ब्रेकिंग न्यूज़
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची के साथ रेप:पड़ोसी ने झाड़ियों में ले जाकर की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर में 7 साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी बहला-फुसलाकर मासूम को झाड़ियों में ले गया, जहां उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। घटना रविवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुई। पुलिस के अनुसार- रविवार को 7 साल की नाबालिग घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले युवक(30) बच्ची को बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। दर्द से कराहते हुए मासूम घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन मासूम को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से रिपोर्ट ली। टीम ने घटना स्थल का भी मौका मुआयना किया और बच्ची के घर जाकर पूरी जानकारी ली। एएसपी नितेश आर्य ने बताया- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी का गठन किया गया है। मासूम का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *