ब्रेकिंग न्यूज़
‘भास्कर समाधान’ पर एईएन धर्मवीर बने 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी के मुख्य रास्ते से हटा अतिक्रमण, पानी की सप्लाई हुई सुचारु, ओपीडी और आना सागर की समस्या पर एक्शन बाकी

‘भास्कर समाधान’ पर आई शिकायतों के बाद अजमेर में एक ही दिन में पानी, अतिक्रमण और बिजली से जुड़ी चार प्रमुख समस्याओं का समाधान हुआ। जलदाय विभाग के एईएन धर्मवीर सिंह राव आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की लंबित समस्या दूर हुई… एईएन धर्मवीर बने ‘स्टार ऑफिसर’ अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर से धर्मेन्द्र सिंह ने पीने का पानी न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके एरिया में सप्लाई आने का मैसेज तो आता है लेकिन पानी नहीं आता। जलदाय विभाग के अधिकारियों को कॉल करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद विभाग के एईएन धर्मवीर सिंह राव ने समस्या का समाधान करवा दिया है। इसकी जानकारी भी शेयर की। पोस्ट के बाद हटा रास्ते का अतिक्रमण अजमेर के वार्ड 62, घुघरा घाटी, अजमेर रोड से विकास सिंह शेखावत ने कॉलोनी के एकमात्र रास्ते पर पत्थर डालकर अतिक्रमण की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में आने–जाने के इस मुख्य रास्ते पर ठेकेदारी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्थर डालकर रास्ता अवरुद्ध कर रखा है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद स्थानीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने व्यक्ति को पाबंद कर मलबा हटा रास्ता सुचारु करवा दिया है। 7 साल पुरानी पानी की समस्या सुलझी अजमेर के चंद्रवरदाई नगर से गिरीश शंकर चतुर्वेदी ने अपने एरिया में 7–8 सालों से पीने के पानी की समस्या का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनके मकान संख्या ए–820 में पानी की बहुत समस्या है। प्राइवेट जॉब करता हूं। हर महीने 700 रुपए खर्च कर पानी के चार टैंकर डलवाने पड़ते हैं। विभाग के कर्मचारी लीपापोती कर के चले जाते हैं। मामला सामने आने के बाद जलदाय विभाग ने समस्या का समाधान कर दिया है। पानी की सप्लाई लाइन के स्थायी समाधान के लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं। बिजली के तार पर झुके पेड़ को हटाया अजमेर के पुलिस लाइंस एरिया से एस. कुमार ने बिजली के तारों की समस्या पोस्ट की थी। पोस्ट में उन्होंने बताया था कि पीडब्ल्यूडी जजेज के क्वार्टर के सामने क्वार्टर जी–10 और जी–11 के सामने बिजली के तारों पर एक पेड़ टूटकर झुका हुआ है। इससे कभी भी यह टूटकर नीचे गिर सकता है जिससे हादसा होने की आशंका है। मामला ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने पेड़ को हटाकर खतरा टाल दिया। इससे स्थानीय लोगों को भी राहत मिली है। आइए अब एक नजर उन समस्याओं पर भी डालें, जिनका समाधान होना अभी बाकी हैं… एक असिस्टेंट डॉक्टर के भरोसे ओपीडी अजमेर के सरकारी जेएलएन अस्पताल की मानसिक रोगी ओपीडी की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की गई है। शिकायतकर्ता हेमंत दाधीच ने पोस्ट में लिखा कि अस्पताल के मानसिक रोगी ओपीडी में केवल एक असिस्टेंट डॉक्टर के भरोसे मरीजों का भार है। इससे घंटों लाइन में खड़े रहने के कारण ओपीडी आने वाले लोगों को काफी असुविधा होती है। हेमंत ने अस्पताल के संबंधित विभागाध्यक्ष से इस समस्या का समाधान करने की अपील की है। आना सागर: नहीं हटाए मृत जलीय जीव शहर के कैप्टन दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग, आना सागर से एक यूजर ने जलीय पर्यावरण संकट का मुद्दा उठाया है। उन्होंने लिखा कि आना सागर में काफी समय से कचरा डालने की वजह से झील का इको सिस्टम बिगड़ गया है। इस पर्यावरण संकट के कारण हजारों जलीय जीव मरकर झील की सतह पर तैर रहे हैं, जिससे संक्रमण और दुर्गंध से काफी परेशानी हो रही है। इसका जल्द समाधान करवाया जाना आवश्यक है। सप्लाई में आ रहा बदबूदार पानी एडवोकेट मोहित गांधी ने गंदा बदबूदार पानी आने की समस्या हमें पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि शहीद अविनाश माहेश्वरी मार्ग, ज्योति नगर में कालिका मंदिर के पास वाली गली में कई दिनों से गंदा, मटमैला और बदबूदार पानी सप्लाई में आ रहा है। इसे पीने या खाना बनाने में उपयोग नहीं ले सकते। संभवत: सप्लाई लाइन में सीवरेज लाइन का लीकेज हो गया है। लोगों के स्वास्थ्य के नजरिये से विभाग को तुरंत इसका समाधान करवाना चाहिए। हड़ताल खत्म, सफाई फिर भी नहीं ‘भास्कर समाधान’ पर इमरान अली सिद्दीकी ने गंज एरिया से सफाई और कचरे से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हुए कई दिन हो गए। लेकिन कर्मचारी अब भी गंज समेत बहुत से एरियसा में गली का कचरा नहीं उठा रहे। बेसहारा पशु खुले में पड़े कचरे को यहां–वहां फैला देते हैं। कचरा का सही निस्तारण हो तो स्थानीय लोगों को राहत मिले। इस समस्या के बारे में पहले भी शिकायत की थी लेकिन कोई समाधान अब तक नहीं हो सका है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *