उदयपुर में औदीच्य ब्राह्मण समाज के भवन का लोकार्पण:रामस्नेही संत नरपतराम महाराज आए, चार जिलों के 150 से अधिक गांवों से आए समाजजन

औदीच्य ब्राह्मण समाज सेवा समिति उदयपुर के तत्वावधान में उदयपुर में गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पास समाज के नवनिर्मित औदीच्य मांगलिक भवन और गार्डन का लोकार्पण हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान के बीच महोत्सव बुधवार को हुआ। आयोजन में उदयपुर, सलूम्बर, डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिलों के 150 से अधिक गांवों से हजारों समाजबंधुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को गणपति स्थापना, नवचंडी पाठ एवं वैदिक पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। 11 विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की गई। पूरे दिन श्रद्धालुओं का भवन में दर्शन और पूजन के लिए आगमन बना रहा। संध्याकाल में संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन हुआ। मधुर भजनों और सुंदरकांड के सस्वर पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। देर रात तक चले आयोजन में एक हजार से अधिक समाजबंधुओं ने हिस्सा लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। 21 पंडितों ने कराया यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को मुख्य आचार्य पंडित भूपेंद्र शास्त्री (वीरपुरा) ने 21 विद्वान पंडितों के साथ गृह प्रवेश, वास्तु पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों को सनातन परंपरा के अनुसार विधिवत संपन्न कराया। महापूर्णाहुति के साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ, जिसके बाद नए मांगलिक भवन का लोकार्पण किया गया। समारोह में रामस्नेही संप्रदाय के संत नरपत राम महाराज (बड़ा रामद्वारा चौक) ने शिष्यों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर समाज जनों को आशीर्वाद दिया। संत ने कहा- समाज जब शिक्षा, संस्कार और संगठन के साथ आगे बढ़ता है तो उसका भविष्य स्वतः उज्ज्वल हो जाता है। उन्होंने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों, दानदाताओं एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया। इस अवसर पर औदीच्य ब्राह्मण समाज सेवा समिति, उदयपुर के संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल औदीच्य ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा सभी का स्वागत किया। स्वागत किया प्रवक्ता एवं प्रचार-प्रसार मंत्री प्रेम औदीच्य ने बताया- समारोह में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान, भामाशाहों का अभिनंदन तथा विभिन्न चोखलों एवं टीलातों के प्रतिनिधियों का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। वहीं महिलाओं ने भी सेवा भाव का परिचय देते हुए भोजन व्यवस्था का संचालन किया। ‘झूठा न छोड़ें’ अभियान से दिया स्वच्छता और संस्कार का संदेश कार्यक्रम के दौरान सेवा में लगी टीमों ने समाजजनों से भोजन की बर्बादी नहीं करने और थाली में झूठा भोजन नहीं छोड़ने की अपील की। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता, अन्न के सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश दिया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। जल्द आयोजित होगा संस्कार शिविर औदिच्य ब्राह्मण समाज के संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल औदिच्य ने बताया- समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहे हैं। इन बदलावों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समाजजनों के सहयोग से शीघ्र ही संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इनपुट : करण औदिच्य
उदयपुर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… डंपर और दीवार के बीच फंसे ठेकेदार की मौत:हादसे से पहले मजदूरों का पेमेंट कर बोले थे- ‘आज तक का हिसाब हो गया, अब कल का कल देखेंगे’ खेरवाड़ा में दो-भाइयों के घर से 37-लाख के जेवर चोरी:चोरों ने बाहर से कुंदी लगाकर दिया वारदात को अंजाम; पड़ोसी से खुलवाया गेट उदयपुर में कल 15 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल:विद्युत लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते पावरकट, जानिए किस समय रहेगी कटौती डॉक्टर्स डे पर उदयपुर में निकाली रैली:हजारों डॉक्टर सड़कों पर उतरे, अस्पतालों में हमलों और हिंसा के खिलाफ दिखाई एकजुटता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *