ब्रेकिंग न्यूज़
वायनाड में लैंडस्लाइड की चपेट में आए कई लोग, VIDEO:मलबे से बचकर भागते दिखे, 200 फुट दूर से तिनके की तरह बहता आया टैंकर

केरलम के वायनाड में मंगलवार को लैंडस्लाइड में 4 लोगों की मौत हो गई। 9 से ज्यादा लापता हैं। कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास मलप्पुरम-वायनाड टनल के सामने यह घटना हुई। यहां कंस्ट्रक्शन चल रहा था और टनल के सामने सैकड़ों टन मिट्टी जमा थी। इस हादसे का VIDEO सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तेज बारिश के चलते लैंड स्लाइड हुई और अचानक पूरा मलबा तेजी से बहने लगा। लोग मलबे से बचकर भागते दिखे। दर्जनों चपेट में आ गए। गाड़ियां बह गईं। घटनास्थल पर एक टैंकर खड़ा था, जो मलबे के साथ तिनके की तरह करीब 200 फुट तक बहता हुआ आया। टैंकर वहां मौजूद महिला और पुरुष से चंद फीट दूर रुका। जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए हैं। इनको बचाने का काम चल रहा है, JCB मशीनें लगाई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सोमवार से ही सुरंग कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया था। देखें हादसे का पूरा CCTV फुटेज टनल की लंबाई 8 किमी, 2200 करोड़ का प्रोजेक्ट मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के तहत मलप्पुरम को वायनाड से सुरंग (टनल) के जरिए जोड़ना है। टनल की लंबाई करीब लगभग 8.17 किमी है। इसकी लागत करीब ₹2,100–2,200 करोड़ है। दो साल पहले भी वायनाड में एक के बाद एक तीन भूस्खलन हुए थे, जिसमें 400 से ज्यादा जानें चली गई थीं। 4 तस्वीरों में वायनाड लैंड स्लाइड लैंडस्लाइड के बाद रेस्क्यू मिशन वायनाड हादसा कैसे हुआ, ग्राफिक्स से समझें वायनाड में लैंडस्लाइड की क्या वजह है वायनाड में 2024 में सबसे बड़ा हादसा, 400 से ज्यादा की मौत वायनाड में 2 साल पहले सबसे बड़ा लैंडस्लाइड हादसा हुआ था। 30 जुलाई 2024 रात करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुईं। इस हादसे में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2019 में भी भारी बारिश के कारण इन्हीं इलाकों में लैंडस्लाइड हो चुकी हैं। उस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी। भारत का करीब 12.6% हिस्सा लैंडस्लाइड डेंजर जोन में आता है भारत के करीब 12.6% भूभाग (लगभग 4.2 लाख वर्ग किमी) को लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्र माना जाता है। हिमालय और पश्चिमी घाट देश के सबसे संवेदनशील लैंडस्लाइड क्षेत्र हैं। भारत में जून से सितंबर (मानसून) के दौरान सबसे ज्यादा भूस्खलन होते हैं। 80% से ज्यादा लैंडस्लाइड भारी बारिश के कारण होते हैं। सड़क, सुरंग, बांध, खनन और जंगलों की कटाई जैसी मानवीय गतिविधियां भी भूस्खलन का खतरा बढ़ाती हैं। केरलम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दार्जिलिंग सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। भारत में हर साल सैकड़ों लोगों की मौत भूस्खलन की घटनाओं में होती है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) देशभर में लैंडस्लाइड सस्प्टिबिलिटी मैप तैयार करता है, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते चेतावनी दी जा सके। ————————- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, मलबे में गाड़ियां दबीं: मुंबई में 48 घंटे में 15 इंच बारिश जम्मू-कश्मीर के डोडा में ऊपरी इलाके में बादल फटने से मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया। सड़कों पर कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मुंबई में पिछले 48 घंटे में करीब 15 इंच (380 मिमी) बारिश दर्ज की गई। IMD ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, PHOTOS:एक्टर विक्की कौशल ने दुल्हन को दी बधाई, कुमार विश्वास समेत कई कवि और नेता पहुंचे

जोधपुर में कवि, लेखक और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी शाही और मारवाड़ी रीति-रिवाज के साथ हुई। शादी में बॉलीवुड से लेकर साहित्य और राजनीति से जुड़े लोग इसमें शामिल हुए। शादी समारोह उम्मेद भवन में 6 जुलाई को हुई। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी शादी में पहुंचे और दुल्हन को बधाई दी। राकेश बेदी, रजा मुराद के अलावा सिंगर सुदेश भोसले,मनोज मुंतशिर, गुरुदीप मेहंदी, बाबा रामदेव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, कवि सुरेंद्र शर्मा, कुमार विश्वास समेत कई नामी हस्तियों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। मेहमानों ने समारोह के दौरान मारवाड़ी संस्कृति, संगीत का भी आनंद लिया। शादी संपन्न होने के बाद शादी की रस्मों का एक वीडियो दिखाया गया। इसे देखकर दूल्हा-दुल्हन समेत पूरा परिवार भावुक नजर आया। देखिए- शादी की PHOTOS …… ये खबर भी पढ़ें… 1. जोधपुर में कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, VIDEO:संगीत कार्यक्रम में परिवार ने बॉलीवुड गानों पर किया डांस, फोटो शूट करवाया कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा सोमवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। रविवार (5 जुलाई) को आईटीसी के वेलकम होटल में संगीत कार्यक्रम हुआ। सिंगर सुदेश भोसले के गानों पर कवि, उनकी पत्नी और बेटी ने भी खूब डांस किया। पूरी खबर पढ़ें… 2. कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की मेहंदी की रस्म हुई:कल जोधपुर में होंगे फेरे; सीएम भजनलाल ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। 5 जुलाई की शाम को मेहंदी की रस्म हुई। इसके बाद रात को शहर की एक होटल में संगीत कार्यक्रम भी हुआ। पढ़ें पूरी खबर 3. जोधपुर में कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी:तीन दिन तक चलेंगे कार्यक्रम; कवि और बॉलीवुड सितारे भी आएंगे कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर में होगी। आज शाम से शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। ‘संस्कृति स्वर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे नितिन गडकरी:सोहना से रतलाम तक जाएंगे; बस अग्निकांड घटनास्थल भी पहुंचेंगे, तैयारियों में जुटा NHAI

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस-ट्रेलर अग्निकांड में 8 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 8 जुलाई को एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे। एनएचएआइ के परियोजना निदेशक (पीडी) गजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी दिल्ली से कार द्वारा रवाना होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के रास्ते कोटा-रतलाम तक पहुंचेंगे। दोपहर करीब 2 बजे दौसा जिले से गुजरेंगे। इस दौरान वे बस अग्निकांड घटनास्थल का जायजा ले सकते हैं। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे मेंटिनेन्स, निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्थाओं और कोटा में मुकुंदरा हिल्स स्थित दरा टनल का जायजा लेंगे। इसके बाद एमपी-गुजरात राज्यों में भी जायजा लेंगे। तैयारियों में जुटा NHAI मंत्री के प्रस्तावित दौरे की सूचना मिलते ही एनएचएआई और संबंधित अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने निरीक्षण को देखते हुए एक्सप्रेस-वे पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण बस-ट्रेलर अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर कई सवाल उठे हैं। हाईवे पर हुए हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दौसा बस-अग्निकांड: ‘मेरी आंखों के सामने पत्नी जल गई साहब’:किसी ने मदद नहीं की; पैसेंजर बोलीं- मालूम नहीं पति कहां गिरे, लोग सीटों में फंसे थे अचानक सोकर उठे थे, झटका लगा और बच्ची का सिर आगे टकराया। मैंने देखा मेरे पति वहां नहीं थे। (पढ़ें पूरी खबर) राजस्थान- बस-ट्रेलर भिड़े, 8 की मौत, 6 जिंदा जले:MLA बोले- इमरजेंसी गेट नहीं खुला; दावा- डिक्की में भरे थे सिगरेट के बॉक्स राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात बस-ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें 6 लोगों की मौत आग में झुलसने से और 2 की सिर पर चोट लगने के कारण हुई है। एसपी ने बताया कि एक्सीडेंट कोलवा थाना क्षेत्र में हुआ है। बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी स्लीपर में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 40 पैसेंजर्स थे। पढ़ें पूरी खबर… बस में लोगों का मांस तक जल गया, हड्डियां बची:पैर पकड़कर पति को ढूंढने की गुहार लगाती रही पत्नी; देखिए दौसा बस अग्निकांड की तस्वीरें दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। मिनटों में ही दोनों वाहनों में आग लग गई। बस में सो रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग चिल्लाने लगे भागो-भागो आग लग गई है। जान बचाने के लिए लोग उतरकर भागने लगे, लेकिन कुछ लोग अंदर फंस गए। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

ANM-पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, पति को उम्रकैद:साले से कहा था- उसे तो मार दिया, अगला नंबर तेरा है; तलाक के बाद पीछा करता था

बीकानेर में तलाक के बाद ANM पत्नी का पीछा कर हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर मार कर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने साले विकास को फोन कर कहा, “सुमन को तो मैंने मार दिया है, अब अगला नंबर तेरा है।” 3 साल पुराने मामले में बीकानेर की अपर सेशन न्यायालय संख्या-5 ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया है। सुमन चौधरी की हत्या के मामले में झुंझुनूं निवासी कृष्णपाल सिंह को दोषी माना है। ANM पत्नी की हत्या पीड़ित पक्ष के वकील के अनुसार, कृष्णपाल सिंह और सुमन चौधरी की शादी साल 2003 में हुई थी। सुमन साल 2011 में एएनएम के पद पर लगीं। उनकी पहली पोस्टिंग घीगासर गांव में हुई थी, बाद में उनका तबादला बरसिंहसर हो गया। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कृष्णपाल गबन के एक मामले में फंस गया था और उसे जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। कृष्णपाल ने साल 2019 में तलाक की अर्जी लगाई और उसी साल दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद भी आरोपी लगातार सुमन का पीछा करता था, उनके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। इस संबंध में परिजनों ने पहले भी शिकायतें की थीं। साले को भी देता था धमकी पीड़ित पक्ष के वकील के अनुसार, 22 अगस्त 2023 को कृष्णपाल सिंह ने सुमन चौधरी पर पीछे से पत्थर से हमला किया। सिर पर पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उनका निधन हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर और अन्य साक्ष्य जब्त किए थे। सुनवाई के दौरान गवाहों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने अपने साले विकास को फोन कर कहा, “सुमन को तो मैंने मार दिया है, अब अगला नंबर तेरा है। तुझे भी मार दूंगा। ” अदालत ने माना कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड से यह भी पुष्ट हुआ कि घटना के बाद आरोपी ने विकास को फोन किया था। डीएनए रिपोर्ट और टी-शर्ट बने सबूत जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहनी गई खून से सनी टी-शर्ट बरामद की। घटनास्थल से मिले पत्थर और टी-शर्ट पर मिले रक्त के नमूनों की एफएसएल जांच में डीएनए प्रोफाइल मृतका से मेल खाई। आरोपी के हाथ पर मिले चोट के निशानों को भी अदालत ने अन्य साक्ष्यों के साथ महत्वपूर्ण माना। कोर्ट ने कहा- सभी सबूत आरोपी के खिलाफ अदालत ने अपने फैसले में कहा कि तलाक के बाद लगातार प्रताड़ना, हत्या से पहले दी गई धमकियां, घटना के बाद किया गया फोन, खून से सनी टी-शर्ट, घटनास्थल से बरामद पत्थर और वैज्ञानिक साक्ष्य मिलकर ऐसी पूरी श्रृंखला बनाते हैं, जिससे संदेह से परे साबित होता है कि हत्या कृष्णपाल सिंह ने ही की। इसी आधार पर अदालत ने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी करार दिया।

कोटला मोहल्ले में दिनदहाड़े फायरिंग:पत्थरबाजी के बाद अवैध तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का वीडियो आया सामने

धौलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कोटला मोहल्ले में मंगलवार को 2 पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पहले दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद कुछ लोगों ने अवैध तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक हथियार लहराते हुए फायरिंग करते दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मामले की जांच अभी जारी है।

इस बार यूरोप नहीं, एशिया बना भारतीयों की पसंद:थाईलैंड-वियतनाम-जापान की बुकिंग तेज, यूरोप की महंगी फ्लाइट्स से बदला ट्रैवल ट्रेंड

इस बार गर्मियों की छुट्टियों में भारतीय पर्यटक यूरोप के बजाय एशियाई देशों की सैर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यूरोप जाने वाली उड़ानों का महंगा किराया, गर्मी और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण उड़ानों के रास्ते को लेकर चिंता है। वहीं, एशियाई देशों के लिए कम समय की उड़ानें, कम खर्चा और वीजा के आसान नियमों ने ध्यान तेजी से आकर्षित किया है। एशिया के लिए फैमिली बुकिंग सालाना आधार पर 30-40% बढ़ी एशियाई देशों की बुकिंग में वृद्धि देश – बुकिंग में वृद्धि जापान- 30% थाईलैंड- 30-35% वियतनाम- 30-40% बाली-कंबोडिया- 25% – 30% फिलीपींस- 20% तक बुकिंग में यूरोप की हिस्सेदारी 2024- 25-30% 2025- 23-27% 2026- 15-20% सोर्स: यात्रा ऑनलाइन ओमान: जनवरी-मई महीने में 3.31 लाख भारतीय पहुंचे। एशिया में वृद्धि एशिया के लिए फैमिली बुकिंग सालाना आधार पर 30-40% बढ़ी है। मई-जून 2026 में कुल बुकिंग में 25-35% का उछाल आया है। इस अवधि में यूरोप में 10-15% की कमी दर्ज की गई है। भारतीय पर्यटकों को लुभाने की कोशिश कर रहे पश्चिम एशिया के कई देश पश्चिम एशिया में पिछले चार महीनों से जारी संघर्ष के कारण पर्यटन क्षेत्र पर बुरा असर पड़ा था। अब इसे फिर से पटरी पर लाने के लिए यूएई, सऊदी अरब और ओमान जैसे देश भारतीय पर्यटकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। ये देश भारत के लिए आकर्षक ट्रैवल ऑफर और प्रमोशन ला रहे हैं, साथ ही एयरलाइंस के साथ मिलकर फ्लाइटों की संख्या भी बढ़ा रहे हैं। यूएई के रास अल खैमाह टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक 2030 तक हर साल 35 लाख विजिटर्स लाने का लक्ष्य है।

सीरिया में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के दौरे के बीच धमाके:जिस होटल में ठहरे थे, उससे 125 मीटर दूर दो ब्लास्ट, मैक्रों बोले- दौरा जारी रहेगा

सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के बीच मंगलवार को धमाके हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मैक्रों जिस फोर सीजंस होटल में रुके थे, उससे 125 मीटर दूर दो ब्लास्ट हुए हैं। मैक्रों सोमवार को दमिश्क पहुंचे थे। सीरियाई मीडिया के मुताबिक, धमाकों में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटनास्थल से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सड़कों को बंद कर दिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी पैलेस ने बताया कि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद मैक्रों ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सीरिया के लोग एक पूरी तरह आजाद, सुरक्षित, एकजुट और सभी समुदायों को साथ लेकर चलने वाला देश चाहते हैं। उनके इस सपने को कोई नहीं रोक सकता। मेरा दौरा जारी रहेगा।’ धमाके से जुड़ी 4 फुटेज… तख्तापलट के बाद सीरिया पहुंचने वाले मैक्रों पहले यूरोपीय नेता मैक्रों बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद वह सीरिया का दौरा करने वाले पहले बड़े यूरोपीय नेता बन गए हैं। सोमवार को दमिश्क एयरपोर्ट पर सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी ने उनका स्वागत किया। मैक्रों ने आज राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक उमय्यद मस्जिद का भी दौरा किया। मैक्रों के दौरे में सीरिया के पुनर्निर्माण, विदेशी निवेश, सुरक्षा सहयोग और आतंकवाद विरोधी अभियान प्रमुख एजेंडा हैं। दोनों देशों के बीच बुनियादी ढांचे, वित्त और ऊर्जा क्षेत्र में कई समझौतों पर भी चर्चा हो रही है। कुछ दिन पहले भी हुआ था धमाका 3 जुलाई को भी दमिश्क के पैलेस ऑफ जस्टिस के पास एक कैफे में बम धमाका हुआ था। इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे। दमिश्क के गवर्नर माहेर मरवान इदलिबी ने बताया था कि कैफे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाया गया था। मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा था कि कुछ तत्व देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि इस हमले को किसी आतंकी संगठन से नहीं जोड़ा गया है।

राजकीय BDM अस्पताल में कोबरा सांप घुसा:सर्प मित्र ने पकड़कर जंगल में छोड़ा; मरीजों, परिजनों में दहशत

कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर के अंदर एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सर्प मित्र एवं जीव रक्षक सुरेश को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने तुरंत पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जब तक सांप को सुरक्षित नहीं पकड़ा गया, तब तक मौजूद लोगों में तनाव बना रहा।

RCA में चुनाव का रास्ता साफ:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कब तक चुनाव नहीं कराओगे, एडहॉक कमेटी की याचिका को बताया बेतुका

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में चुनाव कराने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए याचिका को बेतुका बताया। इसके बाद पूर्व एडहॉक कमेटी के सदस्यों की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) वापस ले ली गई है।हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने का प्रयास पूरी तरह विफल हो गया। अब RCA में चुनाव प्रक्रिया प्रशासक की निगरानी में आगे बढ़ेगी। एडहॉक कमेटी के कुछ सदस्यों ने खुद को राजस्थान क्रिकेट संघ का प्रतिनिधि बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। उनकी ओर से अधिवक्ता नरेंद्र सिंह यादव ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ऐसे कब तक चुनाव नहीं कराओगे सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक आराधे की खंडपीठ ने नाराजगी जताते हुए एडहॉक कमेटी के सदस्यों की ओर से दायर याचिका को बेतुका बताया। कोर्ट ने कहा- एडहॉक कमेटी को अस्थायी तौर पर चुनाव कराने के लिए गठित किया गया था। लेकिन बार-बार एडहॉक कमेटी का समय बढ़ाकर उसे ही संचालन का जिम्मा दे दिया गया। ऐसे कब तक चुनाव नहीं कराओगे। एसोसिएशन के नाम से याचिका दायर करने का अधिकार नहीं मंगलवार को सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि एडहॉक कमेटी को एसोसिएशन के नाम से याचिका दायर करने का कोई अधिकार नहीं है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के नाम से दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को प्रशासक और उनके निर्देश पर दायर याचिका नहीं माना जा सकता है। कोर्ट और सरकार के रुख देखते हुए पूर्ववर्ती एडहॉक कमेटी ने अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। हाईकोर्ट का आदेश प्रभावी रहेगा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब हाईकोर्ट का 1 जुलाई 2026 का आदेश पूरी तरह प्रभावी रहेगा। इसके तहत प्रशासक भास्कर ए. सावंत की निगरानी में राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव कराए जाएंगे। प्रशासक को मतदाता सूची को अंतिम रूप देना, निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति करना, चुनाव कार्यक्रम जारी करना और निर्धारित समय-सीमा में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करानी होगी। साथ ही 29 जुलाई 2026 तक चुनाव कार्यक्रम हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। राजस्थान के क्रिकेट पर एक एडहॉक कमेटी थोपी गई थी कोर्ट में याचिका लगाने वाले राजीव प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के क्रिकेट पर एक एडहॉक कमेटी थोप दी गई थी। जबकि जिला क्रिकेट संघ को यह काम करना चाहिए था। इसलिए मैंने कोर्ट में याचिका लगाई थी। ताकि राजस्थान के क्रिकेट और खिलाड़ियों को राहत मिल सके।
जब कोर्ट ने इन्हें सस्पेंड कर दिया, तब एडहॉक कमेटी के सदस्य सुप्रीम कोर्ट चले गए। लेकिन वहां भी इनके पास कोई तथ्य नहीं था। इसके बाद अब कोर्ट के फैसलों के अनुरूप काम किया जाएगा। अगले 3 महीने में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव संपन्न होंगे। इस दौरान क्रिकेट गतिविधियों का संचालन नियमित चलता रहेगा। लेकिन बारिश के मौसम में वैसे भी क्रिकेट गतिविधियां नहीं होती है। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि राजस्थान के खिलाड़ियों को किसी तरह का नुकसान आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। इसलिए चर्चा में कमेटी दरअसल, राजनीतिक रूप से भी यह कमेटी चर्चा में थी। क्योंकि इसके अधिकांश सदस्य प्रदेश के प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों से जुड़े हैं। मोहित यादव भाजपा विधायक जसवंत यादव के पुत्र हैं। धनंजय सिंह स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पुत्र हैं। आशीष तिवाड़ी भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के पुत्र हैं। अरिष्ट सिंघवी पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पोते हैं, जबकि अर्जुन बेनीवाल भादरा विधायक संजीव बेनीवाल के पुत्र हैं। इनके साथ ही डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन भी कमेटी में सदस्य हैं। इसे पहले भाजपा विधायक जयदीप बिहानी और राजस्थान भाजपा पदाधिकारी रहे दीनदयाल कुमावत भी एडहॉक कमेटी के कन्वीनर रह चुके हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने पहले ही निर्देश दिए थे कि तीन महीने के भीतर RCA को नई निर्वाचित कार्यकारिणी मिलनी चाहिए। ऐसे में अब चुनाव प्रक्रिया तय समय-सीमा के भीतर पूरी होने की संभावना है। अलग-अलग अदालतों में कई याचिकाएं दायर बता दें कि राजस्थान क्रिकेट संघ पिछले कई सालों से प्रशासनिक विवादों, चुनाव संबंधी मतभेदों और कानूनी चुनौतियों से घिरा रहा है। राजस्थान क्रिकेट संघ के संचालन को लेकर अलग – अलग अदालतों में कई याचिकाएं दायर होती रही हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से प्रशासक नियुक्त करने और समयबद्ध चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सभी प्रमुख कानूनी बाधाएं खत्म हो गई हैं। अब प्रशासक की देखरेख में चुनाव कराकर राजस्थान क्रिकेट संघ को नई निर्वाचित कार्यकारिणी सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ये भी पढ़ें… राजस्थान हाईकोर्ट ने RCA की एडहॉक कमेटी निलंबित की:IAS भास्कर ए. सावंत बने इंचार्ज; अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। लंबे विवाद के बीच हाईकोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने होम सेक्रेटरी (IAS) भास्कर ए. सावंत को RCA का इंचार्ज नियुक्त किया है। मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.पी. शर्मा की खंडपीठ ने की। (पूरी खबर पढ़ें)

नशे में छोटे भाई ने धारदार हथियार से किया हमला:भाई-भाभी और भतीजा घायल, बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी

पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पुराड़ा गांव की नई बस्ती में पारिवारिक विवाद के दौरान नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने ही भाई के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 60 साल के गोमाराम, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहासुनी के बाद किया हमला घायल गोमाराम ने बताया कि उसका भाई शराब के नशे में था। पारिवारिक बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गोमाराम पुत्र चतराराम (60), उनकी पत्नी मोहनी देवी (55) और पुत्र मांगीलाल (30) घायल हो गए। घटना के बाद परिजन तीनों को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घायलों का इलाज बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।