ब्रेकिंग न्यूज़
उदयपुर में बंद लाइटें और कीचड़ से फूटा गुस्सा:आदिनाथ और महावीर कॉलोनी की जनता बेहाल, गोवर्धन कल्याण के प्रयासों से ठीक हुआ सीवर का ढक्कन

दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ के तहत उदयपुर शहर से बुनियादी नागरिक समस्याओं और उनके समाधान की मिली-जुली तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक ओर फतेहपुरा की खारोल गली में बंद स्ट्रीट लाइटें, बड़गांव की अरिहंत कॉलोनी में सड़कों पर बहता नाली का गंदा पानी, आदिनाथ कॉलोनी के खाली प्लॉट में जमा कचरा और खुमानपुरा में आवारा मवेशियों का आतंक जनता के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर सजग निवासियों की शिकायतों पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई भी की है। 100 फिट रोड पर संबंधित विभाग ने तुरंत कचरा साफ करवाकर राहत दी है, तो अशोक नगर में नगर निगम ने ढीले सीवर के ढक्कन को दुरुस्त किया है। इसके अलावा, भूपालपुरा में आए दिन हादसों का कारण बन रहे सीवर ढक्कन को मुस्तैदी से ठीक करवाकर निगम के जमादार गोवर्धन कल्याण जनता के लिए ‘पब्लिक के स्टार’ बनकर उभरे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… रात होते ही पसर जाता है सन्नाटा और अंधेरा
उदयपुर शहर के फतेहपुरा इलाके से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट हुई है। इस मामले में मुनीरा भावनगर ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट करते हुए लिखा कि खारोल गली नं 4 C में बंद रोड लाइट के कारण लोगों के काफी समस्या हो रही है। लोगों ने मांग की है कि समस्या का तुरंत समाधान किया जाए ताकि लोगों को अंधेरे से राहत मिले।
गंदे पानी से गुजरने को मजबूर कॉलोनीवासी
बड़गांव के अरिहंत कॉलोनी के रहने वाले चेतराम बैरवा ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की है कि नाली का पानी रोड पर बह रहा है। उन्होंने लिखा कि नाली का पानी बहने के तेज बदबू भी आ रही है। साथ ही उस रास्ते से लोगों को गुजरने में भी समस्या आ रही है। पैदल चलने वालों के लिए तो और भी समस्या बनी हुई है।
प्लॉट में कचरा डालने से बढ़ा बीमारियों का खतरा
उदयपुर के फतेहपुरा क्षेत्र स्थित आदिनाथ कॉलोनी (गली नंबर 4 ए) में कचरे के कारण हालात बदतर हो रहे हैं। स्थानीय निवासी मोइज अली ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कराते हुए बताया कि इलाके के एक खाली लावारिस प्लॉट में लोग लगातार कचरा फेंक रहे हैं। यह कचरा उड़कर पास की नाली में फंस रहा है, जिससे नाली भी चोक हो रही है। इस वजह से पूरी कॉलोनी में गंदगी और तेज बदबू फैल चुकी है। निवासियों ने प्रशासन से इस प्लॉट और नाली की तुरंत सफाई कराने की मांग की है।
महावीर कॉलोनी में बेसहारा पशुओं का आतंक
उदयपुर शहर के खुमानपुरा इलाके की महावीर कॉलोनी में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासी सुनील सैन ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर इस समस्या को उठाते हुए बताया कि गलियों में आवारा मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पशुओं के आपस में लड़ने से बच्चों और बुजुर्गों का अकेले बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इन बेसहारा पशुओं को पकड़कर जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों या गौशाला भिजवाया जाए।
100 फिट रोड पर हुई साफ-सफाई
उदयपुर शहर के 100 फिट रोड से प्रताप सिंह राणावत ने कुछ समय पहले दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर कचरे की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि सड़क के किनारे साफ-सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण हर समय गंदगी रहती है। हालांकि, समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।
अशोक नगर में नगर निगम का एक्शन
शहर के अशोक नगर k-1 रोड से अनुग्रह गिर ने ‘भास्कर समाधान’ पर सीवर के ढक्कन की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि नगर निगम वाले कुछ समय पहले ढक्कन सही करके गए थे, लेकिन वो ठीक से लगा नहीं था। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के जमादार ने मौके पर पहुंच कर इसका समाधान करवा दिया है।
गोवर्धन कल्याण बने ‘पब्लिक के स्टार’
उदयपुर के भूपालपुरा स्थित K रोड पर मेन सीवर लाइन का ढक्कन सही ढंग से नहीं लगाया गया था, जिससे आए दिन लोग वहां ठोकर खाकर गिर रहे थे। वहां रहने वाले अनुग्रह गिर ने भास्कर एप पर समस्या पोस्ट की थी, जिस पर नगर निगम के जमादार ने गोवर्धन कल्याण ने मौके पर पहुंच कर समाधान करवा दिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.आम जनता की समस्याओं को मिला मंच:उदयपुर में सड़क पर फैला कीचड़ तो कहीं नालियां हुईं बंद, अधिकारियों को पाबंद कर वार्डों में शुरू कराया सफाई अभियान 2.उदयपुर में सड़क और रोड लाइटें हुई ठीक:कई इलाकों में अब भी गंदगी और झूलते तारों की समस्या, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन बने ‘स्टार ऑफिसर’ 3.आठ साल पुरानी नाले की समस्या का हुआ समाधान:जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी, समाधान से लोगों को मिली राहत, प्रमोद कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 4.उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं की खुली पोल:सीवर और गंदगी की शिकायतों पर निगम ने दिखाया एक्शन, अजय घारू बने आज ‘पब्लिक के स्टार’ 5.उदयपुर में जलभराव और सीवर से मिली राहत:श्रीनाथ नगर और हिरण मगरी में दूर हुआ संकट, जमादार प्रकाश चंद्र बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.उदयपुर में बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी लोगों की चिंता:कहीं कचरे का अंबार, कहीं पानी-बिजली की मार, लाइनमैन आशीष मीणा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 7.उदयपुर में सड़क पर गड्ढे, नलों में सूखा:कॉलोनियों में बुनियादी विकास की खुली पोल, ऐप पर पोस्ट होते ही दौड़ा प्रशासन 8.उदयपुर में सड़कें बनीं आफत:गारियावास में छाया अंधेरा, प्रताप नगर में गैस पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क छोड़ दी अधूरी 9.उदयपुर में जनता की आवाज का दिखा दम:कहीं 15 दिन बाद हटा कचरा तो कहीं दुरुस्त हुई पानी की टंकी 10.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:फतहसागर में बेसहारा पशु ब्रिज से गिर रहे, बड़गांव में बिजली के तारों पर लटका पेड़, खुली नालियों से हादसे का डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *