मोहर्रम आज, ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव:जुलूस मार्ग पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील, घंटाघर, जगदीश चौक एरिया में रहेगी भीड़
उदयपुर में मुस्लिम समुदाय की ओर से शुक्रवार को मोहर्रम पर्व पर ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। इसे लेकर घंटाघर, जगदीश चौक, गणगौर घाट पर बड़ी संख्या में समुदाय के लोग एकत्रित होने की संभावना है। जिसके मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्ति तक लोगों से अपील है कि वे जुलूस मार्ग पर अपने वाहनों की पार्किंग नहीं करें और ट्रैफिक पुलिस का पूरा सहयोग करें। ट्रेफिक टायवर्जन हाथीपोल से चांदपोल की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन झरिया मार्ग टी प्वाइंट शिक्षा भवन, काला किवाड़, आयुर्वेदिक चौराहा की तरफ से जा सकेंगे। एंबुलेंस, फायरब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं पर ये व्यवस्था लागू नहीं है। नो पार्किंग में खड़े वाहनों को ट्रेफिक पुलिस द्वारा क्रेन से लिफ्ट कर लिया जाएगा।

