ब्रेकिंग न्यूज़
सीकर में 28 जुलाई को प्राइवेट-स्कूलों में हड़ताल की चेतावनी:संचालक बोले- 50 हजार कर्मचारी और शिक्षक सड़कों पर आए तो व्यवस्था बिगड़ेगी

सीकर में सभी निजी स्कूलों ने 28 जुलाई को हड़ताल की चेतावनी दी है। प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा संबलन एप के जरिए जांच प्रक्रिया स्थगित करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को सीकर में निजी स्कूल संचालकों ने एसडीएम धोद को ज्ञापन सौंपा। निजी शिक्षण संस्थान संघ के रामनिवास ढाका ने बताया- वर्तमान में शिक्षा संबलन अभियान के तहत लगातार प्राइवेट स्कूलों की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ RTE सहित अन्य सरकारी स्कीम में स्कूलों का करोड़ों रुपए का भुगतान बाकी पड़ा है। इसके चलते आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आंदोलन की शुरुआत की गई है। एसडीएम को ज्ञापन देकर मांगें नहीं मानने पर 28 जुलाई को प्राइवेट स्कूलों में हड़ताल की जाएगी। इनमें काम करने वाले करीब 50 हजार कर्मचारी और शिक्षक सड़कों पर आएंगे तो व्यवस्था बिगड़ेगी। ये हैं मांगें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *