उद्धव ठाकरे ने BJP को 'बाबर जनता पार्टी' बताया:कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए छह 6 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘अगर देश में कानून का राज है तो इन सांसदों को अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। ये सांसद विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए गए हैं।’ उद्धव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हुए BJP का ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा, ‘बाबर ने राम मंदिर तोड़ा था। अब बाबर जनता पार्टी नए बने राम मंदिर को लूट रही है। दोनों में क्या फर्क है?’ उद्धव इन दिनों मराठवाड़ा के दौरे पर हैं। बाकी सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने परभणी और धाराशिव में अलग-अलग सभाओं को संबोधित किया। ठाकरे बोले- वे महाराष्ट्र धर्म और मराठी अस्मिता खत्म करना चाहते हैं सांसदों को तोड़ने को ऑपरेशन देवेंद्र बताया परभणी में ही उद्धव ने कहा कि छह सांसदों का दल-बदल ‘ऑपरेशन देवेंद्र’ का हिस्सा है। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व पहले अपने ही नेताओं के पर काटता है। शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि गडकरी के पर इसलिए काटे गए, ताकि वे प्रधानमंत्री न बन सकें। अगर वे दूसरी बार बीजेपी अध्यक्ष बनते तो RSS के समर्थन से प्रधानमंत्री बन सकते थे। शिवसेना को तोड़ने के पीछे भी देवेंद्र फडणवीस को रोकने की राजनीति है। वे दिल्ली जाने का सपना देख रहे हैं। यह महाराष्ट्र के लिए एक और झटका होगा। 22 जून: उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए 22 जून को उद्धव ठाकरे की शिवसने से लोकसभा के कुल 9 में से 6 सांसद पार्टी से अलग होकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। लोकसभा में अब शिंदे के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है। ————–

जोधपुर में कल चार घंटे तक नहीं आएगी बिजली:लाइनों के मेंटेनेंस के कारण पावरकट रहेगा, शहर के ये इलाके होंगे प्रभावित

जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई कॉलोनी में सोमवार को बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 8 से 11 बजे तक यहां नहीं आएगी बिजली आदित्य द्वारकाधीश, श्याम बाग, मानपुरा नैनोमेक्स टॉउनशिप, दूधयालों की ढाणी, नैनो की ढाणी, उचियाड़ा गांव और 33/11 केवी उचियाड़ा सब-स्टेशन से संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र। सुबह 6 से 10 बजे तक यहां रहेगा पावरकट गांधी नागर, सज्जून नागर, शिवाजी नगर, मिया का बेरा, बलदेव नागर, बापू नागर, सेठ सांवरिया नगार, शिक्सागर, ओयू नागर, मन्दिर वाला बेरा, भादवा बरा, मान मगर, मेघ विहार, आबा रामदेव नागर, कृष्णा नगर विनायक विहार आदि 11KV गाधी नगर फीडर से संबंधित क्षेत्र में।

जोधपुर में ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग:थाने के बाहर घटना; आधे घंटे तक नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड कर्मचारी, युवक ने बाल्टियों से डाला पानी

जोधपुर के सिटी पुलिस थाने के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में रविवार रात 9 बजे अचानक आग लग गई। इसके चलते ट्रांसफार्मर जल गया। बाद में स्थानीय निवासी एक युवक ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि सूचना देने के करीब आधा घंटे तक फायर ब्रिगेड से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कचरा और ऑयल से आग फैली स्थानीय लोगों के मुताबिक- रात करीब 9 बजे आग लगी थी। ट्रांसफार्मर के आस-पास कचरा और ऑयल चिपका हुआ था। इसके चलते आग तेजी से फैल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई देर तक सूचना देने के बाद भी लाइट नहीं काटी गई। इससे आग बढ़ गई। बाद में स्थानीय निवासी संजय आसोपा ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि नागौरी गेट से फायर ब्रिगेड की टीम करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया।

कॉल्विन शील्ड के रोमांचक फाइनल में जीती सीकर:उदयपुर को पहली पारी की बढ़त से हराया; गर्ल्स के लिए नई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जल्द

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की राज्यस्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रोमांच अपने चरम पर रहा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीकर ने उदयपुर को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ऑलराउंडर हिमांशु नेहरा के दमदार खेल ने सीकर को चैंपियन बना दिया। मैच के बाद आरसीए एडहॉक कमेटी ने खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए भविष्य में खिलाड़ियों को अधिक अवसर और नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में एडहॉक कमेटी के सदस्य आशीष तिवाड़ी, सुशील जैन और आरसीए के पूर्व सचिव सुभाष जोशी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए। इस मौके पर आशीष तिवाड़ी ने कहा- यह मुकाबला आरसीए के इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल मैचों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवा खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें बेहतर अवसर देने की है। एडहॉक कमेटी इसी दिशा में लगातार काम कर रही है और जल्द ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं की विजेता और उपविजेता टीमों के लिए नकद पुरस्कार राशि की घोषणा भी की जाएगी। गर्ल्स के लिए नई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जल्द आशीष तिवाड़ी ने बताया- राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट का नाम बदलने पर विचार कर रही है। साथ ही लड़कियों के लिए भी नई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। वहीं, भविष्य में कॉल्विन शील्ड की मूल ट्रॉफी हर वर्ष विजेता टीम को ही सौंपी जाएगी। इससे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की परंपरा और गौरव को बनाए रखा जा सके। डे-नाइट मुकाबले किए जाएंगे आयोजित आरसीए एडहॉक कमेटी के सदस्य सुशील जैन ने घोषणा की कि पुरुष वर्ग में शेष राजस्थान और कॉल्विन शील्ड विजेता सीकर, जबकि महिला वर्ग में शेष राजस्थान और सीनियर महिला विजेता सीकर के बीच डे-नाइट मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान राजस्थान क्रिकेटर संगठन के पूर्व सेक्रेटरी सुभाष जोशी ने सभी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए। सीकर ने पहली पारी में बनाए 437 रन फाइनल में सीकर ने पहली पारी में 437 रन बनाए। टीम के लिए अंकित कुमार और हिमांशु नेहरा ने 84-84 रन की शानदार पारियां खेलीं, जबकि योगेंद्र कुमार ने 36 रन बनाए। उदयपुर की ओर से हर्षित दक ने 80 रन देकर 5 विकेट लिए। पुष्पेंद्र सिंह और अनिरुद्ध सिंह ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उदयपुर ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए समर्पित जोशी के 150, निखिल शुक्ला के 89, मोहित जैन के 73 और विश्वजीत सिंह भाटी के नाबाद 48 रन की मदद से बड़ा स्कोर बनाया। विश्वजीत भाटी की पारी ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। हालांकि सीकर के गेंदबाज अभिषेक मूंड और हिमांशु नेहरा ने पांच-पांच विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद सीकर ने उसी आधार पर खिताब अपने नाम कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हिमांशु नेहरा को फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 84 रन बनाने के साथ पांच विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए जयपुर के रोहन राजभर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जयपुर के आयुष अमेरिया को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सीकर के हिमांशु नेहरा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

NEET स्टूडेंट्स को हॉस्टल के बाउंसरों ने पाइप से पीटा:दूसरे छात्र के परिजनों को वीडियो कॉल कर दिखाया; मोबाइल छीनने का भी आरोप

सीकर में हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रहे 2 छात्रों का किसी दूसरे छात्र के साथ झगड़ा हो गया। इस पर हॉस्टल संचालक ने 3 बाउंसर्स के साथ दोनों छात्रों को पाइप से बुरी तरह पीटा। इस दौरान वीडियो कॉल कर दूसरे छात्र के परिजनों को दिखाया। आरोपियों ने मारपीट के दौरान कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। पीड़ित छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल संचालक ने हमारे मोबाइल छीन लिए और परिजनों से बात नहीं करने दी। हमें बाउंसर के साथ कोचिंग भेजा और वापस हॉस्टल ले गए। मारपीट की घटना 26 जून की रात 2 बजे शहर के पिपराली रोड स्थित एक बॉयज हॉस्टल में हुई। दोनों छात्रों के रविवार को परिजनों ने हॉस्टल संचालक, बाउंसर्स समेत 4 नामजद लोगों पर मारपीट करने और बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया है। मोबाइल छीना, परिजनों से बात नहीं करने दी
पीड़ित छात्रों ने बताया- मारपीट के बाद हमारे मोबाइल छीन लिए और हमें परिजनों से बात नहीं करने दी। हमें कोई इलाज या दवा भी उपलब्ध नहीं कराई गई। अगले दिन बाउंसर्स के साथ हमें कोचिंग भेजा गया और वापस हॉस्टल ले जाया गया। हमने एक रूममेट के फोन से परिजनों को मारपीट की घटना की जानकारी दी। छात्रों के परिजनों ने दर्ज कराए 2 मुकदमे
मारपीट के मामले में छात्रों के परिजनों ने 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पीड़ित स्टूडेंट्स के परिजन ने बताया- मेरा बेटा करीब डेढ़ साल से एक कोचिंग में NEET फाउंडेशन की तैयारी कर रहा है। 26 जून को मेरे बेटे और एक अन्य छात्र की किसी दूसरे स्टूडेंट से लड़ाई हो गई। इसके बाद हॉस्टल संचालक 3 बाउंसर्स के साथ आया और दोनों बच्चों को पाइपों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान दूसरे छात्र के परिजनों को वीडियो कॉल कर दोनों बच्चों को पीटते हुए दिखाया। इस दौरान आरोपियों ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। CI राजेश बुडानिया ने बताया- वायरल वीडियो, उपलब्ध सबूतों और पीड़ितों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच RPS अधिकारी को दी गई है।

17 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 40 अतिरिक्त कोच:जोधपुर से गुजरने वाली कई गाड़ियों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी बढ़ेगी; यात्रियों को मिलेगी राहत

ट्रेनों में लगातार बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 से 31 जुलाई तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। इस अवधि में 17 जोड़ी ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध होने के साथ वेटिंग लिस्ट में भी कमी आएगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- बढ़ाए जा रहे अतिरिक्त कोचों में एसी, शयनयान और सामान्य श्रेणी शामिल हैं। इन ट्रेनों में लगेंगे कोच रेलवे प्रशासन ने कहा- जुलाई महीने के दौरान अतिरिक्त डिब्बों की इस व्यवस्था से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट बढ़ेंगी।

जयपुर में सीए स्टूडेंट्स नेशनल-कॉन्फ्रेंस में एआई-कैपिटल मार्केट पर चर्चा:एक्सपर्ट्स बोले- चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए नई टेक्नोलॉजी-स्किल अपग्रेड करना जरूरी; 2 हजार स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जयपुर शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस ‘क्षितिज– Inspiring Excellence for India 2047’ रविवार को बिरला ऑडिटोरियम में हुई। इसमें करीब 2 हजार सीए स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। कॉन्फ्रेंस में एआई, कैपिटल मार्केट, लीडरशिप, करियर ग्रोथ और प्रोफेशनल स्किल्स जैसे विषयों पर एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग सेशंस के जरिए स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया। आईसीएआई जयपुर के चेयरमैन राजा मोरध्वज शर्मा ने कहा- बदलते प्रोफेशनल माहौल में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए नई टेक्नोलॉजी, लीडरशिप और लगातार स्किल अपग्रेड करना जरूरी है। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य स्टूडेंट्स को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना रहा। एआई और फाइनेंस के बदलते दौर पर चर्चा चेयरमैन राजा मोरध्वज शर्मा ने बताया- कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन तीन स्किल-अप और दो टेक्निकल सेशन आयोजित किए गए। एआई एंड टेक्नोलॉजी सेशन में सीए ऋद्धि जैन ने बताया- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से फाइनेंस और बिजनेस की कार्यशैली बदल रहा है। वहीं कैपिटल मार्केट सेशन में सीए अनंत लड्ढा ने निवेश, पूंजी बाजार और नए वित्तीय अवसरों की जानकारी दी। सक्सेस स्टोरी और करियर पर मिला मार्गदर्शन ‘सक्सेस क्रॉनिकल्स दैट इंस्पायर’ सेशन में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने अपने प्रोफेशनल सफर, इंडस्ट्री और प्रैक्टिस के अनुभव साझा किए। उन्होंने स्टूडेंट्स को करियर प्लानिंग, लगातार सीखने और बदलती जरूरतों के मुताबिक खुद को तैयार करने के टिप्स दिए। लीडरशिप और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े अनुभव साझा किए ‘द एडमिनिस्ट्रेटर्स माइंडसेट’ सेशन में आईएएस, आरएएस और न्यायपालिका से जुड़े वक्ताओं ने लीडरशिप, निर्णय लेने की क्षमता, प्रशासनिक अनुभव और राष्ट्र निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका पर चर्चा की। नेटवर्किंग और सीखने का मिला बड़ा प्लेटफॉर्म आईसीएआई के सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए सतीश कुमार गुप्ता और सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल ने कहा- कॉन्फ्रेंस ने स्टूडेंट्स को नई टेक्नोलॉजी, ग्लोबल अवसरों और बदलते बिजनेस माहौल को समझने का मौका दिया। दो दिन तक चले आयोजन में स्टूडेंट्स को सीखने के साथ देशभर के प्रतिभागियों और एक्सपर्ट्स से नेटवर्किंग का भी अवसर मिला। कल्चरल नाइट के साथ हुआ समापन जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राजा मोरध्वज शर्मा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के समापन पर कल्चरल नाइट आयोजित की गई। लाइव म्यूजिक के साथ स्टूडेंट्स ने डांस, सिंगिंग और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीकासा जयपुर के अध्यक्ष सीए शिव शर्मा ने आयोजन को अतिथियों, एक्सपर्ट्स, वॉलंटियर्स और देशभर से आए स्टूडेंट्स का आभार जताया।

सांसद इकरा हसन बोलीं- संसद में सिर्फ 2 मुस्लिम महिलाएं:यह स्थिति हमें आईना दिखाती है; तालीमी कॉन्फ्रेंस में कहा- बेटियों को जरूर पढ़ाएं

उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद चौधरी इकरा हसन ने कहा- देश की इतनी बड़ी आबादी के बावजूद संसद में केवल दो मुस्लिम महिला सांसद हैं। यह स्थिति हमें आईना दिखाती है कि हमें अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए कितना और प्रयास करने की जरूरत है। वे रविवार को झुंझुनूं शहर के कर्बला मैदान में मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट, झुंझुनूं की ओर से ‘इस्लाह-ए-मुआशरा एवं तालीमी कॉन्फ्रेंस’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। उन्होंने शिक्षा को समाज और कौम की तरक्की की सबसे बड़ी ताकत बताया। साथ ही कहा कि बेटियों को जरूर पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में मस्जिदों को गिराए जाने की घटनाएं लोकतंत्र की हत्या है। यदि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है, तो यह कानून और संविधान की गरिमा के खिलाफ है। कॉन्फ्रेंस में आए पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा- आज शिक्षा का व्यवसायीकरण हो गया है, जहां हर कोई टॉपर बच्चों के पीछे भागता है। लेकिन असली शिक्षा वह है, जो एक कमजोर और ‘लूजर’ माने जाने वाले बच्चे को काबिल बनाकर समाज की मुख्यधारा में खड़ा कर दे। ​फौलादी इरादों से ही लिखा जाता है इतिहास
​मोटिवेशनल स्पीकर मुनव्वर ज़मां ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा- बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए आलीशान संस्थानों की नहीं, बल्कि फौलादी इरादों की जरूरत होती है। जो इंसान अपने काम में पसीना बहाता है, वही इतिहास बदलता है। उन्होंने समाज को संदेश दिया कि आपसी गिले-शिकवे भुलाकर ‘माफ करने का जज्बा’ पैदा करें, क्योंकि यही एक सफल समाज की नींव है। ​​कॉन्फ्रेंस का समापन ‘तालीमी ही कामयाबी की सीढ़ी है और अच्छा अख्लाक समाज की रूह है’ के संकल्प के साथ हुआ। आयोजकों ने विश्वास दिलाया कि झुंझुनूं के मुस्लिम समाज में शिक्षा की यह अलख अब रुकने वाली नहीं है और आने वाले समय में यहां से बड़ी संख्या में युवा आईएएस, डॉक्टर और शिक्षाविद बनकर समाज का नाम रोशन करेंगे। अब देखिए तस्वीरें

मकान की तराई करते हुए करंट लगा,2 बच्चों की मौत:एक चपेट में आया तो दूसरा बचाने गया; गीली छत पर फैला करंट

कोटा में रविवार को शाम 5 बजे करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे घायल हो गए। चारों बच्चे निर्माणाधीन मकान की तराई कर रहे थे। इस दौरान अचानक लोहे की रेलिंग में करंट दौड़ गया। रेलिंग में करंट दौड़ते ही आदिल (16) चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए समीर (10) आगे बढ़ा तो वो भी करंट की चपेट में आ गया। छत गीली होने के कारण दो अन्य बच्चे भी झुलस गए। घटना किशोरपुरा थाना क्षेत्र के साजी देड़ा इलाके की है। बच्चे तराई कर रहे थे मृतक आदिल के पिता शब्बीर ने बताया- उनका बेटा आदिल और भांजा समीर निर्माणाधीन मकान की छत पर पानी की तराई कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की रेलिंग में अचानक करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद बच्चों को तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने आदिल और समीर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल भांजे रिजवान (12) का इलाज रामपुरा सेटेलाइट अस्पताल में जारी है। वहीं, एक को छुट्टी दे दी गई है। बिजली कंपनी पर लगाए आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि मकान के पास से बिजली की लाइन गुजर रही है। निजी बिजली कंपनी KEDL की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पड़ोसी इमरान ने बताया- आदिल के पिता शब्बीर नगर निगम में ठेकेदार के पास मुंशी गिरी का काम करते हैं। आदिल आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं, समीर भी किशोरपुरा सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। परिवार ने नहीं करवाया पोस्टमार्ट किशोरपुरा थाना अधिकारी भूरी सिंह ने बताया- पुलिस ने दोनों शवों को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था, लेकिन मृतकों के पिता शब्बीर और रमजान ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों की लिखित सहमति के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के दोनों शव उनके सुपुर्द कर दिए।

सीएम ने सिविल-सेवा-वन सेवा-2025 के चयनित अभ्यर्थियों से किया संवाद:कहा- युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका से विकसित भारत का संकल्प होगा साकार

जयुपर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सिविल सेवा परीक्षा में चयन के सपने को पूरा किया जा सकता है। सिविल सेवा परीक्षा के जरिए युवाओं को लोक सेवक बनने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए वे विकसित भारत, विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के प्रयासों को गति प्रदान करें। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। इस दौरान युवा अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। मुख्यमंत्री निवास पर सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा-2025 में चयनित राजस्थान के अभ्यर्थियों के साथ रविवार को सीएम भजनलाल ने संवाद किया। सीएम ने कहा- युवा इससे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से कहा कि वे अपने सेवाकाल में कर्मभूमि के साथ-साथ अपनी मातृभूमि की सेवा और उसके प्रति कर्तव्यों को भी निभाएं। सरकार रोडमैप बनाकर कर रही काम मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा- पिछले ढाई साल में हमारी सरकार ने प्रदेश में विकास का रोडमैप बनाकर कई काम किए हैं। हम मूलभूत आवश्यकताओं की सुनिश्चितता के लिए विशेष रूप से पानी और बिजली क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेजी से कर रहे हैं। साथ ही उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री से अनुज अग्निहोत्री, पक्षाल सेक्रेटरी, प्रवीण रत्नू, अदिति अरोड़ा, अनीता सहित अन्य सफल अभ्यर्थियों ने बातचीत की। इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं कार्मिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर अभ्यर्थियों के साथ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से आमजन को देश में हो रहे सामाजिक सरोकारों से जुड़े नवाचारों की जानकारी और उसे अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की ताकत को भारत की बड़ी पूंजी बताया है।