ब्रेकिंग न्यूज़
वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के न्यूयॉर्क में सीप्लेन की हार्ड लैंडिंग, 8 लोग सवार थे; 2 घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक सीप्लेन ने ईस्ट रिवर में हार्ड लैंडिंग की। विमान में 8 लोग सवार थे। हादसे में 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12 बजे सीप्लेन ने पानी में जोरदार लैंडिंग की। इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से किनारे तक खींचकर लाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में विमान एक तरफ झुका हुआ नजर आया, जबकि उसका एक पंख पानी में डूबा हुआ था। घटना के बाद पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… फ्रांस के लालिक म्यूजियम में 40 करोड़ रुपए की चोरी, नकाबपोश बदमाश 20 क्रिस्टल ज्वेलरी लेकर फरार फ्रांस के लालिक म्यूजियम से रविवार तड़के करीब 40 लाख यूरो (करीब 40 करोड़ रुपए) के आभूषण चोरी हो गए। घटना जर्मनी सीमा से सटे विंगन-सुर-मोडेर कस्बे की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे कई नकाबपोश बदमाश संग्रहालय का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने छह डिस्प्ले केस तोड़े और करीब 20 क्रिस्टल आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी हुए आभूषण क्रिस्टल के बने थे और उनमें कीमती रत्न नहीं जड़े थे। इसलिए एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन्हें पिघलाकर या दोबारा बेच पाना आसान नहीं होगा। लालिक म्यूजियम की शुरुआत 2011 में हुई थी। यह प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्वेलर और ग्लास कलाकार रेने लालिक तथा उनके उत्तराधिकारियों की कला को समर्पित है। संग्रहालय में 650 से अधिक आर्ट नोवो, आर्ट डेको और आधुनिक क्रिस्टल कला की कलाकृतियां प्रदर्शित हैं। चोरी के बाद संग्रहालय को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में पेरिस के लूव्र म्यूजियम से फ्रांस के क्राउन ज्वेल्स के आठ दुर्लभ आभूषण चोरी हुए थे। उनकी कीमत करीब 8.8 करोड़ यूरो आंकी गई थी। इसी दौरान डेनिस डिडेरो हाउस ऑफ एनलाइटनमेंट से करीब 2,000 दुर्लभ सिक्के और नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री से 15 लाख यूरो कीमत के छह दुर्लभ सोने के नगेट भी चोरी हुए थे। श्रीलंका के नेगोम्बो जेल में बलवा: 25 की मौत, 100 से ज्यादा घायल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के बाहरी इलाके नेगोम्बो स्थित एक जेल में हुई हिंसक झड़प में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में चार जेलकर्मी और 15 कैदी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेगोम्बो अस्पताल की निदेशक पुष्पा गमलाथ ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि अस्पताल में चार जेलकर्मियों और 15 कैदियों के शव लाए गए हैं। पुलिस और स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राजधानी कोलंबो से करीब 35 किलोमीटर उत्तर में स्थित नेगोम्बो जेल में रविवार को हिंसा शुरू हुई, जो सोमवार तक जारी रही। रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों और घायलों में कैदी और जेल अधिकारी दोनों शामिल हैं। श्रीलंका पुलिस के प्रवक्ता चंदना हेराथ ने जेल के अंदर झड़प और लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने घटना के कारण या अन्य विवरण साझा नहीं किए। ब्रिटेन में विदेशी फंडिंग पर शिकंजा:चुनावी उम्मीदवारों को हर बड़े चंदे का स्रोत बताना होगा ब्रिटेन ने सोमवार को विदेशी राजनीतिक चंदे पर नियम और सख्त कर दिए। सरकार का कहना है कि इसका मकसद विदेशी पैसे के जरिए चुनावों को प्रभावित होने से रोकना और राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता बढ़ाना है। यह जानकारी ब्रिटिश सरकार के बयान में दी गई है। नए नियमों के तहत अब चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को उम्मीदवार घोषित होने से पहले मिले 2,230 पाउंड से अधिक के सभी चंदों की जानकारी देनी होगी। साथ ही यह भी साबित करना होगा कि यह रकम वैध स्रोतों से आई है। हाउसिंग मंत्री स्टीव रीड ने कहा कि विदेशी दानदाताओं के लिए कड़े मानक लागू कर और उम्मीदवारों से फंडिंग का स्रोत साबित कराने की व्यवस्था कर सरकार चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता की रक्षा कर रही है। नियमों के मुताबिक विदेश से आकर ब्रिटेन में बसे लोग अब तभी एक लाख पाउंड या उससे अधिक का राजनीतिक चंदा दे सकेंगे, जब वे कम से कम एक साल तक स्थायी रूप से ब्रिटेन में रह चुके हों। इसके अलावा कंपनियों से मिलने वाले राजनीतिक चंदे का आकलन अब उनके राजस्व के बजाय कर चुकाने के बाद हुए वास्तविक मुनाफे के आधार पर किया जाएगा। ये नए नियम मार्च में घोषित प्रावधानों के बाद लागू किए गए हैं। तब सरकार ने विदेश में रहने वाले ब्रिटिश नागरिकों के राजनीतिक चंदे की सीमा एक लाख पाउंड प्रति वर्ष तय की थी। लोगो विवाद में मॉली टी पर भारी पड़ा लुई वितों: चीनी अदालत ने $15 लाख हर्जाना और माफी का आदेश दिया चीन की लोकप्रिय बबल टी चेन मॉली टी को फ्रांसीसी लग्जरी ब्रांड लुई वितों (Louis Vuitton) के ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में 1.03 करोड़ युआन (करीब 11 लाख पाउंड या 15 लाख डॉलर) हर्जाना भरने का आदेश दिया गया है। अदालत ने माना कि कंपनी का लोगो लुई वितों के मशहूर चार-पंखुड़ी वाले मोनोग्राम ट्रेडमार्क की नकल करता है। इस फैसले के बाद चीन में कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई। चाइना डेली के अनुसार, शंघाई के पूर्व में स्थित सूझोउ की अदालत ने गुरुवार को मॉली टी को विवादित लोगो का इस्तेमाल तुरंत बंद करने, सार्वजनिक माफी मांगने और लुई वितों को 1.03 करोड़ युआन का हर्जाना देने का आदेश दिया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मॉली टी और उससे जुड़ी कंपनियों ने कई ट्रेडमार्क पंजीकरण के लिए आवेदन किए थे, लेकिन चीन के राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रशासन ने अधिकांश आवेदन खारिज कर दिए। केवल “मॉली टी” नाम वाले चीनी अक्षरों का ट्रेडमार्क ही पंजीकृत हो सका। इस मामले से जुड़ा एक हैशटैग चीनी सोशल मीडिया पर 40 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर हजारों टिप्पणियां आई हैं। कई यूजर्स ने मॉली टी का समर्थन करते हुए कहा कि पश्चिमी लग्जरी ब्रांडों के कई डिजाइन भी चीनी कलाकृतियों से प्रेरित रहे हैं। वीबो पर एक यूजर ने लिखा कि वह समर्थन जताने के लिए रोज मॉली टी पिएगा। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अदालत के फैसले को सही ठहराया। उनका कहना था कि लुई वितों ने संबंधित ट्रेडमार्क पहले ही पंजीकृत करा रखा है, इसलिए कानून के मुताबिक उसकी सुरक्षा का अधिकार उसी के पास है। ‌‌BBC ने इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए मॉली टी और लुई वितों दोनों से संपर्क किया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी की ओर से कोई बयान नहीं आया। NATO सम्मेलन से पहले रूस का बड़ा हमला:कीव में 9 की मौत यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने एक सप्ताह में दूसरी बार बड़ा मिसाइल हमला किया है। सोमवार तड़के हुए हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कम से कम पांच बच्चे शामिल हैं। यह हमला तुर्किये में होने वाले NATO शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुआ है। सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात होने की उम्मीद है। रविवार को हमले से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि खुफिया जानकारी के अनुसार रूस कीव पर एक और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने जानबूझकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। वहीं रूस का कहना है कि उसने हाल में रूसी क्षेत्र के बिजलीघरों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर यूक्रेनी हमलों के जवाब में सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया। NATO बैठक से पहले जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति में देरी नहीं करने की अपील की। चीन ने प्रशांत महासागर में पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया चीन ने सोमवार को प्रशांत महासागर में पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का दुर्लभ परीक्षण किया। इस कदम पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने चिंता जताते हुए कहा कि इससे दक्षिण प्रशांत क्षेत्र की शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) नौसेना के प्रवक्ता सीनियर कैप्टन वांग शुएमेंग ने बताया कि नौसेना की एक पनडुब्बी से डमी वॉरहेड वाली रणनीतिक मिसाइल दागी गई, जो प्रशांत महासागर के निर्धारित क्षेत्र में सटीकता से गिरी। चीन ने यह नहीं बताया कि किस प्रकार की मिसाइल का परीक्षण किया गया। PLA नौसेना के पास फिलहाल JL-2 और JL-3 नाम की दो प्रकार की पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार JL-3 की मारक क्षमता इतनी है कि वह चीन के तट या दक्षिण चीन सागर से छोड़े जाने पर भी अमेरिका की मुख्य भूमि तक पहुंच सकती है। चीन के पास जिन क्लास (टाइप-094) परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों के छह पोत हैं, जिन्हें उसकी मुख्य रणनीतिक पनडुब्बी माना जाता है। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा कि यह मिसाइल दक्षिण प्रशांत परमाणु-मुक्त क्षेत्र के समुद्री हिस्से में दागी गई। यह क्षेत्र 1986 की रारोटोंगा संधि के तहत बनाया गया था, जिसके प्रोटोकॉल पर चीन ने भी 1987 में हस्ताक्षर किए थे। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इस परीक्षण को क्षेत्र के लिए अस्थिर करने वाला कदम बताया। चीन के बड़े अंडरग्राउंड चर्च के संस्थापक रिहा:अमेरिका पहुंचकर परिवार से मिले चीन के सबसे प्रमुख अंडरग्राउंड (गैर-पंजीकृत) चर्चों में से एक जियोन चर्च के संस्थापक पादरी एज्रा जिन को जेल से रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद वे अमेरिका पहुंच गए, जहां उनका परिवार से पुनर्मिलन हुआ। उनकी बेटी ग्रेस जिन ड्रेक्सल ने इसकी पुष्टि की है। एज्रा जिन उन दर्जनों चर्च सदस्यों में शामिल थे, जिन्हें पिछले साल चीन में गैर-पंजीकृत चर्चों के खिलाफ चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था। ग्रेस जिन ड्रेक्सल के अनुसार, मई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीजिंग यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने एज्रा जिन का मामला उठाया था। इसके बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी। परिवार की ओर से जारी बयान में ड्रेक्सल ने कहा, “हम बेहद खुश हैं और इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं। हम राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके प्रशासन का भी धन्यवाद करते हैं। शी जिनपिंग के सीधे हस्तक्षेप के बिना यह संभव नहीं हो पाता।” एज्रा जिन ने 2007 में बीजिंग में जियोन चर्च की स्थापना की थी। 2018 में चीन ने गैर-पंजीकृत चर्चों के खिलाफ कार्रवाई तेज की, जिसके बाद वे अपने परिवार के साथ अमेरिका चले गए। हालांकि, चर्च के सदस्यों पर कार्रवाई जारी रहने के कारण वे बाद में चीन लौट आए। इसके बाद चीनी अधिकारियों ने उन्हें देश छोड़ने से रोक दिया। पिछले साल अक्टूबर में परिवार का उनसे संपर्क टूट गया था। उनकी बेटी, जो अमेरिकी सीनेट में स्टाफ सदस्य हैं, ने ट्रम्प प्रशासन से अपने पिता की रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की थी।

उदयपुर में दिन और रात के तापमान में कमी आई:दोपहर बाद रुक-रुक कर हल्की बारिश, कल भी ऑरेंज अलर्ट, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

उदयपुर में मानसून की एंट्री के बाद से रोजाना रुक-रुक कर बारिश हो रही है। एक दिन पहले रविवार शाम को जिले में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने भी मानसून की सबसे ज्यादा एक्टिविटी वाले जिलों में उदयपुर को शामिल किया है। उदयपुर में आज दोपहर बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम दिनभर बदलता रहा सुबह बादल छाए हुए थे। उसके बाद धूप निकली और इसके बाद फिर बादलों ने डेरा डाला। शाम साढ़े चार बजे बाद शहर में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। इस बीच आज उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री से. रहा। उदयपुर में दिन और रात, दोनों के तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट दर्ज होने से सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत अधिक ठंडा महसूस हुआ, जबकि दिन का तापमान भी रविवार की तुलना में 1.2 डिग्री से. कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने मंगलवार को उदयपुर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पर तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम एक्सपर्ट भूगोल विषय के सहायक आचार्य डॉ. आर.एस.देवड़ा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के सिस्टम की वजह से मानसून को अच्छी नमी मिल रही है। इसके चलते पूर्वी तट से लगे क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी भाग में वर्षा होगी। मेवाड के अधिकांश हिस्सों में तीन से चार दिनों तक बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश की संभावना है। तापमान स्थिर बना रहेगा। उमस वाली गर्मी महसूस होगी
इधर बीते चौबीस घंटे में उदयपुर शहर में सर्वाधिक करीब डेढ़ इंच और बागोलिया बांध और स्वरूपसागर पर एक-एक इंच बारिश हुई है। उदयपुर में आज सुबह 8 बजे तक पिछले चौबीस घंटे की बारिश (मिलीमीटर में) पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से. में)

नागौर के पूर्व-सरपंच के भाई की मौत पर बवाल:भाई ने कहा- 5-6 महीने से रची जा रही थी साजिश, 4 घंटे प्रदर्शन के बाद FIR

नागौर की पीह ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और पूर्व छात्र नेता अमरचंद जाजड़ा के बड़े भाई देवकरण जाजड़ा (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। विरोध में सोमवार सुबह से ही अजमेर के जेएलएन (JLN) अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों, ग्रामीणों और समाज के लोगों का भारी धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। करीब 4 घंटे तक चले इस तीखे विरोध और पुलिस द्वारा हत्या और लूट का मामला दर्ज करने के बाद ही परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। मौके पर 2 डीएसपी (DSP) सहित 4 थानों का भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से लंबी समझाइश की, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। पीह के पूर्व सरपंच अमरचंद जाजड़ा ने कहा- मेरे भाई की मौत सामान्य नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। पिछले पांच-छह महीनों से देवकरण की हत्या की साजिश रची जा रही थी। संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को दिए जा चुके हैं और उन्हें तत्काल हिरासत में लेने की मांग की गई है। मामला व्यापारिक रंजिश से जुड़ा हो सकता है। देवकरण रविवार सुबह करीब 11:30 बजे घर से निकले थे। शाम करीब 4:30 बजे गेगल थाना पुलिस का फोन आया कि उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें जेएलएन (JLN) अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ‘मेरे पीछे पुलिस लगी है… मुझे बचाओ’ पुलिस के अनुसार, रविवार( 5 जुलाई) को चाचियावास गांव के नदी क्षेत्र में देवकरण की लग्जरी कार कीचड़ में फंस गई थी। इसके बाद बदहवास हालत में खेतों की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे लगातार चिल्ला रहे थे कि, “मेरे पीछे पुलिस लगी है… मुझे बचाओ…” इसके बाद वे एक ग्रामीण के मकान में घुस गए, पानी मांगा और काफी घबराए हुए दिखाई दिए। झाड़ियों में छिपने की कोशिश की, अपने सिर पर पत्थर भी मारे और कुछ देर बाद एक मकान की दीवार के पास अचेत होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह दर्ज हुई FIR कार्यालय से प्रस्थान और पुलिस का फोन
अमरचंद जाजड़ा ने रिपोर्ट में बताया- मेरा भाई देवकरण जाजड़ा 5 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे अजमेर-नागौर रोड स्थित शिवजी चौराहे पर अपने निजी कार्यालय से कार लेकर निकला था। उस समय उसके पास कार में एक आईपैड, ब्राउन रंग का हैंडबैग, तीन मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी थी। साथ ही, उसने हाथ में सोने का कड़ा और गले में सोने की चेन भी पहन रखी थी। शाम करीब 5 बजे गेगल थाना सीआई नरपतराम का फोन आया कि देवकरण की तबीयत ठीक नहीं है और वे तुरंत जेएलएन अस्पताल पहुंचें। हत्या का षड्यंत्र और कीमती सामान गायब होने का आरोप
देवकरण के साथ उठने-बैठने वाले परिचित लोगों और अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर कोई जहरीला पदार्थ दिया और उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा। देवकरण के पास मौजूद आईपैड, हैंडबैग, तीनों मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबी, हाथ का सोने का कड़ा और गले की सोने की चेन भी मौके से गायब मिले। अमरचंद ने पुलिस से गायब हुए उक्त कीमती सामान की बरामदगी करने और भाई की हत्या का षड्यंत्र रचने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस जुटा रही वैज्ञानिक साक्ष्य एडिशनल एसपी (ग्रामीण) डॉ. लालचंद कायल ने बताया- परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने की तैयारी की जा रही है। एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल, कार और आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। —— ये खबर भी पढ़िए.. पूर्व सरपंच के भाई की संदिग्ध स्थिति में मौत:आरोप- नशीला पदार्थ देकर की हत्या; अजमेर के जेएलएन अस्पताल में जुटे लोग नागौर के पीह गांव के पूर्व सरपंच और प्रशासक अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण जाजड़ा की अजमेर में संदिग्ध स्थिति में रविवार को मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

एलडीसी परीक्षा में खिड़की से पेपर बाहर भेजने का आरोप:प्रशासन ने रिपोर्ट कर्मचारी चयन बोर्ड भेजी, निर्देश अनुसार कार्रवाई होगी

जैसलमेर में रविवार को एलडीसी (लिपिक ग्रेड-द्वितीय) परीक्षा के दौरान राजकीय मॉडल स्कूल सेंटर पर लगे नकल के आरोपों के मामले में सोमवार को प्रशासन ने रिपोर्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेज दी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) परसाराम सैनी ने बताया कि परीक्षार्थियों की शिकायतों के आधार पर प्रकरण तैयार कर बोर्ड को भेजा गया है। अब बोर्ड से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रविवार को मॉडल स्कूल सेंटर पर लगे थे आरोप रविवार को सुरक्षा के दावों के बीच जैसलमेर के 19 परीक्षा केंद्रों पर एलडीसी (लिपिक ग्रेड-द्वितीय) परीक्षा दो पारियों में हुई थी। इसी दौरान राजकीय मॉडल स्कूल सेंटर पर परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि खिड़की के रास्ते प्रश्न पत्र किसी अज्ञात व्यक्ति को दिया गया। साथ ही प्रशासन पर लापरवाही और खिड़की के रास्ते पेपर बाहर भेजकर नकल कराने के गंभीर आरोप भी लगाए गए। इसके बाद सेंटर पर विवाद की स्थिति बन गई। एडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे, वीक्षकों से पूछताछ की घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) परसाराम सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वीक्षकों से पूछताछ की और परीक्षार्थियों को शांत कराया। साथ ही निष्पक्ष जांच का भरोसा भी दिया। शिकायतों के आधार पर तैयार किया गया प्रकरण सोमवार को प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। एडीएम परसाराम सैनी ने बताया कि परीक्षार्थियों द्वारा रिलीवर पर नकल करवाने के लगाए गए आरोपों के आधार पर एक विस्तृत प्रकरण तैयार किया गया है। यह रिपोर्ट सोमवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेज दी गई है। बोर्ड के निर्देशों के बाद होगी आगे की कार्रवाई प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एडीएम परसाराम सैनी के अनुसार, अब बोर्ड से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार ही आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रविवार को छात्रों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया था, जिस पर अब कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

मौत से 3 घंटे पहले कॉल, ऑफिस में पार्टी की:दिल्ली में नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, परिवार बोला- ये सुसाइड नहीं मर्डर है

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को 28 साल की आकृति सुतार फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से गिर गईं थीं। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि परिवार इसे सुसाइड नहीं मर्डर बता रहा है। परिवार ने बताया कि, शनिवार को आकृति न सिर्फ ऑफिस गई थीं, बल्कि उन्होंने अपने साथियों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी दी थी। उनका कहना है कि यह डिप्रेशन का संकेत नहीं था। इसके अलावा, आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी और उस समय वह बिल्कुल सामान्य लग रही थीं। उन्होंने पार्टी के बारे में बात की और कहा कि वह घर लौट रही हैं। फिर तीन घंटे बाद कोई सुसाइड कैसे कर सकता है। निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थी आकृति, ढाई महीने पहले शादी हुई पुलिस के मुताबिक आकृति दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार की रहने वाली थीं और छतरपुर की एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। आकृति के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसकी पिटाई करता था और दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान किया जाता था। परिजनों के अनुसार, यह लव-कम-अरेंज मैरिज थी। पति की बहन आकृति की दोस्त थी आकृति की दोस्ती पहले अरस्तु की बहन अगस्तिका सिक्का से हुई थी, फिर अरस्तु के साथ उसका रिश्ता बन गया। ऐसे में उसकी मौत बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आकृति के चाचा मनंजय सुतार ने बताया कि आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी। दो घंटे बाद यानी रात करीब 8 बजे परिवार को उनके पति का फोन आया। जिन्होंने बताया कि वह लापता हो गई हैं। करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि पालिका कुंज में एक महिला का शव मिला है। दिल्ली-NCR में पत्नी की हत्या की 2 घटनाएं 1. फोन पर बात करने के शक में पत्नी की बैटरी से मारकर हत्या दिल्ली के राणहोला थाना क्षेत्र में रविवार को पति ने बैटरी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने एल्यूमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती है। आरोपी की बहन ने बताया कि उसका बड़ा भाई और भाभी अलग रहते थे, जबकि वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। भाई ने फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है और पत्नी की हत्या कर दी है। 2. गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के लिए शादी के 3 महीने बाद पत्नी को मारा एक अन्य मामले में हरियाणा के गुरुग्राम में शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहता था। इसी वजह से उसने शादी के बाद ही पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। 21 मई को वह बहाने से पत्नी को अपनी गर्लफ्रेंड के किराए के कमरे पर ले गया, जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में बंद कर दोनों फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के बाद दोनों नेपाल भाग गए थे। करीब एक महीने बाद किसी काम से चोरी-छिपे मानेसर लौटे, जहां पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। —————————— ये खबर भी पढ़ें… नोएडा में 25 साल की महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, डेढ़ साल पहले एक करोड़ में की थी शादी ग्रेटर नोएडा में 25 साल की महिला की घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। महिला के मायके वालों का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई।पिता का कहना है कि ससुराल वाले शादी के बाद एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 51 लाख रुपए डिमांड कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

मौत से 3 घंटे पहले कॉल, ऑफिस में पार्टी की:दिल्ली में नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, परिवार बोला- ये सुसाइड नहीं मर्डर है

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को 28 साल की आकृति सुतार फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से गिर गईं थीं। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि परिवार इसे सुसाइड नहीं मर्डर बता रहा है। परिवार ने बताया कि, शनिवार को आकृति न सिर्फ ऑफिस गई थीं, बल्कि उन्होंने अपने साथियों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी दी थी। उनका कहना है कि यह डिप्रेशन का संकेत नहीं था। इसके अलावा, आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी और उस समय वह बिल्कुल सामान्य लग रही थीं। उन्होंने पार्टी के बारे में बात की और कहा कि वह घर लौट रही हैं। फिर तीन घंटे बाद कोई सुसाइड कैसे कर सकता है। निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थी आकृति, ढाई महीने पहले शादी हुई पुलिस के मुताबिक आकृति दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार की रहने वाली थीं और छतरपुर की एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। आकृति के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसकी पिटाई करता था और दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान किया जाता था। परिजनों के अनुसार, यह लव-कम-अरेंज मैरिज थी। पति की बहन आकृति की दोस्त थी आकृति की दोस्ती पहले अरस्तु की बहन अगस्तिका सिक्का से हुई थी, फिर अरस्तु के साथ उसका रिश्ता बन गया। ऐसे में उसकी मौत बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आकृति के चाचा मनंजय सुतार ने बताया कि आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी। दो घंटे बाद यानी रात करीब 8 बजे परिवार को उनके पति का फोन आया। जिन्होंने बताया कि वह लापता हो गई हैं। करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि पालिका कुंज में एक महिला का शव मिला है। दिल्ली-NCR में पत्नी की हत्या की 2 घटनाएं 1. फोन पर बात करने के शक में पत्नी की बैटरी से मारकर हत्या दिल्ली के राणहोला थाना क्षेत्र में रविवार को पति ने बैटरी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने एल्यूमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती है। आरोपी की बहन ने बताया कि उसका बड़ा भाई और भाभी अलग रहते थे, जबकि वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। भाई ने फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है और पत्नी की हत्या कर दी है। 2. गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के लिए शादी के 3 महीने बाद पत्नी को मारा एक अन्य मामले में हरियाणा के गुरुग्राम में शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहता था। इसी वजह से उसने शादी के बाद ही पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। 21 मई को वह बहाने से पत्नी को अपनी गर्लफ्रेंड के किराए के कमरे पर ले गया, जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में बंद कर दोनों फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के बाद दोनों नेपाल भाग गए थे। करीब एक महीने बाद किसी काम से चोरी-छिपे मानेसर लौटे, जहां पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। —————————— ये खबर भी पढ़ें… नोएडा में 25 साल की महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, डेढ़ साल पहले एक करोड़ में की थी शादी ग्रेटर नोएडा में 25 साल की महिला की घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। महिला के मायके वालों का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई।पिता का कहना है कि ससुराल वाले शादी के बाद एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 51 लाख रुपए डिमांड कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

