करौली जिले के कई इलाकों में बरसात:गर्मी से राहत, खरीफ फसलों को लाभ; आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना

करौली जिले में मंगलवार रात और बुधवार शाम को जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिनभर की तेज धूप और उमस के बाद शाम को आसमान में घने बादल छा गए। इसके तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर की सड़कों पर पानी बह निकला और वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश के कारण बाजारों और प्रमुख मार्गों पर कुछ समय के लिए जलभराव भी देखा गया। इस मानसूनी बारिश से किसानों को भी लाभ मिला है। इसे खरीफ फसलों की बुवाई के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार रात करौली में 13 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में और गिरावट आने और मानसूनी गतिविधियों के तेज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *