ब्रेकिंग न्यूज़
हरिसागर कुंड में डूबने की सूचना अफवाह निकली

लांबाहरिसिंह| ऐतिहासिक हरिसागर कुंड बाराखंबा छतरी गार्डन के सामने घाट के किनारे देर शाम चप्पल जोड़ी, कुरकुरे के पैकेट व बीयर की बोतल दिखाई पड़े पर कुंड में किसी व्यक्ति के डूबने की आंशका को लेकर कस्बेवासियों में सनसनी फैल गई। जहां सूचना मिलने पर एएसआई रामस्वरूप खींची मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कुंड में जाल डालकर शंका का समाधान किया। जहां पुलिस व ग्रामीणों ने मंगलवार देर रात 12 बजे तक पानी के अन्दर तलाश किया। पुलिस ने बताया की हरिसागर कुंड के किनारे घाट पर चप्पल जोड़ी व बीयर शराब बोतल दिखाई दी। लोगों ने उसके आधार पर किसी के कुंड में डूबने की आंशका जताई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर कुंड तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *