गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या:पूजा पाठ करने का काम करता था बुजुर्ग, गले और पेट में मारी गोली, साढ़ू के बेटे ने फोन कर बुलाया था

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में कल एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कल शाम को पुलिस को बुजुर्ग का शव सेक्टर-13 में पड़ा मिला। बुजुर्ग पूजा पाठ का काम करता था। बुजुर्ग को उसके साढ़ू के लड़के ने फोन कर भरतपुर बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि उसने ही काली चरण की हत्या की है। आज हुआ शव का पोस्टमार्टम कालीचरण (65) निवासी लाल बाग़ बयाना के शव का कल पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आज सुबह मेडिकल बोर्ड द्बारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। कालीचरण के परिजनों का आरोप है कि उनके साढ़ू के लड़के राजू ने ही उनकी हत्या की है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सेमरी गांव जाने वाले थे दोनों कालीचरण के परिजनों ने बताया कि कल सुबह राजू निवासी भरतपुर का उनके पास फोन आया था। राजू ने कालीचरण से कहा कि वह भरतपुर आ जायें। राजू ने कालीचरण से सेमरी गांव जाने की बात कही थी। जिसके बाद कल कालीचरण राजू के पास आ गया। सेक्टर-13 में पड़ा मिला शव शाम को सेक्टर-13 के पास कालीचरण का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली तो, शव की शिनाख्त हो सकी। कालीचरण पूजा पाठ करने का काम करता था। हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पुलिस को कालीचरण के मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस राजू की तलाश कर रही है। जिससे मौत के कारणों का पता लग सके। कालीचरण के दो बेटे हैं बड़ा विनोद गोयल और छोटा बेटा लक्ष्मण गोयल है। बड़ा बेटा हलवाई का काम करता है और छोटा बेटा ऑटो चलाता है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में ट्रस्ट ने FIR कराई:टिन्नू यादव समेत 8 के नाम; महासचिव चंपत राय समेत बड़े चेहरों को बचाया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करीब 18 दिनों बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिरकार गुरुवार को FIR दर्ज करा दी। इसमें ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 आरोपी बनाए गए हैं। हालांकि FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। FIR दर्ज होने के तुरंत बाद 3 आरोपी टिन्नू, लवकुश और अनुकल्प को अरेस्ट कर लिया गया है। बाकी 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। आने वाले समय में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने जांच के लिए 13 जून को SIT बनाई थी। 23 जून को इसने अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी। सूत्रों का कहना है कि चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और डॉ.अनिल मिश्रा का इस्तीफा लिखवा लिया गया है। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, FIR से मैं बहुत संतुष्ट हूं। लेकिन, जिनका नाम FIR में नहीं है, उसकी भी जांच होनी चाहिए। जिन 8 आरोपियों पर FIR, उन्हें जानिए FIR में चंपत राय का नाम तय माना जा रहा था इससे पहले सूत्रों से जानकारी सामने आई थी कि SIT ने जांच रिपोर्ट में चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों को आरोपी माना था। इनके खिलाफ FIR होना लगभग तय माना जा रहा था। SIT को जांच के दौरान दानपात्रों की चाबियां टिन्नू के पास मिलीं थी। SIT ने ऐसे करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों को चिह्नित किया था, जिनकी आर्थिक स्थिति में 22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदलाव आया। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी गिरफ्तार होंगे चढ़ावा चोरी की FIR में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट यानी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगाई गई है। इसके तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर ही कार्रवाई होती है। इससे साफ है कि आने वाले समय में चढ़ावे की रकम की गिनती और उसको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में जमा कराने के दौरान लगे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। इससे पहले 19 जून को अयोध्या में सीएम योगी ने कहा था कि SIT की निष्पक्ष जांच से ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होकर रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अजमेर देहात कांग्रेस की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित:कईं पुराने प्रमोट, नए चेहरों को मौका; जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहमति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी-अजमेर ग्रामीण (देहात) की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश संगठन महासचिव ललित तूनवाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, देहात जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी की इस नई टीम में कुल 51 लोगों को नियुक्ति दी है। इसमें कई पुराने चेहरों को प्रमोट कर मौका दिया है। वहीं नए चेहरों को भी जिम्मेदारी मिली है। वहीं शहर जिला कार्यकारिणी फिलहाल घोषित नहीं हुई है। जानिए किसे-क्या जिम्मेदारी मिली? — ये खबर भी पढ़ें— अजमेर में पूर्व डिप्टी सीएम पायलट की नहीं चली:गहलोत के करीबी बने कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष, डोटासरा के खास को मिली देहात की जिम्मेदारी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद पर डॉ. राजकुमार जयपाल और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी को देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। डॉ. जयपाल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट से आते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

गोवा में समुद्र की लहरों के साथ खिलवाड़ कर रहा था पर्यटक, देखते ही देखते चली गई जान-VIDEO

कर्नाटक से गोवा घूमने आया पर्यटक समुद्र तट के एकदम नजदीक बैठा हुआ था। समुद्र में तेज लहरें उठ रहीं थी। तभी वह समुद्र में जा गिरा। दोस्त इस घटना का वीडियो बना रहे थे।

कर्नाटक के मंड्या में कावेरी नदी में फोटो खिंचवाने के दौरान डूबे एक ही परिवार के 5 सदस्य, सभी की मौत

कर्नाटक के मांड्या जिले के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट मुथाथी में कावेरी नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। यह दुखद घटना तब हुई जब वे मंदिर दर्शन के लिए गए थे।

5वां रणथंभौर इंटरनेशनल टाइगर वीक कल से:एक्टर राहुल सिंह, पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीपी बदनोर आएंगे

वाइल्ड लाइफ से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मंथन करने के उद्देश्य से लिव4फ्रीडम एलएलपी की ओर से 5वें रॉयल रणथंभौर इंटरनेशनल टाइगर वीक (आईटीडब्ल्यू) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 26 से 28 जून तक रणथंभौर के आमाघाटी वाइल्डलाइफ रिज़ॉर्ट और कैसल झूमर बावड़ी में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की थीम सर्वश्रेष्ठ बाघों का संरक्षण (कंजर्व इंडियाज़ फाइनेस्ट टाइगर्स) रखी गई है। टाइगर के भविष्य पर होगी चर्चा फिल्म अभिनेता राहुल सिंह करेंगे शिरकत दूसरे दिन एक्टर, स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर राहुल सिंह बाघ संरक्षण में सिनेमा के योगदान पर प्रकाश डालेंगे। वाइल्डलाइफ एसओएस के कोफाउंडर और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण बाघ संरक्षण के उपायों पर चर्चा करेंगे। ‘ज़िम्मेदार सफ़ारी: अधिकार, नियम और सम्मान’ विषय पर आउटलुक ट्रैवलर की डिजिटल एडिटर अंतारा चटर्जी, इंडिट असोसिएट्स के पार्टनर अभिषेक कुमार, क्लाइमेट बॉन्ड्स की साउथ एशिया हेड नेहा कुमार और मंडावा ग्रुप ऑफ होटल्स के डायरेक्टर कुंवर अंगद देव विचार रखंगे। इन 11 श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे सम्मान • टाइगर रिजर्व ऑफ द ईयर
• मुख्यमंत्री ऑफ द ईयर – वाइल्डलाइफ लीडरशिप अवॉर्ड
• वाइल्डलाइफ वार्डन ऑफ द ईयर
• एंटी-पोचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड
• कॉर्पोरेट लीडरशिप इन कंजर्वेशन अवॉर्ड
• वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर / फिल्म ऑफ द ईयर
• जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर – वाइल्डलाइफ एवं पर्यावरण
• इनोवेटिव कंजर्वेशन प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर
• ह्यूमन-वाइल्डलाइफ को-एग्जिस्टेंस अवॉर्ड
• कंजर्वेशनिस्ट ऑफ द ईयर
• लाइफटाइम अचीवमेंट इन वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन इन पुरस्कारों का चयन एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता श्री वी. पी. सिंह बदनौर, पंजाब के पूर्व राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के पूर्व प्रशासक करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर की वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा टाइगर कंजर्वेशन पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे आमजन की संरक्षण गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, वन संरक्षण की अग्रिम पंक्ति में कार्यरत वनकर्मियों के योगदान और समर्पण को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कल्याणकारी पहल भी संचालित की जाएगी।

जैश आतंकी से शादी करना चाहती थी जयपुर की महिला:वॉट्सएप चलाने के लिए अपने नंबर आतंकियों को दिए, नवंबर में भागने वाली थी पाकिस्तान

राजस्थान एटीएस के हत्थे चढ़ी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल चलाने की आरोपी बबीता (37) रोज नए खुलासे कर रही है। बबीता को जैश का कमांडर अबू-उबैदाह लीड कर रहा था। दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए बबीता अबू के कॉन्टैक्ट में आई थी। बबीता ने जब खुद की परेशानी (पति से तलाक) अबू को बताई, तो वो फायदा उठा कर उससे हमदर्दी जताने लगा। अबू के ब्रेनवॉश करने के बाद वो उससे शादी तक करना चाहती थी। इसके लिए उसने नवंबर में पाकिस्तान भागने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था। इससे पहले अप्रैल 2026 में आतंकी अबू ने पाकिस्तान के एक मुफ्ती से ऑनलाइन कलमा पढ़वाकर उसे मुस्लिम बना दिया। अब बबीता से वो ‘खदीजा’ बन गई थी। अबू रोज उसे नमाज, सना, कुरान पढ़ने और अमल करने के लिए कहता था। रिपोर्ट में पढ़िए बबीता से अबतक क्या-क्या खुलासे हुए हैं? सोशल मीडिया पर सर्च किया था जैश ए मोहम्मद संगठन जयपुर के टोंक रोड स्थित बालाजी विहार, वाटिका की रहने वाली बबीता धाकड़ की शादी हिंडौनसिटी (करौली) में हुई थी। पति से अनबन के चलते तलाक का केस चल रहा है। तब से वह अपने पिता और भाई के पास रह रही थी। एटीएस की पूछताछ में बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा ने बताया कि उसने 2023-24 में जिज्ञासा वश सोशल मीडिया पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बारे में सर्च किया था। इस दौरान कई कमांडर उसके कॉन्टैक्ट में आए। इसी दौरान अबू-उबैदाह नाम के एक कमांडर से उसके भावनात्मक संबंध बन गए। एटीएस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आतंकी अबू-उबैदाह का नाम जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में भी सामने आ चुका है। आतंकी खुद को धर्म के लिए जंग लड़ने वाला जांबाज सिपाही बताता था। इसके चलते बबीता उसे बहादुर समझने लगी और झांसे में आ गई। बबीता ने एटीएस को बताया कि उसकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन में रूचि बढ़ गई थी। उसे मुजाहिदों का मकसद पसंद आने लगा था। यही कारण है कि वो सोशल मीडिया पर जैश-ए-मोहम्मद की हथियारों के साथ पोस्ट व रील देखती थी। यहां तक कि इस आतंकी संगठन से जुड़ी कई महिलाएं (सुसाइड बॉम्बर) भी उसके संपर्क में थीं। वो रोज उसे संगठन से जुड़ने के फायदे और अपना मकसद बताकर ब्रेन वॉश करती थीं। मुस्लिम धर्म कबूला, पाकिस्तान जाने की थी प्लानिंग पूछताछ में बबीता ने स्वीकार किया कि आतंकियों की बातों का उसके दिल में गहरा असर होता था। इसी कारण उसने बिना किसी संकोच के मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। जल्द ही संगठन के लोग उसे पाकिस्तान बुलाकर जैश-ए-मोहम्मद संगठन में टास्क देने वाले थे। बबीता ने बताया कि वह खुद भी अबू उबैदाह से मिलने के लिए पाकिस्तान जाना चाहती थी। आतंकी संगठन के एक बड़े लीडर ने भी बबीता से बात की थी। उसने उससे पासपोर्ट के बारे में पूछा, तो बबीता ने बताया कि उसके पास पासपोर्ट नहीं है। फिर उसी लीडर के कहने पर बबीता ने पासपोर्ट बनाने के ऑनलाइन तरीके सर्च किए थे। बबीता पाकिस्तान के एक मुफ्ती के भी संपर्क में थी, जिसने उसे ऑनलाइन कलमा पढ़ाकर मुसलमान बनाया था। उससे बबीता ने पाकिस्तान जाने का पूरा रोड मैप और पैसों के खर्च के बारे में पूछा था। नवंबर में था भागने का प्लान अबू ने बबीता को बताया था कि उसे पहले नेपाल जाना होगा। नेपाल से सउदी अरब या यूएई जाएगी। वहां से उसे पाकिस्तान पहुंचाया जाएगा। इस पूरे सफर में खर्च करने के लिए उसे क्रिप्टो करेंसी दी जाएगी। बबीता ने बताया कि उसने अबू की बताई क्रिप्टो करेंसी की एक एप्लीकेशन भी डाउनलोड कर ली थी। ताकि पाकिस्तान भागने से पहले उसे चलाना सीख ले। इसके बाद इसी साल नवंबर से जनवरी के बीच उसका भागने का प्लान था। बबीता के मोबाइल नंबरों पर आतंकी चलाता था वॉट्सएप जैश का कमांडर बताने वाले अबू से बातचीत में बबीता इतनी प्रभावित हो गई थी कि उसने अपने तीन भारतीय नंबरों से वॉट्सएप चलाने के लिए उसे OTP बता दिए थे। अबू-उबैदाह ने उसे बताया था कि इसमें से एक नंबर वो खुद इस्तेमाल करेगा। वहीं, दो नंबर संगठन से जुड़े अन्य भारतीय सदस्यों को देगा। भारतीय मोबाइल नंबर से सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर वह एजेंसियों की रडार से बच जाएंगे। बबीता के मोबाइल की एफएसएल कर रही जांच एटीएस एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बबीता के मोबाइल की संदिग्ध एक्टिविटी को हमारी टीम ने ट्रेस कर लिया था। हमारे यहां पर एक टीम सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखती है, जो लोग विदेशों में बैठे लोगों के साथ ज्यादा एक्टिव होकर बात करते हैं। एटीएस की टीम ने बबीता की हर हरकत को जांचना शुरू कर दिया था। कई दिनों की रेकी के बाद बबीता को डिटेन कर पूछताछ की गई। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। गंगापुरसिटी में चल रहा केस वर्ष 2018 से गंगापुरसिटी की एसीजेएम कोर्ट में भरण-पोषण (मेंटेनेंस) तथा जेएम प्रथम न्यायालय में धारा 498-ए के तहत दहेज प्रताड़ना का मामला विचाराधीन है। बबीता का परिवार मूल रूप से करौली जिले की नादौती तहसील के बामोरी गांव का रहने वाला है। ——- यह खबर भी पढ़िए… बबीता दो साल से आतंकी संगठन से जुड़ी थी; युवतियों का करती थी ब्रेनवॉश, डंकी रूट से पाकिस्तान जाने का था प्लान जयपुर से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद की कथित महिला स्लीपर सेल बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा से रिमांड के दौरान पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार- बबीता करीब दो साल से आतंकी संगठन के संपर्क में थी…(CLICK करें)

मोहाली के जिम में एक्सरसाइज करते युवक की मौत:पत्नी के साथ वर्कआउट करते वक्त तबीयत बिगड़ी; 5 महीने पहले लव मैरिज की थी

मोहाली के जिम में एक्सरसाइज करते हुए चंडीगढ़ के युवक की मौत हो गई। 23 साल का युवक लैग्स की एक्सरसाइज कर रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर पड़ा। जिस वक्त ये घटना हुई, उसकी पत्नी व दोस्त भी उसके साथ ही वर्कआउट कर रहे थे। युवक के नीचे गिरते ही जिम में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने जिम के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस दर्दनाक घटना को लेकर जिम प्रबंधन कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है। जिम पर सवाल उठ रहा है कि इस दौरान वहां कोई ट्रेनर था या नहीं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। अगर जिम मैनेजमेंट के लेवल पर लापरवाही बरती गई तो उसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरी घटना:- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह
घटना की सूचना मिलने के बाद मोहाली के मटौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 5 महीने पहले लव मैरिज की थी
मुकेश और संध्या की इसी साल जनवरी महीने में लव मैरिज हुई थी। शादी को अभी केवल 5 महीने ही हुए थे। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार सदमे में है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश का एक भाई और चार बहन हैं। भाई बड़ा है, जबकि एक बड़ी बहन विदेश में रहती है। मुकेश भी विदेश जाने की तैयारी में था। मुकेश और संध्या की शादी के 2 PHOTOS… एक्सरसाइज के दौरान क्यों होती हैं मौतें, जानिए
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जिम शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर करानी चाहिए, खासकर यदि परिवार में हृदय रोग का इतिहास हो। वर्कआउट के दौरान शरीर की क्षमता से अधिक दबाव नहीं डालना चाहिए। ज्यादा वेट नहीं उठाना चाहिए। किसी भी तरह की घबराहट, सीने में दर्द, सांस फूलना या चक्कर आने जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत एक्सरसाइज रोक देनी चाहिए। पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना और प्रशिक्षित ट्रेनर की निगरानी में एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। यदि एक्सरसाइज के दौरान असामान्य लक्षण महसूस हों तो तुरंत वर्कआउट रोककर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… कपूरथला के जिम में युवक की मौत, बाथरूम से मिला शव और सिरिंज कपूरथला के जल्लोखाना क्षेत्र स्थित एक पावर हेल्थ क्लब (जिम) के बाथरूम में एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान गांव खेड़ामाझा निवासी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जो महीनों से इस जिम में आता था। पढ़ें पूरी खबर…

सांड से टकराई बाइक, कॉन्स्टेबल का सिर फटा, मौत:पत्नी और बहन भी पुलिस में, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे सीपीआर दिया फिर भी नहीं बचे

झुंझुनूं में सांड से बाइक टकराने पर कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। एसपी ऑफिस में तैनात कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर जा रहे थे,अचानक सांड सड़क पर आ गया। हादसे में कॉन्स्टेबल का सिर फट गया। उन्हें बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा हवाई पट्टी सर्किल के पास बुधवार रात 8:30 बजे हुआ। कॉन्स्टेबल विकास झाझड़िया (35) पुत्र अमर सिंह गोवला गांव के रहने वाले थे। वह 5 साल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विधि शाखा में तैनात थे। विकास की पत्नी अनीता पुलिस लाइन में तैनात हैं। बहन का नाम भी अनीता है। वह महिला थाने में तैनात हैं। पुलिस लाइन जाते समय हुआ हादसा पुलिस के अनुसार- कॉन्स्टेबल विकास झाझड़िया रात में ऑफिस जा रहे थे। हवाई पट्टी सर्किल से आगे पुलिस लाइन तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसकी वजह से रास्ते को वन-वे किया गया है। विकास जैसे ही वन-वे से कट लेकर अपनी लेन में आए, तभी अचानक सामने सांड आ गया। सांड से बाइक टकराने के बाद विकास सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने विकास को बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे तक लगातार सीपीआर देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया। रात करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत, डीएसपी गोपाल ढाका और कोतवाल श्रवण कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीडीके हॉस्पिटल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। 2011-12 बैच के कॉन्स्टेबल थे विकास कॉन्स्टेबल विकास झाझड़िया वर्तमान में एसपी ऑफिस में तैनात थे। विकास 2011-12 बैच के कॉन्स्टेबल थे। उनकी पत्नी अनीता पुलिस लाइन में तैनात हैं। विकास की शादी 10 साल पहले हुई थी। बहन अनीता महिला थाने में तैनात हैं। विकास के दो छोटे बेटे हैं। ………………………… ये खबर भी पढ़ें ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवक की मौत:कर्मचारी को घर छोड़ने जा रहा था वर्कशॉप मालिक का बेटा; ड्राइवर गिरफ्तार जैसलमेर में बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वर्कशॉप मालिक का बेटा अपने साथ काम करने वाले युवक को घर छोड़ने जा रहा था। सरदारपुरा मदरसे के पास सामने से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। (पूरी खबर पढ़ें)

बिहार-बंगाल समेत 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में 50 किमी की स्पीड से चल सकती है तेज हवाएं

बिहार समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, बंगाल और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है।