दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत,एक चालक केबिन में फंसा:क्रेन से निकाला गया, अस्पताल में उपचार जारी

कोटपूतली के चोटिया पनियाला बाईपास पर शाम को दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक डंपर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक अंदर बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। चालक के केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस के जरिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक बाईपास पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *