बिजली का तार बाइक में उलझा, चाचा-भतीजा समेत 3-जिंदा जले:आसपास के लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाई, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
करौली जिले में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे समेत तीन लोग जिंदा जल गए। तार टूटकर सड़कर पर गिर गया, बाइक में उलझते ही आग लग गई। बाइक सवारों को जलते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी डालकर आग बुझाई। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। घटना टोडाभीम थाना क्षेत्र की भोपर नदी के पास सोमवार शाम 4 बजे की है। कच्चे रास्ते पर टूटकर गिरा था बिजली का तार टोडाभीम डीएसपी मुरारी लाल मीणा ने बताया- शाम 4:15 बजे बालघाट थाना क्षेत्र के आखाड़ा गांव निवासी रामबाबू (45), विष्णु (22) और चौबे जाटव (44) हिंडौन से मजदूरी कर बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। भोपर नदी के पास कच्चे रास्ते पर 11 केवी का तार टूटकर गिरा हुआ था। मजदूरी कर घर लौट रहे थे तीनों कच्चे रास्ते पर निकलने के दौरान तार बाइक से उलझ गया। जिससे तीनों करंट की चपेट में आ गए और बाइक में आग लग गई। तीनों जिंदा जल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गई थी। चौबे जाटव रिश्ते में विष्णु का चाचा लगता था। रामबाबू उनका पड़ोसी था। तीनों लोग हर रोज मजदूरी करने के लिए हिंडौन जाते थे। शाम को तीनों मजदूरी कर घर लौट रहे थे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फेसबुक पर पोस्ट कर घटना को लेकर दुख जताया। पूर्व सीएम परिजनों को सांत्वना देने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवााई की मांग रखीं। वहीं मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी घटना को लेकर संवेदना जताई है। … यह खबर भी पढ़ें तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बस पलटी,3 की मौत:सड़क पर बिखरे शव, 6 लोग घायल; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

