सीकर में स्टूडेंट ने किया सुसाइड:2 साल से हॉस्टल में रहकर कर रहा था तैयारी; स्टाफ ने फंदे से लटके देखा
सीकर में स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। सुबह हॉस्टल का स्टाफ उसे जगाने पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। कई बार गेट खटखटाने के बाद भी वह नहीं उठा। हॉस्टल स्टाफ ने खिड़की से झांककर देखा तो फंदे से लटका हुआ था। हॉस्टल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, छात्र ने पहली बार नीट की परीक्षा दी थी। वह दो साल से हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहा था। छात्र जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला था। कमरे में अकेला रहता था छात्र, पास में मोबाइल भी नहीं था SHO उद्योग नगर राजेश कुमार ने बताया- पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि छात्र हॉस्टल के कमरे में अकेले ही रहता था। वह अपने पास मोबाइल भी नहीं रखता था। छात्र के परीक्षा में कितने नंबर आए थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार ने मामले में किसी तरह की रिपोर्ट नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। — यह खबर भी पढ़िए.. दो भाइयों ने एक साथ क्लियर किया NEET:जयपुर के उपलक्ष्य की तीसरी रैंक, बोले- खुद को रिफ्रेश करने के लिए कॉमेडी शो देखता था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी किया। जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने देशभर में तीसरी रैंक और अलवर के गौरव सिंह ने 9वीं रैंक हासिल की। अलवर के दो भाई यशवर्धन (146वीं) और चिराग यादव (1096वीं) ने एक साथ नीट क्लियर किया है। पढ़ें पूरी खबर

