घर में झाड़ू लगाते समय महिला के सामने आया ब्लैक-कोबरा:कमरे में फन फैलाए बैठा रहा सांप, स्नेक कैचर ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

कोटा में घर के एक कमरे में ब्लैक कोबरा सांप फन फैलाकर बैठा मिला, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। महिला जब कमरे में झाड़ू लगा रही थी, तभी सांप बाहर निकल आया। घटना सीडीसीएम इलाके के इंदिरा गांधी नगर की है, जहां सूचना पर मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने सावधानीपूर्वक 3 फीट से ज्यादा कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को लाडपुरा रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पहले देखिए, ये 3 PHOTO’S घर में झाड़ू लगाते समय महिला को दिखा कोबरा स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि इंदिरा गांधी नगर निवासी जगमोहन के मकान के पीछे बने कमरे में घर की एक महिला झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान बक्से के पीछे छिपे ब्लैक कोबरा ने तेज फुफकार मारी। महिला ने जैसे ही सांप को देखा, वह घबरा गई और तुरंत घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिवार ने बिना देर किए स्नेक कैचर को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर गोविंद शर्मा ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और जहरीले सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। समय रहते रेस्क्यू होने से परिवार का कोई भी सदस्य सांप के हमले का शिकार नहीं हुआ। रेस्क्यू के बाद ब्लैक कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास लाडपुरा रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। स्नेक कैचर ने लोगों से की अपील गोविंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि अगर घर या आसपास कोई सांप या अन्य वन्य जीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या छेड़ने की कोशिश करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *