ब्रेकिंग न्यूज़
सीवरेज ब्लॉक की समस्या से आमजन को मिली निजात:एसबीआई बैंक चौराहे पर फैले गंदे पानी से लोगों का निकला मुश्किल हो रहा था

सवाई माधोपुर में आमजन सीवरेज ब्लॉक की समस्या से काफी परेशान थे। सीवरेज का गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी बन रही थी। जिससे लोगों का वहां से निकलना भी मुश्किल हो रखा था। आखिरकार गुरुवार को नगर परिषद प्रशासन ने सुध लेते हुए पुराने शहर स्थित बैंक चौराहे पर ब्लॉक हुई सीवरेज लाइन को सही किया। इसके बाद अब लोगों को इस समस्या से राहत मिल सकी। 15 दिनों से लोग परेशान हो रहे थे दरअसल, सवाई माधोपुर शहर एसबीआई बैंक चौराहे की हालात बहुत खराब थे। इस चौराहे से करीब 8 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों सहित तीन बैंकों में काम पर आने वाले लोग परेशान थे। सड़क पर फैली गंदगी से यहां बदबू छाई हुई है। जिससे मौसमी बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ था। इसे लेकर लोगों ने कई बार नगर परिषद प्रशासन को अवगत भी कराया जा चुका था। गुरुवार को विभाग ने सुध लेते हुए इस समस्या का समाधान कर दिया।

सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़:छुट्टी के बाद छात्रा ने परिजनों को बताया, छात्रा को सुनसान क्लास में ले गया टीचर

भरतपुर के एक सरकारी स्कूल के टीचर के खिलाफ एक छात्रा से छेड़छाड़ की FIR दर्ज की गई है। स्कूल का टीचर 8 साल की छात्रा को एक सुनसान कमरे में ले गया। वहां जाकर टीचर ने छात्रा से अश्लील हरकतें की। छुट्टी के बाद छात्रा जब अपने घर गई तो, उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। स्कूल से आने बाद सहमी हुई थी छात्रा तीसरी क्लास की छात्रा के पिता ने पुलिस में FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि मेरी 8 साल की बेटी मंगलवार को स्कूल गई थी। जब वह स्कूल से घर आई तो, काफी सहमी हुई थी। बच्ची को देखकर सभी ने उसके सुस्त होने के कारण पूछा। बच्ची ने काफी डरते हुए बताया कि उसके स्कूल में एक टीचर उसे सुनसान क्लास में ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की है। कल नाबालिग के कोर्ट में हुए बयान घटना का पता लगने के बाद बच्ची का पिता तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और 58 साल के टीचर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। कल नाबालिग के कोर्ट में बयान भी करवाए गए। फिलहाल अभी तक टीचर की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। बयान के आधार पर जांच बढ़ेगी आगे CO रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कल नाबालिग के कोर्ट में बयान करवाए गए थे। बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी ने अर्धनग्न युवक को पीटा, VIDEO:बोले- इसने मार्केट में महिलाओं को अश्लील इशारे किए, पकड़ने पर हाथापाई की

चंडीगढ़ में युवक को पुलिसकर्मी ने पीट दिया। वीडियो में पीसीआर में तैनात हेड कॉन्स्टेबल युवक को लगातार 4 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना कि युवक सड़क किनारे बैठकर महिलाओं को अश्लील इशारे कर रहा था। परिवार के साथ मार्केट में शॉपिंग करने आए एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत थी। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। युवक ने कमीज नहीं पहन रखी थी और सड़क किनारे बैठकर लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह हाथापाई करने लगा था। युवक महिलाओं को कर रहा था अश्लील इशारे वीडियो सामने आने के बाद पीसीआर एडमिन इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि सेक्टर-34 बूथ मार्केट से बुधवार को 112 नंबर पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक शख्स बिना कमीज के मार्केट में घूम रहा है। आरोप था कि वह वहां से गुजर रही महिलाओं की ओर अश्लील इशारे कर रहा था और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी परमजीत सिंह और एक महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने युवक को पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, तो उसने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की। काबू करने के लिए पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारे पुलिस का कहना है कि इसी दौरान स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मारे, जिसका वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, वायरल वीडियो में केवल थप्पड़ मारने का हिस्सा ही दिखाई देता है। उससे पहले की घटना या पुलिस तक शिकायत पहुंचने की पूरी स्थिति वीडियो में नजर नहीं आती। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पुलिसकर्मी की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी या नहीं। ************ ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में सरेआम युवक की पिटाई का VIDEO: एक ने बाल, 2 ने हाथ-पैर पकड़ औंधे मुंह खड़ा किया, चौथे ने 10 सेकेंड में 8 डंडे मारे चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में एक युवक की जमकर पिटाई की गई। 3 युवकों ने उसके हाथ पकड़कर पेड़ के पास औंधे मुंह कर दिया और चौथा उस पर डंडे मारता रहा। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक को 10 सेकेंड में 8 बार डंडे मारे जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

सीकर में नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट हुई:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, स्कूल से 2 नाबालिग लड़की लापता

सीकर पुलिस ने 17 साल की कोचिंग छात्रा से रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक सीकर आते ही पकड़ा गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दरअसल, 17 साल की नाबालिग लड़की ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह दूसरे राज्य की रहने वाली है। जो सीकर में कोचिंग करने के लिए आई थी। एक लड़के से उसकी पहचान अपने राज्य में थी। लड़का भी यहां नाबालिग के पीछे-पीछे आ गया। यहां उसने नाबालिग के साथ रेप किया। रेप होने के चलते नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट हो चुकी थी। सीकर में कोचिंग करने के बाद नाबालिग लड़की दूसरे शहर में चली गई थी। जहां पेट में तकलीफ होने पर उसने जांच करवाई तो पता चला कि वह 4 से 5 सप्ताह की प्रेग्नेंट है। इसके बाद दूसरे शहर के ही एक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। जो बाद में सीकर पुलिस को ट्रांसफर हुआ। सीकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई बार उसके ठिकानों पर भी दबिश दी। लेकिन आरोपी नहीं मिला अब जैसे ही वह सीकर आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। स्कूल से 2 नाबालिग लापता सीकर जिले में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 2 नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ है। नाबालिग लड़कियों के पिता के दोस्त ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि दोनों नाबालिग लड़की सीकर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है जो 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे के करीब स्कूल से गायब है। जब स्कूल स्टाफ के द्वारा घर पर फोन किया गया तो पता चला कि दोनों लड़कियां दो लड़कों के साथ शहर की तरफ जा रही है। इसके बाद कुछ भी पता नहीं चल पाया। पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश कर रही है।

एमजीएसयू ने जून-2026 परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई:अब 17 जुलाई तक बिना लेट फीस, 21 जुलाई तक दोगुने शुल्क के साथ होगा आवेदन

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) ने सेमेस्टर जून-2026 परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 17 जुलाई तक सामान्य शुल्क के साथ, 19 जुलाई तक 100 रुपए लेट फीस और 21 जुलाई तक दोगुनी परीक्षा फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने यह निर्णय फॉर्म भरने से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत देने के लिए लिया है। कुलगुरु की स्वीकृति के बाद बढ़ाई गई तिथि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल ने बताया कि पहले सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित थी। विद्यार्थियों की मांग और सुविधा को देखते हुए तथा कुलगुरु की स्वीकृति के बाद आवेदन की तिथियों में विस्तार किया गया है। 17 जुलाई तक सामान्य शुल्क के साथ भर सकेंगे फॉर्म संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थी 17 जुलाई 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके बाद 19 जुलाई तक 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 21 जुलाई तक दोगुनी फीस के साथ मिलेगा अंतिम मौका विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम अवसर के रूप में 21 जुलाई 2026 तक दोगुनी परीक्षा फीस के साथ आवेदन करने की अनुमति दी है। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूएमसी प्रकरण वाले स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे आवेदन विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि दिसंबर-2025 परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग (यूएमसी) प्रकरण के तहत शामिल वे स्टूडेंट्स, जिन्हें नियमानुसार सेमेस्टर जून-2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र घोषित किया गया है, वे भी निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टूडेंट्स से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। साथ ही परीक्षा आवेदन से जुड़े सभी दिशा-निर्देश और आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करने को कहा है।

डीजल-ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, पेट्रोल पर कम हुई:देश में फ्यूल की कमी रोकने के लिए लिया फैसला, नई दरें 16 जुलाई से लागू

केंद्र सरकार ने डीजल और विमान ईंधन यानी ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी में बढ़ोतरी की है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स को कम कर दिया है। डीजल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी ₹8.50 से बढ़ाकर ₹15.50 प्रति लीटर कर दी है। यानी इसमें प्रति लीटर 7 रुपए का इजाफा किया गया है। इसी तरह ATF यानी हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹7.50 से बढ़ाकर ₹14.50 प्रति लीटर कर दी गई है। हालांकि, पेट्रोल एक्सपोर्टर्स को थोड़ी राहत देते हुए इस पर लगने वाली ड्यूटी को ₹4 से घटाकर ₹2.50 प्रति लीटर की है। ईंधन की ये नई दरें 16 जुलाई से देश भर में लागू हो गई हैं। हर 15 दिन में होती है समीक्षा सरकार का कहना है कि कच्चे तेल के संकट को देखते हुए देश के भीतर पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कोई कमी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है ताकि कंपनियां घरेलू बाजार की जगह बाहर तेल बेचने को तरजीह न दें। सरकार की ओर से हर 15 दिन में ड्यूटी यानी टैक्स की समीक्षा करती है। मार्च में लगा था टैक्स वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 27 मार्च को सरकार ने स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस (RIC) के रूप में यह एक्सपोर्ट लेवी शुरू की थी। इसका मुख्य उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना था। पश्चिम एशिया संकट के चलते वैश्विक स्तर पर पैदा हुए हालात के बीच कंपनियां मुनाफे के लिए देश से बाहर ज्यादा तेल न भेजें, इसी को रोकने के लिए टैक्स लगाया गया था। हर 15 दिन में तय होती हैं कीमतें, पिछली समीक्षा 1 जुलाई को हुई थी मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर हर 15 दिन में इन ड्यूटी दरों की समीक्षा की जाती है। पिछली समीक्षा के बाद 1 जुलाई 2026 को नई दरें लागू की गई थीं, जिसके बाद अब 16 जुलाई से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए ये नए बदलाव किए गए हैं। इसका आम आदमी पर कोई असर नहीं चूंकि यह सिर्फ ‘एक्सपोर्ट’ यानी देश से बाहर भेजे जाने वाले ईंधन पर टैक्स है और घरेलू इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए भारत के पेट्रोल पंपों पर आम ग्राहकों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।

शूटिंग के बीच शहजाद का सरप्राइज, युवाओं संग गाया 'कारवां':बोले- यह गीत मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों को हिम्मत देता है

बॉलीवुड के चर्चित गायक शहजाद अली इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए जयपुर आए हुए है। जवाहर सर्किल पर निर्देशक अमन प्रजापत के निर्देशन में उनके दो नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान उस समय भावुक और यादगार माहौल बन गया, जब कुछ युवा गिटार पर शहजाद का चर्चित गीत ‘कारवां’ गाने लगे। अपनी शूटिंग बीच में रोककर शहजाद सीधे उन युवाओं के बीच पहुंचे, उनकी गायकी की सराहना की और फिर उनके साथ मिलकर ‘कारवां’ गाया। यह दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और गीत समाप्त होते ही तालियों की गूंज से पूरा माहौल उत्साह से भर उठा। जयपुर में फिल्माए जा रहे इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन अमन प्रजापत कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता सौरभ प्रजापत हैं। वीडियो के सिनेमैटोग्राफी (डीओपी) की जिम्मेदारी आशीष कुमावत संभाल रहे हैं। इस गीत में शहजाद अली के साथ आकांक्षा भल्ला भी नजर आएंगी। पहले यहां देखिए शूटिंग के फोटोज शूटिंग के दौरान शहजाद अली ने कहा कि ‘कारवां’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए उम्मीद का संदेश है जो जीवन में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने यह गीत गाया था, तब इसने मुझे भी हिम्मत दी थी। अगर कभी जिंदगी में निराशा महसूस हो, तो यह गीत जरूर सुनिए। मुझे विश्वास है कि यह आपको फिर से खड़े होने की ताकत देगा। जयपुर में मिले प्यार से अभिभूत शहजाद ने कहा कि राजस्थान की धरती संगीत और संस्कृति से सराबोर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जहां भी जाइए, लोग अच्छे संगीत को दिल से अपनाते हैं। जब मैंने जवाहर सर्किल पर कुछ युवाओं को मेरा गीत गाते देखा तो मैं खुद को रोक नहीं पाया। उनके साथ गाना मेरे लिए बेहद खास पल था। यही राजस्थान है, यहां प्यार है, संगीत है, मोहब्बत है और अपनापन है। उन्होंने बताया कि वे निर्देशक अमन प्रजापत और निर्माता सौरभ प्रजापत के साथ दो नए गीतों की शूटिंग के लिए जयपुर आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इन नए गीतों को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना ‘कारवां’ को मिला। फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अपने करियर में आए बदलाव पर शहजाद ने मुस्कुराते हुए कहा कि पहले जिंदगी अच्छी थी, अब बेहतरीन है। पहले मैं घर में था, अब लोग मुझे पहचानने लगे हैं। उम्मीद करता हूं कि लोगों का प्यार और दुआएं हमेशा इसी तरह मिलती रहें। कौन हैं शहजाद अली? शहजाद अली बॉलीवुड के उभरते हुए गायकों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज और भावपूर्ण गायकी से कम समय में अलग पहचान बनाई है। उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रेरणादायक गीत ‘कारवां’ से मिली। यह गीत युवाओं के बीच संघर्ष, उम्मीद और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया और सोशल मीडिया से लेकर लाइव कॉन्सर्ट तक खूब पसंद किया गया। शहजाद अपनी सूफियाना अंदाज की गायकी, रोमांटिक गीतों और मोटिवेशनल ट्रैक्स के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी आवाज में भावनाओं की गहराई और सरल प्रस्तुति उन्हें नई पीढ़ी के पसंदीदा गायकों में शामिल करती है। वे लगातार नए म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और स्वतंत्र संगीत (इंडी म्यूजिक) के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 82 एसएचओ के तबादले:प्रकाश राम विश्नोई खोह नागोरियान थाने में ही रहेंगे, नौ इंस्पेक्टर संभालेंगे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

जयपुर कमिश्नरेट में बुधवार रात पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने एक आदेश जारी कर 82 निरीक्षकों (SHO) के तबादले किए हैं। सचिन मित्तल के कमिश्नर बनने के बाद पहली बार एसएचओ लेवल की ये सबसे बड़ी तबादला सूची जारी की गई है। इनमें 42 थानों के एसएचओ बदल दिए। जबकि चार थानों में अस्थायी लगे एसएचओ को स्थायी किया है। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 9 इंस्पेक्टर लगाए हैं, जबकि 10 को लाइन हाजिर किया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेशों के क्रम में पांच अधिकारियों का नियमित पदस्थापन भी किया है। इनमें प्रहलाद नारायण को यातायात जयपुर, प्रकाश राम विश्नोई को खोह नागोरियान, रामधन मीणा को बजाज नगर, रतन सिंह को जामड़ोली और श्याम सुंदर (उप निरीक्षक) को लालकोठी थाने का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। एक एसआई को थाने की कमान बता दें कि एक एसआई को थाने की कमान दी गई है। एसआई श्याम सुंदर लालकोठी थाने में पुलिस निरीक्षक का पदभार संभाले रहेंगे। प्रकाश राम विश्नोई को लालकोठी थाने से खोह नागोरियान थाने में पटाखा अग्निकांड के बाद फेरबदल कर वहां लगाया गया था। जिसका इनाम उन्हें खोह नागोरियान में बतौर एसएचओ बरकरार रखा गया है। नॉर्थ जिले में इनको लगाया कमिश्नर मित्तल के आदेशानुसार उत्तर जिले के थाना सुभाष चौक में कमलेश कुमार, जयसिंहपुरा खोर में रघुवीर सिंह, कोतवाली में भूरी सिंह, नाहरगढ़ में सज्जन कुमार, जालूपुरा में सुनील कुमार, भट्टा बस्ती में सुरेन्द्र कुमार सैनी, पर्यटक थाने में शशिकला चौधरी, अपराध सहायक निरीक्षक पद पर सीमा पठान, मानव तस्करी विरोधी यूनिट में पूरणमल यादव, एसआईयूसीएसडब्ल्यू निरीक्षक पद पर शंकुतला को लगाया है। साउथ जिले में इनको लगाया थाना खोटखावदा में हवा सिंह मंगवा, महेश नगर में मदनलाल कड़वासरा, मानसरोवर में सतीशचंद, अशोक नगर में मनोहरलाल, ज्योति नगर में गुंजन वर्मा, सोडाला में मनोज बेरवाल, श्याम नगर में हरि सिंह दूधवाल, नारायण विहार में छोटेलाल मीणा, शिप्रापथ में हितेश शर्मा, पत्रकार कॉलोनी में उदयसिंह यादव, मुहाना में मुकेश कुमार खारड़िया, सांगानेर सदर में गुरु भूपेन्द्र सिंह, चाकसू में कृष्ण कुमार, शिवदासपुरा में राजेश गौतम, मानव तस्करी विरोधी यूनिट में निरीक्षक पद पर नवरतन धौलिया, अपराध सहायक निरीक्षक पद पर कविता शर्मा को लगाया है। ईस्ट जिले में इनको लगाया थाना प्रताप नगर में विक्रांत शर्मा, मालवीय नगर में गौरव प्रधान, एयरपोर्ट में विनोद कुमार वर्मा, बस्सी में सत्यपाल सिंह यादव, तूंगा में सज्जन सिंह, एसएमएस अस्पताल में जितेन्द्र कुमार वर्मा, आदर्श नगर में छगन लाल, ट्रांसपोर्ट नगर में राजेन्द्र प्रसाद मीणा, महिला थाना में मंजू कुमारी, एसआईयूसीएडब्ल्यू में निरीक्षक पद पर संतरा मीणा, मानव तस्करी विरोधी यूनिट में निरीक्षक पद पर प्रदीप सिंह को लगाया है। वेस्ट जिले में इनको लगाया थाना बनीपार्क में सुरेश कुमार यादव, सिंधीकैम्प में धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, वैशाली नगर में अरविंद सिंह शेखावत, चित्रकूट में विक्रम सिंह, भांकरोटा में दीपक त्यागी, बिंदायका में अनिल कुमार जैमनी, सेज में वंदना नयला, हरमाड़ा में महेश चंद शर्मा, दौलतपुरा में महेन्द्र सिंह यादव, झोटवाड़ा में रायसल सिंह शेखावत, कालवाड़ में दिलीप सिंह, मानव तस्करी विरोधी यूनिट निरीक्षक पद पर रामशरण, एसआईयूसीएडब्ल्यू निरीक्षक पद पर सरोज कुमारी कुंतल, अपराध सहायक निरीक्षक पद पर उदय सिंह शेखावत को लगाया है। इनके अलावा मेट्रो थानाधिकारी पद पर मंजू तंवर व विशेष अपराध एवं साइबर थाने में मनफूल सिंह को लगाया है। इनको यहां लगाया यातायात में निरीक्षक सुरेश सिंह, दशरथ वर्मा, श्रीराम मीणा, अरूण कुमार, राजेन्द्र सिंह शेखावत, भंवरलाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद, राकेश यादव को, पुलिस उपायुक्त अपराध के स्टाफ ऑफिसर पद पर वीरेन्द्र सिंह, पुलिस आयुक्त के स्टाफ ऑफिसर पद पर लखन सिंह खटाना, कार्यालय पुलिस आयुक्त अपराध शाखा में श्रीनिवास जांगिड़ व प्रभू सिंह को, विशेष पुलिस आयुक्त के स्टाफ ऑफिसर पद पर सुधीर कुमार उपाध्याय, अतिरिक्त आयुक्त अतिरिक्त यातायात एवं प्रशासन के स्टाफ ऑफिसर पद पर रामेश्वर लाल, अतिरिक्त उपायुक्त अपराध के कार्यालय में महेन्द्र सिंह, आयुक्तालय सीएसटी में भंवर सिंह राठौड़, आसूचना एवं सुरक्षा में ओमवीर सिंह, पुलिस नियंत्रण कक्ष में भरतलाल मीणा को लगाया है। वहीं इंदु शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, विजय सिंह, बलवीर कस्वां, राजेश कुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, रूप नारायण, मोतीलाल शर्मा, मंजू चौधरी, माधो सिंह को लाइन भेज दिया। पांच का पदस्थापन हुआ नियमित प्रहलाद नारायण को यातायात जयपुर, प्रकाश राम विश्नोई को खोह नागोरियान, रामधन मीणा बजाज नगर, रतन सिंह जामडोली, श्याम सुंदर उपनिरीक्षक को लालकोठी थाने में नियमित किया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट सीआई तबादला सूची (मुख्य नियुक्तियां) 🔹 जयपुर उत्तर कमलेश कुमार– सुभाष चौक रघुवीर सिंह– जयसिंहपुरा खोर भूरी सिंह– कोतवाली सज्जन कुमार– नाहरगढ़ सुनील कुमार– जालूपुरा सुरेन्द्र कुमार सैनी– भट्टा बस्ती शशिकला चौधरी– पर्यटक थाना सीमा पठान– अपराध सहायक पूरणमल यादव– मानव तस्करी विरोधी यूनिट शकुन्तला– एसआईयू-सीएडब्ल्यू 🔹 जयपुर दक्षिण हवा सिंह मंगावा– कोटखावदा मदन लाल कड़वासरा– महेश नगर सतीश चन्द– मानसरोवर मनोहर लाल– अशोक नगर गुंजन वर्मा– ज्योति नगर मनोज बेरवाल– सोडाला हरि सिंह दूधवाल– श्याम नगर छोटे लाल मीणा– नारायण विहार हितेश शर्मा– शिप्रा पथ उदय सिंह यादव– पत्रकार कॉलोनी मुकेश कुमार खारड़िया– मुहाना गुरु भूपेन्द्र सिंह– सांगानेर सदर कृष्ण कुमार– चाकसू राजेश गौतम– शिवदासपुरा नवरतन धौलिया– मानव तस्करी विरोधी यूनिट कविता शर्मा– अपराध सहायक 🔹 जयपुर पूर्व 🔹 जयपुर पश्चिम 🔹 यातायात शाखा 🔹 मुख्यालय एवं विशेष शाखाएं यहां देखें सूची

धौलपुर में रेलवे ट्रैक का काम 22 दिन से अधूरा:NH-44 सर्विस रोड पर दिनभर लगता है जाम, एक तरफ से चल रहा यातायात

धौलपुर में धौलपुर-गंगापुर रेलवे लाइन निर्माण कार्य के दौरान रेलवे अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे-44 की सर्विस रोड पर मयूरी हॉस्पिटल के पास स्थित रेलवे फाटक पर पिछले 22 दिनों से ज्यादा समय से कार्य अधूरा है, जिसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन फाटक के एक ओर रेलवे लाइन पर अभी तक गिट्टी नहीं डाली गई है। इस अधूरे कार्य के कारण दोनों दिशाओं का यातायात केवल एक तरफ से संचालित किया जा रहा है। दिनभर लगता है जाम
इसके परिणामस्वरूप सुबह से देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। राहगीरों, मरीजों, स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, और उन्हें घंटों जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कार्य अधिकतम 2 दिनों में पूरा किया जा सकता था। हालांकि, रेलवे अधिकारियों की अनदेखी और ठेकेदार की लापरवाही के कारण 22 दिन बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। समस्या के समाधान के लिए नहीं उठाया ठोस कदम
जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस को लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि फाटक की दूसरी ओर भी जल्द से जल्द गिट्टी डलवाकर निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, ताकि दोनों तरफ से यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सके और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

बुजुर्ग महिला के सिर पर गिरा छज्जा, हालत गंभीर:घर के बाहर बैठी थी, लोहे के गर्डर समेत अचानक ढह गई छत

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बड़बरा गांव में गुरुवार सुबह मकान का छज्जा लोहे के गर्डर समेत अचानक गिर गया। हादसे के वक्त छज्जे के नीचे बैठी 70 साल की दिव्यांग बुजुर्ग महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिनको अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के समय घर में चीख पुकार मच गई। घर के बाहर बैठी थीं चिरौंजा देवी बड़बरा निवासी चिरौंजा देवी (70) पत्नी फूल सिंह गुर्जर घर के बाहर बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक मकान का छज्जा सिर पर आ गिरा। मलबे में दबने से बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर काफी खून बह गया। अलवर रेफर, सिर में आए कई टांके परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को गोविंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के सिर में गहरा घाव होने के कारण कई टांके लगाने पड़े हैं। चिरौंजा देवी पहले से ही दिव्यांग हैं।