ब्रेकिंग न्यूज़
फलोदी में सोनम वामचुंग के समर्थन में धरना:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

जिला कलेक्ट्रेट के पास अंडरब्रिज के नीचे सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता भैराराम मकवाना ने सोमवार को वरिष्ठ वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के समर्थन में उपवास और धरना शुरू किया। धरने में उनके समर्थकों के साथ-साथ सोनम वांगचुक के समर्थन में आए कई लोगों ने भी भाग लिया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, कई मांगें उठाईं धरने के दौरान एडवोकेट भैराराम मकवाना ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को समाप्त करने और युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की गई। राजनीतिक षड्यंत्र रोकने की मांग ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ किसी भी प्रकार के कथित राजनीतिक षड्यंत्र को रोका जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। धरना-प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता शीशपाल विश्नोई, विजय नोखड़ा, याकुब खान, राहुल चौधरी, प्रकाश सैन, मोहनराम, गोपाल गोगलू, नटवर लाल पंवार, शांति मेघवाल, गोपाल शेखासर और प्रेमाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा गया।

सीकर में रोडवेजकर्मियों का कॉकरोच पार्टी काे समर्थन:केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; सोनम वांगचुक को उठाने का विरोध

सीकर के रोडवेज बस डिपो में आज वामपंथी संगठन सीटू के बैनर तले रोडवेजकर्मियों ने दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को समर्थन दिया है। सीटू के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी श्योदान राम ने कहा कि पूरे देशभर के स्टूडेंट्स आज पेपर लीक और बेरोजगारी की समस्या से पीड़ित हैं। नीट पेपर लीक के बाद दर्जनों बच्चों ने सुसाइड कर लिया, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। इससे पहले सीटू के बैनर तले रोडवेज कर्मचारी बस डिपो के पोर्च में इकट्‌ठे हुए और नारेबाजी की। सीटू के नेताओं ने कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण चल रहे धरने से सोनम वांगचुक को बर्बरतापूर्वक उठाना बेहद कायराना हरकत है। सोनम वांगचुक कोई आम आदमी नहीं देश के युवाओं के आइडल हैं, ऐसे में उनके साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए था। सीटू के श्योदान राम ने कहा कि सीकर जैसी शिक्षानगरी को पेपर लीक के लिए शर्मिंदा होना पड़ा। गांवों के बच्चे शहर में सफलता के सपने लेकर पढ़ने आते हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं से बच्चों का मनोबल टूटता है। केंद्र सरकार को मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर पेपर लीक के खिलाफ कड़ा संदेश देना चाहिए और भविष्य के लिए छात्रों का हौसला बढ़ाना चाहिए।

अलवर में मृत लोगों के नाम बनाए फर्जी पट्टे:पूर्व सरपंच बोलीं- मेरी मुहर चोरी कर पूर्व उप-सरपंच ने फंसाया, उप सरपंच बोले- दबाव बना रहे

अलवर जिले में देसूला गांव में करीब 100 करोड़ रुपए की गोचर (चारागाह) भूमि पर फर्जी पट्टे बनाकर कुछ लोगों ने करोड़ों रुपए का लोन उठा लिया। इसके अलावा मर चुके व्यक्ति के नाम भी पट्टे जारी कर दिए गए। इन पट्टों का पंचायत स्तर पर कोई रेकॉर्ड नहीं है, लेकिन सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में पट्टे रजिस्टर्ड करा लिए गए। इसके बाद उप-सरपंच देव कृष्ण मल्होत्रा ने 54 फर्जी पट्टे जारी करने की शिकायत सरकार के स्तर पर की। इसके बाद जांच में पट्टे फर्जी पाए गए, लेकिन सही कार्रवाई नहीं करने पर हाल ही 17 जुलाई को जिला परिषद सीईओ ने वीडीओ को सस्पेंड कर दिया था। वहीं अब पूर्व सरपंच सावित्री देवी और उसके पोते दीपक ने सोमवार को मीडिया के सामने आकर उप-सरपंच देव कृष्ण मल्होत्रा पर ही फर्जी पट्टे जारी करने के आरोप लगाए। कहा कि उप-सरपंच ने सरपंच की मुहर चुराकर पट्‌टे बनाए हैं और इसके लिए लोगों से रुपए भी लिए हैं। पूर्व सरपंच के पोते दीपक ने कहा- मुझसे भी उप-सरपंच ने 70 हजार रुपए लिए थे। मेरी मुहर चोरी हुई, फोरेंसिक जांच कराओ इधर, 81 वर्षीय निवर्तमान महिला सरपंच सावित्री देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को बेकसूर बताया। उन्होंने कहा- प्रशासक बनने के बाद मेरी फर्जी मुहर और फर्जी हस्ताक्षरों का गलत इस्तेमाल कर ये पट्टे जारी किए गए। उपसरपंच बलदेव मल्होत्रा पिछले 5-6 साल से मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। जेल भिजवाने की धमकी देकर मेरे पोते से 70 हजार रुपए भी बलदेव ने ऐंठ लिए। इस पूरे मामले में मेरे हस्ताक्षरों की फोरेंसिक (वैज्ञानिक) जांच कराई जाए, सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी। मृतक के नाम जारी किए पट्टे साल 2002 में दिवंगत हो चुके व्यक्ति के नाम पर साल 2025 में फर्जी पट्टा जारी कर दिया गया। कई पट्टों में पिता को पुत्र और पुत्र को पिता बना दिया गया था। पट्टा संख्या-18 समेत कई दस्तावेज कॉमन जानकारी के साथ अलग-अलग लोगों को जारी कर दिए गए। अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच जारी 54 विवादित पट्टों में से 7 पट्टे निवर्तमान सरपंच सावित्री देवी के बेटों, पोतों और पुत्रवधू के नाम पाए गए हैं। देसूला के बूटा सिंह के नाम से एक पट्टा बनाया गया, जबकि उन्हें मरे हुए 25 साल हो गए हैं। बूटा सिंह पूर्व उप सरपंच बलदेव मल्होत्रा के पिता हैं। यही नहीं एक-दूसरे पट्टे में बूटा सिंह को बलदेव का पुत्र बना दिया। सरपंच सावित्र देवी ने कहा- यह सब फर्जीवाड़ा उप सरपंच बलदेव ने किया है। वहीं बलदेव ने कहा- मैं करता तो गलत नाम-पते कैसे दर्ज होते। कोई रिकॉर्ड नहीं साल 2020 के बाद पंचायत रिकॉर्ड में इन पट्टों से संबंधित कोई फाइल ही मौजूद नहीं है। बिना आवेदन और बिना फीस जमा किए ही बैकडेट में पट्टे बनाकर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से रजिस्ट्रियां भी करवा ली गईं। शिकायत वापस लेने का दबाव, फंसाने के लिए मेरे नाम भी पट्टा बनाया- उपसरपंच मामले का खुलासा करने वाले पूर्व उपसरपंच बलदेव कृष्ण मल्होत्रा ने सीएमओ के बाद अब जिला कलेक्टर को नया परिवाद सौंपा है। मल्होत्रा का आरोप है कि मुझ पर शिकायत वापस लेने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। मुझे और मेरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए मेरे नाम पर भी फर्जी पट्टे तैयार कर दिए गए।

यह खबर भी पढ़ें… 50 करोड़ की सरकारी जमीन पर भू-माफिया के 150-फर्जी पट्टे:पूर्व VDO के फेक साइन, 6 पट्‌टों पर सरपंच के परिवार का नाम; लोन भी उठाया अलवर जिले में करीब 50 करोड़ रुपए कीमत की सरकारी और गोचर भूमि को भू-माफिया ने हड़प लिया है। यह मामला अलवर के निकट रामगढ़ रोड पर देसूला का है। इस जमीन पर अलवर UIT (अरबन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट) की नई आवासीय योजना आनी है। इससे पहले ही भू-माफिया ने इस जमीन पर 150 फर्जी पट्टे बनाकर बैंक से करोड़ों रुपए का लोन उठा लिया। (पूरी खबर पढ़ें)

जैसलमेर में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन:पैदल मार्च निकालकर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

लद्दाख के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को जैसलमेर की सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। हनुमान चौराहा स्थित गांधी दर्शन के सामने बड़ी संख्या में छात्र और आम जनता इकट्ठा हुए। सभी लोगों ने वांगचुक की मांगों को जायज बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने देश की शिक्षा व्यवस्था में चल रही गड़बड़ियों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी जलाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर के जरिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। सर्व समाज व स्टूडेंट ने किया प्रदर्शन इस प्रदर्शन में युवाओं और समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी दर्शन से शुरू हुआ यह पैदल मार्च जिला कलेक्ट्रेट दफ्तर पर जाकर खत्म हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सोनम वांगचुक जिन मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, वे पूरे देश के लिए बेहद जरूरी हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सोनम वांगचुक का किया समर्थन यह पूरा आंदोलन बेहद शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर रहे युवाओं और नागरिकों ने अपनी सहमति जताने के लिए ज्ञापन पर अपने हस्ताक्षर भी किए। प्रदर्शन में शामिल एक आंदोलनकारी हाकमदान ने कहा कि लद्दाख के पर्यावरण और देश के संवैधानिक अधिकारों को बचाने की यह लड़ाई अब सिर्फ लद्दाख तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की जनता सोनम वांगचुक के साथ खड़ी है। जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह आवाज उठती रहेगी।

श्रीगंगानगर अस्पताल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार:गोलूवाला पुलिस ने कैंचिया से दबोचा, खिड़की की जाली तोड़कर भागा था

श्रीगंगानगर जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हुए चोरी के एक आरोपी को गोलूवाला थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रविवार को अस्पताल से खिड़की की जाली तोड़कर भागा था। पुलिस के अनुसार आरोपी गौरव को रविवार को तबीयत खराब होने पर श्रीगंगानगर जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया और मौके का फायदा उठाकर खिड़की की जाली तोड़कर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर निवासी गौरव के रूप में हुई है। उसे चोरी के एक मामले में जवाहरनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गौरव पर 11 जुलाई को एसएसबी रोड स्थित एक मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप है। कार्रवाई के बाद उसे शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। फरार होने के बाद पुलिस ने जिलेभर में उसकी तलाश शुरू की और आसपास के थानों को भी सूचना दी गई। गोलूवाला पुलिस को आरोपी के कैंचियां क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे कैंचियां स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेते हुए दबोच लिया। गोलूवाला थाना प्रभारी रजनदीप कौर ने बताया कि आरोपी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक अभिरक्षा के दौरान अस्पताल ले जाया गया था, जहां से वह फरार हो गया था। आरोपी को श्रीगंगानगर पुलिस को सौंप दिया गया है। संबंधित थाने की पुलिस आगे की पूछताछ करेगी।

आईजी की जनसुनवाई में प्रार्थी बोला- मेरी 6-भैंसें ढूंढवा दीजिए:फार्म हाउस से 2 जर्मन शेपर्ड डॉग भी चोरी, चार महीने से तलाश रहा हूं

पाली जिले में पशु चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। जनसुनवाई के दौरान जवड़िया गांव निवासी विक्रम पटेल ने आईजी सत्येन्द्र सिंह के सामने अपनी पीड़ा रखते हुए बताया कि करीब चार महीने पहले उसकी 6 भैंसें चोरी हो गई थीं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 6 लाख रुपए है। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पीड़ित ने आईजी को दिए ज्ञापन में बताया कि वह शिव नगर, मंडिया रोड (पाली) का निवासी है और जवड़िया गांव के पास उसके फार्म हाउस पर पशुपालन का कार्य करता है। घटना के समय उसकी भैंसें खुले में चर रही थीं, तभी चोर उन्हें चोरी कर ले गए। उसने अपने स्तर पर भी काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। विक्रम ने गांव के ही एक युवक पर संदेह भी जताया है। रखवाली करने वाले दो जर्मन शेपर्ड डॉग भी चोरी
विक्रम पटेल ने आईजी को बताया कि फार्म हाउस की सुरक्षा के लिए उसने दो जर्मन शेपर्ड डॉग पाल रखे थे। करीब डेढ़ महीने पहले चोर दोनों डॉग भी चोरी कर ले गए। इस मामले में भी शिकायत के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। आईजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान आईजी सत्येन्द्र सिंह ने पीड़ित की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारियों को मामले में उचित कार्रवाई करने और जांच में तेजी लाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी गई भैंसों और डॉग का पता लगाने की मांग की है।

बांसवाड़ा में होटल संचालक से मारपीट:खाना खाने युवकों से हुई कहासुनी, बोले-बंद होने के बाद जबरदस्ती घुसे

बांसवाड़ा के जलसा रेस्टोरेंट में देर रात होटल बंद होने के बाद खाना खाने पहुंचे युवकों और होटल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। अब होटल संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। संचालक बोले- होटल बंद था, युवक जबरन अंदर घुसे होटल संचालक प्रकाश रेबारी ने बताया- होटल रोज रात 10:45 बजे बंद कर दिया जाता है। युवक रात करीब 12 बजे होटल पहुंचे और जबरन गेट खोलकर अंदर घुस गए। युवकों ने होटल में धक्का-मुक्की की। मामले को लेकर उन्होंने सोमवार दोपहर को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कोतवाली थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया – घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि होटल पूरी तरह बंद होने के बाद कुछ युवक वहां खाना खाने पहुंचे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

जयपुर में टीन ब्यूटी पेजेंट का फिनाले:ऐश्वर्या, स्निग्धा और प्रसूची बनीं विजेता; अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

देश की प्रतिष्ठित किशोर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल मिस टीन दिवा 2026 का ग्रैंड फिनाले रविवार देर रात को जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित हुआ। देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद मेघालय की ऐश्वर्या मलंग ने मिस टीन अर्थ इंडिया 2026, असम की स्निग्धा भुयान ने मिस टीन ग्रैंड इंडिया 2026 और ओडिशा की प्रसूची पांडा ने मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। इन तीनों विजेताओं को अब मिस टीन अर्थ 2026, मिस टीन ग्रैंड 2026 और मिस टीन यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। देशभर से आए सैकड़ों प्रतिभागियों में से विभिन्न चयन चरणों के बाद 37 प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई थी। फैशन, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, मंच संचालन, प्रतिभा और प्रश्नोत्तर जैसे कई राउंड के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा की दिया डांग सेकंड रनरअप रहीं, जबकि गोवा की वेदश्री ठाकरे फर्स्ट रनरअप चुनी गईं। पहले देखिए ब्यूटी पेजेंट फिनाले के PHOTOS…
ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने पारंपरिक और वेस्टर्न राउंड, टैलेंट राउंड तथा इंटेलिजेंस राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संवाद कौशल और मंच प्रस्तुति का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ब्यूटी क्वीन देने का मंच मिस टीन दिवा के संस्थापक एवं ग्लैमआनंद सुपरमॉडल के निदेशक निखिल आनंद ने कहा कि मिस टीन दिवा आज दुनिया की सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रही टीनएज ब्यूटी प्रतियोगिताओं में शामिल है। यह मंच केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवतियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को निखारने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ग्लैमआनंद ग्रुप ने अब तक भारत को कई अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी क्वीन दी हैं, जिन्होंने वैश्विक मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है। उनका विश्वास है कि इस वर्ष की विजेता प्रतिभागी भी विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगी। देश-विदेश से पहुंचे 500 से अधिक प्रतिनिधि तीनों विजेताओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों का दिल जीता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगी। ग्रैंड फिनाले में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा, मिस चार्म इंडिया महक ढींगरा, मिस टीन यूनिवर्स 2024 तृष्णा रे, मिस टीन अर्थ तनिष्का शर्मा, ग्लैमआनंद के निदेशक निशांत आनंद सहित देश-विदेश से आए करीब 500 से अधिक डेलीगेट्स और फैशन एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोटा में सिजेरियन के बाद हुई थी किडनी फेल:ट्रांसप्लांट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोलीं- मरीजों को मूर्ख बनाया जा रहा; कब तक मिलेगा मुआवजा

कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की मौत और किडनी फेल होने के मामले में अभी भी 5 प्रसूताएं अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के हाल जानने के लिए कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम अस्पताल पहुंचीं हैं। किडनी ट्रांसप्लांट और मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को लगातार मूर्ख किया जा रहा है और अब तक मुआवजे को लेकर भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। अस्पताल में राखी गौतम ने महिला से बात की और उनके परिवार से इलाज को लेकर जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। 5 महिलाओं में से 2 का चल रहा डायलिसिस, 3 का बाकी राखी गौतम ने बताया कि आज अस्पताल में भर्ती 5 महिलाओं में से 2 का डायलिसिस चल रहा है और 3 का डायलिसिस होना बाकी है। उन्होंने कहा कि डायलिसिस के बाद मरीजों को दो दिनों तक उल्टी, घबराहट और बेहोशी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। तीसरे दिन जैसे ही मरीज थोड़ा संभलता है, उसे फिर से डायलिसिस पर चढ़ा दिया जाता है। मरीज बेहद परेशान हैं और केवल आश्वसनों से संतुष्ट नहीं हैं। पीड़ितों को कब और कितना दिया जाएगा मुआवजा जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने सरकार से दो मुख्य मांगें रखीं है कि सरकार तुरंत स्पष्ट करे कि पीड़ितों को मुआवजा कब और कितना दिया जाएगा। वहीं किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने आश्वासन तो दिया है, लेकिन सबसे बडा सवाल यह है कि उसके लिए रजिस्ट्रेशन के बाद प्राथमिकता भी जरूरी है। अगर डोनर साल-दो साल या 6 साल तक नहीं मिला, तो क्या मरीज तब तक जिंदा रह पाएंगे। डोनर का इंतजार करने की बात कहकर मरीजों को मूर्ख बनाया जा रहा है। ट्रांसप्लांट ही अब अंतिम विकल्प बचा है, वरना मरीजों का बचना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इसमें अब पहल करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर एक तय सीमा मरीजों को बतानी चाहिए और प्रोसेस करना चाहिए। दरअसल, कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की मौत हो गई थी और 5 महिलाएं अभी भी कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एसएसबी ब्लॉक में भर्ती हैं, जबकि दो महिलाओं को छुट्टी मिल चुकी है। ———– मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… लिखित आश्वासन के बाद महिलाएं डायलिसिस के लिए तैयार:किडनी ट्रांसप्लांट की मांग को लेकर किया था मना, 20 दिन की निगरानी के बाद होगा फैसला कोटा में किडनी ट्रांसप्लांट की मांग को लेकर डायलिसिस कराने से इनकार करने वाली महिलाएं अस्पताल प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद उपचार के लिए तैयार हो गईं। अधिकारियों ने उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद महिलाएं डायलिसिस के लिए तैयार हो गई। (पूरी खबर पढ़ें…) ‘या तो किडनी ट्रांसप्लांट कराओ, नहीं तो इच्छा मृत्यु दो’:डिलीवरी के बाद किडनी फेल, महिलाओं ने सरकार को दिया अल्टीमेटम कोटा मेडिकल कॉलेज में सीजेरियन (प्रसव) के बाद महिलाओं की किडनी फेल होने के बेहद गंभीर मामले में नया मोड़ आ गया है। अस्पताल के नेफ्रोलॉजी वार्ड में भर्ती 5 पीड़ित महिलाओं में से 4 बुधवार को मीडिया के सामने आईं। (पूरी खबर पढ़ें…) कोटा के सरकारी हॉस्पिटल में अब एक नवजात की मौत:डिलीवरी के बाद एक और महिला की किडनी में इंफेक्शन, डॉक्टरों ने निजी अस्पताल ले जाने को कहा मां आईसीयू में, रिश्तेदारों की गोद में रोते रहे नवजात:सीजेरियन डिलीवरी के चार घंटे बाद बिगड़ी तबीयत; एक महिला की मौत हो गई कोटा में दो महिलाओं की मौत, डॉक्टर बर्खास्त, 3 सस्पेंड:सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 की तबीयत बिगड़ी थी; 2 और मरीजों की किडनी फेल

अर्चना गुप्ता दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बनीं:क्षेत्रवासिायों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

किशनगढ़बास के ग्राम बोलनी निवासी अर्चना गुप्ता को दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्षेत्रवासियों ने इस नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। अर्चना गुप्ता ग्राम बोलनी के प्रतिष्ठित गुप्ता परिवार की पुत्रवधू हैं। उनके ससुर स्वर्गीय गणेशी लाल गुप्ता ने लगभग तीन दशक तक गांव के सरपंच के रूप में कार्य किया था। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही ग्राम बोलनी, किशनगढ़ बास क्षेत्र और वैश्य समाज में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए अर्चना गुप्ता को बधाई दी। किशनगढ़ बास पंचायत समिति के पूर्व उपप्रधान और समाजसेवी सीए श्रीकिशन गुप्ता ने अर्चना गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि केवल गुप्ता परिवार की नहीं, बल्कि पूरे ग्राम बोलनी और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है।”