ब्रेकिंग न्यूज़
LDC एग्जाम के 15 दिन बाद कैंडिडेट ने किया सुसाइड:रिजल्ट को लेकर था परेशान; किराए के रूम में रहकर करता था पढ़ाई

बाड़मेर शहर में कॉम्पीटिशन की तैयारी कर रहे युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने बताया कि युवक LDC रिजल्ट को लेकर परेशान था। घटना रीको थाना इलाके की रामदेव कॉलोनी तिलक नगर में सोमवार देर रात हुई। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम ने मौके से सबूत जुटाए। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। चचेरे भाई ने दरवाजा तोड़कर देखा रीको थाना अधिकारी चैन प्रकाश ने बताया कि जैसलमेर जिले के सांगड़ थाना इलाके के कपूरिया गांव निवासी केदारराम (23) पुत्र जानाराम अपने चचेरे भाई जसवंत पुत्र गेमरा राम और अन्य साथियों के साथ रामदेव कॉलोनी तिलक नगर में किराए के कमरे में रहता था। सोमवार रात सभी ने खाना खाया और छत पर सोने चले गए। सुबह जसवंत की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। उसने केदारराम को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने फोन किया। फोन की रिंग कमरे के अंदर से सुनाई दी। दरवाजा तोड़कर देखा तो केदारराम पंखे के हुक से फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस और FSL टीम ने जुटाए सबूत घटना की सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए। परिजनों के आने के बाद पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई। इसके बाद शव को नीचे उतारकर बाड़मेर जिला हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली थी। मौके पर FSL टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। 5 जुलाई को दिया था LDC का एग्जाम जसवंत के अनुसार मृतक के चचेरे भतीजे की 28 जुलाई को शादी थी। रिश्तेदार सोमवार को शादी की खरीदारी के लिए बाड़मेर आए थे। केदारराम पूरे दिन उनके साथ रहा था। परिजनों ने बताया कि केदारराम बाड़मेर में किराए का कमरा लेकर कॉम्पीटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। उसने 5 जुलाई को LDC का एग्जाम दिया था। बताया जा रहा है कि वह रिजल्ट को लेकर चिंतित था। फिलहाल वह ग्राम विकास अधिकारी (VDO) एग्जाम की तैयारी भी कर रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *