बंगाल से कश्मीर तक 1500km लंबी मानसून पट्टी बनी:इससे उत्तर भारत में 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश संभव, 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

मानसून ने मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में एंट्री कर ली है। देश में अब तक 26 राज्यों को कवर कर लिया है। इससे पहले 24 जून को मध्य प्रदेश-गुजरात में एंट्री ली थी। इसके बाद 6 दिन अटका रहा। इससे कई राज्यों में गर्मी और उमस बनी हुई है। उधर, दिल्ली और उत्तर भारत के लिए राहत की खबर आ रही है। सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 1,500 किमी लंबी मानसून ट्रफ (कम दबाव की लंबी पट्टी) बनती हुई दिखाई दी है। यह उत्तरी बंगाल की खाड़ी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ बन चुकी है, लेकिन फिलहाल यह हिमालय की तलहटी (फुटहिल्स) के करीब स्थित है। यह ट्रफ धीरे-धीरे दक्षिण की ओर अपनी सामान्य स्थिति में पहुंचेगी, उत्तर भारत में बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर 1 से 4 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। समझें, मानसून ट्रफ क्या होती है मानसून ट्रफ कम दवाब क्षेत्र की एक लंबी पट्टी होती है, जिसे दक्षिण-पश्चिम मानसून की रीढ़ माना जाता है। यह ट्रफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी से भरी हवाओं को भारत के अंदरूनी हिस्सों तक खींचकर लाती है। इसी वजह से देश के कई इलाकों में बारिश होती है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… असम में बाढ़, 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित अरुणाचल प्रदेश और असम के कई हिस्सों में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है। अरुणाचल में बारिश से लेकू नदी उफान पर आ गई, जिससे असम के जोनाई इलाके में भीषण बाढ़ आ गई। नेशनल हाईवे-515 भी डूब गया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, बाढ़ से राज्य के छह जिलों में 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा असर धेमाजी जिले में पड़ा है, जहां करीब 16 हजार लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से 96 गांव डूब गए हैं, करीब 1690 हेक्टेयर फसल और 48 हजार से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं। देशभर से बारिश की 6 तस्वीरें… 6 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों में मंगलवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा हरियाणा के रोहतक में 43.5°C दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में 43.4°C, यूपी के बांदा में 43.2°C, मध्य प्रदेश के खजुराहो में 41.2°C, पंजाब के आनंदपुर साहिब में 40.6°C और गुजरात के सुरेंद्रनगर में 40.5°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 1 जुलाई: 2 जुलाई: अब राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: बिजली गिरी, दो की मौत, दो लोग नदी में बहे; भोपाल-सीहोर में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश के भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। पांढुर्णा में सोमवार रात से ही रुक-रुककर बारिश जारी है। आज सुबह करीब 7 बजे जिले के मुंगणापार-मोहगांव रोड पर बारिश के कारण एक पेड़ बिजली के तार तोड़ता हुए सड़क पर आ गिरा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: इंतजार खत्म, यूपी में मानसून की एंट्री,पूर्वांचल के रास्ते आया, 20 शहरों में आंधी-बारिश यूपी में मानसून का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोनभद्र-महराजगंज के रास्ते मंगलवार को प्रदेश में एंट्री की। इसके असर से पूर्वी यूपी के 20 से ज्यादा शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: अलवर-कोटा में बारिश, 26 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट,श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म जिला रहा राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस के बीच मंगलवार को अलवर और कोटा में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 26 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार राज्य में इस सप्ताह के अंत तक मानसून की एंट्री हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना में सुबह से बादल छाए, समस्तीपुर में झमाझम बारिश, 27 जिलों में अलर्ट; बिजली से 4 लोगों की मौत बिहार में मानसून एक्टिव है। मंगलवार की सुबह खगड़िया, जमुई में झमाझम बारिश हुई। समस्तीपुर और कटिहार में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

यूपी-बिहार, छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 9 की मौत:मानसून की रफ्तार धीमी, एमपी-गुजरात में अटका; दिल्ली-हरियाणा में तापमान 43°C पार

देश के 4 राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। हालांकि छह राज्यों में तेज गर्मी हो रही है। हरियाणा और दिल्ली में पारा 43°C से ज्यादा दर्ज किया गया। बिहार के 15 जिलों में सोमवार को आंधी के साथ बारिश हुई। सीतामढ़ी, मुंगेर और पटना में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 24 लोग झुलस गए। वहीं दरभंगा के जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर बिजली गिर गई। मंदिर में करीब 25 श्रद्धालु पूजा कर रहे थे। यूपी में मानसून की एंट्री के लिए मौसम सिस्टम सक्रिय हो गया है। सोमवार को लखनऊ समेत 15 जिलों में तेज बारिश हुई। मिर्जापुर में बारिश के बाद अंडरपास में करीब 3 फीट तक पानी भरने से गाड़ियां फंस गईं। बस्ती और महराजगंज में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में सोमवार को 12 जिलों में बारिश हुई। मानसून 24 जून तक 22 राज्यों को कवर कर चुका है। इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। यह मध्य प्रदेश और गुजरात के कई क्षेत्रों में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक यह बाकी राज्यों में भी पहुंच सकता है। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… असम में बाढ़, 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित अरुणाचल प्रदेश और असम के कई हिस्सों में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है। अरुणाचल में बारिश से लेकू नदी उफान पर आ गई, जिससे असम के जोनाई इलाके में भीषण बाढ़ आ गई। बाढ़ से नेशनल हाईवे-515 भी डूब गया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, बाढ़ से राज्य के छह जिलों में 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा असर धेमाजी जिले में पड़ा है, जहां करीब 16 हजार लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से 96 गांव डूब गए हैं, करीब 1690 हेक्टेयर फसल और 48 हजार से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ और भारी मॉनसून बारिश से पैदा हुए हालात का जायजा लेने के लिए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू को फोन कर हालात की जानकारी ली। देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… 6 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा हरियाणा के रोहतक में 43.5°C दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में 43.4°C, यूपी के बांदा में 43.2°C, मध्य प्रदेश के खजुराहो में 41.2°C, पंजाब के आनंदपुर साहिब में 40.6°C और गुजरात के सुरेंद्रनगर में 40.5°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 1 जुलाई: 2 जुलाई:

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजाब में कड़ी सुरक्षा:सेना-BSF और पुलिस चौकस, पैरामिलिट्री की 9 कंपनियां तैनात; शंभू से लेकर माधोपुर तक अलर्ट

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, बीएसएफ और सिविल प्रशासन ने मिलकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, जबकि पंजाब और पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का मूवमेंट 1 जुलाई से ही शुरू होने की उम्मीद है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस बार सुरक्षा व्यवस्था में सेना, वायुसेना, बीएसएफ और पंजाब पुलिस की स्थानीय तैनाती के साथ केंद्र की ओर से पंजाब को पैरामिलिट्री फोर्स की 9 कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं। इन कंपनियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जा रहा है, जबकि आने वाले दिनों में अतिरिक्त कंपनियां मिलने की संभावना है। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरण और उन्नत हथियार प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था भी की जा रही है। एसएसपी और डीआईजी स्तर पर बैठकें लंगर कमेटियों के प्रभारियों के साथ एसएसपी और डीआईजी स्तर पर बैठकें की जा चुकी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रियों के ठहरने के लिए सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित इंतजाम जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा कठुआ जिले में (लखनपुर/माधोपुर पार करने के बाद) किया गया है। इसके बावजूद, यदि मौसम या किसी अन्य आपात स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को पंजाब में रोकना पड़ता है, तो पठानकोट में उनके रहने और खाने के लिए विशेष कंटिंजेंसी प्लान तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए 3-टियर सुरक्षा चक्र यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित माधोपुर बॉर्डर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए आधुनिक कमांड सेंटर पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। यहां सीसीटीवी, शेड, शौचालय और वाटर कूलर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 7 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात की गई हैं। कमांड सेंटर और संवेदनशील इलाकों में पंजाब पुलिस के जवानों के साथ-साथ सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। शंभू बैरियर से माधोपुर तक कड़ा पहरा पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा एनएच-44 से ही करें। इसके लिए पटियाला के शंभू बैरियर से लेकर माधोपुर नाके तक सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा है।
जालंधर-पठानकोट रोड : जालंधर से पठानकोट रोड की बात करें तो हर टोल प्लाजा पर पुलिस टीमें तैनात हैं। 1 जुलाई यानि कल से हर टोल प्लाजा और विशेष नाकेबंदी पर पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स तौनात की जाएगी। इनमें मानसर और लदपालवां टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। इसके अलावा, मीरथल नाका और पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित चक्की पुल पर भारी डिप्लॉयमेंट रहेगा। जहां चैकिंग के साथ-साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी।
अमृतसर-पठानकोट रोड : सुरक्षा एजेंसियों के जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस रूट पर 15 से अधिक हाई सिक्योरिटी नाके लगेंगे। हर नाके पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। अमृतसर से लेकर पठानकोट गोल चौक तक पूरे रूट को बस पेट्रोलिंग और नाकों से कवर किया गया है। ताकि, असमाजिक तत्वों को रोका जा सके।
डीजीपी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा का कहना है कि बठिंडा, खन्ना, पटियाला और बरनाला से लुधियाना के रास्ते पठानकोट के माधोपर तक आने वाले सभी लिंक रोड्स पर भी कड़ा पहरा रहेगा। आसमान से नजर रखेगी एयरफोर्स एयरफोर्स का काम आसमान से पूरे पंजाब पर नजर रखना है। ये रूटीन में भी होता है। लेकिन, इस बार इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। केवल कंटोनमेंट एरिया नहीं, बल्कि अपाचे हेलीकॉप्टर से पूरे रूट पर नजर रखने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, किसी बड़ी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एयरफोर्स को स्ंटैडबाय पर रखा गया है। पठानकोट में हुई इंटर एजेंसी को-ऑर्डिनेशन बैठक अमरनाथ यात्रा को लेकर पठानकोट में बेहद अहम इंटर एजेंसी को-ऑर्डिनेशन बैठक की गई, जिसमें डीजीपी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सुरक्षा और जन-सुविधाओं के रोडमैप को अंतिम रूप दिया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक में कोर कमांडर, जीओसी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में सुरक्षा प्लान और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर बारीकी से चर्चा की गई। पहलगाम हमले और अमरनाथ यात्रा का कोई मेल नहीं डीजीपी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा ने पहलगाम में हुए पिछले घटनाक्रम का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि वह एक सरप्राइज इंसिडेंट था, जबकि यह एक पूर्व-घोषित और सुनियोजित यात्रा है, जो लगभग डेढ़ से पौने दो महीने चलेगी। इसके लिए हर संभावित खतरे को भांपते हुए कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रियों के लिए 3 बेहद जरूरी अपील:

खबर हटके- मगरमच्छ के साथ बच्चे ने खेला डॉक्टर-डॉक्टर:जहरीली चींटी से कटवाकर साबित होती है मर्दानगी; रेस्टोरेंट में कमोड में सर्व हो रहा खाना

कोलंबिया में एक बच्चे ने मगरमच्छ के साथ डॉक्टर-डॉक्टर खेला जिसका वीडियो वायरल हो गया। वहीं, अमेजन जंगल में एक जनजाति के लड़कों को जहरीली चींटी से कटवाकर मर्दानगी साबित करनी पड़ती है। उधर, ताइवान में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां कमोड में खाना सर्व होता है। यूके में एक लड़के ने करीब ₹40 लाख खर्च करके खुद को बार्बी डॉल में बदल लिया। वहीं, सोशल मीडिया पर एक ऐसा बिल्ला वायरल हो रहा है जिसके दो नहीं चार कान हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

2029 से अमरनाथ के लिए केबल कार चलाने की तैयारी:अप्रैल 2027 से काम शुरू होगा; 5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु 2029 से बालटाल रूट पर केबल कार से सफर कर सकेंगे। केंद्र सरकार अगले साल अप्रैल से 11.6 किमी लंबे रोपवे प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू करने की तैयारी में है। परियोजना पूरी होने के बाद बालटाल से संगम टॉप तक पहुंचने में 5 से 8 घंटे की जगह 25 से 30 मिनट लगेंगे। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) ने प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर ली है। इसे केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक नवंबर-दिसंबर में टेंडर जारी किए जाएंगे। अप्रैल 2027 से निर्माण शुरू होगा। 2029 तक इसे चालू करने का लक्ष्य है। केबल कार बालटाल के डोमेल गेट से चलकर संगम टॉप तक जाएगी। मुख्य गुफा और प्राकृतिक बर्फ के शिवलिंग की संवेदनशीलता को देखते हुए इसका आखिरी स्टेशन गुफा से करीब 2km पहले बनाया जाएगा। अभी बालटाल से अमरनाथ गुफा तक 14km पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। केबल कार शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को सिर्फ 2-3km पैदल या पालकी से जाना होगा। पैदल ट्रैक के समानांतर रोपवे नहीं बनेगा सूत्रों के मुताबिक रोपवे मौजूदा पैदल मार्ग के बिल्कुल समानांतर नहीं बनेगा। इसे पहाड़ियों और गहरी खाइयों के ऊपर से सीधी हवाई लाइन में बनाया जाएगा। हालांकि इसके टर्मिनल पैदल मार्ग से जुड़े रहेंगे, ताकि किसी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा सके। वो सबकुछ, जो आपके लिए जानना जरूरी… 1. इस प्रोजेक्ट को कौन तैयार कर रहा है? यह केंद्र सरकार की ‘पर्वतमाला’ योजना के तहत बनाया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी सड़क परिवहन मंत्रालय की नोडल एजेंसी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के पास है। 2. प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट कितना है? डीपीआर के मुताबिक इस परियोजना पर करीब ₹1,200 करोड़ खर्च होंगे। यह जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में बनने वाले ₹16 हजार करोड़ के 8 बड़े रोपवे प्रोजेक्ट का हिस्सा है। 3. क्या अमरनाथ गुफा सालभर जा सकेंगे? केबल कार ऑल-वेदर तकनीक से लैस होगी और तेज हवा व बर्फबारी में भी चल सकेगी। लेकिन सर्दियों में संगम टॉप से गुफा तक का 2-3km पैदल रास्ता भारी बर्फ से बंद रहता है। इसलिए यात्रा गर्मियों के सीजन में ही संभव होगी। 4. फिर केबल कार का सबसे बड़ा फायदा क्या होगा? बालटाल से गुफा तक पहुंचने का समय 5-8 घंटे से घटकर 25-30 मिनट रह जाएगा। डीपीआर के मुताबिक प्रति घंटे 1,500 से 2,000 श्रद्धालु सफर कर सकेंगे। यानी एक दिन में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के आने-जाने की क्षमता होगी। अभी बालटाल रूट से रोज 10 हजार श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति मिलती है। 5. हर केबिन में कितने लोग बैठ सकेंगे? ब्लूप्रिंट के मुताबिक 30 से 50 बंद केबिन वाली केबल कारें चलाई जाएंगी। हर केबिन में 6 से 8 यात्री बैठ सकेंगे। 6. बालटाल रूट पर सबसे बड़ी चुनौती क्या है? सबसे मुश्किल हिस्सा बरारीमार्क और संगम टॉप का होगा। बरारीमार्क में तेज बर्फीली हवाओं के बीच पिलर खड़े करना चुनौती है। वहीं संगम टॉप हिमस्खलन (एवलांच) प्रभावित क्षेत्र है, जहां पिलरों को ग्लेशियर के दबाव से सुरक्षित रखना होगा। इसके अलावा निर्माण के लिए हर साल जून से अक्टूबर तक करीब चार महीने का ही समय मिलेगा। 3 जुलाई से यात्रा शुरू, अभी हिमलिंग करीब 5 फीट ऊंचा इस साल 3 जुलाई से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन खत्म होगी। कुल 57 दिनों की यात्रा चलेगी। अभी बाबा बर्फानी का हिमलिंग करीब 5 फीट ऊंचा है। यात्रा शुरू होने तक इसके करीब साढ़े चार फीट का रह जाने का अनुमान है। पिछले साल यात्रा के पहले दिन हिमलिंग की ऊंचाई करीब 4 फीट थी। पिछले दो साल से कश्मीर में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इसका असर हिमलिंग पर भी पड़ रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले ही हिमलिंग का आकार घटने लगता है। यात्रा के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रद्धालुओं को मंगलवार से जम्मू में टोकन दिए जाएंगे। टोकन लेने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन और RFID कार्ड जारी करने की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होगी। यात्रा को लेकर सिक्योरिटी हाईअलर्ट पर… अमरानाथ यात्रा के दो रूट, इस साल 57 दिन की यात्रा —————– ये खबर भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की पहली पूजा: उपराज्यपाल ने दर्शन किए; यात्रा 3 जुलाई से शुरू, सिक्योरिटी का ट्रायल हुआ अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले 29 जून को को बाबा बर्फानी की पहली पूजा हुई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पूजा की। पूरी खबर पढ़ें…

भास्कर अपडेट्स:मुंबई एयरपोर्ट पर ₹2.38 करोड़ का गांजा जब्त, अबू धाबी से आया युवक गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने अबू धाबी से आए 25 साल के एक यात्री को 2.38 करोड़ रुपए की गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मोइन खान के रूप में हुई है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। तलाशी में उसके सामान से 6.823 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए कमीशन पर तस्करी करने की बात कबूल की। यह उसकी पहली तस्करी थी। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पूर्व CEC राजीव कुमार HDFC बैंक के चेयरमैन होंगे, RBI की मंजूरी के बाद 3 साल संभालेंगे जिम्मेदारी HDFC बैंक के बोर्ड ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को बैंक का पार्ट-टाइम (नॉन-एग्जीक्यूटिव) चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है। बैंक ने उन्हें 30 जून 2026 से चार साल के लिए स्वतंत्र निदेशक (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) भी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। बैंक ने कहा कि RBI की मंजूरी मिलने के बाद राजीव कुमार तीन साल के लिए पार्ट-टाइम चेयरमैन का पद संभालेंगे। वे अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे, जिन्होंने मार्च 2026 में इस्तीफा दे दिया था। तब से केकी मिस्त्री अंतरिम चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राजीव कुमार फरवरी 2020 में वित्त सचिव पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद वे देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने और 2024 का लोकसभा चुनाव कराया था। 30 साल पुराना यमुना जल विवाद खत्म; राजस्थान-हरियाणा में समझौता राजस्थान और हरियाणा के बीच करीब 30 साल से लंबित यमुना जल विवाद सोमवार को खत्म हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों ने यमुना जल परियोजना के निर्माण और क्रियान्वयन के लिए समझौता (एमओयू) पर साइन किए। समझौते के तहत हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर से भूमिगत पाइपलाइन के जरिए राजस्थान को उसके हिस्से का पानी दिया जाएगा। इससे राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनूं तथा हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद जिलों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। अमित शाह ने बताया कि जुलाई से अक्टूबर के बीच करीब 580 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी तीन भूमिगत पाइपलाइनों के जरिए राजस्थान भेजा जाएगा। CBSE 12वीं की री-इवैल्युएशन 99.7% पूरी, बोर्ड बोला- इस बार प्रक्रिया 5 दिन पहले खत्म होगी CBSE ने 12वीं के री-इवैल्युएशन का 99.7% काम पूरा होने का दावा किया है। बोर्ड के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इस बार अधिक आवेदन आने के बावजूद री-इवैल्युएशन 10 दिन में पूरी हो रही है, जबकि पिछले साल इसमें 15 दिन लगे थे। बोर्ड ने बताया कि सबसे ज्यादा अंक फिजिक्स और इंग्लिश विषय में बढ़े हैं।

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली एयरपोर्ट के वॉशरूम फ्लश में छिपाया ₹1.47 करोड़ का सोना, बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 1.47 करोड़ रुपए का 1,141.5 ग्राम सोना बरामद किया। आरोपी ने सोने के पेस्ट से भरे तीन पैकेट एयरपोर्ट के वॉशरूम के फ्लश-बटन की कैविटी में छिपा रखे थे। कस्टम विभाग के मुताबिक, यात्री 26 जून को दुबई से दिल्ली पहुंचा था और 27 जून को ट्रांजिट में था। संदिग्ध ट्रांजिट यात्रा के आधार पर अधिकारियों ने उस पर नजर रखी और डिपार्चर एरिया के वॉशरूम से बाहर निकलने के बाद उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में यात्री ने स्वीकार किया कि उसने गहरे नीले रंग के मोजे में लपेटकर तीन पीले रंग के अंडाकार पैकेट फ्लश-बटन की कैविटी में छिपाए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने वहां से पैकेट बरामद किए, जिनसे 1,141.5 ग्राम सोना निकला। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹5.56 करोड़ का गांजा जब्त, बैंकॉक से लौटे दो भारतीय गिरफ्तार दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम अधिकारियों ने ₹5.56 करोड़ कीमत का 15.93 किलोग्राम गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड)जब्त किया है। बैंकॉक से लौटे दो भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया। कस्टम विभाग के अनुसार, दोनों यात्रियों के सामान की एक्स-रे जांच के दौरान गांजा मिला। कुल नौ पॉलीथीन पैकेट बरामद में इसे रखा गया था। 7 पैकेट एक काले ट्रॉली बैग और 2 पैकेट भूरे रंग के बैकपैक में रखे थे। क्या है हाइड्रोपोनिक वीड: हाइड्रोपोनिक वीड, गांजे की एक अधिक प्रभावशाली किस्म होती है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है। इसमें सामान्य गांजे की तुलना में नशे का प्रभाव अधिक होता है। ठाकरे गुट के विधायक सचिन अहीर शिंदे की शिवसेना में शामिल महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान उद्धव गुट के विधायक सचिन अहीरने शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए। उन्होंने आज शिंदे गुट की ओर से विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए नामांकन भरा। सचिन अहीर का नेतृत्व मजदूर आंदोलन (लेबर मूवमेंट) से उभरा है। वह पहली बार 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के टिकट पर शिवड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह 2004 और 2009 में भी विधायक बने। साल 2009 की सरकार में उन्होंने आवास राज्य मंत्री का पद भी संभाला था।

2019 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उन्होंने एनसीपी छोड़ दी और शिवसेना (जब एक ही गुट था) में शामिल हो गए। उस समय हुए विधानसभा चुनाव में आदित्य ठाकरे की जीत में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही थी। शिवसेना में हुई बड़ी फूट के बाद भी वह उद्धव ठाकरे के साथ ही बने रहे। महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी की पत्नी पटना से गिरफ्तार महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की बिजेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। पुलिस सुमन कुमारी से पूछताछ कर रही है और मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। दरअसल, महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर एग्जाम से 24 घंटे पहले 27 जून को लीक हो गया था। पेपर ठाणे में लीक हुआ था। इसके बाद महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित की। पश्चिम बंगाल की हल्दिया रिफाइनरी में आग लगी, 10 कर्मचारी झुलसे पश्चिम बंगाल की हल्दिया रिफाइनरी में नैफ्था पाइपलाइन में आग लगने से 10 कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए हल्दिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2.613 किलो ड्रग्स जब्त किए, कीमत ₹20 करोड़ जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने ड्रग तस्कर इश्तियाक अहमद मोगल को गिरफ्तार किया। वह कुपवाड़ा जिले के तंगधार का रहने वाला है। उसके पास से 2.613 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है। आरोपी मारुति इग्निस कार से जा रहा था। जांच में पुलिस ने कार से ड्रग्स के 4 पैकेट बरामद किए। तलाशी में उसके पास से एक और पैकेट मिला। पुलिस ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई की मंजिल और पूरे ड्रग तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। अमरनाथ यात्रा के लिए करंट रजिस्ट्रेशन और टोकन वितरण शुरू, जम्मू सेंटर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सोमवार को जम्मू के रजिस्ट्रेशन सेंटर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां यात्रा के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन और टोकन वितरण शुरू हो गया। यात्रा का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से रवाना होगा। बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन सेंटर पर पीने के पानी, लंगर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवाजाही सुचारु रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर ₹2.38 करोड़ का गांजा जब्त, अबू धाबी से आया युवक गिरफ्तार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने अबू धाबी से आए 25 साल के एक यात्री को 2.38 करोड़ रुपए की गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मोइन खान के रूप में हुई है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। तलाशी में उसके सामान से 6.823 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए कमीशन पर तस्करी करने की बात कबूल की। यह उसकी पहली तस्करी थी। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूर्व CEC राजीव कुमार HDFC बैंक के चेयरमैन होंगे, RBI की मंजूरी के बाद 3 साल संभालेंगे जिम्मेदारी HDFC बैंक के बोर्ड ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को बैंक का पार्ट-टाइम (नॉन-एग्जीक्यूटिव) चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है। बैंक ने उन्हें 30 जून 2026 से चार साल के लिए स्वतंत्र निदेशक (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) भी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। बैंक ने कहा कि RBI की मंजूरी मिलने के बाद राजीव कुमार तीन साल के लिए पार्ट-टाइम चेयरमैन का पद संभालेंगे। वे अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे, जिन्होंने मार्च 2026 में इस्तीफा दे दिया था। तब से केकी मिस्त्री अंतरिम चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राजीव कुमार फरवरी 2020 में वित्त सचिव पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद वे देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने और 2024 का लोकसभा चुनाव कराया था। 30 साल पुराना यमुना जल विवाद खत्म; राजस्थान-हरियाणा में समझौता राजस्थान और हरियाणा के बीच करीब 30 साल से लंबित यमुना जल विवाद सोमवार को खत्म हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों ने यमुना जल परियोजना के निर्माण और क्रियान्वयन के लिए समझौता (एमओयू) पर साइन किए। समझौते के तहत हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर से भूमिगत पाइपलाइन के जरिए राजस्थान को उसके हिस्से का पानी दिया जाएगा। इससे राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनूं तथा हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद जिलों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। अमित शाह ने बताया कि जुलाई से अक्टूबर के बीच करीब 580 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी तीन भूमिगत पाइपलाइनों के जरिए राजस्थान भेजा जाएगा। CBSE 12वीं की री-इवैल्युएशन 99.7% पूरी, बोर्ड बोला- इस बार प्रक्रिया 5 दिन पहले खत्म होगी CBSE ने 12वीं के री-इवैल्युएशन का 99.7% काम पूरा होने का दावा किया है। बोर्ड के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इस बार अधिक आवेदन आने के बावजूद री-इवैल्युएशन 10 दिन में पूरी हो रही है, जबकि पिछले साल इसमें 15 दिन लगे थे। बोर्ड ने बताया कि सबसे ज्यादा अंक फिजिक्स और इंग्लिश विषय में बढ़े हैं।

बंगाल विधानसभा में एंटी-गुंडा और OBC आरक्षण बिल पास:अगस्त में UCC बिल पेश होगा, पूर्व जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी बनी

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को कानून-व्यवस्था और OBC आरक्षण से जुड़े चार बिल पास कर दिए। इनमें एंटी-गुंडा कानून के तहत पुलिस अब कुछ मामलों में बिना ट्रायल के 12 महीने तक हिरासत में रख सकेगी। वहीं, OBC आरक्षण से जुड़े दो संशोधन बिलों को भी मंजूरी मिल गई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट 2 जुलाई को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। बिल अगस्त में विधानसभा में पेश किया जाएगा। UCC का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसमें कानून और शिक्षा समेत अलग-अलग फील्ड के एक्सपर्टस शामिल हैं। कमेटी एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगी। एंटी-गुंडा कानून: दंगे में नुकसान की भरपाई, संपत्ति भी होगी जब्त OBC लिस्ट से 113 समुदाय हटे, सर्वे के बाद 66 जोड़े गए बंगाल UCC बिल पास करने वाल चौथा राज्य बन सकता है UCC के तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, संपत्ति के बंटवारे और गोद लेने जैसे मामलों में धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों की जगह सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक कानून लागू करने का प्रस्ताव है। इससे पहले मई में असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पारित किया गया था। इसी के साथ असम देश का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है। इससे पहले उत्तराखंड और गुजरात ऐसा कर चुके हैं। UCC से जुड़े सवाल-जवाब… सवाल: क्या UCC सभी धर्मों पर लागू होगा? जवाब: प्रस्तावित कानून का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून लागू करना है। हालांकि संविधान के तहत अनुसूचित जनजातियों को विशेष छूट मिल सकती है। सवाल: क्या धार्मिक रीति-रिवाज खत्म हो जाएंगे? जवाब: UCC मुख्य रूप से नागरिक मामलों से जुड़ा है। धार्मिक पूजा-पद्धति या आस्था से जुड़े मामलों पर इसका सीधा असर नहीं माना जाता। सवाल: क्या यह कानून लागू होते ही प्रभावी हो जाएगा? जवाब: विधेयक विधानसभा से पारित होने, राज्यपाल की मंजूरी और अधिसूचना के बाद ही लागू होगा। अब तक दो राज्यों में UCC बिल पारित, एक में लागू जनवरी 2025: उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य 6 फरवरी 2024 को विधानसभा में UCC विधेयक पेश हुआ। 7 फरवरी 2024 को पारित हुआ। 11 मार्च 2024 को राष्ट्रपति ने UCC विधेयक को मंजूरी दी। क्रियान्वयन समिति ने 18 अक्टूबर 2024 को नियमावली सरकार को सौंपी। 20 जनवरी 2025 को नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिली। इस तरह उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य बन गया। मार्च 2026: गुजरात UCC बिल पास करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात विधानसभा में मार्च 2026 में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पास कराया गया था। गुजरात UCC बिल पास करने वाला देश का दूसरा राज्य बना है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया था। विधानसभा में बिल पर वोटिंग के दौरान कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया था। बिल बहुमत से पास हो गया। मई 2026: असम UCC बिल पास करने वाला तीसरा राज्य बना असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल 27 मई को पेश किया गया था। यह बिल सदन से पारित भी हो गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक अनुसूचित जनजातियां (पहाड़ी) और अनुसूचित जनजातियां (मैदानी) UCC के दायरे से बाहर रहेंगी। साथ ही ‘पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों, प्रथाओं और अनुष्ठानों’ को भी इससे छूट दी जाएगी। ——————– ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में BJP के पहले बजट में 1 लाख नौकरियां:33% महिला आरक्षण, बेरोजगारों को ₹3000 मासिक भत्ता; मदरसों का फंड आधा, कई बड़ी घोषणाएं पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने 22 जून को अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का ऐलान किया। इनमें 20 हजार पुलिस और 50 हजार शिक्षक और गैर-शिक्षकीय पद शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

बंगाल विधानसभा में एंटी-गुंडा और OBC आरक्षण बिल पास:अगस्त में UCC बिल पेश होगा, पूर्व जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी बनी

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को कानून-व्यवस्था और OBC आरक्षण से जुड़े चार बिल पास कर दिए। इनमें एंटी-गुंडा कानून के तहत पुलिस अब कुछ मामलों में बिना ट्रायल के 12 महीने तक हिरासत में रख सकेगी। वहीं, OBC आरक्षण से जुड़े दो संशोधन बिलों को भी मंजूरी मिल गई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट 2 जुलाई को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। बिल अगस्त में विधानसभा में पेश किया जाएगा। UCC का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसमें कानून और शिक्षा समेत अलग-अलग फील्ड के एक्सपर्टस शामिल हैं। कमेटी एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगी। एंटी-गुंडा कानून: दंगे में नुकसान की भरपाई, संपत्ति भी होगी जब्त OBC लिस्ट से 113 समुदाय हटे, सर्वे के बाद 66 जोड़े गए बंगाल UCC बिल पास करने वाला चौथा राज्य बन सकता है UCC के तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, संपत्ति के बंटवारे और गोद लेने जैसे मामलों में धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों की जगह सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक कानून लागू करने का प्रस्ताव है। इससे पहले मई में असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पारित किया गया था। इसी के साथ असम देश का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है। इससे पहले उत्तराखंड और गुजरात ऐसा कर चुके हैं। UCC से जुड़े सवाल-जवाब… सवाल: क्या UCC सभी धर्मों पर लागू होगा? जवाब: प्रस्तावित कानून का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून लागू करना है। हालांकि संविधान के तहत अनुसूचित जनजातियों को विशेष छूट मिल सकती है। सवाल: क्या धार्मिक रीति-रिवाज खत्म हो जाएंगे? जवाब: UCC मुख्य रूप से नागरिक मामलों से जुड़ा है। धार्मिक पूजा-पद्धति या आस्था से जुड़े मामलों पर इसका सीधा असर नहीं माना जाता। सवाल: क्या यह कानून लागू होते ही प्रभावी हो जाएगा? जवाब: विधेयक विधानसभा से पारित होने, राज्यपाल की मंजूरी और अधिसूचना के बाद ही लागू होगा। अब तक दो राज्यों में UCC बिल पारित, एक में लागू जनवरी 2025: उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य 6 फरवरी 2024 को विधानसभा में UCC विधेयक पेश हुआ। 7 फरवरी 2024 को पारित हुआ। 11 मार्च 2024 को राष्ट्रपति ने UCC विधेयक को मंजूरी दी। क्रियान्वयन समिति ने 18 अक्टूबर 2024 को नियमावली सरकार को सौंपी। 20 जनवरी 2025 को नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिली। इस तरह उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य बन गया। मार्च 2026: गुजरात UCC बिल पास करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात विधानसभा में मार्च 2026 में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पास कराया गया था। गुजरात UCC बिल पास करने वाला देश का दूसरा राज्य बना है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया था। विधानसभा में बिल पर वोटिंग के दौरान कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया था। बिल बहुमत से पास हो गया। मई 2026: असम UCC बिल पास करने वाला तीसरा राज्य बना असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल 27 मई को पेश किया गया था। यह बिल सदन से पारित भी हो गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक अनुसूचित जनजातियां (पहाड़ी) और अनुसूचित जनजातियां (मैदानी) UCC के दायरे से बाहर रहेंगी। साथ ही ‘पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों, प्रथाओं और अनुष्ठानों’ को भी इससे छूट दी जाएगी। ——————– ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में BJP के पहले बजट में 1 लाख नौकरियां:33% महिला आरक्षण, बेरोजगारों को ₹3000 मासिक भत्ता; मदरसों का फंड आधा, कई बड़ी घोषणाएं पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने 22 जून को अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का ऐलान किया। इनमें 20 हजार पुलिस और 50 हजार शिक्षक और गैर-शिक्षकीय पद शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान-2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित:लक्षिता कंवर और कोमल वैष्णव बनीं विजेता, राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक

शहर के एक रिजॉर्ट में ‘मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026’ का भव्य ग्रैंड फिनाले रंगारंग माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न शहरों से आई प्रतिभागियों ने रैंप पर आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे अपनी प्रतिभा, संस्कृति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के दम पर फैशन एवं ग्लैमर जगत में नई पहचान बना सकें। कार्यक्रम में ट्रेडिशनल राउंड, ईवनिंग गाउन राउंड, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर राउंड आकर्षण का केंद्र रहे। लक्षिता बनीं विजेता
प्रतियोगिता में लक्षिता कंवर ने मिस फेम ऑफ राजस्थान 2026 का खिताब अपने नाम किया। कनिष्का बोराना प्रथम रनर-अप और रेणुका चौधरी द्वितीय रनर-अप रहीं। वहीं मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026 का ताज कोमल वैष्णव के सिर सजा। ताज प्रथम रनर-अप और भावना गहलोत द्वितीय रनर-अप घोषित की गईं। कार्यक्रम में विभिन्न विशेष श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मिस कैटेगरी में शीमा नाज को मिस फोटोजेनिक, इशिका गहलोत को मिस ब्यूटीफुल स्माइल, एकता सोलंकी को मिस ब्यूटीफुल आइज़, प्रगति भारद्वाज को मिस ब्यूटीफुल हेयर और बेस्ट कॉस्ट्यूम, यशस्वी सेन को मिस कॉन्फिडेंस, निकिता गोस्वामी को मिस ब्यूटी विद ब्रेन, पिह बिश्नोई को मिस पर्सनैलिटी, यामिनी चौहान को मिस टैलेंट, कनिष्का बोराना को मिस फिटनेस तथा पायल को मिस इंस्पिरेशन का सम्मान मिला। मोनिका प्रजापत को बेस्ट कैटवॉक अवॉर्ड मिसेज कैटेगरी में मोनिका प्रजापत को बेस्ट कैटवॉक, कोमल वैष्णव को मिसेज टैलेंटेड, ज्योति दत्तीच को बेस्ट पर्सनैलिटी, भावना गहलोत को बेस्ट ईवनिंग गाउन और गंगोर को बेस्ट ट्रेडिशनल वियर का पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन समारोह में सभी विजेताओं को क्राउन, सैश, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सपनों को नई उड़ान देने का एक सशक्त मंच है।