सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़:कमर पर हाथ रखकर गलत हरकत की; महिलाओं ने चप्पल से पीटा
उदयपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में दसवीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची टीचर के पास कॉपी चेक कराने गई थी। इस दौरान टीचर ने बच्ची की कमर पर हाथ रखा और गलत हरकत करने लगा। घटना के बाद बच्ची डर गई और 3 दिन बाद परिजनों को टीचर की करतूत के बारे में बताया। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने स्कूल जाकर टीचर को चप्पल से मारा। इसके बाद थाने में रिपोर्ट में दर्ज करवाई। वहीं विभाग ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए टीचर को स्कूल से हटा दिया। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को टीचर की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण स्कूल गए और टीचर को पीटा। टीचर को स्कूल से निकाल भी दिया गया है। कॉपी चेक करने के बहाने गलत हरकत की जानकारी अनुसार- घटना शुक्रवार की है। शनिवार और रविवार का अवकाश था। बच्ची भी घटना के बाद से डरी-सहमी हो गई थी। सोमवार को स्कूल भी गई लेकिन डर लगा रहा। ऐसे में स्कूल से घर आने के बाद अपने परिजनों को आपबीती बताई। बच्ची ने बताया कि टीचर के कॉपी चेक करवाने गई थी। तब टीचर ने कमर पर हाथ रखा और हाथ भी पकड़ा। स्कूल जाकर ग्रामीणों ने टीचर को पीटा स्कूल की छुट्टी हो जाने के कारण परिजन और ग्रामीण आज सुबह पहुंचे। क्लास रूम से बाहर टीचर को बुलाकर महिलाओं समेत अन्य लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। एक महिला ने उसे चप्पल से भी मारा। टीचर अंदर भागने लगा तो लोग उसके पीछे भागे और पकड़ा। हंगामे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे। टीचर को स्कूल से हटाया स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची ने मुझे टीचर की शिकायत की थी। तत्काल मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर को स्कूल से हटा दिया है। परिजनों ने भी टीचर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है

