ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी स्कूल में टीचर ने छात्रा को कमरे में बुलाया:कहा- अकेले आओगी, तब ही कॉपी मिलेगी; आरोपी का ट्रांसफर

भीलवाड़ा में एक सरकारी स्कूल में टीचर ने छात्रा को अकेले कमरे में बुलाया। डर से छात्रा स्कूल नहीं गई। घरवालों ने पूछा तो उसने आपबीती बताई। शनिवार को परिजनों स्कूल में जाकर हंगामा किया। शिकायत के बाद टीचर का ट्रांसफर कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा (17) ने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे टीचर उनकी क्लास में आए और स्टूडेंट्स की कॉपियां जांचने लगे। सभी छात्रों की कॉपियां वापस कर दी गईं, लेकिन उसकी कॉपी अपने पास रख ली। आरोप है कि टीचर ने छात्रा से कहा कि वह अकेले कमरे में आए, तभी उसकी कॉपी लौटाई जाएगी। छात्रा ने बताया कि वह अपनी दो साथी स्टूडेंट्स के साथ कॉपी लेने पहुंची तो टीचर ने कहा कि वह अकेले आएगी, तभी कॉपी मिलेगी। इसके बाद वह बिना कॉपी लिए घर लौट गई। डर के कारण स्कूल नहीं गई
छात्रा का कहना है कि घटना के बाद वह डर गई और 17 जुलाई को स्कूल नहीं गई। उसने आरोप लगाया कि टीचर की इस हरकत से वह मानसिक तनाव में है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बच्ची को घर में सहमा हुआ देखकर परिजनों ने कारण पूछा तो छात्रा ने आपबीती बताई, जिसके बाद शनिवार को परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत कराया। जांच कमेटी गठित, टीचर का ट्रांसफर
प्रिंसिपल का कहना है कि मामले में जांच कमेटी बना दी है। आरोपी टीचर का मुख्यालय चेंज कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मामले में आरोपी टीचर से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद आया। वहीं संबंधित थानाधिकारी का कहना है कि छात्रा की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *