ब्रेकिंग न्यूज़
कोटा में पहले बिना रुमाल, फिर मुंह ढककर लूटा मंदिर,VIDEO:जूते की दुकान का ताला भी तोड़ने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

कोटा शहर के जवाहर नगर इलाके में रविवार की सुबह 3:30 बजे चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर बेखौफ अंदाज में मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसता, दानपेटी से नकदी निकालता और आराम से फरार होता दिखाई दे रहा है। मंदिर का लॉक तोड़ता हुआ नजर आया आरोपी मंदिर के पुजारी हेमंत गिरी बाबा ने बताया- जवाहर नगर पेट्रोल पंप के पास स्थित श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर परिसर में बने श्री राम-जानकी मंदिर की दानपेटी को अज्ञात चोर ने देर रात निशाना बनाया। दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो रही है। पहले बिना रुमाल लगाए वह मंदिर का लॉक तोड़ता हुआ नजर आया जब उसने देखा कि सामने सीसीटीवी लगा है तब मुंह पर रुमाल लगाकर वापस आया। इससे पहले चोरों ने पास स्थित राधिका शू पैलेस का ताला तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी जवाहर नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश महेश्वरी ने बताया- सुबह राधिका शू पैलेस के संचालक संजय नागर ने दुकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि दुकान में चोरी नहीं हो सकी, लेकिन कुछ ही देर बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवराज करण ने मंदिर की दानपेटी टूटने और नकदी चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है। व्यापार संघ का कहना है कि रात के समय क्षेत्र में चोरों का गिरोह सक्रिय होने की आशंका है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डीग में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला:लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

डीग पुलिस ने शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ सीताराम बैरवा ने किया। इस दौरान शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हीरालाल मीणा और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। सीओ सीताराम बैरवा ने बताया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। बैरवा ने लोगों से सहयोग करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों को सुरक्षा संबंधी जागरूकता संदेश भी दिए। आपात स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने की जानकारी भी साझा की गई।

घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, बुजुर्ग महिला से लूट:टॉप्स खींचने में कान कटा; परिवार को कमरे में बंद कर की वारदात

भीलवाड़ा के बिजोलिया थाना क्षेत्र में हथियारों से लैस दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को कमरों में बंद कर बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला से करीब आधा तोला सोने के टॉप्स और 5 हजार रुपए नकद लूट लिए। विरोध करने पर टॉप्स खींचते समय महिला का एक कान कट गया, जिसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना के राणा जी का गुड्डा गांव में रविवार अल सुबह करीब 4 बजे हुई। अल सुबह घर में घुसे नकाबपोश बदमाश
जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस दो नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस गए। उस समय संतोष देवी पत्नी श्यामलाल शर्मा घर के बरामदे में सो रही थीं। बदमाशों ने उन्हें डराकर कानों में पहने करीब आधा तोला सोने के टॉप्स खींच लिए और घर में रखे करीब 5 हजार रुपए नकद भी लूट लिए। विरोध करने पर की मारपीट
महिला ने विरोध किया और शोर मचाया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। टॉप्स खींचने के दौरान उनका एक कान कट गया, जिससे वे घायल हो गईं और कान में गंभीर चोट आई। बेटे के कमरे की बाहर से लगा दी कुंडी
पीड़िता के बेटे प्रमोद शर्मा ने बताया कि वारदात के समय वे और उनके पिता घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। बदमाशों ने पहले उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि वे बाहर न निकल सकें। महिला के शोर मचाने और परिवार के जागने पर दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर कांस्या चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में भी पड़ताल की जा रही है।

दाल-बाटी-चूरमा की दावत में पहुंचा तस्कर, पुलिस ने दबोचा:8 महीने से था फरार, ठिकाने बदलकर दे रहा था चकमा

बांसवाड़ा में यूरिया खाद की आड़ में 23 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा-चूरा की तस्करी के मामले में 8 महीने से फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है। 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर और मोबाइल बंद रखकर पुलिस से बचता रहा, लेकिन चूरू के सुजानगढ़ में बहनोई के होटल पर आयोजित पारिवारिक दाल-बाटी-चूरमा पार्टी में पहुंचने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। कार्रवाई आनंदपुरी थाना पुलिस और एएनटीएफ ने की। पढ़िए … सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम 1. ट्रक से बरामद हुआ डोडा-चूरा
25 नवंबर 2025 को मोनाडूंगर चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान बांसवाड़ा की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोका गया। तलाशी में यूरिया खाद की आड़ में छिपाकर रखे 117 प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध अफीम डोडा-चूरा मिला। बारदान सहित इसका कुल वजन 23 क्विंटल 59 किलो 750 ग्राम था। मौके से ट्रक चालक नरेश नैन (बिश्नोई), निवासी फलोदी, को गिरफ्तार किया गया। 2. पूछताछ में सामने आया सोमराज का नाम
चालक से पूछताछ में पता चला कि डोडा-चूरा प्रतापगढ़ से नासिक के सोमराज ईशरवाल बिश्नोई ने भरवाया था और इसे गुजरात के रास्ते मारवाड़ ले जाया जा रहा था। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और सोमराज पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। 3. आठ महीने तक पुलिस से बचता रहा
ट्रक पकड़े जाने की भनक लगते ही सोमराज ने मोबाइल फोन बंद कर दिया और घर छोड़कर फरार हो गया। वह रिश्तेदारों से भी अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क करता था और लगातार ठिकाने बदलता रहता था। किसी नए व्यक्ति को देखते ही वह तुरंत जगह बदल लेता था। इसी दौरान एएनटीएफ को सूचना मिली कि उसका अपने बहनोई से गहरा लगाव है, जो चूरू के सुजानगढ़ में सालासर रोड पर ‘बगतस जम्भाणी महादेव’ नाम से होटल चलाता है। सोमराज हर महीने वहां रिश्तेदारों को बुलाकर दाल-बाटी-चूरमा की पार्टी करता था। 4. बहनोई के होटल से हुआ गिरफ्तार
सूचना पक्की होने पर आनंदपुरी थाना पुलिस और एएनटीएफ ने सादा कपड़ों में होटल के आसपास निगरानी शुरू की। सोमराज जैसे ही पार्टी में शामिल होने पहुंचा, टीम ने उस पर नजर रखी। पार्टी खत्म होने के बाद वह अपने बहनोई के साथ एक सफेद गाड़ी में निकला तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सोमराज (29) पुत्र मोहनलाल ईशरवाल बिश्नोई, निवासी चिकणी नाडी, चंदनपुरा, थाना लोहावट, जिला फलोदी का रहने वाला है। ​

राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच:एंडी फ्लावर, फ्लिंटॉफ और लैंगर के नाम पर भी चर्चा; मैकुलम को हटाया

टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं। ब्रेंडन मैकुलम के पद छोड़ने के बाद ECB (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) पॉसिबल कैंडीडेट्स के नाम पर विचार कर रहा है, जिसमें द्रविड़ का नाम भी है। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ उन चुनिंदा कैंडीडेट्स में शामिल हैं, जिन पर ECB विचार कर रहा है। इस लिस्ट में एंडी फ्लावर, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और जस्टिन लैंगर जैसे नाम शामिल हैं। एक दिन पहले रविवार 12 जुलाई को ECB ने मैकुलम को टेस्ट कोच के पद हटाने की जानकारी दी।
द्रविड़ की कोचिंग स्ट्राइल बनी बड़ी ताकत द्रविड़ की प्लांड कोचिंग, खिलाड़ियों को विकसित करने की क्षमता और लंबे समय की सोच उन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार बनाती है। 53 साल द्रविड़ के कार्यकाल में भारत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। टीम 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी। भारत की अंडर-19 और ए टीम के साथ उनका काम भी काफी सराहा गया है। फुल-टाइम कोचिंग के इच्छुक नहीं हैं द्रविड़ रिपोर्ट में यह भी लिखा गया कि द्रविड़ फुलटाइम कोचिंग की जिम्मेदारी लेने के इच्छुक नहीं हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कोच बनने पर उन्हें परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा और टेस्ट क्रिकेट में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा। इसलिए ECB कम से कम उनकी रुचि जरूर जानना चाहेगा। एंडी फ्लावर सबसे मजबूत दावेदार पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान एंडी फ्लावर भी इस पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। उनके कार्यकाल में इंग्लैंड ने तीन एशेज सीरीज जीती थीं। साथ ही टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया था।
फ्लावर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो IPL खिताब दिलाए। रिचर्ड डॉसन, श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा और पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताए जा रहे हैं। ECB अगले साल होने वाली एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए टेस्ट मुख्य कोच की नियुक्ति करना चाहता है। ————————————- इंग्लिश क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंग्लैंड ने बैजबॉल की शुरुआत करने वाले मैकुलम को हटाया बैजबॉल की शुरुआत करने वाले ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद से हटा दिया गया है। उनकी कोचिंग में इंग्लिश टीम को आखरी 9 में से 7 मैचों में हार मिली थी। रविवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया की एशेज से पहले टीम में बदलाव करने का सही समय है। हालांकि मैकुलम इंग्लैंड की व्हाइट बॉल कोच बने रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2026 की पहली ट्रेन आज होगी रवाना:दुर्गापुरा स्टेशन से 970 यात्री रामेश्वरम-मदुरै जाएंगे,मेडिकल टीम भी साथ रहेगी

राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत पहली विशेष ट्रेन सोमवार (13 जुलाई) को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरै के लिए रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। रवाना होने से पहले प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस यात्रा में जयपुर संभाग के चार जिलों के कुल 970 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए ट्रेन के साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके। लॉटरी के जरिए हुआ यात्रियों का चयन देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। पात्र आवेदकों की संख्या अधिक होने के कारण यात्रियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चयनित यात्रियों को पहले ही यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और दिशा-निर्देश उपलब्ध करा दिए गए हैं। मंत्री करेंगे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात ट्रेन रवाना होने से पहले देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत दोपहर 2 बजे दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे और उनकी यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद शाम 3:20 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान रहेंगी विशेष सुविधाएं यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। देवस्थान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी पूरी यात्रा के दौरान साथ रहेंगे, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत इस साल अलग-अलग चरणों में विशेष ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए यात्राएं कराई जाएंगी।

डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड में SHO लाइन हाजिर:भाई पप्पू गुर्जर को दूसरी जेल में शिफ्ट करेंगे, आधी रात SP-कलेक्टर धरने में पहुंचे

कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर जेल में हुई हत्या के बाद धौलपुर के बाड़ी इलाके में रविवार (12 जुलाई) की रात को खड़ा हुआ बड़ा सियासी और सामाजिक गतिरोध आखिरकार आधी रात को खत्म हो गया। जगन गुर्जर की बारहवीं की रस्म के बाद जब 12 दिन बीतने पर भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो परिजनों और डांग क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने बाड़ी की तरफ कूच कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी। माहौल बिगड़ता देख जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और एसपी ने आधी रात को गजपुरा चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को रोककर बात की। 5 प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद प्रशासन ने बाड़ी थानाधिकारी (SHO) देवेंद्र शर्मा को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद देर रात ग्रामीण शांत होकर भभूतिपुरा (जगन के गांव) लौट गए। पहले ये 3 PHOTOS देखिए… कलेक्टर-एसपी को बुलाने पर अड़े थे ग्रामीण रविवार सुबह डांग क्षेत्र के भभूतिपुरा गांव में जगन गुर्जर का बारहवीं रस्म कार्यक्रम हुआ था। इसमें दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों लोगों और गुर्जर समाज के लोगों की बैठक हुई। ग्रामीण प्रह्लाद खटाना और रामवीर पोसवाल ने बताया- हत्या के 12 दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी थी। दोपहर में बाड़ी एडिशनल एसपी श्रवण कुमार और एसडीएम अमित कुमार वर्मा ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन कलेक्टर-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। रात होते-होते सैकड़ों लोग बाड़ी शहर की तरफ बढ़ने लगे, जिसके बाद गजपुरा चौराहे पर यह आपातकालीन वार्ता हुई। अजमेर जेल का वो खूनी खेल कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की 29 जून को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने एक ही बैरक में बंद जगन गुर्जर का तौलिए से गला दबाकर मर्डर किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि गर्दन पर आए गंभीर दबाव के कारण जगन की ‘हायोड बोन’ (Hyoid Bone) टूट गई थी, जिससे महज 3 मिनट के भीतर उसकी सांसें थम गई थीं। जांच पूरी होने तक थानाधिकारी लाइन हाजिर धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा- ग्रामीणों की मांग पर थानाधिकारी को जांच पूरी होने तक लाइन हाजिर कर दिया गया है। सुरक्षा और जेल शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी गति में है। प्रतिनिधिमंडल वार्ता में बनी सहमति के बाद शांतिपूर्ण तरीके से लौट गया है। ——– यह खबर भी पढ़िए… छावनी बना डकैत जगन का गांव, 9 थानों की पुलिस तैनात:धौलपुर में हुआ अंतिम संस्कार, STF की सुरक्षा में तीनों भाइयों को लाया गया डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार 1 जुलाई को धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में हुआ था। मुखाग्नि बेटे आसाराम ने दी। STF की सुरक्षा में उसके तीनों भाइयों को जेल से धौलपुर लाया गया था। यहां अंतिम दर्शन के बाद तीनों को पुलिस वापस ले गई। पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के 'स्टार ऑफिसर'

सीकर शहर में भास्कर समाधान पर उठाई गई समस्याओं पर संबंधित विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। बिजली लाइन से पेड़-पौधे हटाने और बंद पोल लाइट चालू होने जैसी शिकायतों का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। वहीं शहर के कुछ क्षेत्रों में जर्जर सड़क, कचरे के ढेर, गंदी नालियां और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं अब भी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। स्थानीय नागरिकों ने इनका जल्द समाधान कराने की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : वाजिद अली आज के हमारे स्टार ऑफिसर वाजिद अली बने हैं। सिल्वर जुबली रोड स्थित बिसायतीयन मोहल्ले निवासी सुनील कुमार सैनी ने भास्कर समाधान ऐप पर समस्या पोस्ट की थी कि बिजली पोल और तारों पर बेल व पेड़-पौधे फैल जाने से करंट फैलने का खतरा बना हुआ था। पास की दीवार में भी करंट उतरने की आशंका थी, जिससे क्षेत्रवासियों की सुरक्षा खतरे में थी। शिकायत मिलने के बाद वाजिद अली ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से बिजली पोल और तारों पर फैली बेल व झाड़ियों की सफाई करवाई तथा आवश्यक मरम्मत करवाई। समय पर कार्रवाई से संभावित हादसे का खतरा टला और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। बिजली लाइन से हटे पेड़-पौधे, करंट का खतरा टला सिल्वर जुबली रोड स्थित बिसायतीयन मोहल्ले में बिजली पोल और तारों पर फैली बेल व पेड़-पौधों के कारण करंट फैलने और पास की दीवार में करंट उतरने का खतरा बना हुआ था। इस समस्या को लेकर सुनील कुमार सैनी ने समस्या पोस्ट की थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिजली लाइन से बेल और पेड़-पौधों को हटवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को संभावित हादसे के खतरे से राहत मिली और बिजली व्यवस्था भी सुरक्षित हो गई। कई दिनों से बंद पोल लाइट हुई चालू, राहगीरों को मिली राहत न्यू कोतवाली रोड, वार्ड-33 में कई दिनों से बंद पड़ी पोल लाइट के कारण रात के समय लोगों को अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ रही थी। इस समस्या को लेकर इश्तियाक अहमद ने समस्या पोस्ट की थी। समस्या पोस्ट करने के बाद संबंधित विभाग ने पोल लाइट की मरम्मत कर उसे चालू कर दिया। लाइट शुरू होने से क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो गई और स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी राहत मिली। बस डिपो तिराहे की जर्जर सड़क बनी परेशानी का कारण शहर के प्रमुख बस डिपो तिराहे पर सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी योगेश शर्मा ने बताया कि खराब सड़क के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। बालाजी मंदिर के पास कचरे का ढेर, गंदगी से लोग परेशान जयपुर रोड स्थित तीवीपुरा तिराहा, बालाजी मंदिर के सामने नियमित सफाई नहीं होने से कचरा जमा हो रहा है। स्थानीय दुकानदार मोहम्मद समीर ने बताया कि वे कचरा पॉलीथिन में रख देते हैं, लेकिन समय पर उठाव नहीं होने से आसपास गंदगी फैल जाती है। इससे दुर्गंध के साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों ने नगर परिषद से नियमित कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। नालियों की सफाई नहीं होने से बीमारी फैलने का डर पीपराली रोड स्थित सम्राटपुरा कॉलोनी में संजय रेस्टोरेंट के पास अक्षा मस्जिद, वार्ड-54 क्षेत्र की नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने से गंदगी जमा है। स्थानीय निवासी मोहम्मद आरिफ भलीम ने बताया कि बारिश के दौरान गंदा पानी और कचरा जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है तथा बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द नालियों की सफाई करवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। 10 दिन बाद भी नहीं सुधरी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग खटीकान प्याऊ, जगमालपुरा रोड क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी शाहिद कुरैशी ने बताया कि 10 दिन पहले भी इस समस्या को पोस्ट किया था लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें दोबारा ऐप पर शिकायत दर्ज करनी पड़ी। रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद रहने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 2.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 4.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं ‘स्टार अफसर’ ने दूर की जनता की परेशानी 5.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान 8.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी 9.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान 10.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

दयानन्द कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान:भास्कर समाधान पर फिर उठीं नागरिक सुविधाओं की मांग, विकास साहू बने आज के 'स्टार ऑफिसर'

अजमेर शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का सिलसिला जारी है। बिजली के अव्यवस्थित तार हटने और 20 दिन बाद जलापूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। वहीं निर्माणाधीन मकान के पास बिजली का तार, सड़क किनारे उगी झाड़ियां, सपोर्ट वायर और नालियों की सफाई नहीं होने जैसी नई समस्याओं को लेकर नागरिकों ने भास्कर समाधान के माध्यम से संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : जेईएन विकास साहू आज के हमारे स्टार ऑफिसर जेईएन विकास साहू बने हैं। अजमेर की दयानंद कॉलोनी निवासी विजया जैन ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। समस्या मिलने के बाद जेईएन विकास साहू ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से आवश्यक कार्रवाई करवाई और जलापूर्ति बहाल कराई। समय पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। बिजली के तारों का जंजाल हटने से मिली राहत अजमेर की दयानंद कॉलोनी की सी लेन में बिजली, केबल और वाई-फाई के तारों का जंजाल लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी और हादसे का कारण बना हुआ था। शिकायतकर्ता राहुल वर्मा (एडवोकेट) ने बताया था कि ढीले तार आए दिन टूटते रहते थे और एक घर की बिजली लाइन भी नीचे लटक रही थी। समस्या पोस्ट करने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और अव्यवस्थित तारों को हटाकर स्थिति सुरक्षित कर दी। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। 20 दिन बाद दयानंद कॉलोनी में शुरू हुई जलापूर्ति
अजमेर की दयानंद कॉलोनी में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित थी। इस समस्या को लेकर विजया जैन ने दैनिक भास्कर पर समस्या पोस्ट की थी। समस्या के बाद नगर उपखंड चतुर्थ के कनिष्ठ अभियंता विकास साहू ने कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया। विभाग की ओर से जलापूर्ति बहाल होने की पुष्टि के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिली। निर्माणाधीन मकान से सटा बिजली का तार बना खतरा अजमेर के शक्ति नगर, आम का तालाब क्षेत्र में रहने वाले अशोक गोयर ने बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान बिजली के पोल से जुड़ा मोटा काला तार मकान के बेहद करीब आ गया है, जिससे निर्माण कार्य के साथ-साथ भविष्य में हादसे का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने बिजली विभाग से तार को सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट कराने की मांग की है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो और निर्माण कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके। सपोर्ट वायर से आवागमन में परेशानी अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र में घर के बाहर लगी बिजली पोल की सपोर्ट वायर लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शिकायतकर्ता हर्ष ने बताया कि तार रास्ते में होने से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने संबंधित विभाग से सपोर्ट वायर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। सड़क किनारे उगी झाड़ियां बनी परेशानी अजमेर के नेहरू नगर स्थित कर्ण विहार रोड पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। शिकायतकर्ता नरपत सिंह रावत ने बताया कि झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है और क्षेत्र में जंगली जानवरों के छिपे होने का डर भी बना रहता है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से सफाई या कटाई नहीं कराई गई। लोगों ने जल्द झाड़ियां हटाने की मांग की है। नियमित सफाई नहीं होने से लोग परेशान अजमेर के धोला भाटा स्थित गुलाब बाड़ी मार्ग पर लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी जमा हो गई है। शिकायतकर्ता मीनाक्षी ने बताया कि सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते लोगों ने नालियों पर पत्थर रख दिए हैं। इससे कचरा और गंदगी एक ही स्थान पर जमा हो रही है और दुर्गंध फैलने लगी है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द नालियों की सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान: स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुआ समाधान:अव्यवस्थित पार्किंग, गड्ढे और बंद स्ट्रीट लाइट से लोग परेशान, राकेश गहलोत बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 2.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:आनासागर झील में डाल रहे नाले का पानी, सड़क पर गड्‌ढे से हादसे का डर, सामुदायिक भवन की सुविधाएं खस्ताहाल 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 6.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 7.अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 8.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 9.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर

भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर'

कोटा शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग लगातार भास्कर समाधान पर अपनी आवाज उठा रहे हैं। शिकायतों के बाद कई मामलों में संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कचरा संग्रहण और रोड लाइट जैसी समस्याओं का समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाई है। वहीं कई इलाकों में झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली और जाम नालियों जैसी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, जिनके समाधान की स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) आज के स्टार ऑफिसर : धर्मेंद्र कुमार आज के हमारे स्टार ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक बने हैं। अनंतपुरा रोड स्थित दबूकड़ा देव महाराज, गोविंदजी की ट्यूबवेल वाली गली निवासी प्रेम मेहता ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में कचरा गाड़ी घरों तक नहीं पहुंच रही थी। इसके कारण लोगों को कचरा खुले स्थानों पर डालना पड़ रहा था, जिससे गंदगी फैल रही थी। समस्या पोस्ट करने के बाद धर्मेंद्र कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू करवाई। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बहाल हुई और लोगों को राहत मिली। कचरा गाड़ी पहुंचने लगी, लोगों को मिली राहत अनंतपुरा रोड स्थित दबूकड़ा देव महाराज, गोविंदजी की ट्यूबवेल वाली गली निवासी प्रेम मेहता ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में कचरा गाड़ी घरों तक नहीं पहुंच रही थी। जिसके बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर क्षेत्र में कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू कराई, जिससे लोगों को राहत मिली। रोड लाइट हुई चालू, अंधेरे से मिली राहत अनंतपुरा रोड स्थित कृष्णा नगर, रंगबाड़ी निवासी चंद्र शेखर साहू ने मिकासा पब्लिक स्कूल के पास बंद रोड लाइट की समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने रोड लाइट दुरुस्त कर चालू कर दी। अब क्षेत्र में रात के समय पर्याप्त रोशनी होने से लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। सार्वजनिक स्थान पर कचरा डंप, गंदगी से लोग परेशान सकटपुरा क्षेत्र निवासी डॉ. मनमोहन शर्मा ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि नदी जाने वाले पुराने रास्ते की सीढ़ियों के पास सार्वजनिक स्थान पर कचरा डंप किया जा रहा है। इससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सफाई करवाकर कचरा हटाने की मांग की है। झूलते बिजली के तार बने हादसे का कारण कोटा के दादाबाड़ी स्थित प्रताप नगर में मकान नंबर 60 से 90 तक बिजली के तार लंबे समय से झूल रहे हैं। स्थानीय निवासी रामधन मीणा ने बताया कि हवा और बारिश के दौरान इन तारों में लगातार स्पार्किंग होती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि पहले भी इस समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तारों को व्यवस्थित नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों ने जल्द मरम्मत कर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। चार साल बाद भी अधूरी सड़क और नाली कुन्हाड़ी के बलिता रोड स्थित 33-ए राधा माधव एन्क्लेव में सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी ललित महावर ने बताया कि कॉलोनी को विकसित हुए करीब चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक सीसी सड़क और नालियों का निर्माण पूरा नहीं हुआ। बरसात के दौरान पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे आवाजाही मुश्किल हो जाती है। रहवासियों ने जल्द अधूरा विकास कार्य पूरा कराने की मांग की है। टूटी नाली और जमा कचरे से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी कोटा के नयापुरा क्षेत्र में टूटी और जाम नाली के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि नाली में कचरा जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सफाई के दौरान निकाला गया कचरा भी समय पर नहीं उठाया जाता, जिससे वह दोबारा नाली में चला जाता है और गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। क्षेत्रवासियों ने नियमित सफाई, कचरा उठाने और टूटी नाली की मरम्मत कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 2.पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 3.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 4.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 5.जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 6.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’