ब्रेकिंग न्यूज़
बोलेरो-बाइक की टक्कर में महिला और युवक की मौत:बेटी गंभीर हालत में जयपुर रेफर, बस पकड़ने के लिए पीछे जा रहे थे

नीमकाथाना के कुल्हाड़ा गांव के पास सोमवार सुबह 10:30 बजे बोलेरो और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं महिला की बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। बेटी को जयपुर रेफर किया गया है। पीहर आई थी महिला, बेटी के साथ नीमकाथाना जा रही थी सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया- श्रीमाधोपुर के अजमेरी निवासी मृतका महिला भगवती देवी (65) अपनी बेटी संतरा के साथ पीहर गणेश्वर आई हुई थी। सोमवार को वे बेटी के साथ नीमकाथाना जा रही थी। वे गणेश्वर निवासी सुरेंद्र कुमावत (27) के साथ अपनी बाइक से नीमकाथाना आ रहे थे। बाइक पर अजमेरी निवासी 65 वर्षीय भगवती देवी कुमावत और उनकी बेटी संतरा देवी भी सवार थीं। बताया गया है कि भगवती देवी अपनी बेटी संतरा के पीहर गणेश्वर आई हुई थीं। सोमवार को वे बेटी के साथ नीमकाथाना जाने के लिए निकली थी। जब वे पहला बस स्टैंड पर पहुंची तो बस पहले ही निकल चुकी थी। पहला बस स्टैंड पर ही गणेश्वर निवासी सुरेंद्र कुमावत की बाइक रिपेयरिंग की दुकान थी। महिला ने सुरेंद्र को बस निकलने के बारे में बताया और बस तक पहुंचाने की बात कहीं। जिसके बाद सुरेंद्र ने दोनों को अपनी बाइक पर बैठाया और बस के पीछे निकल गया। गणेश्वर से 3 किलोमीटर दूर कुल्हाड़ा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। बोलेरो के एयरबैग खुले मिले टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में सुरेंद्र कुमावत और भगवती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। संतरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। क्षतिग्रस्त बाइक और बोलेरो को जब्त कर थाने भिजवाया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। थाना अधिकारी ने बताया कि बोलेरो गाड़ी के भी एयरबेस खुलने से उसमें सवार युवक बच गए। गाड़ी कौन चला रहा था, हादसे की वजह क्या थी उसकी जांच की जा रही है।

हाफिज सईद ने ही पहलगाम हमले की साजिश रची:NIA बोली- भारत के खिलाफ जंग छेड़ी; अब तक हमले के आरोपी 3 आतंकी ढेर

पहलगाम हमले पर NIA ने सोमवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। एजेंसी ने कहा कि बैसरनघाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद ने ही रची थी। NIA ने हाफिज पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया है। 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में फायरिंग की थी। टूरिस्टों की धर्म पूछकर हत्या की गई थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों पर हमला किया था। भारत का दावा है, इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। पहलगाम हमले के बाद NIA ने 15 दिसंबर 2025 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर साजिद जट समेत 6 आतंकियों को आरोपी बनाया था। उस वक्त हाफिज सईद का नाम सामने नहीं आया था। पहलगाम हमले के 3 आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकियों का हैंडलर सैफुल्लाह जट्‌ट उर्फ लंगड़ा अभी जिंदा है। उस पर 10 लाख का इनाम है। बैसरन घाटी में हमले की दो तस्वीरें… NIA चार्जशीट में अबतक 5 खुलासे… पहलगाम हमले के बाद भारत के बड़े ऑपरेशन ——————— ये खबर भी पढ़ें… NIA चार्जशीट में खुलासा- लश्कर ने करवाया था पहलगाम हमला:पाकिस्तान के कसूर में रहता है मास्टरमाइंड साजिद जट्‌ट; 2019 में द रेजिस्टेंस फ्रंट बनाया था कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। यह खुलासा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में हुआ है। हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सैफुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह साजिद जट्‌ट उर्फ लंगड़ा था। पूरी खबर पढ़ें…

APP भर्ती के लिए कल तक भर सकेंगे फॉर्म:RPSC की 371 पदों पर वैकेंसी; सीनियर साइंटिस्ट भर्ती की 10 जुलाई लास्ट डेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा निकाली गई सहायक लोक अभियोजक-APP (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट कल (7 जुलाई) है। वहीं आयोग की ओर से सीनियर साइंटिस्ट ऑफिसर भर्ती की तीन पदों के लिए प्रक्रिया भी जारी है, जिसकी लास्ट डेट 10 जुलाई है। APP भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। हालांकि, इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारंभिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती- 10 जुलाई लास्ट डेट राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) के कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल हैं। इसके लिए योग्य अभ्यर्थी 10 जुलाई की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक डिवीजन (पद) के लिए योग्यता रखता है और आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा। परीक्षा-2026 का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच में किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा कम्पयूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसका शेड्यूल तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। ……… पढें ये खबर भी…. राजस्थान बोर्ड-10वीं-12वीं एग्जाम के लिए आज से भरे फार्म:इस साल से 200 रुपए फीस बढ़ाई, जानिए-कब से कब तक क्या रहेगी फीस राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं एग्जाम के लिए आवेदन फार्म आज से भरे जा सकते हैं। इस बार 200 रुपए की फीस बढ़ा दी गई है। 6 अगस्त तक 850 रुपए फीस होगी। बिना लेटफीस एक माह का समय दिया गया है। पूरी खबर पढें

कोटा में युवक के पैरों-पीठ पर चाकू घोंपे:काम से लौटते समय बदमाशों ने किया हमला, आरोपियों पर पत्थर फेंककर खुद को बचाया

कोटा में कैथूनीपोल थाना क्षेत्र के श्रीपुरा कोलीपाड़ा इलाके में 4 बदमाशों ने युवक पर पीछे से हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक के दोनों पैरों और पीठ पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे MBS अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। घायल आकाश महावर ने बताया- मैं लाइट फिटिंग का काम करता है। रविवार देर रात घर लौटते समय उसके घर के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन-चार बदमाशों ने पीछे से हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर लगातार चाकू से वार किए। बचाव के लिए पास पड़े पत्थर उठाकर बदमाशों की ओर फेंके, इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन उसे कैथूनीपोल थाने लेकर पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। आकाश ने बताया कि कुछ दिन पहले इलाके के कुछ युवकों से उसकी मामूली कहासुनी हुई थी। उसी बात को लेकर आरोपियों ने रंजिश पाल ली और मौका देखकर उस पर हमला कर दिया। कोटा में फिर से बढ़ने लगी चाकूबाजी कोटा शहर में हाल के दिनों में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को नान्ता थाना क्षेत्र में दुकान पर बैठे युवक पर चाकू और गंडासे से हमला हुआ था। इससे पहले उद्योग नगर थाना क्षेत्र के बॉम्बे योजना और दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के तीन बत्ती इलाके में भी चाकूबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कैथूनीपोल थाना अधिकारी अमरेश ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का मेडिकल कराया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसका ताजा मामला कैथूनीपोल थाना क्षेत्र का है।

संत और पुजारी बोले- भाजपा राज में हम सुरक्षित नहीं:मंदिरों की जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे, रोकने पर मारपीट हो रही

सीकर में आज पुजारी, संत और महंत कलेक्ट्रेट पहुंचे। संतों के साथ हो रही हिंसक घटनाओं के विरोध में आक्रोश जताया है। पुजारियों और संतों ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कहा कि अजीब बात है कि भाजपा के राज में ही पुजारी और संत-महंत सुरक्षित नहीं हैं। संतों ने कहा- गनेड़ी में एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले और रानोली में एक पुजारी के सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने के मामले में कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में दूजोद के रघुनाथजी मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग भी की गई। संतों ने ज्ञापन देकर कहा कि सीकर जिले में विभिन्न मंदिर के पुजारियों पर जानलेवा हमले, मानसिक प्रताड़ना और मंदिर की जमीनों पर अवैध अतिक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुजारी ने मंदिर की जमीन पर कब्जे का विरोध किया तो मारपीट हुई लोहार्गल के अवधेशदास महाराज ने कहा- सीकर के गनेड़ी गांव में महंत श्रीराम प्रपन्नाचार्य पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी मंदिर की कीमती जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहे थे। पुजारी और उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से हमला बोल दिया गया। इस खूनी संघर्ष में पुजारी के बेटे का हाथ बुरी तरह तोड़ दिया गया। नेछवा पुलिस थाने में नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सूदखोरों से परेशान पुजारी ने आत्महत्या की लड्‌डू गोपालदास महाराज ने कहा- शिश्यूं रानोली में लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी रामावतार शर्मा ने सूदखोरों और असामाजिक तत्वों की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। भूमाफिया और सूदखोर लंबे समय से पुजारी को मन्दिर से जुड़ी जमीनों को लेकर परेशान कर रहे थे। वहीं, दूजोद गांव में जिला कलेक्टर के आदेश के बावजूद रघुनाथजी महाराज मंदिर की जमीन के रास्ते को असामाजिक तत्त्वों ने रोक दिया। तीनों मामले में कार्रवाई की मांग पुजारियों व संत-महंतों ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर तीनों मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में माधवदास महाराज, पुजारी सेवक महासंघ के सीकर जिलाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा, महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, शत्रुघ्नदास महाराज, पारसारनाथ महाराज समेत कई पुजारी व संत-महंत शामिल थे।

बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद- जांच रिपोर्ट 10 दिन में आएगी:भैरव सेना बोली- अभी प्रत्यक्ष सबूत नहीं, SIT जांच हो; CM धामी को भेजा पत्र

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए गठित श्री बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) की चार सदस्यीय समिति की सोमवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप कार्यालय में पहली बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में जांच की रूपरेखा पर मंथन किया गया। BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि समिति 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इससे पूर्व सोमवार को देहरादून में मामले को सामने लाने वाले भैरव सेना उत्तराखंड के अध्यक्ष संदीप खत्री ने प्रेसवार्ता कर जांच समिति की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और कहा कि संगठन के पास फिलहाल आरोपों को सिद्ध करने के प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं हैं। इसलिए पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में गठित विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराई जानी चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा गया है, जबकि इसकी प्रति प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई है। खत्री ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच कराना है। उनका कहना है कि जांच में आरोप सही साबित हों या गलत, लेकिन सच्चाई सामने आनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। 10 दिन में आएगी रिपोर्ट, 8 घंटे में बनी थी जांच समिति दान-चढ़ावा मामले की जांच के लिए गठित BKTC की चार सदस्यीय समिति की सोमवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप कार्यालय में पहली बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में जांच के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, मुख्य कार्याधिकारी (CEO) सोहन सिंह रांगड़, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल और वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल मौजूद रहे। जांच समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (केदारनाथ) डीएस भुजवाण बैठक में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि उन्हें मामले की जांच के लिए बदरीनाथ भेजा गया है। अध्यक्ष द्विवेदी ने बताया कि 3 जुलाई को मामला सामने आने के आठ घंटे के भीतर जांच समिति गठित कर दी गई थी, जो 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट मंदिर समिति को सौंप देगी। हाईटेक CCTV लगाए, आरोपी कर्मचारी पहले ही हटाया गया BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दान-चढ़ावा गणना केंद्र में पहले से CCTV कैमरे लगे थे, लेकिन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अब वहां हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच किन बिंदुओं पर होगी, यह तय करना पूरी तरह जांच समिति का अधिकार है और उसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। वहीं, CEO सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को पहले ही चढ़ावा गणना और प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी से हटा दिया गया था। जांच प्रभावित न हो, इसलिए अब उन्हें देहरादून कार्यालय से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया है। अब जानिए भैरव सेना ने क्या-क्या कहा… 1. BKTC की जांच समिति पर जताया अविश्वास संदीप खत्री ने कहा कि समिति में विधि, प्रशासन और वित्त से जुड़े अधिकारी तो हैं, लेकिन कोई साइबर या फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल नहीं है। जबकि पूरा मामला कथित CCTV फुटेज से जुड़ा है। ऐसे में तकनीकी जांच विशेषज्ञों के बिना निष्पक्ष तरीके से संभव नहीं होगी। 2. प्रत्यक्ष सबूत नहीं, इसलिए SIT जांच जरूरी भैरव सेना अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि अभी संगठन के पास ऐसे प्रत्यक्ष और ठोस साक्ष्य नहीं हैं, जिनसे आरोप सिद्ध किए जा सकें। उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी विभागीय और अन्य विश्वसनीय सूत्रों से मिली थी। इसलिए संगठन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच रहा, बल्कि स्वतंत्र SIT जांच की मांग कर रहा है। 3. CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग भैरव सेना ने BKTC से घटना वाले दिन सुबह 8 से 10 बजे के बीच रिकॉर्ड हुई CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इससे पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट हो जाएगी। साथ ही, संदीप खत्री ने बताया कि संगठन जल्द ही BKTC अध्यक्ष और उत्तराखंड के DGP से मुलाकात कर स्वतंत्र जांच की मांग करेगा। अब समझिए क्या है पूरा मामला… 1. 2 जुलाई को सामने आया था वीडियो विवाद की शुरुआत 2 जुलाई 2026 को हुई, जब एक कथित CCTV वीडियो सामने आने के बाद चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी के आरोप लगे। भैरव सेना का कहना है कि इससे पहले उन्हें मंदिर समिति के कुछ सूत्रों से भी ऐसी जानकारी मिली थी। इसके बाद संगठन ने BKTC के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) को शिकायत भेजी। 2. BKTC ने कर्मचारियों से मांगा जवाब शिकायत मिलने के बाद BKTC के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा। जांच के लिए 2 जुलाई की CCTV फुटेज को सुरक्षित रखा गया। भैरव सेना का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी को मौके से हटाकर दूसरी जगह अटैच कर दिया गया। 3. चार सदस्यीय जांच समिति का गठन मामले की जांच के लिए BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चार सदस्यीय समिति बनाई। समिति में विधि, वित्त और प्रशासन से जुड़े अधिकारी शामिल किए गए हैं। फिलहाल समिति पूरे घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। उसकी अंतिम रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। 4. BKTC ने आरोपों पर दी सफाई BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जिस कर्मचारी को उनका निजी सहायक (PA) बताया जा रहा है, वह दावा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति समिति का नियमित कर्मचारी है। यदि जांच में कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 5. अब स्वतंत्र जांच की मांग उठी जांच समिति बनने के बाद भैरव सेना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में SIT से जांच कराने की मांग की है। संगठन चाहता है कि जांच दल में साइबर और फोरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हों, ताकि CCTV समेत सभी तकनीकी साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच हो सके। अब जानिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बद्रीनाथ धाम जैसे आस्था के केंद्र से जुड़े मामले में किसी भी तरह की अनियमितता के आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि यदि दान राशि में गड़बड़ी हुई है तो उसकी पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जांच ऐसी हो, जिस पर सभी पक्षों और श्रद्धालुओं को पूरा भरोसा हो। देवस्थानम बोर्ड पर फिर दोहराया पुराना रुख त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस दौरान देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी अपनी पुरानी राय दोहराई। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को समाप्त कर दिया हो, लेकिन आज भी उनका मानना है कि प्रदेश के प्रमुख मंदिरों के बेहतर संचालन और प्रबंधन के लिए ऐसी व्यवस्था की जरूरत है। उनके मुताबिक, संस्थागत व्यवस्था से मंदिरों के प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यवस्था बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सकती है। BKTC का विवादों से पुराना नाता बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। मौजूदा चढ़ावा विवाद के बीच एक बार फिर समिति की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले कुछ समय में केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर चढ़ाई गई सोने की प्लेटों का कथित रंग उतरने का मामला चर्चा में रहा। इसके अलावा मंदिर परिसर में दान लेने के लिए कथित तौर पर अनधिकृत QR कोड लगाए जाने, समिति के बजट का वीआईपी मेहमाननवाजी पर खर्च करने और एक पदाधिकारी द्वारा अपनी पत्नी को कर्मचारी के रूप में नियुक्त कराने के आरोप भी लगे। वहीं, चारधाम मंदिरों में वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए अलग दर्शन व्यवस्था को लेकर भी समय-समय पर विवाद होता रहा है। क्या है BKTC और क्यों हुआ था गठन श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का गठन द यूपी श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ टेंपल एक्ट 1939 के तहत किया गया था। यह कानून मंदिरों के बेहतर प्रशासन और प्रबंधन के लिए बनाया गया था। इस अधिनियम में समिति की संरचना, उसके अधिकार, मंदिर संचालन, व्यवस्था बनाए रखने और नियम बनाने से जुड़ी बातें तय की गई हैं। यानी समिति के पास मंदिरों के प्रशासन और व्यवस्था को लेकर निर्णय लेने का अधिकार इसी कानून के तहत आता है। ———————- ये खबर भी पढ़ें : राम मंदिर के बाद केदारनाथ-बद्रीनाथ से चढ़ावा चोरी का आरोप: कर्मचारियों को नोटिस, तीन दिन में जवाब मांगा; जांच के लिए CCTV सुरक्षित रखा अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर से भी चढ़ावा चोरी का आरोप लग रहा है। धार्मिक संगठन भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) को पत्र लिखकर BKTC अध्यक्ष के निजी सहायक पर चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

बारां में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई को:पुरी की तर्ज पर निकलेगा विशेष रथ, समिति ने साझा की रूपरेखा

बारां शहर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन 16 जुलाई को पुरी की तर्ज पर किया जाएगा। वर्ष 2000 से चली आ रही इस परंपरा के तहत शाम 4 बजे मेला मैदान स्थित श्री प्यारे रामजी महाराज मंदिर से यात्रा शुरू होगी। विशेष रूप से तैयार रथ में भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा, महाआरती, आकर्षक सजावट और भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2000 से निभाई जा रही परंपरा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति अध्यक्ष नृसिंह नागर ने बताया कि बारां में रथ यात्रा की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी। तब से यह यात्रा हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जा रही है। पुरी की परंपरा के अनुरूप प्रत्येक 12 वर्ष में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं का परिवर्तन कर विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा भी की जाती है। इन मार्गों से होकर निकलेगी रथ यात्रा कार्यक्रम संयोजक छोटूलाल सुमन ने बताया कि 16 जुलाई को शाम 4 बजे पूज्य संतों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद यात्रा रवाना होगी। रथ यात्रा धर्मादा चौराहा, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, श्रीजी मंदिर, सब्जी मंडी, इंदिरा मार्केट और पुलिस चौकी के पीछे से होते हुए दीनदयाल पार्क पहुंचेगी। इसके बाद प्रताप चौक पर महाआरती और भव्य आतिशबाजी के साथ यात्रा का समापन होगा। विशेष आकर्षण और स्वागत की तैयारियां समिति के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रथ यात्रा को अधिक आकर्षक बनाने के लिए विशेष इवेंट आधारित प्रस्तुतियां शामिल की गई हैं। पूरे यात्रा मार्ग को सजाया जाएगा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठन जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान के रथ का स्वागत करेंगे। करीब एक दर्जन स्थानों पर भगवान की आरती और पूजन भी होगा। सुरक्षा के रहेंगे विशेष इंतजाम रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस प्रशासन के साथ शहर की अखाड़ा समितियां भी व्यवस्था संभालने में सहयोग करेंगी। शहरवासियों से की सहभागिता की अपील आचार्य परमानंद ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने और धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का भी प्रतीक है। पत्रकार वार्ता में समिति अध्यक्ष नृसिंह नागर, सचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश सोनी, कार्यक्रम संयोजक छोटूलाल सुमन, उपाध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग, आचार्य परमानंद, ओमप्रकाश सारस्वत, कमल नागर, रमेशचंद्र यादव, हिंदू अखाड़ा समिति के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा (नेपाली), बृजगोविंद टेलर, शिवशंकर चतुर्वेदी, गौरव चैरसिया, पुरुषोत्तम नामा सहित समिति के सदस्य एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सीकर में 24-साल की युवती का दोस्तों ने किया गैंगरेप:अश्लील वीडियो बनाया, सोशल मीडिया जरिए आरोपी से हुई थी दोस्ती

सीकर में दो दोस्तों ने मिलकर 24 साल की युवती से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। युवक की सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने मिलने के बहाने बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल कर बार-बार आरोपी रेप करते रहे। इससे परेशान होकर युवती ने आरोपियों के खिलाफ थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों ने युवती के अश्लील वीडियो भी बनाया 24 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर एक युवक से बातचीत होती थी। उस युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। वहां युवक और उसके दोस्त ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। फिर इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ अलग-अलग जगह रेप किया। जब भी युवती मना करती तो आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते। ऐसे में युवती डर गई थी। पहले तो उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आखिर में परेशान होकर युवती ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच DSP लेवल रैंक के ऑफिसर कर रहे हैं। 20 साल के युवक ने किया सुसाइड दूसरी तरफ सीकर के जीणमाता थाना इलाके में 20 साल के युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। युवक रविवार सुबह से घर से लापता था। युवक का नाम अंकित मीणा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, युवक का शव पुलिस को जोहड़ में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक का मोबाइल भी फ्लाइट मोड पर था। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पांचना बांध के 3 गेट खोलकर की पानी की निकासी:मंत्री रावत और बेढम ने दबाया बटन, 2 नई लिफ्ट परियोजनाओं का भी शिलान्यास

करौली जिले में पांचना बांध के 3 गेट खोलकर पानी की निकासी सोमवार को की गई। जल संसाधन व सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बटन दबाकर बांध के गेट खोले। बांध के 3 गेट खोलकर गंभीर नदी में पानी की निकासी शुरू की गई।
चाबी से गेट खोलकर बांध की नहरों में पानी छोड़ा गया। इसके साथ ही गुडला पांचना लिफ्ट में भी बटन दबाकर पानी छोड़ने की शुरुआत की गई।
इस तरह पांचना बांध से एक साथ 3 क्षेत्रों में पानी की निकासी शुरू की गई। इसके साथ ही बांध से जुड़ा पानी निकासी का 20 साल पुराना विवाद भी खत्म हो गया। लिफ्ट परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया
इससे पहले बांध से पानी निकासी के लिए 2 नई लिफ्ट परियोजनाओं और गुड़ला लिफ्ट परियोजना की पीडीएन सिस्टम रिमॉडलिंग का शिलान्यास भी किया गया। इन परियोजनाओं पर 61 लाख रुपए की लागत आएगी। इस दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर समेत कई जनप्रतिनिधि और लोग समारोह में मौजूद रहे। यह समारोह पहाड़ी गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल, संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया, आईजी कैलाश बिश्नोई, कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी लोकेश सोनवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पांचना गुडला संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक धाबाई और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता भुवन भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, भाजपा की करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी रहीं इंदु देवी और पूर्व विधायक हिंडौन राजकुमारी भी मौजूद रहे। इन फोटोज में देखिए समारोह के जुड़ी झलकियां यह खबर भी पढ़ें…
20 साल पुराने पांचना-बांध जल विवाद पर बनी सहमति:जयपुर में किरोड़ी समेत 3 मंत्रियों ने दोनों पक्षों से की वार्ता, 6 जुलाई तक खुलेगा पानी पांचना-बांध विवाद पर हाईकोर्ट नाराज, कहा-पानी क्यों नहीं दे रहे:15 दिन का दिया समय; कलेक्टर को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा पांचना डैम पर किरोड़ी की चेतावनी, सीएम को लिखी चिट्ठी:बोले-नहरों में तुरंत पानी छुड़वाएं, नहीं तो मुझे मजबूरन कुछ कदम उठाना पड़ेगा दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक लगातार तीसरे दिन किया जाम:पटरी पर महिलाओं का डांस, 200 ट्रैक्टर-JCB के साथ पहुंचे किसान दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर आए किसान:डेढ़ घंटे तक फाटक को बंद नहीं होने दिया, पुलिस-प्रशासनिक अफसर पहुंचे

BJP अध्यक्ष नवीन के UP रोडशो में हनुमान वेशधारी नचाया:चंडीगढ़ में DGP को शिकायत, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, FIR दर्ज हो

यूपी के लखनऊ में BJP के रोड शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रोड शो के दौरान भगवान हनुमान जी की वेशभूषा के कथित गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील तथा ‘काउंसिल ऑफ लॉयर्स’ के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन ने सोमवार दोपहर 12:55 बजे चंडीगढ़ DGP और SSP को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान का वेश धारण किए व्यक्ति को उनके आगे नचाया गया, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता ने इसे भगवान हनुमान के पावन स्वरूप का अनुचित और अपमानजनक इस्तेमाल बताया है। शिकायत में संबंधित लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में तत्काल FIR दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना से जुड़े सभी डिजिटल व अन्य सबूत सुरक्षित रखने की मांग की गई है। शिकायत में क्या, 4 पॉइंट में पढ़िए… ———– यह खबर भी पढ़िए:- नितिन नवीन बोले-हमने कुर्बानी दी, आपने खून की नदियां बहाईं, राम मंदिर पर अखिलेश को जवाब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल-अखिलेश और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। रविवार को लखनऊ में उन्होंने कहा- हिंदू विरोधी ताकतें आज राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती हैं। लेकिन राहुल-अखिलेश, केजरीवाल हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके झांसे में आ जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…