीमती आईफोन दिलाने की डिमांड करने लगी। मांग पूरी नहीं होने तक पास नहीं आने की धमकी देने लगी। उसकी मांग पूरी करने के लिए 29 मार्च को आईफोन-17 (कीमत 82 हजार 500 रुपए) खरीदकर दिया। हनीमून पर विदेश चलने का दबाव डाला। उसकी बात मानकर इंडोनेशिया में 7 दिन का हनीमून प्लान किया गया। इस पर भी उसने झगड़ा किया और 10 दिन का प्लान बनाया। हनीमून पर जाने के लिए 50 हजार रुपए के कपड़े और महंगे गिफ्ट दिलाए। 12 अप्रैल को इंडोनेशिया हनीमून पर लेकर गया। इंडोनेशिया पहुंचते ही उसका पूरा व्यवहार बदल गया। झगड़ा कर कहने लगी कि बेकार जगह लेकर आ गए। गुस्सा कर बोलने लगी- ‘मुझे तो स्विट्जरलैंड जाना था। वर्ल्ड टूर पर कब लेकर जाओगे। शराब-नॉनवेज और क्लबों में जाने की जिद करने लगी। मना करने पर धमकी दी कि फिजिकल रिलेशन नहीं होने देगी।’ हनीमून से लौटने पर शराब पार्टी का बनाया दबाव युवक ने बताया- हनीमून से जयपुर लौटने के बाद मेरे पिता की प्रॉपर्टी, मकान और इन्वेस्टमेंट के बारे में पूछने लगी। परिवार से अलग रहने की लगातार जिद करने लगी। मेरी शारीरिक बनावट का सरेआम मजाक उड़ाने लगी। क्लबों में शराब और नॉनवेज पार्टी के लिए जाने का दबाव बनाया। इसके लिए मना किया और यह सब माता-पिता को पसंद नहीं आने की बात कही तो उसने संस्कारों का मजाक उड़ाया। कहने लगी कि मैं दिल्ली की मॉडर्न लड़की हूं। इन सब नशों और क्लबिंग के बिना नहीं रह सकती। तुम कनाडा रहकर भी क्या खाक जॉब करके आए हो, जो यह सब चीजें नहीं करते। दकियानूसी बात करते हो। मैं अपने ये सारे महंगे शौक पूरे करूंगी। मैं तुम्हारे या किसी ओर के लिए अपनी लाइफ में कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करूंगी। मेरी लाइफ मेरे रूल्स पर चलती है और मैं अपनी मर्जी से ही जिऊंगी। युवक बोला- पत्नी के सोशल मीडिया अकांउट पर न्यूड-फोटो मिले युवक ने आरोप लगाया- पत्नी मुझे मानसिक प्रताड़ना देकर अपने शौक पूरे करती रही। 6 मई की रात करीब 11 बजे उसका मोबाइल देखा। उसने इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आईडी पर कई लड़कों को न्यूड फोटो-वीडियो भेज रखे थे। उनसे अश्लील चैट करती थी। चैट्स में लड़कों को गाजियाबाद, गुरुग्राम और अन्य स्थानों के होटलों में गलत काम करने के लिए बुलाने और एवज में पैसों के लेनदेन का भी लिखा था। कई लड़कों के जरिए बैंक अकाउंट में रुपए भी आए थे। 9 जनवरी को एक ही दिन में 99 हजार 432 रुपए आने का रिकॉर्ड मिला। इस बारे में पूछने पर गुस्से में बोली- ये सब उसके दोस्त हैं, जिन्होंने घूमने-फिरने और होटलों में जाने के एवज में यह पैसा दिया है। कभी बात बदलकर कहने लगी कि यह रकम मेरे पापा की दो नंबर की काली कमाई के है। वे इन्हें ठिकाने लगाने (मनी लॉन्ड्रिंग) के लिए मेरे बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर करवाते हैं। उसने मुझे धमकाया कि मुंह बंद रखो, नहीं तो तुम्हारा वजूद मिटा दूंगी। जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। सोने-चांदी और डायमंड की ज्वेलरी लेकर गई, परिवार गायब मिला झगड़ा होने पर उसने अपने पापा को कॉल कर जयपुर बुला लिया। बेटी को लेने आए उसके पापा भी भड़क गए। पहले से सामान पैक कर बैठी उनकी बेटी साथ चली गई। अलमारी संभालने पर 33 तोला सोना, 300 ग्राम चांदी के गहने, डायमंड, पन्ने की अंगूठी और 6 लाख रुपए गायब मिले। पत्नी को ढूंढने पर परिवार के भी गायब होने का पता चला। बताए गए एड्रेस पर गए तो आस-पड़ोस के लोगों ने मकान बंद होने की बात कही। पत्नी के मम्मी-पापा ने जिस जगह काम करने के बारे में बताया था, वहां भी कोई अस्तित्व नहीं होना पाया गया। डिप्रेशन में लेने लगा दवाइयां युवक ने रिपोर्ट में बताया कि मोबाइल नंबर से कॉन्टैक्ट करने पर पत्नी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। धमकी देकर कहने लगी- प्रॉपर्टी मेरे नाम करो, नहीं तो मैं तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के ऊपर संगीन केस लगाऊंगी। तुम सब जीवन भर याद रखोगे। या तो जीते-जी यह प्रॉपर्टी मेरे नाम कर दो, नहीं तो तुम्हारे मरने के बाद तो यह वैसे भी मेरे नाम ही आएगी। अब देख लो तुम्हें जीते-जी करनी है या मरने के बाद मुझे मिलेगी। मैं डिप्रेशन में आकर दवाइयां लेने लगा।

सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट:77,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक गिरा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 14 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की गिरावट के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। कच्चा तेल 2% चढ़कर 85 डॉलर पर पहुंचा कच्चे तेल की कीमतें 2% चढ़कर दोबारा 85 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इससे कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। आज से 2 IPO में निवेश का मौका आज से 2 कंपनियों के IPO ओपन हो रहे हैं। ये IPO एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के हैं। म्यूचुअल फंड कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट प्राइमरी मार्केट से 9,813 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसी तरह अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड फ्रेश इश्यू के जरिए 126.25 करोड़ रुपए जुटाएगी। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट 13 जुलाई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी बीते 7 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 7,039 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार इससे पहले कल यानी 13 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 47 अंक बढ़कर 77,616 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 4 अंक बढ़त रही, ये 24,211 पर बंद हुआ था।

दौसा में 4 दिन में दूसरी बार बदले थाना अधिकारी:कई थानों को मिले नए SHO, मानपुर में फिर सतीश कुमार की वापसी

दौसा जिले में महज चार दिन के भीतर दूसरी बार कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। एसपी पीयूष दीक्षित ने सोमवार शाम पुलिस निरीक्षकों के ट्रांसफर और पदस्थापन के नए आदेश जारी किए। नई सूची में कई थानों के इंचार्ज बदल दिए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन और अन्य शाखाओं से थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोमवार शाम जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार युधिष्ठिर गुर्जर को थाना सदर दौसा, श्रीकिशन को बालाहेड़ी थाना, सतीश कुमार को मानपुर थाना, जगदीश प्रसाद को मंडावर थाना, विजेंद्र सिंह को लवाण थाना, जनमेजाराम को साइबर थाना, उदयचंद को मानव तस्करी विरोधी यूनिट का प्रभारी और मोहनलाल को एसपी कार्यालय में अपराध सहायक लगाया गया है। चार दिन पहले 11 थाना प्रभारियों की हुई थी पोस्टिंग इससे पहले 10 जुलाई को एसपी ने 11 थाना प्रभारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इनमें पूजा पूनिया को सदर दौसा, रजत खीची को सैंथल, हरलाल को लालसोट, श्रीकिशन मीणा को मंडावरी, सत्यनारायण को झांपदा, कमलेश को पापड़दा, महावीर प्रसाद को मानपुर, सुरेंद्र सिंह को सिकंदरा, जनमेजाराम को बालाहेड़ी, मोहनलाल को लवाण और मनीषा मीणा को बैजूपाड़ा थाना प्रभारी बनाया गया था। कई थानों में फिर बदले इंचार्ज नई सूची में कुछ थानों के इंचार्ज फिर बदल दिए गए हैं। सीआई श्रीकिशन को पहले झांपदा से मंडावरी लगाया गया था, लेकिन अब उन्हें बालाहेड़ी थाना सौंपा गया है। पहले बालाहेड़ी की जिम्मेदारी जनमेजाराम को दी गई थी। मानपुर में फिर लौटे सतीश कुमार, सदर और लवाण में भी बदलाव मानपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार को पहले पुलिस लाइन भेजकर उनकी जगह महावीर प्रसाद को लगाया गया था, लेकिन नए आदेश में सतीश कुमार को फिर से मानपुर थाना प्रभारी बना दिया गया है। वहीं सदर दौसा में पूजा पूनिया की जगह अब युधिष्ठिर गुर्जर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लवाण थाना प्रभारी मोहनलाल को एसपी कार्यालय में अपराध सहायक लगाया गया है, जबकि उनकी जगह विजेंद्र सिंह को लवाण थाना प्रभारी बनाया गया है।