ब्रेकिंग न्यूज़
जोधपुर में कार सवार युवकों पर हमला-VIDEO:बदमाशों ने की थी कार में तोड़फोड़; CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

जोधपुर में दो दिन पहले कार सवार युवकों पर जानलेवा हमला करने और गाड़ी में तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस के अनुसार- देवनगर थाना इलाके में 12 जुलाई की रात करीब 10:25 बजे घटना हुई थी। पीड़ित हेमंत सोलंकी अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में सिंधू महल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से कार में तोड़फोड़ की और युवकों के साथ मारपीट की। पीड़ित हेमंत सोलंकी की रिपोर्ट पर देवनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में रेहान (19) पुत्र नैनू खान निवासी सिंधी बस्ती मसूरिया, फरदीन (23) पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, मोहम्मद याकूब (21) पुत्र यूनुस निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, सरफराज (19) पुत्र मोहम्मद असलम निवासी राजीव गांधी कॉलोनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले के खुलासे में कॉन्स्टेबल मोटाराम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *