ब्रेकिंग न्यूज़
प्याज की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी:NH-52 पर ढाढ़र टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी में पकड़ा ट्रक, 2 आरोपी गिरफ्तार

चूरू जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। डीएसटी और सदर पुलिस ने एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान प्याज से भरे एक ट्रक से डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस ने एनएच 52 पर ढाढ़र टोल प्लाजा के पास की। सदर पुलिस के अनुसार, डीएसटी से मिली आसूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान चूरू की ओर से आ रहे पंजाब नंबर के एक ट्रक को नियमित जांच के लिए रोका गया। ट्रक में प्याज के कट्टे भरे हुए थे। जब ड्राइवर और उसके साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो वे घबराए हुए दिखाई दिए और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
ड्राइवर ने अपनी पहचान आकाशदीप सिंह, निवासी मोमनाबाद, पंजाब बताई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कुलविंदर सिंह, निवासी मोमनाबाद, पंजाब बताया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि ट्रक के केबिन में रखे प्लास्टिक के कट्टे में डोडा पोस्त छिपाया गया है। केबिन से साढ़े 5 किलो डोडा-पोस्त जब्त
पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली और केबिन से करीब 5 किलो 590 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि यह डोडा पोस्त मध्य प्रदेश से पंजाब ले जाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *