ब्रेकिंग न्यूज़
सपोटरा में निजी बस की टक्कर से युवक की मौत:करणपुर के अमरापुर मोड़ पर बस बैक करते समय हुआ हादसा

करौली जिले के सपोटरा उपखंड में मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। करणपुर थाना क्षेत्र के अमरापुर मोड़ पर एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार निजी स्कूल बस का ड्राइवर बस को पीछे कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान करणपुर थाना क्षेत्र के चौरधान गांव निवासी रामखिलाड़ी पुत्र मोहनचंद के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर करणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। करणपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *