ब्रेकिंग न्यूज़
कार्यकर्ताओं से हिंदू सनातन वाहिनी को मजबूत बनाने पर चर्चा:अध्यक्ष ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की, सनातन परंपराओं के संरक्षण पर जोर

हिंदू सनातन वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल जोगी शुक्रवार को धौलपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सुबह करीब 9:30 बजे बरेठा टोल प्लाजा पर हिंदू सनातन वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पुरानी छावनी स्थित प्राचीन रामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम और हनुमान के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम जगरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। उन्होंने राहुल जोगी को प्रभु का पावन पटका पहनाकर सम्मानित किया। दौरे के दौरान राहुल जोगी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, हिंदू धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं जनजागरण पर चर्चा की। राहुल जोगी ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया। धौलपुर में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राहुल जोगी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

मंत्री के नाम से फर्जी अकाउंट बना:मंत्री ने खुद के असली अकाउंट पर पोस्ट डालकर आमजन काे सावधान रहने को कहा

राजस्थान के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के नाम से सोशल मीडिया पर शातिर ठगों ने मंत्री संजय शर्मा का फर्जी अकाउंट बनाकर आम लोगों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। इन मैसेजेस के जरिए लोगों को पैसे कमाने और विभिन्न निवेश योजनाओं का झांसा दिया जा रहा है। मामला संज्ञान में आते ही मंत्री ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को अलर्ट किया है। मंत्री संजय शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा— “मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर मेरे नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी अकाउंट संचालित किया जा रहा है। यह अकाउंट लोगों को मैसेज भेजकर विभिन्न ग्रुप, निवेश योजनाओं एवं अन्य गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।” मंत्री की अपील: “संदेश या लिंक पर विश्वास न करें” संजय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि इस फर्जी अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए लिखा— “मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि इस अकाउंट का मुझसे कोई संबंध नहीं है। कृपया ऐसे किसी भी संदेश, लिंक या निवेश संबंधी प्रस्ताव पर विश्वास न करें और न ही अपनी कोई व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें।” साइबर ठगों के खिलाफ जनता से मांगा सहयोग मंत्री ने सोशल मीडिया पर सक्रिय यूज़र्स से इस फर्जी प्रोफाइल को ब्लॉक और रिपोर्ट करने की मांग की है। उन्होंने लिखा— “आप सभी से अनुरोध है कि इस फर्जी अकाउंट को तुरंत Report करें ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके। आपका सहयोग ही ऐसे साइबर अपराधों के विरुद्ध सबसे बड़ी शक्ति है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”

गुवाड़ी कलां स्कूल में 51 पौधे लगाए:स्टूडेंट्स को किया प्रेरित, भारत विकास परिषद ने मनाया 63वां स्थापना दिवस

झालावाड़ जिले में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गुवाड़ी कलां में भारत विकास परिषद का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों के सहयोग से 51 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बच्चों को भारत विकास परिषद के कार्यों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष डॉ. सीताराम पाटीदार ने परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान कोलाना पीईईओ मनोज कोठारी ने “किसी की मुस्कुराहट पर हो निसार” और प्रवीण भाटिया ने “जहां होठों पे सच्चाई रहती है” गीत प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा हो गया। परिषद की ओर से बरगद, पीपल, नीम, गूलर, आंवला, कदम, करंज, आम और गुड़हल सहित 51 बड़े पौधे छात्रों की मदद से रोपे गए। इस अवसर पर परिषद के कोषाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, सालिगराम दांगी, संस्कार संयोजक सुमंत शर्मा, सरिता शर्मा, विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष भोजराज गुर्जर, पटेल कन्हैयालाल गुर्जर, कालूलाल, हितेश डोई, राजेंद्र, चंद्रप्रभा शर्मा, प्रियंका सक्सेना, समाजसेवी मनोज मेवाड़ा, लक्ष्मीनारायण नागर, हेमराज, कमलेश गुप्ता, बनवारी परिहार और भैरूलाल मेरोठा सहित कई लोग मौजूद रहे। ?अंत में हेडमास्टर जितेंद्र दाधीच ने पौधारोपण और बच्चों के साथ खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया।

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर:पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छात्राओं को राजकोप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, यातायात नियमों, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। सिरोही एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलियम यूनिट सिरोही ने इस अभियान का आयोजन किया। राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास, कस्तूरबा बालिका हॉस्टल सिरोही और राजकीय महाविद्यालय एसटी कन्या छात्रावास की छात्राओं को लक्षित किया गया। छात्राओं को राजकोप सिटीजन ऐप का उपयोग करना सिखाया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर आपातकालीन स्थिति में कैसे संपर्क करें और आवश्यक जानकारी कैसे दें। नंबर को सुरक्षित रखने के तरीके भी समझाए गए। यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बिना लाइसेंस गाड़ी न चलाएं और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। साइबर सुरक्षा के तहत अनजान नंबरों और ऐप्स से बचने की सलाह दी गई, ताकि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त, छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सत्र के अंत में उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान छात्राओं ने कालिका पेट्रोलियम यूनिट के संपर्क नंबर भी लिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त की जा सके।

ओपनएआई कर्मियों ने बेचे शेयर, पैसा रियल एस्टेट में:सैन फ्रांसिस्को में घरों के औसत दाम 17 करोड़ तक; गैर-टेक परिवार शहर छोड़ रहे

सैन फ्रांसिस्को के डुबोसे ट्राएंगल इलाके में एक आलीशान फ्लैट की कीमत करीब 30 करोड़ डॉलर (2,864 करोड़) रखी गई थी। दिलचस्प बात यह थी कि विक्रेता कैश की जगह ओपनएआई या एंथ्रोपिक के शेयर लेने के लिए भी तैयार था। यह अकेला किस्सा नहीं, बल्कि एआई से आ रहे पैसे का असर है, जो पूरे शहर की तस्वीर बदल रहा है। रियल एस्टेट फर्म रेडफिन के मुताबिक मई में शहर में घरों की औसत कीमत रिकॉर्ड 17.6 लाख डॉलर (16.8 करोड़) तक पहुंच गई, जबकि पूरे अमेरिका में यह औसत महज करीब 4 लाख डॉलर (3.8 करोड़) है। मार्च में शहर के घरों की कीमत 19% बढ़ी, अप्रैल-मई में भी 14% से ज्यादा की तेजी बनी रही। रेडफिन की चीफ इकोनॉमिस्ट डैरिल फेयरवेदर के मुताबिक, यह उछाल सीधे-सीधे एआई कंपनियों के कर्मचारियों की दौलत से जुड़ा है। पिछले साल अक्टूबर में ओपनएआई के 600 से ज्यादा मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने कुल 63,000 करोड़ के शेयर बेचे थे यानी औसतन 105 करोड़ प्रति व्यक्ति। एंथ्रोपिक में भी कर्मचारियों को करीब 57,000 करोड़ के शेयर बेचने की इजाजत मिली थी। एजेंट्स का कहना है कि बोली की जंग अब आम बात हो गई है, जिसमें अक्सर मकान पूछी गई कीमत से लाखों डॉलर ज्यादा में बिकते हैं। नकद भुगतान वाली डील्स भी तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर महंगे इलाकों में। हालांकि हर कोई इस तेजी में साथ नहीं है। बर्कले यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री एनरिको मोरेटी के मुताबिक, अभी एआई बूम का शुरुआती दौर है। मेटा जैसी कंपनियों में हो रही छंटनी इस तेजी पर लगाम भी लगा सकती है। उनका यह भी कहना है कि ओपनएआई और एंथ्रोपिक के आने वाले शेयर मार्केट लिस्टिंग से होने वाली ज्यादातर कमाई कर्मचारियों को नहीं, बल्कि दुनियाभर में फैले निवेशकों को मिलेगी। इस बीच शहर के दो परिवारों की कहानी इस बदलाव का दूसरा पहलू दिखाती है। एक परिवार, जिसमें एक सदस्य ओपनएआई में काम करता है, शेयर बेचकर अपने ही इलाके में घर खरीद पाया। वहीं दूसरा गैर-टेक परिवार शहर छोड़कर बाहरी इलाके में जाने को मजबूर हो गया।
बहरहाल, डुबोसे ट्राएंगल वाला फ्लैट आखिरकार 32 लाख डॉलर ( 30.5 करोड़) में बिका, जो पूछी गई कीमत से 1.9 करोड़ ज्यादा था। क्या इस डील में एआई शेयर भी शामिल थे, यह जानकारी गोपनीय रखी गई है। एआई का पैसा सबको शहर से बाहर धकेल रहा जिस परिवार को शहर छोड़ना पड़ा, उसके मुखिया सैन फ्रांसिस्को में ही एक बड़े सरकारी पद पर हैं, फिर भी वे शहर में मकान नहीं खरीद सके। अब वे उपनगर में किराए पर लिए घर में रहते हैं, जहां से उन्हें रोज लंबा सफर तय करना पड़ता है। परिवार की मां कहती हैं, ‘अगर शहर में रहने की गुंजाइश होती तो हम कभी न जाते। यह देखकर बुरा लगता है कि एआई का पैसा बाकी सबको बाहर धकेल रहा है।’

सत्यनारायण सुमन सामाजिक न्याय विभाग के प्रदेश सचिव बने:झालावाड़ जिला कांग्रेस ने किया स्वागत, आमजन को मिलेगी मदद

झालावाड़ जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में गुरुवार को सत्यनारायण सुमन को सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने सुमन का माला पहनाकर स्वागत किया। सुमन की यह नियुक्ति आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने और उन्हें राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई है। इस मौके पर झालावाड़ सेवादल अध्यक्ष नंद सिंह राठौड़, निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष फारूक अहमद, ओम पाठक, नफीस शेख, विष्णु दांगी, राजकुमार मीणा, बृजमोहन यादव, लालचंद रेगर, विष्णु दयाल रेगर, पवन जैन, प्रदीप सुमन और जावेद चौधरी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी मौजूद लोगों ने सत्यनारायण सुमन को माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने बताया कि सुमन को यह जिम्मेदारी इसलिए दी गई है ताकि सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के तहत आमजन को मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके, और उन्हें विभाग के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

महिला सुरक्षा डिकॉय ऑपरेशन में दो युवक गिरफ्तार:चूरू में महिला कॉलेज के पास फब्तियां कसने पर कार्रवाई

चूरू में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों को महिला कॉलेज और नेचर पार्क के पास फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने के आरोप में पकड़ा गया। यह कार्रवाई जिला पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने एक डिकॉय ऑपरेशन के दौरान की। एएसपी डॉ. कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में गठित कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसी अभियान के तहत, महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर यह विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया था। ऑपरेशन के दौरान, महिला कॉलेज और नेचर पार्क के आसपास असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। तभी वहां से गुजरने वाली बालिकाओं और महिलाओं पर दो लड़कों द्वारा फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया। महिला पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग संस्थानों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंडों और स्कूल व कॉलेजों के आसपास महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

जयपुर के पॉश इलाके में महिला की चेन तोड़ी, VIDEO:बाइक पर आए बदमाश; कुछ ही देर बाद दूसरी महिला पर झपट्टा मारा

जयपुर के पॉश इलाके जवाहर नगर में शुक्रवार सुबह एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। महिला के शोर मचाने पर बदमाश मौके से भाग निकले। इसके बाद इन्हीं बदमाशों ने सिंधी कॉलोनी में दूसरी महिला की चेन तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने बताया- जवाहर नगर के सेक्टर-3 में सुबह करीब 8:30 बजे चेन स्नेचिंग हुई। जवाहर नगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला घर से मंदिर जा रही थी। इसी दौरान कुछ दूरी पर ही बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश पीछे से आए। बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाकर पीछा करने पर बाइक सवार लुटेरे तेजी से फरार हो गए। कुछ देर बाद ही दूसरी वारदात करने की कोशिश की इसके बाद बाइक सवार उन्हीं लुटेरों ने दूसरी वारदात का प्रयास किया। सिंधी कॉलोनी में पैदल जा रही महिला के गले पर झपट्टा मारा। महिला के चेन पकड़ लेने के कारण बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। शोर-शराबा होने पर दोनों बदमाश तेजी से बाइक दौड़ते हुए फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात दोनों वारदातों की सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर बाइक सवार लुटेरों की करतूत कैद मिली। चेन स्नेचिंग के लिए बाइक सवार बदमाश दो-तीन बार चक्कर लगाकर रेकी करते दिखाई दिए।

गांधी चौराहे पर स्कूल वाहनों की जांच:पुलिस ने देखे डॉक्यूमेंट्स, ड्राइवरों को रूटीन स्वास्थ्य जांच कराने की हिदायत दी

प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गांधी चौराहे पर स्कूली वाहनों की विशेष जांच का अभियान चलाया। यह अभियान स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया गया। इस दौरान स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया गया। फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की कोतवाली थाना प्रभारी शंभू सिंह के निर्देश पर सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अमृतलाल और श्यामलाल सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने गांधी चौराहे से गुजरने वाले स्कूली वाहनों को रोककर उनके फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। साथ ही, वाहनों की तकनीकी स्थिति, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल वाहन चालकों और संचालकों को सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्हें वाहनों की समय-समय पर फिटनेस कराने, नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा गया। ड्राइवरों को स्वास्थ्य जांच की हिदायत दी इसके अतिरिक्त, वाहन चालकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आंखों की जांच और आवश्यक प्रशिक्षण समय-समय पर कराने की भी हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे जांच अभियान जारी रहेंगे।

राजेश आर्य होंगे भीलवाड़ा के नए ASP:पारस जैन को जयपुर भेजा, अंजुम कायल संभालेंगी शाहपुरा

भीलवाड़ा में पुलिस में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राजस्थान सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 49 अधिकारियों के तबादले किए हैं। पिछले करीब डेढ़ साल पहले आए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस मल जैन का तबादला जयपुर कर दिया गया है। राजेश आर्य को जिम्मेदारी मिली उनकी जगह शाहपुरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत राजेश आर्य को भीलवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि अंजुम कायल को शाहपुरा की नई एएसपी के पद पर लगाया गया है। अंजुम अभी बीकानेर में है और एएसपी सीआईडी सीबी के पद पर हैं। इन तबादलों को जिले की पुलिस व्यवस्था में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय करने के तौर पर देखा जा रहा है। पारस जैन को जयपुर भेजा संयुक्त शासन सचिव (पुलिस) मनीष गोयल की ओर से जारी तबादला सूची में पारस जैन को जयपुर भेजा गया है। जैन करीब डेढ़ साल से भीलवाड़ा एएसपी थे। अब उनकी जगह राजेश आर्य को लगाया गया है वर्तमान में आर्य शाहपुरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और जिले की भौगोलिक स्थिति और पुलिस व्यवस्था से उनकी पहले से अच्छी पहचान मानी जा रही है। जिसका फायदा उनके नए कार्यकाल में देखने को मिल सकता है।