ब्रेकिंग न्यूज़
अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की:गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भेजी; जमानत के लिए ₹47 करोड़ भरने होंगे

अमेरिका में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की। अगले दिन उसके शव की तस्वीर भारत में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को भेजी। करीब 9 महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल वह हिरासत में है। अदालत ने उसकी जमानत 50 लाख डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपए) रखी है। दोषी साबित होने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। आरोपी की पहचान 30 साल के अविनाश नार्ने के रूप में हुई है। वह तेलंगाना का रहने वाला है। वह अमेरिका में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर है। उसकी शादी 5 जून 2025 को 27 साल की राजिता सब्बिनेनी से हुई थी। शादी के 5 महीने बाद पत्नी का शव मिला 27 अक्टूबर 2025 को अविनाश ने पुलिस को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी बाथरूम में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रही। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजिता का शव अंदर मिला। उसने दावा किया कि वह करीब 40 मिनट के लिए घर से बाहर गया था और लौटने पर पत्नी बाथरूम में बंद मिली। जांच के दौरान पुलिस ने अपार्टमेंट के स्मार्ट लॉक और सिक्योरिटी सिस्टम का डेटा खंगाला। इससे पता चला कि अविनाश के बाहर रहने के दौरान फ्लैट में कोई दूसरा व्यक्ति घर में नहीं घुसा था। इसके बाद पुलिस ने किसी बाहरी व्यक्ति के हत्या करने की आशंका खारिज कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि राजिता की मौत गला घोंटने से दम घुटने के कारण हुई थी। इसके बाद मामले को हत्या मानकर जांच आगे बढ़ाई गई। शादी के बाद भी गर्लफ्रेंड से रिश्ता रखा जांच में पता चला कि अविनाश का भारत में रहने वाली एक महिला से कई साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान उसने राजिता से अरेंज मैरिज की। पुलिस के मुताबिक, उसकी गर्लफ्रेंड शादी में भी शामिल हुई थी। शादी के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे। हत्या वाले दिन अविनाश ने गर्लफ्रेंड से कम से कम चार बार बात की थी। पूछताछ में उसने यह भी स्वीकार किया कि पत्नी की मौत के अगले दिन उसने राजिता के शव की तस्वीर उसे भेजी थी। पत्नी ने कई बार कड़वी ड्रिंक की शिकायत की थी पुलिस को जांच में राजिता और अविनाश के बीच हुई चैट भी मिली। इनमें राजिता ने कई बार पति के बनाए ड्रिंक का स्वाद कड़वा होने की शिकायत की थी। मौत वाले दिन उसने मैसेज कर कहा था कि पति की बनाई स्मूदी का स्वाद दवा और कफ सिरप जैसा लग रहा है। पुलिस के घर पहुंचने पर अविनाश ने कहा था कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी, हो सकता है कि कफ सिरप पीने के बाद वह बाथरूम में गिर गई हो। राजिता की मौत के बाद पुलिस कई महीनों तक डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और दूसरे सबूत जुटाती रही। इसके बाद जुलाई 2026 में अविनाश से दोबारा पूछताछ की गई और उसे फर्स्ट डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। —————- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में 27 साल की भारतीय महिला की हत्या:आरोपी बॉयफ्रेंड भारत से गिरफ्तार, उसी के अपार्टमेंट में शव मिला था अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में भारतीय मूल की महिला निकिता गोदिशाला की हत्या के मामले में उसके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। निकिता न्यू ईयर से लापता थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 साल की निकिता का शव अर्जुन के अपार्टमेंट से मिला था। जब उसका शव को मिला तो उस पर चाकू से वार के कई निशान थे। पूरी खबर पढ़ें…

दिन भर सूखा रहा आज, तापमान में हुई गिरावट:अब तक उदयपुर से ज्यादा सलूंबर में बारिश, कल भी बरसात का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बावजूद गुरुवार को उदयपुर में पूरे दिन बारिश नहीं हुई। सुबह कुछ समय तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। मौसम केंद्र डबोक के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में गिरावट के बावजूद बारिश नहीं होने से दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। मानसून सीजन की शुरुआत से अब तक उदयपुर जिले में औसतन 89 मिमी यानि साढ़े तीन इंच बारिश हुई। वहीं उदयपुर से टूटकर बने सलूंबर जिले में अब तक औसतन 135.8 मिमी यानि पांच इच बारिश रिकॉर्ड की गई है। उदयपुर जिले में बीते 24 घंटे के दौरान जल संसाधन विभाग के किसी भी रेनफॉल स्टेशन पर बारिश दर्ज नहीं हुई। हालांकि बुधवार को जिले के कानोड़ और भींडर क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई थी। मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस. देवड़ा बताते है कि उदयपुर में अब मानसून कमजोर होने से एक दो दिन हल्की वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद मानसून मे गेप रहेगा और कुछ दिनों बाद बारिश होगी। तापमान मे हल्की वृद्धि होगी नमी के कारण उमस वाली गर्मी बनी रहेगी।
पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से. में)

वर्ल्ड अपडेट्स:वेनेजुएला भूकंप: मृतकों की संख्या 3,811 पहुंची; पुनर्निर्माण के लिए विदेशों में फंसे फंड जारी करने की मांग

वेनेजुएला में 24 जून को आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,811 हो गई है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, इस आपदा में 16,740 लोग घायल हुए हैं, जबकि 17,907 लोग बेघर हो चुके हैं। अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों में राहत देने की अपील दोहराई है। उनका कहना है कि विदेशों में वेनेजुएला की बड़ी मात्रा में संपत्तियां और धनराशि फंसी हुई है। यदि इन्हें जारी कर दिया जाए तो भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के साथ रोजगार और शिक्षा कार्यक्रमों के लिए भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सकते हैं। डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को पत्र लिखकर बैंक ऑफ इंग्लैंड में जमा वेनेजुएला का सोना जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के प्रमुख से बातचीत की गई है। बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास वेनेजुएला का करीब 31 टन सोना जमा है, जिसकी रिहाई को लेकर लंबे समय से ब्रिटेन की अदालतों में कानूनी विवाद चल रहा है। वेनेजुएला पर पिछले दो दशकों में अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों ने विभिन्न प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, भूकंप के बाद अमेरिका ने राहत कार्यों से जुड़े कुछ वित्तीय लेनदेन के लिए चार महीने की सीमित छूट दी है, ताकि मानवीय सहायता और पुनर्वास कार्य प्रभावित न हों। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… जन्म से नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट से फिर गुहार लगाएंगे ट्रम्प: जून में कोर्ट ने खारिज किया था आदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि वह जन्म से नागरिकता (Birthright Citizenship) पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे। जून में सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से उनके उस कार्यकारी आदेश को खारिज कर दिया था, जिसमें कुछ श्रेणी के लोगों के अमेरिका में जन्मे बच्चों को स्वत: नागरिकता देने पर रोक लगाने की कोशिश की गई थी। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी नागरिकता “बिक्री के लिए नहीं है” और सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत है। उन्होंने कहा कि वह तत्काल इस मामले में दोबारा सुनवाई की मांग करेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद 20 जनवरी 2025 को ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया था। इसमें ऐसे बच्चों को स्वत: अमेरिकी नागरिकता से वंचित करने का प्रस्ताव था, जिनके माता-पिता अस्थायी कानूनी दर्जे पर अमेरिका में रह रहे हों या बिना दस्तावेज वहां मौजूद हों। सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को असंवैधानिक मानते हुए खारिज कर दिया था। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट अपने फैसलों पर पुनर्विचार की अनुमति बहुत कम मामलों में देता है। ऐसे में ट्रम्प की नई याचिका स्वीकार होने की संभावना सीमित मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया-फिजी रक्षा संधि: न्यूजीलैंड ने सदस्य बनने के संकेत दिए
न्यूजीलैंड की सरकार ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच बने नए रक्षा गठबंधन में शामिल होने पर विचार करेगी। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सरकार इस मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया और फिजी से बातचीत करेगी। अंतिम फैसला न्यूजीलैंड की कैबिनेट लेगी। यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब ऑस्ट्रेलिया और फिजी ने सोमवार को ओशन ऑफ पीस अलायंस नाम से रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत यदि दोनों में से किसी एक देश पर हमला होता है, तो दूसरा उसकी मदद करेगा। एजेंसी के मुताबिक, यह कदम प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच उठाया गया है। यह संधि फिजी का अब तक का पहला औपचारिक रक्षा गठबंधन है। इसके साथ ही फिजी, अमेरिका, न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बाद ऑस्ट्रेलिया का चौथा औपचारिक सहयोगी बन गया है। न्यूजीलैंड का फिलहाल केवल एक औपचारिक रक्षा सहयोगी ऑस्ट्रेलिया है। हालांकि, वह फाइव आईस खुफिया समूह का सदस्य है और NATO का प्रमुख साझेदार भी है।

अयातुल्ला खामेनेई के तबाह घर का VIDEO:ईरान ने अंतिम संस्कार के ठीक पहले जारी किया, अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं

ईरान सरकार ने बुधवार देर रात पहली बार दिवंगत सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवासीय परिसर पर हुए हमले और उससे हुई तबाही का आधिकारिक वीडियो जारी किया। वीडियो 35 सेकेंड का है। यह ऐसे समय आया है, जब राजधानी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है। आज उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा। खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के पहले दिन मारे गए थे। हमले में उनके परिवार के कई सदस्यों और 40 अफसरों की जान भी गई थी। इसमें खामेनेई की 14 महीने की पोती भी शामिल थी। अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं। अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास की फोटो खामेनेई के आवास का नाम ‘बैत-ए-रहबरी’ था, सामान्य सा दिखता था खामेनेई के आवास का नाम ‘बैत-ए-रहबरी’ था। यह अत्यधिक सुरक्षित सरकारी परिसर था, जो तेहरान के मध्य में स्थित था। यही उनका आधिकारिक आवास, कार्यालय और सत्ता का प्रमुख केंद्र था। आवास की खासियत… आवास की 5 फोटोज… खामेनेई ईरान के राष्ट्रपति भी रहे 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से अयातुल्ला खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज थे। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था। अमेरिका के लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमला किया अमेरिका ने गुरुवार तड़के लगातार ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि उसने करीब 90 सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। CENTCOM के मुताबिक, हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी ठिकाने, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। 9 जुलाई को अमेरिकी हमले के फुटेज… इससे पहले भी अमेरिका ने एक दिन पहले ईरान में 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया था। लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। 8 जुलाई को अमेरिकी हमले के फुटेज… ======= खामेनई के घर पर हमले के वक्त की ये खबर भी पढ़ें इजराइल ने ट्रैफिक कैमरे हैक कर खामेनेई पर हमला किया, सालों तक नजर रखी ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका- इजराइल के हवाई हमले में मौत हो गई। यह हमला तेहरान की पास्चर स्ट्रीट के पास उनके ऑफिस पर हुआ, जहां वे कई बड़े ईरानी नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस हमले में इजराइल ने ऑफिस पर 35 मिसाइलें गिराई थीं, जिसमें खामेनेई के साथ 40 अफसर भी मारे गए थे। पूरी खबर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर के बाद बगलामुखी मंदिर में चढ़ावा चोरी:3 साल पहले बनी प्राइवेट कमेटी लेती रही दान; अफसरों ने नहीं की कोई कार्रवाई

अयोध्या राम मंदिर के बाद मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर का नाम चढ़ावा चोरी में जुड़ गया है। शिकायत के बाद आगर-मालवा कलेक्टर प्रीति यादव ने जांच कमेटी बनाई है। कमेटी को 7 दिन में रिपोर्ट देनी है?दैनिक भास्कर की पड़ताल मे पता चला कि जिस समिति ने चंदा लिया, वह नियम विरुद्ध बनी है। यह करीब तीन साल से अफसरों के सामने ही लोगों से दान ले रही थी। बगलामुखी मंदिर आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में है। मां बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति के नाम से पहले से सरकारी समिति है, जिसके पदेन अध्यक्ष एसडीएम होते हैं। सरकारी समिति होने के बावजूद 2024 में अफसरों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से एक प्राइवेट समिति बना दी गई। जिसका नाम रखा- ‘नलखेड़ा सुदर्शन सेवा समिति’। इसके प्रमुख 5 सदस्य प्राइवेट लोग हैं। यही चढ़ावे के बदले श्रद्धालुओं को अपनी रसीदें देने लगे। चांदी के अलावा जो राशि मिलती है, उसे निजी बैंक अकाउंट में जमा किया जा रहा था, जबकि मंदिर सरकारी है। कितने लोगों ने चढ़ावा दिया, यह रिकॉर्ड नहीं मंदिर परिसर में 7 शिलालेख पर 170 लोगों के नाम भी लिखे हैं, जिन्होंने चांदी दान की। इसके बाद का कोई रिकॉर्ड न तो मंदिर में मौजूद है और ही जिला प्रशासन को दिया गया है। इस फर्जी समिति के निर्माण के दौरान डिप्टी कलेक्टर मिलिंद ढोके एसडीएम थे। उन्हीं के सामने समिति बनी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण समिति मंदिर के अंदर ही श्रद्धालुओं से चढ़ावा लेती रही। ढोके ने भी 1 किलो चांदी दान की थी, जिसका जिक्र शिलालेख में है। इसके बाद 2 एसडीएम- सर्वेश यादव और कमल मंडलोई भी आए, पर इन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस समिति का ऑडिट भी नहीं हुआ है। हालांकि, समिति सदस्यों का कहना है कि तत्कालीन एसडीएम की देखरेख में ही समिति बनाई गई थी। बाकायदा समिति का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। रजत सौंदर्यीकरण के नाम पर बनी समिति इस समिति की रसीद भी भास्कर के हाथ लगी है। इसमें समिति का नाम और उद्देश्य- रजत सौंदर्यीकरण करना लिखा है। गर्भगृह का चांदी से सौंदर्यीकरण हो रहा है। बाहर भी चांदी की सीट लगाई जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कितना चढ़ावा घोटाला हुआ है? तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी मंदिर पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाल रही है। कलेक्टर यादव ने जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है। जानिए कैसे सामने आई गड़बड़ी? कलेक्टर कार्यालय में की गई शिकायत में कहा गया कि मंदिर परिसर में शासकीय प्रबंधन समिति से अलग एक गैर सरकारी समिति श्रद्धालुओं से कैश, सोना-चांदी के रूप में दान इकट्‌ठा कर रही थी। आरोप लगाया कि चढ़ावे की राशि के लिए निजी बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया और वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ियां की गईं। इसके बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए। इन 4 पॉइंट्स पर की जा रही है जांच सरकारी प्रबंध समिति की 27 दान पेटियां मंदिर में सरकारी प्रबंध समिति की कुल 27 दान पेटियां हैं। इसके अलावा ऑनलाइन तरीके से भी श्रद्धालुओं से दान राशि जमा कराने की व्यवस्था है। पॉइंट ऑफ सेल मशीन से रसीद भी दी जाती है, इसीलिए फर्जी समिति के गठन और उसमें शामिल अधिकारी-सदस्यों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मंदिर में 28 CCTV कैमरे लगे, इनमें से 4 खराब मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिहाज से कुल 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से अभी 4 खराब है। दूसरी ओर, कुल 20 कर्मचारी प्रतिदिन तैनात रहते हैं। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, सफाईकर्मी भी शामिल हैं। सभी दैनिक वेतनभोगी है, जिन्हें मंदिर समिति वेतन देती है। पूरे मामले में नलखेड़ा सुदर्शन सेवा समिति के अध्यक्ष या फिर सदस्य कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। वे मीडिया के सामने भी नहीं आ रहे। मनोहरलाल पंडा से भास्कर ने मोबाइल पर जब चर्चा करना चाही तो उन्होंने नलखेड़ा में होने से इनकार कर दिया। भक्त बोले- जांच में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा मंदिर में 9 साल से पूजा कर रहे पुजारी विशाल तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच करें। अगर शिकायत गलत भी हुई है तो संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई हो। क्योंकि इस पूरे मामले में मंदिर की छवि धूमिल हो रही है। प्रतिदिन दर्शन करने आने वाले भक्त कैलाश मकवाना का कहना है कि समिति में जो लोग हैं, वे सक्षम हैं। ऐसा नहीं कर सकते। मामले की जांच चल रही है। उसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो ही जाएगा। मैया सबको देखेंगी। जो बेईमानी करेगा उसे सजा मिलेगी। तंत्र साधना, मिर्च अनुष्ठान के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालु नलखेड़ा में लखुंदर नदी किनारे स्थित मां बगलामुखी मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में माना जाता है। मान्यता है कि यहां मां जाग्रत स्वरूप में विराजमान हैं। तंत्र साधकों के लिए यह सबसे अहम साधना स्थलों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां होने वाले तांत्रिक और मिर्च अनुष्ठान से कोर्ट केस में विजय, शत्रुओं पर जीत और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। यह भी माना जाता है कि महाभारत काल में पांडवों को इसी स्थान पर विजय का वरदान प्राप्त हुआ था। मंदिर में माता तीन स्वरूपों में विराजती हैं। दाईं ओर महालक्ष्मी, बाईं ओर सरस्वती और मध्य में मां बगलामुखी के दर्शन होते हैं। मंदिर का गर्भगृह 3 करोड़ रुपए से अधिक के स्वर्ण, करीब 65 लाख रुपए की चांदी और बहुमूल्य आभूषणों से सुसज्जित है। मंदिर के सामने 80 फीट ऊंची दीपमाला भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। ये खबर भी पढ़ें… दान चोरी पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले- मंदिरों में पुजारियों की बिना जेब वाली ड्रेस हो अयोध्या के राम मंदिर के बाद एमपी के आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर में भी दान चोरी का मामला सामने आया है। ऐसे में उज्जैन पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज और महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने मंदिरों की व्यवस्था को लेकर बड़े सुझाव दिए। पढ़ें पूरी खबर…

व्यापारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी,ऑफिस उड़ाने की धमकी:गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम से फोन आया, कहा- पूरे परिवार को खत्म कर देंगे

व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी (फिरौती) मांगी गई है। फिरौती की रकम नहीं देने पर आरोपी ने व्यापारी के ऑफिस में गैस सिलेंडर फेंककर उड़ाने और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी है। धमकी के बाद से व्यापारी और उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। यह मामला बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर का है। पीड़ित व्यापारी के भाई ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित रिपोर्ट दी है। 5 और 7 जुलाई को आए धमकी भरे फोन व्यापारी के भाई ने एसपी को दी गई रिपोर्ट में बताया कि 5 और 7 जुलाई को उनके पास वीरेंद्र चारण नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया और सीधे 5 करोड़ रुपए की मांग कर दी। आरोपी ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि अगर रुपए नहीं मिले तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। घर में कैद हुआ परिवार शिकायत के अनुसार, धमकी देने वाले ने व्यापारी को डराने के लिए कहा कि यदि पांच करोड़ रुपए का इंतजाम नहीं हुआ, तो वे उनके ऑफिस में गैस सिलेंडर फेंककर उसे ब्लास्ट कर देंगे। इसके साथ ही आरोपी ने परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना के बाद से डरा-सहमा परिवार अब घर से बाहर निकलने में भी कतरा रहा है। पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा, निष्पक्ष जांच की गुहार लगातार मिल रही धमकियों से परेशान पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। लिखित रिपोर्ट में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष और तेजी से जांच की जाए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और व्यापारी व उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। शिकायत मिली है, जांच जारी है श्रीडूंगरगढ़ की SHO संध्या विश्नाई ने कहा- इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई है। पुलिस को शिकायत मिली है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

PWD कर्मचारी ने मां को मार डाला:चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, बहन-बहनोई को फोन कर कहा- मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया

पीडबल्यूडी (PWD) विभाग में यूडीसी (UDC) के पद पर तैनात बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पूरे कमरे में खून फैल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटे ने खुद अपनी बहन और जीजा (बहनोई) को फोन कर कहा- मैंने मां को मार डाला है। मौके पर पहुंचे बेटी-दामाद और भतीजों ने लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दामाद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को घर से ही डिटेन कर लिया है। यह पूरी घटना झुंझुनूं के नवलगढ़ थाना इलाके की कृषि उपज मंडी के सामने की है। शराब की लत और पारिवारिक कलह बनी वजह नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया- मूल रूप से गुढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगनोर गांव का रहने वाला यह परिवार वर्तमान में नवलगढ़ कृषि उपज मंडी के सामने रह रहा था। मृतका की पहचान 59 साल की प्रभाती देवी के रूप में हुई है। आरोपी बेटा राजवीर (28) शराब पीने का आदी है। उसका अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके कारण पत्नी अपने 5 साल के बेटे को लेकर पीहर गई हुई थी। घर में राजवीर अपनी मां प्रभाती देवी के साथ ही रहता था। 8 जुलाई की रात 10 बजे हुआ विवाद 8 जुलाई की रात करीब 10 बजे राजवीर का अपनी मां प्रभाती देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर राजवीर ने रसोई से चाकू उठाया और मां पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी और तड़पने लगी। वारदात के बाद खुद बहन-जीजा को किया फोन मां को लहूलुहान करने के बाद आरोपी राजवीर ने भागने के बजाय अपनी दूसरे नंबर की बहन और जीजा शिवकुमार को फोन लगाया। उसने वारदात की जानकारी दी। फोन सुनते ही बहन-जीजा के होश उड़ गए। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रभाती देवी को नवलगढ़ के जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। —— ये खबर भी पढ़ें बेटे ने पिता को डंडों से पीटकर मार डाला:साले और ससुर के साथ घर में घुसा था, जमीन के रुपयों को लेकर विवाद था बाड़मेर में बेटे ने अपने ससुर और साले के साथ मिलकर पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुरी तरह घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता ने अपने हिस्से की जमीन बेची थी। बेटा वो रुपए मांग रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)

जोधपुर में बदमाशों ने युवक को पाइप से पीटा,VIDEO:सड़क पर अधमरा पड़ा रहा, पुलिस के पहुंचने से पहले भागे बदमाश

जोधपुर में बदमाशों ने एक युवक को सरेराह लाठी और लोहे के पाइप से पीटा और अधमरा कर छोड़ गए। यह घटना पावटा चौराहे के पास रात करीब 11 बजे हुई। इस दौरान आस-पास से निकल रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर लाठी और पाइप घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गए थे। मामले में घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद क्षेत्र की कानून व्यस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस ने घायल को जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान करण सरगना (30) के रूप में हुई है, जो जोधपुर के नागौरी गेट इलाके का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर नागोरी गेट क्षेत्र में ही रहने वाले बदमाशों ने उसे पर हमला कर दिया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है। देखिए घटना के PHOTOS… — ये खबर भी पढ़ें… स्कॉर्पियो ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारी,डंडे से पीटा:गुस्साए लोगों ने पलट दी गाड़ी, पुलिस ने खदेड़ा; पिता बोले-आरोपी के हाथ-पैर तोड़े जाएं जोधपुर में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो में सवार युवक गाड़ी से उतरा और बाइक सवार को डंडे से पीटने लगा। वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार को बचाया। गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया और रास्ता जाम कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

सेंसेक्स 238 अंक चढ़कर 76,742 पर बंद:निफ्टी में 81 अंक की बढ़त रही, रियल्टी और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 9 जुलाई को बढ़त रही। सेंसेक्स 238 अंक की तेजी के साथ 76,742 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 81 अंक की बढ़त रही, ये 23,963 पर बंद हुआ। रियल्टी और मीडिया शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने कल 790 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 8 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1677 अंक या 2.15% गिरकर 76,504 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 516 अंक या 2.12% गिरकर 23,882 पर बंद हुआ।

मंदिर में घुसे बदमाश, पिस्टल दिखाकर चांदी के गहने चुराए:लाठी लेकर पुजारी, बेटा-भांजा सामने गए; नकाबपोश बोला-पीछे हटो वरना गोली ठोक दूंगा

पाली में मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसे चोरों से पुजारी, उसका बेटा और भांजा भिड़ गए। चोरों को ललकारने लगे और लाठी चला दी।
पीछे से आए नकाबपोश ने तीनों पर पिस्टल निकाल ली और धमकाने लगा। बोला हट जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा। पिस्टल की नोक पर तीन चोर इसके बाद चांदी के छत्र और मुकुट समेत 7 किलो चांदी लेकर भाग निकले। मामला बुधवार रात पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव का है। पढ़िए महादेव मंदिर में चोरी की पूरी वारदात…… देखें… वीडियो में कैद हुई वारदात… छत पर सो रहे भांजे की नींद खुली तो चोर आने की सूचना मामा को दी मंदिर के पुजारी भरत गोस्वामी (40) पुत्र रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि बुधवार रात को मंदिर में बने कमरे में वह अपने बेटे गौरव (19) के साथ सो रहा था। और उनका 19 साल का भांजा निलेश गोस्वामी मंदिर की छत पर सो रहा था। देर रात को दो नकाबपोश बदमाश चोरी की नीयत से मंदिर में घुसे। ताला टूटने की आवाज से छत पर सो रहे उनके भांजे की नींद खुली तो उसने देखा कि दो नकाबपोश बदमाश मंदिर में घुम रहे है। उसने इसका वीडियो बनाया और कॉल कर मुझे मंदिर में चोर घुसने की जानकारी दी। लाठी मारी तो चोर ने निकाली पिस्टल पुजारी भरत गोस्वामी ने बताया कि तीनों एकत्रित हुए और लाठियां लेकर चोरों का मुकाबला करने पहुंचे। एक लाठी चोर की पीठ पर मारी। जैसे ही उसने पिस्टल निकाली और उन्हें धमकाया कि पीछे हट जाओ वरना गोली ठोक दूंगा। इससे हम घबरा गए और चोर मंदिर की छत के रास्ते भाग गए। चांदी के मुकुट-छत्र हुए चोरी उनके जाने के बाद तखतगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। मंदिर की तलाशी ली तो करीब 17 चांदी के छत्र जो भगवान की मूर्तियों पर लगे थे वे चोरी हुए इसके साथ ही कुछ चांदी के मुकुट भी चोरी हुए। जिनका वजन करीब 8-9 किलो है। गनीमत रही कि नींद जग गई वरना मंदिर से और भी सोने-चांदी के गहने चोर चुराकर ले जाते। वीडियो सहयोग – मुकेश मांगलिया