राजस्थान में बारिश के कारण 13 ट्रेन लेट:3 से 4 घंटे देरी से चल रही; सीकर-रेवाड़ी और रेवाड़ी -जोधपुर आंशिक रद्द
राजस्थान के कुछ इलाकों में हो रही बारिश का असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। जयपुर जंक्शन होकर चलने वाली कई गाड़ियां तीन से चार घंटे की देरी से चल रही है। वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे के सीकर यार्ड में पानी भरने के कारण कई ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर ट्रैकों पर पानी भर गया है, जिसका असर उत्तर पश्चिम रेलवे से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ट्रेन का स्टेटस चेक करके ही घर से निकले। पढ़िए- किस रूट की ट्रेनें हुई लेट इन ट्रेनों को आंशिक रद्द किया लिंक रेक की देरी के कारण प्रभावित ट्रेन ट्रेन नंबर12413, अजमेर – जम्मूतवी 21जुलाई को अजमेर से अपने निर्धारित समय 14:10 बजे की जगह 01 घंटे की देरी से 15:10 बजे चलेगी।