पति को मारकर गाड़ा, 500-रुपए में सीमेंट का प्लास्टर करवाया:जेठ ने पूछा तो बोली- बागेश्वर धाम गए होंगे; आश्रम में ढूंढते रहे परिजन

पति की हत्या कर बॉडी बाथरूम में गाड़ने वाली रूबी लगातार झूठ बोल रही थी। हर दिन कोई नया बहाना करती और रोने लग जाती। पूछताछ में सामने आया है कि रूबी का पति सुरेंद्र शर्मा (44) अक्सर बागेश्वर धाम जाता रहता था। ऐसे में रूबी से जब जेठ अनिल शर्मा ने सुरेंद्र के बारे में पूछा तो उसने कहा था कि हो सकता है वो बागेश्वर धाम गए हों। अनिल ने पुलिस को बताया कि इसके बाद हम सुरेंद्र को ढूंढने बागेश्वर धाम भी गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं, बाथरूम का प्लास्टर करने वाला मिस्त्री भी सामने आया है। उसने कहा- मुझे 500 रुपए देकर रूबी ने अर्जेंट सीमेंट का प्लास्टर करने को कहा था। जब मैं गया तो वहां प्लास्टर से पहले मिट्टी और कंक्रीट का मलबा समतल किया हुआ था। ब्रीफ में जान लीजिए पूरा मामला घटना आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी की है। 17 मई को हुए इस हत्याकांड का खुलासा 3 जुलाई को हुआ था। रूबी ने 17 मई की रात को पति सुरेंद्र को डेढ़ दर्जन से ज्यादा नींद की गोलियां खीर में मिलाकर खिलाई थीं। पति की हत्या के बाद रूबी बॉडी को घसीटकर बाथरूम में ले गई थी। इसके बाद हथौड़ी-छेनी से बाथरूम के फर्श पर 3 फीट गहरा गड्ढा कर पति को गाड़ दिया था। ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर करवाया और इसी बाथरूम में नहाती रही ताकि किसी को शक न हो। जेठ की शिकायत पर पुलिस ने सर्च किया तो सुरेंद्र की सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने रूबी को गिरफ्तार कर लिया। अभी रूबी 14 दिन की रिमांड पर है। आरोपी रूबी उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली है। वहीं, मृतक सुरेंद्र राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला था। अब ग्राफिक्स से समझिए हत्या की कहानी… 1. खीर खिलाई 2. शव को बाथरूम में गाड़ा 3. मिस्त्री बुला कर फर्श बनवाया 4. पुलिस ने खुदाई करवाई तो निकला कंकाल बागेश्वर धाम आश्रम में ढूंढने गए परिजन अनिल शर्मा ने पुलिस को बताया- हत्या के दूसरे दिन से ही रूबी उसके घर से चले जाने का नाटक करती रही। भाई सुरेंद्र की बागेश्वर धाम में आस्था थी। वह 2 साल से बागेश्वर धाम में होने कार्यक्रमों में अक्सर जाता रहता था। अनिल ने पुलिस को बताया- रूबी 19 मई को जब घर आई थी, हमने फिर सुरेंद्र के बारे में पूछा तो उसने कहा था- हो सकता है वो बागेश्वर धाम गए हों। इसके बाद हमारे परिजन बागेश्वर धाम आश्रम भी गए। वहां एक दिन रुक कर सुरेंद्र के बारे में पूछताछ भी की। सुरेंद्र का कोई पता नहीं चला। धीरे-धीरे रूबी की बातों से शक बढ़ता जा रहा था। जैसे ही उसे कुछ कहते, वह रोने लग जाती थी। रातभर सो नहीं पाया प्लास्टर करने वाला मिस्त्री इधर, बाथरूम में प्लास्टर करने वाले राजमिस्त्री रवि और लेबर दिनेश भी सामने आए हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रवि ने कहा- जैसे ही मुझे हत्याकांड के बारे में मालूम चला, मैं पूरी रात सो नहीं पाया। प्लास्टर के 500 रुपए मिले थे रवि से पूछताछ में सामने आया कि उसने 500 रुपए में बाथरूम का फर्श तैयार किया था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि जहां वह प्लास्टर कर रहा है, उसके नीचे कोई लाश भी है। उसी की गली की रहने वाली एक महिला ने रूबी से उसका संपर्क करवाया था। हत्या वाले दिन दोपहर में रूबी ने रवि को घर बुलाया था। तब रवि के पास समय नहीं था, इसलिए शाम करीब 6 बजे रूबी के घर पहुंचा। रवि जब घर पहुंचा तो रूबी ने मिट्टी का लेवल किया हुआ था। रूबी खुद ही मोरंग (बालू) और सीमेंट बाजार से खरीद लाई थी। रूबी ने रवि को बताया था कि उसने फर्श पर मिट्टी डालकर कूट दिया है। इससे लेवल (समतल) हो गया है। रवि को सिर्फ सीमेंट का प्लास्टर करना था। इसके वह 500 रुपए दे देगी। प्लास्टर करते समय नहीं लगा कि नीचे लाश दफन है रवि ने करीब 2 घंटे में काम को पूरा कर लिया और अपनी मजदूरी लेकर घर चला गया। रवि को प्लास्टर करते समय बिल्कुल नहीं लगा कि बाथरूम में लाश दफन है। इसके अलावा रूबी के चेहरे के हाव-भाव भी बिल्कुल ठीक थे। इसलिए रवि को रूबी पर कोई शक नहीं हुआ। पुलिस रूबी से मामले में पूछताछ कर रही है और ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या उसके साथ कोई और भी शामिल था। … हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 3 फीट के गड्ढे में गाड़ी थी पति की लाश:बॉडी को घसीटकर बाथरूम तक लाई, हथौड़ी-छेनी से टाइल्स तोड़कर खुदाई की पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाया:टाइल्स लगवाईं, वहीं रोजाना नहाती रही; खीर में नींद की गोली खिलाकर मर्डर किया

PM मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया:देश की 85% आबादी मुस्लिम, फिर भी गरुड़ एयरलाइन, नोट पर गणेश की तस्वीर छपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे। सीमा पर पहुंचते ही मेजबान देश के फाइटर जेट्स ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यहां तीसरा दौरा है। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है। पीएम मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे। 9वीं शताब्दी में बना यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन उसकी सांस्कृतिक विरासत पर हिंदू-बौद्ध सभ्यता की गहरी छाप दिखाई देती है। यहां रामलीला होती है, गरुड़ एयरलाइन है और नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर भी छप चुकी है। आखिर यहां भारतीय संस्कृति कैसे पहुंची? पढ़िए खबर के आखिर में भास्कर नॉलेज। मोदी की इंडोनेशिया दौरे से जुड़ी 3 तस्वीरें… इंडोनेशिया का साबंग पोर्ट भारत के लिए अहम इंडोनेशिया का साबंग पोर्ट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बेहद करीब है। भारत और इंडोनेशिया ने 2018 में प्रधानमंत्री मोदी की जकार्ता यात्रा के दौरान साबंग पोर्ट और आसपास समुद्री सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी। इसके तहत पोर्ट के विकास, समुद्री संपर्क, लॉजिस्टिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस खरीदने वाला दूसरा देश बन सकता है भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की संभावित डील इस यात्रा का सबसे अहम एजेंडा मानी जा रही है। अगर समझौते पर मुहर लगती है तो फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा विदेशी ग्राहक बन सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल का विकास भारत के DRDO और रूस की ‘एनपीओ मशिनोस्ट्रोयेनिया’ के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने किया है। यह दुनिया की सबसे तेज ऑपरेशनल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है। भास्कर नॉलेज इंडोनेशिया 2000 साल से भारतीय संस्कृति से जुड़ा भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की बात करें, तो ये करीब 2,000 साल पुराने माने जाते हैं। प्राचीन काल से भारतीय व्यापारियों, हिंदू और बौद्ध संस्कृति का इंडोनेशिया पर गहरा प्रभाव रहा है। आज भी इंडोनेशिया के बाली और जावा में रामायण और महाभारत पर आधारित नृत्य-नाटक और सांस्कृतिक परंपराएं प्रचलित हैं। वहां 85% मुस्लिम आबादी होने के बाद भी 20 हजार रुपिया के नोट पर भगवान गणेश की फोटो छपी थी। इसके अलावा भी कई ऐसे प्रतीक है, जिसमें भारतीय संस्कृति की छाप मिलती है। भारत का इंडोनेशिया पर कभी शासन नहीं रहा, फिर भी पहुंची संस्कृति PM मोदी का 102वां विदेश दौरा, तीसरी बार इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी का यह 102 वां विदेश दौरा है। वहीं वह तीसरी बार इंडोनेशिया पहुंचे हैं। उनका पहला दौरा मई 2018 में हुआ था। इसके बाद मोदी सितंबर 2023 में जकार्ता में आयोजित 20वीं आसियान (ASEAN)-भारत और 18वीं ईस्ट एशिया समिट में शामिल होने इंडोनेशिया पहुंचे थे। ———————– ये भी पढ़ें… मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, संसद को संबोधित किया:बोले- सेशेल्स से हमारा 256 साल पुराना रिश्ता, 5 भारतीयों से हुई इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मोदी को अब तक 34 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। सम्मान मिलने पर PM मोदी ने सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार जताया। पूरी खबर पढ़ें…

PM मोदी इंडोनेशिया रवाना, सबसे बड़े हिंदू मंदिर जाएंगे:राष्ट्रपति सुबियांतो से ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस डील पर करार संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे और प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे,जो इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है। साथ ही राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक में करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है। इसके अलावा रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, डिजिटल सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी और समुद्री सुरक्षा में सहयोग लगातार बढ़ा है। इस यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक साझेदारी को नई गति देना माना जा रहा है। मोदी का इंडोनेशिया का यह तीसरा दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले दो बार इंडोनेशिया का दौरा कर चुके हैं। पहला दौरा मई 2018 में हुआ था। इस दौरान दोनों देशों ने संबंधों को कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया। रक्षा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग, व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी समेत 15 से अधिक समझौतों पर सहमति बनी। इसी यात्रा में दोनों देशों ने साझा समुद्री दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इसके बाद मोदी सितंबर 2023 में जकार्ता में आयोजित 20वें आसियान (ASEAN)-भारत और 18वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होने इंडोनेशिया पहुंचे थे। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस खरीदने वाला दूसरा देश बन सकता है भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की संभावित डील इस यात्रा का सबसे अहम एजेंडा मानी जा रही है। अगर समझौते पर मुहर लगती है तो फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा विदेशी ग्राहक बन सकता है। यह सौदा भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के साथ इंडोनेशिया की तटीय और समुद्री सुरक्षा क्षमता को भी मजबूत करेगा। ब्रह्मोस मिसाइल का विकास भारत के DRDO और रूस की ‘एनपीओ मशिनोस्ट्रोयेनिया’ के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने किया है। यह दुनिया की सबसे तेज ऑपरेशनल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है। इंडोनेशिया का साबंग पोर्ट भारत के लिए अहम इंडोनेशिया का साबंग पोर्ट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बेहद करीब स्थित है। यह मलक्का स्ट्रेट के प्रवेश द्वार के पास होने के कारण रणनीतिक रूप से जरूरी माना जाता है। दुनिया के बड़े हिस्से का समुद्री व्यापार इसी मार्ग से गुजरता है। भारत और इंडोनेशिया ने 2018 में प्रधानमंत्री मोदी की जकार्ता यात्रा के दौरान साबंग पोर्ट और आसपास समुद्री सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी। इसके तहत पोर्ट के विकास, समुद्री संपर्क, लॉजिस्टिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साबंग पोर्ट भारतीय नौसैनिक जहाजों के लिए ईंधन, मरम्मत और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री पहुंच और निगरानी क्षमता मजबूत हो सकती है। इंडोनेशिया का सबसे बड़ा मंदिर भगवान शिव, विष्णु, ब्रह्मा को समर्पित राजधानी जकार्ता से करीब 400 किमी दूर मध्य जावा प्रांत में स्थित प्रम्बानन मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित हैं। यह भारत और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक भी माना जाता है। प्रम्बानन परिसर में कुल 240 मंदिर हैं। इनमें सबसे ऊंचा और प्रमुख मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जिसकी ऊंचाई करीब 47 मीटर (154 फीट) है। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन उसकी सांस्कृतिक विरासत पर हिंदू-बौद्ध सभ्यता की गहरी छाप आज भी दिखाई देती है। प्रम्बानन मंदिर उसी साझा विरासत का प्रमुख प्रतीक माना जाता है।

जोधपुर में आज कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी,VIDEO:संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड गानों पर किया डांस, फोटो शूट करवाया

कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा सोमवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। रविवार (5 जुलाई) को आईटीसी के वेलकम होटल में संगीत कार्यक्रम हुआ। सिंगर सुदेश भोसले के गानों पर कवि उनकी पत्नी और बेटी ने भी खूब डांस किया। इससे पहले उम्मेद भवन में मेहंदी की रस्म हुई। परिवार ने यहां फोटोशूट भी करवाया। आज होने वाले शादी फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी राकेश बेदी, रजा मुराद, मनोज मुंतशिर, गुरुदीप मेहंदी भी जोधपुर पहुंचे हैं। सबसे पहले देखिए- संगीत-मेहंदी कार्यक्रम के PHOTOS… हर लोकेशन के लिए अलग-अलग थीम मेहमानों के स्वागत के लिए भी उम्मेद भवन पैलेस के बाहर घोड़ों और ऊंटों को खड़ा किया गया है। नगाड़ों की धुन के साथ मेहमानों का राजशाही अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। संगीत के लिए आईटीसी होटल को खास तौर पर पूरी तरह लाल रंग से डेकोरेट किया गया था। वहीं, उम्मेद भवन पैलेस में भी मैरिज फंक्शन के लिए अलग थीम रखी गई है। मनोज मुंतशिर बोले- अपने आप को पॉजिटिव रखें जोधपुर पहुंचे मनोज मुंतशिर से बातचीत में कहा- खुशी कोई ऑप्शन नहीं है। खुशी ही एक मात्र रास्ता है। उसको ढूंढिए, जहां मिले जैसे मिले। अपने आपको पॉजिटिव रखें। यह मानकर चलें कि नेगेटिव ताकतें बहुत कमजोर हैं। मैं माता-पिता से भी अनुरोध करता हूं कि अपने बच्चों के टैलेंट को पहचा​निए। मुंबई में हुआ था प्री-वेडिंग इवेंट, शैलेश लोढ़ा ने केंद्रीय मंत्री के साथ गाया सॉन्ग इससे पहले स्वरा और शाश्वत का प्री-वेडिंग इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया था। इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए थे। इस दौरान शैलेश लोढ़ा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ सॉन्ग गाया था। —- कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़िए… 1. कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की मेहंदी की रस्म हुई:कल जोधपुर में होंगे फेरे; सीएम भजनलाल ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। 5 जुलाई की शाम को मेहंदी की रस्म हुई। इसके बाद रात को शहर की एक होटल में संगीत कार्यक्रम भी हुआ। पढ़ें पूरी खबर 2. जोधपुर में कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी:तीन दिन तक चलेंगे कार्यक्रम; कवि और बॉलीवुड सितारे भी आएंगे कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर में होगी। आज शाम से शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। ‘संस्कृति स्वर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर