ब्रेकिंग न्यूज़
भारत को पछाड़कर इंग्लैंड नंबर-1 टी-20 टीम बनी:56 रन से हराकर सीरीज 4-0 से जीती; बटलर ने 131 रन बनाए

भारत को पांचवे टी-20 में हराकर इंग्लैंड टी-20 की नंबर एक टीम बन गई है। उसने टीम इंडिया को 56 रन से हराया और 5 मैचों की सीरीज 4-0 से जीत ली। साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में पहली पारी में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में भारत 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सका। भारत के लिए ईशान किशन ने 56 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 3, जबकि आदिल रशीद ने 2 विकेट झटके। संजू सैमसन ने 27, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 और शिवम दुबे ने 14 रन बनाए। इससे पहले जोस बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन और कप्तान हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी की। यह भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी है। शिवम दुबे ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिए। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी यह मैच नहीं खेले। उनकी जगह संजू सैमसन खेले। वैभव ने इस सीरीज के तीन मैचों में सिर्फ 42 रन (14, 13 और 15) बनाए। इंग्लैंड के मैच विनर्स… ब्रूक ने 229 रन बनाए, आर्चर-करन के 7-7 विकेट सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 229 रन बनाए। भारत के श्रेयस अय्यर 218 रनों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गेंदबाजी में इंग्लैंड के सैम करन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने सबसे ज्यादा बराबर 7-7 विकेट लिए। भारत के अर्शदीप सिंह 4 विकेट के साथ पांचवें बेस्ट बॉलर साबित हुए। मैच के बड़े रिकॉर्ड्स मैच का पूरा स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *