जोधपुर में कल तीन घंटे बिजली कटौती:सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 16 इलाकों में रहेगा पावर कट; जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई कॉलोनी में कल (बुधवार) बिजली बंद रहेगी। शिक्षक नगर, अमर नगर, तपस्वी नगर सहित कई इलाकों में 3 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद शिक्षक नगर, अमर नगर, तपस्वी नगर, हस्ती नगर, नवोड़ा बेरा, हनुमान सागर, मिरासी कॉलोनी, महादेव नगर, जानकी विहार,रिद्धि-सिद्धि नगर, पंचवटी कॉलोनी,शनि विहार, रामावतार नगर,अमृत नगर, बंग नगर, बालाजी नगर में बिजली बंद रहेगी।

