ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग की पिटाई का VIDEO:बुड्‌ढा दल के निहंगों ने कहा- वाहेगुरू बोल; डंडे पड़े तो जसदीप बोला- हाय बाबा जी

पंजाब में अश्लील फोटो सामने आने और हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए गए बयानों के बाद निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई का बुड्ढा दल ने दूसरा वीडियो जारी किया है। नए वीडियो में जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधकर निहंग डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। हर डंडा पड़ने पर उनसे वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह का जयकारा लगवाया जा रहा है। इस दौरान जसदीप दर्द से हाय बाबा जी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। उनके सिर, पीठ और पैरों पर लगातार डंडे मारे गए। यह वीडियो बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने दावा किया कि पहले सुनाई गई सजा के दौरान जसदीप बीच में ही वहां से भाग गए थे और उन्हें अब तक किसी तरह की माफी नहीं दी गई थी। जसदीप ने क्या कहा, क्या पाबंदी रहेगी, 2 पॉइंट में पढ़िए पॉडकास्ट के बाद जसदीप को दोबारा मिली सजा
मान सिंह ने कहा कि अभी जसदीप को माफी नहीं दी गई थी, बल्कि कहा गया था की वह पंथ में रहकर अभी सेवा करें। पॉडकास्ट करने वाले व्यक्ति को यह पता होना चाहिए इनकी औकात क्या है। एक पॉडकास्ट और एक कुकर्म, इन दोनों की सजा दी गई है। वहीं, दूसरे निहंग ने कहा कि जसदीप को पहले भी सजा लग चुकी थी। लेकिन अब पॉडकास्ट करने के कारण दोबारा सजा दी गई है। सजा के तौर पर वह बर्तन साफ करने की सेवा करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो फरले दिए जाते हैं, वे ऐसे व्यक्ति को दिए जाने चाहिए, जिसने पंथ के लिए कोई सेवा की हो। केवल पैसे कमाने के लिए किसी को भी इस तरह फरले नहीं दिए जाने चाहिए। दरअसल, पॉडकास्ट में जसदीप ने कहा था कि उन्हें बुड्‌ढा दल ने माफ कर दिया है। पूरा मामला क्या, 2 पॉइंट में समझिए… सिख प्रचारक और निहंग आमने-सामने हुए
अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग विक्की थॉमस सिंह आमने-सामने आ गए। परवाना ने कहा कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। वह जहां भी मिलेगा, वहीं जवाब दिया जाएगा। उन्होंने विक्की पर किन्नर से शादी करके उसे छोड़ने और शराब की बोतल रखकर केक काटने का आरोप लगाया। इस पर विक्की ने पलटवार किया। विक्की ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित किया जाए। उन्होंने परवाना को चुनौती दी कि अगर दम है तो वह उनसे दिल्ली में मिले। विक्की ने कहा- दिल्ली आ, केवल मैं और तू मिलते हैं। तुझे नंगा करके मारूंगा। ————- ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग को संगलों से बांधा, डंडों से पिटवाया निहंग जसदीप सिंह को उनके अश्लील फोटो सामने आने के बाद धार्मिक सजा दी गई है। बुड्ढा दल ने निहंग जसदीप सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इसके तहत जसदीप सिंह को संगल (जंजीरों) से बांधा गया और दंड स्वरूप डंडों से मार भी लगाई गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *