ब्रेकिंग न्यूज़
मॉडिफाइड साइलेंसर/हॉर्न वाली बाइक्स होगी सीज:ऑटो का रजिस्ट्रेशन चेक होगा,शहर में पार्किंग व्यवस्था में भी हो सकता है बदलाव

सीकर में अब बाइक्स पर मोडिफाइड साइलेंसर या हॉर्न लगाने पर बाइक सीज होगी। पुलिस इसके लिए अभियान चलाएगी। इतना ही नहीं शहर में चलने वाले ऑटो का रजिस्ट्रेशन भी चेक होगा। इसके साथ ही शहर में कई जगह पार्किंग व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। यह बात सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने कही। जो आज शाम को सीकर के कोतवाली थाने में सीएलजी सदस्यों की मीटिंग लेने के लिए पहुंचे थे। मीटिंग के दौरान लोगों ने सुझाव दिया कि शहर में मोडिफाइड साइलेंसर और होने लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई हो। इसके साथ ही शहर में कई जगह सड़क के बीच जो टू व्हीलर पार्किंग की जगह बनाई गई है। उसे भी हटाकर बीच में बैरिकेड लगा दिया जाए। इसके अलावा ऑटो स्टैंड भी फिक्स हो। इसके बाद एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि आज की मीटिंग में सामने आया कि शहर में ट्रैफिक का बड़ा इशू है। इसको लेकर जल्द ही शहर में चलने वाले ऑटो का रजिस्ट्रेशन चेक किया जाएगा और उनकी पार्किंग का पॉइंट भी डिसाइड किया जाएगा। इसके अलावा शहर में जो हाथ ठेले लगे हुए हैं उन पर भी प्लान बनाया जाएगा। एसपी ने कहा कि जो लोग शहर में अपनी बाइक्स पर मोडिफाइड साइलेंसर या हॉर्न लगाकर घूमते हैं। उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बाइक्स को सीज किया जाएगा। एसपी ने कहा की बावड़ी गेट सहित तबेला बाजार के सामने सड़क के बीच जो बाइक की पार्किंग बनाई गई है लोगों ने सुझाव दिया कि उसे हटाकर बेरिकेड्स लगा दिए जाए। इस पर भी विचार करके सॉल्यूशन निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *