प्रसूताओं की मौत के बाद 2 नर्सिंगकर्मी APO:CMHO ने जारी किए आदेश; इलाज में लापरवाही बरतने पर सख्ती
बांसवाड़ा जिले में चिकित्सा विभाग ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने दो नर्सिंग कर्मियों को APO कर दिया है। विभाग की इस त्वरित और कड़ी कार्रवाई को पिछले दिनों क्षेत्र में हुई प्रसूताओं की मौत के गंभीर मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इन पर गिरी गाज, CMHO ऑफिस रहेगा मुख्यालय CMHO की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में गाज गिरने वाले कर्मचारियों में शामिल हैं: आदेश के मुताबिक, APO अवधि के दौरान इन दोनों ही नर्सिंग कर्मियों का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बांसवाड़ा रहेगा। इन्हें बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। गांगड़तलाई CHC पर वैकल्पिक व्यवस्था इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर चिकित्सा व्यवस्थाएं प्रभावित न हों, इसके लिए विभाग ने मुस्तैदी दिखाई है। रिक्त हुए पदों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभाग ने दो अन्य नर्सिंग कर्मियों को गागड़तलाई CHC पर अस्थाई रूप से सेवाएं देने के लिए नियुक्त कर दिया है। चिकित्सा विभाग की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद से जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों और नर्सिंग स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है।

