शराब-पीने से रोका तो बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला:ढाबा स्टाफ पर कुर्सियां और पत्थर फेंके; बचाव में बदमाशों पर मिर्च पाउडर फेंका

डीग जिले में एक ढाबा मालिक ने शराब पीने से रोका तो बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ढाबा मालिक के स्टाफ पर कुर्सियां और पत्थर फेंके। बचाव में ढाबा मालिक के स्टाफ ने बदमाशों पर मिर्च पाउडर फेंका। इसके बदमाश वहां से फरार हो गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जहां बदमाश उत्पाद मचाते, कुर्सियां और पत्थर फेंकते के साथ-साथ डंडों से सामान तोड़ते हुए दिखाई दे रहे है। मामला 17 जून की रात का है। ढाबा मालिक अशोक ने 18 जून को डीग जिले के कुम्हेर थाने में FIR दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया है कि सभी हमलावर रारह के रहने वाले है। वह ढाबे पर शराब ​पीना चाहते थे। जब उन्हें मना किया तो सभी ने एक साथ हमला कर दिया। शराब पीने से मना करने पर किया हमला ढाबा मालिक अशोक कुमार, निवासी मथुरा ने 18 जून को कुम्हेर थाने में FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि रारह से मथुरा जाने वाले रोड़ पर उसका एक फैमिली ढाबा है। 17 जून की रात करीब 10 बजे योगेश, कृष्णा, कृतपाल निवासी रारह ढाबे पर आए और ढाबे पर शराब पीने के लिए कहने लगे। अशोक ने सभी लोगों से ढाबे पर शराब पीने से मना कर दिया। 15 से 20 लोगों ने की तोड़फोड़ ढाबा मालिक अशोक कुमार ने बताया- योगेश नाम के युवक ने धमकी दी कि वह उसे कुछ देर में देख लेगा। रात 11 बजे योगेश, कृष्णा, कृतपाल अपने 15 से 20 साथियों के साथ ढाबे पर आए। सभी के हाथ में लाठी, डंडा और धारदार हथियार थे। आते ही सभी ने ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारियों से मारपीट करना शुरू कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना ढाबा मालिक अशोक कुमार ने दावा किया है कि बदमाशों ने मुझ पर और कर्मचारियों पर फायरिंग भी की थी। जिससे अशोक और उसके कर्मचारी ढाबे के अंदर छुप गए। तब योगेश और उसके साथी काउंटर में बने गल्ले से 2 लाख 20 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग की पुष्टि नहीं कुम्हेर SHO जितेंद्र चौधरी ने कहा- मामले की जांच चल रही है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है वीडियो में कोई फायरिंग करते हुए भी नहीं दिखाई दे रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *