चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य, झुंझुनूं से भारु गांव जा रहा था परिवार
झुंझुनूं से भारु गांव की ओर जा रहे एक परिवार की चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई, लेकिन समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। देखते देखते कार आग से भभक उठी। आग लपटें निकलने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल मेघवाल पुत्र बजरंग मेघवाल (उम्र 23 वर्ष), अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर झुंझुनू से अपने पैतृक गांव भारु जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक की सतर्कता ने बचाई जान जैसे ही कार के अंदर धुआं उठा और आग की लपटें दिखाई दीं, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया। बिना देरी किए परिवार के सभी सदस्यों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 5 मिंट में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। उसमें से काले धुएं का गुबार निकलने लगें। आसपास के लोग पहुंचे मदद के लिए कार में लगी आग को देखकर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

